LATEST NEWS

विपक्षी सांसदों ने जज के घर में कैश मामले में चुप्पी पर सरकार को घेरा, इससे न्यायपालिका की छवि पर गहरा असर पड़ा

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर मिले अधजले नोटों पर देश में बवाल मचा हुआ है। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि कानून मंत्री को इस मामले पर संसद में बयान देना चाहिए। यदि सरकार न्यायपालिका की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए इस पर कोई बयान नहीं देती, तो यह संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत संसद को न्यायपालिका पर निगरानी रखने का अधिकार प्राप्त है और जजों के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया भी संसद द्वारा की जाती है। इस मामले में यदि सरकार चुप रहती है तो यह संवैधानिक जिम्मेदारी से भागने जैसा होगा। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि इस घटना ने पूरी न्यायपालिका पर सवाल उठाए हैं और अब देश भर में न्यायपालिका को शक की निगाहों से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक जज से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि इससे न्यायपालिका की छवि पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जस्टिस वर्मा को दिल्ली से इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है, लेकिन यह कदम न्यायपालिका की स्वायत्तता और पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। उन्होंने इसे मामले पर पर्दा डालने की कार्रवाई करार दिया। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने तेलंगाना सरकार द्वारा इफ्तार पर खर्च किए गए 74 करोड़ रुपये पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्ज में डूबी हुई है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेलंगाना पर भारी कर्ज का बोझ है। पिछली सरकार ने राज्य पर छह लाख करोड़ रुपये का कर्ज डाला था, और वर्तमान सरकार ने पिछले एक साल में एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इसके बावजूद राज्य सरकार इस प्रकार के बड़े खर्चे कर रही है और दावा कर रही है कि उसके पास पैसा नहीं है। राजस्थान के भीलवाड़ा से भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस सांसद बिना वजह आरएसएस पर अनर्गल बयानबाजी करते हैं, जबकि आरएसएस एक देशभक्त संगठन है, जो राष्ट्रहित के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा करना है और राहुल गांधी के बयान पर 140 करोड़ भारतीय अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

फार्मर रजिस्ट्री आईडी जनरेट करने में देश में प्रथम मध्यप्रदेश

भोपाल फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आईडी जनरेट करने में मध्य प्रदेशदेश में प्रथम स्थान पर हैं। प्रदेश में अब तक 72 लाख से अधिक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं। फार्मर आई डी बनाने का कार्य राजस्व विभाग का अमला किसान भाइयों के सहयोग से विशेष कैम्प लगा कर कर रहा है। प्रमुख सचिव राजस्व श्री विवेक पोरवाल फार्मर रजिस्ट्री आईडी जनरेट करने के कार्य की सतत मानीटरिंग कर रहे हैं। आयुक्त भू-अभिलेख श्रीमती अनुभा सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार की एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत प्रदेश में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई हैं। इसमें प्रत्येक किसान के लिए एक यूनिक फार्मर आईडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का एक डाटावेस तैयार किया जा रहा है। जिससे किसानों को कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया से आसान ऋण प्राप्त करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि, फसल और कृषकों की जानकारी का सत्यापन इलेक्ट्रानिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकेगा। इससे भौतिक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।  

पिछड़ा वर्ग एवं अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग की समीक्षा बैठक

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं से संबंधित बैठक प्रमुख सचिव, डॉ. ई. रमेश कुमार ने ली। प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्राप्‍त की। आयुक्‍त, सौरभ कुमार सुमन द्वारा सभी योजनाओं की विस्‍तृत बिन्‍दुवार जानकारी प्रदान की गई है। प्री-मैट्रिक एवं पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता से आय संबंधित सभी बिन्‍दुओं की जानकारी सहित पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में केन्‍द्र सरकार से मिलने वाले केन्‍द्रांश की जानकारी प्रदान की गई। विदेश अध्‍ययन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत पिछड़े वर्ग के 50 छात्रों को प्रतिवर्ष उच्‍च अध्‍ययन के लिये विभिन्‍न देशों के विश्‍वविद्यालयों में बच्‍चों को उनकी रैंकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाता है, जिसका सम्‍पूर्ण व्‍यय विभाग वहन करता है। बैठक में बताया गया कि सिविल सेवा प्रोत्‍साहन योजना अंतर्गत संघ एवं राज्‍य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर राशि प्रदान की जाती है। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल नि:शुल्‍क कोचिंग योजना अंतर्गत पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संभाग स्‍तर पर करायी जाती है। छात्रावासों से संबंधित मैस सुविधा संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई एवं वार्डन के पद पर नियम बनाकर नियुक्ति करने पर चर्चा हुई। विधि से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेकर समय-सीमा में पूरा करने एवं जाति संबंधी निर्णय लेने के लिये छानबीन समिति के प्रकरण भी शीघ्र सुनवाई कर लंबित प्रकरण समाप्‍त करने के निर्देश प्रमुख सचिव द्वारा दिये गये। बैठक में अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, उप संचालक (वित्‍त) श्री सुमित कुमार जैन, उप संचालक श्री देवेश मिश्रा सहित विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह को बाल चित्रकार ने भेंट किया उनका चित्र

भोपाल प्रदेश की उभरती हुई बाल चित्रकार सुश्री शीतल गुप्ता ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को उनका चित्र सोमवार को उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुँचकर भेंट किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सुश्री शीतल की अद्भुत कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार महज 6 वर्ष की उम्र से चित्रकला में रुचि रखने वाली भोपाल की शीतल अब तक 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। उनकी कलाकृतियाँ जीवंतता के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को उनके चित्र भेंट किए हैं। उनकी इस उपलब्धि को हर स्तर पर सराहा गया है। अकादमिक रूप से भी टॉपर कला के साथ-साथ शीतल अपनी पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। वे अब तक हर कक्षा में टॉपर रही हैं, जिससे उनकी मेहनत और लगन का अंदाजा लगाया जा सकता है। शीतल न केवल एक प्रतिभाशाली चित्रकार हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिसाल कायम कर रही हैं। इस अवसर पर शीतल के पिता श्री नितिन कुमार गुप्ता भी उनके साथ थे। शीतल गुप्ता की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

गाजा में कत्लेआम कर रहे इजराइल की अब खैर नहीं, इस क्रूर कार्रवाई के कारण पूरी दुनिया में इजराइल की हो रही आलोचना

इजराइल इजराइल ने एक बार फिर गाजा पर हमला शुरू कर दिया है, जिससे अब तक 900 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस क्रूर कार्रवाई के कारण पूरी दुनिया में इजराइल की आलोचना हो रही है। इसके साथ ही इजराइल सरकार ने गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाने के लिए एक विशेष एजेंसी बनाने की भी घोषणा की है, जिसने मुस्लिम देशों के बीच नाराजगी की लहर पैदा कर दी है। मुस्लिम वर्ल्ड लीग का कड़ा बयान इजराइल की इन नीतियों से परेशान होकर मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) ने एक कड़ा बयान जारी किया है। इस बयान में इजराइल द्वारा फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने की योजना की कड़ी निंदा की गई है। साथ ही, वेस्ट बैंक में 13 अवैध बस्तियों को अलग करने के फैसले को भी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया गया है। मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा का बयान साझा किया। इस बयान में उन्होंने कहा कि, “यह इजराइली कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानूनों का बर्बर उल्लंघन है।” उन्होंने यह भी जोर दिया कि ऐसे कदम शांतिपूर्ण समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं और क्षेत्रीय व वैश्विक स्थिरता के लिए बाधा बन रहे हैं। अरब-इस्लामिक मंत्रिस्तरीय समिति की रणनीति अरब-इस्लामिक मंत्रिस्तरीय समिति ने इजराइल पर दबाव बनाने के लिए एक रणनीति तैयार की है। काहिरा में यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख काजा कलस के साथ बैठक के दौरान, समिति ने गाजा में युद्धविराम टूटने पर चिंता व्यक्त की और इजराइली हमलों की आलोचना की। मुस्लिम वर्ल्ड लीग क्या है? मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो मुस्लिम देशों और समुदायों के बीच एकता और सहयोग बढ़ाने का काम करता है। इस संगठन की स्थापना 1962 में सऊदी अरब के मक्का में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य इस्लामिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना, मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा करना और वैश्विक स्तर पर शांति बनाए रखना है।  

पहले तो उनके नेता ने संविधान बदलने की बात की और अब वे अपने नेता का बचाव कर रहे हैं : तरुण चुघ

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू के खिलाफ कांग्रेस द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले तो उनके नेता ने संविधान बदलने की बात की और अब वे अपने नेता का बचाव कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मिडिया से बात करते हुए कहा, “एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की परिक्रमा ही पार्टी है। पहले डीके शिवकुमार ने गांधी परिवार को खुश करने के लिए संविधान बदलने की बात कही, ताकि एक समुदाय को आरक्षण का लाभ मिल सके, यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। जयराम रमेश ने गांधी परिवार को खुश करने के लिए उनका (डीके शिवकुमार) बचाव शुरू कर दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि संविधान बदलने की कवायद के षड्यंत्र के पीछे गांधी-नेहरू परिवार का हाथ है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना एजेंडा और झंडा दोनों मुस्लिम लीग के कार्यालय में सरेंडर कर दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “संविधान और संवैधानिक मूल्य गांधी परिवार के सामने कोई मायने नहीं रखता है। कांग्रेस जब केंद्र में थी, तब संविधान को ताक पर रखकर निर्णय लिए जाते थे। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों की जहां सरकारें हैं, वहां संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं। वे सिर्फ विशेष वोट बैंक को खुश करने के लिए भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलना चाहते हैं। एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकारों को छीनकर विशेष धर्म के लोगों को देना चाहती हैं। यह गैर संवैधानिक है और गैरकानूनी है। धार्मिक आधार पर आरक्षण देना एक पाप है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल ने संविधान सभा में इसका विरोध किया था।” पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर तरुण चुघ ने कहा, “ममता बनर्जी का व्यवहार एक मॉडर्न जिन्ना की तरह है। बंगाल में सरकार नहीं बल्कि मुस्लिम लीग का राष्ट्र विरोधी एजेंडा चल रहा है। ‘बांटों और राज करो’ का एजेंडा चलाया जा रहा है। बंगाल सरकार और वहां के अधिकारी जानबूझकर ममता बनर्जी के इशारों पर हिंदुओं के वोटों को काटकर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के वोट बनवा रहे हैं। बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में हिंदुओं के वोट जबरन काटे जा रहे हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट बनाने का काम चल रहा है।” 24 मार्च को विभिन्न छात्र संगठनों ने जंतर मंतर पर मार्च निकाली थी। इसमें पहुंचे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों पर आरएसएस की सहमति से कुलपति नामित किए गए हैं। राहुल गांधी के बयान पर भी चुघ ने पलटवार किया। कहा, “राहुल गांधी एक मंदबुद्धि बालक हैं, जो बेवजह बयानबाजी करके विदेशी टूल के हाथों का खिलौना बनाकर आर्टिफिशियल भ्रम पैदा कर रहे हैं। आरएसएस राष्ट्रवादी संगठन है, जो निरंतर 100 वर्षों से राष्ट्र की तपस्या कर रहा है। देश में वाइस चांसलर एक तय कानून और नियमों के अनुसार होते हैं। राहुल गांधी का यह घटिया बयान वाइस चांसलर और शिक्षाविदों की चयन प्रक्रिया का अपमान है।”

सिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन के लिए आयुष विभाग प्रतिबद्धता से कार्यरत : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्म दिवस के अवसर पर मंत्रालय में आयुष विभाग अंतर्गत “धार एवं बड़वानी जिले के सिकल सेल एनीमिया ग्रसित रोगियों के लिए” एड ऑन थैरेपी के रूप में आयुर्वेद औषधि वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारम्भ किया। आयुष मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प, “सिकल सेल एनीमिया मुक्त भारत” को साकार करने करने के लिए गति देने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश से सिकल सेल एनीमिया नामक जटिल रोग को जड़ से मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रदेश के सिकल सेल एनीमिया ग्रसित नागरिकों को इस जटिल रोग से निदान दिलाने के लिए आयुष विभाग प्रतिबद्धता से कार्यरत है। मंत्री श्री परमार ने आशा व्यक्त करते कहा कि प्रदेश को स्वस्थ एवं निरोगी बनाने में यह कार्यक्रम अपनी उपयोगिता सिद्ध करेगा। मंत्री श्री परमार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से भी लगातार क्रियान्वयन हो रहा है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि “सिकल सेल एनीमिया मुक्त भारत” के संकल्प की सिद्धि की दृष्टि से राज्यपाल श्री पटेल के सतत् निगरानी में प्रदेश में लगातार कार्य हो रहे हैं। सर्वप्रथम दो जिलों धार एवं बड़वानी में, भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसरण करते हुए आयुर्वेद औषधि वितरण आरम्भ किया गया है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में इस रोग का प्रभाव अधिक है, इस जटिल रोग से प्रभावित नागरिकों को निदान दिलाने के कृत संकल्पित प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री श्री परमार ने कहा कि स्वस्थ एवं निरोगी भारत बनाने में, मध्यप्रदेश अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अंकित करेगा। इस अवसर पर आयुक्त आयुष श्रीमति उमा आर माहेश्वरी एवं अपर सचिव आयुष श्री संजय मिश्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

मंडी बोर्ड के पेंशनरों को नियमित रूप से हो पेंशन का भुगतान : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मंडी निधि में उपलब्ध धनराशि से मंडी बोर्ड के पेंशनरों को नियमित रूप से पेंशन भुगतान किया जाए। मंत्री श्री कंषाना किसान भवन में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की 143वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में नियुक्त अमले तथा मंडी बोर्ड मुख्यालय के संविदा वाहन चालकों की नियमित पदों में समकक्षता का निर्धारण कर पारिश्रमिक में वृद्धि किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। सभी महिला कर्मचारियों को सात दिवस के आकस्मिक अवकाश की भी स्वीकृति प्रदान की गई। पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर संतुष्टि प्रदान की गई। कृषि उपज मंडी समिति जैसीनगर जिला सागर के प्रांगण में बोर्ड निधि से कृषक संगोष्ठी भवन की स्वीकृति का अनुसमर्थन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के पुनरीक्षित अनुमान वर्ष 2024 -25 एवं बजट अनुमान 2025-26 पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रमुख सचिव कृषि श्री एम सेल्वेंद्रम, प्रबंध संचालक सह-आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड श्री कुमार पुरुषोत्तम, संयुक्त आयुक्त सहकारी संस्थाएं श्री अजय मिश्र, सदस्य मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड श्री अरुण सोनी उपस्थित थे।  

राज्य सरकार हर कदम-हर समय नागरिकों के साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम पहुंच कर कुष्ठ रोगियों पर पुष्प वर्षा के साथ अभिवादन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों को भोजन परोसा तथा फल, खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री राहुल कोठारी,समाज सेवी तथा कुष्ठ रोगियों के परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार नागरिकों के हर प्रकार के कष्ट में साथ खड़ी है। ऐसे लोगों के बीच आकर एक प्रकार से आत्मीय सुख प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर रखते हुए आगे लेकर जाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बड़ा निवेश मिला है और सरकार ने संभागीय स्तर पर औद्योगिक ईकाइयों के भूमि-पूजन की शुरुआत कर दी है। पहले भिंड, मुरैना और ग्वालियर में 18 औद्योगिक ईकाइयों के भूमि-पूजन किया। बुधवार को भी उज्जैन में विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों का भूमि-पूजन हो रहा है।  

दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित, मानवीय मूल्यों के साथ प्रौद्योगिकी विकास के लिए आगे बढें युवा: राज्यपाल

जयपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत की आजादी को एक शताब्दी पूर्ण हो रही है। इस समय तक भारत सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करे, ऐसे हमारे प्रयास होने चाहिए। सबका साथ, सबका विकास ही हमारा ध्येय बने। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश को और बेहतर मुकाम पर ले जाने का महती दायित्व उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट आफ थिंग्स और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों का है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने ज्ञान का उपयोग केवल रोजगार प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता के लिए भी करें। साथ ही, मानवीय मूल्यों के साथ प्रौद्योगिकी विकास के लिए आगे बढें। राज्यपाल श्री बागडे मंगलवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के चतुर्दश दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत अग्रणी रहा है। नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है। इसमें बौद्धिक क्षमताओं के संवर्द्धन पर अधिक जोर है जिसके परिणाम लगभग 15 साल बाद परिलक्षित होंगे। यह समय ज्ञान संचार का है। केवल पाठ्यपुस्तकों को पढ़कर जीवन में सफल नहीं हो सकता। इस अवसर पर 9521 डिग्रियों, 1 कुलाधिपति एवं 1 कुलपति स्वर्ण पदक एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 36 पीएचडी डिग्री प्रदान की गई।  राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार करते हुए भारत को विश्वगुरू के पद पर पुनःआसीन करने का आह्वान किया दीक्षान्त अतिथि के रूप में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमा शंकर दुबे ने कहा कि युवाओं में देश को बदलने का सामर्थ्य है। इसके लिए वे व्यापक अन्तर्दष्टि, प्रतिबद्धता, साहस, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढें। उन्होंने विद्यार्थियों को महापुरूषों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए सफलता के मंत्र भी बताए।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की काबुल यात्रा के दौरान लिया निर्णय, अफगानिस्तान के साथ ‘दुश्मनी’ भुलाने को तैयार पाक

इस्लामाबाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए नए सिरे से कोशिश करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि सादिक खान के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की काबुल यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था। पाकिस्तानी टीम की यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के जाने के तुरंत बाद हुई थी। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य कूटनीतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाना, व्यापार, सीमा प्रबंधन और शरणार्थी मुद्दे पर सहयोग को मजबूत करना था। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल यात्राओं का एक साल का कार्यक्रम बनाने पर सहमत हुए, जिसमें इशाक डार की काबुल यात्रा भी शामिल है। सूत्र ने कहा, “हम दोनों देशों के बीच कोई संवादहीनता नहीं छोड़ना चाहते हैं। दोनों पक्षों के मंत्री नियमित रूप से एक-दूसरे के यहां जाएंगे और ऑनलाइन बैठकों का भी कार्यक्रम है।” एजेंडे में शामिल प्रमुख और महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक तोरखम सीमा पर चल रही स्थिति है। दोनों पक्षों की तकनीकी टीमें अप्रैल में सीमा पर विवादित क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए मिलने वाली हैं। वे समाधान खोजने के लिए उपग्रह इमेजरी, मानचित्रों और संरचनात्मक डिजाइनों की भी समीक्षा करेंगे। इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान पाक-अफगान तोरखम सीमा को फिर से खोलने पर सहमत हुए। विवादित सीमा के आसपास अफगान बलों की ओर से निर्माण कार्य करने की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया जिसकी वजह से तोरखम क्रॉसिंग को बंद करना पड़ा। विवाद के चलते हिंसक झड़पे भी हुईं जिसमें सीमा के निकट कई सशस्त्र बल कर्मियों और नागरिकों की मौत हो गई। संयुक्त समन्वय आयोग (जेसीसी) की बैठक, जो लंबे समय से लंबित थी, को भी पुनर्निर्धारित किया जाएगा। जेसीसी की बैठकों की बहाली को द्विपक्षीय सहयोग को संस्थागत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पाकिस्तान के अवैध रूप से रह रहे या अफगान नागरिक कार्ड रखने वाले लाखों अफगानों को निर्वासित करने के फैसले पर भी चर्चा की गई, क्योंकि इनके लिए स्वेच्छा से पाकिस्तान छोड़ने की समय-सीमा 31 मार्च को समाप्त हो रही है। पाकिस्तान का कहना है कि वह समय-सीमा समाप्त होने के बाद देश में अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी को तोरखम सीमा के जरिए उनके देश वापस भेजा जाए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों देशों के बीच सभी लंबित मामलों को निरंतर बातचीत के ज़रिए सुलझाया जा सकता है। हालांकि, सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और बाड़ लगाने से जुड़े संवेदनशील मुद्दे और अफगान नागरिकों की वापसी, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण कारक बने हुए हैं। बता दें दोनों देशों के बीच तनाव का मुख्य कारण पाकिस्तान का यह आरोप है कि अफगानिस्तान टीटीपी जैसे आतंकी संगठनों पनाहगाह बना हुआ है। वहीं तालिबान प्रशासन इस आरोप को खारिज करता रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पाकिस्तान में कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जनसंपर्क विभाग के मोबाइल ऐप का लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप से प्रदेशवासियों को सरकार की नीतियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल ऐप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, विभिन्न विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, कमिश्नर और कलेक्टर की सूची आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क श्री अंशुल गुप्ता तथा सोशल मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित थे। आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाड़े ने अवगत कराया कि जनसम्पर्क विभाग के पोर्टल mpinfo.org का Android Based मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल ऐप में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर ऐप में उपलब्ध होंगे। ऐप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई हे, जिससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। ऐप पर व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है, इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप पर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, इसके माध्यम से समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य में लगाया आंवले का पौधा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत-भूमि की सनातन संस्कृति में जन्म होना हमारा सौभाग्य है। मेरा परम सौभाग्य है कि प्रदेश के सबसे बड़े गौ-अभयारण्य में जन्मदिन पर साधु-संतों एवं गौ-माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। ये हमारी संस्कृति को न केवल पुष्पित-पल्लवित करते है, बल्कि हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सालरिया में गौ-माताओं को शुद्ध घी से बने 6100 लड्डूओं का भोग लगाया। उन्होंने सालरिया में 58 करोड़ 93 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 186 स्व-सहायता समूहों को 6 करोड़ 12 लाख रूपये का बैंक ऋण वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन कर उपहार भेंट किये। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य सालरिया (सुसनेर) में एक वर्षीय वेदलक्षणा महा-महोत्सव अन्तर्गत गौ-कथा उपसंहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता में हमारे 33 कोटि देवी-देवता विराजमान है, गौ-माता अपने आंचल से हमको जीवन देती है, यह प्रकृति के समान हमको जीना सिखाती है। उन्होंने कहा कि जो गाय पालते हैं, वे सभी गोपाल हैं। जिन घरों में गाय का कुल है, वह गोकुल हैं। हमें हर घर को गोकुल बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में कोई विवाद न हों, जहां हर घर में गौ-माता हों, ऐसे गाँव को हम वृंदावन बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर-घर में गौवंश बढ़ाने का निर्णय लिया है, इसके लिये निंरतर कार्य कर रही है, गौ-शालाओं को आहार अनुदान की राशि 20 रूपए से बढ़ाकर 40 रुपए की गई है। जो व्यक्ति अपने घर में 10 से अधिक गौवंश पालेगा, उसे भी सरकार अनुदान राशि देगी। इसके साथ ही पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन पर प्रति लीटर पर 5 रूपए बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में दूध उत्पादन का लगभग 9 प्रतिशत आपूर्ति मध्यप्रदेश द्वारा की जाती है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड से दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत तक बढ़ाकर प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। प्रदेश की सभी बड़ी नगर निगम में 10-10 हजार गौवंश की क्षमता वाली गौशालाओं बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। प्रधानमंत्री के ‘ज्ञान पर ध्यान’ के मंत्र को साकार करने के लिये प्रदेश सरकार कृत-संकल्पित होकर मिशन मोड में काम कर रही है। प्रदेश में हर एक किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। आने वाले समय में पार्वती-कालीसिंध-चंबल(पीकेसी) लिंक परियोजना से जिले के कृषकों को भी सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में वर्ष-2028 में होने वाला सिंहस्थ का आयोजन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा। आयोजन की भव्यता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास के लिये रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव (आरआईसी) के साथ ही पहली बार राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन किया। इससे क्षेत्रीय विकास के साथ प्रत्येक क्षेत्र के युवाओं के लिये स्थानीय स्तर पर रोजगार के नवीन अवसर सृजित करने का अभिनव प्रयास सफलतापूर्वक किया है। इनसे प्रदेश में 30 लाख 77 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर-मालवा जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चहुमुँखी विकास कर आगर-मालवा को प्रदेश का नम्बर-1 जिला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आगर मे उद्योगों के लिय अपार संभावनाएँ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-अभयारण्य सालरिया में कुण्डालिया डेम से पानी लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य में रोपा आँवले का पौधा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य सालरिया में आँवले का पौधा रोपा। किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने जन्मदिन, शादी-सालगिरह एवं अन्य विशेष अवसर पर पौध-रोपण कर उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण कर पेड़ के रूप में विकसित करने का संकल्प लें। सालरिया में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ 1008 पौधों का गौ-अभयारण्य परिसर में रोपण किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री श्री लखनसिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेंटवाल, विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, विधायक आगर श्री मधु गेहलोत, विधायक सुसनेर श्री भैरूसिंह बापू, केन्द्रीय संरक्षण श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा पूज्य परमहंस प्रज्ञानानंद महाराज, पूज्य स्वामी गोपालानन्दजी सरस्वती महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी चौहान, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी राजपाल, पूर्व विधायक श्री गोपाल परमार, श्री लालजीराम परमार, श्रीमती रेखा रत्नाकर, श्री फूलचन्द्र बेदिया, श्री लालजीराम मालवीय, श्री मुरलीधर पाटीदार, श्री विक्रम सिंह राणा, श्री बद्रीलाल सोनी, श्री चिंतामण राठौर, श्री गोविन्द सिंह बरखेड़ी, श्री सोनू गेहलोत, श्री दिलीप सकलेचा

भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा: इंदर सिंह परमार

भोपाल अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी और आईसेक्ट ग्रुप के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवाल ‘नवोन्मेष 2025’ का उद्घाटन किया गया। इस कार्निवाल का उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष चौबे, स्कोप ग्लोबल स्किल विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आईसेक्ट ग्रुप की डाइरेक्टर अदिति चतुर्वेदी वत्स,  आईसेक्ट की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और गेट सेट पेरेंट की फाउंडर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक डॉ. नितिन वत्स, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आर.पी. दुबे, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सीतेश सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी द्वारा स्वागत वक्तव्य से हुई। उन्होंने बताया कि नवोन्मेष 2025 में देशभर से 1600 पार्टिसिपेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें 440 पार्टिसिपेंट्स को चयनित किया गया।  मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों को दिया सशक्त संदेश मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री ने कार्यक्रम में श्री संतोष चौबे द्वारा किए गए नवोन्मेष कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि श्री चौबे की दीर्घ तपस्या और अथक प्रयासों से स्किल्ड पेशेवरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, जिससे उद्योग जगत को योग्य कर्मियों की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि आजकल इंडस्ट्री में स्किल्ड लोग नहीं मिल रहे हैं, और श्री संतोष चौबे जी द्वारा किए जा रहे प्रयासों से इस कमी को पूरा किया जा सकेगा। उनके कार्य से विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में भी समाधान प्राप्त होगा। इसके अलावा, यहां जो स्टार्टअप्स आए हैं, वे रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, मंत्री जी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की महत्ता को स्वीकार करते हुए कहा, भारत की ज्ञान परंपरा में विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा की परंपरा समृद्ध रही है। हमें इसे पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा। आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवोन्मेष नई दिशा को खोजने का तरीका है और आईसेक्ट का आधार हिंदी भाषा रही है। हिंदी भाषा को प्रमोट करते हुए, आईसेक्ट ग्रुप ने तकनीकी शिक्षा, आर्गेनिक कृषि, और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा श्री संतोष चौबे, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी की किताब ‘बिग कंट्री, लिटिल बिजनेस’ का विमोचन भी किया गया।  पर्सिसटेंस, एथिक्स और आरओआई का माइंडसेट से मिलती है सफलता – अमन गुप्ता कार्यक्रम में शार्क टैंक फेम और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता का की-नोट सेशन आयोजित किया गया जिसे डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी ने मॉडरेट किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सक्सेस की जर्नी साझा करते हुए कहा कि माता पिता नौकरियों में थे तो एक मीडिल क्लास फैमिली वाली लाइफ को जिया है। पर हमेशा मन में अंदर से एक प्रेरणा आती थी कि हम भी कर लेंगे, कोई न कोई बिजनेस हम भी बना लेंगे। इसी प्रेरणा के चलते पहले सीए किया, फिर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। इसके बाद जेबीएल में जॉब कर रहे थे तो समझ आया कि बिजनेस करना है फिर क्या पांच बिजनेस ट्राय किए उसके बाद बोट के जरिए सफलता मिली। अपने वक्तव्य में उन्होंने सफलता के लिए 3 चीजों को आवश्यक बताया जिसमें पहला, “पर्सिसटेंस” यानि आप लगातार और बार-बार प्रयास करते रहें, दूसरा – “रिटर्न ऑफ इंवेस्टमेंट” (आरओआई) का माइंडसेट रखना चाहिए यानी 10 रुपए खर्च करो तो 100 बनाने पर दिमाग लगाते रहो। तीसरा- गवर्नेंस और एथिक्स का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अक्सर स्टार्टअप गलत रास्ते पर चले जाते हैं और डूब जाते हैं। भारत में वर्तमान में स्टार्टअप परिदृष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत में बहुत अच्छा समय है स्टार्टअप्स के लिए। इंटरप्रेन्योर्स भी सेलेब्रिटी बनने लगे हैं वरना अब तक केवल क्रिकेटर या एक्टर ही सेलेब्रिटी बन पाते थे। स्टार्टअप शुरू करना भी आसान है। अगर आपके पास अच्छा आईडिया हो तो ठीक नहीं तो आप कोई चलते हुए बिजनेस आईडिया को कॉपी करके बेहतर एक्जीक्यूशन के जरिए भी अपना बिजनेस बना सकते हैं। यह आवश्यक है कि आईडिया को तेजी से एग्जीक्यूट किया जाए।    शार्क टैंक के बारे में बात करते हुए कहा अमन गुप्ता ने कहा कि यह शायद देश का अकेला नॉन स्क्रिप्टेड शो है और इसमें शार्क्स को भी नहीं पता होता है कि अगली पिच कौन सी आने वाली है। शार्क टैंक के अनुभव से  उन्होंने बडिंग स्टार्टअप्स की गलतियों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि कई बार एंटरप्रेन्योर्स को अपने स्टार्टअप के बारे में ही ठीक से मालूम नहीं होता है जिसके चलते वे गलत नंबर्स दिखाते हैं और समझा नहीं पाते।  

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी जानकारी, नया इनकम टैक्स बिल संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा

नई दिल्ली नया इनकम टैक्स बिल संसद के अगले सत्र यानी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में दी। नया इनकम टैक्स बिल-2025 छह दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट-1961 का स्थान लेगा। यह प्रत्यक्ष कर कानूनों को सरल बनाएगा, अस्पष्टताएं दूर करेगा और कर विवादों को कम करेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरलीकरण की प्रक्रिया तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें स्पष्टता के लिए पाठ्य और संरचनात्मक सरलीकरण, निश्चितता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कर नीति में कोई भी बदलाव नहीं और करदाताओं के लिए पूर्वानुमान को बनाए रखने के लिए कर दरों में कोई संशोधन नहीं शामिल हैं। ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस पर आधारित, इस बिल का उद्देश्य कर नियमों में स्पष्टता प्रदान करके व्यापार में आसानी लाना है। नए इनकम टैक्स बिल में शब्दों की संख्या को घटाकर 2,59,676 कर दिया गया है। यह आंकड़ा पुराने इनकम टैक्स बिल में 5,12,535 पर था। आधिकारिक सरकारी बयान में कहा गया कि नए इनकम टैक्स बिल में चैप्टर्स की संख्या को घटाकर 23 कर दिया गया है, जबकि पुराने इनकम टैक्स बिल में यह संख्या 47 थी। इसके अलावा सेक्शंस की संख्या 819 से घटाकर 536 कर दी गई है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए इनकम टैक्स बिल-2025 से देश में टैक्स सिस्टम अधिक पारदर्शी होगा और इसके साथ ही इससे करदाताओं का विश्वास बढ़ेगा। भारत में केपीएमजी के पार्टनर, टैक्स, हिमांशु पारेख ने कहा कि नए बिल का एक अच्छा पहलू यह है कि इसमें तालिकाओं और सूत्रों का रणनीतिक उपयोग किया गया है, जो प्रावधानों की व्याख्या को सरल बनाने में मदद करेगा। विधेयक का उद्देश्य करदाताओं की निश्चितता को बढ़ाते हुए विवादों और मुकदमेबाजी को कम करना है। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर रोहिंटन सिधवा के अनुसार, यह सुधार भारत के टैक्स स्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, अधिक स्पष्टता और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login