LATEST NEWS

शिवपुरी के कोलारस में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार, महाराष्ट्र की दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार घायल

शिवपुरी कोलारस थानांतर्गत ग्राम लुकवासा के पास रविवार की सुबह डॉक्टरों की एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक महिला डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। चार डॉक्टरों को जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी डॉ. अतुल आचार्य उम्र 55 साल, डॉ. तन्वी आचार्य उम्र 50 साल निवासीगण भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ सुबोध पंडित उम्र 60 साल, डॉ नीलम पंडित उम्र 55 साल निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ उदय जोधी उम्र 64 साल, डॉ सीमा जोधी उम्र 59 साल करीब पंद्रह दिन पहले उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए निकले थे।   रामलला के दर्शन कर उज्जैन जा रहे थे इसी क्रम में वह अयोध्या से रामलला के दर्शन कर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान रविवार की सुबह ग्राम लुकवासा के पास सुबह करनब 8:30 बजे कार ड्राइव कर रहे डॉ. अतुल आचार्य को नींद का झोंका आ गया। डॉ. तन्वी आचार्य की मौत उनकी कार फोरलेन हाईवे पर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार डॉ. तन्वी आचार्य की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष डॉक्टर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉ नीलम ने भी दम तोड़ दिया। शेष घायल डॉक्टरों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

सहायक प्राध्यापक के साथ मारपीट का मामला पकड़ा जोर, गुस्से में प्रोफेसर

  सिंगरौली जिला मुख्यालय बीते दिन शुक्रवार की शाम एक सहायक प्राध्यापक के साथ एक छात्र संगठन के सदस्यों ने मारपीट का मामला  आज तूल पकड़ लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य की ढुलमुल रवैया एवं अभाविप  छात्र संगठन के गुंडागर्दी से त्रस्त प्राध्यापको ने आज पठन-पाठन ठप कर काली पट्टी बांधते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर एसपी दफ्तर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएसपी ने उनको उनके बातों को सुना, लेकिन मामला सुलझा नही पाए है। वही आरोप है कि पुलिस  सहायक प्राध्यापको पर मामले में समझौता कराने के लिए दबाव बना रही है। दरअसल हुआ यू था की प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस बैढ़न में बीते दिन कल शाम करीब 5:30 बजे सहायक प्राध्यापक नितेश कुमार सिंह के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी अरुणेंद्र पाण्डेय एवं निखिल वर्मा प्राचार्य के कक्ष में मारपीट करने लगे बस आरोप इतना था कि सहायक प्राध्यापक ने एक छात्र को ड्रेस कोड न होने पर बाहर कर दिया था। इसी से उक्त छात्र संगठन के पदाधिकारी नाराज होकर प्राचार्य के कक्ष में जाकर मारपीट किए हैं। इस तरह का आरोप महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नितेश कुमार सिंह ने एसपी के यहां दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है।  उक्त घटना के बाद कोतवाली बैढ़न में लिखित रिपोर्ट दी गई। वही इस घटना से सहायक प्राध्यापक डरे सहमे नजर आए और आज उक्त महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं उक्त स्टाफ पठन-पाठन के कामकाज को छोड़कर हाथ में काली पट्टी बांध परिसर में एकत्रित होते हुए कॉलेज प्रबंधन एवं प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। दोपहर के वक्त एसपी दफ्तर से प्राध्यापकों को बुलावा आया । जहां महाविद्यालय के प्राध्यापक पैदल मार्च एवं नारेबाजी करते हुए एसपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान सीएसपी ने उनकी बातों को सुना, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंचे।  लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस समझौता करने के पक्ष में है। शायद इसीलिए घटना के 24 घंटे बाद भी मारपीट करने वाले छात्र संगठन के पदाधिकारी पर अपराध पंजीबद्ध नही किया जा सका है। उधर अखिल विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निखिल वर्मा ने एसपी के यहा आवेदन पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उक्त महाविद्यालय में अनुशासनहीनता की गतिविधियां हो रही है। बीते दिन कल 21 मार्च महाविद्यालय परिषर में एक विद्यार्थी को ड्रेस कोड में न होने के कारण अनुशासन समिति के सदस्य प्रो.नितेश सिंह ने परिषद से बाहर कर दिया था। इसका विरोध करने पर गाली-गलौंज करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। बहरहाल जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित उक्त महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के साथ की गई मारपीट का मामला जोर पकड़ लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य के अलावा अधिकांश प्राध्यापक आर-पार करने के मूड़ में है। वही  प्राचार्य के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे प्राध्यापक महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नितेश सिंह सहित अन्य कई प्राध्यापकों ने कहा कि महाविद्यालय में मारपीट की घटना पहली बार नही है। इसके पूर्व भी दो-तीन बार ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं। आरोप है कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम यू सिद्धीकी हमेशा मामले को दबाने में लगे रहते थे। बीते दिन कल शुक्रवार को उन्ही के चेंबर में उन्ही के समक्ष छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मारपीट की और वह मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव दे रहे थे। प्राध्यापकों ने यहां तक आरोप लगाया है कि प्राचार्य कई वर्षों से इसी महाविद्यालय में पदस्थ रहे। बीच में कुछ महीनों के लिए स्थानांतरण हुआ था। बैढ़न से उनका मोहभंग नही हो रहा है। इसलिए महाविद्यालय गुटबाजी चरम पर है और इसके पूरे घटना क्रम के किरदार प्राचार्य हैं। आगे कहां की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नही मिल जाता हैं।

दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत किया गया रजिस्ट्रेशन

शहडोल अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर में आज दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। आयोजित  शिविर में एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत कुल 75 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिनमें  34 लोगों को इन दोनों योजनाओं हेतु सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग के लिए चयनित किया गया।  दिव्यांगों एवं वृद्ध जनों को इन योजनाओं के अंतर्गत मोटराइज्ड साइकिल, वॉकर स्टिक, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल प्रदाय किए जाने हेतु पंजीयन की कार्यवाही की गई।

आईपीएल 2025 में पहला सुपर संडे आज, फैंस को मिलेगा मैचों का डबल डोज, रोहित और धोनी होंगे मैदान में

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज पहला सुपर संडे है, जहां फैंस को मैचों का डबल डोज मिलने वाला है। आज यानी रविवार 23 मार्च को एक नहीं, बल्कि दो मुकाबले खेले जाने हैं। एक मैच में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की टीम आमने-सामने होगी। दोनों पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। हालांकि, दोनों ही कप्तान इस बार नहीं हैं। पिछले सीजन दोनों ने कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं, एक और मैच आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन और 2016 के सीजन की चैंपियंस टीम की भिड़ंत होगी। आईपीएल 2025 का दूसरा और सुपर संडे का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद वर्सेस राजस्थान मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि सीएसके वर्सेस एमआई मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये आईपीएल का एलक्लासिको कहा जाता है। दोनों टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं। आईपीएल 2025 के एसआरएच वर्सेस आरआर मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 3 बजे होगी, जबकि टॉस तीन बजे होगा। वहीं, सीएसके वर्सेस एमआई मैच शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा और मैच में टॉस सात बजे होगा। आज जो दो मुकाबले होने हैं और उनमें जो चार टीमें खेल रही हैं, उन्होंने कुल 12 ट्रॉफी पिछले 17 सीजन में जीती हैं। 10 ट्रॉफी अकेले चेन्नई और मुंबई ने जीती हैं। ऐसे में आज के मुकाबले काफी दिलचस्प होने वाले हैं। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पहले कुछ मैचों में रियान पराग करने वाले हैं। संजू सैमसन सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। आईपीएल के आगाज मैच में कोलकाता और बेंगलुरु की टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

स्‍पा सेंटर पर छापा कर 3 लड़कियां-एक लड़का और मैनेजर गिरफ्तार, चल रहा था देह का धंधा

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में एक स्‍पा सेंटर की आड़ में देह का अवैध धंध चलाया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दबिश देकर स्‍पा सेंटर की छानबीन की। इस दौरान मौके से तीन लड़कियों, एक लड़के और स्‍पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को स्‍पा सेंटर पर छापामारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस सभी संबंध‍ित लोगों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है। मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां एक स्‍पा सेंटर की आड़ में देह का अवैध धंधा चल रहा है। अवैध देह व्‍यापार की इस सूचना पर पुलिस ने स्‍पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां तीन लड़कियां, एक लड़का और कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस ने इन सभी के साथ स्‍पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मैनेजर एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की शाम को की। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपा रोड पर एक मॉल के पास स्थित स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। स्पा सैंटर में बनाए गए कमरों से पुलिस को आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन युवतियों, एक युवक व स्पा सेंटर के मैनेजर केशव झाब को हिरासत में ले लिया है। सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी का कहना कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। पकड़े गए युवक व युवतियों तथा स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लेकर थाने पर भिजवा दिया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। स्पा सेंटर को सील करा दिया गया है।

चंदाैली में फुटबॉल खेलने जा रहे दो खिलाड़ियों की ट्रेन से कटकर माैत

चंदाैली चंदाैली के अलीनगर थाना के तारापुर स्थित बंद रेलवे फाटक पार करते समय बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फुटबॉल खिलाड़ी थे और खेलने निकले थे। दोनों ने कान में इयरफोन लगा रखा था, जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके। गेटमैन भी चिल्लाता रह गया। ट्रेन में फंसकर बाइक 500 मीटर तक घिसटती गई। घटना से ट्रेन भी आधे घंटे तक रुकी रही। जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना के अरारी गांव निवासी सुदर्शन पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान (22)  दयालपुर अपने ननिहाल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था। इसके साथ ही वह फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी था। वहीं, जीवनपुर गांव निवासी मुन्नीलाल का पुत्र आकाश यादव (22) भी फोर्स की तैयारी के साथ फुटबॉल खेलता था। दोनों दोस्त रोजाना की तरह रविवार की सुबह 6 बजे घर से तारापुर स्थित खेल मैदान में जाने के लिए बाइक से निकले। सुबह करीब साढ़े 6 बजे तारापुर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। इस दौरान फाटक बंद मिला तो बगल से मोटरसाइकिल को निकाल रेलवे लाइन पार करने लगे। इस बीच, दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई। कान में इयरफोन लगा होने के कारण दोनों को गाड़ी की आवाज नहीं सुनाई दी। गेटमैन भी तेज तेज से चिल्ला रहा था। लेकिन सुनाई नहीं पड़ने पर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीडीडीयू नगर की तरफ जा रही मेमो गाड़ी के इंजन में फंसकर दोनों लगभग 500 मीटर दूर घिसटते गए। इसके कारण गाड़ी वहीं रुक गई। जानकारी होने पर पहुंचे रेल कर्मचारियों व अधिकारियों ने मोटरसाइकिल इंजन से निकाल गाड़ी को आगे रवाना किया। लगभग आधे घंटे तक गाड़ी रुकी रही। खेल मैदान में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों ने दोनों युवकों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवा खिलाड़ियों के ऊपर परिवार का गर्व था। लेकिन इयरफोन ने दोनों परिवार के चिराग को बुझा दिया। प्रमोद की मई महीने में शादी होने वाली थी। आकाश के बहन की भी एक महीने बाद शादी होने वाली थी। लेकिन यह खुशी गम में बदल गई।  

रायपुर में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी शुरू

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी भी हुई है। दिन भर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम स्थिर है। गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज पूरे प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय स्तरों पर एक दूरी का के रूप में बना हुआ है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। वहीं मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। दूसरी ओर एक द्रोणिका का दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  

कप्तान रहाणे ने बताया हम से कहा हुई चूक, 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे, इस खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने ही मैदान पर आईपीएल 2025 के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना क्यों करना पड़ा? इसके पीछे का कारण कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया है। उनका कहना था कि हम 13वें ओवर तक बहुत अच्छी स्थिति में थे, लेकिन जैसे ही वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल का विकेट गिरा तो फिर हम दबाव में आ गए। केकेआर की टीम एक समय पर 210 के पार जाती नजर आ रही थी, लेकिन टीम 174 रनों पर ढेर हो गई। अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “मुझे लगता है कि हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 2-3 विकेट गिरने से हमारी लय बदल गई। उसके बाद बल्लेबाजों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। जब ​​मैं और वेंकी(वेंकटेश अय्यर) बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम चर्चा कर रहे थे कि 200-210 का स्कोर हासिल किया जा सकता है, लेकिन उन विकेटों ने हमारी लय तोड़ दी।” कप्तान रहाणे ने आगे बताया, “थोड़ी ओस थी, लेकिन उन्होंने बल्ले से बहुत अच्छा पावरप्ले खेला। यह (कुल) औसत से कम था। हम 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे। हम इस खेल के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहते, लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।” वाकई में एक समय पर कोलकाता की टीम 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन 175 तक भी नहीं पहुंच पाई। कोलकाता का स्कोर 12 ओवर के बाद 125 रन था, लेकिन अगले 8 ओवरों में सिर्फ 49 रन बने। वेंकटेश अय्यर के बाद रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाए। केकेआर के मैनेजमेंट ने इम्पैक्ट प्लेयर भी बल्लेबाजी के लिए नहीं खिलाया, क्योंकि वे गेंदबाजी को मजबूत करना चाहते थे। हालांकि, ओस के कारण ज्यादा फायदा गेंदबाजों को नहीं मिला।

कोहली की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने जीता मैच, IPL में 56वां अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। इस जीत में बल्ले से विराट कोहली और फिल सॉल्ट का और गेंद से क्रुणाल पांड्या का बड़ा योगदान रहा। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने आसानी से मैच अपने नाम किया। विराट कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में 36 गेंद में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। विराट कोहली की ये टी20 क्रिकेट में 98वीं फिफ्टी है। वहीं आईपीएल में विराट कोहली की ये 56वीं फिफ्टी है। आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 62 अर्धशतक लगाए हैं। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना ने 28 मैचों में 966 रन बनाए थे। विराट कोहली के नाम अब 36 मैचों में 1018 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे वॉर्नर और रोहित हैं। डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 28 मैचों में 1093 रन बनाए हैं, जबकि रोहित के नाम 34 मैचों में 1070 रन हैं। आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर – 28 मैचों में 1093 रन विराट कोहली – 36 मैचों में 1018 रन सुरेश रैना – 28 मैचों में 966 रन

श्याम बिहारी जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा हमारी सरकार हर परिवार की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध

चिरमिरी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, चिरमिरी में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर जिले के तीनों विकासखंडों से आए कुल 138 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। वहीं बाल विकास परियोजना खड़गवां से 70, मनेन्द्रगढ़ से 34 और चिरमिरी से 34 जोड़े इस समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। इसके अलावा, विवाह आयोजन की भव्यता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोड़े को 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन व्यय के रूप में भी दिए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय थे। साथ ही, जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, सरपंच और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमार खाती के उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने भी सभी वर-वधुओं, उनके परिवारजनों और आयोजन में शामिल सभी सम्माननीय जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, बल्कि परिवारों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी चिंताओं को भी कम करता है। वहीं नगर निगम सभापति ने कहा कि बेटियों का सम्मान और उनका सुरक्षित भविष्य ही समाज की उन्नति का आधार है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की इस सोच को दर्शाती है कि हर बेटी का विवाह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ हो। वहीं, नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय ने इस आयोजन को समाज में परस्पर सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने वाला बताया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सुनिश्चित कर रही है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्ष पूर्व की थी, और वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह और सशक्त रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर नवविवाहित जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान देकर सरकार ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य किया है, वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों को बढ़ी हुई दर पर भुगतान देकर वनवासियों की आजीविका को सशक्त किया जा रहा है। आवास योजनाओं के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को पहले ही घर मिल चुका है, और अब 14 लाख और परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई है। महिला स्व-सहायता समूहों को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए सभी उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई, ताकि इस सामाजिक कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सके और बेटियों को शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिले। कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदृष्टि और जनहितैषी सोच से यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की समाज कल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सपना साकार हुआ है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशासन और समाजसेवियों को बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर श्री राम नरेश राय, जिला पंचायत एमसीबी की अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र सिंह राणा, नगर पंचायत झगराखाण्ड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता रामा यादव, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई, जनपद पंचायत खड़गवां की अध्यक्ष श्रीमती श्याम बाई मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, जिनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल, अनुविभागीय अधिकारी रा. विजयेन्द्र सारथी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल में की धमाकेदार एंट्री

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 22 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए। विराट कोहली 36 गेंद में 59 रन और लियाम 5 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए वैभव, सुनील और वरुण ने 1-1 विकेट लिए। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। फिल सॉल्ट 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 10 गेंद में 10 रन ही बना सके। कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 59 और लियाम लिविंगस्टोन 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंद में 56 रन बनाए। सुनील नरेन ने 26 गेंद में 44 रन की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट गए। इसके बाद रहाणे और नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई। सुनील नरेन 26 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंद में 6 रन बनाए। रिंकू सिंह 10 गेंद में 12 रन ही बना सके। आंद्रे रसेल (4) को सुयाश ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 22 रन पर दो सफलता हासिल की।   क्रुणाल पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रुणाल ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (56), रिंकू सिंह (12) और वेंकटेश अय्यर (6) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले मैच में आरसीबी ने मारी बाजी आरसीबी ने केकेआर को आठ विकेट पर 174 रन पर रोकने के बाद 16.2 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन की पारी खेली, जबकि फिल सॉल्ट ने 56 और रजत पाटीदार ने 34 रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।  

बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध कर रहे मोहम्मद यूनुस, भारत नहीं दे रहा भाव

बैंकॉक बांगलादेश के अस्थायी सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस आगामी BIMSTEC शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध भारत से कर रहे हैं। हालांकि अभी तक भारत ने उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब एक संसदीय पैनल ने बैठक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी विचाराधीन है। गौरतलब है कि यह बैठक इस शनिवार को संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक के रूप में आयोजित हुई थी, जिसमें कई सांसदों ने बांगलादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की और भारत द्वारा इस संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में सवाल किए। बैठक में एस जयशंकर ने सांसदों को बताया कि ढाका में अस्थायी सरकार ने दावा किया है कि बांगलादेश में हिंदू समुदाय पर हुए हमले राजनीतिक रूप से प्रेरित थे और इन्हें माइनॉरिटी टार्गेटेड नहीं माना जाना चाहिए। जयशंकर ने सांसदों को बांगलादेश, मालदीव, म्यांमार और श्रीलंका के साथ भारत के संबंधों पर भी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान और चीन के मामलों पर बाद में बात करने का संकेत दिया और इस बैठक में इन मुद्दों को अलग से उठाने की बात की। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि SAARC (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) पाकिस्तान के रवैये के कारण निष्क्रिय हो गया है और इसीलिए भारत BIMSTEC को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। जयशंकर ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 4 अप्रैल तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाले BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस यात्रा की पुष्टि बैठक में नहीं की। बैठक में विभिन्न सांसदों ने बांगलादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की गंभीरता को लेकर चिंता जताई और भारत सरकार से इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। विशेष रूप से, बांगलादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे हमले और उनके बारे में अस्थायी सरकार का बयान चर्चा का विषय बने। जयशंकर ने बांगलादेश की सरकार के इस दृष्टिकोण को साझा किया कि इन हमलों का कोई धार्मिक या अल्पसंख्यक आधार नहीं था, बल्कि ये राजनीतिक कारणों से हुए थे। BIMSTEC की भूमिका BIMSTEC बंगाल की खाड़ी के चारों ओर स्थित देशों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है। इसमें भारत की रणनीति काफी महत्वपूर्ण है। जयशंकर ने इस बात का उल्लेख किया कि SAARC की निष्क्रियता के कारण भारत BIMSTEC को सक्रिय करने और दक्षिण एशिया में आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रहा है। BIMSTEC के सदस्य देशों में बांगलादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। इस संगठन का उद्देश्य बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने यह संकेत जरूर दिया कि यह दौरा होने की संभावना है। यह सम्मेलन 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित होगा और प्रधानमंत्री मोदी के इसमें भाग लेने से भारत-बांगलादेश और BIMSTEC देशों के साथ सहयोग को और अधिक मजबूती मिल सकती है।

कमिश्नर बोले – आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति कराए सुनिश्चित

शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील जैतपुर कार्यालय, उप तहसील कार्यालय चन्नौडी, ग्राम पंचायत देवरी के चकौडिया फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप व आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत देवरी के आंगनवाड़ी केंद्र चकौडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित करे तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे पोषण आहार जैसे अन्य सभी संदर्भ सेवाएं समय पर दिलाई जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के पंजी रजिस्टर, पोषण आहार वितरण की भी जानकारी ली। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जैतपुर एवं उप तहसील कार्यालय चन्नौडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्‍व प्रकरणों, दस्तावेजों का संधारण ,आर्डर शीट सहित अन्य  कार्यों की जानकारी ली तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप चकौडिया का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि किसानों का शत प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभी तक हुए फॉर्मर रजिस्ट्री की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में विश्व जल दिवस के अवसर पर जगह-जगह जल संरक्षण के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प

मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर  जिले में अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के तीनों ब्लॉकों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने जल परिसर के समक्ष उपस्थित होकर संकल्प लिया कि वे जल को सुरक्षित रखेंगे और उसका सही उपयोग करेंगे। ग्राम पंचायत बेलबहारा में सरपंच, सचिव, बिहान स्वयं सहायता समूह और पंचायत के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ जल संरक्षण की शपथ लेकर पानी बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इसी तरह, चनवारीडांड में “जल जीवन अभियान” के तहत नागपुर से “नवा बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन” घुटता से “उज्जवल बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन” और सोनहा बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन की दीदियों ने जल परिसर के समक्ष उपस्थित होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। महिलाओं ने जल के सही उपयोग और संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया। वहीं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी विश्व जल दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत केवटी, डिहुली, कोटाडोल, चौनपुर, पिपरिया, महाराजपुर, लाई, सिरौली, तोजा, कमर्जी, बंजी, सगरा, मोहनटोला, अक्तवार, हरफ़रा, जामथान, चिडोला, चुटकी, बरौता, माड़ीसरई, डोंगरी, बहेराटोला, उचेहरा, धनपुर और खांडाखोह सहित कई गांवों में सरपंच सचिवों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने जल संरक्षण की महत्ता को समझते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। विश्व जल दिवस के इस अवसर पर जल संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता साफ दिखी। प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से जिले में जल संरक्षण अभियान को मजबूती मिली। यह पहल आने वाले समय में जल संकट से निपटने और स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

दुर्ग में राइस मिल में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान, मौके पर दमकल विभाग की टीम

दुर्ग दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र चिखली स्थित नारायण राइस मिल में रविवार की सुबह आग लग गई। आग की सूचना राइस मिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिला दमकल विभाग के चार दमकल गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है आग से धान और बारदाने जलकर खाक हो गए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88