LATEST NEWS

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने 5258 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया

तिरुपति  तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष बीआर नायडू हैं। उनकी अध्यक्षता में बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट को मंजूरी दी है। यह बजट 5258 करोड़ रुपये का है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से यह थोड़ा ज्यादा है। पिछले साल का बजट 5179 करोड़ रुपये था। इस बार बजट में 79 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बजट में मंदिर की आय और व्यय का विवरण दिया गया। हर साल की तरह, तिरुपति ट्रस्ट को सबसे ज्यादा उम्मीद दान से है। मंदिर को उम्मीद है कि इस साल दान से 1729 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले साल यह आंकड़ा 1671 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि दान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मिलेगा 1310 करोड़ ब्याज तिरुपति ट्रस्ट को बैंकों में जमा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी ब्याज मिलता है। ट्रस्ट के पास लगभग 18000 करोड़ रुपये से ज्यादा की FD है। इस पर उन्हें 1310 करोड़ रुपये का ब्याज मिलने का अनुमान है। प्रसाद से होगी 600 करोड़ कमाई पिछले साल तिरुपति ट्रस्ट ने प्रसाद बेचकर 550 करोड़ रुपये कमाए थे। इस साल ट्रस्ट को उम्मीद है कि वे प्रसाद बेचकर 600 करोड़ रुपये कमाएंगे। प्रसाद की बिक्री से मंदिर को अच्छी आमदनी होती है। 310 करोड़ रुपये टिकट बिक्री से मंदिर को दर्शन टिकटों की बिक्री से भी पैसे मिलते हैं। इस साल अनुमान है कि टिकट बेचकर 310 करोड़ रुपये आएंगे। इसके अलावा, अर्जिता सेवा टिकटों से 130 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। ट्रस्ट के रूम से 157 करोड़ कमाई भक्तों के रहने के लिए कमरे और कल्याण मंडपम भी हैं। इनसे ट्रस्ट को 157 करोड़ रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। कल्याणकट्टा से 176.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। ट्रस्ट को अन्य स्रोतों से भी आय होती है, जैसे कि दान से 90 करोड़ रुपये, किराए और बिजली-पानी के बिल से 66 करोड़ रुपये, प्रकाशनों से 31 करोड़ रुपये और अन्य साधनों से 170 करोड़ रुपये मिलेंगे। कर्मचारियों के वेतन पर होगा सबसे ज्यादा खर्च खर्च की बात करें तो, तिरुपति ट्रस्ट इस साल कर्मचारियों के वेतन पर बहुत बड़ी रकम खर्च करेगा। यह राशि 1773.75 करोड़ रुपये है। हर साल की तरह, TTD का वेतन खर्च दान से मिलने वाली राशि से ज्यादा है। इस साल दान से 1729 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है, जबकि वेतन का खर्च 44.75 करोड़ रुपये ज्यादा है। 800 करोड़ का कॉर्पस फंड TTD ने 800 करोड़ रुपये कॉर्पस और अन्य निवेशों के लिए रखे हैं। मंदिर ट्रस्ट सामग्री खरीदने पर 768.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इंजीनियरिंग के कामों के लिए 350 करोड़ रुपये और इंजीनियरिंग के रखरखाव के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। तिरुपति ट्रस्ट ने SVIMS (श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के इंजीनियरिंग के कामों के लिए 60 करोड़ रुपये और SVIMS को अनुदान के रूप में 60 करोड़ रुपये दिए हैं। TTD ने अन्य संस्थानों को अनुदान के रूप में 130 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 117.62 करोड़ रुपये लोन देगा TTD हिंदू सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए भी काम करता है। इसके लिए ट्रस्ट ने HDPP (हिंदू धर्म प्रचार परिषद) और अन्य परियोजनाओं के लिए 121 करोड़ रुपये रखे हैं। TTD लोन और एडवांस के तौर पर 117.62 करोड़ रुपये देगा। अन्य खर्चों में ये शामिल हैं। सुविधा प्रबंधन सेवाओं के लिए 80 करोड़ रुपये, पेंशन और ग्रेच्युटी फंड में योगदान के लिए 100 करोड़ रुपये, राज्य सरकार को योगदान के लिए 50 करोड़ रुपये आदि।

इजरायली सेना ने गाजा पर पूरी तरह से कब्जा और सैन्य शासन स्थापित करने के लिए बड़े आक्रमण की योजना बनाई

वॉशिंगटन  इजरायल ने गाजा पर पूरी तरह से कब्जा करने का प्लान बनाया है। इजरायल की योजना है कि गाजा पर बड़े पैमाने पर हमला करने के बाद पूरे क्षेत्र को नियंत्रण में ले लिया जाए और सेना की मदद से यहां शासन किया जाए। फाइनेंशियल टाइम्स और हारेत्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की सरकार गाजा पर पूरी तरह से कब्जा करने के बाद बड़ी तादाद में वहां सैनिकों की तैनाती करेगा। ये तैनाती 50 हजार सैनिकों की हो सकती है। वहीं गाजा की स्थानीय आबादी को भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरित करने का प्लान है। इससे फिलिस्तीनियों और अरब देशों की मुश्किल बढ़ सकती है। इजरायल ने गाजा में अक्टूबर, 2023 के बाद से लगातार भीषण हमले किए हैं। इससे पहले भी इजरायल ने बार-बार गाजा में हमले किए हैं। हालांकि वह गाजा को पूरी तरह से नियंत्रण में लेने में कामयाब नहीं हो सकती है। अभी तक इजरायली सेना लड़ाई के बाद अस्थायी रूप से पीछे हट गई लेकिन अब उसकी योजना वापसी की नहीं है। वह पूरी तरह से गाजा पर नियंत्रण चाहती है। इजरायल ने बनाया नया प्लान इजरायल की नई योजना में गाजा पर कब्जा करने के लिए 50,000 सैनिकों (5 कॉम्बेट डिविजन) को तैनात करना शामिल है। प्लान में गाजा में सैन्य शासन स्थापित करने और यहां की आबादी को जबरदस्ती अल-मावासी क्षेत्र में स्थानांतरित करना भी शामिल है। अल-मावासी एक छोटा मानवीय क्षेत्र है। यानी एक छोटी जगह में बड़ी तादाद में लोगों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल के सामने है, अभी इसे मंजूर नहीं किया गया है। FT ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि गाजा के लिए यह योजना इजरायली सेना के नए चीफ ऑफ स्टाफ ने बनाई गई है। इस प्लान पर उनको धुर दक्षिणपंथी मंत्रियों का समर्थन भी मिल गया है। इस योजना पर इजरायल बढ़ता है तो गाजा में बड़े पैमाने पर खून खराबा देखने को मिल सकता है और बड़ी मानवीय त्रासदी खड़ी हो सकती है। गाजा में और बिगड़ सकते हैं हालात गाजा के लिए इजरायल और अमेरिका की ओर से हालिया समय में जो प्लान आए हैं, उनमें यहां की स्थानीय आबादी को हटाने की बात कही जा रही है। ऐसे में इसका ना सिर्फ फिलिस्तीनी बल्कि अरब देश भी विरोध कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में कहा था कि गाजा के लोगों को यहां से निकालकर पड़ोस के अरब देशों में भेज दिया जाए। इसका कड़ा विरोध अरब मुल्कों और गाजावासियों ने किया। ऐसे में साफ है कि गाजा के लोगों को हटाना इजरायल के लिए आसान नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी, अब छुट्टी के दिन भी सरकारी ऑफिस में जनता का काम होगा

रायपुर  छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब छुट्टी के दिन भी सरकारी ऑफिस में जनता का काम होगा। तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में तय किया गया है कि सभी जिलों में रजिस्ट्री ऑफिस अब अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे जिससे जनता के काम में किसी तरह की मुश्किलें नहीं हो। वित्त मंत्री का सख्त निर्देश राज्य सरकार के मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश के बाद महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सोमवार को सभी जिलों के कलेक्टरों को लेटर लिखा है। लेटर में कहा गया है कि मार्च महीने में अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहेंगे। लेटर में कहा गया है कि मार्च महीने के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 25, 29, 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। शाम 7 बजे तक मिलेगा अपॉइंटमेंट इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है। रजिस्ट्री विभाग के सॉफ्टवेयर एनजीडीआरएस में तकनीकी समस्या आने के कारण सर्वर अस्थायी रूप से डाउन हो गया, जिससे कुछ समय के लिए रजिस्ट्री कार्य बाधित हुआ था। सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), पुणे द्वारा किया जाता है। शाम 6 बजे के बाद शुरू हुआ सर्वर जैसे ही सर्वर डाउन होने की सूचना प्राप्त हुई तुरंत एनआईसी पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम से समन्वय स्थापित कर तत्काल सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम 6 बजे तक सर्वर सुचारू रूप से कार्य करने लगा और रजिस्ट्री कार्य शुरू किया गया। आगे ऐसी कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए एनआईसी के साथ लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

CM यादव ने अपने जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री निवास से जनसंपर्क विभाग के विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप से प्रदेशवासियों को सरकार की नीतियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल ऐप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, विभिन्न विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, कमिश्नर और कलेक्टर की सूची आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता तथा सोशल मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित थे। आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाड़े ने अवगत कराया कि जनसम्पर्क विभाग के पोर्टल mpinfo.org का Android Based मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल ऐप में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर ऐप में उपलब्ध होंगे। ऐप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई हे, जिससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। ऐप पर व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है, इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप पर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, इसके माध्यम से समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।  

मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ेगी, मौसम विभाग ने 27 से लेकर 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना जताई

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी के तेवर काफी तीखे रहे। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। इन शहरों में अभी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। मौसम विभाग ने दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खरगोन में 37.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री रहा। शिवपुरी, खजुराहो, गुना, मंडला, दमोह, खंडवा और टीकमगढ़ में 36 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 36.1 डिग्री, भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। 39.2 डिग्री पहुंच दिन का तापमान मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, खरगोन में 37.2 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 37 डिग्री रहा। गुना, मंडला, दमोह, खंडवा, शिवपुरी, खजुराहो और टीकमगढ़ में 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम     25 मार्च- गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।     26 मार्च- धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। बारिश का अलर्ट नहीं है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें, मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है और गर्म हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर शहर                अधिकतम तापमान रतलाम              39.2 नर्मदापुरम         38.9 धार                  38.6 उज्जैन               37.5 खरगौन              37.2        

Sonu Sood की पत्नी सोनाली बाल-बाल बचीं, हाइवे पर ट्रक से हुआ कार का भीषण एक्सीडेंट

मुंबई सोनू सूद के परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। सोनू की पत्नी सोनाली का नागपुर हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्सीडेंट कितना खतरनाक था। सोनाली उस वक्त अकेले नहीं बल्कि उनकी बहन और भांजा भी था और ये भी एक्सीडेंट का शिकार हुए हैं। चल रहा है ट्रीटमेंट हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली अपनी बहन और भांजे के साथ जा रही थीं। एक्सीडेंट सोमवार रात को हुआ और सोनाली, उनके भांजे का नागपुर के मैक्स अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है। पत्नी से मिलने पहुंचे सोनू सोनू को जैसे ही एक्सीडेंट का पता चला वह तुरंत पत्नी से मिलने पहुंचे। एक्टर के स्पोकपर्सन ने एक्सीडेंट की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, हां सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल अवेलेबल नहीं हैं। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भांजे अंडर ऑब्जरवेशन में है और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रही बात सोनाली की बहन की, उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है, बस थोड़ी चोट आई हैं। फैंस फिलहाल सोनू की पत्नी और बाकी 2 सदस्य के भी जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सोनू वह सेलेब हैं जिन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की है। उनके घर के बाहर हमेशा लाइन लगी रहती है लोगों को जो उनसे मदद मांगने आते हैं।

भारतमाला घोटाले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तेज की जांच, कई अधिकारियों पर दर्ज होगी FIR

 रायपुर रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला रोड परियोजना में हुए घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तेज कर दी है। घोटाले में शामिल अधिकारियों से जल्द ही पूछताछ करने की तैयारी है। वहीं, इन पर भ्रष्टाचार के तहत अपराध भी दर्ज किया जाएगा। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार की जांच में सामने आया कि 43.18 करोड़ रुपये के मुआवजे का गलत तरीके से भुगतान किया गया है। इस मामले में अब तक दो तहसीलदार समेत तीन पटवारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा घोटाले में संलिप्त अन्य बड़े अधिकारियों को जांच के दायरे में लिया गया है। रायपुर जिले के अभनपुर में तैनात पूर्व एसडीएम निर्भय कुमार साहू पर गलत तरीके से मुआवजा देने का आरोप है। बताजा जा रहा है कि उन्होंने रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला रोड परियोजना के लिए कुछ भूस्वामियों को गलत तरीके से मुआवजे का भुगतान किया है। जमीन को टुकड़ों में बांटा, 80 नए नाम चढ़ाए सूत्रों ने बताया कि मुआवजा करीब 29.5 करोड़ रुपए का होता है। अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला में भू-माफियाओं ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन को छोटे टुकड़ों में काटकर 159 खसरे में बांट दिया। मुआवजे के लिए 80 नए नाम रिकार्ड में चढ़ा दिया गया। इससे 559 मीटर जमीन की कीमत करीब 29.5 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ रुपए पहुंच गई। अभनपुर क्षेत्र में 9.38 किलोमीटर के लिए 324 करोड़ मुआवजा राशि निर्धारित की गई, जिसमें से 246 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं, 78 करोड़ रुपये का भुगतान अभी रोक दिया गया है। पिछली तिथि में दस्तावेजों में हुई गड़बड़ी अभनपुर इलाके में पदस्थ अधिकारियों ने पिछली तिथि में जाकर दस्तावेजों में गड़बड़ी की और जमीन मालिक को नुकसान पहुंचाया। अभनपुर के ग्राम नायक बांधा और उरला में चार एकड़ जमीन जो सर्वे से पहले एक परिवार के पास थी। वो सर्वे होने के ठीक कुछ दिन पहले एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम पर बांट दी गई। इसके बाद एक ही परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपये की मुआवजा का भुगतान कर दिया गया। जांच अधिकारियों ने तत्कालीन अफसरों की इस कार्यप्रणाली का सीधा जिक्र अपनी जांच रिपोर्ट में किया है। इन पर घोटाले में शामिल होने का आरोप तत्कालीन अनुविभागीय और सक्षम अधिकारी निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर शशिकांत कुर्रे, तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा लखेश्वर प्रसाद किरण, तत्कालीन हल्का पटवारी नायकबांधा जितेंद्र साहू, तत्कालीन हल्का पटवारी नायकबांधा दिनेश पटेल और तत्कालीन हल्का पटवारी टोकरो लेखराम देवांगन समेत अन्य अधिकारियों के घोटाले में शामिल होने के सुबूत मिले हैं।

राजनांदगांव में पारा 37° पार, 4 दिन बढ़ेगी गर्मी, अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी

रायपुर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने के बाद छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से दुर्ग संभाग सबसे गर्म बना हुआ है। राजनांदगांव में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। 4 जिलों रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग में पारा 35 डिग्री के पार है। आज (मंगलवार) से मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश में मौसम में आया बदलाव अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ के आसपास बने सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जशपुर नगर में 53.6 मिमी बारिश हुई है। रायपुर में दिन का पारा 36 डिग्री सोमवार को आसमान में हल्के बादल रहे उसके बावजूद दिन का तापमान 36 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। दो दिन पहले तक तापमान तीन डिग्री तक कम था। सोमवार को रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। ये जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिन दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा। आज रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में पारा 35 डिग्री के करीब यहां दिन का तापमान 34.7 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो औसत से 1.3 डिग्री अधिक था। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 33. 4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। जो नॉर्मल से करीब 3.2 डिग्री कम था। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग संभाग के जिलों में इन दोनों तापमान सामान्य से अधिक है। सोमवार को राजनांदगांव जिले में सबसे अधिक 37.5 डिग्री तापमान रहा। वहीं दुर्ग जिले में दिन का टेम्प्रेचर 35.6 डिग्री रहा। दोनों जिले में रात का तापमान 20 डिग्री रहा। सरगुजा में पारा सामान्य से कम यहां सोमवार को दिन का तापमान समान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 2.4 डिग्री कम था। बस्तर में आज से बदलेगा मौसम बस्तर संभाग के जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। सोमवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। रात का तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा।

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो,अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद गरियाबंद जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोमवार रात राजिम के सुरसाबांधा तालाब मोड़ के पास हुई जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार से तीन बाइक सवार टकरा गए, हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। वहीं दूसरी घटना आरंग थाना क्षेत्र के समोदा में हुई। जहां सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पहली घटना में 3 की मौत गरियाबंद के जेंजरा निवासी 5 लोग 3 अलग-अलग बाइक में सवार होकर किसी काम से राजिम आए थे। शाम 7 बजे वे घर लौट रहे थे। तभी सामने से गरियाबंद की ओर से तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। जहां तीनों बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की घटना के बाद कार के सामने 2 बाइक चढ़ गई वहीं 1 बाइक टकराकर दूर जा फेंकाई। मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई थी वहीं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां रास्ते में ही 1 युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीनों लोमचंद साहू, शीतल साहू और घनश्याम साहू एक ही परिवार के थे। दूसरी घटना में 2 की मौत रविवार शाम 5 बजे आरंग में कुरुद-कुटेला के बीच तेज रफ्तार ट्रक (CG04 JE 0169) ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छोटकू खूंटे और कामता सोनवानी नीचे गिर गए और ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नवापारा-आरंग में चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।

डीसी और एलएसजी के बीच खेला गया, मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया, फैंस बोले- गलत टीम में हो भाई

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। डीसी ने विशाखापट्टनम के मैदान पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी ने तीन गेंद बाकी रहते 210 रनों का टारगेट चेज किया। डीसी वर्सेस एलएसजी मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया। यह यार हैं, पंत, अक्षर और कुलदीप यादव। स्पिनर कुलदीप दिल्ली का हिस्सा हैं। पिछले सीजन तक पंत ने डीसी ने कमान संभाली थी। पंत की जब कुलदीप और अक्षर से मुलाकात हुई तो अलग याराना दिखा। पंत ने कुलदीप की एक शॉट को लेकर खिल्ली उड़ाई। डीसी ने मंगलवार को दिलचस्प वीडियो शेयर किया। बता दें कि पंत ने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2024 तक दिल्ली का हिस्सा रहे और फिर एलएसजी में चले गए। एलएसजी ने पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पंत, कुलदीप और अक्षर के वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने पंत को लेकर कमेंट किया, ”गलत टीम में हो भाई।” दूसरे ने कहा, ”पंत का दिल अब भी दिल्ली के लिए धड़कता है, चाहे वह किसी भी टीम से खेलें।” अन्य ने लिखा, ”आईपीएल एकमात्र ऐसी लीग है, जहां खिलाड़ी मैच के बाद मिलते हैं और खेल पर चर्चा करते हैं। ऐसा लग रहा कि जैसे हम स्कूल के दिनों में वापस लौट गए। मैच के बाद यह देखकर अच्छा लग रहा।” मैच की बात करें तो दिल्ली ने ‘इम्पैक्ट सब’ आशुतोष शर्मा की सूझबझ से खेली गई 31 गेंद में नाबाद 66 रन की तू्फानी पारी के दम पर एलएसजी को मात दी। आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के जड़े। आशुतोष और विप्रज निगम (39 रन) ने सातवें विकेट के लिए 22 गेंद में 55 रन की साझेदारी की। अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 42 रन की जरूरत थी। हालांकि, 17वें ओवर की पहली गेंद पर राठी की कैरम बॉल लेग साइड पर फ्लिक करने के प्रयास में विप्रज कैच आउट हो गए। दूसरे छोर पर साथ नहीं मिलने के बावजूद आशुतोष अंत तक डटे रहे और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। डीसी ने इससे पहले निकोलस पूरन (75 रन) और मिचेल मार्श (72 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 209 बनाए।

मध्य प्रदेश में 8.5 करोड़ से ज्यादा जनता के खाद्य अन्न में मिलावट,अजीनोमोटो जैसे घातक केमिकल पर बैन की मांग

भोपाल मध्य प्रदेश में 8.5 करोड़ से ज्यादा जनता के खाद्य अन्न में मिलावट हो रही है. वहीं कई जंक फूड में अजीनोमोटो जैसे घातक केमिकल का प्रयोग बिना रोकटोक हो रहा है. दरअसल, ये मुद्दा जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे ने सदन में उठाए. उन्होंने बजट सत्र के अंतिम दिन मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ती जंक फूड की खपत और इनमें मिलाट का मुद्दा उठाते हुए. स्वास्थ्य मंत्री से इनपर रोक लगाने की मांग की. उनके साथ भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने भी यह मांग की. अजीनोमोटो से बड़ा खतरा इस मामले पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि जंक फूड में अजीनोमोटो डाला जाता है, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है. जंक फूड में उन चीजों का इस्तेमाल हो रहा है, जो विकसित देशों में प्रतिबंधित. इसका समर्थन करते हुए सदन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ” पिछले दिनों मैंने इंदौर के प्रमुख डॉक्टर्स की एक बैठक बुलाई थी. उनसे पूछा था कि बहुत कम उम्र में हार्ट अटैक आ रहा है, कैंसर हो रहा है. इस पर डॉक्टरों ने बताया कि जंक फूड से बचना चाहिए. कुछ ऐसे जंक फूड हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के सॉल्ट, विनेगर वगैरह डाले जाते हैं. जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरे नहीं पाए जाते. ये बच्चों के लिए खतरनाक हैं, ऐसे में मेरी मांग है कि सरकार को इस मामले में जांच करवाना चाहिए.” विधायक अभिलाष पांडे ने उठाया था सवाल भाजपा विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने सदन में स्वास्थ्य मंत्री से जंक फूड में मिलाए जा रहे हानिकारक पदार्थों पर रोक लगाने की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा, ” यह प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता से जुड़ा हुआ मामला है. वर्तमान में जिस प्रकार से खाद्यान्न पदार्थ में मिलावट हो रही है. छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर अनेक स्थानों पर दुकान लगा रहे हैं. इस पर पूरे सिस्टम में अनियमितताएं देखी जा रही हैं. जिस प्रकार अजीनोमोटो, फ्लेवर इनग्रेडिएंट्स और प्रिजर्वेटिव्स समेत अन्य चीज डाली जा रही हैं, इस पर गंभीर कानून बनाए जाने की आवश्यकता है.” खान पान दुकानों पर सघन जांच की आवश्यकता विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने आगे कहा, ” जबलपुर जिले में केवल 17 दुकानों की जांच हुई है. जबकि केवल मेरी विधानसभा में ही डेढ़ से 2 हजार खान-पान की छोटी दुकानें हैं. पूरे जिले में केवल 17 ही जांच हो पाएंगी तो इस कार्रवाई को और तेजी से बढ़ाने की जरूरत है. आज जिस प्रकार से बच्चों में फैट और विभिन्न प्रकार की विकृतियां सामने आ रही हैं, वह इन सभी फास्ट फूड के कारण ही है. ऐसे में सख्ती से जांच और कार्रवाई की जरूरत है.”

आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर, विपराज निगम ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से जीता दिल

नई दिल्ली विपराज निगम…कल तक इस नाम को बहुत कम ही लोग जानते थे। लेकिन आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आशुतोष शर्मा ने कमाल किया। लेकिन उससे पहले विपराज ने अपने पहले ही मैच में जो धमाल किया, उसे कम आंकना भूल होगी। अपने डेब्यू मैच ऑलराउंड प्रदर्शन से विपराज छा गए हैं। पहले तो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर एडेन मारक्रम को चलता कर बड़ा झटका दिया। विपराज ने निकोलस पूरन को भी चलता कर दिया होता, लेकिन समीर रिजवी ने प्वॉइंट पर कैच छोड़ दिया। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी विपराज ने अपना दम दिखाया और 15 गेंद में 39 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली। जमकर की धुलाई विपराज निगम 13वें ओवर में आए, जब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स आउट होकर पवेलियन जा चुके थे। इसके बाद दिल्ली की उम्मीदें भी डूबने लगी थीं। लेकिन विपराज के इरादे कुछ और ही थे। शुरू में वह थोड़े सतर्क दिखे, लेकिन 14वें ओवर में उन्होंने गियर बदल लिया। रवि बिश्नोई के इस ओवर में विपराज ने दो चौके और एक छक्का लगाया। अगला ओवर करने आए शाहबाज नदीम को भी विपराज ने एक चौके और एक छक्के के लिए भेजा। इसके बाद 16वें ओवर में भी दो चौके लगाए। 15 गेंदों पर 39 रन बनाने के बाद विपराज आउट हो गए, लेकिन तब तक वह सुनिश्चित कर चुके थे कि जरूरी नेट रन रेट का दबाव आशुतोष शर्मा पर हावी न होने पाए। कौन हैं विपराज विपराज निगम की उम्र 20 साल है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। विपराज लेग स्पिन ऑलराउंडर हैं। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने यूपी टी-20 लीग में अपने प्रदर्शन से अच्छी छाप छोड़ी थी। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में वह सुर्खियों में आए। विपराज ने यहां पर सात से थोड़ी सी ज्यादा इकॉनमी से आठ विकेट हासिल किए। पहले भी किया है कमाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान विपराज बहुत ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिंकू सिंह के साथ बैटिंग करते हुए विपराज ने 8 गेंद में 27 रन की पारी खेली थी। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई थी। इसके अलावा सीजन से पहले दिल्ली के इंट्रा स्क्वॉड मैच में विपराज ने 29 गेंदों में 54 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके और दो छक्के थे।

आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स के जबड़े से छीनी जीत, अब बना नई सनसनी

नई दिल्ली दो साल पहले घरेलू क्रिकेट में एक युवा खिलाड़ी ने सबसे तेज फिफ्टी जड़कर सनसनी मचा दी थी। 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी। रेलवे बनाम अरुणाचल प्रदेश का मैच। रेलवे की तरफ से खेलते हुए एक लड़के ने गर्दा मचा दिया। सिर्फ 11 गेंदों में पचासा ठोक डाला। किसी भी भारतीय बैटर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी। लड़के का नाम आशुतोष शर्मा। वही जिसने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के जबड़े से जीत छीन ली। आईपीएल में शर्मा की ये कोई पहली आतिशी पारी नहीं है। पिछले सीजन में भी उन्होंने बल्ले से धूम-धड़ाका किया था लेकिन तब उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स थी। दिल्ली के हाथ इस हीरे के लगने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। 2023 में मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके जबरदस्त प्रदर्शन ने पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच संजय बांगर का ध्यान खींचा था। नतीजा ये हुआ कि आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा को 20 लाख की बेस प्राइस में खरीद लिया। इस तरह शुरू हुआ शर्मा का आईपीएल सफर। पिछले सीजन में जब भी उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, उन्होंने भुनाने में कोई कोताही नहीं बरती। बल्ले से एक अलग ही छाप छोड़ी। 17 गेंद में 31 रन, 15 गेंदों में नाबाद 33, 16 गेंद में 31 रन…ये आंकड़े उनके विध्वंसक रूप की गवाही दे रहे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में तो शर्मा ने महज 28 गेंदों में 61 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान 2 चौके जड़े और 7 छक्के उड़ाए लेकिन कसर रह गई। टीम को जिता नहीं पाए। इसके बाद आया 2025 का आईपीएल ऑक्शन। ‘कौड़ियों’ के भाव में मिले आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया। उनके लिए बोली की शुरुआत की आरसीबी ने। राजस्थान रॉयल्स भी शर्मा को लेना चाहती थी, लिहाजा वह भी कूद गई बोली में। उन्हें लेने के लिए टीमों में जैसे होड़ मच गई। दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में कूद गई तो उन्हें रिलीज करने वाली पंजाब किंग्स भी बोली में शामिल हो गई। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 3.8 करोड़ की बोली लगाकर आशुतोष शर्मा को खरीद लिया। अब शर्मा अपनी दिलेर पारी से टीम को रोमांचक जीत दिलाकर आईपीएल 2025 की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने सोमवार को लखनऊ के खिलाफ असंभव सी दिख रही जीत को संभव कर दिखाया। लखनऊ ने जीत के लिए 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली के 7 रनों पर ही 3 विकेट गिर चुके थे। 13वें ओवर तक 6 विकेट जा चुके थे। उसके बाद शर्मा और विपराज निगम के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर ही निगम आउट हो गए। तब दिल्ली का स्कोर था 7 विकेट परप 168 रन। अगले ओवर में स्टार्क भी आउट हो गए। आखिरी 2 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 22 रन की दरकार थी लेकिन 19वें ओवर में कुलदीप यादव के रूप में नौवां विकेट भी गिर गया। टीम का स्कोर था 192 रन। एक छोर से आशुतोष शर्मा अकेले किला लड़ा रहे थे। याद के आउट होते ही अब आखिरी जोड़ी मैदान में थी। जीत के लिए 9 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। लखनऊ की जीत तय दिख रही थी लेकिन आशुतोष ने कमाल कर दिया। 3 गेंद शेष रहते ही छक्के के साथ टीम को जीत दिला दी।

15 दिनों में 13 हजार राशन दुकानों की जांच मुश्किल, CG में चावल घोटाला छुपाने को कर रहे लेटलतीफी

रायपुर प्रदेश की 13 हजार राशन दुकानों में ऑनलाइन स्टॉक और गोदाम में रखे स्टॉक में अंतर की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है। यह स्थिति तब है जब बचत स्टॉक के सत्यापन और डेटा एंट्री 10 अप्रैल, 2025 तक पूरा की जानी है। राशन दुकानों की जांच दल में खाद्य विभाग के साथ गृह विभाग और सहकारिता के सदस्यों को रखा जाएगा। इसके लिए 13 फरवरी को आदेश जारी किया गया था। यह सत्यापन एक मार्च 2025 की स्थिति में किया जाना है। इस तरह 13 हजार राशन दुकानों की जांच 15 दिनों में किया जाना मुश्किल है। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज जांच में देरी का फायदा गड़बड़ी करने वाले राशन दुकान संचालक उठा रहे हैं। बता दें कि राजधानी की अधिकांश राशन दुकानों में वास्तविक स्टॉक में गड़बड़ी है। इसलिए जांच को अटकाया जा रहा है। महिला समितियों ने कलेक्टर से की शिकायत सोमवार को कई महिला समितियों ने कलेक्टर से मिलकर फर्जी अध्यक्ष का वीडियो दिखाकर जांच की मांग की है। वीडियो में संघ का फर्जी अध्यक्ष महिलाओं को धमका कर खुद राशन दुकान चालने का दवाब बना रहा है। मामले में कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को जांच करने के लिए कहा है। महिलाओं ने बताया कि फर्जी अध्यक्ष पूर्व विधायक के नाम से दुकानों पर कार्रवाई करवाने की धमकी देकर खुद दुकानें हथिया लेता था। इसके बाद दुकानों से लाखों की चावल की हेराफेरी करता था। इसके बाद खाद्य अधिकारियों से मिलकर दुकानें निलंबित करकर अपनी संस्था में जुड़वाता है।   फिर हुई करोड़ों के चावल घोटाले की शिकायत खमतराई राशन दुकान में एपीएल घोटला और बिना स्टॉक के वितरण दिखाने वाले राशन दुकान संचालक के खिलाफ दो साल पहले की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब फिर से मामले की शिकायत ईओडब्लू में की गई है।  

आईपीएल के 18वें सीजन का ये 5वां मैच आज, पहला मैच खेलने उतरेगी गुजरात और पंजाब की टीम

नई दिल्ली गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स आज आईपीएल 2025 का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी। आईपीएल के 18वें सीजन का ये 5वां मैच है। गुजरात ने एक बार खिताब जीता है, जबकि पंजाब किंग्स नए कप्तान की अगुआई में नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा, लेकिन गुजरात की टीम अपने घर पर कमाल की क्रिकेट खेलती रही है। ऐसे में पंजाब के लिए यहां चुनौती भरा सफर होगा। इस मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, ये जान लीजिए। सबसे पहले बात मेजबान गुजरात टाइटन्स की करते हैं, जिसमें कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं। शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत जोस बटलर करेंगे। ग्लेन फिलिप्स मध्य क्रम में होंगे। स्पिनर में राशिद खान का साथ वॉशिंगटन सुंदर देंगे। कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पेस बॉलिंग में होंगे। इस तरह टीम हर मोर्चे पर मजबूत है। क्या मैदान पर भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करेंगे? ये देखने वाली बात होगी। पंजाब किंग्स की बात करें तो कप्तान से लेकर ऑलराउंडर तक पूरी टीम बदली-बदली नजर आएगी। श्रेयस अय्यर कप्तान हैं, लेकिन इस बार सवाल ये होगा कि ओपन कौन करेगा। एक तो प्रभसिमरन होंगे, दूसरे क्या मार्कस स्टोइनिस होंगे? ये देखना दिलचस्प होगा। पंजाब किंग्स काफी मजबूत लग रही है, क्योंकि उनके पास ऑलराउंडर से लेकर पेसर और स्पिनर सब दमदार हैं। मोटी-मोटी कीमत पर पंजाब किंग्स ने खिलाड़ियों को खरीदा है, क्योंकि उनके पास सबसे बड़ा पर्स था। दोनों टीमों का 18वें सीजन में यह पहला मुकाबला है। जीटी और पीबीकेएस की शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस सात बजे होगा। जीटी की कमान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। जीटी पिछले सीजन में आठवें स्थान पर रही थी। वहीं, पंजाब का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे। अय्यर आईपीएल के सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पिछले साल ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, खिताब जीतने के बावजूद केकेआर ने अय्यर को रिटेन नहीं किया। अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 2020 में फाइनल में जगह बनाई थी। अब अय्यर की नजर पंजाब को पहला खिताब जिताने पर होगी। गिल को इसलिए चाहिए 29 रन जीटी कैप्टन शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में 4,500 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए 29 रनों की जरूरत है। हेड-टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल में गुजरात और पंजाब के बीच कुल 5 पांच खेले गए हैं। जीटी ने तीन और पीबीकेएस ने दो मैचों में जीत हासिल की। गुजरात ने पिछले साल पंजाब के खिलाफ आखिरी मैच में तीन विकेट से विजयी परचम फहराया था। गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल वढेरा/प्रियांश आर्य, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet