LATEST NEWS

पावर वितरण कंपनी के स्टोर में 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर जले, हटाए गए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, जांच शुरू

रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर आग में भस्म हो गए थे. घटना के बाद स्टोर के कार्यपालन यंत्री को हटाने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है. बड़ी बात यह है कि ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों का बीमा नहीं कराया गया था. रायगढ़ के स्टोर में लगी आग से पावर कंपनी को एक बार फिर लाखों रुपए की क्षति हुई है. गुढ़ियारी में आगजनी की वजह से 50 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. गुढ़ियारी में घटना की जांच तत्कालीन कार्यपालक निदेशक ओएंडएम एवं वर्तमान में वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने की थी. कमेटी ने भविष्य में होने वाली घटना को रोकने के लिए सुझाव भी दिए हैं, परंतु सुझाव केवल फाइल तक सीमित रह गए हैं. सूत्रों की मानें तो गुढ़ियारी में घटना के बाद शुरुआत के दो-तीन माह तो स्टोर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया परंतु अब फिर पुराने ढर्रे पर स्टोर संचालित हो रहे हैं. रायगढ़ स्टोर इसका ताजा उदाहरण है. स्टोर के आसपास काफी संख्या में सूखी घास व छोटे-छोटे पेड़ थे. जिसकी सफाई नहीं कराई गई. रायगढ़ स्टोर में आगजनी से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर जल गए. इससे कंपनी को फिर लाखों की चपत लगी है. ज्यादातर ट्रांसफॉर्मर रिपेयर के लिए रखे गए थे. जिसका पुनः उपयोग किया जा सकता था. पुराने ट्रांसफॉर्मर के जलने को लेकर भी पावर कंपनी के गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताते हैं कि स्टोरों में फायर ऑडिट के निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है. आगजनी के बाद कंपनी प्रबंधन ने बिलासपुर के मुख्य अभियंता आलोक अम्बष्ट की जांच का जिम्मा सौंपा है. वहीं स्टोर के कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को तत्काल हटा दिया गया है. इधर, सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीएस भगत ने भी पुलिस को अपनी रिपोर्ट दे दी है. रिपोर्ट के अनुसार स्टोर के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आते-जाते समय बीड़ी अथवा सिगरेट पीकर बचे हुए टुकड़े को बिना बुझाए फेंक दिया गया होगा. जिससे सूखी घास में आग लगी और उसकी चिंगारी स्टोर के भीतर केबल में गिरी. प्लास्टिक एवं ट्रांसफॉर्मर के ऑयल होने की वजह से आग तेजी से फैल गई. वहीं स्टोर से हटाए गए कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा ने कहा कि आगजनी जहां हुई, वहां रिपेयर के लिए आए ट्रांसफॉर्मर ही रखे हुए थे. नए ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित हैं. स्टोर में फायर सिस्टम लगा था, लेकिन तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैल गई.

पाली में दर्दनाक हादसा : अचानक झोपड़ी में लगी आग, 5 महीने के मासूम की मौत

पाली राजस्थान के पाली जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (22 मार्च) को बाली के नाना थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से पांच महीने के मासूम की जलकर मौत हो गई। इस दौरान पांच वर्षीय बड़ा भाई किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के वक्त माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। माता-पिता खेत में, घर में सो रहा था मासूम जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, जबकि पांच महीने का मासूम मनोज घर में सो रहा था। उसके साथ उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई रुद्राक्ष भी था। कैसे लगी आग? जांच जारी नाना थाना प्रभारी रतन सिंह देवड़ा के अनुसार, झोपड़ी में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जैसे ही आग लगी, रुद्राक्ष भागकर खेत में काम कर रहे लोगों के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मासूम की झुलसकर मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

आज आईपीएल का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, कौन करेगा पहला वार?

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस यह भूमिका निभाएंगे। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट होगी। लेकिन राजस्थान को भी कम आंकना गलत होगा। पिच और मौसम का मिजाज कैसा हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी। यहां औसत रन रेट 10.54 था। यहां तक कि हैदराबाद की टीम ने एलएसजी के खिलाफ 166 रनों का स्कोर मात्र 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। आज हैदराबाद में मौसम गर्म रहने का अनुमान है और बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अबकी बार 300 पार? सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब मैदान में होती है तो बड़े स्कोर की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है। इस साल भी उनके पास धाकड़ बल्लेबाजों की फौज है। इसमें ट्रेविस हेड से लेकर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम हैं। ऐसे में एसआरएच फैन्स को उम्मीद रहेगी कि अबकी बार स्कोर 300 के पार पहुंच जाए। संजू की खलेगी कमी राजस्थान को अपने कप्तान संजू सैमसन की भी कमी खलेगी जो उंगली में चोट के कारण विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं। ऐसे में मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी कमी टीम को खलेगी जरूर। राजस्थान के गेंदबाजों की परीक्षा सनराइजर्स के पास दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इनमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं जो किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। यहां पर राजस्थान के गेंदबाजों की खूब परीक्षा होगी। रियान पराग दिखा पाएंगे दम? रियान पराग आईपीएल के पहले तीन मैचों में राजस्थान के कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इस भूमिका में कितना खरे उतर पाते हैं। पिछले सीजन में रियान पराग की बल्लेबाजी का नया रूप दिखा था। इसके बाद वह टीम इंडिया तक पहुंचे। अब इस सीजन में एक नई चुनौती सामने होगी।

IPL 2025 में शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे अब चमकी किस्मत दो करोड़ रुपये की मिली डील

नई दिल्ली IPL 2025 का मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में हुआ था। उस मेगा ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। दो दिन चली नीलामी में शार्दुल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन आईपीएल 2025 के पहले मैच के बाद ही उनकी किस्मत चमक गई। मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद उनको दो करोड़ रुपये की डील मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स से उनको 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला सीजन का खेलना है। इससे पहले टीम के कई गेंदबाज चोटिल हैं, जिनमें एक नाम मोहसिन खान का भी है। वे इस पूरे सीजन फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में एलएसजी ने शार्दुल ठाकुर को उनकी जगह साइन किया है। इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी और आईपीएल की ओर से आधिकारिक तौर पर मीडिया रिलीज जारी करते हुए दी गई है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर ठाकुर को रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से उनके रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये पर साइन किया गया है। बता दें कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर के पास आईपीएल का भी बहुमूल्य अनुभव है। हालांकि, ज्यादा समय तक वे किसी भी फ्रेंचाइजी में टिके नहीं हैं। उन्होंने पांच टीमों के लिए आईपीएल में कुल 95 मैच खेले हैं। वे एलएसजी के आईपीएल 2025 के पहले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था। एलएसजी ने उनको टीम के ट्रेनिंग सेशन्स में भी रखा और अब मुख्य टीम में शामिल कर लिया है।

अब बुढ़ार में बदमाशों ने गोलीकांड के आरोपित की तलाश में गई महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों पर हुआ पथराव

शहडोल ऊगंज और दमोह में पुलिस बल पर हमले के बाद अब शहडोल जिले के बुढ़ार में बदमाशों ने गोलीकांड के आरोपित की तलाश में गई महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों पर पथराव कर घायल कर दिया। घटना ईरानी बाड़े की है। पुलिस ने आरक्षक बालभद्र सिंह की रिपोर्ट पर फिरोज अली जाफरी समेत 11 पुरुष, सात महिलाओं और चार अन्य पर एफआईआर दर्ज की है। शहडोल के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के मुताबिक 20 मार्च की रात बुढ़ार पुलिस कुछ संदिग्धों की तलाश में गई थी। बुढ़ार थाने में आरक्षक बालभद्र सिंह की रिपोर्ट पर 20 मार्च की रात सवा तीन बजे दर्ज एफआईआर में उल्लेख है कि सब इंस्पेक्टर उमाशंकर चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक शंकर प्रजापति, आरक्षक आशीष तिवारी, कृष्ण नारायण मिश्रा, सुशील सिंह, सरिता सिंह, श्रुति सिंह के साथ ईरानी मोहल्ले में एक बाइक की तलाश में गए थे। गली संकरी होने के कारण पुलिस के वाहन के जाने की जगह नहीं थी। इस कारण पैदल उतरकर मोहल्ले के अंदर गए और वहां फिरोज अली जाफरी से बाइक के बारे में पूछताछ किया तो वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। विवाद होते सुनकर पुलिसकर्मी बचाव में आए तो फिरोज अली के स्वजन व मोहल्ले के लोगों ने मारपीट कर पथराव कर दिया। पुलिस स्टाफ वापस होने लगा तो पीछे आते हुए लोगों ने कहा कि यह ईरानी मोहल्ला है यहां दोबारा कोई पुलिस वाला आया तो वह लौटकर जिंदा नहीं जाएगा। चार राज्यों की पुलिस कर रही है तलाश करीब 16 दिन पहले शहडोल के केशवाही क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी थी। पुलिस इस मामले के आरोपित की तलाश में ही ईरानी बाड़ा पहुंची थी। बाड़े में रहने वाले आरोपितों की तलाश में उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस लूट के आरोपित यूसुफ अली को गिरफ्तार करने आ चुकी है। बाड़े में रहने वाले आरोपितों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस भी पहुंची थी। यहां रहने वाला तौहिद अली बिलासपुर में हुई 65 लाख रुपये की लूट के मामले का आरोपित है। इन्हीं आरोपितों ने राजस्थान में भी अपराध किया है। इन पर एफआईआर पुलिस ने फिरोज अली जाफरी उसकी दो पुत्रियों कशिश, सूफिया, उसकी बहन फरीदा बेगम के अलावा गुलहसन, सितारा, निगार सुल्ताना, रेश्मा, अरफा, खुशरूबा, मनोहर अली, फिजा बेगम, हुसैन, अशरफी, साबर, साबिर, खानू हुसैन, समेत चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सात दिन में तीसरी बार वर्दी पर हमला महाकोशल-विंध्य के जिलों में सात दिन के अंदर तीसरी वार वर्दी पर हमले का मामला सामने आया है। 15 मार्च को मऊगंज जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रा में ग्रामीणों ने विवाद के चलते एएसआइ रामचरण गौतम और एक युवक सनी द्विवेदी की हत्या कर दी थी। दमोह के देहात थाना क्षेत्र में हथियार जब्त करने गई पुलिस पर आरोपित कासिम खान ने एएसआई को गोली मारकर घायल कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में कासिम को भी पैर में गोली लगी थी।

अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय वैचारिक महाकुंभ में विभिन्न विचारकों और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में देशभर से 20 से अधिक प्रमुख वक्ताओं ने पांच सत्रों में अहम विषयों पर विचार प्रस्तुत किए, जिससे यह कार्यक्रम राष्ट्रवाद, सनातन धर्म, और समृद्ध भारत की दिशा में महत्त्वपूर्ण संवाद का केंद्र बन गया। उद्घाटन सत्र से लेकर अन्य सत्रों तक, यह कार्यक्रम राष्ट्रवाद, सनातन धर्म, और समृद्ध भारत की दिशा में महत्त्वपूर्ण संवाद का केंद्र बन गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य स्थिति के रूप में उपस्थित उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश राजेंद्र शुक्ल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी,  भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम भोपाल,  और वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम के आयोजक अंशुल तिवारी ने कार्यक्रम की रुपरेखा रखते हुआ शुरुआत की। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कुशाभाउ ठाकरे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन एक ऐसे मिशन में लगा दिया जिसकी कल्पना भी उसे समय से आगे की थी. विदेश के अनसुलझे मामलों को सुलझाने का मिशन की तरह काम करने वाले चुनिंदा लोगों में से थे। वर्तमान भारत में ऐसे जागरूक आयोजन भारत के विकास में बाधा बनने वाली तथाकथित लिबरल मानसिकता को एक्सपोज करने का काम कर रहे हैं। विश्वास सारंगजी ने अपने वक्तव्य में कहा भारत का इतिहास तो समृद्ध रहा लेकिन आक्रांताओं और अंग्रेजों ने जो हमारे देश की दशा की और गुलामी के बाद जब स्वतंत्र हुए गुलामी की मानसिकता कहीं ना कहीं देश में रह गई स्वतंत्रता के पश्चात हमने आधारभूत ढांचे पर काम किया सड़के बनाई  पुल बनाएं उद्योगों को बल देने पर चर्चा है कि किंतु “व्यक्ति निर्माण” इस पर कोई चर्चा नहीं एक आदर्श व्यक्ति कैसा हो जों देश को विकसित बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सके। उद्घाटन सत्र में ही 4 विभूतियों को कुशाभाऊ ठाकरे राष्ट्ररत्न सम्मान दिए गये जिनमे कारगिल युद्ध में देश की अखंडता के लिए अपना हाथ और दोनों पैर गावाने वाले और ऑपरेशन रक्षक, विजय, पराक्रम में सहभागिता करने वाले रिटायर्ड लांस नायक दीपचंद जी, प्रभु श्री राम लाल अयोध्या के वस्त्रों को डिजाइन करने वाले ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी जी, जन्म से ही दृष्टिहीन पर एक मिनट में 52 वाद्य यँत्र बजाने का रिकॉर्ड बनाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, संगीत शिक्षिका योगिता तांबे, दिव्यांग अधिकार समर्थक, यूफेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक टेडेक्स वक्ता एवं तकनीक परामर्शदाता श्री अनंत वैश्य जिन्होने प्रधनमंत्री द्वारा उन्नत कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है जो स्वयं दिव्यांग होने के नाते दिव्यांगों के अधिकारों के समर्थन का नेक कार्य भी करते है। साध्वी सरस्वती देवी ने “सनातन धर्म: भारत की आत्मा और विश्व पर प्रभाव” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और धर्म का वैश्विक प्रभाव अब बढ़ता जा रहा है, और यह समय की आवश्यकता है कि हम अपने मूल्यों और धरोहरों को संरक्षित रखें। हमारे सनातन धर्म में विविधता इसलिए है क्योंकि मानव जीवन का स्वाभाव ही कुछ ऐसा है। अगर आप शास्त्रों को पढ़ेंगे तो यह विविधता  की समझ स्वयं अनुभव करेंगे कि यह लोक हितार्थ बनाया गया है। लेकिन दुःख तो तब होता है जब लोग इतनी विराटता को छोड़कर पीर फकीर के पास अपनी पीड़ा लिए जाते है, आखिर इन्हें अपने इष्ट से ज्यादा विश्वास उन पर हो जाता है। आज हमारे सामने दो चुनौती है पहला कि अपने टूटे 33 हजार मंदिरों का पुनः स्थापना और सरकार के अधीन मंदिरों की व्यवस्था का स्वतंत्र संचालन करना, इसके लिए आवश्यक है हिन्दुओं का एकत्रीकरण। वरिष्ठ लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने कहा अभी विश्व का सबसे बड़ा जनसमागम सनातन एकता का महाकुम्भ सकुशल सम्पन्न हुआ। यहाँ मैं तो पहले एक पर्यटक के रूप में एक सप्ताह के लिए गया किन्तु एक महीने बाद श्रद्धालु बनकर लौटा और निश्चित ही वहाँ की अनुभूति से लगा कि हम इतनी वैज्ञानिकता का बोध होने के बाद भी जब अपने धर्मस्थलों पर जाते है तो यह दृष्टिकोण स्पष्ट होता है, भारतीय को पाप से डर लगता है यही भारत की सनातन आत्मा है।प्रसिद्ध फैशन डिजायनर एवं श्री रामलला के वस्त्र निर्माता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जब मैंने पढ़ाई पूर्ण की तो देश के कई लोकप्रिय एवं अतिविशिष्ट लोगों के वस्त्र डिजायन किया और भारतीय क्रिकेट टीम सहित इस तरह के कई प्रकार कम्पनियों के वस्त्र डिजाइन करते हुए काम किया किन्तु जो अनुभूति एवं सौभाग्य का सहज आभास प्रभु श्री राम लला के हेतु वस्त्र तैयार करने में हुई वह जीवन का सबसे अविस्मरणीय एवं अतुलनीय क्षण था। पहले सत्र की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि इस वैचारिक मंथन से निकले हुए अमित को पूरे भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व को ग्रहण करना चाहिए

परिवार वाले को उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने पर सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार की राशि दी जाएगी

रायपुर छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने नक्सल आत्मसमर्पण नीति 2025 घोषित की है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को जमीन व आवास के साथ ही स्वचलित हथियारों के लिए पांच लाख तक की राशि दी जाएगी। नक्सलियों के स्वजन को उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने पर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार की राशि दी जाएगी। नक्सली के विरुद्ध घोषित इनामी राशि का 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम पांच लाख रुपये आत्मसमर्पण में मदद कराने वाले पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को वितरित किया जाएगा। नक्सली संगठन की 60% से अधिक इकाई के सामूहिक आत्मसमर्पण पर यह राशि दोगुनी हो जाएगी। ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी नक्सली सदस्यों के आत्मसमर्पण पर उस क्षेत्र को नक्सल-मुक्त घोषित कर चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिलेगी। ‘एलवद पंचायत अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायतें व ग्रामीण नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करेंगे। उन्हें भी प्रोत्साहन राशि के प्रविधान हैं। नीति में नक्सलियों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी विशेष प्रविधान किए गए हैं। इनका लाभ स्थानीय और दूसरे राज्यों के आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी मिलेगा। सरकार का मानना है कि हिंसा अधिक न हो व भटके नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ जाएं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए ये प्रोत्साहन पांच किलोग्राम या अधिक की आईईडी बरामद कराने पर 15,000 रुपये, 10 किग्रा. या अधिक पर 25,000 रुपये दिए जाएंगे। बड़े डंप (हथियार निर्माण इकाई, विस्फोटक, आदि) की बरामदगी पर ₹एक लाख मिलेंगे। अविवाहित, विधवा या विधुर नक्सलियों को तीन साल के भीतर विवाह के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पांच लाख रुपये या अधिक के इनामी नक्सली को शहरी क्षेत्र में 1742 वर्गफुट भूमि या ग्रामीण क्षेत्र में एक हेक्टेयर कृषि भूमि या ₹दो लाख की संपत्ति सहायता मिलेगी।

कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली HC ने फोन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा अपने सरकारी आवास में आग लगने के दौरान मिले कैश को लेकर घिरते दिख रहे हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) के निर्देश पर जस्टिस वर्मा को अपने फोन के सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है। इसमें बातचीत, मैसेज और डेटा शामिल हैं, क्योंकि उनके इर्द-गिर्द विवाद लगातार सामने आ रहा है। जस्टिस वर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को दिए गए एक बयान में नकदी बरामदगी की घटना में उन पर लगे आरोपों का खंडन किया। जस्टिस वर्मा ने बताया, ”उनके स्टाफ में से किसी को भी मौके पर मौजूद कैश या मुद्रा के कोई अवशेष नहीं दिखाए गए। उन्होंने अपने बयान में कहा, “मैंने पर्सनली अपने स्टाफ के साथ इस मामले की जांच की, जिन्होंने पुष्टि की कि घर में कथित रूप से पाए गए नोटों को हटाया नहीं गया था। केवल मलबा और बचाए जा सकने वाले सामान ही हटाए गए थे। ये घर में अलग से रखे हैं और निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।” इस बीच, पुलिस कमिश्नर ने कथित तौर पर दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सूचित किया है कि जस्टिस वर्मा के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड के अनुसार, 15 मार्च की सुबह कुछ मलबा और आंशिक रूप से जली हुई वस्तुएं हटा दी गई थीं। जस्टिस वर्मा ने किसी भी तरह के गलत काम के आरोपों को खारिज करते हुए जवाब दिया। हालांकि, जब हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें घटना का वीडियो दिखाया, तो जस्टिस वर्मा ने उनकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाकर उन्हें बदनाम वाली संभावित गहरी साजिश की आशंका जताई। सुप्रीम कोर्ट ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है और दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने हाल की घटना की गहन जांच की मांग की है। अपने जवाब में जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि न तो उन्हें, न ही उनकी बेटी को और ना ही उनके घर के स्टाफ को कभी भी जली हुई नकदी की बोरियां दिखाई गईं, जो कथित तौर पर मौके पर पाई गई थीं। जस्टिस वर्मा ने मीडिया को लेकर भी निराशा जताते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले मानहानिकारक दावे फैलाने से पहले उचित जांच की जानी चाहिए थी।

मुख्यमंत्री साय बोले – बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता केवल कहावत नहीं, अब सामाजिक हकीकत बन चुकी है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी माता जी भी अविभाजित बिहार से थीं और उनका झारखंड से पुराना संबंध रहा है। छठ पूजा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अब छठ पर्व छत्तीसगढ़ में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। राज्य भर के तालाबों और नदियों पर सुंदर छठ घाटों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं भी जशपुर जिले के कुनकुरी में एक करोड़ की लागत से छठ घाट बनवाया है। मुख्यमंत्री साय ने बिहार के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार से थे। नालंदा विश्वविद्यालय, जिसने भारत को विश्वगुरु बनाया, बिहार की देन है। आर्यभट्ट, जिन्होंने शून्य की खोज की, बिहार की महान विभूति हैं। कर्पूरी ठाकुर जैसे सामाजिक न्याय के पुरोधा यहीं की धरती से निकले। मोदी की गारंटी: वादा नहीं, संकल्प है : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया और हमें सेवा का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार ने बीते सवा साल में जनहित की कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 70 लाख से अधिक विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और सम्मान में वृद्धि हुई है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कह कि तीर्थ यात्रा योजना को नए वित्तीय वर्ष से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर फिर से सुलभ हो सके। “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना को मिल रहा समर्थन मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से भाषायी, सामाजिक और सांस्कृतिक दूरियाँ कम होती हैं। आज का यह समारोह दो राज्यों के बीच भाईचारे और सांस्कृतिक समझ का सेतु बना है। सर्व समाज प्रमुखों का सम्मान, नई पीढ़ी को प्रेरणा मुख्यमंत्री साय ने मंच से सर्व समाज प्रमुखों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों का सम्मान हमारी परंपरा है, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा लेती हैं। लिट्टी-चोखा से लेकर तीजा-छठ तक : संस्कृति की साझी विरासत मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार की लिट्टी-चोखा हो या छत्तीसगढ़ का चीला-फरा, तीजा हो या छठ – दोनों राज्यों की संस्कृति में गहरा साम्य है। खमरछठ और छठ पूजा, दोनों ही पर्व मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति आभार के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री साय ने सभी बिहारी भाइयों और बहनों का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री  मोदी जी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएँ।यह आयोजन आपसी प्रेम, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की मिसाल है। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि बिहार दिवस का उद्देश्य हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समझना और अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में बिहार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, नगर निगम दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि, और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में  उपस्थित थे।

मां की हत्या कर चांदी के कड़े और 50 हजार चुराने वाले बेटे और उसके दोस्त को उम्रकैद

धार मां की निर्ममतापूर्वक हत्या और चोरी के आरोपी बेटे और उसके दोस्त को न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपियों पर चार-चार हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। जानकारी उपसंचालक लोक अभियोजक त्रिलोक चंद बिल्लौर ने दी है। दरअसल घटना सागोर थाना क्षेत्र के खंडवा की है। कलयुगी बेटे ने पैसे के लालच में दोस्त के साथ मिलकर 24 अप्रैल 2019 को मां की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। आरोपी बेटे ने बुजुर्ग मां की रस्सी से गला घोट कर हत्या के बाद उसके बाद पैरों को टखने के पास से काटकर अलग चांदी के कड़े और 50 हजार रुपए चुरा लिया था। इस करतूत को लूट की नीयत से अंजाम दिया गया था। पुलिस के द्वारा इस मामले का पर्दाफाश कर केस प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के यहां पेश किया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी रणजीत और जितेंद्र दोनों निवासी खंडवा थाना सागोर को लूट, हत्या सहित पुलिस को गुमराह और चोरी का माल छुपाने जैसे अपराधों का दोषी करार करते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। सजा के साथ कोर्ट ने 4-4 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा” फिल्म

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ‘छावा’ फिल्म ने उनके अद्भुत जीवन और बलिदान को अत्यंत सजीव और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने “छावा” फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रेरक इतिहास से अवगत हो सकें। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, तथा सम्पत अग्रवाल भी उपस्थित थे और फिल्म के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की इस गौरवशाली गाथा का साक्षात्कार किया। उल्लेखनीय है कि फिल्म में मराठा-मुगल संघर्ष और भारत के  इतिहास को एक नई दृष्टि से दर्शाया गया है।

जबलपुर में सड़क हादसा : खाई में पलटी यात्री बस तीन मौत, 25 लोग घायल

जबलपुर मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला जबलपुर जिले का है जहां यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन यात्री की मौत हो गई और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दरअसल हादसा बरगी थाना अंतर्गत रमनपुर घाटी के पास हुआ है। अनियंत्रित होकर यात्री बस खाई में पलट गई जिससे तीन लोग की मौत हो गई 25 लोग घायल है। बताया जाता है कि यात्री बस अयोध्या से नागपुर जा रही थी, तभी आज सुबह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार के लिखे जाने तक मृतकों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

सुपर सन्डे में आज IPL के दो मुकाबले, जाने हैदराबाद और चेन्नई में कैसा होगा पिच का मिजाज?

नई दिल्ली IPL 2025 के आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें एक सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच है, जो हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है, जो चेन्नई में खेला जाएगा। इन दोनों मैदानों की पिच रिपोर्ट क्या कहती है, उसे जान लीजिए। चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की ज्यादा जीत मिलती है, जबकि हैदराबाद में रन चेज में टीमों को फायदा मिलता है। इसके अलावा हैदराबाद में पेसर हावी रहते हैं, लेकिन चेन्नई में स्पिनर भी मुकाबले में अहम होते हैं। हैदराबाद पिच रिपोर्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की बात करें तो यहां अब तक आईपीएल के 77 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 34 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जीती है और रन चेज करते हुए 42 मैचों में टीम जीती हैं। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 163 है। हालांकि, तेज गेंदबाजों का यहां दबदबा देखने को मिलता है, क्योंकि 70.58 प्रतिशत विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को 29.42 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पेसर्स का बोलबाला होगा और टीमें टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनेंगी। चेन्नई पिच रिपोर्ट बात अगर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की करें तो यहां आईपीएल के 85 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 47 मुकाबले जीती है और 36 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां भी तेज गेंदबाजों को ज्यादा विकेट मिलते हैं, लेकिन स्पिनरों का भी विकेट पर्सेंटेज ज्यादा है। पेसर्स यहां 61.57 और स्पिनर 38.43 प्रतिशत विकेट निकालते हैं। ऐसे में मुकाबला यहां बहुत टक्कर का होने वाला है। पांच-पांच बार की आईपीएल विजेता टीमों के बीच लड़ाई होनी है। एक तरफ मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स होगी और उनके सामने मुंबई इंडियंस होगी।

अजिंक्य रहाणे कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने रचा इतिहास, आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की

नई दिल्ली अजिंक्य रहाणे शनिवार 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की है। अजिंक्य रहाणे से पहले तीन और कप्तानों ने कम से कम तीन टीमों की कप्तानी आईपीएल में की है, जो तीनों ही विदेशी हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है। वे दो टीमों के कप्तान रहे हैं और एक नई टीम की कप्तानी इस बार करने वाले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने से पहले अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की है। अजिंक्य रहाणे का ये बतौर कप्तान आईपीएल में 26वां मैच था। वे 2018 और 2019 में 24 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, जबकि 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान एक मैच में रहे थे। इसके अलावा अन्य कोई भारतीय कप्तान अब तक तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी नहीं कर पाया है। श्रेयस अय्यर दूसरे भारतीय बनेंगे, जब पंजाब किंग्स इस सीजन पहला मैच खेलेगी। वे दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे हैं। वहीं, अगर उन अन्य तीन कप्तानों की बात करें, जिन्होंने तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी की है तो उनमें महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है। कुमार संगकारा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी 2010 सीजन में 13 मैचों में की। इसके बाद 25 मैचों में वे डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे। 2013 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे थे। महेला जयवर्धने ने एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), 13 मैचों में कोच्चि टस्कर्स केरला और 16 मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी की। स्टीव स्मिथ ने एक मैच में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 15 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और 27 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की।

आबकारी की देर रात्रि रायसेन एवं बैरागढ़ के होटल, ढाबों पर दबिश, 57 प्रकरण पंजीबद

 भोपाल शनिवार को कलेक्टर भोपाल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में  पृथक पृथक 2 टीमें बना कर देर रात्रि तक  रायसेन रोड क्षेत्र एवं बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर दबिश दी गई । दौरान दबिश  आचमन ढाबा,समायरा रेस्टोरेंट,सम्राट रेस्टोरेंट,बनारसी ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, शिवहरे ढाबा, किंग्स ढाबा, श्रीहरि ढाबा, बिग डैडी आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए ।आज की कार्यवाही में कुल  57 प्रकरण पंजीबद किए । आज की कार्यवाही में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा ।आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88