LATEST NEWS

26 मार्च 2025, बुधवार: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- मेष राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। धन से जुड़े मामलों में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों का आर्थिक स्थिति को लेकर आज मन परेशान रहेगा। धैर्य से काम लें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भावुक मन से कोई निर्णय न लें। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।व्यापार में विस्तार हो सकता है। कन्या राशि- आज घर के बड़े-बुजुर्ग आपकी तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्साह बना रहेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज मन में बुरे विचारों से बचना चाहिए। अज्ञात भय सताएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। आज मन परेशान भी हो सकता है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ दें। कारोबार पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि- कार्यस्थल की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए टीम वर्क सहयोगी रहेगा। किसी प्रियजन के साथ बिताया गया पल शानदार रहेगा। लंबे समय से अटके हुए पेमेंट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। धनु राशि- धनु राशि वालों की आज वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन मन परेशान हो सकता है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है वो आज निश्चिंत हो सकते हैं। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मीन राशि- भाई-बहन के साथ आपका रिश्ता आज पहले से ज्यादा मजबूत महसूस होगा। नई जगहों की खोज करने व वहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक शॉर्टकट से बचें, क्योंकि लगातार प्रयासों से स्थिरता सबसे अच्छी तरह हासिल की जा सकती है। शैक्षणिक रूप से आप सफल रहेंगे।

अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिका के बढ़ते शुल्क और वैश्वीकरण पर पड़ने वाले दबाव का असर पड़ेगा

नई दिल्ली देश की इकोनॉमी को लेकर एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुरी खबर सुनाई है। रेटिंग एजेंसी ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिका के बढ़ते शुल्क और वैश्वीकरण पर पड़ने वाले दबाव का असर पड़ेगा। इन बाहरी दबावों के बावजूद उम्मीद है कि अधिकतर उभरती-बाजार इकोनॉमी में घरेलू मांग की गति मजबूत बनी रहेगी। क्या कहा रेटिंग एजेंसी ने एसएंडपी ने कहा- हमारा अनुमान है कि 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। यह हमारे पहले लगाए गए 6.7 प्रतिशत के अनुमान से कम है। पूर्वानुमान में आगामी मानसून सामान्य रहने तथा जिंस खासकर कच्चे तेल की कीमतें नरमी रहने की संभावना जाहिर की गई है। ब्याज दर में और होगी कटौती एसएंडपी ने कहा- हमारा अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत से एक प्रतिशत तक की कटौती करेगा। खाद्य मुद्रास्फीति में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से कुल मुद्रास्फीति मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में केंद्रीय बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य के पास आ जाएगी और राजकोषीय नीति नियंत्रित रहेगी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि एशिया-प्रशांत की अर्थव्यवस्थाएं खासकर बढ़ते अमेरिकी शुल्क और सामान्य रूप से वैश्वीकरण पर पड़ने वाले दबाव का असर महसूस करेंगी। हालांकि, हम घरेलू मांग की गति को व्यापक रूप से बरकरार रहते हुए देख रहे हैं, खासकर क्षेत्र की उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं में। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले महीने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर को 0.25 प्रतिशत की कटौती कर 6.50 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया था।

सीएम फडणवीस ने कहा- बिना जानकारी वाले कोई भी हुक्का पार्लर चलते पाए गए तो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा

मुंबई महाराष्ट्र में ई-सिगरेट और हुक्का का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर बिना जानकारी वाले कोई भी हुक्का पार्लर चलते पाए गए तो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि हुक्का पार्लर के मामलों में बार-बार अपराध करने वालों को गिरफ़्तार भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे पहले ऐसा नहीं किया जाता था। बता दें कि राज्य की फडणवीस सरकार ने ई-सिगरेट और हुक्का के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। विधानसभा में उठा हुक्का पार्लरों का मुद्दा दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम और नाना पटोले ने राज्य भर में बढ़ते हुक्का पार्लरों और ई-सिगरेट की खपत में वृद्धि पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में सीएम फडणवीस ने कहा कि हुक्का पीना एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। कई जगहों पर तंबाकू का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ जगहों पर अन्य नशीले पदार्थों का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चल रहा है। लेकिन, इसे और तेज किया जाएगा। कांग्रेस विधायक ने पूरे राज्य में की कार्रवाई की मांग गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम मांग की कि पूरे राज्य में कार्रवाई की जरूरत है। इसके अलावा कांग्रेस के विधायक नाना पटोले ने पुलिस विभाग पर हुक्का पार्लरों को चलने देने का आरोप लगाया। विधानसभा में पटोले ने सवाल किया कि कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार लोग खुद हुक्का पार्लरों को चलने दे रहे हैं। क्या सरकार पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्रवाई करेगी? इस सवाल के जवाब में गृह विभाग के प्रमुख देवेंद्र फडणवीस ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि ड्रग्स या हुक्का पार्लरों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हुक्का पार्लरों के संचालन के बारे में पुलिस अधिकारियों के अलावा किसी और ने जानकारी दी तो संबंधित क्षेत्र के कर्मियों को निलंबित कर दिया जाएगा।

यूपी में मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे लोग, निजी नलकूपों को 10 घंटे बिजली मुफ्त देने का प्रावधान, सरकार दे रही छूट

इटावा जनपद में 9,177 नलकूप उपभोक्ता हैं, जिनमें से 7026 उपभोक्ता सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि शेष 2151 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके द्वारा इस योजना का लाभ नहीं लिया गया। आंकड़ों के अनुसार 76.6 प्रतिशत नलकूप उपभोक्ता मुफ्त बिजली से अपने खेतों की सिंचाई कर फसलों को हरा-भरा रख रहे हैं। सरकार के द्वारा इन नलकूप के लिए 10 घंटे मुफ्त बिजली देने का प्रावधान है। वैसे तो यहां जनपद में अभी किसी भी नलकूप उपभोक्ता के बिल में गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इन उपभोक्ताओं के बिलों की जांच की जाएगी। बिजली बिल में 100 प्रतिशत छूट की व्यवस्था एक जनवरी 2022 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर निजी नलकूप वाले किसानों के बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी। इसके बाद फरवरी 2023-24 के बजट में सरकार ने इन किसानों के बिजली बिल में 100 प्रतिशत छूट की व्यवस्था की थी। जिसके बाद एक अप्रैल 2024 से योजना लागू हुई। इस योजन में उन निजी नलकूप उपभोक्ताओं को शामिल किया गया था जिनका वर्ष 2023 तक का पूरा बकाया बिल जमा था। इसके बाद योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा पंजीयन करना शुरू कर दिए गए थे। जनपद में 7026 उपभोक्ता सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि शेष 2151 उपभोक्ता ऐसे जो अभी इस योजना में शामिल नहीं हुए हैं। जिसकी मुख्य वजह यह है कि इन उपभोक्ताओं का वर्ष 2023 तक का बकाया बिजली बिल जमा नहीं था।   हालांकि विभाग के द्वारा लगातार योजना का लाभ लेने के लिए शेष बचे निजी नलकूप उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया का भुगतान कर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि जो उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले रहे हैं उनके द्वारा अभी तक किसी भी तरह की बिल संबंधी शिकायत विभाग में नहीं की गई है। फिर भी विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इन उपभोक्ताओं के बिल की जांच विभाग के द्वारा की जाएगी।

इंदौर में बनेगा आइकॉनिक व्यावसायिक टॉवर, हुकुमचंद मिल परिसर का होगा कायाकल्प: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बोर्ड समाज के मध्यम और कमजोर वर्ग के आवासों की आवश्यकता को पूरा करने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने कामों की गुणवत्ता से आम जनता के बीच में अपनी साख को और मजबूत करे। उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने प्रत्येक प्रोजेक्ट की गहन समीक्षा करे और इसे नियत टाइम फ्रेम में पूरा किया जाये। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के निर्माण कार्यों की बैठक में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय शुक्ला भी मौजूद थे। मंत्री श्री विजयवर्गीय द्वारा अगले 2 माह में बोर्ड की पुन: समीक्षा की जायेगी। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बोर्ड के कॉमर्शियल परिसर के समय पर पूरा होने पर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं में विभिन्न एजेंसियों के बीच में किसी तरह की देरी होती है, उसे उनके द्वारा दूर करने का ठोस प्रयास किया जायेगा। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बोर्ड जिन आवासीय और व्यावसायिक परिसरों का विकास करता है, भविष्य में वे अच्छी तरह मेंटेन रहें, इसके लिये मेकेनिजम तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन परिसरों का विकास बोर्ड द्वारा किया जाये, उनका नामकरण महान हस्तियों के नाम पर किया जाये। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के हुकुमचंद मिल परिसर में बनने वाला व्यावसायिक टॉवर आइकॉनिक हो, इसका ध्यान रखा जाये। बैठक में बताया गया कि हाऊसिंग बोर्ड द्वारा पिछले 5 वर्षों में 815 करोड़ रूपये की संपत्तियों का विक्रय गया है। हाऊसिंग बोर्ड द्वारा अब तक प्रदेश में 3 लाख 50 हजार से अधिक आवास इकाइयां विकसित की जा चुकी हैं। बैठक में आवासीय, अटल आश्रय, पुनर्घनत्वीकरण (री-डेंसिफिकेशन), पुनर्निमाण (री-डेवलेपमेंट)) और सु-राज योजना की समीक्षा की गई। प्रदेश में पुनर्घनत्वीकरण की 106 योजनाएं, जिनकी निर्माण लागत 5 हजार 770 करोड़ रूपये के करीब है, इन पर काम चल रहा है। अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला ने बताया कि हाऊसिंग बोर्ड की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिये रिक्त पदों पर विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से भर्ती किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के परिसर को हरा-भरा रखने के लिये पौध-रोपण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बोर्ड की मार्केटिंग प्रणाली को मजबूत करने के लिये भी प्रायवेट एजेंसी का सहयोग लेने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।  

मध्‍य प्रदेश में गर्मी का मार्च शुरू, दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी

भोपाल वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में इस सीजन में पहली बार रतलाम में लू चली। वहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात का सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री पर रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।  

सिविल सप्लाई कार्पोरेशन की संगठनात्मक संरचना में सुधार का प्रस्ताव तैयार करें: खाद्य मंत्री

भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन की संगठनात्मक संरचना (ओ.एस.) में सुधार के लिये प्रस्ताव तैयार करें। इसके लिये कंसल्टेंट की सेवाएँ भी ली जा सकती हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह निर्देश कार्पोरेशन की संचालक मण्डल की बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वे स्वयं भी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। रिक्त पदों की भर्ती जल्द करें मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कार्पोरेशन में रिक्त पदों की भर्ती जल्द करें। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स में एक्सपर्ट व्यक्तियों को ही नियुक्त करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्पोरेशन के लंबित लेखा संबंधी कार्य पूरे कराने के लिये संविदा में लेखापालों की नियुक्ति करें। बैठक में उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 की प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 की लंबित प्रोत्साहन राशि के संबंध में भी चर्चा हुई। वरिष्ठ सहायकों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया गया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा ‍कि संचालक मण्डल की बैठक में लिये गये निर्णयों का क्रियान्वयन समय-सीमा में करें। अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने कार्पोरेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में आयुक्त खाद्य श्री कर्मवीर शर्मा, एमडी सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन श्री अनुराग वर्मा सहित संचालक मण्डल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।  

हम सड़क दुर्घटनाओं के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीन प्रतिशत का नुकसान हो रहा है : नितिन गडकरी

नई दिल्ली केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि हम सड़क दुर्घटनाओं के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीन प्रतिशत का नुकसान हो रहा है। नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजधानी में “सड़क सुरक्षा के लिए तकनीकी हस्तक्षेप : भारत-अमेरिका साझेदारी” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं हमारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। हर साल देश में 4,80,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1,88,000 लोगों की मौत होती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जान गंवाने वाले लोगों में 18 से 45 वर्ष की आयु के 66 प्रतिशत लोग होते हैं। युवा, प्रतिभाशाली, इंजीनियरिंग स्नातक, मेडिकल छात्रों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का यह आंकड़ा 10,000 है। अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं स्कूलों के आसपास वाले इलाकों में होती हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है। हमें यह समझने की जरूरत है कि हम इन दुर्घटनाओं के साथ अपनी जीडीपी का तीन प्रतिशत खो रहे हैं।” उन्होंने सड़कों के निर्माण में तकनीकी खामियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय परिदृश्य में एक समस्या यह है कि हम डीपीआर सलाहकार के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें कभी-कभी लागत और बचत आदि पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनमें सुधार किया जा सकता है। इन सुधारों के साथ मौजूदा सरकार ने सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों में 48 प्रतिशत और सड़क दुर्घटनाओं में 49 प्रतिशत की कमी की है। उन्होंने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को 100 प्रतिशत सही बनाने के लिए सड़क इंजीनियरिंग में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब दुर्घटनाओं के आंकड़े में 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उनके सही कारणों का पता लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों का लाभ उठाते हुए, अब हम बेहतरीन यातायात प्रणाली के संबंध में बहुत सारे कदम उठा रहे हैं। इसके कार्यान्वयन के संबंध में बहुत सारे निर्णय लिए गए हैं।” गडकरी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए स्कूली शिक्षा में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देने की जरूरत पर जोर दिया।

राइस मिल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष पर ईओडब्ल्यू ने कराई, आठ जिलों में 145 लोगों पर 38 एफआईआर

सिवनी मध्यप्रदेश राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष आशु अग्रवाल पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने भारतीय न्याय संहिता 2023 में धारा 316 (5) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। शहर से लगभग सात किमी दूर भुरकलखापा शकुन्तलादेवी राइस मिल में शासकीय धान मिलिंग में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर के दल ने 19 मार्च को छापा मारा था। जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के उपपुलिस अधीक्षक एव्ही सिंह ने बताया कि राइस मिल की जांच में वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु राइस मिल को दी गई 3184 क्विंटल धान मौके पर कम पाया गया। जबकि 4594 बोरों में भरा 2297 क्विंटल चावल हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा राज्यों का जांच में मिला था।   आठ जिलों में 145 लोगों पर 38 एफआईआर उपपुलिस अधीक्षक एव्ही सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में बीते विपणन सत्र के धान उपार्जन घोटाले में सिवनी समेत आठ जिलों की 38 समितियों, 145 व्यक्तियों पर 38 एफआईआर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की है। बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिंडोरी, सागर, पन्ना, सिवनी में धान उपार्जन में 50 हजार क्विंटल सरकारी धान की हेराफेरी जांच में पाई गई है। समितियों व स्वसहायता समूहों से जुड़े व्यक्तियों कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की राइस मिल छापा मारा था। कार्रवाई से कई जिलों के राइस मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। धान उपार्जन घोटाले में ईओडब्ल्यू की प्रदेशव्यापी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  

ग्रामीणजन विद्युत से सुरक्षा के लिये सावधानियाँ जरूर बरतें

भोपाल मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्रामीणजनों को आगाह किया है कि वे गर्मी के दौरान विद्युत से सुरक्षा के लिये सावधानियां जरूर बरतें। अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में असावधानी विद्युत से कई बार अप्रिय घटनाएं घट जाती हैं। यह दुर्घटनाएं कईं बार जान-माल का नुकसान भी कर देती हैं। इनसे बचने के लिए ग्रामीणजनों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कंपनी ने कहा है कि कभी भी विद्युत लाइनों, उपकरणों एवं खंभों से छेड़खानी न करें। ऐसा करना विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। विद्युत लाइनों के पास असावधानी या छेड़खानी से बड़े-बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए ऐसी लाइनें जिनमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है उन्हें ऑंधी तूफान या अन्य किसी कारण से टूटने वाले तारों को अकस्मात् छूने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि लाइन टूटने की सूचना तत्काल निकटस्थ बिजली कंपनी के अधिकारी को अथवा विद्युत कर्मचारी को दें।  किसानों को सलाह है कि वे खेतों खलिहानों में ऊॅंची-ऊंची घास की गंजी, कटी फसल की ढेरियां, झोपड़ी, मकान अथवा तंबू आदि विद्युत लाइनों के नीचे अथवा अत्यंत समीप न बनायें। साथ ही विद्युत लाइनों के नीचे से अनाज, भूसे आदि की ऊँची भरी हुई गाड़ियां न निकालें। इससे आग लगने एवं जान जाने का खतरा रहता है। बच्चे बहुत से स्थानों पर पतंग अथवा लंगर का खेल खेलते तरह-तरह के धागे और डोर विद्युत लाइनों में फंसा देते हैं। ऐसा करने से उन्हें रोकें। लाइनों में फंसी पतंग निकालने के लिए बच्चों को कभी भी खंभे पर न चढ़ने दें। इससे एक ओर जहां दुर्घटना को टाला जा सकेगा वहीं दूसरी ओर इससे होने वाली आर्थिक हानि से भी बच सकेंगे।

विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत आवश्यक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाला समय भारत का है। हम फिर से सोने की चिड़िया बनने की राह पर हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, सबसे पहला सुख निरोगी काया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत आवश्यक है। इसके लिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा, स्वस्थ जीवन शैली अपनानी होगी और नियमित जाँच करवानी होगी, ताकि रोगों का समय पर निदान हो सके और प्रसार को रोका जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में भोजपाल मित्र परिषद द्वारा आयोजित कैंसर जाँच एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिये सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रयासों के साथ निजी सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्ष 2003 में प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो चुके हैं। आगामी 2 वर्षों में 8 नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है। इसके अलावा, 12 जिलों में पीपीपी मोड से मेडिकल कॉलेज स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। ‘राइट टू हेल्थ’ के साथ ‘राइट टू स्क्रीनिंग’ भी ज़रूरी उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भोजपाल मित्र परिषद द्वारा कैंसर जागरूकता एवं जाँच शिविर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर की सही समय पर जाँच निदान को सरल बनाती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ‘राइट-टू-हेल्थ’ के साथ ‘राइट-टू-स्क्रीनिंग’ भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूरे देश में 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों की जाँच के लिए 20 फरवरी से 31 मार्च तक निःशुल्क निरोगी काया अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बीपी, सुगर, फैटी लीवर और कैंसर की जाँच की जा रही है। उन्होंने उपस्थित युवाओं और प्रबुद्ध जनों से आह्वान किया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। निरोगी काया अभियान में की जा रही है निःशुल्क जाँच उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों पर जाँच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रोगों की पहचान होने पर त्वरित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों अथवा जिला चिकित्सालयों में उपचार प्रारंभ किया जा रहा है। नए मरीजों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर असंचारी रोग स्क्रीनिंग एवं पंजीयन का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी भी दी जा रही है। हर संभागीय मुख्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रयास उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए शीघ्र ही प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में ‘सेंटर-ऑफ-एक्सीलेंस’ स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में अत्याधुनिक उपकरण जैसे ब्रेकी थेरेपी, पेट स्कैन, लीनियर एक्सीलरेटर आदि की सुविधा होगी तथा पर्याप्त मैनपॉवर की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और सजग रहना भी आवश्यक है, ताकि जीवनशैली में सुधार कर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके। आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का प्रशस्त करता है मार्ग सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण और उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने योग और प्राणायाम को जीवन में अपनाने पर बल दिया। आरोग्य भारती के श्री अशोक वाष्णेय ने संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या और सकारात्मक सोच को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन का मूल बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और मौसम के अनुरूप भोजन करना और नियमित व्यायाम को जीवनशैली में शामिल करना आवश्यक है। नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, श्री हरिओम जटिया, पीपल्स ग्रुप के डायरेक्टर श्री रोहित पंडित, डॉ. अनिकेश गोयनका, भोजपाल मित्र परिषद के श्री आशीष पांडेय, श्री आशीष जनक सहित अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक और चिकित्सा छात्र उपस्थित रहे।  

दर्दनाक हादसा, ट्रक ने मरी टक्कर, ट्रक 10 मीटर तक दोनों को घसीटता हुआ ले गया, गर्भवती पत्नी सहित पति की मौत

कटनी पत्नी गर्भ से थी। घर में खुशियां आने वाली थीं। पति तकलीफ होने पर कटनी में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। दोनों बाइक से बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बेलगाम ट्रक ने दोनों को टक्कर मारकर घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है। उनके साथ बैठी तीन साल की बेटी बच गई है। मंगलवार की दोपहर को हुई घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुंवरपुरा जिला ग्वालियर निवासी विजय सिंह बघेल (30 साल) कुछ साल पहले बड़वारा में रहने आ गया था। वह अपनी पत्नी मालती सिंह बघेल (28 साल) के साथ रहता था। युवक बड़वारा में चाट-फुल्की का ठेला लगाता था। कुछ दिन पूर्व उसने बड़वारा का ठेला अपने साले को दे दिया था। उसके बाद बरही जाकर किराए के मकान में रहते हुए वहां पर चाट-फुल्की बेचने का काम करने लगा था। उसकी 3 साल की बेटी अनन्या सिंह बघेल है। पत्नी दोबारा गर्भवती थी। मंगलवार को उसके पेट में कुछ तकलीफ हुई, तो युवक बाइक से पत्नी काे डॉक्टर को दिखाने ले गया था। उसके बाद साथ बेटी अनन्या भी थी। मोड़ पर पहुंचते ही ट्रक ने मारी टक्कर बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे के लगभग वह बाइक से बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में मोड़ के पास पहुंचा। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी ट्रक में फंस गए। चालक उनको लगभग दस मीटर तक घसीटता चला गया। चालक ने ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से बाइक में बैठी उनकी तीन साल की बेटी अनन्या सड़क किनारे गिर गई। वह बच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्ती का प्रयास किया, जिसमें उनके बरही निवासी होेने की जानकारी लगी। उनके परिचितों को सूचना दी गई। उनकी तीन वर्षीय बेटी को भी पुलिस ने रिश्तेदाराें के हवाले किया। दोनों के शव को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शाम को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता पिछले एक दशक में 48 प्रतिशत बढ़ी है: राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल

नई दिल्ली भारत का दूध उत्पादन पिछले 10 वर्षों में 63.56 प्रतिशत बढ़कर 2014-15 में 146.3 मिलियन टन से 2023-24 के दौरान 239.2 मिलियन टन हो गया है, जिसकी वार्षिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत है। जबकि विश्व दूध उत्पादन 2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है। यह जानकारी मंगलवार को संसद में दी गई। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, “देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता पिछले एक दशक में 48 प्रतिशत बढ़ी है, जो वर्ष 2023-24 के दौरान 471 ग्राम/व्यक्ति/दिन से भी अधिक है, जबकि विश्व में प्रति व्यक्ति उपलब्धता 322 ग्राम/व्यक्ति/दिन है। भारत 1998 से दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है और अब वैश्विक दूध उत्पादन में 25 प्रतिशत का योगदान देता है। राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि केंद्र के राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) को पूरे देश में लागू किया जा रहा है, ताकि राज्य सरकारों द्वारा दूध उत्पादन और दूध प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किए गए प्रयासों को सफल किया जा सके। एनपीडीडी का घटक ‘ए’ डेयरी क्षेत्र में राज्य सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए क्वालिटी मिल्क टेस्टिंग इक्विपमेंट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और मजबूती पर केंद्रित है। ‘सहकारिता के माध्यम से डेयरी’ योजना के घटक ‘बी’ का उद्देश्य संगठित बाजारों तक किसानों की पहुंच बढ़ाकर, डेयरी प्रोसेसिंग सुविधाओं और मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के साथ ही उत्पादक-स्वामित्व वाली संस्थाओं की क्षमता बढ़ाकर दूध और डेयरी उत्पादों की बिक्री बढ़ाना है। उन्होंने आगे बताया कि पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ) का क्रियान्वयन व्यक्तिगत उद्यमियों, डेयरी सहकारी समितियों, किसान उत्पादक संगठनों, निजी फर्मों, एमएसएमई और धारा 8 कंपनियों द्वारा पशुपालन क्षेत्र में प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन के लिए निवेश हेतु स्थापित पात्र परियोजनाओं की फंडिंग के लिए किया जा रहा है। इस योजना के तहत डेयरी प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन इंफ्रास्ट्रक्चर, पशु आहार विनिर्माण संयंत्र, नस्ल सुधार टेक्नोलॉजी और ब्रीड मल्टीप्लिकेशन फार्म, पशु अपशिष्ट से धन प्रबंधन (कृषि अपशिष्ट प्रबंधन) और पशु चिकित्सा टीका और औषधि उत्पादन सुविधाओं की स्थापना के लिए ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। गोजातीय पशुओं के दूध उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकार देशी नस्लों के विकास और संरक्षण के लिए ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ को क्रियान्वित कर रही है। नेशनल लाइव स्टॉक मिशन (एनएलएम) की शुरुआत उद्यमिता विकास और मुर्गी पालन, भेड़, बकरी और सुअर पालन में नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान देने के लिए की गई है। इसके तहत उद्यमिता विकास के लिए व्यक्ति, एफपीओ, एसएचजी, सेक्शन 8 कंपनियों और नस्ल सुधार के लिए राज्य सरकार को प्रोत्साहन दिया जाएगा।  

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम बना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिये नोडल एजेंसी

भोपाल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को राज्य में रूफटॉप सोलर (आरटीएस) अपनाने को बढ़ावा देने के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है। यह एजेंसी राज्य की बिजली वितरण कंपनियों – म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल, और म.प्र.पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर की ओर से योजना के कार्यान्वयन की निगरानी करेगी। नोडल एजेंसी के रूप में म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के दायित्व नोडल एजेंसी के रूप में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को राज्य में रूफटॉप सोलर कार्यक्रम और योजना का क्रियानवयन करने, सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत विक्रेताओं का पंजीकरण और प्रबंधन, उपभोक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता और प्रचार योजना का क्रियान्वयन, डिस्कॉम, विक्रेताओं और उपभोक्ताओं सहित हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, और केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और डिस्कॉम के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाका सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। एमपी ऊर्जा विकास निगम को केन्द्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप योजना को समयबद्ध और सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। सभी संबंधित विभागों, एजेंसियों और डिस्कॉम को एमपी ऊर्जा विकास निगम को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।  

गुजरात को दिया पंजाब ने 244 का टारगेट, कप्तान अय्यर शतक से चूके

अहमदाबाद. आज आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पीबीकेएस ने जीटी को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बटोरे। श्रेयस अय्यर (97) अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस बने साई के शिकार पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। साई किशोर ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार किया। उन्होंने 15 गेंदो में 20 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। स्टोइनिस ने अय्यर (64*) के संग पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login