LATEST NEWS

सृजन कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, राजस्थान के कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का संगम

जयपुर राजस्थान पर्यटन दिवस उत्सव की श्रृंखला में राजस्थान पर्यटन विभाग एवं इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित सामूहिक कला प्रदर्शनी सृजन का मंगलवार को जवाहर कला केंद्र की अलंकार गैलरी में शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।उनके साथ गुजरात स्थित रणछोड़दास मंदिर के मुख्य ट्रस्टी श्री राजाराम जी, इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल एवं प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री रवि जैन ने प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियों को सराहा और कहा कि किसी भी प्रदेश की कला और संस्कृति वहां की कलाकृतियों में जीवंत होती है। उन्होंने कहा कि “सृजन” कला प्रदर्शनी में राजस्थान की समृद्ध कला, आध्यात्मिकता और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल  ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन विभाग और इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स का यह संयुक्त प्रयास राजस्थान की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आगे भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे, जिससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता भी आएगी। प्रदर्शनी 25 से 30 मार्च 2025 तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में वरिष्ठ कलाकार गोविंद रामदेव, रामू रामदेव, वीरेन्द्र बन्नू, कैलाश चंद्र शर्मा, के.के. शर्मा, संदीप गोमे, लक्ष्मीनारायण एवं नाथू लाल वर्मा आदि की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई  हैं। रामू रामदेव ने वैदिक संस्कृति को चित्रों के माध्यम से सजीव किया है। उनकी कृतियों में श्रीराम और भगवान विष्णु के संसार का चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र है।  बेहतरीन चित्रकारी अद्भुत चित्रसंसार रचने वाले ख्याति प्राप्त चित्रकारों की इस प्रदर्शनी में रामू रामदेव सहित गोविंद रामदेव द्वारा मातृशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की अद्भुत चित्रकारी प्रस्तुत की गई है। सृजन कला प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को ऐसे चित्र देखने को मिलेंगे जो भक्ति, परंपरा और आध्यात्मिकता  के गहरे प्रभाव को प्रदर्शित करते हैं। यहां श्रीनाथजी की श्रृंगारिक छवियों से लेकर ध्यान और पवित्र प्रतीकों से सजी कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती हैं। इस कला प्रदर्शनी के साथ ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन सेवाधाम में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अंबोदिया के अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम पहुंच कर आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को उपहार भी दिए। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवाधाम आश्रम पहुंचकर बच्चों से भेंट की गई। उन्होंने आश्रम में  फिजियोथैरेपी सेंटर और बालिका गृह का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम में माँ करुणालय और अंकित ग्राम सतगुरु ग्रामीण पर्यटन केंद्र का शिलान्यास भी किया। सेवाधाम आश्रम सेवा का मंदिर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवाधाम आश्रम एक यज्ञ स्थल है। यहां पर प्रतिदिन समाज सेवा के रूप में आहुतियां दी जाती हैं। वे शुरू से यहां समय-समय पर आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबोदिया पंचक्रोशी यात्रा का पड़ाव स्थल भी है। माँ करुणालय में शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सेवाधाम आश्रम में संवेदना है, सहयोग है, समर्पण है, प्रेम है। प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक घट्टिया श्री सतीश मालवीय, संस्थाध्यक्ष सेवाधाम आश्रम डॉ. ऋषि मोहन भटनागर, , श्री विनोद अग्रवाल (उद्योगपति), श्री राधेश्याम शर्मा ‘गुरुजी’ एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

केएल राहुल और अथिया को दिल्ली कैपिटल्स ने भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया, घर आई नन्ही परी

इंदौर क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद खास रहा, जब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। यह मैच अंत तक रोमांच से भरा रहा है। डीसी की जीत ने इसे यादगार बना दिया, लेकिन खुशियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। उसी शाम, एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसने इस दिन को और खास बना दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस दोहरी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया।   डीसी की जीत का रोमांच मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को कांटे की टक्कर में हराया। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने इस जीत को अपनी कप्तानी का रोलर-कोस्टर अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि “अब तैयार रहें। मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। उतार-चढ़ाव आएंगे। अक्षर ने बल्लेबाजों के आक्रामक खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले साल से ही ऐसा ट्रेंड शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले छह ओवरों में हमें लगा कि हमने ज्यादा रन दे दिए। कुछ कैच भी छूटे। ऐसा लग रहा था कि वे 240 रन बना लेंगे, लेकिन हमने वापसी की। आशुतोष ने जीता मैन ऑफ द मैच मैच के हीरो रहे आशुतोष ने अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने मेंटर शिखर धवन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि “विप्रज ने शुरू में शानदार अटैक किया। मैं गेंद को ठीक से हिट नहीं कर पा रहा था। मैंने उसे हिट करते रहने के लिए कहा। वह दबाव में भी शांत रहा। यह अवॉर्ड मैं अपने मेंटर शिखर पाजी को देना चाहता हूं। आशुतोष ने पिछले सीजन के अनुभवों से सीख लेते हुए कहा कि पिछले साल मैं कुछ करीबी मैच फिनिश नहीं कर पाया था। पूरे साल मैंने इस पर ध्यान दिया। मुझे भरोसा था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है।  

दिल्ली को दिया ‘हवा-हवाई’ बजट, पूरी तरह से आधारहीन है और इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है : आतिशी

नई दिल्ली दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा पेश बजट को ‘हवा-हवाई’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से आधारहीन है और इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी सरकार ने इस बार आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं पेश किया। उन्होंने कहा, “आज मालूम हो रहा है कि सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश नहीं किया। अगर सरकार सर्वे पेश करती, तो उसके इस फ़र्ज़ी बजट की पोल खुल जाती। मैं भाजपा सरकार को चुनौती देती हूं कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखे, जिससे सच सामने आ जाएगा और उनके झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा।” “आप” नेता ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बजट आवंटन पर भी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार शिक्षा बजट में 20 प्रतिशत से भी कम आवंटन किया है, जो दर्शाता है कि बीजेपी सरकार दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के मॉडल को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर शिक्षा क्षेत्र की अनदेखी कर रही है और सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों को खत्म करने पर तुली हुई है। “आप” सरकार के कार्यकाल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब बीजेपी सरकार उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को तबाह करने की साजिश रची है। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार ने इस बार बजट में हेल्थ सेक्टर को मात्र 13 प्रतिशत आवंटन दिया है। इससे साफ है कि बीजेपी सरकार मुफ्त इलाज और दवाओं की सुविधा को खत्म करना चाहती है।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों के माध्यम से मुफ्त इलाज और दवाओं की व्यवस्था की थी, जिससे लाखों गरीब लोगों को फायदा हुआ। लेकिन अब बीजेपी सरकार इसे खत्म करने पर तुली हुई है। आतिशी ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह पूरी तरह से हवा-हवाई है। उन्होंने कहा, “आज जो बजट माननीय रेखा गुप्ता ने पेश किया है, उसे देखकर साफ हो गया कि बीजेपी सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं रखा। उन्होंने सर्वे इसलिए नहीं रखा क्योंकि अगर वह ऐसा करते, तो उनके बजट की सच्चाई सामने आ जाती।” उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली के लोगों के लिए निराशाजनक है और बीजेपी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने फिर से बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन में पेश करे, जिससे सच सबके सामने आ सके।

बिल्लियों में फैल रहा खतरनाक एफपीवी वायरस से सैकड़ों बिल्लियों की मौत हो चुकी, जीवित रहने की संभावना केवल 1% है

बेंगलुरु कर्नाटक के रायचूर जिले में एफपीवी नामक एक खतरनाक वायरस बिल्लियों में तेजी से फैल रहा है, जिससे सैकड़ों बिल्लियों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित बिल्लियों के जीवित रहने की संभावना केवल 1% है, और यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस से इंसानों और कुत्तों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन बिल्लियों के मालिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पूरे राज्य में फैल रहा वायरस एफपीवी वायरस अब पूरे राज्य में फैल चुका है, और यह बहुत तेजी से बिल्लियों को संक्रमित करता है। रायचूर जिले में सौ से अधिक बिल्लियों में यह वायरस पाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि एक समूह में 10 बिल्लियां हैं, और उनमें से एक संक्रमित है, तो यह वायरस कुछ ही सेकंड में बाकी सभी बिल्लियों में फैल सकता है। इस वायरस से बचने के लिए बिल्लियों के मालिकों को सावधानी बरतनी चाहिए। खतरनाक है वायरस बताया जा रहा है कि यह वायरस इतना खतरनाक है अगर एक ग्रुप में 10 बिल्लियां हैं, और उनमें से एक वायरस से संक्रमित है, तो वायरस कुछ ही सेकंड में आस-पास की सभी बिल्लियों में फैल जाएगा। इससे बिल्ली और कुत्ते पालने वालों में चिंता पैदा हो गई है। एडिनबर्ग एनिमल हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने कहा है कि एफपीवी वायरस से मनुष्यों और कुत्तों को कोई खास खतरा नहीं है। हालांकि, यह संभव है कि यह वायरस मनुष्यों द्वारा पहने गए कपड़ों, जूतों या हाथों के संपर्क के माध्यम से बिल्लियों में फैल सकता है।  

चिकित्सा मंत्री ने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की

जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा एवं उपचार के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी जिलों में गर्मी के दृष्टिगत समुचित व्यवस्थाएं हों। सब सेंटर से लेकर जिला अस्पताल तक एवं मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में दवाओं और उपचार की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे। श्री खींवसर मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय गतिविधियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी अस्पतालों में वाटर कूलर, एसी, पंखे आदि की पर्याप्त उपलब्धता हो तथा आवश्यकतानुसार इनके मेंटीनेंस का कार्य जल्द करवाया जाए। जहां दुर्घटनाएं अधिक, वहां प्राथमिकता से उपलब्ध हों एम्बुलेंस चिकित्सा मंत्री ने कहा कि दुर्घटना में होने वाली मौतें चिंता का विषय है। समय पर उपचार मिलने पर इन मौतों की संख्या को कम किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर अधिक दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां एम्बुलेंस वाहनों की प्राथमिकता से उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि घायलों को जल्द से जल्द उपचार मिल सके। उन्होंने डार्क जोन में आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया। मा योजना में इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी जल्द लागू करें श्री खींवसर ने कहा कि मा योजना गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए जीवनदायी योजना है। इस योजना का दायरा सरकार लगातार बढ़ा रही है। विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि राजकीय अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में योजना के तहत आमजन को सुगमता से उपचार मिले। उन्होंने योजना में इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी जल्द से जल्द लागू किए जाने एवं नए पैकेज भी शीघ्र शामिल करने के निर्देश दिए। अधिकारी नियमित रूप से करें फील्ड विजिट चिकित्सा मंत्री ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं के समय—समय पर निरीक्षण की दृष्टि से अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य स्तर के साथ ही संभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट के लिए जाएं और चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भिजवाएं, ताकि चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। गांव—गांव तक हो कैंसर स्क्रीनिंग श्री खींवसर ने कैंसर से होने वाली मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि गांव—कस्बों में जागरूकता के अभाव में समय पर स्क्रीनिंग नहीं होने से महिलाओं की ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर से मौत हो जाती है। कैंसर से होने वाली मौतों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभाग स्क्रीनिंग का दायरा निरंतर बढ़ाए। मोबाइल कैंसर वैन एवं शिविरों के माध्यम से गांव—गांव तक कैंसर की स्क्रीनिंग की जाए। संभावित रोगियों की जांच कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध करवाया जाए। बड़े अस्पतालों में जल्द लागू करें क्यू मैनेजमेंट सिस्टम चिकित्सा मंत्री ने आमजन को अस्पतालों में कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए पायटल प्रोजेक्ट के रूप में कांवटिया अस्पताल में शुरू किए गए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की सराहना करते हुए इसे अन्य बड़े अस्पतालों में भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध आहार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा विभाग नियमित निरीक्षण करे और आमजन को मिलावट के संबंध में जागरूक भी करे।

वार्ता का उद्देश्य काला सागर में समुद्री युद्ध विराम पर पहुंचना है, युद्धविराम हुई चर्चा: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन पिछले तीन साल से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है। इसी कड़ी में सऊदी अरब की राजधानी रियाद के रिट्ज-कार्लटन होटल में रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने मैराथन बैठक की। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच यह बातचीत करीब 12 घंटे से ज्यादा चली। मंगलवार को दोनों देशों द्वारा एक संयुक्त बयान जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले रविवार को यूक्रेन के साथ अमेरिका की बातचीत हुई थी। सूत्रों के हवाले से अरब न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ निदेशक एंड्रयू पीक और विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी माइकल एंटोन कर रहे हैं। उधर, रूस का प्रतिनिधित्व रूसी उच्च सदन की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख ग्रिगोरी करासिन और संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के निदेशक के सलाहकार सर्गेई बेसेडा कर रहे हैं। काला सागर में युद्धविराम पर चर्चा व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस वार्ता का उद्देश्य काला सागर (Black Sea) में समुद्री युद्ध विराम पर पहुंचना है, ताकि इस क्षेत्र में जहाजों का बेरोक-टोक और सुक्षिक मुक्त प्रवाह हो सके। वॉशिंगटन को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत एक व्यापक कदम की ओर बढ़ रही है और यह शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। व्हाइट हाउस के एक प्रतिनिधि ने उम्मीद जताई है कि निकट भविष्य में सकारात्मक घोषणा होने की उम्मीद है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में रूस के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच एक संयुक्त बयान के मसौदे पर सहमति बन गई है, जिसे मंजूरी के लिए दोनों राजधानियों को भेजा गया है। हालांकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने वार्ता के मसौदे को उम्मीदों से कम करके आंका है। रॉयटर्स के मुताबिक, पेसकोव ने कहा, “यह मुख्य रूप से नेविगेशन की सुरक्षा के बारे में है।” काला सागर क्यों अहम? काला सागर यूरोप और एशिया के बीच स्थित है। यह कई देशों और संस्कृतियों को जोड़ता है। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण समुद्री परिवहन मार्ग उपलब्ध कराता है। इतना ही नहीं यह रूस और नाटो के बीच एक रणनीतिक बफर के रूप में कार्य करता है, इसलिए यह एक भू-रणनीतिक क्षेत्र के रूप में भी कार्य करता है। यह अमेरिका, रूस और चीन के बीच भू-रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के लिए एक सक्रिय स्थल बना हुआ है। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद यह इलाका अशांत हो गया था। इससे व्यापारिक जहाजों का आना-जाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, हाल के महीनों में समुद्री मोर्चे पर शांति रही है। यूक्रेन ने 2023 में रूसी नौसेना को पीछे धकेलने के बाद अपने शिपिंग लेन पर कुछ नियंत्रण हासिल कर लिया है। बहरहाल, व्हाइट हाउस इस मुद्दे को दोनों पक्षों के बीच विश्वास-निर्माण के लिए एक संभावित शुरुआती बिंदु के रूप में देख रहा है। क्या था समझौता और क्यों टूटा? बता दें कि तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने 2022 में ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव समझौते में मध्यस्थता करने में मदद की थी, जो जुलाई 2022 में हुआ था। इस समझौते की वजह से यूक्रेन-रूस युद्ध के बावजूद काला सागर केे पार लगभग 33 मिलियन मीट्रिक टन यूक्रेनी अनाज का सुरक्षित निर्यात हो सका था। बाद में रूस ने 2023 में इस समझौते से खुद को अलग कर लिया था और शिकायत की कि उसके अपने खाद्य और उर्वरक निर्यात में गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में रूस को काला सागर के रास्ते अपने अनाज को बाज़ार तक पहुँचाने में कोई गंभीर समस्या नहीं आ रही है। अमेरिका चाहता है कि काला सागर में युद्ध विराम लागू कर सबसे पहले दोनों देशों (यूक्रेन और रूस) के बीच विश्वास बहाली की जाए। इसके बाद धीरे-धीरे पूर्ण युद्धविराम की तरफ बढ़ा जाए।

1 अप्रैल से 6% वाला गूगल टैक्स खत्म करेगा भारत?

मुंबई भारत सरकार 1 अप्रैल से उन विदेशी कंपनियों से “गूगल टैक्स” हटा देगी, जो डिजिटल विज्ञापनों के जरिए पैसा कमाती हैं। इसका मतलब यह है कि अब कंपनियों जैसे Google और Meta को भारतीय बाजार में अपनी सेवाओं पर कम टैक्स देना पड़ेगा। इस बदलाव से इन कंपनियों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें पहले से कम टैक्स देना होगा, जिससे वे अपने कारोबार को और बढ़ा सकेंगी। Equalisation Levy क्या था? भारत सरकार ने इस टैक्स को “इक्वलाइजेशन लेवी” कहा था, जिसे 2016 में लागू किया गया था। यह टैक्स विदेशी कंपनियों पर लगाया जाता था जो भारतीय यूजर्स को ऑनलाइन सेवाएं देती थीं, जैसे विज्ञापन, शॉपिंग, और क्लाउड सेवाएं। इससे यह सुनिश्चित किया जाता था कि विदेशी कंपनियां भारतीय टैक्स सिस्टम का हिस्सा बने और भारत में उनके द्वारा किए गए कारोबार पर टैक्स लिया जाए। कैसे होगा इन कंपनियों को फायदा? अब इस 6% टैक्स को हटा दिया जाएगा, जिससे कंपनियों को भारतीय बाजार में अपनी सेवाओं की कीमतें और ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाने का मौका मिलेगा। इससे इन कंपनियों को भारत में अपने ऑपरेशंस को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा और वे भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकेंगी। इन कंपनियों को अब भारत में अपनी डिजिटल सर्विसेस से होने वाली इनकम पर कम टैक्स देना होगा। इससे उनका कुल टैक्स बिल कम होगा और वे अपनी इनकम का ज्यादा हिस्सा अपने इन्वेस्टमेंट या ग्रोथ के लिए यूज कर सकेंगी। यह टैक्स कटौती अमेरिकी कंपनियों जैसे Google और Meta के लिए एक बड़ी राहत है, और इससे भारतीय डिजिटल मार्केट में और निवेश और विकास की संभावना बढ़ सकती है। EY के वरिष्ठ सलाहकार सुधीर कपाड़िया ने रॉयटर्स से कहा कि ये शुल्क हटाना सरकार का एक स्मार्ट कदम है, क्योंकि कलेक्‍शन बहुत अधिक नहीं था और यह अमेरिकी सरकार के लिए चिंता का विषय था. इस कदम को आगे के व्यापार विवादों को रोकने और एक स्थिर व्यापारिक माहौल बनाए रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.   गूगल और मेटा जैसे प्‍लेटफॉर्म पर विज्ञापन लागत कम करने से भारतीय व्यवसायों द्वारा डिजिटल विज्ञापन पर अधिक खर्च करने को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप इन प्लैटफॉर्म पर अधिक विज्ञापनदाता आकर्षित होंगे और उनके राजस्व में वृद्धि होगी. इसके अलावा, इस कदम से इन तकनीकी कंपनियों के लिए प्रॉफिट में सुधार होने की संभावना है. इस फैसले से भारत के डिजिटल क्षेत्र में और अधिक विदेशी निवेश आने की भी उम्मीद है. डिजिटल विज्ञापन को सस्ता बनाकर सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और विकास और नवाचार के अवसर प्रदान करने की उम्मीद करती है. टैक्‍स हटाने के साथ-साथ सरकार विदेशी टेक कंपनियों को पहले से उपलब्ध कुछ टैक्‍स छूट को भी कैंसिल करने की योजना बना रही है. हालांकि टैक्‍स हटा दिया जाएगा, लेकिन इन कंपनियों पर अभी भी अन्य प्रावधानों के तहत टैक्‍स लगाया जा सकता है, जिससे एक संतुलित टैक्‍स बना रहेगा.

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी सौगात, ठेकों पर लगी लम्बी-लम्बी कतार

नोएडा नोएडा में मंगलवार को शराब की दुकानों पर शराब प्रेमियों की भीड़ टूट पड़ी। देखते ही देखते कई दुकानों से शराब का स्टॉक खत्म हो गया। एक पेटी पर एक पेटी फ्री का ऑफर लेने के लिए दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। शराब विक्रेताओं को 31 मार्च तक पुराना स्टॉक खत्म करना है, इसलिए शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। नोएडा के सेक्टर 18 में शराब की दुकानों पर छूट की सूचना मिलते ही लोग की भीड़ उमड़ रही है। कुछ लोग लाइन में लगे हैं और कुछ लोग अपनी बारी न आने पर आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। तभी एक शख्स की मानो लाटरी लग गई है। वह पेटी के साथ दारू ले जाता दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार यह खबर यूपी के नोएडा से सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग का वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में जिन दुकानदारों के पास अभी कोटा बचा हुआ है वह आफर के साथ उसे बेचकर खत्म करने की जुगत लगा रहे हैं। इसीलिए नोएडा में कुछ चुनिंदा दुकानों ने अपना स्टॉक खत्म करने के लिए एक के साथ एक बोतल ​फ्री का आफर निकाला है। सस्ते में शराब खरीदने की होड़ के चलते कई ठेकों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राहक पूरी पेटी ही खरीद कर ले जा रहे हैं। शराब के ठेकों पर लगी भीड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोएडा में शराब की दुकानों पर भारी भीड़। इस भीड़ और मारामारी का कारण यह है कि पिछले दिनों ई-लाटरी से दुकानों का आवंटन किया गया है। जिसके चलते काफी पुराने शराब की दुकानें के संचालकों की ई-लाटरी में दुकानें नहीं मिल सकी। पुराने दुकानों पर 31 मार्च तक स्टॉक खत्म करना जरूरी है। जिसके चलते कई दुकानों ने शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी है। नोएडा में शराब की दुकानों के बाहर कुछ वैसी ही भीड़ नजर आ रही है जिस तरह कुछ साल पहले दिल्ली में नई शराब नीति लागू होने के बाद एक पर एक बोतल मुफ्त वाली ऑफर के बाद दिखी थी।

प्रदेश का पहला पॉड होटल भोपाल स्टेशन पर खुल रहा , सस्ते में मिलेगा लग्जरी स्टे,अप्रैल में होगा भव्य उद्घाटन

भोपाल भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आरामदायक ठहराव के लिए एक नई पहल की गई है। प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह से तैयार हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन भी किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पॉड होटल का उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना जतायी जा रही है। इस अवसर पर रेलवे के जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय डिविजनल मैनेजर देवांश त्रिपाठी और कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आपको बता दें, यह पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 6 पर बनाया गया है। इसका स्थान यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक है, वो इसलिए क्योंकि यह सीधे प्लेटफॉर्म पर स्थित है। यहाँ से यात्री आसानी से ट्रेनों तक पहुँच सकते हैं और अपने प्रस्थान समय तक आराम से ठहर सकते हैं। क्या होता है पॉड होटल? पॉड होटल जिसे कैपसूल होटल भी कहा जाता है, यह एक नई और मॉर्डन सुविधा है जो जापान से शुरू हुई। यह होटल छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरों में यात्रियों को ठहरने की जगह देता है। ख़ासतौर पर यह उन लोगों के लिए बिलकुल सही माना जा रहा है जो कम पैसों में आरामदायक को सुरक्षित जगह चाहते हैं। इस होटल की सबसे बड़ी ख़ास बात यह होती है कि इसमें कम जगह में ही बढ़िया सुविधाएँ मिलती है। हर कैप्सूल में एक बिस्तर, लाइट, चार्जिंग प्वाइंट, TV और फ़्री वाई फ़ाई की सुविधा भी मिलती है। इन कैप्सूल को कुछ इस तरह से बनाया जाता है कि यात्री आराम से सो सके और उन्हें प्राइवसी भी मिल सके। भोपाल में पॉड होटल की जरूरत भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस पॉड होटल की योजना बनाई गई थी। नई बिल्डिंग 20 अक्टूबर 2019 को शुरू की गई थी और लगभग 6 साल बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला पॉड होटल खोला गया था। अब भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों के आरामदायक और किफायती ठहराव को सुनिश्चित करेगी। दो तरह के पॉड सिंगल पॉड यह पॉड एकल यात्रियों के लिए बनाया गया है जिन्हें कुछ घंटो यार रात भर के लिए आराम की ज़रूरत होती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जो अकेले यात्रा कर रहे हैं और सुरक्षित और आरामदायक जगह चाहते हैं। फ़ैमिली पॉड यह पॉड परिवार या ग्रुप में यात्रा करने वाले लोगों के लिए हैं। इसमें एक साथ कई लोग ठहर सकते हैं। यह उन परिवारों या दोस्तों के लिए बहुत उपयोगी है, जो एक साथ यात्रा कर रहे हैं और एक ही जगह पर ठहरना चाहते हैं। फ़ैमिली पॉड में जगह थोड़ी ज़्यादा होती है, जिससे सभी लोग आराम से रह सकें। किराया क्या होगा? अभी तक पॉड होटल का किराया तय नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो दिनों में किराये का निर्धारण किया जाएगा। हालाँकि, यह उम्मीद की जा रही है कि किराया यात्रियों के लिए किफ़ायती होगा, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग सुविधा का लाभ उठा सकें। भोपाल में पॉड होटल की ज़रूरत क्यों? दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए पॉड होटल बनाने की योजना बनायी गई। यहाँ हर दिन हज़ारों यात्री आते जाते हैं, और कई बार उन्हें कुछ घंटो या रात भर के लिए ठहरने की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में पॉड होटल जैसी सुविधा यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी एक साथ इस्तीफा देने पहुंचे

 जबलपुर  मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी एक साथ इस्तीफा देने पहुंचे। खिलाड़ियों का आरोप है कि पिछले दो-तीन वर्षों से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। खेलो इंडिया गेम्स के लिए जरूरी प्रशिक्षण और उपकरण नहीं मिल रहे, ऊपर से जबरन सेशन ऑफ बताकर छुट्टी पर भेजा जा रहा है। 2006-07 में शुरू हुए मप्र अकादमी मॉडल में यह पहला मामला है, जब सभी खिलाड़ी एक साथ सामूहिक इस्तीफा देने पहुंचे। अकादमी खाली करने का फरमान जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को अकादमी खाली करने का फरमान जारी कर दिया गया है। खिलाड़ियों का आरोप है कि खेल अधिकारी की मनमानी के चलते वे प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। जबकि अप्रैल महीने में ही खिलाड़ियों के कई मेजर टूर्नामेंट होने वाले हैं। वहीं मई महीने में भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने है, ऐसे में अकादमी शिफ्ट करने के नाम खिलाड़ियों से अकादमी खाली करवाई जा रही है। इस्तीफा देने पहुंचे खिलाड़ियों ने जानबूझकर टूर्नामेंट में न भेजने का भी गंभीर आरोप लगाया है। जिला खेल अधिकारी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके पहले भी तीरंदाजी संगठन के बीच में विवाद  हो चुके हैं। भोपाल और दिल्ली के अधिकारी द्वारा समझाइश के बाद भी बात नहीं बन पाई है। वहीं, जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे ने कहा कि जो नियम है, जो गाइडलाइन है उसी के तहत बच्चों का चयन होता है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के बीच जो विवाद था उसे सुलझा लिया गया है, बच्चों और कोचेस को आपस में तालमेल बैठना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अकादमी को रांझी में नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है, इसलिए एक महीने की छुट्टी दी गई है।  खिलाड़ी ने बताई व्यथा   तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को ने कहा कि पिछले तीन साल से अकादमी में यही स्थिति बनी हुई हैं, हम ठीक तरह से प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। हमें खेल अधिकारी आशीष पांडे की तरफ से सपोर्ट नहीं किया जा रहा है। खिलाड़ी ने कहा कि हम सरकार की तरफ से चयनित हुए है, जब हमें प्रैक्टिस ही करने नहीं दिया जाएगा तो एकेडमी में रह कर हम क्या ही करें। 

उषा वेंस 27 मार्च को अपने बेटे के साथ ग्रीनलैंड की यात्रा पर जाने वाली हैं, भड़क गए PM- ये लोग हमारे यहां क्या कर रहे

ग्रीनलैंड ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट बी. एगेदे ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज की ग्रीनलैंड की यात्रा को “अत्यधिक आक्रामक” करार दिया है। यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क के इस स्वायत्त क्षेत्र को अपने कब्जे में लेने की धमकी दी थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया है। उषा वेंस गुरुवार, 27 मार्च को अपने बेटे के साथ ग्रीनलैंड की यात्रा पर जाने वाली हैं। व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, यह यात्रा सांस्कृतिक उद्देश्यों के लिए है, जिसमें वह ग्रीनलैंड के राष्ट्रीय डॉगस्लेड रेस, अवन्नाता किमुस्सेरसु को देखेंगी और स्थानीय संस्कृति और एकता का जश्न मनाएंगी। इसके अलावा, माइक वाल्ट्ज और ऊर्जा सचिव क्रिस राइट भी इस सप्ताह ग्रीनलैंड का दौरा करने वाले हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री एगेदे ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों की यह यात्रा केवल दबाव बनाने के लिए की जा रही है और इनकी किसी भी आधिकारिक बैठक के लिए आमंत्रण नहीं दिया गया है। शक्ति प्रदर्शन कर रहे ट्रंप- डेनमार्क रविवार को एक अखबार से बातचीत में प्रधानमंत्री एगेदे ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ग्रीनलैंड में क्या कर रहे हैं? इसका केवल एक ही उद्देश्य है- हम पर अपनी पावर का रौब दिखाना। वे शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “उनकी मौजूदगी मात्र से ट्रंप के अभियान को और समर्थन मिलेगा और हमारे ऊपर दबाव बढ़ेगा।” ट्रंप सरकार ने इस यात्रा को “मित्रता का प्रतीक” करार दिया और दावा किया कि अमेरिकी टीम को ग्रीनलैंड में “आमंत्रित” किया गया था। हालांकि, एगेदे ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उषा वेंस या वाल्ट्ज को किसी भी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की और कहा कि ग्रीनलैंड की अखंडता और लोकतंत्र का सम्मान किया जाना चाहिए। ट्रंप की ग्रीनलैंड पर नजर, नाटो से समर्थन लेने की कोशिश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की इच्छा जता चुके हैं। अब उन्होंने इस मुद्दे पर नाटो महासचिव मार्क रुटे से भी चर्चा की है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने रुटे से कहा, “मार्क, हमें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है… हमारे कुछ ‘पसंदीदा खिलाड़ी’ वहां के तट के आसपास सक्रिय हैं, और हमें सतर्क रहना होगा।” ट्रंप के इस बयान के बाद डेनमार्क और ग्रीनलैंड में गहरी चिंता देखी जा रही है, क्योंकि डेनमार्क खुद भी नाटो का सदस्य देश है। वहीं, ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने अमेरिका की इन योजनाओं को लेकर स्पष्ट नाराजगी जाहिर की है। 14वीं शताब्दी से डेनमार्क के अधीन है ग्रीनलैंड ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। ये द्वीप 14वीं शताब्दी से डेनमार्क के अधीन रहा है और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है। इसके पास दुर्लभ खनिजों के विशाल भंडार हैं और आर्कटिक क्षेत्र में अमेरिका, रूस और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण यह अंतरराष्ट्रीय ध्यान का केंद्र बन गया है। ट्रंप प्रशासन की इस यात्रा से पहले ही डेनिश राष्ट्रीय पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को ग्रीनलैंड भेज दिया है, जिससे संभावित विरोध प्रदर्शनों की आशंका जताई जा रही है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब ग्रीनलैंड की सरकार एक अस्थायी अवधि से गुजर रही है, क्योंकि 11 मार्च को हुए आम चुनाव के बाद नई सरकार का गठन अभी बाकी है। इस संवेदनशील समय में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को ग्रीनलैंड के नेताओं ने “अनादर” का प्रतीक बताया है। आने वाले दिनों में इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और डेनमार्क की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।  

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का पांचवां गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। 2022 की आईपीएल विजेता टीम गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में आठवें पायदान पर अपना सफर खत्म किया था। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को पिछले साल अपनी टीम का कप्तान बनाया था। अब पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया है। अगर बात करें आईपीएल में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच 5 बार भिड़ंत हो चुकी है। इन मैचों में गुजरात की टीम ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब की टीम ने दो बार जीत हासिल की है। 

विपक्ष के नेताओं ने 2024 के चुनाव में न सिर्फ दुष्‍प्रचार किया बल्कि विदेशी पैसे का भी इस्‍तेमाल हुआ: CM योगी

लखनऊ सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का नाम लेते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल उसके सहयोगी दलों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने 2024 के चुनाव में न सिर्फ दुष्‍प्रचार किया बल्कि इन चुनावों में विदेशी पैसे का भी बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल हुआ। सीएम योगी ने एएनआई के एक पॉडकास्‍ट में सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि ये लोग (विपक्षी दलों के कई नेता) चुनाव में विदेशी पैसों के इस्‍तेमाल में प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष ढंग से शामिल रहे। 2024 में चुनाव में क्‍या गलत हुआ? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि दुष्प्रचार किया गया था। दुष्‍प्रचार ही नहीं किया था बल्कि विदेशी पैसे भी इसमें इंवॉल्व (शामिल) था। जार्ज सोरोस ने तो बहुत पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। क्‍या सोरास के पैसे यूपी में भी लगे थे? इस सवाल पर सीएम योगी ने कहा- ‘मैं कह रहा हूं कि पूरे देश में विदेशी पैसा इंवॉल्व था लोकसभा चुनाव के दौरान जिसमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने, जो भी इंडी गठबंधन से जुड़े हुए दल थे ये लोग धड़ल्‍ले से डायरेक्‍ट-इन डायरेक्‍ट (प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष) ढंग से उसमें लिप्‍त थे। उसी के माध्‍यम से इन्‍होंने पूरे चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया।’ सीएम योगी ने कहा कि यह कृत्‍य देशद्रोह की श्रेणी में आता है। बता दें कि बीजेपी अमेरिकी उद्योगपति जार्ज सोरोस के नाम पर कांग्रेस को घेरती रही है। पिछले साल दिसम्‍बर में बीजेपी के राज्‍यसभा सदस्‍य सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था कि ‘फोरम फॉर डेमोक्रेटिक लीडर्स ऑफ एशिया पैसिफक’ से कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता सोनिया गांधी के संबंध हैं। बीजेपी का आरोप है कि इस फोरम में भारत विरोधी और पाकिस्‍तान समर्थित बातें हो रही हैं और इसकी फंडिंग जार्ज सोरोस के फाउंडेशन से की जाती है। तब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने बीजेपी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खंडन किया था।

शनि, शुक्र और राहु की युति मीन राशि में बन रही, इन राशियों के लिए शुभ संकेत और तरक्की के योग

 मार्च महीने के आखिरी कुछ दिन ज्योतिषीय घटनाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसमें शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ऐसे के अलावा इस दिन सूर्य ग्रहण भी है। आपको बता दें मीन राशि में पहले से शुक्र, बुध, सूर्य और राहु एक साथ चारों ग्रह विराजमान हैं। 29 मार्च को शनि का गोचर होगा। शनि, शुक्र और राहु का मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस त्रिग्रही योग के बनने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है, जिससे कुछ राशि वालों को इस युति से आर्थिक लाभ, सामाजिक लाभ और  मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन होंगी भाग्यशाली राशियां। मिथुन राशि शनि गोचर के समय राहु, शनि और शुक्र की युति से बना संयोग मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। यह त्रिग्रही योग मिथुन से कर्म भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपके कार्यों की खूब सराहना होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समय-समय पर खुशखबरी मिलती रहेंगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि के योग हैं। कुंभ राशि त्रिग्रही योग के निर्माण से कुंभ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। यह त्रिग्रही योग आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन के स्थान पर बनेगा। ऐसे में आर्थिक नजरिए से यह त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। करियर- कारोबार में तरक्की के योग है। कार्यों में सफलता और रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए बनने वाला राहु, शनि और शुक्र के संयोग से त्रिग्रही योग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। यह आपकी राशि से चौथे भाव में बनने जा रहा है। इससे आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होने के योग हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा को मामला आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके कार्यों में अच्छी सफलता मिलन के योग हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet