LATEST NEWS

रोहिताश गौर ने शिल्पा शिंदे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

मुंबई टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने साल 2015 से 2016 तक ‘भाभी जी घर पर हैं!’ सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार में बहुत पसंद किया गया था। वो घर-घर में अंगूरी भाभी के नाम से फेमस हो गई थीं। पर कुछ समय बाद की उन्होंने शो छोड़ दिया। कहा गया कि उनकी मेकर्स से अनबन हो गई थी। खैर। अब करीब 10 साल बाद उन्हें इस शो में ऑनस्क्रीन पति तिवारी जी का रोल निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौर मिल गए। उनकी फोटो वायरल हो रही है। रोहिताश गौर ने शिल्पा शिंदे के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हाल ही में शिल्पा शिंदे से मुलाकात हुई। उनके करिश्माई व्यक्तित्व का एक अलग ही पहलू देखने को मिला।’ खुशी से झूम उठे फैंस तिवारी जी और अंगूरी भाभी यानी रोहिताश और शिल्पा को साथ देख फैंस की यादें ताजा हो गईं। कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा, ’10 साल बाद।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘ओ लड्डू के भैया की पुरानी पगली।’ एक और लिखते हैं, ‘ओल्ड इज गोल्ड।’ इन शोज में नजर आईं शिल्पा शिंदे शिल्पा शिंदे ने ‘भाभी जी घर पर हैं!’ छोड़ने के बाद रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में पार्टिसिपेट किया और इस सीजन की विनर रहीं। फिर वो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में दिखीं। उन्हें ‘झलक दिखला जा 10’, ‘मैडम सर’ और पिछली बार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में देखा गया। इस शो को पिछले सीजन में वो मेहमान बनकर आई थीं और करण वीर मेहरा को सपोर्ट किया था, जो इस सीजन के विनर हैं।

पर्व आध्यात्मिक संस्कृति और विज्ञान का मिश्रण है, यादव समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुई राज्य मंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि बांके बिहारी से प्रार्थना करती हूं की होली का यह त्यौहार, जितने रंगों से मनाया जाता है वह सारे रंग प्रभु आप सबके जीवन में भर आपके जीवन को आनंद और खुशहाली से समृद्ध करें। होली का यह पावन पर्व हमारी भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति और विज्ञान का मिश्रण है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को राजधानी यादव समाज के भोपाल में आयोजित होली मिलन समारोह संबोधित कर रही थी। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यादववंशियों के लिए इस पर्व का बहुत महत्व है, क्योंकि हम ब्रज की होली को भगवान कृष्ण से जोड़कर मनाते हैं। ब्रज की होली भगवान श्री कृष्ण के प्रति समर्पण और भक्ति का भाव है। सबके मन में भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा है, उस श्रद्धा का स्वरूप इस प्रकार के आयोजनों में बड़ी संख्या में समाज की एकजुटता के साथ दिखाई देता है। समाज हमारा एकजुट हो, समाज हमारा मजबूत हो ऐसी अभिलाषा हर किसी की होती है। यादव समाज के लोगों में योग्यता और प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि शहर के बीचों-बीच बांके बिहारी और राधा रानी सरकार का यह सुंदर मंदिर और भवन बन रहा है। उन्होंने मंदिर और भवन के निर्माण में बाबू जी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के योगदान का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा वह भी इस कार्य में पूरी निष्ठा और समर्पण से अपना योगदान देंगी।  

राज कुंद्रा ने राकेश मेहता की फिल्म ‘मेहर’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा ने राकेश मेहता निर्देशित फिल्म ‘मेहर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। राज कुंद्रा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पहले प्रोजेक्ट ‘मेहर’ के साथ कदम रख रहे हैं। उन्होंने पहले ही मोहाली में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की थी, और अब मात्र तीस दिनों में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म करने के बाद राज कुंद्रा ने पूरी कास्ट के साथ जश्न मनाया और इस खास पल को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। राज कुंद्रा ने फिल्म की कास्ट के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें सभी शूटिंग पूरी होने का जश्न मना रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह खत्म हुआ! ‘मेहर’ पर 30 दिनों की कड़ी मेहनत, जुनून और अविस्मरणीय यादें! पूरी टीम को इस शानदार सफर के लिए बधाई। अब इंतजार नहीं हो रहा कि आप सभी पांच सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में इस जादू को देखें। मशहूर पंजाबी फिल्म निर्माता राकेश मेहता निर्देशित फिल्म मेहर में राज कुंद्रा एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे। फिल्म मेहर में गीता बसरा, मास्टर अगमवीर सिंह, बनिंदर बन्नी, सविता भट्टी, रुपिंदर रूपी, दीप मंदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, तरसेम पॉल और कुलवीर सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म डीबी डिजिटेनमेंट और रघु खन्ना द्वारा प्रस्तुत की गई है, जबकि दिव्या भटनागर और रघु खन्ना इसके निर्माता हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर आशुदीप शर्मा हैं।  

एथलेटिक थेरेपिस्ट बन बनाएं ब्राइट करियर

इंडिया में अगर इंजीनियरिंग, मेडिकल, आइएएस, एंटरप्रेन्योरशिप में करियर बनाने का क्रेज है, तो स्पोट्र्स का पैशन रखने वाले और उसे प्रोफेशन के रूप में अपनाने वाले भी कम नहीं हैं। खिलाड़ी के रूप में नाम कमाने के अलावा स्पोट्र्स गुड्स इंडस्ट्री से जुड़कर भी लाखों युवा अपना भविष्य संवार रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार, इस इंडस्ट्री में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में इंडियन स्पोट्र्स गुड्स की विश्वसनीयता बढऩे से एक्सपोर्ट मार्केट में इंडस्ट्री की धाक है। इधर, स्पोर्टिंग इवेंट्स में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। वे अपनी ट्रेनिंग और फिटनेस पर पूरा फोकस कर रहे हैं, जिससे एथलेटिक थेरेपी एक नए विकल्प के तौर पर सामने आया है। क्या है एथलेटिक थेरेपी? एथलेटिक थेरेपी को स्पोट्र्स मेडिसिन भी कहते हैं। इसमें किसी भी खिलाड़ी की परफॉर्मेंस में सुधार लाने के लिए मेडिकल साइंस का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तहत खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देनेे की साइंटिफिक तकनीक बताई जाती है, जिससे वे चोटिल होने पर भी दोबारा जल्द वापसी कर सकते हैं या फिर चोटिल हुए बिना अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर कर सकते हैं। एक एथलेटिक थेरेपिस्ट का काम किसी भी घायल खिलाड़ी को तुरंत राहत और सपोर्ट उपलब्ध कराना होता है। इसके अलावा, दूसरे हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फिजिकल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, ऑर्थोपेडिक एक्सपट्र्स की मदद से खिलाडिय़ों का रीहैबिलेशन किया जाता है। उन्हें चोट से बचाव के उपाय बताए जाते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन एथलेटिक थेरेपिस्ट बनने के लिए आपके पास स्पोट्र्स मेडिसिन (एमबीबीएस), स्पोट्र्स फिजिकल थेरेपी में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एक्सरसाइज फिजियोलॉजी और एथलेटिक ट्रेनिंग में अतिरिक्त सर्टिफिकेट होने से फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के पास फस्र्ट-एड और लाइफ सपोर्ट में सर्टिफिकट होना आवश्यक है। आप फिजियोथेरेपी में डिग्री कोर्स करके भी इस सेक्टर में आ सकते हैं। इंडिया में कई इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज फिजियोथेरेपी में मास्टर्स कोर्स संचालित करती हैं। बेसिक स्किल्स एथलेटिक थेरेपिस्ट के लिए खेल के प्रति लगाव, मोटिवेशन और दृढ़निश्चय का होना सबसे पहली जरूरत है। इसके साथ ही गंभीर मेडिकल अवस्था की जांच के लिए क्लीनिकल एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा, बेसिक साइकोलॉजिकल स्किल्स होना भी जरूरी है, ताकि मरीजों से इंटरैक्शन में कोई दिक्कत न हो। जो लोग करियर में ऊंची छलांग लगाना चाहते हैं, उन्हें स्पोट्र्स मेडिसिन में हो रहे लेटेस्ट डेवलपमेंट्स की जानकारी रखनी चाहिए। संभावनाएं इन दिनों जिस तरह से खिलाड़ी इंजरी मैनेजमेंट से लेकर अपने खेल को उन्नत बनाने के लिए साइंटिफिक अप्रोच के साथ काम कर रहे हैं, उसे देखते हुए जॉब मार्केट में एथलेटिक या स्पोट्र्स थेरेपिस्ट की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। जिम और स्पोट्र्स कल्चर के बढऩे से भी यह एक आकर्षक विकल्प के रूप में चुना जा रहा है। मल्टीनेशनल स्पोट्र्स कंपनीज एथलेटिक थेरेपिस्ट्स को हायर करती हैं। वैसे, इंजरी प्रिवेंशन या मैनेजमेंट, मस्क्यूलोस्केलेटल रिहैबिलिटेशन में ट्रेन्ड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, चाहें तो इस सेक्टर में मनचाहा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सैलरी एक एथलेटिक थेरेपिस्ट करियर की शुरुआत में 40 हजार रुपये आसानी से कमा सकता है। अनुभव बढऩे के साथ ही सैलरी 75 हजार रुपये से तीन लाख रुपये महीने तक हो सकती है। प्रमुख इंस्टीट्यूट्स -जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली -मणिपाल यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु -इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली -एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा -गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर -डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी, पुणे  

इंदौर में चलेगा जल गंगा जल संरक्षण अभियान, सघन वृक्षारोपण भी किया जायेगा

इन्दौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर जिले में जल गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। साथ ही सघन वृक्षारोपण भी होगा। इसके लिए जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। यह अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होकर आगामी 30 जून तक सतत चलेगा। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल तथा श्री मधु वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत सिंह पटेल, श्री श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। “जल है तो कल है”, जल से आने वाली ‍पीढ़ी का भविष्य जुड़ा हुआ है। जल चिन्ता व चिंतन दोनों का विषय है। जल हमारी धरोहर है। हमारी संस्कृति एवं परंपरा में जल और वृक्षों की पूजा का बड़ा महत्व है, इसको देखते हुए इस अभियान को बेहतर और प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना होगा। इस अभियान समाज के हर वर्ग की भागीदारी से जन आंदोलन बनाया जायेगा। हमारा प्रयास होगा की यह अभियान एक आदर्श और अनुकरणीय हो तथा देश में नम्बर वन बनें। बैठक के पश्चात अतिथियों ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि इस अभियान को सभी के सहयोग से जन आंदोलन के रूप में चलाया जायेगा। अभियान में जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत शुरूआत में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य किये जायेंगे। जल गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत 30 मार्च 2025 से की जायेगी।  इस अभियान में जल स्रोतों और देवालयों की सफाई की योजना बनाई जाएगी। यह संतों, जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा, जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जाएगा । कार्य पूर्ण होने पर वरुण पूजन और जल अभिषेक होगा तथा रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय समुदायों को दी जाएगी। बनेंगे 19 नये अमृत सरोवर जिले में गत वर्ष चलाये गये अभियान के तहत 101 नये अमृत सरोवर बनाये गये थे। इन सरोवरों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी। अभियान में अमृत सरोवर 2.0 के तहत 19 नए तालाबों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर लगभग 4 करोड़ 18 लाख रुपये व्यय होना संभावित है । अब तक 10 स्थलों का चयन हो चुका है, जबकि शेष का चयन 30 मार्च 2025 तक वैज्ञानिक (GIS) पद्धति से किया जाएगा । तालाबों से हटेंगे अतिक्रमण अभियान के तहत राजस्व विभाग के साथ तालाबों का सीमांकन किया जायेगा। राजस्व अभिलेखों में नवीन तालाबों को दर्ज किया जायेगा। तालाबों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। तालाबों की सीमा को दर्शाने हेतु चॉदे-मुनारे बनाये जायेंगे। तालाबों का जन भागीदारी से गहरीकरण होगा । मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से तालाब का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। तालाबों में जल की आवक बढ़ाने के लिये इनलेट क्षमता बढ़ायी जायेगी। तालाबों के पास पौधारोपण होगा । उपयोगकर्ता समूह बनाकर संधारण एवं रख रखाव किया जायेगा। नदियों के स्त्रोत के कैचमेंट पर होंगे कार्य जिले की महत्वपूर्ण नदियों के स्त्रोत से वाटरशेड क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य किये जायेंगे । रिमोट सेंसिंग और फील्ड सर्वेक्षण के आधार पर कार्ययोजना बनाकर एक वर्ष के भीतर कार्य पूर्ण किया जाएगा । गेबियन संरचना, ट्रेंच, वृक्षारोपण, चेकडेम तालाब आदि कार्य समुदाय की भागीदारी से किये जायेंगे। पूर्व निर्मित जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार पूर्व में उपयोगी रहे लेकिन वर्तमान में अनुपयोगी चेकडेम व स्टॉप डेम का सर्वेक्षण किया जाएगा । सर्वेक्षण के आधार पर जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार कर कार्य किये जायेंगे। गाद निकालने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी । ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक कुँओं की मुण्डेर को सुव्यवस्थित किया जायेगा।

शबाना आज़मी ने ऑन और ऑफ स्क्रीन शालिनी पांडे को प्रेरित किया

मुंबई, अभिनेत्री शालिनी पांडे को दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने बहुत प्रेरित किया है। ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली शालिनी पांडे ने एक बार फिर अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘डब्बा कार्टेल’ में ‘राजी’ के रूप में उनका किरदार खूब सराहा जा रहा है। इस बहुचर्चित सीरीज़ में शालिनी को पहली बार दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी के साथ काम करने का मौका मिला। हाल ही में एक इंटरव्यू में, शालिनी ने इस अनुभव पर बात करते हुए शबाना आजमी के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की और इसे उनके लिए एक विशेष सौभाग्य बताया। किसी भी युवा अभिनेता के लिए शबाना आज़मी जैसी दिग्गज के साथ स्क्रीन साझा करना किसी सपने से कम नहीं होता। शालिनी पांडे ने भी अपनी इसी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उन्हें एक इंसान के रूप में जानने का अवसर मिला। अगर मुझे जीवन में आगे बढ़ना है, तो मैं उनके जैसे ही अपने व्यक्तित्व को संवारना चाहूंगी।मेरी फेवरेट को-स्टार शबाना आज़मी हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया, वह बहुत ही प्यारी इंसान हैं। ‘डब्बा कार्टेल’ के बाद शालिनी पांडे जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ ‘बैंडवाले’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास धनुष के साथ एक बेहद रोमांचक फिल्म भी लाइनअप में है।  

पोकरण में जिला अधिकारियों की बैठक

  पेयजल व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे इसको लें सर्वाेच्च प्राथमिकता में-केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आमजन को जन सुनवाई के माध्यम से दें राहत, पात्र लोगों को योजनाओं से करें लाभान्वित जयपुर,  केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेन्द्रसिंह शेखावत ने गर्मी ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे जैसलमेर जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रबंधन को बेहतर करके लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करावें एवं इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने  हिदायत दी कि पानी – बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।            केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत रविवार को जैसलमेर जिले की पंचायत समिति सांकड़ा मुख्यालय पोकरण के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गर्मी में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पिलायें पानी           बैठक में केन्द्रीय मंत्री  शेखावत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 15 अप्रेल तक कंटीजेन्सी प्लान के तहत जो भी कार्यवाही करनी है वे कर देें एवं जितने भी नलकूप या हैण्डपम्प खोदने है उनको भी खुदवा दें। उन्होंने विद्युत एवं जलदाय विभाग के अभियन्ताओं को गर्मी के चार माह में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने 15 अप्रेल तक जलदाय विभाग के नलकूपों को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नहर बंदी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी के भण्डारण का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवैध जल कनैक्शन कटाने एवं पुलिस विभाग को इसमें पूरा सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कहा कि वे गर्मी के चार महिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को लगायें। जल जीवन मिशन में एक भी गांव व ढाणी जुड़ने नहीं छूटे केन्द्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारी को निर्देश दिये कि वे पोकरण विधायक के साथ बैठक कर सर्वे के दौरान जो भी ढाणी या गांव मिशन में छूट गये है उनके प्रस्ताव गम्भीरता से लेवें एवं यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य में गति लाने पर भी विशेष जोर दिया। जनसुनवाई से आमजन को दें राहत            उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाएं एवं उनकों राहत देकर सुशासन का संदेश आमजन को दें। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पात्र लोगों को लाभान्वित कर उनका आर्थिक उत्थान कराएं। उन्होंने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के कार्याें को समय सीमा में पूरा कराने तथा महानरेगा के कार्याें में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर को कहा कि वे नगरपालिका पोकरण में विकास कार्याें के सम्पादन के लिए नगर परिषद् जैसलमेर से लगाये गये कनिष्ठ अभियन्ता को सप्ताह में दो दिवस सोमवार एवं मंगलवार की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करावें। विद्युत वॉल्टेज में लायें सुधार            पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी ने पोकरण क्षेत्र के नाचना में विद्युत वॉल्टेज में सुधार लाने के साथ ही पोकरण शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू करने पर जोर दिया। बैठक में पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान श्री भगवतसिंह तंवर, नगरपालिका पोकरण के अध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों एवं उनकी प्रगति को प्रदर्शित किया गया।

सीआईआई ने वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य के लिए नए नेतृत्व का चुनाव

भोपाल  सीआईआई ने वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य के लिए नए नेतृत्व का चुनाव किया। सिद्धार्थ सेठी नए अध्यक्ष हैं, सिद्धार्थ चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष चुना गया सीआईआई मध्य प्रदेश राज्य वार्षिक सत्र 2025 नए नेतृत्व की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। सिद्धार्थ सेठी को अध्यक्ष घोषित किया गया, सिद्धार्थ चतुर्वेदी को वर्ष 2025-26 के लिए उपाध्यक्ष चुना गया। सीआईआई ने वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य के लिए नए नेतृत्व का चुनाव किया। सिद्धार्थ सेठी नए अध्यक्ष हैं, सिद्धार्थ चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष चुना गया। सिद्धार्थ सेठी, सह-संस्थापक इन्फोबीन्स लिमिटेड ने राज्य वार्षिक सत्र 2025-26 के दौरान सीआईआई मध्य प्रदेश राज्य के अध्यक्ष की घोषणा की। सीआईआई मध्य प्रदेश राज्य वार्षिक बैठक 2025 के अवसर पर, श्री सिद्धार्थ सेठी, सह-संस्थापक इन्फोबीन्स लिमिटेड को वर्ष 2026-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, ईवीपी आइसेक्ट लिमिटेड को वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश राज्य परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। सार्वजनिक सत्र के दौरान वैश्विक मान्यता, स्थानीय प्रभाव: विकसित मध्य प्रदेश के लिए समावेशी विकास विषय पर एक कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने उद्योगपतियों को संबोधित किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की कई नई नीतियों की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश जीसीसी नीति को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। साथ ही, मध्य प्रदेश एमएसएमई नीति प्रोत्साहन को बढ़ाकर 83 करोड़ रुपये तक के निवेश तक कर दिया गया है, और निवेश प्रोत्साहन सीमा को बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई और योजना के चरणों में चल रही विभिन्न नीतियों की कुछ और झलकियाँ भी बताईं और उपस्थित उद्योगपतियों से इन निवेश संख्याओं को बढ़ाने और राज्य के विकास में योगदान देने के तरीके खोजने को कहा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सरकार उद्योगों के लिए एकल खिड़की प्रणाली जैसे तकनीक-आधारित समाधानों के माध्यम से स्वीकृतियाँ बढ़ाने और व्यापार करने में आसानी को सुविधाजनक बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस सत्र के बाद “वैश्विक मान्यता, स्थानीय प्रभाव: विकसित मध्य प्रदेश के लिए समावेशी विकास” विषय पर एक पैनल चर्चा हुई, जिसका संचालन सीएनबीसी टीवी18 की कार्यकारी संपादक सुश्री लता वेंकटेश ने किया। सत्र के पैनलिस्ट इस प्रकार थे – * श्री प्रवीण तोशनीवाल, अध्यक्ष, निवो कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड * श्री सुनील चोर्डिया, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजरतन समूह * श्री सौरभ सांगला, कार्यकारी निदेशक, एड्रोइट (इंडिया) लिमिटेड * श्री संदीप नाओलेकर, प्रबंध निदेशक, डार्लिंग पंप्स प्राइवेट लिमिटेड * श्री आशीष वैश्य, अध्यक्ष, सीआईआई मध्य प्रदेश * श्री सिद्धार्थ सेठी, उपाध्यक्ष, सीआईआई मध्य प्रदेश इस पैनल ने उन प्रमुख अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की, जिनसे मध्य प्रदेश वर्तमान में गुजर रहा है। पैनल से निकाले गए प्रमुख निष्कर्ष इस प्रकार थे – * मध्य प्रदेश में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर कौशल और दक्षता विकसित करने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता है। ओडीओपी पर जोर देना ऐसा करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। * मध्य प्रदेश को अन्य प्रकार के औद्योगिक और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान कनेक्टिविटी और सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार करने की आवश्यकता है जो इसे अपने भविष्य के विकास को प्राप्त करने में मदद करेगा। * कौशल, शहरों और उद्योगों को विकसित करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र दृष्टिकोण समय की मांग है। * राज्य और लोगों के समग्र विकास के लिए, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से को विकास योजना में शामिल किया जाना चाहिए। * इंदौर ने लोगों की उद्यमशीलता की भावना और स्वामित्व पहल के कारण यह विकास दिखाया है और यह उद्योग में नेताओं की एक नई फसल को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अभिनेता और प्रेरक वक्ता श्री आशीष विद्यार्थी ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जब तक है सांस, करेंगे कुछ खास” जहां उन्होंने जुनून का पालन करने, हर पल जीने और अपने काम में थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करने और परिणाम देखने के महत्व के बारे में बात की।  कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

ईशान किशन के शानदार शतक से हैदराबाद ने बोला राजस्थान पर हल्ला, 44 रन से हुई धाकड़ जीत

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हालांकि उसके गेंदबाज इस फैसले पर खरे नहीं उतर सके। हैदराबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 286 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने शानदार शतक बनाया है। हैदराबाद की जीत हैदराबाद की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ सीजन की धाकड़ शुरुआत की है। उसने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। सिमरन हेटमायर हुए आउट सिमरन हेटमायर ने हर्षल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लकिन गेंद ऊंची टंग गई। अभिनव मनोहर ने दौड़ते हुए आसान कैच ले लिया।

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने डाला आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, कुटाई देख गेंदबाजों की रूह कांपी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने रविवार 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL के इतिहास सबसे महंगा स्पेल डाला। आर्चर ने अपने चार ओवरों के कोटे में 76 रन खर्च किए। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 4 ओवर में सर्वाधिक 73 रन खर्च किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आर्चर समेत सभी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की कुटाई की और निर्धारित 20 ओवर में 286 रन बोर्ड पर लगाए, जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले टॉप-6 गेंदबाजों की इस लिस्ट में तीन भारतीय और तीन विदेशी गेंदबाज शामिल है। आईपीएल में सबसे महंगे गेंदबाज 0/76 – जोफ्रा आर्चर (RR) बनाम SRH, हैदराबाद, 2025 0/73 – मोहित शर्मा (GT) बनाम DC, दिल्ली, 2024 0/70 – बेसिल थम्पी (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018 0/69 – यश दयाल (GT) बनाम KKR, अहमदाबाद, 2023 1/68 – रीस टॉपले (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024 1/68 – ल्यूक वुड (MI) बनाम DC, दिल्ली, 2024 बात जोफ्रा आर्चर की करें तो यह इंग्लिश गेंदबाज 2023 के बाद आईपीएल में वापसी कर रहा है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च अपनी टीम में शामिल किया था, मगर पहले मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 2021 के बाद RR के लिए खेल रहे आर्चर ने अपने पहले ही ओवर में 23 रन लुटाए, जिसमें ट्रैविस हेड ने चार चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 11वें ओवर में वापसी की और थोड़ी बेहतर गेंदबाजी की और दो चौकों सहित 12 रन दिए। ईशान किशन ने आर्चर के तीसरे ओवर में तीन छक्के लगाए और 22 रन बटोरे। आर्चर को 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए वापस लाया गया, जिसकी शुरुआत उन्होंने नो-बॉल और बाई के रूप में चार रन देकर की। किशन और हेनरिक क्लासेन ने उन्हें चार चौके लगाए।

चैत्र अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

हर मास के कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या मनाई जाती है. इस समय चैत्र माह चल रहा है और चैत्र अमावस्या इस बार 29 मार्च 2025 को पड़ रही है. इस साल चैत्र अमावस्या बहुत विशेष होने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी गई है और इस तिथि के स्वामी भी पितर ही होते हैं. इसी कारण सूर्य ग्रहण की वजह से कोई धार्मिक अनुष्ठान चैत्र अमावस्या पर नहीं रुकेंगे. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, तर्पण और पिंडदान करने का महत्व माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं. ज्योतिष शास्त्र में चैत्र अमावस्या पर करने योग्य कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों के करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. कैसे करें पितरों को प्रसन्न चैत्र अमावस्या के दिन सुबह किसी पवित्र नदि में स्नान-ध्यान करें और पितरों के नाम का तर्पण करें. साथ ही, पितरों के नाम का गरीब-जरूरतमंदों को भोजन करवाएं और अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और कुंडली में पितृ दोष भी दूर हो जाता है. परिवार में रहेगी सुख-शांति चैत्र अमावस्या को पीपल के पेड़ पर जल और दूध अर्पित करें और अक्षत, फल, फूल, काले तिल आदि अवश्य चढ़ाएं. इसके बाद पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर 11 परिक्रमा करें. नियमित रूप से 11 दिनों तक गौ माता को आटे की लोइयां खिलाएं और उनकी सेवा करें. ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों के आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति चैत्र अमावस्या के दिन एक साफ बर्तन लेकर उसमें जल, काले तिल और कुशा मिलाकर पितरों का ध्यान करें. इसके बाद हर अमावस्या तिथि पर पितरों के नाम का दान भी करें. ऐसी मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है. नौकरी-कारोबार में मिलेगी तरक्की चैत्र अमावस्या के दिन परिवार के सभी सदस्यों से एक रुपये का सिक्का लें और उनको मंदिर में दान कर दें. ऐसा आप हर अमावस्या को ऐसे करते रहें. मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और करियर-कारोबार में उन्नति होती है. ऐसे प्राप्त होगी पितरों की कृपा चैत्र अमावस्या के दिन गोबर का उपला जलाएं और उसपर गुड़, घी और दूध की खीर अर्पित करते हुए पितरों का ध्यान करें. कपूर को घी में और गुड़ के साथ मिलकर जलाएं. फिर पूजा करने के बाद कौवा और कुत्ता को रोटी दें. साख ही, गाय को हरा चारा खिलाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से पितरों की कृपा बनी रहती है.  

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया दिव्य कला मेले का अवलोकन, दिव्यांगों के साथ खेला क्रिकेट व बोसिया स्टाल्स से की खरीददारी

उदयपुर,  दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में उदयपुर में चल रहे दिव्य कला मेले का रविवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने अवलोकन किया। मंत्री श्री गहलोत रविवार को उदयपुर नगर निगम टाउनहॉल परिसर में आयोजित दिव्य कला मेले में पहुंचे। एनडीएफडीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री राकेश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश भर से आए दिव्यांगजनों की ओर से लगाई गई स्टाल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही स्टाल्स से कपड़े आदि भी खरीदे। मेला समन्वयक मनोज साहू ने बताया कि श्री गहलोत ने एक लाभार्थी को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। मंत्री के साथ खेल कर रोमांचित हुए दिव्यांगजन— मेले के अवलोकन के लिए पहुंचे मंत्री श्री गहलोत ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हो रही खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। उन्होंने ब्लांइड क्रिकेट तथा बोसिया खेल में भाग लेकर दिव्यांगजनों की हौंसला अफजाई की।

एक विशेष धर्म के प्रचार के जरिए किया जा रहा था लोगों का ब्रेनवॉश, 4 लोग हिरासत में

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में कथित धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब बिलासपुर जिले के मोपका क्षेत्र में धर्मांतरण की शिकायत पर हिंदू संगठन और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है. पुलिस ने दो घरों में दबिश देकर वहां चल रही प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के प्रयास को रोका. आरोप है कि एक विशेष धर्म के प्रचार के जरिए लोगों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. कार्रवाई के दौरान धर्म विशेष से जुड़ी कई किताबें और साहित्य जब्त किए गए हैं. सरकंडा पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग गुप्त रूप से धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त हैं और प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है. कल मस्तूरी से आया था धर्मांतरण का मामला शनिवार को भी बिलासपुर के मस्तूरी में धर्मांतरण का मामला सामने आया था. यहां के लवार गांव में हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी. इस दौरान रवि कैवर्त के घर में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा कर रही थीं. पुलिस ने रवि कैवर्त और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी में बीमार और गरीबों को पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का गोरखधंधा चलाया जा रहा था. मस्तूरी पुलिस ने धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई एआर मुरुगादॉस की डायरेक्टेड और सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर जारी हो गया है। 30 मार्च को आने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में गाने और टीजर के बाद ट्रेलर ने उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस मूवी में भाईजान अपने डैशिंग अवतार से दर्शकों को दिल जीत रहे हैं। 3:27 मिनट के ट्रेलर में सलमान खान देश के मसीहा बने हैं। वह लोगों की मदद कर रहे हैं। भ्रष्ट लोगों को रास्ते से हटा रहे हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि रश्मिका मंदाना की मौत के बाद सलमान का किरदार वायलेंट बन जाता है। फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर पहले 30 हजार फैंस के साथ एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होना था। लेकिन सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। क्योंकि बीते कुछ महीनों से उनके साथ जो अनहोनी हो रही है, उससे हर कोई शॉक्ड है। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च इवेंट करके टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। नहीं तो, बाकी फिल्मों की तरह इसका भी ट्रेलर धूम-धड़ाके के साथ जारी किया जाता। फिर इसे एक थिएटर में कम लोगों के बीच रिलीज किया गया। जहां पिता सलीम खान और सलमान खान पहुंचे थे। सलमान खान की ‘सिकंदर’ कमा लेगी पहले दिन 100 करोड़? सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रविवार को आ रही है। ‘टाइगर 3’ भी उनकी रविवार को ही रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। एआर मुरुगादॉस की फिल्म को लेकर लोगों को वैसे तो काफी उम्मीद है कि ये सुपरडुपर हिट होगी। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 100 करोड़ कमा लेगी। अब देखना होगा कि लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो भारत में अब वह मंगलवार, 25 मार्च से शुरू हो जाएगी। वहीं, विदेशों में बुकिंग फरवरी से ही जारी है। आप अगर इस फिल्म की टिकट बुक करना चाहते हैं तो बुक माय शो की साइट या एप डाउनलोड करके घर बैठे कर सकते हैं। फर्स्ड डे-फर्स्ड शो के लिए ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि इस फिल्म के गाने और टीजर में सलमान खान का अवतार देख फैंस बुकिंग के लिए तैयार बैठे हैं।

विनोद कुमार शुक्ल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: मुख्यमंत्री साय

  मुख्यमंत्री से शुक्ल ने अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां की साझा रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर उन्हें  हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से शुक्ल का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल-श्रीफल तथा बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि साहित्य के क्षेत्र में आपके विशिष्ट योगदान पर आपको देश का सबसे प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ सम्मान दिए जाने की घोषणा से पूरा प्रदेश गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज खुशी के इस पल में आपसे भेंट करने का मुझे अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल का कुशल क्षेम पूछते हुए उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आप राजनांदगांव के रहने वाले हैं। राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी है। वहां गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ॰ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और बलदेव प्रसाद मिश्र जैसे साहित्यकारों ने अपनी साहित्य साधना की है। मुख्यमंत्री द्वारा राजनांदगांव का जिक्र किये जाने पर शुक्ल ने अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां उनके साथ साझा की। शुक्ल ने कहा कि मेरा जन्म राजनांदगांव में हुआ। बचपन का वह नांदगांव आज भी मेरे मन पर छाया हुआ है। मैं आज भी वहां जाता हूँ तो उसी नांदगांव को ढूंढने की कोशिश करता हूं। मगर अब समय के साथ काफी बदलाव आ गया है। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर तथा विनोद कुमार शुक्ल के परिवारजन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88