LATEST NEWS

शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग, ना करें ये काम

 हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की अमावस्या तिथि इस बार 29 मार्च, शनिवार को आ रही है, जिसे शनि अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा. जब अमावस्या तिथि शनिवार को पड़ती है, तो इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन सूर्य ग्रहण और शनि का मीन राशि में गोचर भी हो रहा है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. शास्त्रों के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और पितरों का तर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है. विशेष रूप से जिन जातकों की कुंडली में पितृ दोष है, उनके लिए यह दिन अत्यधिक फलदायी होता है. ज्योतिष शास्त्र में शनि अमावस्या से जुड़ी कुछ विशेष सावधानियों का उल्लेख किया गया है. अगर इनका पालन नहीं किया गया, तो शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, जिससे जीवन में कई कठिनाइयां आ सकती हैं. आइए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए. पूजा के बाद पीठ न दिखाएं शनि अमावस्या के दिन शनिदेव के मंदिर जाकर विधिपूर्वक पूजा करें और शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें. लेकिन ध्यान रखें, मंदिर से लौटते समय शनिदेव को पीठ दिखाना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में बाधाएं आ सकती हैं और शनि दोष बढ़ सकता है. पूजा के दौरान शनिदेव की आंखों में न देखें शनि अमावस्या पर पूजा करते समय यह ध्यान रखें कि शनिदेव की आंखों में सीधा देखने से बचें. शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव की दृष्टि वक्री होती है और यदि कोई उनकी आंखों में देखता है, तो उसे उनके वक्री दृष्टि का अशुभ प्रभाव झेलना पड़ता है. इसलिए पूजा करते समय आंखें नीचे रखें. इन चीजों को घर न लाएं शनि अमावस्या के दिन गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना बहुत पुण्यकारी होता है. लेकिन इस दिन गरीबों का अपमान भूलकर भी न करें, अन्यथा शनिदेव की कृपा प्राप्त नहीं होती. साथ ही, इस दिन लोहे, काले जूते या अन्य शनि से संबंधित वस्तुएं घर लाने से बचना चाहिए. नाखून, बाल और दाढ़ी न काटें शनि अमावस्या के दिन नाखून काटना, बाल कटवाना या दाढ़ी बनवाना वर्जित माना गया है. ऐसा करने से जीवन में विघ्न-बाधाएं आ सकती हैं. इसके अलावा, झूठ बोलना, क्रोध करना, कटु वचन कहना और तामसिक भोजन ग्रहण करना भी इस दिन टालना चाहिए. स्त्री-पुरुष संबंध से बचें गरुड़ पुराण के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए. ऐसा करने से उत्पन्न संतान को कई प्रकार के कष्ट उठाने पड़ सकते हैं. इसके अलावा, इस दिन सुबह देर तक सोने से बचें. बल्कि जल्दी उठकर काले तिल डालकर स्नान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें. इन स्थानों पर न जाएं शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी है, इसलिए इस दिन श्मशान, कब्रिस्तान, या सुनसान स्थानों पर जाने से बचना चाहिए. अमावस्या तिथि को नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय होती हैं, जिससे अनचाही समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. साथ ही, इस दिन माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें और घर में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें. ऐसा न करने से पितर और शनिदेव अप्रसन्न हो सकते हैं. शनि अमावस्या पर करें ये शुभ काम पवित्र नदी में स्नान करें और पितरों का तर्पण करें. शनिदेव को तिल, तेल, काले वस्त्र और उड़द दान करें. गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करें. हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करें. सात्विक भोजन ग्रहण करें और संयम का पालन करें.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई

रायपुर विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सर्वाधिक अनुपात हेतु प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा ने की। समारोह में देशभर के स्वास्थ्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक, राज्य क्षय अधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक विजय दयाराम के. ने प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने “टीबी मुक्त पंचायत” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है। उल्लखेनीय है कि भारत सरकार द्वारा 2023 में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत” की परिकल्पना की गई थी। पहले ही वर्ष छत्तीसगढ़ की 2260 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 4102 पंचायतों तक पहुँच गई, जो देश में सर्वाधिक अनुपात दर्शाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को मिले इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को बधाई दी।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने निर्देश दिए कि 100 दिवसीय अभियान के दौरान चिन्हित सभी संभावित मरीजों की X-Ray और नाट परीक्षण प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएँ, उनका तत्काल पंजीकरण और उपचार प्रारंभ कर निक्षय पोषण योजना व मित्रों से सहायता सुनिश्चित की जाए। “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” बना जन-आंदोलन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 7 दिसंबर 2024 से शुरू किए गए 100 दिवसीय ‘निक्षय निरामय छत्तीसगढ़’ अभियान ने ग्रामीण स्तर पर व्यापक पहचान, उपचार और सहभागिता को गति दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों – उद्योगों, कॉरपोरेट्स, NGO व आम जनता – से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की गई थी। इस अपील के बाद प्रदेश में निक्षय मित्रों की संख्या बढ़कर 13,422 हो गई, जिन्होंने अब तक 26,039 टीबी मरीजों को पोषण आहार व अन्य सहयोग प्रदान किया है।

मंत्री जायसवाल ने प्रबंधन दुरूस्त करने एवं चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति के दिए निर्देश

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया मूल्यांकन  मंत्री जायसवाल ने आईसीयू, ब्लड बैंक और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का किया अवलोकन  मंत्री जायसवाल ने प्रबंधन दुरूस्त करने एवं चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति के दिए निर्देश डायलिसिस यूनिट सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया मूल्यांकनस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया मूल्यांकनस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया मूल्यांकन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  ने आज जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित सभी वार्डों का विस्तृत निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मरीजों एवं उनके परिजनों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं के अनुभवों पर चर्चा की।       निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, डीईआईसी और प्रसव विभाग का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने इसे मॉडल ओटी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक आधुनिक उपकरणों की पूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही, मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस यूनिट की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए।       निरीक्षण के अंत में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्टोर रूम का अवलोकन किया और इसे अधिक व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। अस्पताल की मौजूदा सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 5 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति के निर्देश दिए। साथ ही, प्रसूति विभाग में डॉक्टर एवं विशेषज्ञों की आवश्यकता की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध दवाइयों की गुणवत्ता की समीक्षा की।      इस अवसर पर वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक दुर्ग ललित चन्द्राकर और गजेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, स्वास्थ्य संचालक श्रीमती पदमिनी भोई, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, एडीएम अरविन्द एक्का, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक दुर्ग हेमन्त साहू, डॉ. ओपी वर्मा तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला पंचायत की नई टीम गांवों में लाएगी फिर से सुराज – अरुण साव

रायपुर, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में शामिल हुए। साहू और साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ली। बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मिलन में विधायकगण सर्वधरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला भी शामिल हुए। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप और सदस्यों ने इस गरिमामय समारोह में शपथ ग्रहण किया। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगण गांवों के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप आप सभी काम करें। आपकी सक्रियता से ही गांव का संपूर्ण विकास होगा।       उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ, जिस उम्मीद के साथ आपको अपना आशीर्वाद दिया है, उसका आदर करते हुए जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करें। ग्राम विकास के बड़े उद्देश्यों को लेकर पंचायतीराज व्यवस्था बनाई गई है। संविधान में संशोधन करके पंचायत को सशक्त बनाया गया है। उसको आज मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। साव ने उम्मीद जताई कि हमारे बिलासपुर की जिला पंचायत की यह नई टीम गांव में सुराज लाएगी। बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल एवं श्रीमती हर्षिता पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

बोमन ईरानी ताज होटल पहुंच हुए इमोशनल

मुंबई बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर बोमन ईरानी हाल ही में मुंबई के ताज होटल कारपोरेट इवेंट के गेस्ट के रूप में पहुंचे थे. यहां जाकर वो काफी इमोशनल हो गए थे. जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने रीसेंट वीडियो में उन्होंने बताया कि जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है. बोमन ईरानी पहले इसी जगह काम किया करते थे. रूम सर्विस की उनकी ड्यूटी हुआ करती थी. बोमन ने जताया आभार बता दें कि बोमन ईरानी किसी इवेंट के लिए मुंबई कोलाबा के ताज होटल में रुके थे. उन्होंने वीडियो बनाकर बताया कि वह साल 1979 में यहां काम कर चुके हैं. बोमन ईरानी जहां से कभी चाय, नाश्ता, खाना और फ्रूट बास्केट लेकर आते-जाते थे, उनकी पैसेज में खड़े होकर ये वीडियो बनाकर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बोमन ईरानी ने लिखा- आइकॉनिक ताज में जिंदगी ने एक चक्र पूरा किया. उन्होंने ईश्वर का आभार भी जताया है. बोमन ईरानी  के इस वीडियो पर कई सारे सिलेब्स के कमेंट्स हैं. बता दें कि दीया मिर्जा, अनिल कपूर , महिमा चौधरी और शंकर महादेवन ने भी कमेंट्स में बोमन ईरानी को सलाहा है.

छत्तीसगढ़ से निकली आस्था की गूंज, देशभर में गूंजेगा माता कर्मा का संदेश – मुख्यमंत्री साय

रायपुर छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावनअवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कर्माधाम परिसर में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। यह डाक टिकट न केवल श्रद्धा की प्रतीक माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है, बल्कि साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने आदर्श विवाह समारोह में शामिल नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए समाज की एकजुटता और संस्कारशीलता की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा भक्त माता कर्मा का जीवन निष्ठा, बलिदान और भक्ति की मिसाल है। डाक टिकट के माध्यम से उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाना, भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा। साहू समाज ने हमेशा मुझे अपार स्नेह दिया है और मैं समाज की इस ऐतिहासिक मांग को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मुख्यमंत्री साय ने यह भी जानकारी दी कि राजिम माता की मूर्ति स्थापना सहित अन्य विकास कार्यों के लिए पूर्व में घोषित 5 करोड़ रुपए की राशि अब बजट में शामिल कर दी गई है, जिससे समाज के धार्मिक स्थलों के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माता कर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि माता कर्मा का आशीर्वाद समाज और प्रदेश दोनों के लिए कल्याणकारी है। यह डाक टिकट मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने डाक टिकट विमोचन को तैलिक समाज के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा यह डाक टिकट एक प्रतीक नहीं, बल्कि माता कर्मा के संघर्ष, सेवा और त्याग की राष्ट्रीय मान्यता है। समारोह में छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर संत माता कर्मा आश्रम शक्तिपीठ रायपुर को सामाजिक योगदान के लिए “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” से सम्मानित किया गया, जो पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, पवन साय, विधायक दीपेश साहू, विधायक संदीप साहू, डाक सेवाएं निदेशक दिनेश मिस्त्री सहित साहू समाज के अनेक प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने परिवार सहित कथा में लिया भाग, 27 मार्च को होगा कथा का समापन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के मायाली के मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सहभागी बने और भक्ति-भाव से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने  एक लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का पुष्पमाला पहनाकर एवं मधेश्वर महादेव का छायाचित्र भेंटकर अभिनंदन किया, साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पवन साय, कृष्ण कुमार राय, भरत सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी — कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 27 मार्च को पुनः प्रारंभ होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि भगवान शिव की दिव्य कथा कहने स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा मधेश्वर महादेव की धरती पर पधारे हैं। यहां पाँच दिनों से चल रही शिव भक्ति की धारा से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया है। इस पावन कथा से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का पुनः शुभारंभ 27 मार्च को किया जाएगा। इसके तहत इच्छुक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अयोध्या धाम रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। शिव महापुराण कथा की दिव्य धारा से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर  जनजाति के ग्रामीण भी लाभान्वित हुए। ग्राम पंडरसिली (मनोरा), बेहेराखार और भितघारा (बगीचा) से आए अनेक श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे। पहाड़ी कोरवा जनजाति के संतोष राम, बजरु राम, शंकर राम, दुर्गा राम और बिरहोर जनजाति के  गेंदु राम, गुरुबारु राम, लाखा राम ने कहा कि शिव कथा ने हमारे अंतर्मन को छू लिया है। प्रदीप मिश्रा जी के प्रवचन केवल भक्ति नहीं सिखाते, वे जीवन को नई दिशा भी देते हैं। मधेश्वर महादेव: आध्यात्मिक आस्था का केंद्र मुख्यमंत्री साय ने मधेश्वर महादेव धाम को विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में गौरव का प्रतीक बताया और कहा कि यह स्थल पूरे प्रदेश की धार्मिक आस्था का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर का अधिक से अधिक लोग लाभ लें और कथा के शेष दो दिनों में भी उपस्थित होकर शिव भक्ति से स्वयं को अनुप्राणित करें।

छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व सीएम बघेल समेत कई IAS-IPS अफसरों के घर पर छापा

रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर और भिलाई में सीबीआई की टीम ने छापेमारी शुरू की है. एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी शुरू की है. महादेव बेटिंग ऐप मामले में बघेल के घर समेत कई जगहों पर छापेमारी जारी है. ईडी के बाद सीबीआई ने भी महादेव बेटिंग ऐप मामले में एंट्री की है. इस मामले में हजारों करोड़ की ठगी की गई थी. सीबीआई के अधिकारी सुबह-सुबह भिलाई और रायपुर स्थित आवास पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम महादेव बेटिंग ऐप मामले में छापेमारी करने पहुंची है. इससे पहले ईडी की टीम ने भी इसी समय छापेमारी की थी.     अब CBI आई है.     आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. मिली जानकारी के अनुसार, CBI की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के पहुंची है। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर दबिश दी है। साथ ही अभिषेक पल्लव समेत चार IPS और सात पुलिस अफसरों के घर पर रेड पड़ी है। पूर्व सीएम के कार्यालय ने किया ट्वीट पूर्व सीएम के कार्यालय ने एक ट्वीट भी जारी किया है। जिसमें लिखा- अब सीबीआई आई है। अहमदाबाद में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ड्राफ्टिंग कमेटी की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- भाजपा की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई को भेजा है।    पूर्व डिप्टी सीएम ने कसा तंज मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का ट्वीट किया है। लिखा- बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है।प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है। इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है।     बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश जी छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है। CBI की कार्रवाई लोकतंत्र का हनन – पूर्व डिप्टी सीएम  पहले ED फिर CBI – जांच एजेंसियों को भाजपा की B team बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है। अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है। भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है। क्या है महादेव बेटिंग ऐप? महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया ऐप है. इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे. ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी. अवैध सट्टे के नटवर्क के जरिए इस ऐप का जाल तेजी से फैला और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले. इस ऐप से धोखाधड़ी के लिए एक पूरा खाका बनाया गया था. दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप कई ब्रांच से चलता था. हर ब्रांच को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल फ्रेंचाइजी के रूप में बेचते थे. यूजर को सिर्फ शुरुआत में फायदा और बाद में नुकसान होता. फायदे का 80% हिस्सा दोनों अपने पास रखते थे. सट्टेबाजी ऐप रैकेट एक ऐसी मशीन की तरह काम करता है, जिसमें एल्गोरिदम यह तय करता है कि ऐप में अपना पैसा लगाने वाले केवल 30% ग्राहक ही जीतें. हाल ही में हुई थी ED की रेड पिछले दिनों ईडी ने भूपेश बघेल के आवास पर भारी मात्रा में कैश पाए जाने का दावा किया था. इसकी गिनती के लिए ईडी अधिकारियों ने दो कैश गिनने वाली मशीनें मंगवाई थी. ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े एक परिसर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और दस्तावेज भी जब्त किए. ये मामला शराब घोटाले से जुड़ा था.

रायपुर : श्रमिकों के लिए तीसरे श्रम अन्न केंद्र का हुआ शुभारंभ, मात्र 5 रुपए में मिलेगा भरपेट पौष्टिक भोजन

रायपुर श्रमिकों के लिए तीसरे श्रम अन्न केंद्र का हुआ शुभारंभ श्रमिकों के लिए तीसरे श्रम अन्न केंद्र का हुआ शुभारंभ श्रमिकों के लिए तीसरे श्रम अन्न केंद्र का हुआ शुभारंभ श्रमिकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए, बिलासपुर शहर के शनिचरी चांटीडीह इलाके में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर इस केंद्र का उद्घाटन किया और श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। यह श्रम अन्न केंद्र मात्र 5 रुपए में पंजीकृत श्रमिकों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराएगा। योजना के तहत, इस केंद्र से प्रतिदिन लगभग 700 श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले वृहस्पति बाजार और तिफरा में दो श्रम अन्न केंद्र पहले से संचालित थे, जिनसे कुल 1800 श्रमिकों को लाभ मिल रहा था। अब इस नए केंद्र के साथ यह संख्या और बढ़ेगी। लोकार्पण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि चांटीडीह क्षेत्र के श्रमिकों ने तीन महीने पहले इस भोजन केंद्र की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार अल्प समय में पूरा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि वे स्वयं आकस्मिक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखेंगे। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय) का सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की सहायक आयुक्त ज्योति शर्मा ने बताया कि श्रमिक सुबह काम की तलाश में निकल जाते हैं और कई बार बिना भोजन किए ही काम में जुट जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने यह योजना लागू की है। अब वे मात्र 5 रुपए में पौष्टिक भोजन कर सकेंगे या टिफिन में पैक करवा कर भी ले जा सकेंगे। श्रम अन्न केंद्र सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुला रहेगा। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक योशिता शर्मा ने श्रमिकों को अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि सहायक श्रम पदाधिकारी आर. के. तम्हाने ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पार्षद रूपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी, रानी देवांगन, रेखा पांडे, मनोरमा विजय यादव, पूर्व पार्षद विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रमिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रायपुर : एफ.पी.ओ. मेले में मिलेगा जैविक और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का अनूठा संगम

रायपुर : एफ.पी.ओ. मेले में मिलेगा जैविक और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का अनूठा संगम रायपुर में तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन मेला 26 मार्च से कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे शुभारंभ रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को बढ़ावा देने और जैविक व प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के 45 कृषक उत्पादक संगठन अपने उत्कृष्ट कृषि उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे। यह मेला 26 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 26 मार्च को सुबह 11 बजे कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू और रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। एफ.पी.ओ. मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित जैविक और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की भरमार होगी। मेले में सुगंधित जैविक चावल-विष्णुभोग, देवभोग, जीराफूल, ब्लैक राइस, रेड राइस, ग्रीन राइस, ब्राउन राइस, जैविक दालें और तिलहन – अरहर, उड़द, मसूर, लाखड़ी दाल, सरसों, मूंगफली तेल, शीशम तेल, मिलेट्स और आटा- बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, मल्टीग्रेन आटा, चावल आटा, रागी आटा, मसाले और हर्बल उत्पाद- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, मोरिंगा पाउडर, हर्बल साबुन, फिनाइल, जैविक गुड़ और स्नैक्स – गुड़, गुड़ कैंडी, बेरी बिस्कुट, आम पापड़, महुआ लड्डू, अमचूर लड्डू, अचार और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ – नींबू, कटहल, आंवला, हल्दी, सरसों, बांस, मिक्स अचार, मशरूम पापड़, मशरूम बड़ी, सौंदर्य और स्वास्थ्य उत्पाद -हनी बी वैक्स, लिप बाम, फुट क्रीम, कुमकुम, हल्दी रोली उपलब्ध होंगे। मेले में न केवल उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी, बल्कि एफ.पी.ओ. के बेहतर संचालन के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक और एफ.पी.ओ. के प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारत सरकार द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, फसल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में एफ.पी.ओ. मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में यह आयोजन हो रहा है, जहां किसानों को सीधा बाजार मिलेगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण जैविक उत्पाद। इस तीन दिवसीय एफ.पी.ओ. मेला सह प्रदर्शनी में आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जहां वे अपनी पसंद के जैविक और प्रसंस्कृत उत्पाद खरीद सकेंगे।

मंत्री परमार ने सृजन (SRIJAN) कार्यक्रम के पोर्टल का किया शुभारंभ

सृजन से जुड़कर समाज के प्रश्नों के समाधान-कारक नवाचारों के लिए आगे आएं विद्यार्थी : मंत्री परमार मंत्री परमार ने कहा कि सृजन कार्यक्रम के माध्यम से, नवाचारी शोध एवं अनुसंधान की दृष्टि से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी मंत्री परमार ने सृजन (SRIJAN) कार्यक्रम के पोर्टल का किया शुभारंभ भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को मंत्रालय में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित “सृजन” कार्यक्रम के पोर्टल का शुभारंभ किया। मंत्री परमार ने सृजन कार्यक्रम की नोडल एजेंसी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सृजन कार्यक्रम के सफल संचालन एवं इनोवेट एमपी की दृष्टि से सृजन पोर्टल को तैयार करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री परमार ने कहा कि सृजन कार्यक्रम के माध्यम से, नवाचारी शोध एवं अनुसंधान की दृष्टि से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। उच्च शिक्षण एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के ऐसे विद्यार्थी जो नवाचार का दृष्टिकोण रखते हैं, उन्हें नवाचारों के सृजन के लिए यह मंच तैयार किया गया है। यह मंच पंजीयन करने वाले विद्यार्थियों को नवाचार साझा करने, उसमें आगे बढ़ने एवं उनके नवाचारों के दस्तावेजीकरण के लिए सहायता प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को शोध एवं अनुसंधान के साथ नवाचार के दस्तावेजीकरण के लिए भी विश्वविद्यालय सहयोग प्रदान करेगा। मंत्री परमार ने अपील करते हुए कहा कि नवाचार करने वाले अधिकाधिक विद्यार्थी, इस मंच के माध्यम से जुड़ें और अपने प्रोजेक्ट्स को अपलोड करें। इससे विद्यार्थियों के करियर की राहें और उनका भविष्य संवरेगा। परमार ने कहा कि सृजन कार्यक्रम, शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य में मील का पत्थर सिद्ध होगा और प्रदेश में इसके माध्यम से अभूतपूर्व नवाचार होंगे। मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स मात्र संस्थान परिसर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। विद्यार्थियों को, समाज के प्रश्नों के समाधानकारक नवाचारों के लिए सशक्त मंच देने के लिए “सृजन” कार्यक्रम तैयार किया गया है। विद्यार्थियों को नवाचारों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्ययोजना तैयार की गई है। मंत्री परमार के मार्गदर्शन में, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने सृजन कार्यक्रम का सूत्रपात किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल से संबद्ध इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक एवं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को वर्त्तमान में संचालित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत विकसित किये गए नवीन प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। यह कार्यक्रम उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स को चिन्हित करने एवं उन्हें भविष्य में प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने के लिए पूर्ण सुविधा प्रदान करने का प्रयास है। सृजन कार्यक्रम, स्टार्ट-अप की स्थापना को भी प्रोत्साहित करेगा। सृजन कार्यक्रम का मूल उद्देश्य, तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करना है। सृजन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को रियल लाइफ प्रॉब्लम्स एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिकी बेस्ड प्रोजेक्ट्स पर कार्य को आगे विकसित करने के लिए प्रोत्साहित एवं सहायता प्रदान करेगा। साथ ही इनोवेटिव आइडियाज को स्टार्ट-अप में बदलने की सहायता भी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक इकोसिस्टम विकसित करना एवं सहायता प्रदान करना है। यह कार्यक्रम, नवीन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अनुसन्धानोमुखी शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। संस्थान अपने विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोजेक्ट, सृजन कार्यक्रम के पोर्टल https://srijan.rgpv.ac.in/ पर अपलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल पर संबंधित संस्थाओं द्वारा अप्लाई किये जाने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तृत विवरण अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। प्रोजेक्ट्स अपलोड 25 मार्च से 19 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। सृजन कार्यक्रम के पोर्टल के शुभारम्भ कार्यक्रम में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मोहन सेन एवं डॉ. सुधीर सिंह भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

रायपुर : सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय राज्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर : सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय राज्यमंत्री से की मुलाकात छत्तीसगढ़ की सहकारी उपलब्धियों और मांगों पर हुई विस्तार से चर्चा रायपुर छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव सहकारिता छत्तीसगढ़ शासन सुब्रत साहू, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं कुलदीप शर्मा तथा भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ की सहकारी क्षेत्र में उपलब्धियों, चुनौतियों और आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों  के बारे में केंद्रीय राज्य मंत्री मोहोल को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विजन को साकार करने में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के आधुनिकीकरण के लिए 2028 पैक्स का चयन किया गया है। इसके अलावा, शेष 30 पैक्स और प्रस्तावित 500 नए पैक्स के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 8500 करोड़ रुपये के अल्पकालिक कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा था, जिसमें से अब तक 7709 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। हालांकि, नाबार्ड द्वारा केवल 1150 करोड़ रुपये का ही रियायती पुनर्वित्त उपलब्ध कराया गया है, जो कुल ऋण का मात्र 14.9 प्रतिशत है। इस अनुपात को बढ़ाकर 45 प्रतिशत तक करने की मांग की गई। मंत्री कश्यप ने केंद्र सरकार से राज्य के शक्कर बिक्री मासिक कोटा प्रणाली में छूट देकर अधिक मात्रा में बिक्री की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया ताकि गन्ना किसानों का भुगतान तेजी से हो सके। सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया द्वारा लिए गए टर्म लोन पर 84.79 लाख रुपये के विलंबित ब्याज को माफ करने का अनुरोध किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी के लिए छत्तीसगढ़ को एक्सपोजर विजिट में शामिल करने का भी आग्रह किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति देने की कई पहल की है, जिसमें जनजातीय परिवारों के लिए दुग्ध सहकारिता योजना के तहत 6 जिलों में 325 परिवारों को 650 दुधारू पशु उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत राज्य में 725 गोदामों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 665 पूर्ण हो चुके हैं। राज्य के 28 पैक्स में जनऔषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें से 25 हाल ही में स्थापित किए गए हैं। 2029 पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 1103 हाल ही में शुरू किए गए हैं। मंत्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार जैविक खेती और वन उत्पादों के सहकारी विपणन को प्रोत्साहित कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी लघु वनोपज संघ के माध्यम से 22 लघु वनोपजों का जैविक प्रमाणन प्राप्त किया गया है। छत्तीसगढ़ ने सभी पैक्स का एनसीसीएफ पोर्टल पर पंजीयन पूरा कर लिया है। सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की स्थापना कर धान उपार्जन के दौरान 116 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है। पिछले 6 महीनों में 2.50 लाख किसानों को केसीसी कार्ड वितरित किए गए हैं। राज्य के सभी पैक्स में पीएम किसान समृद्धि केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां से 1760.34 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है। मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल से छत्तीसगढ़ की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से राज्य में कृषि, ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रही हैं। केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग मिलने पर इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा।

अकादमी में रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए: मंत्री परमार

मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर : मंत्री परमार बाजार में भी स्थापित होंगे अकादमी की पुस्तकों के बिक्री केंद्र: मंत्री परमार अकादमी में रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए: मंत्री परमार “मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी कार्यसमिति एवं प्रबंधक मंडल” की बैठक हुई भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंगलवार को “मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी कार्य समिति एवं प्रबंधक मंडल” की बैठक हुई। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि अकादमी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत् कार्य किए जाएं। परमार ने अकादमी को आर्थिक रूप से सशक्त करने, समय पर पुस्तकें प्रकाशित करने तथा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बाजार में भी अकादमी की पुस्तकों की बिक्री केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। परमार ने अकादमी द्वारा प्रकाशित द्विमासिक रचना पत्रिका में समसामयिक आलेख, विश्वविद्यालय महाविद्यालय तथा उच्च शिक्षा विभाग की गतिविधियों की जानकारी के साथ प्रकाशित करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही के पालन प्रतिवेदन की पुष्टि हुई एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का अनुमोदन भी किया गया। साथ ही अकादमी में दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई बनाने, संविदा कर्मचारियों को समकक्षता प्रदान करने तथा स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरने एवं अकादमी के संविधान में संशोधन कर समसामयिक बनाने का भी निर्णय लिया गया। अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल ने विचारणीय विषयों का प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं कार्यसमिति सदस्यों ने भी विचार साझा किए। हिंदी भाषा के समग्र प्रचार प्रसार एवं व्यापकता को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ।। मंत्री परमार ने मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी से प्रकाशित एवं लेखक डॉक्टर मनोहर भंडारी की पुस्तक “भारतीय ज्ञान परंपरा और समग्र स्वास्थ्य” का विमोचन भी किया। बैठक में आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत वरवड़े एवं मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरू, कार्यसमिति की सदस्यगण एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन पर 5 हजार से अधिक लोगों ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक से स्वागत व अभिनंदन किया

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का  जन्मदिन पर 5 हजार से अधिक लोगों ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक से स्वागत व अभिनंदन किया। चिंतामन गणेश मंदिर स्थित महाकाल परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशाल जनसमूह ने स्वागत किया। इनमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे ,पुरूष सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति श्रीमति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़ और अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम जनता का आभार जताते हुए कहा कि आपके स्नेह और आशीष के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है। आपसे मिले बिना जी नहीं भरता है। इसलिए मैं दौड़ के आपके पास चला आता हूं। उन्होंने कहा कि उज्जैन की भूमि पर उद्योगों की बहार आने लगी है। आज हमने 1200 करोड़ रुपए से अधिक के उद्योगों को लगाने के लिए भूमि-पूजन किया है। इसमें 5000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और आने वाले समय में कई लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हमारे प्रदेश में आने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। लगातार प्रयास से हम सफलता पा रहे हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से हम स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। विकास की रफ्तार अब नहीं रुकेगी। आम जनता और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को फलों से तौला भी गया और मित्र मण्डल कार्यकर्ताओं ने कतार लगाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का फूल, मोतियों की माला से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने आत्मीयता से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद भी दिया।  

जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना सरकार का संकल्प: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

आशा दीदियों ने अपनी सेवाओं से गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों का जीता है विश्वास: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुमन वर्मा की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना सरकार का संकल्प: उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक कर्मचारी पूरी सजगता और समर्पण के साथ जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका सराहनीय है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाओं से गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों का विश्वास जीता है, जिससे वे जोखिमपूर्ण स्थितियों में भी आश्वस्त होकर स्वास्थ्य संस्थानों में पहुँच रही हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दीक्षा नगर, बागमुगलिया निवासी गर्भवती महिला के उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों के बीच मजबूत विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने आशा दीदी श्रीमती सुमन वर्मा के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ हैं, जिनके प्रयासों से हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उचित देखभाल संभव हो पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “सबका स्वास्थ्य, सबका विश्वास” को साकार किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों के बीच विश्वास का एक मजबूत ताना-बाना बुना है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। गर्भवती महिलाओं से नियमित जाँच कराने की अपील की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर तक लाना ही स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी का संकल्प है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों से श्रीमती सुमन वर्मा की तरह समर्पण और जागरूकता के साथ सेवाएँ प्रदान करने का आहवान किया, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से नियमित जाँच कराने की अपील की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया गर्भवती महिला को 25 मार्च को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गुलाबी नगर में आयोजित विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में जांच के लिए चिन्हित किया गया था। महिला का वजन कम था और उसे पूर्व में गर्भपात हो चुका था, इसलिए उसे हाईरिस्क श्रेणी में रखा गया। वार्ड क्रमांक 55 की आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुमन वर्मा ने महिला को शिविर में लाकर जांच करवाने के लिए लगातार प्रेरित किया। लेकिन महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। यह आशा कार्यकर्ता द्वारा समय-समय पर दी गई देखभाल और सलाह का ही परिणाम था कि महिला को विश्वास हो गया कि आशा दीदी के साथ जाने पर ही उसे और उसके बच्चे को किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा। महिला के इस विश्वास को देखते हुए आशा कार्यकर्ता ने अपने ही वाहन से महिला को शिविर में लाकर उसकी जांच करवाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 25 मार्च को आयोजित एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविरों में 66 स्वास्थ्य संस्थाओं में आठ सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनकी तीन अतिरिक्त प्रसव पूर्व जांच करवाई जा रही है। मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए हर माह की 9 और 25 तारीख को यह विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रसव के बाद भी 45 दिन तक आशा कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट कर फॉलोअप किया जाता है, जिससे प्रसव के बाद महिला और शिशु को बेहतर देखभाल मिल सके।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet