LATEST NEWS

‘मडगांव एक्सप्रेस’ की रिलीज को एक साल पूरे, कुणाल खेमू बोले- ‘सुनानी चाहिए और भी कहानी’

मुंबई, अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपनी अगली फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार हैं, जिसकी कहानी तैयार है। कुणाल ने इंस्टाग्राम पर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के तीन पोस्टर शेयर किए, जिन पर लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो ‘मडगांव एक्सप्रेस’… एक साल हो चुका है, तो अब और भी कहानी सुनानी चाहिए। मैंने अगली फिल्म की कहानी पूरी कर ली है। जल्द ही इस बारे में और जानकारी दूंगा। ‘मडगांव’ एक्सप्रेस का हिस्सा रहे सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।” कुणाल को आईफा के 25वें सीजन में ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिला था। अभिनेता ने उन पर विश्वास और उत्साह का फल बताया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने लिखा था, “आईफा! मैं अभी भी डेब्यू कर रहा हूं। मडगांव एक्सप्रेस के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ निर्देशन डेब्यू के लिए आईफा का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह पुरस्कार उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा उत्साह बढ़ाया। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।” उन्होंने टीम का धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, “स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक के तौर पर मुझ पर भरोसा करने और मेरे विजन का समर्थन करने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद। फिल्म के हर एक कलाकार का शुक्रिया। आप लोग शानदार हैं और आपने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया। मेरे सभी तकनीशियनों ने मुझ पर भरोसा किया और मेरे विजन को स्क्रीन पर निभाने में मेरी मदद की।” खेमू ने अपने परिवार को चीयरलीडर और सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सभी क्रिएटर्स को फिल्म की सराहना करने के लिए धन्यवाद दिया। खेमू ने फिल्म को कवर करने और इसे प्यार और सराहना देने के लिए मीडिया का भी आभार जताया। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी बचपन के दोस्तों डोडो, आयुष और पिंकू पर आधारित है, जो काफी लंबे समय के इंतजार के बाद गोवा जाने की तैयारी करते हैं। उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे पूरा सफर ही अजीब मोड़ ले लेता है। डार्क-कॉमेडी की कहानी को लिखने के साथ इसका निर्देशन भी कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।  

धान मिलिंग और परिवहन के दौरान वाहनों में जीपीएस सिस्टम आवश्यक रूप से लगवाने के साथ उसकी मॉनिटरिंग भी करें : मंत्री राजपूत

भोपाल मध्य प्रदेश में पिछले दिनों  EOW  के छापे में सामने आये करीब 5 करोड़ रुपये के धान उपार्जन घोटाले के बाद सरकार सख्त हो गई है, हाल ही में जबलपुर में भी नागरिक आपूर्ति निगम, राइस मिलर्स और और सोसायटियों के कर्मचारियों की मिलीभगत से एक ही जिले में करीब 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी के सबूत मिले जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश फर्जीवाड़े में शामिल 74 लोगों के खिलाफ जिले के 12 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। अब सरकार इन गड़बड़ियों पर नजर रखने के लिए एक मजबूत निगरानी तंत्र बनाने जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि धान और गेहूं उपार्जन, परिवहन और भण्डारण में सामने आने वाली गड़बडियों को रोकने के लिए एकीकृत निगरानी तंत्र जल्द विकसित करें। जिससे कहीं भी होने वाली गड़बड़ी का तत्काल पता लग जाये और उसपर एक्शन लिया जा सके। खाद्य मंत्री राजपूत ने अफसरों को दिए ये निर्देश खाद्य मंत्री ने अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं आयुक्त खाद्य को निर्देश दिये हैं कि धान और चावल के मिलिंग और परिवहन के दौरान वाहनों में जीपीएस सिस्टम आवश्यक रूप से लगवाने के साथ उसकी मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मुख्यालय स्तर पर कन्ट्रोल कमांड सेन्टर बनाया जाए जिससे खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे प्रदेश में भण्डारित किये गये उपार्जित धान एवं गेहूँ और चावल की मात्रा, परिवहन और मिलिंग की जानकारी एक ही क्लिक पर उपलब्ध हो जाए। सदन को ये आश्वासन दिया है मंत्री ने गौरतलब है कि खाद्य मंत्री राजपूत ने विधानसभा में सदन को आश्वस्त किया था कि उपार्जन, परिवहन, भण्डारण में गड़बड़ी रोकने के लिए एकीकृत प्रणाली विकसित कर होने वाली गड़बड़ियों पर लगाम कसेंगे। सहकारिता विभाग के सहयोग से मिलकर गड़बड़ी करने वाली समितियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रखेगे। सीएमआर की रैंडम जांच के निर्देश प्रदेश में खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 के तहत उपार्जित धान की मिलिंग का कार्य विभिन्न मिलर्स के माध्यम से जारी है। खाद्य मंत्री राजपूत ने प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम को 11 फरवरी 2025 को निर्देश दिये थे कि धान की मिलिंग कार्य उपरांत मानक गुणवत्ता के चावल प्राप्त करने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा मुख्यालय स्तर पर एक दल गठित कर मिलिंग के दौरान समय-समय पर सीएमआर की रैंडम जांच सुनिश्चित करें। 3 सदस्यीय दल करेगा जांच खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 में धान की मिलिंग उपरांत चावल की गुणवत्ता भारत शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए एक 3 सदस्यीय दल नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा गठित किया गया है। टीम में मुख्यालय में पदस्थ सहायक महाप्रबंधक (परिदान), सहायक महाप्रबंधक (गु.नि.), गुणवत्ता नियंत्रक (मुख्यालय) को शामिल किया गया है। यह समिति समय-समय पर जिलों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ उसी समय वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएगी। EWO के छापे में 5 करोड़ का धान उपार्जन घोटाला आया सामने आपको बता दें मध्य प्रदेश में सामने आये धान उपार्जन घोटाले के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर EOW  ने इस महीने की शुरुआत में प्रदेश व्यापी छापामार कार्यवाही की इसमें भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर EOW पुलिस अधीक्षक कार्यालयों की टीमों ने मिलकर 12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों एवं 140 वेयर हॉउसेस पर छापे मारे थे जिसमें 19,910.53 क्विंटल धान की हेराफेरी के सबूत मिले जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। धान की बोरियों में मिली थी भूसी, कांग्रेस ने PM Modi को लिखा पत्र    खास बात रही कि सतना में EOW की टीम को कनक वेयर हाउस में 535 क्विंटल धान के स्थान पर भूसी मिली। वेयर हाउस में सेवा सहकारी समिति पिंडरा एवं सेवा सहकारी समिति हिरौंदी जिला सतना द्वारा धान का भण्डारण किया गया था। घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबी आई से इसकी जाँच कराने के लिए पत्र भी लिखा है। जबलपुर में सामने आया धान परिवहन घोटाला उधर जबलपुर में धान परिवहन घोटाला सामने आया है, एक शिकायत के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जाँच समिति गठित कर जाँच कराई जिसमें पता चला कि जबलपुर जिले में अंतर-जिला मिलिंग के लिए बाहर भेजी जाने वाली धान को मिलर्स ने स्थानीय दलालों के जरिए बेच दिया। धान परिवहन के लिए 614 ट्रिप में से 571 का टोल नाकों पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। साथ ही, फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबरों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 307 ट्रिप में ट्रक की बजाय कारों के नंबर दर्ज किए गए। 30 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी, 74 लोगों पर FIR दर्ज   शुरूआती जाँच में ही सामने आया कि 30 करोड़ 14 लाख 19 हजार 600 रुपये कीमत की 1 लाख 31 हजार 52 क्विंटल धान की हेराफेरी हुई, जाँच रिपोर्ट के बाद कलेक्टर के आदेश पर 74 व्यक्तियों के खिलाफ 12 थानों में 12 एफआईआर दर्ज की गई इसमें नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी, 17 राइस मिलर और सहकारी समितियों के उपार्जन केंद्रों से जुड़े 44 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ 16 मई को होगी रिलीज

मुंबई, पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’,16 मई को रिलीज होगी। फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को पुलकित सम्राट और डेब्यूटेंट इसाबेल कैफ की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। जहां पुलकित सम्राट का चार्म, वहीं इसाबेल कैफ की नई स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हास्य, रोमांस और एक भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानी का मिश्रण है, जो हर उम्र के दर्शकों के दिल को छूने का वादा करती है। पुलकित सम्राट ने कहा, मुझे एक अच्छी कहानी और बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने की खुशी है। इस फिल्म से जुड़े निर्माताओं का इतना विश्वास देखकर अच्छा लग रहा है कि इतने सारे अड़चनों और डेट बदलावों के बावजूद, हम आखिरकार इसे रिलीज़ करने जा रहे हैं। यह वर्षों की मेहनत और प्यार का नतीजा है, और अब मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता। इसाबेल कैफ, जो इस फिल्म में ‘नूर’ की भूमिका निभा रही हैं, ने साझा किया, इस फिल्म का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव रहा। पुलकित और निर्देशक धीरज के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। हमने शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। निर्देशक धीरज कुमार ने कहा, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ प्यार और एकता का एक सशक्त संदेश देने वाली फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को यह याद दिलाने का काम करेगी कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, और मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म हर दिल को छू जाएगी। फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का निर्माण शरवण कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज, दीपक धर, अज़ान अली, सुनील राव ने किया है, जबकि जावेद देवरियावाले सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में साहिल वैद, प्रियंका सिंह, दिवंगत ऋतुराज सिंह, मेघना मलिक, दिवंगत अरुण बाली, नीला मुल्हेरकर, मनु ऋषि चड्ढा, प्रशांत सिंह, राजकुमार कनौजिया, मेहुल सुराना, श्रुति उल्फत और सज्जाद डेलाफरूज़ जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल है। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी के तहत रिलीज़ होगा। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इनसाइट इंडिया, एंडेमोल शाइन इंडिया, येलो एंट प्रोडक्शंस, शुर्भी एंटरटेनमेंट, अज़ान एंटरटेनमेंट और यू एंटरटेनमेंट के सहयोग से देशभर में 16 मई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।  

मनेंद्रगढ़ सिविल कोर्ट में लगे वाटर फ़िल्टर की अधिवक्ता बंधुओ ने साफ-सफाई कर पानी को पीने योग्य बनाया

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ जंहा गर्मी का मौसम प्रारम्भ से ही लोगो को उमस और बेचैनी सी महसूस होती है  साथ ही ठंडा पानी पीने को मिले इससे अच्छी बात क्या हो सकती ही।              जिसको संज्ञान मे ले मनेन्द्रगढ़ सिविल कोर्ट मे जंहा कोर्ट मे मरम्मत का कार्य चल रहा वंही सभी तरफ अस्त ब्यस्त होने के साथ कोर्ट परिषर मे अधिवक्ता साथियो के साथ ही साथ आम जन  अपने न्यायलयीन कार्यो के संबंध मे दूर -दूर से आते है,और इस मौसम मे पीने के लिए साफ व ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध न हो तो कितना अटपटा सा लगता है।               जिसे देख हमारे कोर्ट परिसर के अधिवक्ता बंधु राजेश गुप्ता,और सुजय कुंडू ने कोर्ट परिषर मे अधिवक्ता कक्ष  के सामने लगे वाटर  फिलटर गंदा था  जिसे देख दोनो अधिवक्ता बंधुओ ने अपने न्यायालयीन कार्य के पश्चात कोर्ट परिषर मे लगे वाटर फिलटर को दोनो ने साफ सफाई कर पीने योग्य बनाया जिस उत्तम कार्य के लिए दोनो अधिवक्ता बंधुओ को बहुत -बहुत बधाई!

राजभवन में बिहार, अरुणाचल और मिजोरम का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने बधाई और शुभकामनाएं दी

जयपुर, राजभवन में शनिवार को बिहार, अरुणाचल और मिजोरम का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन राज्यों में निवास करने वाले स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल  बागडे ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता की अनूठी संस्कृति वाला राष्ट्र है। देश के विभिन्न राज्य और वहां की संस्कृति जीवन को संपन्न करने की दृष्टि लिए है। उन्होंने बिहार,अरुणाचल और मिजोरम राज्यों के इतिहासऔर इन राज्यों के अस्तित्व में आने की चर्चा करते हुए कहा कि विविधता से जुड़े सभी राज्य अखंड भारत का गौरव है। उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यों की स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की हमारी जो संकल्पना है, उसे मूर्त रूप दिया जा सके। विभिन्न राज्यों के नागरिकों का स्थापना दिवस पर एक साथ राजभवन में मिलन होने से परस्पर संस्कृतियों का समागम होता है और सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने राज्यों के स्थानीय लोगों को राजस्थान के विकास में भी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Trump ने कर दिया अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर, क्या है मामला

वाशिंगटन  अमेरिका में एजुकेशन डिपार्टमेंट यानी शिक्षा विभाग पर ताला लग गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने उस आदेश पर अपनी कलम भी चला दी है. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिक्षा विभाग को ‘खत्म’ करने के उद्देश्य से एक आदेश पर हस्ताक्षर किए. यह अमेरिकी दक्षिणपंथियों का दशकों पुराना लक्ष्य रहा है. वो चाहते हैं कि अलग-अलग राज्य संघीय सरकार से मुक्त होकर खुद स्कूलों का संचालन करें. व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में डेस्क पर बैठे स्कूली बच्चों से घिरे डोनाल्ड ट्रंप एक खास समारोह में हस्ताक्षर करने के बाद आदेश दिखाते हुए मुस्कुरा रहे थे. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह आदेश संघीय शिक्षा विभाग को हमेशा के लिए खत्म करने की शुरुआत करेगा. हम इसे बंद करने जा रहे हैं और जितनी जल्दी हो सके इसे बंद कर देंगे. यह हमारे लिए कुछ नहीं कर रहा है. हम शिक्षा को वापस राज्यों को सौंपने जा रहे हैं, जहां यह होना चाहिए.’ हालांकि, यह भी सच है कि 1979 में बनाए गए अमेरिकी शिक्षा विभाग को कांग्रेस की मंजूरी के बिना बंद नहीं किया जा सकता है. लेकिन ट्रंप के आदेश में इसे फंड और स्टाफ से वंचित करने की शक्ति होने की संभावना है. यह कदम डोनाल्ज ट्रंप के एक चुनावी वादे को पूरा करता है. यह सरकार के क्रूर बदलाव के अब तक के सबसे कठोर कदमों में से एक है जिसे ट्रंप टेक टाइकून एलन मस्क की मदद से अंजाम दे रहे हैं. आदेश में शिक्षा सचिव लिंडा मैकमोहन को ‘शिक्षा विभाग को बंद करने और शिक्षा प्राधिकरण को राज्यों को वापस करने की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने’ का निर्देश दिया गया है. शिक्षा विभाग को आखरि ट्रंप ने क्यों किया ‘बंद’? ट्रंप ने राष्ट्रपति की कुर्सी पर वापसी के लिए अपने चुनावी कैंपेन में एक वादा किया था- वादा था कि शिक्षा का विकेंद्रीकरण करने का. यानी केंद्र सरकार के हाथ में शिक्षा की बागड़ोर नहीं होगी. उन्होंने कहा था कि वह विभाग की शक्तियों को राज्य सरकारों को सौंप देंगे, जैसा कि कई रिपब्लिकन दशकों से चाहते थे. बता दें कि परंपरागत रूप से, अमेरिका में शिक्षा में फेडरल सरकार (केंद्रीय सरकार) की सीमित भूमिका रही है. प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों के लिए केवल 13 प्रतिशत फंड केंद्र के खजाने से आता है. बाकी राज्यों और स्थानीय समुदायों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है. लेकिन कम आय वाले स्कूलों और विशेष जरूरतों वाले छात्रों के लिए केंद्र से आने वाला फंड अमूल्य है, उनके चलने का जरीया है. अब तक फेडरल सरकार छात्रों के लिए प्रमुख नागरिक अधिकार सुरक्षा लागू करने में आवश्यक रही है.

नागपुर हिंसा : ICU में भर्ती घायल युवक ने तोड़ा दम

नागपुर  महाराष्ट्र के नागपुर में 17 तारीख को हुई हिंसा में घायल युवक की मौत हाे गई है. हिंसा में इरफान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. इमरान ICU में भर्ती था इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. इस हिंसा में अन्य घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है. नागपुर में हुई इस हिंसा के बाद अब भी कई इलाकों में तनाव का माहौल है. घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने शांति बहाल करने 9 इलाकों में कर्फ्यू लगाया हुआ है. नागपुर में औरंगजेब की मजार के पास विश्‍व हिन्‍दू परिषद की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया था. इसी बीच अफवाह फैल गई कि दरगाह की चादर को जलाया गया है. ऐसे में बड़ी संख्‍या में मुस्लिम पक्ष की तरफ से युवक सड़क पर निकल आए. जिसके बाद 17 मार्च की शाम को भीड़ सड़कों पर उतर आई और दंगे भड़क गए थे. नागपुर हिंसा में घायल इरफान अंसारी की मौत हो गई है. इस घटना में यह पहली मौत है. हिंसा से जुड़े मामले में 100 से ज्‍यादा लोगों को पुलिस अरेस्‍ट कर चुकी है. 17 मार्च की रात हुई हिंसा के बाद, शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने करीब 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, इनमें 2 इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है. वहीं अब भी 9 इलाकों में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है. इनमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्र शामिल है. नागपुर का सीएम ने किया दौरा हिंसा के बाद सीएम के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर में हुए दंगे को लेकर भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलें. इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस ने घटना के 4 -5 घंटे में इस दंगे पर काबू पा लिया था. पूरी हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

राज्यमंत्री गौर बोली- त्यौहार का सामाजिक एकजुटता में महत्वपूर्ण योगदान

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि त्योहार का सामाजिक एकजुटता में महत्वपूर्ण योगदान हैं। पर्व, त्यौहार के आयोजन से हमारी संस्कृति समृद्ध हो रही है। ये सामाजिक एकता को भी मजबूत कर रहे हैं। राज्यमंत्री गौर शनिवार को भानपुर भोपाल में पटेल मार्केट व्यापारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि सनातनी परंपरा अनुसार त्यौहार समाज को एकजुट रखने का काम कर रहे हैं। त्यौहारों का उल्लास, उत्साह हमारे मन और जीवन को आनंद से भर देता है। हमारे त्यौहार जीवन में तनाव को दूर कर आनंद की अनुभूति कराते हैं। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि समारोह के माध्यम से सनातन संस्कृति का सम्मान करने के लिए यहां उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओ को होली और रंग पंचमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। होली मिलन समारोह में स्थानीय पार्षद विकास पटेल, राजू राठौर, नीलेश गौर, प्रकाश पटेल, विनोद साहू, प्रमोद गुप्ता, मुकेश यादव सहित व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर किन लोगों के लिए अशुभ रहेगा?

हिंदू धर्म में कई त्योहार पहले महीने में मनाए जाते हैं. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, नया साल चैत्र माह में मनाया जाता है. इस दिन हर घर में नए साल का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. हर कोई चाहता है कि नए साल की शुरुआत अच्छी हो, लेकिन हमारे जीवन की सभी घटनाएं हमारी कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर घटित होती हैं. हर साल हिंदू नववर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शुरू होता है. पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र अमावस्या 29 मार्च को है और इस दिन को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. वैसे तो हर माह की अमावस्या विशेष होती है, लेकिन इस बार चैत्र अमावस्या बहुत खास मानी जा रही है. चैत्र मास की अमावस्या पर इस साल कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं. दरअसल, इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा और इसी दिन शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. 29 मार्च 2025 को कर्म के पिता शनि ढाई साल बाद राशि बदलेंगे. इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और अपनी यात्रा समाप्त कर शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जहां शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और साल का पहला सूर्य ग्रहण भी उसी दिन होगा. शनि के गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद अशुभ हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग के कारण कुछ राशियों के लोगों को बड़ी हानि हो सकती है. आइए जानें वे राशियां कौन सी हैं. मेष राशि: साल का पहला सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर का संयोग मेष राशि वालों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. आपके करियर में उतार-चढ़ाव, कार्यभार में वृद्धि, सहकर्मियों के साथ मतभेद, व्यापार में घाटा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और तनाव रहेगा. कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को शनि के गोचर के दौरान किसी भी क्षेत्र में निवेश नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है या आपका पैसा फंस सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, कोई नया काम शुरू करने से बचें. तुला राशि: सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर से निजी रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, खर्चे बढ़ेंगे, आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी, विद्यार्थियों को शिक्षा में दिक्कतें आ सकती हैं.  वृश्चिक राशि: इस दुर्लभ संयोग के कारण वृश्चिक राशि वाले इस समय सावधान रहें, घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं, जीवनसाथी से संबंध खराब हो सकते हैं, संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है. धनु राशि: सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग धनु राशि वालों को भी अशुभ परिणाम दे सकता है. धनु राशि वाले लोग इस अवधि में कहीं भी निवेश न करें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें.  

टीबी हारेगा देश जीतेगा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक भागीदारी आवश्यक : कन्हैयालाल चौधरी

जयपुर,  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  कन्हैयालाल चौधरी शनिवार को टोंक जिला मुख्यालय पर चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कृषि ऑडिटोरियम में विश्व क्षयरोग दिवस पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन की दिशा में सामुदायिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीबी रोगियों के उपचार में हर संभव मदद करें, ताकि टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने सक्षम लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी के इलाज में अतिरिक्त निदान और पोषण की सहायता प्रदान करने जोर दिया। उन्होंने कहा कि”टीबी हारेगा देश जीतेगा” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अभियान को लेकर सरकार की मंशानुरूप चिकित्सकों व कार्मिकों को कार्य करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने वर्ष 2023 में टीबी से मुक्त हुई जिले की 16 ग्राम पंचायतों के प्रशासकों एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए भी जिले की 51 ग्राम पंचायतों के नाम जिला स्तरीय टीम द्वारा चयन कर भारत सरकार को भिजवाया गया है। भारत सरकार के स्तर पर निर्णय लिए जाने पर इन्हें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा। विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण कन्हैयालाल चौधरी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक में विकसित भारत युवा संसद-2025 के तहत एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान में भारत सबसे अधिक युवा आबादी का देश है। इसलिए युवा अपनी ऊर्जा देश निर्माण में लगाएं। श्री चौधरी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में बड़ी पहल है। युवा इस विषय पर संवाद कर अपने विचार व्यक्त करें।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की दो विदेश यात्राओं पर 18 करोड़ रुपये से ज़्यादा का खर्च आया

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव की दो विदेश यात्राओं पर 18 करोड़ रुपये से ज़्यादा का खर्च आया। यह जानकारी सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में दी। कांग्रेस MLA पंकज उपाध्याय ने इस बारे में सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री यादव, जो उद्योग नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख भी हैं, ने लिखित में इसका जवाब दिया। जवाब के अनुसार, मुख्यमंत्री यादव 24 से 30 नवंबर 2024 के बीच UK और जर्मनी गए थे। वहां उन्होंने निवेशकों के साथ बातचीत की। इस यात्रा का अस्थायी खर्च 1,075.55 लाख रुपये (10 करोड़ रुपये से ज़्यादा) था। उनकी दूसरी यात्रा 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान की थी। इस पर 731.72 लाख रुपये (7 करोड़ रुपये से ज़्यादा) खर्च हुए। दोनों यात्राओं का कुल खर्च 1,807.27 लाख रुपये (18 करोड़ रुपये से ज़्यादा) था। एडवांस में भी मिले थे रूपए सरकार ने बताया कि यात्राओं के लिए 1,244.27 लाख रुपये (12 करोड़ रुपये से ज़्यादा) एडवांस में दिए गए थे। मुख्यमंत्री की इन दो विदेश यात्राओं का मकसद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को सफल बनाना था। यह समिट भोपाल में 24 और 25 फरवरी को हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। निवेश के लिए की थी यात्राएं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच UK, जर्मनी और जापान की यात्राएं कीं। इन यात्राओं का मकसद प्रदेश में निवेश लाना था। इन यात्राओं पर कुल 18 करोड़ रुपये से ज़्यादा का खर्च आया। यात्राओं के दौरान निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ बैठकें हुईं। निवेशकों से निवेश के प्रस्ताव भी मिले। जवाब में यह भी बताया गया कि जर्मनी और UK की यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ 15 लोग गए थे। जापान की यात्रा में 12 लोग साथ थे। इनमें एक पत्रकार, एक वीडियो पत्रकार, MPIDC के सलाहकार, MPIDC के नॉलेज पार्टनर, IAS अधिकारी और अन्य सरकारी अधिकारी शामिल थे। दोनों यात्राओं के सफल रहने का दावा UK और जर्मनी से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी यात्रा बहुत सफल रही। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा से लगभग 78,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इसी तरह, जापान से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग मंच बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। इससे मध्य प्रदेश में जापानी इंडस्ट्रियल पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब बनेंगे। इसके अलावा, जापानी निवेशकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए एक जापान प्लस सेल भी बनाया जाएगा। जीआईएस में मिले 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के बाद मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि दो दिन का GIS राज्य की तरक्की में एक सुनहरा अध्याय था। सरकार ने बताया कि GIS में 26.61 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

19 सितंबर को रिलीज होगी ‘जॉली एलएलबी 3’

मुंबई, बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म जॉली एलएलबी 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आये। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ अक्षय और अरशद दोनों सितारे साथ नजर आयेंगे। फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘अक्षय कुमार-अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3′ की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी है, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है। स्टार्स- अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा के रूप में) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी के रूप में), निर्देशक सुभाष कपूर।’  

पिता की पहली बरसी पर फातिहा पढ़ने आ सकते हैं अब्बास अंसारी

गाजीपुर मऊ विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कासगंज जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की खबर सुनते हुए शुभचिंतकों में खुशी दौड़ गई। अब हर जुबां पर यही चर्चा है कि वह अपने मरहूम मुख्तार अंसारी की पहली बरसी पर 28 मार्च को कालीबाग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने जरूर आएंगे। हालांकि परिवार के लोग इस बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं। दो साल आठ महीने बाद जेल से हुए रिहा मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक और मरहूम गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को दो साल आठ महीने बाद शुक्रवार को कासगंज जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि इसके पहले पेरोल पर वह जेल से दो बार बाहर आ चुके हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 7 मार्च 2025 को उन्हें गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद चित्रकूट कोर्ट ने 2-2 लाख रुपये के जमानतदारों की जमानत पर उनकी रिहाई का आदेश जारी किया। अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। ईद पर भी घर रह सकते हैं विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल से फरवरी 2023 में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए कासगंज जेल भेज दिया गया। इस दौरान अब्बास पर कई अन्य मामले भी दर्ज हुए थे। इधर, उनके अंतरिम जमानत की खबर मिलने पर मुहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक घर में खुशी का माहौल है। समर्थकों और परिजनों को उम्मीद है कि अब्बास अंसारी अपने पिता, मरहूम मुख्तार अंसारी की पहली बरसी पर 28 मार्च को कालीबाग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने जरूर आएंगे। इसके साथ ही, 30-31 मार्च को पड़ने वाली ईद भी वह यहीं मना सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत की शर्तों के तहत उन्हें लखनऊ स्थित विधायक निवास पर रहने का आदेश दिया है। मऊ या गाजीपुर जाने के लिए उन्हें अदालत से अनुमति लेनी होगी और स्थानीय पुलिस को भी सूचित करना होगा। अब यह देखना होगा कि क्या अब्बास अंसारी अपने पिता की कब्र पर दुआ के लिए पहुंच पाते हैं या नहीं और इस बार उनकी ईद कहां मनती है।  

नम आंखों से लोगों ने DRG जवान को दी अंतिम विदाई, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

जगदलपुर आदिवासी बड़े शूरवीर होते हैं। वे पीठ पर गोली खाना कतई पसंद नहीं करते। वे सीधे सीने पर गोली खाकर मातृभूमि के लिए मर मिट जाने पर भरोसा करते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण है आदिवासी जवान राजू पोयम की शहादत। सात गोलियों का जख्म सहने के बाद भी राजू पोयम मैदान छोड़कर भागे नहीं, बल्कि नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे। आज न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरा देश रणबांकुरे राजू पोयम को सैल्यूट कर रहा है।। 20 मार्च को बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के वीर आदिवासी सपूत राजू पोयम शहीद हो गए थे। डीआरजी जवान राजू पोयम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में फोर्स का हिस्सा थे। 7 गोली लगने के बाद भी 4 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा     सूत्र बताते हैं कि राजू पोयम के शरीर पर सात गोलियां लगी थीं, फिर भी वे अपना दर्द भूलकर नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे। तीन चार नक्सलियों को ढेर करने के बाद ही राजू पोयम ने अंतिम सांस ली।     निडरतापूर्वक नक्सलियों से लोहा लेते हुए राजू पोयम ने अपनी जान की बाजी लगाकर वीरगति को प्राप्त किया। क्षेत्र का हर नागरिक कह रहा है कि ऐसे वीर जवान को दिल से सलाम है जिसने भारत माता के लिए अपनी जान निछावर कर दी। बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर गुरुवार को हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के आदिवासी जिला रिजर्व पुलिस के जवान राजू पोयम ने भी इस मुठभेड़ हिस्सा लिया और आखिरदम तक लड़ते रहे। उनके साथ रहे जवानों के अनुसार डीआरजी जवान राजू पोयम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में फोर्स का हिस्सा थे। सूत्र बताते हैं कि राजू पोयम के शरीर पर कई गोलियां लगी थी, फिर भी वह लगातार मोर्चे में डटे रहे। जवानों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी वह अपने अंतिम सांस तक नक्सयलियों से लड़े और दो नक्सलियों को ढेर भी किया। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान राजू शहीद हो गए थे। शनिवार को राजू के पार्थिव शरीर को बीजापुर मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद गृहग्राम भैरमगढ़ ले जाया गया जहां उनका आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजू पोयम को अंतिम विदाई देने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। गौरतलब है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।  ढेर हुए थे 26 नक्सली बता दें कि शुक्रवार को बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमावर्ती जंगल गंगालुर में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। फोर्स ने मुठभेड़ में 26 नक्सली मार गिराए थे। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान राजू पोयम शहीद हो गए थे। आज उनके पार्थिव शरीर को बीजापुर मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद गृहग्राम भैरमगढ़ ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजू पोयम को अंतिम विदाई देने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।  

5 पॉजिटिव मंत्र जो बेस्ट लाइफ जीने में करेंगे आपकी मदद

हर कोई चाहता है कि वह लाइफ में हमेशा खुश और संतुष्ट रहे। लेकिन कई बार हम यह भूल जाते हैं कि हमारे लिए क्या जरूरी है। ऐसे में कुछ पॉजिटिव जीवन मंत्र आप बेस्ट लाइफ के लिए अपना सकते हैं। यहां हम 5 ऐसे पॉजिटिव मंत्र के बारे में बता रहे हैं, जो बेस्ट लाइफ जीने में आपकी मदद करेंगे।  ग्रेटिट्यूड की प्रेक्टिस करें जीवन में मौजूद चीजों को स्वीकार करें और उनकी सराहना करें। बेस्ट और पॉजिटिव लाइफ जीने के लिए ग्रेटिट्यूड का होना बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके लिए हमें आभारी होना चाहिए। खासकर उन चीजों के लिए जो अभी हमारे पास हैं। जितना ज्यादा आप चीजों की सराहना करेंगे तो आप खुद में खुशहाल और संतुष्ट महसूस करेंगे। माफ करने की प्रेक्टिस करें माफ करना कोई आसान काम नहीं है। मन में नाराजगी रखने से हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में शिकायतों को दूर करने से पॉजिटिविटी के लिए हमारा दिमाग में जगह खाली हो सकती है। ऐसा काम करें जिनसे आपको खुशी मिले पॉजिटिव लाइफ जीने का मतलब है ऐसी एक्टिविटीज करना जो हमें खुशी, संतुष्टि और उपलब्धि की भावना दें। वे लोग सबसे अच्छा जीवन जीते हैं जो उस काम को करते हैं जो उन्हें पसंद होता है। खुशी बेहतर जीवन जीने का मुख्य सार है। अगर आप खुश रहते हैं तो जीवन पूरी तरह तैयार और संपन्न हो जाता है। अपने आप को पॉजिटिविटी से घेरें हमें ऐसे लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करना चाहिए जो आपको अपलिफ्ट कर सकते हैं और मोटिवेट कर सकते हैं। पॉजिटिविटी के संपर्क में आने से अक्सर हमें अपने अंदर पॉजिटिवीटी बनाए रखने में मदद मिलती है। सेल्फ केयर पर ध्यान दें खुद की देखभाल को प्राथमिकता देने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक भलाई में मदद मिल सकती है। नियमित व्यायाम, संतुलित डायट लेना, पर्याप्त नींद लेना और आराम करने के लिए समय निकालना पॉजिटिव माइंड में मदद कर सकता है। जितना ज्यादा आप सेहत का ध्यान रखेंगे उतना ज्यादा आप खुद को पॉजिटिव और पूर्ण पाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet