LATEST NEWS

बांग्लादेश में नेताओं ने किए बड़े क्रिप्टो निवेश ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को जन्म दे दिया

 ढाका बांग्लादेश में कथित छात्र आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग के बड़े लिंक सामने आए हैं. एक जांच में खुलासा हुआ है कि इस आंदोलन को भारी विदेशी धनराशि से समर्थन मिला था. इसके नेताओं द्वारा किए गए बड़े क्रिप्टो निवेश ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को जन्म दे दिया है. एडीएसएम (ADSM) लीडर और ‘जातीय नागरिक कमेटी’ के संस्थापक सरजिस आलम ने 7.65 मिलियन डॉलर (65 करोड़ रुपये) क्रिप्टोकरेंसी टेथर (Tether) में निवेश किए. बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आकर इतनी बड़ी संपत्ति बनाना अवैध विदेशी फंडिंग की ओर इशारा करता है. मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका अंतरिम सरकार में आईटी एडवाइजर और एडीएसएम कोऑर्डिनेटर नाहिद इस्लाम ने 204.64 बिटकॉइन (BTC) का निवेश किया है, जिसकी कीमत 17.14 मिलियन डॉलर (147 करोड़ रुपये) है. इस भारी निवेश ने उनके पैसे के स्रोत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीटीजी विश्वविद्यालय (CTG University) से जुड़े एडीएसएम लीडर खान तलत महमूद रफी ने 11.094 बिटकॉइन का निवेश किया जिसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर (8.60 करोड़ रुपये) है. कोई ज्ञात संपन्न पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद इतना बड़ा निवेश मनी लॉन्ड्रिंग की संभावनाओं को दर्शाता है. मीडिया के लोग भी जाल में शामिल प्रधान सलाहकार के प्रेस सचिव और पत्रकार शफीकुल आलम के पास 93.06 बिटकॉइन (10 मिलियन डॉलर, 86 करोड़ रुपये) की संपत्ति है. इससे यह साफ होता है कि आंदोलन से जुड़े मीडिया के लोग भी इस विदेशी फंडिंग के जाल का हिस्सा थे. बांग्लादेश के जिस आंदोलन को कभी छात्र-नेतृत्व वाले बदलाव का प्रयास माना जा रहा था, उस पर अब विदेशी फंडिंग के आरोप लग रहे हैं. क्रिप्टो निवेशों ने इन बड़ी वित्तीय अनियमितताओं का पर्दाफाश किया है. पिछले साल शुरू हुआ था आंदोलन पिछले साल अगस्त में छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जो बढ़ते-बढ़ते प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिराने पर रुका. देश की बागडोर कुछ समय के लिए अंतरिम सरकार के हाथ में आ गई. उम्मीद थी कि इस बीच चुनाव होंगे और नई लोकतांत्रिक सरकार आ जाएगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ. सरकार गिराने वाले छात्र राजनैतिक दल बना चुके हैं.  

ऑपरेशन “मेरी सहेली” अभियान के तहत लगभग 15,600 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई

भोपाल  मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन “मेरी सहेली” जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना और किसी भी प्रकार के संकट से सुरक्षित रखने के लिए आवश्‍यक कदम उठाना है। “ऑपरेशन मेरी सहेली” के तहत रेलवे सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेलवे द्वारा वर्ष 2025 में अब तक 15,599 महिला यात्रियों को सु‍रक्षित यात्रा के लिए सहायता प्रदान की गई है। इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने में रेलवे सुरक्षा बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। ऑपरेशन मेरी सहेली का उद्देश्य इस अभियान का मुख्‍य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं, ताकि महिला यात्री यात्रा के दौरान आत्‍मविश्‍वास और सुरक्षित महसूस करें। इसके साथ ही आरपीएफ द्वारा महिला यात्रियों को सुरक्षा उपायों और जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में त्‍वरित सहायता मिल सके। ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत उठाए गए कदम महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ ने विभिन्‍न पहलुओं पर कार्य किया है, जिनमें शामिल हैं: विशेष सुरक्षा प्रबंध: रेलवे स्‍टेशनों और ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ कर्मी तैनात किए गए हैं। जागरूकता अभियान: महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें चोरी, छेड़छाड़ या आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी जाती है। तत्‍काल समाधान एवं सहायता: महिला यात्रियों की शिकायत या समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया है। आरपीएफ ने यात्रियों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है। रेल प्रशासन महिला यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहें और किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में आरपीएफ से तुरंत संपर्क करें। आरपीएफ हेल्पलाइन 139 और सुरक्षा उपायों का सही उपयोग कर महिला यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित और आत्मविश्वासपूर्ण बना सकती हैं। महिला यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां: यात्रा के दौरान अपने सामान और व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान दें। ट्रेन या स्टेशन पर किसी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत आरपीएफ हेल्पलाइन 139 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि ऑपरेशन “मेरी सहेली” के तहत आरपीएफ कर्मियों द्वारा महिला यात्रियों को विशेष रूप से ट्रेनों में सफर के दौरान सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए आरपीएफ की विशेष टीम तैनात है, जो ट्रेनों और स्टेशनों पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

5वीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना

 भोपाल  प्रदेश के पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। प्रदेश भर के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थी परिणाम के इंतजार में है। यह परिणाम 30 मार्च को आना था, लेकिन अब तक 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हुआ है। मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक समाप्त करना था। अब तीन दिन शेष है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य पूरा होना संभव नहीं है। कॉपी जांचने में क्यों हो रहे देरी     वहीं शिक्षक मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम नहीं पूरा हो पा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र ने जो समय-सारिणी तय किया था। उसके हिसाब से मार्च के अंत तक पांचवीं व आठवीं का परिणाम आना था, लेकिन अब तक 20 फीसद उत्तरपुस्तिकाओं को जांचना बाकी है।     निजी स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम के चार लाख विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। इस कारण निजी स्कूलों के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।     राजधानी के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 834 शिक्षकों को साढ़े तीन लाख उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए लगाया गया है। इसमें पांचवीं की एक लाख 26 हजार और आठवीं की दो लाख पांच हजार उत्तरपुस्तिकाएं हैं। जिनके मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण देरी शिक्षकों का कहना है कि मूल्यांकन के बाद अंकों को ऑनलाइन प्रविष्टि करने के कारण रिजल्ट तैयार करने में देरी होगी। शिक्षकों को एक-एक बच्चे का अंक ऑनलाइन भरना पड़ रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण टैबलेट से अंकों को ऑनलाइन भरने में परेशानी हो रही है। मूल्यांकन केंद्र ही नहीं पहुंचे 12 शिक्षक जिले के जहांगीराबाद स्थित शासकीय कन्या उमावि, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित विद्या विहार स्कूल, सरोजिनी नायडू कन्या स्कूल और फंदा ग्रामीण के 25वीं बटालियन स्कूल में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब 12 शिक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इन्हें जिला परियोजना समन्वयक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

2025 में इन 8 फिल्‍मों के भरोसे है हॉलीवुड इंडस्‍ट्री

लॉस एंजिल्स बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की फिल्‍में लगातार ढेर हो रही हैं। हाल के दिनों में ‘पुष्‍पा 2’ और ‘छावा’ के अलावा कोई भी फिल्‍म बंपर कमाई का जादू नहीं चला सकीं। फिल्‍में लगातार रिलीज हो रही हैं और लगातार पिट भी रही हैं। लेकिन यह हाल सिर्फ भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री का नहीं है। हॉलीवुड की फिल्‍मों का भी हाल ऐसा ही है। बल्‍क‍ि एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद हॉलीवुड की फिल्‍मों की कमाई का ग्राफ जिस तेजी से गिरा है, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो सकी है। 2025 की पहली तिमाही भी थकी हुई बीती है। हालांकि, आगे टॉम क्रूज की ‘मिशन: इस्‍पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग’, ‘सुपरमैन’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी फिल्‍मों से उम्‍मीद बंधी हुई है। ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 8.6 बिलियन डॉलर (73,971 करोड़ रुपये) रही। जबकि 2019 में कोरोना महामारी से पहले यही कमाई 11.4 बिलियन डॉलर (98,055 करोड़ रुपये) से करीब 25% कम है। 2023 में एक्‍टर्स-राइटर्स की हड़ताल से भी हुआ नुकसान हॉलीवुड को कोरोना महामारी के बाद एक बड़ा झटका साल 2023 में लगा, जब फिल्‍म इंडस्‍ट्री राइटर्स और एक्‍टर्स लेखक हड़ताल पर चले गए। इस कारण जो फिल्‍में बन रही थीं, उनका बजट बढ़ गया। क्‍योंकि फिल्‍मों की शूटिंग बीच में रुक गई। शूट के लिए जो सेट्स बनाए गए थे, उन्‍हें हड़ताल के कारण लंबे समय तक यूं ही रखना पड़ा और किराया भरना पड़ा। अप्रैल में लास वेगास में जमा होंगे इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज हॉलीवुड में फिल्म बिजनस के सबसे बड़े नाम अगले महीने की शुरुआत में लास वेगास में ‘सिनेमाकॉन समिट’ में इकट्ठा होने वाले हैं। समझा जा रहा है कि इसमें इंडस्‍ट्री के हालात पर चर्चा होगी। इस सम्‍मेलन में हॉलीवुड के स्टूडियोज और मल्टीप्लेक्स मालिकों का जमावड़ा होगा। इनमें एएमसी एंटरटेनमेंट, सिनेमार्क और सिनेवर्ल्ड के साथ-साथ छोटे शहरों में सिंगल स्‍क्रीन थिएटरों के मालिक और उनके अधिकारी भी होंगे। ‘अनोरा’ के डायरेक्‍टर ने कहा था- ऐसे तो खत्‍म हो जाएंगे इसी महीने ऑस्‍कर अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान जब ‘अनोरा’ को बेस्‍ट पिक्‍चर समेत 5 पुरस्‍कार मिले, तब फिल्‍म के लिए बेस्‍ट डायरेक्‍टर चुने गए सीन बेकर ने फिल्ममेकर्स, ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और दर्शकों से सिनेमाघरों को सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘थिएटर जाने का एक्‍सपीरियंस अब खतरे में है। महामारी के दौरान थ‍िएटर स्क्रीन्‍स की संख्या कम हो गई है। अगर हम इस ट्रेंड को नहीं बदलते हैं, तो हम अपनी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खो देंगे।’ OTT पर रिलीज का इंतजार करते हैं दर्शक रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से लिखा गया है कि दर्शक अभी भी बड़े बजट की फ‍िल्में देखते हैं, लेकिन वे अब इसे घर पर बैठकर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं और इसी में खुश हैं। यह बहुत आम बात है कि अब फिल्‍में तीन से आठ हफ्तों के भीतर OTT पर स्ट्रीम होने लगतीक है। जबकि पहले इसमें कम से कम तीन महीने लगते थे। टॉम क्रूज पूरा करेंगे बॉक्‍स ऑफिस का ‘मिशन: इम्‍पॉसिबल’ हालांकि, हॉलीवुड को इस साल आगे के महीनों में कुछ बड़ी फिल्‍मों से कमाई की उम्‍मीद है। इनमें ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ शामिल है, जो लंबे समय से चल रही इस एक्शन फ्रेंचाइजी में टॉम क्रूज की आखिरी फ‍िल्म हो सकती है। यह फिल्‍म 23 मई को रिलीज होगी। ब्रैड पिट की F1, डेविड कोरेंसवेट की ‘सुपरमैन’ कर सकती है कमाई इसी तरह, 27 जून को रिलीज हो रही ब्रैड पिट की ‘F1’ से भी खूब उम्‍मीदें हैं। ब्रैड पिट ने इस फिल्‍म में फॉर्मूला 1 ड्राइवर की भूमिका निभाई है। इसके बाद 11 जुलाई को वार्नर ब्रदर्स अपनी नई ‘सुपरमैन’ फिल्‍म रिलीज करेंगे, जिसका डायरेक्‍शन ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ के निर्माता जेम्स गन कर रहे हैं। फिल्‍म में डेविड कोरेंसवेट लीड रोल में हैं। मार्वल की अपकमिंग फिल्‍मों पर है कमाई का भरोसा मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एंटी-हीरो टीम ‘थंडरबोल्ट्स’ भी 2 मई को रिलीज होगी और गर्मियों के फ‍िल्मी सीजन की शुरुआत करेगी। उसके बाद जुलाई के अंत में 25 तारीख को ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्‍ट स्‍टेप्‍स’ रिलीज होगी। नंबवर और दिसंबर में ‘विकेड 2’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से उम्‍मीदें साल के आख‍िर में, नवंबर और दिसंबर में छुट्टियों और त्‍योहारों के बीच म्यूज‍िकल बॉक्स ऑफ‍िस की दूसरी फिल्म ‘विकेड: पार्ट 2’ 21 नवंबर को रिलीज होगी। इसी तरह एनिमेशन फिल्‍म ‘जूटोपिया 2’ भी 26 नवंबर को रिलीज होगी। जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ साल के आख‍िर में 19 दिसंबर को रिलीज होगी। 2025 में कमाई में हो सकती है 9 बिलियन डॉलर की कमाई बाजार के जानकार, अनुमान लगा रहे हैं कि 2025 पिछले साल की तुलना में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई में मामूली लेकिन थोड़ी वृद्धि करेगा। साल 2025 में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्‍स ऑफिस की कमाई 9 बिलियन डॉलर (77389 करोड़ रुपये)तक पहुंचने के आसर हैं।

सांसद बंटी विवेक साहू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यक्तिगत की मुलाकात

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनके मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। प्रधानमंत्री की सादगी से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, वे उनके लिए संकल्प की तरह हैं। उन्हीं संकल्पों को पूरा करने के लिए वे जनकल्याण, गरीब कल्याण और छिंदवाड़ा-पांडुरना के विकास के लिए समर्पित हैं। सांसद बंटी साहू ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन सौंसर के बुनकर भाइयों द्वारा बनाए गए अंगवस्त्र से किया। इसके साथ ही उन्होंने पातालकोट और तामिया की महिलाओं के हाथों से बनी फूलों की गुलाल, महुआ के लड्डू और स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मिलेट्स बिस्किट भी प्रधानमंत्री को भेंट किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को छिंदवाड़ा में आयोजित 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की विस्तृत जानकारी और इसकी स्मारिका भी भेंट की। यह शिविर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। सांसद बंटी साहू ने छिंदवाड़ा के विकास के लिए महत्वपूर्ण छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर रेलवे लाइन बिछाने की भी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

अग्रवाल स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह

भोपाल श्री अग्रवाल स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। समाज के स्नेह और सम्मान ने हृदय को गहराई से छू लिया। इस आयोजन ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सजीव किया और आपसी संबंधों को और भी प्रगाढ़ बनाया। आभार उन सभी का जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हमारा समाज इसी एकता और प्रेम के साथ आगे बढ़ता रहे. जय श्री अग्रसेन महाराज जी

एनटीपीसी के अस्पताल परिसर में घुसा चीतल, मचा हड़कंप

कोरबा कोरबा के कटघोरा वन मंडल के दर्री वन परिक्षेत्र में आने वाले एनटीपीसी के विभागीय चिकित्सालय में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब देर रात एक चीतल यहां घुस गया।हां चिकित्सालय परिसर में मौजूद लोगों की नजर पड़ी। देखते ही देखते आसपास लोगों के भीड़ बएकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि जंगल से भटक कर पहुंचे चीतल पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया,  जिनसे जान बचाकर वो अस्पताल परिसर में पहुंच गया। कुत्ते वहां भी पहुंच गए। लोगों ने कुत्तों से बचाने के लिए चीतल को पकड़ने का प्रयास किया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चीतल को पकड़ने के प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह चीतल को पकड़ा गया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

कोरबा में बारिश के साथ ही आसमान से बरसे ओले

कोरबा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति में निर्मित हुई। कोरबा जिले के भैंसमा में ऐसा ही कुछ हुआ। बारिश के साथ ही आसमान से ओले बरसे। गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम के परिवर्तन के कारण आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। वहीं, ओले गिरने से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की दोपहर तेज आंधी तूफान आने से मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में तेज आंधी तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने लगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। कोरबा के ग्रामीण अंचलो मे जमकर हुई बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।  बताया जा रहा है कि लेमरू, सुर्वे, बड़गाव सहित श्याग, चकामार इलाके में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की दोपहर से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जहां देर रात हुई आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली की चमक देखने को मिली। वहीं शुक्रवार की सुबह तक कई इलाकों में हल्की बारिश और बिजली की चमकती रही। सुबह होने पर मौसम फिर से खुला।  

करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने इंस्टाग्राम शेयर की तस्वीर

मुंबई करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में, बिग बॉस 18 के विनर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड चुम और एक बच्चे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। क्लिक में करणवीर और चुम सीधे कैमरे की ओर देखते हुए दिखाई दे रहे थे और बाद वाले ने अपनी बाहों में एक छोटे बच्चे को भी पकड़ा हुआ था। कैमरे के लिए पोज देते हुए वे अजीबोगरीब एक्सप्रेशन बनाते हुए भी दिखाई दिए। लेकिन सबसे प्यारा था ट्विटर पर वायरल हुआ लोगों का कमेंट। वैसे बच्चे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस तस्वीर ने लोगों का दिल जरूर जीत लिया है, जो अब इसे दिन की सबसे प्यारी फोटोज में से एक कह रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस फोटो पर बड़े प्यारे कमेंट किए हैं और दोनों से कहा है कि अब जल्दी से परिवार के बारे में सोचें। इसे यहां देखें: इस बीच, चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बारे में बात करें तो दोनों ने बिग बॉस 18 के घर में प्यारा बॉन्ड शेयर किया और अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। शो के फिनाले के बाद, न्यूज 18 से बातचीत में चुम से पूछा गया कि उनका करणवीर मेहरा के साथ रोमांटिक रिश्ता है या नहीं। उन्होंने इस पर कहा था कि ‘यह दोस्ती जारी रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर के लिए दोस्ती नहीं बनाई है, दोस्ती घर के बाहर भी जारी रहेगी।’ करण ने बताया क्या है क्या नहीं जब उनसे यह पूछा गया कि क्या दोनों रोमांटिक रूप से जुड़े हैं, तो चुम ने हंसते हुए कहा, ‘मुझे यह नहीं पता।’ हाल ही में, करण ने चुम के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी और ब्रूट इंडिया को बताया, ‘चुम और मैं अभी नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। हम बिग बॉस में जिस तरह से शुरुआत की थी, उसी तरह से शुरुआत कर रहे हैं, हम मिल रहे हैं, ‘हैलो, हाय कैसे हो कर रहे हैं’ क्योंकि बिग बॉस के घर में हमें अलग-अलग काम और अलग-अलग बाधाओं से गुजरना पड़ा।’

भोपाल में मेट्रो के सेकंड फेज की मिट्टी टेस्टिंग शुरु, भोपाल में भदभदा से रत्नागिरी के बीच दौड़ेगी मेट्रो, 13Km में 14 स्टेशन बनेंगे

भोपाल भोपाल मेट्रो के अंतर्गत आने वाली ब्लू लाइन के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह टेस्टिंग इसलिए की जा रही है ताकि पिलर और मेट्रो स्टेशनों की नींव मजबूत बनाई जा सके। मिट्टी की स्ट्रेंथ जांचने के लिए कई जगहों पर परीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जमीन निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त है। इन जगहों पर हो चुकी टेस्टिंग     अब तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के सामने स्टेशन और आईटीआई-जेके रोड पर पिलर के लिए मिट्टी की टेस्टिंग हो चुकी है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और पूरे 13 किमी लंबे रूट पर टेस्टिंग की जाएगी। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर भी स्टेशन एक स्टेशन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर भी बनेगा। 14वें स्टेशन के तौर पर बोगदा पुल (इंटरचेंज) सेक्शन बनाया जाएगा। जहां करोंद चौराहा से एम्स के बीच बनने वाली ऑरेंज लाइन और भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा के बीच चलने वाली ब्लू लाइन का इंटरचेंज होगा। मिट्टी की टेस्टिंग दो तरह से हो रही है। पहला परीक्षण उन जगहों पर हो रहा है, जहां पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरा परीक्षण मेट्रो स्टेशन के नीचे हो रहा है।   मिट्टी की टेस्टिंग दो तरह से हो रही है। पहला परीक्षण उन जगहों पर हो रहा है, जहां पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरा परीक्षण मेट्रो स्टेशन के नीचे हो रहा है। यह एक ऐसा सेक्शन होगा, जहां यात्री एक मेट्रो से उतरकर दूसरी में सवार हो सकेंगे। पुल बोगदा के पास का हिस्सा सुभाष नगर से एम्स (प्रायोरिटी ट्रैक) के पास ही है। इसलिए इंटरचेंज सेक्शन पर भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इंटरचेंज सेक्शन को अभी से डिजाइन करना पड़ेगा। 1006 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी ब्लू लाइन भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन (Bhopal Metro Blue Line) का निर्माण 1006 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक कुल 13 किमी लंबाई में मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। यह रूट शहर के कई प्रमुख रास्तों (Bhopal Metro Route) से होकर गुजरेगा। जिससे यातायात को सुगम और तेज बनाया जा सकेगा। ब्लू लाइन के इस रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। ब्लू लाइन में इंटरचेंज सेक्शन भी होगा भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) की ब्लू लाइन में बोगदा पुल पर एक इंटरचेंज सेक्शन बनाया जाएगा। यह सेक्शन करोंद चौराहा से एम्स तक बनने वाली ऑरेंज लाइन और भदभदा से रत्नागिरी तक की ब्लू लाइन को आपस में जोड़ेगा। इस इंटरचेंज सेक्शन की मदद से यात्री एक मेट्रो से उतरकर आसानी से दूसरी मेट्रो पकड़ सकेंगे। बोगदा पुल के पास यह सेक्शन सुभाष नगर से एम्स के प्रायोरिटी ट्रैक के करीब होगा। दो तरह से परीक्षण मिट्टी की टेस्टिंग दो तरह से हो रही है। पहला परीक्षण उन जगहों पर हो रहा है, जहां पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरा परीक्षण मेट्रो स्टेशन के नीचे हो रहा है। रायसेन रोड स्थित आईटीआई के सामने और जेके रोड पर पिलर के लिए टेस्टिंग हो चुकी है। वहीं, मिंटो हॉल के सामने स्टेशन के लिए टेस्टिंग शुक्रवार को की गई। इन जगहों पर बनेंगे 14 स्टेशन ब्लू लाइन के लिए कुल 14 स्टेशन बनेंगे। इनमें भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा चौराहा, कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, परेड ग्राउंड, प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जेके रोड, इंद्रपुरी, पिपलानी और रत्नागिरी तिराहा शामिल हैं। मिट्टी की टेस्टिंग के दौरान बेरिकेडिंग की गई है। ताकि, कोई दिक्कत न हो। मिट्टी परीक्षण दो चरणों में होगा मेट्रो (Bhopal Metro) निर्माण के लिए मिट्टी की टेस्टिंग दो चरणों में की जा रही है। पिलर के लिए मिट्टी परीक्षण: यह उन जगहों पर किया जा रहा है जहां मेट्रो के पिलर खड़े किए जाएंगे। इससे जमीन की ताकत और भार वहन करने की क्षमता का पता लगाया जाता है। मेट्रो स्टेशन के लिए मिट्टी परीक्षण: यह उन जगहों पर किया जा रहा है जहां मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस टेस्टिंग से यह सुनिश्चित किया जाता है कि मिट्टी की संरचना स्थिर और मजबूत है। ब्लू लाइन का निर्माण कब तक पूरा होगा? भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन का निर्माण काम 2024 में शुरू हुआ है और इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली अधिक तेज़, कुशल और सुविधाजनक बन जाएगी।

ग्राम पंचायत अकौना में विद्यालय भवन और आंगनवाड़ी भवन निर्माण में अतिक्रमणकर्ता का आतंक

सतना  रामपुर बघेलान जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अकौना में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर भवन विहीन विद्यालय शासकीय प्रथमिक शाला मलहटी टोला का विद्यालय भवन निर्माण और शौचालय निर्माण का कार्य शासकीय आराजी न 711 रकवा 3.294 हे. पर स्वीकृत है। इसके अलावा, उसी आराजी पर भवन विहीन आंगनवाड़ी भवन की स्वीकृति भी मिली है। आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए 20/03/2025 को सब इंजिनियर/उपयंत्री की उपस्थिति में ले आउट करने के बाद पिलर हेतु गड्ढे खोदे गए थे। लेकिन अतिक्रमणकर्ता राजेश सिंह बघेल द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा लगातार विभागवार सूचना दी गई, लेकिन अतिक्रमणकर्ता द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी है। इस मामले में रामपुर बघेलान SDM और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया और कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। यहां तक कि कई बार अतिक्रमण हटाने की कारवाही प्रशासन द्वारा की जा चुकी है, लेकिन अतिक्रमणकर्ता द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी है। हाल ही में, उसी रात में अतिक्रमणकर्ता राजेश सिंह बघेल द्वारा पुनः गड्ढों पर मिट्टी डाल कर भाठ दिया गया और दूसरे दिन सुबह विद्यालय भवन और शौचालय भवन निर्माण में लगे लेवर, मिस्त्री को भगा दिया गया। अब अतिक्रमणकर्ता द्वारा पुनः कार्य करने वालों को धमकी दी गई है कि अब दोबारा यहां दिखना नहीं वरना अंजाम कुछ और होगा। इसके अलावा, अतिक्रमणकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को भी धमकी दी गई है, जो कि एक गंभीर अपराध है। इस मामले में ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा शासकीय संपत्ति का नाजायज तरीके से दुरूपयोग करने वालों पर प्रशासन द्वारा क्या कारवाही होती है या फिर दबंग अतिक्रमणकारी के सामने प्रशासन को नतमस्तक होना पड़ेगा।

गूगल ने आईपीएल के लिए बनाया खास डूडल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का आगाज आज से हो रहा है। दुनिया के इस सबसे बड़े क्र‍िकेट इवेंट को गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। उसे गूगल डूडल के जरिए दुनिया को आईपीएल की ओपनिंग की जानकारी दी है। इस साल भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। यह इवेंट पूरे 90 दिनों तक चलेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाने वाली है। इसी मैदान पर पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बहरहाल, गूगल ने अपने डूडल में बैट्समैन को बॉल हिट करते हुए दिखाया है। क्र‍िकेट पिच पर जैसे ही बैट्समैन शॉट खेलता है, अपांंयर के हाथ बॉल को चार रन देने के लिए उठ जाते हैं। आईपीएल जैसी टी20 लीग्‍स में बैट्समैन की भूमिका अधिक होती है। इन इवेंट्स में रनों की बारिश होती है। गूगल डूडल में और क्‍या खास डूडल पर क्लिक करते ही आईपीएल की डिटेल्‍स सामने आ जाती है। किन टीमों के बीच मैच खेला जाएगा, कितने बजे से मैच आयोजित होगा। आगे खेले जाने वाले मुकाबले समेत तमाम डिटेल्‍स सामने आ जाती हैं। नीचे की तरफ आईपीएल से जुड़ी खबरें, आईपीएल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, आईपीएल का एक्‍स हैंडल, आईपीएल का इंस्‍टाग्राम हैंडल जैसी जानकारियां दी गई हैं। कुल मिलाकर गूगल डूडल ना सिर्फ आईपीएल के आगाज को सेलिब्रेट कर रहा है, बल्कि उससे जुड़ी तमाम जानकारियों को एक जगह पर इकट्ठा करके पेश कर रहा है। टेलिकॉम कंपनियां ले आईं रिचार्ज प्‍लान आईपीएल देखने वाले दर्शकों की एक बड़ी संख्‍या इस इवेंट को अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर स्‍ट्रीम करती है। यूजर्स को ध्‍यान में रखते हुए देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों जैसे- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स में जियोहॉटस्‍टार के सब्‍सक्र‍िप्‍शन को जोड़ा है। याद रहे कि आईपीएल को जियोहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। जियो सिनेमा और हॉटस्‍टार के विलय से यह नया प्‍लेटफॉर्म उभरकर आया है। अपने मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल आईपीएल को अपने मोबाइल पर देखने के लिए आपको जियोहॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना होगा। आप प्रीपेड रिचार्ज के साथ इसे बंडल कर सकते हैं या फ‍िर जियो हॉटस्‍टार की वेबसाइट पर जाकर अलग से सब्‍सक्रि‍प्‍शन लिया जा सकता है। जियोहॉटस्‍टार अपने यूजर्स को मोबाइल ओनली प्‍लान भी ऑफर कर रहा है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्‍ट होगा, जिन्‍हें फोन पर आईपीएल देखना है और ज्‍यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। आईपीएल में आज सिर्फ एक मैच खेला जाएगा जो शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। ज्‍यादातर दिनों में दो मैच खेले जाते हैं।

वर्ल्ड वाटर डे पर वीआईटी भोपाल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर और एंटीक आर्केड क्लब द्वारा जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

भोपाल वीआईटी भोपाल के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर और एंटीक आर्केड क्लब द्वारा वन विहार के सहयोग से विश्व जल दिवस के अवसर पर अपर लेक पर जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीआईटी भोपाल, MANIT, RGPV के छात्रों के साथ मध्य प्रदेश राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (State Disaster Emergency Response Force – SDERF) और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. शीतल शर्मा, डीन और प्रोफेसर, वीआईटी भोपाल, टाउन प्लानर और रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (RIBA), लंदन की सदस्य, ने छात्रों को राजा भोज द्वारा बनाए गए मानव निर्मित अपर लेक की ऐतिहासिक योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपर लेक का पुराना नक्शा दिखाकर उसकी तकनीकी, भूवैज्ञानिक और जलवैज्ञानिक विशेषताओं को समझाया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि लेक में जल प्रवाहित करने वाली धाराओं की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे जल निकाय पर संकट गहराता जा रहा है। इसके बाद, छात्रों ने स्थानीय लोगों और बीएमसी गोताखोरों से बातचीत कर यह जाना कि सीहोर और अन्य जलग्रहण क्षेत्रों से आने वाली गाद और तलछट कैसे झील की सेहत को प्रभावित कर रही है। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि तलछट जमने के कारण अपर लेक की गहराई धीरे-धीरे कम हो रही है। लोग यह सोचते हैं कि हर मानसून में झील भर जाती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इसकी गहराई घटने से इसकी जल संग्रहण क्षमता भी समय के साथ कम होती जा रही है। इसके उपरांत, छात्र वन विहार पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आवासों के बारे में सीखा। आर्किटेक्चर विभाग के छात्र जल्द ही इन वन्यजीवों के लिए स्थानीय शैली पर आधारित आवास डिज़ाइन प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे। डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वीआईटी भोपाल का स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर हर साल इस तरह की हेरिटेज वॉक और जागरूकता पदयात्रा आयोजित करता है ताकि भोपाल के प्राकृतिक वनस्पति और जीव-जंतुओं का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

विटामिन बी 12 को स्पीड से बढ़ाएंगे ये मसाले

विटामिन केवल शरीर के काम के लिए जरूरी नहीं होते, ये ताकत और एनर्जी भी देते हैं। इनकी कमी नसों, मांसपेशी, दिमाग, दिल, हड्डियों को कमजोर कर देती हैं। सबसे ज्यादा तो विटामिन बी12 की चिंता होती है, क्योंकि यह बहुत कम चीजों में होता है। कई बार विटामिन बी-12 से भरपूर फूड खाने के बाद भी डेफिशिएंसी खत्म नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? क्योंकि शरीर विटामिन बी12 का इस्तेमाल नहीं कर पाता। खाने का सारा पोषण गंदगी बनकर बाहर निकल जाता है। इस स्थिति में 5 मसाले काम आ सकते हैं। यह कोबालामिन बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं? अगर शरीर में इसकी कमी हो गई है तो मसालों से पहले इन फूड्स को डाइट में शामिल करें। दूध-डेयरी प्रोडक्ट, जानवरों की कलेजी, जानवरों का गुर्दा, अंडे, मछली, न्यूट्रिशनल यीस्ट आदि। अगर जरूरत पड़े तो डॉक्टर से बात करके सप्लीमेंट भी शुरू कर सकते हैं। B12 बढ़ाने में मसालों का रोल आंतों के अंदर खाने से सारे पोषक तत्व निकाले जाते हैं। यह काम गट बैक्टीरिया करते हैं, जो अरबों की संख्या में आंत के अंदर होते हैं। एनसीबीआई पर मौजूद शोध के मुताबिक अगर इन गट बैक्टीरिया की संख्या कम होती है जो इस विटामिन का अवशोषण और उपयोग बाधित हो सकता है। जिससे विटामिन बी12 की कमी बन सकती है। मसाले खाने का फायदा मसालों में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। यह गट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम भी करते हैं। अगर आपको पेट और पाचन से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो इनका सेवन करके फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोबालामिन बढ़ाने में कौन से मसाले ज्यादा मदद करते हैं। दालचीनी ​एक स्टडी के मुताबिक पोलीफेनोल के पर्याप्त सेवन से गट बैक्टीरिया की सही संख्या देखी गई है। शोध में दालचीनी के अंदर इन पोलीफेलोन की सबसे ज्यादा मात्र देखी गई। यह मसाला ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और इंफ्लामेशन में कमी लाता है। काली मिर्च काली मिर्च कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है। यह पोलीफेनोल्स देती है, डायजेशन बढ़ाती है, हल्दी के पाचन के लिए जरूरी है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। सारी मिर्च में से इसका सेवन बेस्ट माना गया है। लौंग यह भी एक शक्तिशाली मसाला है, जिसे चावल से लेकर चाय बनाने तक उपयोग किया जाता है। यह काफी मात्रा में पोलीफेनोल्स होते हैं। अगर आप इंफ्लामेशन और कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं तो भी इसका सेवन कर सकते हैं। पुदीना यह पेट के लिए लाभकारी होता है और उसे ठंडा रखता है। एसिडीटी, पेट दर्द, ब्लोटिंग, गैस में इसका सेवन किया जाता है। आप सूखा पुदीना खाने, छाछ में डालकर पी सकते हैं। छाछ के साथ खाने पर ज्यादा असर मिलता है क्योंकि यह एक प्रोबायोटिक फूड है। चक्र फूल इस मसाले का सेवन कम किया होगा, लेकिन यह भी औषधीय गुणों से भरपूर है। विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए यह गट बैक्टीरिया सुधारने में मदद कर सकता है।

अल्लू अर्जुन ने मेरे लिए जो किया, वो बॉलीवुड में किसी ने नहीं किया: गणेश आचार्य

मुंबई कोरियोग्राफर-डायरेक्टर गणेश आचार्य ने बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि साउथ के स्टार्स को भी कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन को कोरियोग्राफ किया था, और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गणेश आचार्य ने कहा है कि बॉलीवुड के विपरीत साउथ के लोग तकनीशियनों को अधिक सम्मान देते हैं। यह बात उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल से बातचीत में कही। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में बहुत ईगो फैला हुआ है, जोकि नहीं होना चाहिए। गणेश आचार्य ने कहा कि बॉलीवुड के किसी भी कलाकार ने आज तक उनकी तारीफ नहीं की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स को अल्लू अर्जुन से सीखना चाहिए कि कैसे सबको साथ लेकर चला जाता है। गणेश आचार्य ने अल्लू अर्जुन को कई गानों में कोरियोग्राफ किया है और पहले भी काफी बार साथ काम कर चुके हैं। गणेश आचार्य ने साउथ में काम करने का शेयर किया एक्सपीरियंस गणेश आचार्य से भारती ने पूछा कि आप साउथ में गाने करने जाते हो तो मजा आता है? उन्होंने कहा, ‘बहुत मजा आता है। क्या तकनीशियनों की रिस्पेक्ट है। मैंने ‘पुष्पा 2′ के गाने किए, पांच-दस दिन काम किया उन पर तो अल्लू अर्जुन ने मुझे खुद फोन किया। तारीफ की कि आपकी वजह से हुआ है।’ ‘बॉलीवुड के किसी आर्टिस्ट ने फोन नहीं किया पर अल्लू अर्जुन ने किया’ गणशे आचार्य ने आगे कहा, ‘मुझे आज तक बॉलीवुड के किसी आर्टिस्ट ने फोन नहीं किया कि मास्टर जी आपने क्या गाना किया। लेकिन अल्लू अर्जुन ने किया। उन्होंने कहा कि मास्टर जी आपने कमाल का गाना किया है। मुझे आपकी वजह से लोग अप्रीशिएट कर रहे हैं।’ गणेश आचार्य ने फिर बताया कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस पार्टी में बुलाया था, और वहां उन्होंने जो देखा, उससे हैरान रह गए थे। वह बोले, ‘मुझे हैदराबाद सक्सेस पार्टी में बुलाया। मैंने सोचा कि वहां लोग आएंगे, खाएंगे-पीएंगे और बातें करें। लेकिन मैंने देखा कि वहां एक बड़ा स्टेज लगाया था। वहां लाइटमैन, स्पॉटबॉय और बड़े लोग बैठे हैं। अल्लू अर्जुन, मैं और सुकुमार मिलकर एक-एक लाइटमैन को अवॉर्ड दे रहे थे। ये मैंने लाइफ में पहली बार देखा। तो ये वहां पर है। ये यहां (बॉलीवुड) में क्यों नहीं है?’ ‘कुछ गंदगी की वजह से इंडस्ट्री खराब हो रही है’ उन्होंगे आगे कहा, ‘मैं अपनी इंडस्ट्री की बुराई नहीं कर रहा। हमारी इंडस्ट्री हमारे लिए भगवान है, जहां हम पढ़के आए। लेकिन कुछ गंदगी की वजह से ये खराब हो रही है। उसको साफ करना चाहिए। हमारे इंडस्ट्री वालों को ध्यान देना चाहिए। मैं पूरी इंडस्ट्री को गंदा नहीं बोलूंगा, कुछ लोग हैं। मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि प्लीज अपने टेक्नीशियंस पर ध्यान दो, स्क्रिप्ट पर ध्यान दो। बाकी चीजें भी रखो, पर हर किसी को उसके काम तक रखो।’ स्टार्स को खुश करने के लिए आखिरी मिनट पर बदल देते हैं कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने बताया कि अकसर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स स्टार्स को खुश करने के लिए आखिरी मिनट पर सीन बदल देते हैं, और कोरियोग्राफर और तकनीशियनों की कोशिशों को नजरअंदाज कर देते हैं। वह बोले, ‘मैंने कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर देखे हैं, जो स्टार्स की पीठ पीछे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सामने चुप हो जाते हैं। डायरेक्टर, आर्टिस्ट के पीठ पीछे बोलता है और आर्टिस्ट, डायरेक्टर की पीठ पीछे। डायरेक्टर स्टार के सामने चुप हो जाता है। वो स्टार्स को खुश करने के लिए आखिरी समय में कोरियोग्राफी बदल देते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि कोरियोग्राफर एक गाने को कोरियोग्राफ करने में कितनी मेहनत करता है।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet