LATEST NEWS

गुना में एक महिला और पुरुष अनोखे बंधन में बंधे, रामप्रसाद से विवाह अनुबंध करने के बाद काजल के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान खिली

गुना मध्य प्रदेश के गुना में एक महिला और पुरुष अनोखे बंधन में बंध गए। कानून भले ही इस अनुबंध को विवाह की मान्यता फिलहाल नहीं देता हो, लेकिन नानाखेड़ी निवासी रामप्रसाद और गोपालपुर की काजल एक-दूसरे को पति-पत्नी मान बैठे हैं। दरअसल, गोपालपुर निवासी काजल सहरिया अपने पूर्व पति के साथ खुश नहीं थी। काजल का आरोप है कि उसका पति बुरी तरह मारपीट करता था। इसलिए वह बच्ची को साथ लेकर 13 मार्च को गुना आ गई और रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जान देने का प्रयास कर रही थी। तभी किसी काम से रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद नानाखेड़ी निवासी रामप्रसाद पारदी ने काजल को पकड़ लिया और पटरियों से दूर ले आए। रामप्रसाद ने काजल की दुखभरी कहानी सुनी तो उन्हें तरस आ गया और काजल को अपने घर ले गए। करीब 5 से 6 दिनों तक रामप्रसाद के परिजनों ने काजल की कहानी सुनकर उसके सामने रामप्रसाद से विवाह का प्रस्ताव रख दिया। रामप्रसाद पारदी की पत्नी का निधन करीब 8 महीने पहले टीबी की बीमारी के चलते हो गया था। उसका एक बेटा भी है। एक जैसी परिस्थितियां होने के चलते दोनों ने मिलकर तय किया कि वे एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। फिलहाल रामप्रसाद और काजल ने  को कोर्ट पहुंचकर विवाह का अनुबंध करवा लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों नियमानुसार कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी करेंगे। लेकिन 21 मार्च से काजल और रामप्रसाद एक-दूसरे को पति-पत्नी मान बैठे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया है। रामप्रसाद के परिजनों और रिश्तेदारों ने काजल को नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अनोखे रिश्ते को भले ही वैधानिक मान्यता नहीं मिली है, लेकिन समाज और परिजन दोनों को पति- पत्नी स्वीकार कर चुके हैं। रामप्रसाद से विवाह अनुबंध करने के बाद काजल के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान देखने को मिली है। वहीं रामप्रसाद पारदी भी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खुश नजर आ रहा है।  

इंदौर…सिल्वर स्प्रिंग में तेंदुए का मूमेंट सीसीटीवी में कैद, इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवगुराड़िया क्षेत्र की सिल्वर नेचर टाऊनशिप में तेंदुआ का मूवमेंट दो दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद से ही रहवासी दहशत में हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी वन विभाग तक पहुंची वैसे ही विभागीय अमले ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए।  जिसके बाद इलाके में तेंदुआ होने की पुष्टि की गई है। वन विभाग के अधिकारी के.के निनामा ने अधीनस्थ अमले को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए रहवासियों से भी अकेले न घूमने की अपील की है। बता दें की इसी इलाके से कुछ दिन पूर्व एक तेंदुआ वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था। ऐसे में लगातार इस इलाके में तेंदुए के मूवमेंट से रहवासी जहां दहशत में हैं।  तो वहीं इससे किसी दिन बड़ी और अनहोनी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।  

रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़आया पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी

जयपुर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक और मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत लेते और देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अनुसार, यह रिश्वत निजी कंपनी द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की एक संविदा से जुड़े बिलों के प्रसंस्करण और पास कराने के लिए दी जा रही थी। इस मामले में अजमेर में तैनात वरिष्ठ महाप्रबंधक, उक्त निजी कंपनी, उसके चार प्रतिनिधियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल 06 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई का जाल और कार्रवाई सीबीआई की जांच में पता चला कि आरोपी अधिकारी कथित रूप से निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचा रहे थे। परस्पर बातचीत के बाद 19 मार्च 2025 को सीकर में रिश्वत की रकम सौंपने की योजना बनी। सीबीआई ने पहले से जाल बिछा रखा था और जैसे ही निजी कंपनी के डीजीएम ने वरिष्ठ महाप्रबंधक को 2.4 लाख रुपये सौंपे, सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आवासीय परिसरों में तलाशी, डिजिटल साक्ष्य बरामद गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने सीकर, जयपुर और मोहाली में आरोपियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। बता दें कि सीबीआई मामले की गहन जांच कर रही है और संभावना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  

मंत्री सारंग ने कहा कि पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन में मध्यप्रदेश देश में नम्बर-1 पर

भोपाल  मध्यप्रदेश प्रत्येक विधानसभा स्तर पर खेल स्टेडियम बनाने वाला पहला राज्य बनेगा, दरअसल सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के जवाब के बाद उनके दोनों विभागों के लिये 2700 करोड़ 41 लाख 88 हजार की अनुदान मांगे सर्व-सहमति से पारित कर दी गई, यह मांगे मध्यप्रदेश के बजट सत्र में चर्चा के दौरान पारित की गई। बीज का नया ब्रॉण्ड “चीता” जल्द होगा लांच सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उनके दोनों विभागों की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में इस वर्ष को मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार बीज की दिशा में काम कर रही है। बीज संघ को उन्नत स्तर पर पहुँचाने का प्रयास है। बीज संघ के माध्यम से चीता बीज के नाम से नया ब्रॉण्ड लांच किया जा रहा है। पैक्स के माध्यम से चीता बीज का वितरण किया जायेगा। इसमें भी मध्यप्रदेश लीड करेगा। उन्होंने कहा कि पैक्स को अग्रणी बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके लिये एम-पैक्स की अवधारणा की गयी है। प्राथमिक समिति केवल क्रेडिट का काम न कर बहुउद्देश्यीय बनायी जा रही है। दो पैक्स को पेट्रोल की डीलरशिप भी मिली है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर खेल स्टेडियम बनाने वाला पहला राज्य बनेगा मध्यप्रदेश, सदन में 2700 करोड़ 41 लाख 88 हजार की अनुदान मांगे सर्व-सहमति से पारित पैक्स कम्प्यूटराइजेश में मध्यप्रदेश नम्बर-1 पर मंत्री सारंग ने कहा कि पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन में मध्यप्रदेश देश में नम्बर-1 पर है। सभी पैक्स संस्थाओं के कम्प्यूटराइजेशन का कार्य लगभग हो चुका है। सहकारिता विभाग में भर्ती के मामले में भी मध्यप्रदेश अव्वल है। आईबीपीएस के माध्यम से विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया करवायी जा रही है। इसी संस्था के माध्यम से रिजर्व बैंक और नाबार्ड में भी भर्तियाँ होती हैं। पैक्स और अपैक्स दोनों के होंगे चुनाव, सहकार सभा भी होगी मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पैक्स और अपैक्स दोनों के चुनाव भी होंगे। पंचायत स्तर तक जाकर खाद का वितरण करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। सहकारिता वर्ष में मध्यप्रदेश ने भी कैलेण्डर बनाकर सहकारी आंदोलन के माध्यम से लोगों को जोड़ने और पारदर्शिता लाने का काम किया है। जल्द ही सहकार सभा भी आयोजित की जायेगी, जिसमें सभी को जुड़ने का मौका मिलेगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के माध्यम से सेवाओं की पूर्ति हो सके, इस पर काम किया जा रहा है। कृषि विकास दर में सहकारिता का बहुत बड़ा योगदान मंत्री सारंग ने कहा कि हमने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सीपीपीपी (को-ऑपरेटिव पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप) मॉडल के माध्यम से लगभग 2300 करोड़ के 19 एमओयू किये। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर में सहकारिता का बहुत बड़ा योगदान है। खाद-बीज, शार्टटर्म लोन और उपार्जन के माध्यम से सही दाम किसानों को मिल सके, यही सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांव की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने सहकारी आंदोलन मंत्री सारंग ने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये सहकारी आंदोलन मजबूत होना चाहिये। इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने केन्द्र में सहकारिता विभाग का गठन कर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जैसे कुशल नेतृत्व में सहकारिता विभाग का दायित्व दिया। केन्द्र और राज्य सरकार में बड़े और छोटे भाई की भूमिका रही है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में काम हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर 3 शीर्ष स्तर की संस्थाएँ बनायी गयी हैं। विधानसभा स्तर पर खेल स्टेडियम मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान के लिये काम कर रही है। विधानसभा स्तर पर खेल स्टेडियम बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नई पार्थ (पीएआरटीएच) योजना और एमपीवायपी योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश युवा पोर्टल की शुरूआत की है। मध्यप्रदेश सरकार ज्ञान (जीवायएएन) की अवधारणा पर काम कर रही है। मंत्री सारंग के वक्तव्य के बाद विधानसभा में उनके दोनों विभाग सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण की 2700 करोड़ 41 लाख 88 हजार रुपये की अनुदान मांगों को सर्व-सम्मति से पारित किया गया।

सरकंडा में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

बिलासपुर बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात नूतन कॉलोनी सड़क के पास स्थित एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नूतन कॉलोनी चौक से जोरापारा जाने वाले रास्ते में रात करीब 9 बजे एक कपड़ा दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दुकान में रखा करीब तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी। जिसपर घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से होने की जानकारी सामने आ रही है।

भाजपा सिंगरौली मंडल की कार्यकारिणी घोषित

 मंडल प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संभागीय प्रभारी रणबीर सिंह रावत तथा जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी की सहमति तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के अनुमोदन पश्चात सिंगरौली ( मोरवा) मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरूवंशी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यकारिणी में राममिलन भारती, राजेश गुप्ता, लक्ष्मण मिश्रा, करूणा देवी विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शिप्रा दत्ता को उपाध्यक्ष तथा सीमा सिंह गोड़ एवं हीरामन जायसवाल को महामंत्री इसी प्रकार इन्दूभूषण सिंह, सोनू राय, भगवान दास, आदित्य त्रिपाठी, सुजीत तिवारी, चंदा देवी पनिका को मंत्री तथा नीलू कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । इसके अतिरिक्त 16 कार्यसमिति सदस्य भी मनोनीत किये गये हैं। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा पार्टी एवं संगठन‌ के तटस्थ रहने के निर्देश दिए हैं।

अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

अनूपपुर   पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा रेत चोरी करके ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को रंगे हाथों पकड़कर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही  की गयी है।   टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, आरक्षक राजेश बड़ोले, सत्यवीर तोमर के द्वारा ग्राम परसवार में टाटा कंपनी की डग्गी (टिप्पर ) क्रमांक MP18GA4537 चेचिस नम्बर MAT454203H7P18487 एवं इंजन नम्बर 497TC41PSY838786 के चालक के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था जो मौके पर चालक अंकित पासी पिता मनोहर पासी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम परसवार से डग्गी मय लोड रेता के जप्त कर थाना कोतवाली अनूपपुर में डग्गी चालक अंकित पासी एवं  वाहन स्वामी राकेश विश्वकर्मा निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/25 धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार से फिर करवट लेगा मौसम, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, आज इन जिलों बादल-बारिश-आंधी की चेतावनी

भोपाल सोमवार से मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने लगेगा, क्योंकि 24 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। मार्च के अंतिम दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई गई है।अप्रैल और मई में हीट वेव का तेज असर देखने को मिलेगा। आज शनिवार को शनिवार को रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में  40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम में धूप खिली रहेगी। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक द्रोणिका (विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन) बनी हुई है।इसके असर से बीते दिनों पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हुई । हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से रविवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। बादलों के छंटने से दिन के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल     शुक्रवार को सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन और रात का सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकार्ड किया गया।     हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।     शहडोल के ब्यौहारी में सबसे अधिक 87 मिमी (3.5 इंच),कटनी के धीमरखेड़ा में सवा इंच, उमरिया के मानपुर और जबलपुर के मझौली में करीब पौने एक इंच बारिश हुई।     सागर, दमोह और सिंगरौली में ओले गिरे। और डिंडौरी, दमोह, मंडला, अनूपपुर (अमरकंटक), शहडोल, पन्ना और मैहर में आकाशीय बिजली के साथ बारिश हुई।     सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, दक्षिण रीवा, मऊगंज, जबलपुर और कटनी में बादल छाए रहे।

रेली के मीरगंज इलाके में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, 6 मजदूर दबे; एक की मौत

बरेली  यूपी के बरेली के मीरगंज इलाके में एक ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई है जिसमें 6 मजदूर दब गए। हाईवे के किनारे शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब मीरगंज इलाके में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि 5 मजदूरों को जिंदा निकाल लिया गया है। वहीं एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने राहत और बचाव का काम शुरू कराया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया। एंबुलेंस पर पथराव कर दिया और हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को समझा- बुझाकर शांत कराया। हादसे में मारे गए मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शनिवार की सुबह बरेली के मीरगंज इलाके से इस हादसे की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। पहले खबर फैली कि कई मजदूर ईंट भट्ठे की दीवार के नीचे दब गए हैं। इस सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए मौके पर क्रेन भेजी और राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। मौके पर तत्‍काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ईंट-भट्ठे की दीवार के नीचे दबे मजदूरों को ढूंढकर निकाला गया। पांच मजदूरों को बाहर निकाल लिया। उन्‍हें चिकित्‍सकीय जांच के लिए नजदीकी अस्‍पताल में भेजा गया है। वहीं एक मजदूर अब भी लापता था। उसके लिए काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंत में पता चला कि मजदूर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बरेली के मीरगंज इलाके में हाईवे किनारे स्थित इस ईंट-भट्ठे में मजदूर कच्‍ची ईंटें लगाने का काम कर रहे थे। उस वक्त करीब दर्जन भर मजदूर वहां काम कर रहे थे। इसी दौरान ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई। इसमें छह मजदूर दब गए। घटना के बाद सूचना मिलने पर फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज समेत तीन थानों की पुलिस, अग्निशमन टीम के साथ सीओ, एसडीएम मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नन्हें बाबू, इसरार, बबलू, राजीव और गोपाल को जिंदा बाहर निकल गया। वहीं धनेटा के रहने वाले छोटेलाल नाम का मजदूर अब भी लापता था। बाहर निकाले गए मजूदरों को नजदीकी अस्‍पताल में भेजा गया है। घटना के बाद से ईंट-भट्ठा मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद लापता मजदूर छोटेलाल मलबे के नीचे दबा हुआ मिला। उसे भी बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। गुस्‍साई भीड़ ने एंबुलेंस पर चलाए पत्‍थर घटना के बाद मजदूरों के घरवाले और ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने वहां हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस पर ईंट पत्थर फेंके और हाईवे पर जुट गए। भीड़ ने हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद उनको शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से ईंट भट्ठा संचालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

बिजली विभाग के कर्मचारी12 बाइक, 2 कूलर और TV उठा ले गए, बकायादारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

उज्जैन  उज्जैन जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी लगातार कार्रवाई कर रही है. जिले के 240 गांवों में 1500 से ज्यादा उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनी की टीमों ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई के तहत अब तक सैकड़ों बाइक, फ्रिज और टीवी जब्त किए जा चुके हैं. यही नहीं बकायादारों के घरों के सामने से कार व ट्रैक्टर तक बिजली कंपनी की टीमें खींचकर ले जा रही हैं. इससे ग्रामीणों में रोष है. उज्जैन जिले में बिजली कंपनी का 9 करोड़ बकाया बिजली कंपनी के मुताबिक जिले में करीब 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है. बकायादारों को पहले नोटिस दिए गए. इसके बाद कुर्की वारंट जारी किए गए. इसके बाद भी बकाया नहीं भरने पर बिजली कंपनी की टीमें गांव-गांव जाकर कार्रवाई कर रही हैं. घरों से वाहन, कम्प्रेशर और घरेलू सामान जब्त किया जा रहा है. बिजली कंपनी का कहना है कि बकायादार इन सामान को वापस ले सकते हैं, बशर्ते उन्हें बकाया भरना पड़ेगा. बकाया नहीं भरने पर इन सामान को नीलाम किया जाएगा. नोटिस के बाद भी नहीं भरे बिल इसलिए जब्ती बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री अमरेश सेठ ने बताया “बकायादारों को कई बार नोटिस भेजे गए. बावजूद इसके बिल नहीं चुकाने पर हमें यह कार्रवाई करनी पड़ रही है. आगे भी ऐसे ही अभियान चलाए जाएंगे. कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही आंशिक राशि जमा कर दी. उदाहरण के तौर पर, सिंगावदा निवासी रतन थावर ने 26,825 रुपए में से 12,000 रुपए तुरंत जमा किए. वहीं अंबोदिया निवासी प्रेम भंवरलाल ने कम्प्रेशर जब्त होने के बाद 15,000 रुपए जमा कर दिए.” अभी तक 300 बाइक जब्त की बिजली कंपनी के अनुसार अभी तक 300 से ज्यादा मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं. कई जगहों से टीवी और फ्रिज भी कब्जे में लिए गए हैं. बड़ोदिया काजी में विक्रमसिंह से बाइक जब्त होने के बाद उसने मौके पर 40,000 रुपये जमा कर दिए. वहीं. ग्रामीण आत्माराम का कहना है “पहले सरकार द्वारा छूट और किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब ऐसी राहत नहीं दी जा रही है, जिससे बिलों का बोझ बढ़ता जा रहा है.”

नगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक

नगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट निदान हेतु महापौर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश एमसीबी/चिरमिरी भीषण गर्मी आते ही पेयजल संकट विकराल रूप ले लेता है। इस संकट से निपटने के लिए नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में गुरुवार को महापौर कक्ष में एसईसीएल, पीएचई विभाग एवं छ.ग.रा.वि.मं.मर्या. चिरमिरी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल प्रदाय व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को लेकर गहन चर्चा हुई, जिसमें महापौर ने पूरे 40 वार्डों में जल संकट की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जल आपूर्ति से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसईसीएल ने भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। महापौर रामनरेश राय ने कहा कि नगर निगम, एसईसीएल एवं पीएचई विभाग एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं और सभी का दायित्व है कि गर्मी के दौरान जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। जल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल हल किया जाए।           इस बैठक में ग्रीष्म ऋतु के दौरान जल संकट से निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जल आपूर्ति की टैंकर सेवा को मजबूत किया जाएगा ताकि जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंच रहा, वहां नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम नए जल स्रोतों की पहचान करेगा और नए बोरवेल खोदने के साथ-साथ अन्य वैकल्पिक उपायों पर भी विचार किया जाएगा। जल संकट को देखते हुए कुछ वार्डों में राशनिंग सिस्टम लागू करने पर भी मंथन हुआ ताकि पानी का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग पानी का दुरुपयोग न करें और जरूरतमंदों तक पर्याप्त जल पहुंच सके।                इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पालिक निगम के सभापति संतोष सिंह, एमआईसी सदस्य नरेंद्र साहू, राम अवतार, मनीष खटीक, आयुक्त रामप्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, सब इंजीनियर विक्टर वर्मा, पीएचई के ई.ई. पी.के. पवार, एसईसीएल के इंजीनियर संजय सिंह, कनिष्ठ अभियंता किंडो व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। नगर निगम की इस पहल से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी गर्मी के मौसम में चिरमिरी के नागरिकों को जल संकट का सामना न करना पड़े और सभी वार्डों में निर्बाध जल आपूर्ति जारी रहे।

मध्य प्रदेश में नर्सिंग की परीक्षा एक बार फिर टल गई, मार्च की जगह अब अप्रैल-मई में परीक्षाएं होंगी

भोपाल  मध्य प्रदेश में नर्सिंग की परीक्षा एक बार फिर टल गई है. मार्च की जगह अब अप्रैल-मई में परीक्षाएं होंगी. बीएससी, एमएससी और पीबीबीएससी की होने वाली परीक्षाओं की तारीफ बढ़ दी गई है. 2020-21 और 2021-22 के बैच की परीक्षा 4 साल देरी से हो रही है. 2019-20 बैच के बीएससी नर्सिंग चौथे साल के छात्रों की अब तक परीक्षाएं नहीं हुई है. परीक्षा में देरी होने से नौकरी और इंटर्नशिप पर खतरा मंडरा रहा है नर्सिंग छात्रों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 2019-20 बैच के बीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष की परीक्षाएं अब तक नहीं हुईं। 2020-21 और 2021-22 बैच की परीक्षाएं भी चार साल की देरी से चल रही हैं। छात्रों का कहना है कि समय पर परीक्षा न होने से रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है, फिर भी परीक्षाएं लगातार टल रही हैं। छात्रों का आरोप है कि मेडिकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा और अगले सत्र की फीस तो ले ली, लेकिन समय पर परीक्षा नहीं कराई। इससे उनका करियर अटक गया है। इंटरर्नशिप और जॉब के मौके भी हाथ से निकल रहे हैं। बता दें कि 4 बार परीक्षाओं की तारीखें बदली गई है। जो परीक्षाएं हो चुकी उसमें से भी आधे अभ्यर्थियों का ही रिजल्ट जारी किया गया है।

विदेश की धरती पर अपनी काबिलियत से देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीयों को नमन : डॉ. रूमा देवी

बाड़मेर राजस्थान के बाड़मेर की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी ने शुक्रवार को अबू धाबी के ले रॉयल मेरिडियन होटल में आयोजित अनलीशिंग हर पॉवर एक्सेलरेटिंग चेंज कार्यक्रम में बतौर वक्ता शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘विदेश की धरती पर अपनी काबिलियत से देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीयों को हम नमन करते हैं।’ यह कार्यक्रम इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था। रूमा देवी ने इस मंच पर महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और पारंपरिक हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के बल पर न केवल अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सशक्त कर रही हैं। वाणी उत्सव पोस्टर का विमोचन इस कार्यक्रम के दौरान वाणी उत्सव के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। यह उत्सव 29 और 30 मार्च 2025 को बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राजस्थान की विलुप्त होती वाणी गायन परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। रूमा देवी ने कहा कि यह उत्सव लोकसंस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विजेता कलाकारों को लाखों रुपये के पुरस्कार और वीणा वाद्य यंत्र भेंट किए जाएंगे। 23 मार्च को दुबई में वरनी अवार्ड समारोह इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और नेटवर्किंग का लाभ उठाया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने रूमा देवी के प्रयासों की सराहना की और उनके महिला सशक्तिकरण के कार्यों की तारीफ की। गौरतलब है कि रूमा देवी आगामी 23 मार्च को दुबई में आयोजित वरनी अवार्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने से भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।    

देश को अमेरिका से अब तक मिलीं 588 प्राचीन वस्तुएं, 2024 में 297 की वापसी

नई दिल्ली अब तक देश से तस्करी कर बाहर भेजी गई 588 भारतीय प्राचीन वस्तुएं अमेरिका से वापस लाई गई, इनमें से 297 को 2024 में वापस लाया गया। इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने संसद को दी।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्राचीन वस्तुओं के अवैध व्यापार को रोकने के लिए अमेरिका-भारत सांस्कृतिक संपत्ति समझौते के तहत वापस लौटाए गई ‘लूटे या चुराए गए कलाकृतियों’ की संख्या से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। भारतीय प्राचीन वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए अमेरिका के साथ सांस्कृतिक संपदा समझौते (सीपीए) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि यह समझौता रोकथाम के लिए है, इसलिए इसमें कोई निश्चित समय सीमा या लक्ष्य संख्या नहीं है। केंद्रीय मंत्री से यह भी पूछा गया कि क्या सरकार चोरी हुई प्राचीन वस्तुओं को वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों या अन्य देशों के साथ सहयोग करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, “भारत जरूरत पड़ने पर यूनेस्को और इंटरपोल सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करता है।” केंद्रीय मंत्री से ये प्रश्न भी पूछा गया कि क्या सरकार ने कुंभ मेले जैसे आयोजनों के दौरान ‘प्राचीन परंपराओं का पुनरुत्थान’ देखा? उन्होंने जवाब दिया कि कुंभ मेला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है और दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस दौरान, कई पुराने संप्रदाय, आध्यात्मिक संगठन और धार्मिक नेता एक साथ आते हैं और सदियों पुरानी रस्मों, परंपराओं और प्रथाओं का पालन करते हैं। उन्होंने कहा, “भारत में प्राचीन परंपराओं का पुनरुत्थान, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर में बढ़ती रुचि और आधुनिक धार्मिक चुनौतियों के बीच गहरे अर्थ की तलाश जैसे कारणों से हो रहा है।” मंत्री ने कहा कि आज के समाज में यह पुनरुत्थान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पारंपरिक प्रथाओं को बचाने, समाज में सौहार्द बढ़ाने और भारत की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने में मदद करता है।  

ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?, केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला आज

कोलकाता दुनिया की सबसे रंगारंग लीग आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज आज होगा जब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी। केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले पर बारिश का भी साया है। कोलकाता के कुछ हिस्सों में इस समय ऑरेंज अलर्ट जारी है, ऐसे में रिपोर्ट्स हैं कि यह मैच रद्द भी हो सकता है। हालांकि फैंस चाहेंगे कि यह मैच पूरा हो और उन्हें 2008 की तरह आईपीएल 2025 का भी आगाज देखने को मिले। आइए KKR vs RCB की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- केकेआर वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट कोलकाता के इस एतिहासिक मैदान की पिच वैसे तो बल्लेबाजों को फेवर करने के लिए मानी जाती है, मगर शुरुआत में यहां गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। यहां अधिकतर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है क्योंकि इस मैदान पर रनचेज काफी आसान हो जाती है। ओस इस रन चेज में अहम भूमिका निभाती है, मगर बीसीसीआई के नए नियम के चलते कप्तानों की सोच बदल सकती है। बता दें, बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार असर मैदान पर ओस ज्यादा हो तो अंपार्यस दूसरी पारी में 10वें ओवर के बाद बॉलिंग टीम को नई गेंद सौंप सकते हैं। ईडन गार्डन्स आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड्स पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 38 (40.86%) रनचेज करते हुए जीते गए मैच- 55 (59.14%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (52.69%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (47.31%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 163 केकेआर वर्सेस आरसीबी हेड टू हेड कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत आईपीएल में अभी तक कुल 34 बार हुई है जिसमें केकेआर ने 20 तो आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं। अगला मुकाबला केकेआर के घर में होने वाला है तो ऐसे में उनके पास अपनी लीड को बढ़ाने का मौका रहेगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी स्क्वॉड केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), मोइन अली, वैभव अरोड़ा, क्विंटन डी कॉक, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, सुनील नरेन, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, चेतन सकारिया, रिंकू सिंह, लवनीथ सिसोदिया, वरुण चक्रवर्ती। आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, मनोज भांडागे, स्वास्तिक चिकारा, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, यश दयाल।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet