LATEST NEWS

रफ्तार का कहर, बेकाबू स्‍कूल बस पलटी, 15 छात्र-छात्राएं घायल

झांसी  यूपी के झांसी में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्‍कूल बस में सवार होकर पढ़ने जा रहे बच्‍चे रफ्तार के कहर के शिकार हो गए। इस हादसे में 15 छात्र-छात्राओं के घायल होने की सूचना मिल रही है। बच्‍चों की चीख-पुकार से आसपास का इलाका दहल उठा। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई बच्‍चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं एसडीएम मोंठ ने जांच के निर्देश दिए हैं। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार की सुबह गांव कुइया, बरोदा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस बाबई के आगे बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 15 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह-सुबह गांव कुइया और बरौदा से छात्र-छात्राओं को लेकर निजी गुरुकुल आश्रम की बस स्कूल जा रही थी। उसमें करीब 30 छात्र-छात्राएं सवार थे। जैसे ही ड्राइवर बाबई-बरोदा सड़क पर पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पूंछ जेपी पाल ने मौका-मुआयना किया। तुरंत रेस्क्यू कर घायल छात्र-छात्राएं विवेक बेटा अरविंद, अक्षय कुशवाहा बेटा हरिनारायण, अनन्या बेटी रविकांत, पूनम बेटी हरीश, शिवानी बेटी लोक सिंह, मोना बेटी हरि शरण, इशांत बेटा दिनेश वंशकार, राजवीर बेटा संतोष बरार निवासी गांव कुइया, अंकित बेटी चतुर्भुज, नीलम गोस्वामी बेटी गणेश, आभा वर्मा बेटी राजेंद्र प्रसाद, शिखा बेटी देवेश कुमार, शिवानी बेटी देवेश कुमार, वर्षा बेटी रमाकांत गोस्वामी, विशाल गोस्वामी बेटा रमाकांत निवासी गांव बरोदा सहित अन्य को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया है। जहां कई बच्‍चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। उपजिलाधिकारी मोंठ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। 15 बच्चे घायल हैं। उन्हें में भर्ती कराया गया। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

4 अप्रैल तक जारी रहेंगे योगी सरकार के आठ वर्षों का उत्सव

लखनऊ  भाजपा योगी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी। सोमवार से 14 अप्रैल तक भाजपा प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अगुवाई में ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष’ के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनमानस तक पहुंचेगी। अभियान के लिए प्रदेश स्तर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, मीना चौबे, अमित वाल्मीकि, बसंत त्यागी और शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र व जिला स्तर पर भी संयोजक व सह संयोजक बनाए गए है। अभियान के तहत जिला स्तर पर लाभार्थी मेले आयोजित होंगे। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां होंगी। युवा मोर्चा जिले में सरकार की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकालेगा। जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग का संवाद सम्मेलन होगा। ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के साथ संवाद करेगी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। साथ ही, भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए हुए कार्यों पर चर्चा होगी।

आर्थिक तंगी से परेशान महिला को मंत्री सारंग ने आर्थिक सहायता और रोजगार का दिया भरोसा

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एक बार फिर अपनी दरियादिली और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। रविवार को छोला क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन कर लौटते समय मंत्री सारंग की नजर मंदिर की चौखट पर रो रही एक महिला पर पड़ी, जो अपने दो छोटे बच्चों के साथ परेशान हाल में खड़ी थी। महिला की दशा देखकर मंत्री सारंग तुरंत उसके पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी। महिला ने आंसू भरी आंखों से बताया कि उसके पति वेल्डिंग का काम करते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि वे बच्चों की स्कूल फीस भरने में भी असमर्थ हैं। महिला बोली-पति का काम धंधा ठीक नहीं चल रहा मंत्री सारंग ने महिला से कहा- क्या बात है यहां खेड़ापति भगवान के सामने क्यों रो रही हो? तो हम सब मिलकर तुम्हारी समस्या हल करेंगे। मंत्री के काफी देर पूछने के बाद महिला ने रुंधे हुए गले से कहा- घर में तंगी चल रही है। मंत्री ने पूछा आपके पति क्या काम करते हैं? महिला ने बताया वेल्डिंग का काम करते हैं लेकिन, काम अच्छा नहीं चल रहा। मंत्री सारंग ने कहा, चिंता मत करो, पति देव को मेरे पास भेजना। उनके रोजगार की व्यवस्था करेंगे और आपकी मदद भी करेंगे। तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ है। कितने बच्चे पढ़ते हैं, कोई दिक्कत तो नहीं? महिला ने बताया कि दो बच्चे हैं लेकिन, उनकी फीस नहीं भर पा रही हूं। मंत्री ने फिर कहा आप पति देव को भेजना आपकी समस्याएं भाई हल कराएगा। चिंता नहीं करना। खेड़ापति सबके पालनहार हैं सबकी मदद करेंगे। मां को रोते देख बच्ची हाथ जोड़े खड़ी दिखी महिला जब मंत्री को अपनी परेशानी बता रही थी। उसी दौरान उसकी बेटी हाथ जोड़े खड़ी थी। ये देख मंत्री भी भावुक नजर आए। महिला की व्यथा सुनने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने उसे ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “खेड़ापति हनुमान जी ने ही आपकी मदद के लिए मुझे भेजा है।” मंत्री सारंग ने महिला को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उसके पति को रोजगार उपलब्ध कराने और बच्चों की स्कूल फीस माफ करवाने का वादा किया। मंत्री के इस आश्वासन से महिला की चिंता कुछ कम हुई और उसने राहत की सांस ली। मंत्री सारंग ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन महिला की व्यथा सुनने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने उसे ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “खेड़ापति हनुमान जी ने ही आपकी मदद के लिए मुझे भेजा है।” मंत्री सारंग ने महिला को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उसके पति को रोजगार उपलब्ध कराने और बच्चों की स्कूल फीस माफ करवाने का वादा किया। मंत्री के इस आश्वासन से महिला की चिंता कुछ कम हुई और उसने राहत की सांस ली। मंत्री सारंग इससे पहले भी कई मौकों पर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं। पिछले वर्ष नरेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग बच्ची के पिता ने मंत्री सारंग से इलाज के लिए गुहार लगाई थी। मंत्री ने तत्काल पहल करते हुए बच्चे के ऑपरेशन की व्यवस्था करवाई थी। उल्लेखनीय है कि मंत्री सारंग हर दिन अपने निवास पर जनदर्शन के माध्यम से जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हैं, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं।

MP में 15 सीनियर IPS के तबादले, जारी है प्रशासनिक सर्जरी

भोपाल  पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उधर, सरकार ने रविवार को डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटाकर उनकी जगह एडीजी गुप्तवार्ता योगेश देशमुख को पदस्थ किया है। देशमुख साफ-सुथरी छवि के अधिकारी माने जाते हैं। जयदीप प्रसाद को एडीजी, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, एडीजी गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी ए साई मनोहर को दी गई है। उनके पास एडीजी सायबर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। साकेत पांडेय को हटाया मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राकेश गुप्ता को संचालक खेल बनाया गया है। राज्य शासन ने मऊगंज में पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय को भी हटा दिया। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, एक जनवरी से रिक्त रीवा आईजी के पद पर सचिव गृह गौरव राजपूत और डीआईजी पद पर राजेश सिंह को पदस्थ किया है। राजपूत की लंबे समय से मैदानी पदस्थापना की चर्चा थी।

थाने में खर्राटे मारकर सोया योगेश, मासूमों का हुआ अंतिम संस्कार

सहारनपुर सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में एक तरफ तीन मासूम श्रद्धा, शिवांश और देवांश की चिता जल रही थी उसी समय उनके कातिल बाप योगेश को गंगोह थाना पुलिस अदालत लेकर पहुंची। गांव में अंतिम संस्कार हो रहा था तो वहीं कातिल बाप की अदालत में पेशी थी। उस समय हर किसी की आंखें नम थीं, जब एक अर्थी पर श्रद्धा और दूसरी अर्थी पर दोनों भाई शिवांश और देवांश को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। दरअसल, रविवार दोपहर बाद 3:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव में पहुंचे। योगेश के चचेरे भाई अक्षय ने दी तीनों को मुखाग्नि मासूमों के साथ बिताए गए पलों को याद कर परिजनों से लेकर आसपड़ोस में भी चीत्कार मच गया। हर कोई मासूमों को अंतिम बार देखना चाहता था। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था तो वहीं पुरुषों की आंखें भी नम थीं। करीब 4:30 बजे तीनों की शव यात्रा को श्मशान घाट में ले जाया गया। वहां पर तीनों का अलग-अलग चिता में अंतिम संस्कार किया गया। योगेश के चचेरे भाई अक्षय ने तीनों को मुखाग्नि दी।   उधर, अब इसे अजीब इत्तेफाक ही कहा जाएगा कि जिस समय अंतिम संस्कार हो रहा था उसी समय पुलिस आरोपी योगेश को अदालत में लेकर पहुंची। एक तरफ बच्चों की चिता जल रही थी तो दूसरी तरफ अदालत में आरोपी बाप को लाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हर कोई आरोपी को कोस रहा था कि आखिर इनका क्या कसूर था। इन्हें क्यों मौत के घाट उतारा गया। इन मासूमों ने तो अभी जी भरकर दुनिया देखी भी नहीं थी। हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। वहां जाकर वह पुलिस के सामने एक ही राग अलापता रहा कि पत्नी के अनैतिक संबंध थे। इस वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बच्चों को मारने पर पूछा तो बताया कि बच्चे मां को सपोर्ट करते थे और हमारे बाद बच्चों का क्या होता। इसलिए बच्चों को मारा। हैरानी की बात यह थी कि इतने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में कुछ घंटे तक ऐसा दर्शाया कि यह गलत हो गया, लेकिन रात होते ही वह हवालात में ऐसे खर्राटे मारकर सोया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उसके इस रवैये से पुलिसकर्मी भी अचंभित थे। सुबह उठने के बाद नाश्ता भी बड़े आराम से खाया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के सिर में लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (8), देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। योगेश ने खुद फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज आई योगेश रोहिला भाजपा में जिला कार्यसमिति का सदस्य है। दोपहर करीब डेढ़ बजे योगेश बाहर से आया और घर में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। करीब दो बजे कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस पर उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली योगेश की चाची मीना व अन्य परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। ‘मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी’ योगेश ने दरवाजा खोला और तेज आवाज में कहा कि मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी। यह सुनते ही परिजन हैरान रह गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां चारों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। श्रद्धा की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी और अन्य दोनों बच्चे तड़प रहे थे। सभी के सिर में गोली मारी गई थी। इसी दौरान आरोपी ने एसएसपी, सीओ और कोतवाल को भी फोन कर कहा कि मैंने परिवार को मार दिया है। ‘मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए’ मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए। पता चलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात सागर जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां शिवांश और देवांश की भी मौत हो गई। नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मम्मी का साथ देते थे बच्चे…इसलिए मारा आरोपी ने कहा कि तीनों बच्चे अपनी मम्मी की तरफदारी करते थे। जब भी झगड़ा होता था तब बच्चे कहते थे कि पापा आप गलत हो, मम्मी सही है। इसी वजह से उन्हें भी गोली मार दी। चेहरे पर शिकन तक नहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। जांच में पता चला कि योगेश मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस के मुताबिक, योगेश ने पिस्टल का लाइसेंस 2013 में लिया था। वह दो माह से पत्नी को परेशान कर रहा था। गांव में योगेश ने बड़े नेताओं जैसा रौब गांठ रखा था। वह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रह चुका है। उसे कई बार पार्टी से निष्कासित भी किया गया।

नैनी झील जल स्तर में कमी से झील की सुंदरता और सफाई प्रभावित, 4.7 फीट तक गिरा level

नैनीताल नैनीताल की खूबसूरत नैनी झील, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, इन दिनों जलस्तर में भारी गिरावट की वजह से सुर्खियों में है। 2019 से 2024 के बीच झील का जलस्तर करीब 15 से 18 फीट तक गिर चुका है, जो पर्यावरणविदों और स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन झील का जलस्तर 4.7 फीट तक गिर चुका है, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है। हर दिन इसमें 0.5 इंच की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आने वाले समय में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। इस बार नैनीताल में औसत से बहुत कम बारिश और बर्फबारी हुई है। अक्टूबर 2024 से लेकर अब तक वर्षा और बर्फबारी में करीब 90% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण झील को रिचार्ज करने वाले प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख चुके हैं। नैनी झील के किनारे सीसी सड़कें और कंक्रीट निर्माण बढ़ने से जल सोखने की जगहें खत्म हो रही हैं। इससे बारिश का पानी झील तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। जलस्तर घटने से नैनीताल जल संस्थान को पेयजल सप्लाई के लिए रोस्टर प्रणाली लागू करनी पड़ी है। मार्च से शहर में सिर्फ सुबह और शाम 2.5-2.5 घंटे पानी दिया जा रहा है। पर्यटन सीजन में बढ़ सकती है परेशानी गर्मी के मौसम में नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिससे पानी की मांग बढ़ जाती है। होटल और स्थानीय लोगों के लिए पानी की उपलब्धता चुनौती बन सकती है। जलस्तर गिरने से झील के किनारों पर डेल्टा बनने लगे हैं और झील की साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, झील की सुंदरता भी घट रही है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डी डी सती के अनुसार, अगर जलस्तर में गिरावट जारी रही तो 15 अप्रैल से जल संस्थान को 8 एमएलडी से अधिक पानी छोड़ने पर प्रतिबंध लगाना पड़ सकता है। बारिश पर टिकी हैं उम्मीदें जलस्तर को बनाए रखने के लिए बारिश ही मुख्य स्रोत है। उम्मीद की जा रही है कि गर्मियों की बारिश से स्थिति में सुधार होगा। प्रशासन झील की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। नैनी झील, जो नैनीताल की पहचान है, पर्यावरणीय संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोग, होटल व्यवसायी और प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए समाधान की तलाश कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत न हो।

फिलिस्तीन में अब तक इजरायल के हमलों से 50 हजार लोग मारे जा चुके, कई शीर्ष कमांडर भी शामिल

 गाजा इजरायल और हमास के बीच करीब 6 सप्ताह तक सीजफायर चला। इस दौरान इजरायल ने फिलिस्तीन के सैकड़ों कैदियों को रिहा किया तो करीब 150 बंधकों को हमास ने भी छोड़ा। इन लोगों को हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को किए भीषण हमले में अगवा कर लिया था। इसके बाद से ही वे बंधक थे। अब भी करीब 60 बंधकों के हमास के पास ही होने की खबरें हैं। लेकिन सीजफायर आगे बढ़ाने पर कोई बात नहीं बनी तो इजरायल ने फिर से हमले तेज कर दिए हैं। बीते 3 से 4 दिनों में ही इजरायल ने गाजा में ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिनमें 500 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा रविवार को ही उसने गाजा पर फिर से कई हवाई हमले किए, जिसमें 51 लोग मारे गए। इन हमलों में इजरायल का एक शीर्ष कमांडर भी मारा गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इजरायल के हमलों में रविवार को 51 लोग मरे, जिनमें से एक इजरायल के राजनीतिक विंग का सदस्य इस्माइल बरहूम भी शामिल है। वह खान यूनिस शहर के नासिर अस्पताल में इलाज करा रहा था। इसी दौरान इजरायल ने हमला किया, जिसमें वह मारा गया। इसके अलावा लेबनान में भी इजरायल ने हमले किए हैं, जिनमें 8 लोग मारे गए हैं। हालांकि लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इजरायल के हमले की बात से इनकार किया है। दरअसल करीब डेढ़ साल तक अकेले हमास से लड़ने के बाद 4 महीनों से इजरायल ने हिजबुल्लाह को भी निशाने पर लेना शुरू किया है। फिलहाल इजरायल की ओर से गाजा में और सैनिक भेजने की तैयारी की जा रही है। बेंजामिन नेतन्याहू सरकार में इसे लेकर सहमति बन गई है और आने वाले कुछ दिनों इजरायली सैनिकों की बड़ी संख्या गाजा में डेरा डाल सकती है। सीजफायर के दौरान इजरायल ने अपने सैनिकों की संख्या को कम कर लिया था। गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि फिलिस्तीन में अब तक इजरायल के हमलों से कुल 50 हजार लोग मारे जा चुके हैं। यही नहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंकड़ा इससे ज्यादा का ही है क्योंकि बहुत सारे शवों की तो गिनती तक नहीं हो सकी है। ईरान के तीन हथियार- हूती, हिजबुल्लाह और हमास वहीं मध्य पूर्व में अमेरिका की सक्रियता भी लगातार बढ़ी हुई है। उसने यमन में सक्रिय विद्रोही संगठन हूती पर फिर से हमले किए हैं। दरअसल हूती विद्रोही संगठन लगातार यमन की खाड़ी में जहाजों को टारगेट कर रहा था। ऐसा करने के पीछे उसकी कोशिश थी कि जंग रोकने के लिए इजरायल पर दबाव बनेगा। लेकिन अब अमेरिका ने ही मोर्चा संभाल लिया है। हूती, हिजबुल्लाह और हमास का ईरान समर्थित संगठन माना जाता है। ये तीनों ही इजरायल के कट्टर दुश्मन हैं और मध्य पूर्व में ईरान के एजेंडे को मजबूत करते हैं।

पहले कोर्ट में प्रेमिका से कोर्ट मैरिज, रात में परिवार वालों को खुश करने को ‘दूसरी’ संग सात फेरे

गोरखपुर गोरखपुर में रहने वाले एक युवक ने एक ही दिन में दो शादियां कर लीं। प्रेमिका के साथ दिन में कोर्ट मैरेज और रात में घरवालों के कहने पर दूसरी युवती से ब्याह रचा लिया। दूसरी शादी करने के बाद प्रेमिका से किनारा कर लिया। दो दिन बाद प्रेमिका को जब यह पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है तो वह उसके घर पहुंच गई। उसकी बातें सुनने के बाद घरवालों ने उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए घर से भगा दिया। उसकी शिकायत पर एसपी नार्थ ने इलाका पुलिस से जांच कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। हरपुर बुदहट इलाके की युवती का गांव के पास के ही बिरादरी के एक युवक से प्रेम संबंध था। करीब चार वर्ष बाद दोनों ने मंदिर में शादी की और फिर लिवइन में रहने लगे, लेकिन घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी। इस बीच युवक के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी प्रेमिका से यह बात साझा की और कहा कि घरवालों का दबाव है। उधर, घरवालों ने शादी की तारीख भी तय कर दी। इसकी जानकारी प्रेमिका को हो गई तो युवक ने उसे एक बार फिर झांसे में लिया। उसने कहा, शादी से पहले ही कोर्ट मैरेज कर लेते हैं और इसकी जानकारी घरवालों को देने पर वे हम लोगों के रिश्ते को मानने पर मजबूर हो जाएंगे। कोर्ट मैरेज की तारीख भी वही तय हुई, जिस दिन घरवालों ने उसकी शादी निश्चित की थी। सुबह कोर्ट खुलते ही युवक ने प्रेमिका से कोर्ट मैरेज की और दोनों घर चले आए। इसके बाद वह घरवालों को समझाने की बात कहते हुए युवक प्रेमिका के घर से निकला और शाम को दूसरी शादी करने पहुंच गया। 15 दिन तक प्रेमिका से उसकी बातचीत नहीं हुई। इस पर वह पता करते हुए युवक के घर पहुंच गई और मामला खुलकर सामने आ गया। दो बार गर्भपात कराया, जन्मा बच्चा नर्स को दिया युवती का आरोप है कि दोनों लिव इन में थे। इसी बीच दो बार गर्भपात कराया। तारामंडल स्थित एक नर्सिंगहोम में उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसे युवक ने नर्स को दे दिया। पूछने पर बताया कि हम लोग अकेले रहते हैं, बच्चे के थोड़ा बड़ा होने पर लेकर आएंगे। वह बच्चा कहां है, यह युवती को नहीं पता है।  

पीएम की सभा के लिए तैयारी शुरू, 55 एकड़ में सभा स्थल, 5 हेलीपेड, 120 सेक्टर में बैठने की व्यवस्था

बिलासपुर बिलासपुर के मोहभट्ठा में 30 मार्च को करीब 100 एकड़ में प्रधानमंत्री की सभा होने की तैयारी शुरू हो गई है. इसमें 55 एकड़ में सभा स्थल और शेष में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. रूट चार्ट के अनुसार अलग-अलग रूट के लिए पार्किंग की कलर कोडिंग कर जिलेवार आरक्षित रखे गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इसका ध्यान रखते हुए सभा स्थल में पांच हेलीपेड तैयार किए जा रहे है. इसमें प्रधानमंत्री एवं उनके स्टॉफ के उतरने के लिए स्थल के किनारे तीन हेलीपेड लगभग तैयार हो गए हैं. वहीं स्थल के एक किनारे पर दो और हेलीपेड बनाये जा रहे हैं. जो राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के लिए है. गर्मी के साथ बारिश को ध्यान में रखते हुए हो रही तैयारी आमसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. बदलते मौसम का भी ध्यान रखा जा रहा है. तेज गरमी के साथ बरसात की स्थिति को देखते हुए तैयारी किए जाने को कहा गया है. दो लाख लोग PM मोदी को सुनने पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे. इनकी संख्या करीब दो लाख तक पहुंचने की संभावना है. पीएम के आने-जाने से हितग्राहियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखने को कहा गया है. वहीं सुरक्षा प्रोटोकाल के चलते दो-तीन घण्टे पहले हितग्राहियों को पहुंचना होगा. 120 सेक्टर में होगी बैठने की व्यवस्था सभास्थल में सभी डोम मिलाकर 120 सेक्टर में लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. प्रत्येक सेक्टर में 1000 से 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. उनके पानी, नाश्ता, दवा और साफ-सफाई से जुड़े लगभग 7 कर्मचारी सहयोग करेंगे. चूंकि लोग 4-5 घण्टे तक सभास्थल पर ठहरेंगे, इसलिए लगभग 150 पक्के टॉयलेट भी निर्मित किए जा रहे है. 25 मार्च के बाद सभास्थल की ब्राण्डिंग एवं फिनिशिंग का कार्य किया जाएगा.

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को अंतिम दिन, अब तक के सबसे ज्यादा ध्यानाकर्षण लगाए

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को अंतिम दिन है। सत्र की 9वीं बैठक में 18 विधायकों ने ध्यानाकर्षण लगाए हैं। यह अब तक के सबसे ज्यादा ध्यानाकर्षण हैं। विधायक हेमंत कटारे माध्यमिक शिक्षा मंडल में कम्प्यूटर खरीदी में अनियमितता किए जाने की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके अलावा डॉ. अभिभाष पांडे ने जबलपुर में नगर निगम द्वारा लीज फ्री होल्ड में संपरिवर्तन की प्रक्रिया मनमाने ढंग से किए जाने की ओर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके अलावा सदस्यों ने सतना मेडिकल कॉलेज की डिजाइन में बदलाव, प्रदेश में वन की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने, जबलपुर में स्थापित डेयरी साइंस कॉलेज को उज्जैन शिफ्ट किए जाने, कटनी जिले में बरही से मैहर सड़क मार्ग पर स्थित महानदी पर पुल क्षतिग्रस्त होने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम आधारित फसल बीमा राशि न मिलने से उत्पन्न स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर ध्यानाकर्षण लगाया गया है। विधायकों ने 75 याचिकाएं लगाई गई हैं। सदन में सहकारिता मंत्री मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2025 और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक-2025 को पटल पर रखेंगे।  

मुंबई- अहमदाबाद बुलेट ट्रेन काम के बीच हादसा, रेलवे रूट बाधित, देखें कैंसल ट्रेनों की लिस्ट

मुंबई  देर रात अहमदाबाद के वटवा के पास मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण के दौरान एक सेगमेंटल लॉन्चिंग गांत्री (Segmental Launching Gantry) फिसलकर गिर गई। यह हादसा रात करीब 11:00 बजे हुआ, जिससे मुंबई-अहमदाबाद रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। हादसे के कारण कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह गैंट्री को एक कंक्रीट गार्डर लॉन्च करने के बाद पीछे हटाया जा रहा था, तभी बैलेंस बिगड़ा और गिर गई। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे से बुलेट ट्रेन के निर्माणाधीन वायाडक्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पास की रेलवे पटरियों को हल्की क्षति पहुंची, जिससे रेलवे संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट गैंट्री गिरने के बाद वटवा-अहमदाबाद डाउन-लाइन प्रभावित हुई है, जिससे कुछ ट्रेनें अप-लाइन से चलाई जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ने तुरंत एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) रवाना की और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट रद्द की गई ट्रेनें (24/03/2025) -ट्रेन संख्या 12931 (मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद) डबल डेकर एक्सप्रेस -ट्रेन संख्या 19033 (वलसाड – अहमदाबाद) गुजरात क्वीन -ट्रेन संख्या 22953 (मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद) गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस -ट्रेन संख्या 20959 (वलसाड – वडनगर) वडनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट की गई ट्रेनें -ट्रेन संख्या 19417 (मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद) को वडोदरा जंक्शन (BRC) पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया। -ट्रेन संख्या 14702 (बांद्रा टर्मिनस – श्रीगंगानगर) अरावली एक्सप्रेस को वडोदरा जंक्शन (BRC) – रतलाम (RTM) – चंदेरिया (CNA) – अजमेर जंक्शन (AII) के रास्ते डायवर्ट किया गया है। यात्रियों की सहायता के लिए मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, बोरिवली, उधना जंक्शन और सूरत रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों की सतर्कता, जांच जारी NHSRCL ने आश्वासन दिया है कि बुलेट ट्रेन वायाडक्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ है और जल्द से जल्द रेलवे परिचालन सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। NHSRCL ने बताया, ’23/03/2025 को रात 11 बजे वटवा (अहमदाबाद के पास) में वायाडक्ट निर्माण में उपयोग की जा रही एक सेगमेंटल लॉन्चिंग गांत्री कंक्रीट गार्डर स्थापित करने के बाद पीछे हट रही थी, तभी वह फिसलकर गिर गई। इस घटना से पास की रेलवे लाइन प्रभावित हुई है। NHSRCL के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर निगरानी कर रहे हैं। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और निर्माणाधीन संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।’ फिलहाल रेलवे अधिकारी और NHSRCL की टीम प्रभावित सेक्शन को जल्द से जल्द क्लियर करने और संचालन सामान्य करने में जुटी है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को अपडेटेड शेड्यूल चेक करने की सलाह दी गई है।

नागपुर हिंसा: दंगा भड़कने के मामले में रशासन का ऐक्शन, मास्टरमाइंड फहीम खान के घर चला बुलडोजर

नागपुर नागपुर में बीते सप्ताह दंगा भड़क गया था। इसमें एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे और करीब इतने ही नागरिक जख्मी हो गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था, जबकि दुकानों पर भी तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान नाम का शख्स था, जिसके घर पर आज बुलडोजर चला है। नागपुर महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पर पहुंच गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। फहीम खान पेशे से बुर्का विक्रेता है। माना जा रहा है कि उसने कुछ वीडियो जारी किए थे और उत्तेजक बयान दिए थे, जिससे लोग भड़के और उन्होंने नागपुर शहर में उपद्रव काट दिया। फहीम खान को पुलिस ने बीते मंगलवार को ही अरेस्ट कर लिया था और उसे अदालत में पेश किया गया था। फहीम खान समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी नाम के दल का शहर प्रमुख रहा है। वह कई बार पुलिस को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है। वह हिंदू पुलिस जैसी टिप्पणी करता रहा है। प्रशासन ने फहीम खान के घर के उस हिस्से को ढहाया है, जो अतिक्रमण करके बना था और अवैध पाया गया। इसके अलावा अन्य हिस्से के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। नागपुर के महल इलाके में यह हिंसा हुई थी, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। आरएसएस का दफ्तर हिंसा वाले इलाके से थोड़ी ही दूर पर स्थित है। नागपुर महानगरपालिका ने कुछ दिन पहले ही फहीम खान के परिवार को नोटिस भेजा था। इसमें पालिका ने बताया था कि कैसे उसका घर नियमों का उल्लंघन करके बना है। घर बनाने से पहले अथॉरिटी से नक्शा भी पास नहीं कराया गया था। नागपुर के यशोधरा नगर स्थित संजय बाग कॉलोनी में फहीम खान का घर है। बता दें कि फहीम खान अभी जेल में ही बंद है और इधर प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया है। किस अफवाह पर 17 मार्च को भड़का था नागपुर में दंगा फहीम खान को 17 मार्च को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। यह हिंसा विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जब मुस्लिम समाज के भी तमाम लोग प्रदर्शन के सामने आए गए थे। दरअसल अफवाह थी कि वीएचपी के प्रदर्शन के दौरान एक कपड़ा जलाया गया है, जिसमें कुरान की आयतें लिखी थीं। इसी अफवाह के चलते भड़के लोगों ने हमला बोला था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को बजट पेश करेंगी, आज से दिल्ली का बजट सत्र शुरू

नई दिल्ली दिल्ली बजट पेश किए जाने से पहले खीर सेरेमनी हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान राम को भोग लगाया. इस तरह की सेरेमनी पहली बार हुई है. इसके बाद कल यानी 25 मार्च को दिल्ली का बजट पेश होना है. इसके अलावा, जिन लोगों ने बजट के सुझाव दिए हैं, उन्हें खीर दिया जाएगा. एक तरफ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली बजट के लिए “खीर समारोह” कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ AAP विधायक दिल्ली विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वे दिल्ली सरकार से पूछ रहे हैं कि महिला लाभार्थियों को 2500 रुपये प्रति माह कब मिलेंगे? दिल्ली का बजट कैसे तय होता है? दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को बजट पेश करेंगी. आज यानी सोमवार से दिल्ली का बजट सत्र शुरू होगा जो 28 मार्च तक चलेगा. सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के बजट की रूपरेखा बताई है. उन्होंने इस बजट को ‘विकसित दिल्ली बजट’ करार दिया और बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर दिल्ली का बजट कैसे तय होता है, केंद्र से इसके लिए कितनी मदद मिलती है और दिल्ली की आमदनी के सोर्स क्या हैं? दिल्ली एक केंद्रीय शासित क्षेत्र है, जिसका प्रशासन केंद्र और राज्य दोनों द्वारा साझा किया जाता है. दिल्ली के बजट को राज्य सरकार द्वारा तैयार किया जाता है, लेकिन इस पर केंद्र सरकार का भी प्रभाव होता है. यह दिल्ली सरकार के खर्चों और आमदनी से संबंधित होता है. इसमें मुख्य रूप से राज्य के विकास कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, और अन्य बुनियादी सेवाओं के लिए धन आवंटित किया जाता है. केंद्र से कितनी मदद मिलती है? दिल्ली को केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर निर्भर करती है. केंद्र से प्राप्त होने वाली मदद का मुख्य स्रोत केंद्रीय योजनाएं और फंडिंग होती हैं. केंद्र सरकार के कई प्रमुख योजनाओं, जैसे स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिल्ली को मदद मिलती है.  

सीएम योगी अफवाह फैलाने वालों और शरारतपूर्ण बयान देने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया

लखनऊ आगामी चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, ईद-उल-फितर, बैशाखी जैसे प्रमुख पर्वों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और कहा कि परंपरा के विपरीत कोई भी कार्य न किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सड़क मार्ग बाधित न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शोभायात्राएं, मेले और धार्मिक आयोजन होते हैं, जिससे यह समय संवेदनशील हो जाता है. इसलिए सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चौकसी बढ़ाने और सतत निगरानी रखने की जरूरत है. उन्होंने अफवाह फैलाने वालों और शरारतपूर्ण बयान देने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया. शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर न्यूज एजेंसी की मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सभी धर्म-सम्प्रदायों के पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं. इस क्रम को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि पर्वों के दौरान जनता को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. विशेष रूप से ईद के अवसर पर साफ-सफाई, स्वच्छता, और पेयजल व्यवस्था की पुख्ता तैयारी करने को कहा. साथ ही, अलविदा की नमाज़ के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए. उन्होंने पुलिस फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, पीआरवी 112 को सक्रिय रखने और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और जनता को सकारात्मक संदेश देने की अपील की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीस कमेटी की बैठकें समय रहते आयोजित करने और मीडिया के सहयोग से शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने को कहा. उन्होंने कहा कि संवाद और त्वरित कार्यवाही अप्रिय घटनाओं को रोकने में सहायक होती है. धर्मगुरुओं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद करें अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन और मंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद स्थापित करें. उन्होंने कहा कि छोटी-सी अफवाह भी माहौल बिगाड़ सकती है, इसलिए पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहना होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामनवमी पर अयोध्या और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी धाम और सीतापुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में सुशासन और सुव्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए. उन्होंने भीड़ प्रबंधन को लेकर बेहतर योजना बनाने के निर्देश दिए.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमुख धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए. साथ ही, गर्मी के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया, मैट आदि की विशेष व्यवस्था की जाए. देवी स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती के निर्देश भी दिए गए. उन्होंने सभी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने, एम्बुलेंस को तैयार रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग को पूरी तत्परता से कार्य करना होगा ताकि प्रदेश में सभी त्योहार शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हो सकें.  

मुख्यमंत्री ने जामसांवली में की चमत्कारिक हनुमानजी की पूजा-अर्चना

प्रदेश में हो रहा है तेजी से विकास : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री ने जामसांवली में की चमत्कारिक हनुमानजी की पूजा-अर्चना भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हो रहे है। विकास के कीर्तिमान स्थापित हुये हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जामसांवली सहित प्रदेश में 13 अलग-अलग लोक के निर्माण कार्य से धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। हनुमान लोक का प्रथम चरण का कार्य मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य है और द्वितीय चरण में शीघ्र ही हनुमान लोक के विकास के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रत्येक वर्ग के कल्याण के कदम उठाए गए हैं। पांढुर्णा में सभी विकास कार्य होंगे, जिससे जिले में औद्योगिक विकास होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुड़ी पडवा (नये विक्रम संवत) की शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि नये साल में पांढ़ुर्णा के विकास को प्राथमिकता से किया जाएगा। । मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को पांढुर्ना में चमत्कारिक हनुमानजी के मंदिर परिसर जामसांवली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध सरकार : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहे हैं और सभी वर्गों के कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिला और गरीबों के लिये सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस बार किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी जायेगी। साथ ही धान उत्पादन पर भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार देने का लक्ष्य है। लोकसेवा आयोग की परीक्षाएं जो रुकी थीं, वे सभी हो रही हैं। इसी प्रकार गरीबों के हित लिये भी लगातार कार्य किये जा रहे हैं। चमत्कारिक हनुमानजी का किया पूजन-अर्चन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जामसांवली में चमत्कारिक हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर प्रदेश के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कन्या-पूजन कर सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक कमलेश शाह, पूर्व विधायक नाना भाउ मोहोड़, कलेक्टर अजय देव शर्मा, एसपी सुंदर सिंह कनेश, मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पं. रमेश दुबे, संतोष जैन, नरेन्द्र परमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक सहित अन्य अधिकारी और आम जन उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet