LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की।  मुख्यमंत्री साय ने गुरु खुशवंत को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी उपस्थित रहे।

संबल योजना: 28 मार्च को सीएम मोहन यादव जारी करेंगे श्रमिक परिवारों के खातों में 505 करोड़ रूपये, मिलेगा लाभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 मार्च को मंत्रालय में संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 23 हजार 162 प्रकरणों में 505 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपये दिए जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालयीन शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिए संपूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। गिग वर्कर्स भी योजना में शामिल नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारंभ किया गया है। इन्हें भी संबल योजना के अंतर्गत समस्त लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है। इससे वे केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं। जन्म से मृत्यु तक आर्थिक सहायता संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है। प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब उन्हें भी 5 लाख रुपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने योजना प्रारंभ होने के बाद 1 अप्रैल 2018 से अब तक 1 करोड़ 74 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया है। श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग योजनांतर्गत वर्तमान तक 06 लाख 58 हजार से अधिक प्रकरणों में 5 हजार 927 करोड़ रुपये से अधिक के हितलाभ दिए जा चुके हैं। जानिए क्या है संबल योजना     मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं।     स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं।     संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।     नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। इन्हें भी संबल योजना के अंतर्गत समस्त लाभ प्रदान किये जा रहे हैं।     संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है। इससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं।संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है।     प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब उन्हें भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम अंतर्गत 2.16 करोड़ अंतरित सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम के तहत राज्य अधिवक्ता परिषद् जबलपुर के बैंक खाते में 2 करोड़ 16 लाख रूपये अंतरित कर दिये गये है। राशि वित्त वर्ष 2024-25 के लिये अंतरित की गई है। इस स्कीम के तहत 12 हजार रूपये के मान से प्रत्येक नवीन अधिवक्ता को सहायता राशि प्रदान की जाती है।  

प्रशासन ने की कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान से 27 सिलेंडर जब्त किए गए, मेटल पिघलाकर बना रहे थे ज्वेलरी

इंदौर जिला प्रशासन ने गुरुवार को सराफा क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई की। बड़ा सराफा मोरसली गली स्थित कमला टावर में एक ज्वेलरी दुकान से 27 सिलेंडर जब्त किए गए। दुकान में मेटल पिघलाने के लिए इन सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था, जो सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। जांच में दुकान पर न तो अग्निश्मन यंत्र मिले और न ही संचालक भंडारण से संबंधित कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके चलते आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।   सुरक्षा मानकों की अनदेखी जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सांई कृपा प्रिमियम मेटल्स दुकान की जांच की। यहां 19 किलो के 18 और 14 किलो के 9 सिलेंडर आंशिक रूप से भरे पाए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि दुकान में ज्वेलरी निर्माण के लिए मेटल पिघलाने में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग हो रहा था। सुरक्षा उपकरणों का अभाव और दस्तावेजों की कमी के कारण सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए। यह कार्रवाई बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान के तहत की गई। अवैध रीफिलिंग का खतरा हाल ही में मूसाखेड़ी क्षेत्र में अवैध एलपीजी रीफिलिंग के दौरान हुए धमाके ने खतरे की घंटी बजा दी थी। एक बर्तन की दुकान में बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते समय ब्लास्ट हुआ, जिसमें दुकान संचालक और कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। खाद्य विभाग पहले भी ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन अवैध रीफिलिंग का सिलसिला थम नहीं रहा। सख्त कार्रवाई का संकल्प जिला प्रशासन ने शहर में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का संकल्प लिया है। बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपायों की जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में आदर्श गौरव का दिखेगा नया अवतार

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव ने बताया है कि निर्देशक बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में दर्शकों को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म इंडस्ट्री में जहां कई कलाकार एक ही तरह के किरदारों में बंध जाते हैं, वहीं आदर्श गौरव हर बार खुद को नए अंदाज में पेश करते हैं। रुख में एक मासूम लड़के से लेकर द व्हाइट टाइगर में चालाक ड्राइवर, गन्स एंड गुलाब्स में गैंगस्टर और खो गए हम कहां में चार्मिंग फिटनेस ट्रेनर तक,हर किरदार में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव, जिसमें उन्होंने एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर का किरदार निभाया, और उनकी अगली फिल्म तू या मैं में एक छोटे शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में उनका नया अंदाज, यह साबित करता है कि वह आज के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। आदर्श गौरव ने कहा, मेरे लिए एक्टिंग का मतलब है पूरी तरह से किरदार में डूब जाना।शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से। मैं सिर्फ किरदार नहीं निभाता, बल्कि उसमें पूरी तरह बदल जाता हूँ। हर रोल मुझसे कुछ नया मांगता है, और यही चीज़ मुझे सबसे ज़्यादा रोमांचित करती है। चाहे रुख का ध्रुव हो, द व्हाइट टाइगर का बलराम हलवाई, या गन्स एंड गुलाब्स का जुगनू,मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि मेरा अभिनय असली और असरदार लगे। इसके लिए मैं अपने हाव-भाव, शरीर की बनावट और मानसिकता को पूरी तरह से ढालता हूँ। आदर्श गौरव ने कहा,मैं मानता हूँ कि हर किरदार का लुक बहुत मायने रखता है, क्योंकि इंसान की चाल-ढाल, कपड़े और हाव-भाव उसके जीवन के अनुभवों को दर्शाते हैं। खो गए हम कहां में नील परेरा नामक फिटनेस ट्रेनर के किरदार के लिए मुझे एक एथलेटिक बॉडी बनानी पड़ी, जबकि सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव में नासिर शेख के रूप में मुझे एक संघर्षशील फिल्ममेकर की भूख और जुनून दिखाना था। और अब तू या मैं में, मैं एक छोटे शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का किरदार निभा रहा हूँ, जिसके लिए एक अलग अप्रोच की जरूरत है। आदर्श ने कहा,मैं कभी भी खुद को दोहराना नहीं चाहता। यह मेरा सबसे बड़ा डर है। अगर मैं हर फिल्म में एक जैसा दिखूं और महसूस करूं, तो इसका मतलब है कि मैं अपने काम के साथ न्याय नहीं कर रहा। एक्टिंग का असली मज़ा उसी में है जब आप इतने अच्छे से किरदार में घुल-मिल जाएं कि दर्शक यह भूल जाएं कि वे किसी अभिनेता को देख रहे हैं। यही मेरी हर फिल्म में कोशिश रहती है।  

जान से मारने की धमकियों पर सलमान बोले- ‘मैं नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है’

मुंबई,  अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने भारी सुरक्षा के साथ घूमने-फिरने से होने वाली परेशानी पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते, क्योंकि उन्होंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है। सलमान खान जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार होटल में मीडिया से बात की और बताया कि भारी सुरक्षा के साथ बाहर आना- जाना परेशानियों का सबब बन जाता है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है। खान ने मीडिया से कहा, “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। इतने सारे लोगों के साथ घूमना एक समस्या बन जाती है। मैं किसी धमकी से नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है।” ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण शिकार मामले में संलिप्तता के लिए बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। पिछले साल, मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई थीं। जांच में पता चला कि शूट का उद्देश्य अभिनेता को डराना था और लॉरेंस के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था। पिछले साल अक्टूबर में सलमान के खास दोस्त नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में उनके घर के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और उनके घर की बालकनी को भी बुलेटप्रूफ शीशे से ढक दिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।  

पति और उसके परिवार के खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज कराए गए थे, स्पष्ट है कि रिश्ते में गहरी दरार, तलाक ही एक रास्ता

भुवनेश्वर एक महिला ने अपने पति के खिलाफ 45 केस दर्ज करा दिए। इस पर ओडिशा हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना तो एक तरह की क्रूरता है। इसके साथ ही अदालत ने पति की तलाक की अर्जी भी मंजूर कर ली। निचली अदालत ने पहले ही तलाक दिया था, जिसे हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से पति और उसके परिवार के खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज कराए गए थे, उससे स्पष्ट है कि रिश्ते में गहरी दरार आ चुकी है। दरअसल महिला ने फैमिली कोर्ट के 2023 के जजमेंट के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। निचली अदालत ने तलाक मंजूर किया था और कहा था कि महिला की ओर से इतने केस फाइल कराना मानसिक क्रूरता था। कपल की शादी 11 मई, 2003 को शादी हुई थी। शुरुआत में दोनों कटक में रहते थे और फिर भुवनेश्वर, बेंगलुरु, अमेरिका और जापान में वे रहे। हालांकि दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे और फिर मुकदमेबाजी का दौर शुरू हुआ। इसके चलते पति ने 2009 में तलाक के लिए आवेदन किया था और उनका कहना था कि पत्नी मानसिक क्रूरता कर रही है। महिला ने अपील दायर की थी और कहा कि उसका भी पक्ष सुना जाना चाहिए। तलाक का फैसला एकतरफा लिया गया है। इस मामले में फैमिली कोर्ट ने पति की तलाक की अर्जी को मंजूर किया और पत्नी के लिए 63 लाख रुपये की एलिमनी भी मंजूर की। इस मामले में पति का पक्ष रखने वाले वकील बिबेकानंद भुइंया ने कहा कि महिला ने पति और उसके परिवार के खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज कराई थीं। इसके अलावा कई बार तो पीटा भी और सिर पर चोटें लगीं। आरोप है कि महिला ने स्थानीय गुंडों को बुलाकर पति के माता और पिता को भी घर से बाहर निकलवा दिया था। यहां तक कि उसका मानसिक उत्पीड़न करने के लिए कई बार यह धमकी भी दी थी कि मैं आत्महत्या कर लूंगी। आरोप है कि तलाक मांगने वाले शख्स की पत्नी ने थाइलैंड और भारत में उसके दफ्तर में जाकर उपद्रव भी काटा था। इससे उसकी मनोदशा खराब हुई और अंत में उसने नौकरी ही छोड़ने का फैसला कर लिया था। पति के वकीलों ने कहा कि महिला ने कई मामले दर्ज कराए थे और इस तरह करना मानसिक उत्पीड़न था। उन्होंने कहा कि यदि कोई कहे कि मैं आत्महत्या कर लूंगा या कर लूंगी तो यह भी एक तरह का मानसिक उत्पीड़न है।

यहां ‘टोल फ्री’ करने की मांग पर धरना, 31 मार्च से आंदोलन की चेतावनी

अजमेर सरवाड़ कस्बे में अजमेर-कोटा स्टेट हाइवे पर खीरियां टोल नाके पर निजी वाहनों से हो रही टोल वसूली के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरवाड़ के निजी वाहनों से टोल वसूली बंद करने की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  भाजपा देहात पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भागचंद की अगुवाई में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता व अन्य टोल नाके पर पहुंचे और निजी वाहनों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में नारेबाजी करते हुए बीच सडक़ धरने पर बैठ गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने आवागमन को सुचारू बनाए रखा। भाजपा नेता पोरवाल का कहना रहा कि विगत लंबे समय से सरवाड़ समेत आस-पास के गांवों के निजी वाहनों से टोल वसूली की जा रही है, जो अनुचित है। निकटवर्ती कई गांवों में सरवाड़ के लोगों का व्यापारिक व सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। उन्हें यहां टोल देना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि राज्य के सभी टोल पर आस-पास के गांव-कस्बों के निजी वाहनों को टोल से रियायत जा रही है, लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ऐसा नहीं हो रहा। 31 से होगी कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने पर विभाग के सहायक अभियंता कमलकांत मीणा व टोल प्रतिनिधि सवाई सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी जगदीश चौधरी की मौजूदगी में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि विधायक गौतम के निर्देश के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद सहायक अभियंता मीणा व टोल प्रतिनिधि ने सोमवार 31 मार्च तक एक निश्चित प्रक्रिया पूरी कर सरवाड़ के निजी वाहनों को टोल से राहत देने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वार्ता में नौरतमल माली, कन्हैयालाल माली, कमलेश कोमल, रामस्वरूप वैष्णव, गोपाल लौहार आदि ने हिस्सा लिया।

Oppo ने हाल ही में बाजार में उतारी F29 सीरीज

नई दिल्ली Oppo ने हाल ही में F29 सीरीज को बाजार में उतारा है। भारतीय बाजार में आने के साथ ही इसकी चर्चा भी शुरू हो गई है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये डिवाइस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि इन स्मार्टफोन्स की सेल भारत में शुरू हो चुकी है, और कंपनी शुरुआती सेल के दौरान ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लेकर आई है। Oppo F29 5G सीरीज में कंपनी की तरफ से 2 मॉडल्स को लॉन्च किया गया है। इसमें Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G को शामिल किया गया है। इनमें से Oppo F29 5G की सेल 27 मार्च से Flipkart पर शुरू हो चुकी है। Oppo F29 5G में आपको 2 कलर ऑप्शन्स दिए जाते हैं। इसमें सॉलिड पर्पल और ग्लेशियर ब्लू को शामिल किया गया है। साथ ही इस फोन की शुरुआती कीमत 24 हजार रुपए है। इसे 2 वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं। जबकि दूसरा वैरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 26 हजार रुपए तय की गई है। बैंक ऑफर्स Oppo F29 Pro पर आपको बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप HDFC, Axis या SBI बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 2000 रुपए का अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। Oppo F29 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। साथ ही 8GB तक की रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा 16MP का मिलता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट भी दिया जाता है। 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलने वाला है। अगर आप Oppo F29 5G खरीदना चाहते हैं, तो यह Flipkart पर उपलब्ध है। शुरुआती सेल ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए जल्द खरीदारी करें। फोन को लेकर कंपनी दावा करती है कि मजबूत बॉडी से बना है। साथ ही इसकी स्पीड भी अच्छी मिलने वाली है। ऐसे में आपको फोन को लेकर कोई शिकायत नहीं होने वाली है। यही वजह है कि यूजर्स इस प्राइस रेंज में इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से फोन ट्रेंड में भी बना हुआ है।

सलमान खान ने पहनी ‘भगवान राम-हनुमान’ वाली ‘भगवा घड़ी’, ईद पर धूम मचाने की तैयारी

मुंबई बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की घड़ियों के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अक्सर उनके क्लासिक टाइमपीस सुर्खियां बटोरते हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ जब उन्होंने अपनी ऑरेंज घड़ी के साथ फैंस का ध्यान खींचा। ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में दिखी लाखों की युनीक घड़ी सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 27 मार्च को अभिनेता ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह एक कार के पास ब्लू शर्ट में कैजुअल अंदाज में पोज देते नजर आए। लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी ऑरेंज वॉच ने। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “इस ईद थिएटर्स में मिलते हैं!” जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को सिनेमाघरों में आमंत्रित कर रहे हैं। राम मंदिर लिमिटेड एडिशन वॉच की खासियत यह खास घड़ी ‘Jacob & Co. और Ethos’ के सहयोग से बनाई गई है, जिसे 2024 में अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लॉन्च किया गया था। इस वॉच में राम मंदिर की बारीक नक्काशी, भगवान राम और हनुमान जी की आकृतियां उकेरी गई हैं। इसका सैफरन स्ट्रैप आध्यात्मिकता, पवित्रता और प्रार्थना के महत्व को दर्शाता है। ‘Jacob & Co.’ के फाउंडर जैकब अराबो और सलमान खान के बीच गहरी दोस्ती है, जिसके चलते यह घड़ी उनके कलेक्शन का हिस्सा बनी। ईद पर धमाल मचाने को तैयार ‘सिकंदर’ सलमान खान इस ईद पर एक्शन और स्वैग के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ एक दमदार एक्शन फिल्म है, जिसमें सलमान अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और सलमान खान इसे ईद पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी और खुशी साझा की, हुर्रियत से जुड़े दो और गुटों ने छोड़ा अलगाववाद

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े दो और समूहों ने अलगाववाद का रास्ता छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके नए भारत के सपनों पर अपना भरोसा जताया है। शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी और खुशी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी। हुर्रियत से जुड़े दो और समूहों, जेएंडके तहरीकी इस्तेकलाल और जेएंडके तहरीक-ए-इस्तिकामत ने अलगाववाद को त्याग दिया है और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा निर्मित नए भारत में अपना विश्वास जताया है।” गृह मंत्री ने इसके साथ ही लिखा है, “मोदी सरकार के तहत अलगाववाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है और पूरे कश्मीर में एकता की जीत की गूंज सुनाई दे रही है।” दो दिन पहले यानी मंगलवार को भी गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी थी कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो घटकों जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) और जेएंडके डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (जेकेडीपीएम) ने अलगाववाद से अपने सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की एकता मजबूत होगी। गृह मंत्री शाह ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकलाल के प्रमुख गुलाम नबी सोफी ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स या इसी विचारधारा को मानने वाले किसी भी तरह के अलगाववादी संगठन और समूह से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि हमने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपना संघर्ष जारी रखा, लेकिन न तो एपीएचसी (गिलानी) और न ही एपीएचसी (मीरवाइज) आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाए। वे लोगों की आकांक्षाओं और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने में हर कदम पर विफल रहे। हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स पर भड़के सोफी ने एक बयान में कहा, “मैंने बहुत पहले ही अलगाववादी विचारधारा से नाता तोड़ लिया था और आज मैं आधिकारिक तौर पर इसकी निंदा करता हूं। मैं भारत का सच्चा और प्रतिबद्ध नागरिक हूं और भारतीय संविधान में विश्वास करता हूं।” बता दें कि दो दिन पहले एक अन्य समूह, मोहम्मद शरीफ सरताज के नेतृत्व वाले जम्मू स्थित ‘जेएंडके फ्रीडम मूवमेंट’ ने भी अलगाववादी संगठन के साथ लंबे समय से जारी अपने संबंध समाप्त कर लिए हैं तथा तत्काल प्रभाव से समूह को भंग करने की घोषणा की थी। सरताज ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स यानी एपीएचसी की विचारधारा का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और शिकायतों को दूर करने में विफल रही है। खुद को भारत का प्रतिबद्ध नागरिक बताते हुए जम्मू में रहने वाले सरताज ने राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने अलगाववादी धड़े जेकेएफएम को भंग करने की भी घोषणा की।

श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे पर यादों को किया ताजा

मुंबई, अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। श्रेया ने इस पोस्ट में चार्ली चैपलिन और चिटी चिटी बैंग बैंग की ट्रूली स्क्रंपशस के रूप में अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।इन तस्वीरों में श्रेया का थिएटर के प्रति गहरा जुड़ाव साफ झलकता है। खासतौर पर चार्ली चैप्लिन जैसी वेशभूषा में उनकी एक तस्वीर और चिटी चिटी बैंग बैंग की झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वर्ल्ड थिएटर डे पर श्रेया ने कहा,थिएटर दुनिया की सबसे पुरानी और प्रभावशाली कला में से एक है। स्टेज पर एक्टर का परफॉर्म करना हो या फिर आर्केस्ट्रा का संगीत, थिएटर एक अनमोल अनुभव देता है। मैंने बचपन से थिएटर देखा और इसका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। जब मैं चार्ली चैपलिन या चिटी चिटी बैंग बैंग जैसे किरदार निभाती थी, तब यह नहीं जानती थी कि ये छोटे-छोटे पल मेरे थिएटर के प्रति प्रेम को और मजबूत कर देंगे। श्रेया ने कहाख्,आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, उसकी शुरुआत थिएटर से ही हुई थी। फिल्मों और वेब शोज़ में आने से पहले, थिएटर ही था जिसने मुझे अभिनय का असली मतलब सिखाया। जब पहली बार मैंने स्टेज पर कदम रखा था, वो मेरे जीवन के सबसे खुशहाल दिनों में से एक था। मैं बचपन में थोड़ी इंट्रोवर्ट थी, लेकिन पहली बार मुझे आत्मविश्वास का एहसास थिएटर ने ही कराया। श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कुछ बचपन के सपने कभी फीके नहीं पड़ते, बस एक बड़ा मंच ढूंढ लेते हैं। हैप्पी #वर्ल्डथियेटर डे!श्रेया चौधरी इन दिनों बंदिश बैंडिट्स 2 और द मेहता बॉयज़ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय के लिए काफी सराही जा रही हैं।  

26 सुपरहीरोज की फौज दिखेगी एवेंजर्स: डूम्‍सडे में

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस को जिस एक फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार है, वो है ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’, और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जो आयरन मैन के बाद अब डॉक्‍टर डूम बनकर वापसी कर रहे हैं। मार्वल स्टूडियोज ने 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्‍म की पूरी कास्ट की घोषणा कर दी है। इसी हफ्ते फिल्म के निर्माण का काम शुरू हो गया है। बुधवार को कई घंटों तक चले इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम में प्रोडक्शन की टीम ने फिल्‍म की लंबी-चौड़ी कास्‍ट का खुलासा किया है। खास बात ये है कि ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ की कास्‍ट में फैंस के कई फेवरेट किरदारों की वापसी हो रही है। क्रिस हेम्सवर्थ जहां फिल्‍म में ‘थॉर’ के रूप में नजर आएंगे, वहीं एंथनी मैकी भी ‘कैप्टन अमेरिका’ बनेंगे। इसी तरह सेबेस्टियन स्टेन के बकी बार्न्स, पॉल रुड के एंट-मैन और टॉम हिडलेस्टन के लोकी जैसे एवेंजर्स की टुकड़ी वापस लौट रही है। इसके साथ ‘एवेंजर्स’ की टोली में ‘एक्स-मेन’ फ्रेंचाइज के हीरोज भी शामिल होंगे। ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ में दिखेंगे X-Men के पांच किरदार ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ में 84 साल के पैट्रिक स्टीवर्ट, जिन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में ‘एक्स-मैन’ फिल्मों में प्रोफेसर एक्स की भूमिका निभाई थी, और 85 वर्षीय इयान मैककेलेन, जिन्होंने उनके कट्टर दुश्मन मैग्नेटो की भूमिका निभाई थी, ये दोनों भी ‘डूम्सडे’ कास्ट में शाम‍िल किए गए हैं। केल्सी ग्रामर, जिन्होंने हैंक बीस्ट मैककॉय की भूमिका निभाई थी, और रेबेका रोमिजन की मिस्टिक, जेम्स मार्सडेन की साइक्लोप्स, एलन कमिंग की नाइटक्रॉलर के किरदार को भी ‘डूम्‍सडे’ में शामिल किया गया है। रॉबर्ड डाउनी जूनियर बनेंगे सबसे खतरनाक सुपर विलेन अगर कहानी मार्वल कॉमिक्स के हिसाब से चलती है, तो रॉबर्ट डाउनी जूनियर अब तक के सबसे खतरनाक सुपरविलेन बनने जा रहे हैं। मई 2026 में रिलीज हो रही यह फिल्‍म पांचवीं ‘एवेंजर्स’ फिल्म होगी और 2019 की ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद MCU की पहली ऐसी फिल्म होगी। ‘फैंटास्टिक फोर’ के सुपरहीरोज की भी एवेंजर्स में एंट्री वैनेसा किर्बी, जो इस जुलाई के ‘फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ में इनविजिबल वुमन सू स्टॉर्म की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, वो भी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के लिए तैयार हैं। रीड रिचर्ड्स के रूप में पेड्रो पास्कल भी इसमें शामिल होंगे। इनके अलावा एबन मॉस-बैचराच यानी बेन ग्रिम उर्फ द थिंग, और जोसेफ क्विन, जो जॉनी स्टॉर्म उर्फ द ह्यूमन टॉर्च बनते हैं, उन्‍हें भी एवेंजर्स में शामिल किया जा रहा है। ‘शांग ची’, ‘ब्‍लैक पैंथर’ और ‘थंडरबोल्‍ट्स’ के क‍िरदार भी शाम‍िल साल 2021 की ‘शांग ची’ और ‘द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ में मुख्य किरदार निभाने वाली सिमू लियू भी इस नई फिल्‍म की कास्ट का हिस्‍सा हैं। साथ ही टेनोच ह्यूर्टा मेजिया भी हैं, जिन्होंने ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ में नामोर की भूमिका निभाई थी। ‘ब्लैक पैंथर’ फिल्मों में शूरी का किरदार निभाने वाली लेटिटिया राइट और विंस्टन ड्यूक भी कास्‍ट का हिस्‍सा हैं। इसके अलावा फ्लोरेंस पुघ, यानी ‘थंडरबोल्ट्स’ की येलेना बेलोवा भी अपनी MCU भूमिका को फिर से निभाएंगी। स्‍पाइडर मैन, वुल्‍वरीन और डेडपूल का कोई ज‍िक्र नहीं हालांकि, फैंस के लिए दुख की बात यह है कि ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ की कास्‍ट में शामिल 27 नामों में कुछ सबसे बड़े और सबसे पॉपुलर नाम नहीं हैं। ह्यू जैकमैन की वुल्वरीन हो या रयान रेनॉल्ड्स की डेडपूल, इन दोनों कोई जिक्र नहीं है। न ही ‘स्‍पाइडरमैन’ टॉम हॉलैंड का नाम सामने आया। ये है Avengers: Doomsday की Cast लिस्‍ट-     क्रिस हेम्सवर्थ (Thor)     वैनेसा किर्बी (Invisible Woman)     एंथनी मैकी (Captain America)     सेबेस्टियन स्टेन (Bucky Barnes)     लेटिटिया राइट (Black Panther)     पॉल रुड (Ant-Man)     वायट रसेल (John Walker)     टेनोच ह्यूर्टा मेजिया (Namor)     एबन मॉस-बचराच (The Thing)     सिमू लियू (Shang-Chi)     फ्लोरेंस पुघ (Yelena Belova)     केल्सी ग्रामर (Beast)     लुईस पुलमैन (Sentry)     डैनी रामिरेज़ (Falcon)     जोसेफ क्विन (Human Torch)     डेविड हार्बर (Red Guardian)     विंस्टन ड्यूक (M’Baku)     हन्ना जॉन-कामेन (Ghost)     टॉम हिडलेस्टन (Loki)     पैट्रिक स्टीवर्ट (Charles Xavier)     इयान मैककेलेन (Magneto)     एलन कमिंग (Nightcrawler)     रेबेका रोमिजन (Mystique)     जेम्स मार्सडेन (Cyclops)     चैनिंग टैटम (Gambit)     पेड्रो पास्कल (Mister Fantastic)

नगर निगम की पहल, रहवासियों ने खेल-कूद गतिविधियां कर हुए आनन्दित

भोपाल नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत् भोपाल शहर को निरंतर नये नये नवाचार कर शहर को और खूबसूरत बनाया गया है। घर घर से गीला एवं सूखा कचरा एकत्र करने की योजना को शत प्रतिशत मूर्तरूप दिया गया है और उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादित करने की प्रक्रिया निरंतर की जा रही है परंतु कई क्षेत्रों में भवनों के पीछे बैकलेन (आपचक) में रहवासियों द्वारा कचरा आदि फेंककर शहर के स्वच्छ वातावरण को दूषित किया जाता है जिसकी निरंतर निगरानी कर नागरिकों को समझाईश भी दी जा रही है। निगम द्वारा ऐसे बैकलेन स्थलों को कचरा मुक्त करते हुए साफ सुथरा कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया है और पेविंग ब्लाॅक, फर्शीकरण आदि कर रंग-रोगन किया गया तथा खूबसूरत पेंटिंग कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया तथा कुर्सियां, बैंचे बैठने के लिए रखी गई है जो आकर्षण का केन्द्र है। शहर के नागरिक जहां पहले इन बैकलेन स्थलों पर जाने से हिचकिचाते थे वहीं पर अब बैठकर स्वच्छ वातावरण में खेलकूद सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर आनंदित हो रहे है। नगर निगम भोपाल द्वारा शहर के 26 से अधिक बैकलेन स्थानों पर कचरे को हटाकर बेहतर साफ-सफाई की गई और पेविंग ब्लाॅक, फर्शीकरण, कलर एवं खूबसूरत पेंटिंग कर सौदर्ययुक्त बनाया गया साथ ही बेंचे, कुर्सी आदि लगाकर रहवासियों को बैठने एवं खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां कर आनन्द दायक वातावरण प्रदान किया गया है। निगम द्वारा शहर के 26 से अधिक बैकलेन स्थलों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया है जिनमें जोन क्र02 के अंतर्गत वार्ड नंबर 10, शौर्य परिसर ईदगाह हिल्स, जोन क्र03 के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 संत कंवर राव कालोनी बैरसिया रोड, जोन क्र05 के वार्ड क्र. 09, मांगीलाल जैन स्वीट्स के आगे शाहजहाॅनाबाद, वार्ड क्र. 22, रेतघाट, जोन क्र06 के अंतर्गत वार्ड क्र.51, श्वेता काम्पलेक्स शिवाय रोड, जोन क्र08 के अंतर्गत वार्ड क्र.29, पलकमती नेहरू नगर, वार्ड क्र.28, अन्नपूर्णा, अपैक्स बैंक कालोनी, वार्ड क्र.46, बोड कालोनी रविशंकर नगर भोपाल आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। जोन क्र. 06 के अंतर्गत श्वेता काम्प्लेक्स में बैकलेन की साफ-सफाई कर रंगाई-पुताई एवं चित्रकारी कर बेहतर स्वरूप प्रदान किया गया जहां पर स्वच्छ वातावरण में विगत दिवस रहवासियों ने बैडमिंटन, कुर्सी दौड़ आदि खेल गतिविधियां संचालित कर आनन्द का अनुभव किया और निरंतर इस क्षेत्र में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां संचालित कर आनन्दित हो रहे है।  

अब वॉट्सऐप पर तलाश सकते हैं रील्‍स

नई दिल्ली रील्‍स देखने के लिए हर कोई अपने फोन में पहले इंस्‍टाग्राम खोलता है। अगर आप किसी और ऐप पर है, तो भी आपको इंस्‍टाग्राम पर स्विच करना पड़ता है। लेकिन वॉट्सऐप यूजर्स अपने ही ऐप यानी वॉट्सऐप पर रील्‍स ढूंढ सकते हैं। भले आपको यकीन ना हो, लेकिन ऐसा मुमकिन है। वॉट्सऐप ऐप पर रील्‍स ढूंढी जा सकती हैं और फ‍िर जो रील पसंद आए आप उसे देख भी सकते हैं। क्‍या आपने कभी ये ट्रिक ट्राई की है, अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं। एंड्रॉयड और आईओएस यानी ऐपल यूजर्स दोनों इस ट्रिक की मदद से अपने वॉट्सऐप पर रील्‍स तलाश सकते हैं। वॉट्सऐप से कैसे देखें रील्‍स अगर आपको वॉट्सऐप से रील्‍स देखनी है, तो सबसे पहले अपने ऐप को ओपन करें। ऐप पर आपकाे मेटा आइकन नजर आएगा। एंड्रॉयड और आईफोन में इसकी प्‍लेसिंग अलग-अलग हो सकती है। किसी को यह आइकन एकदम नीचे दिखेगा, तो किसी थोड़ा ऊपर नजर आ सकता है। मेटा आइकन पर क्लिक करने के बाद एक नया यूजर इंटरफेस आपके सामने होगा। फ‍िर आपकाे कमांड देनी है। जैसे- शो मी रील्‍स या फ‍िर शो मी बॉलीवुड रील्‍स। इसके बाद मेटा एआई आपको 4 से 5 रील्‍स दिखाएगा। पहली तस्‍वीर में नीचे दायीं तरफ मेटा आइकन दिख रहा है। उस पर टैप करते ही आपको सामने मेटा एआई ओपन हो जाएगा, जहां आप रील्‍स ढूंढ पाएंगे। पसंदीदा टॉपिक पर देख सकते हैं रील्‍स अगर आपको मेटा एआई द्वारा दिखाई गई रील्‍स समझ नहीं आ रहीं, तो आप और कमांड दें। अगर आप टेक्‍नोलॉजी पर रील्‍स देखना चाहते हैं तो उसकी कमांड दें। मोबाइल अनबॉक्सिंग पर रील देखना चाहते हैं तो उसकी कमांड दें। याद रहे कि आपको चैटबॉक्‍स में अपना मैसेज लिखना है। मेटा एआई आपको रील्‍स दिखाता जाएगा। क्लिक करते ही चलने लगती है रील हालां‍कि यहां एक ट्रिक है। मेटा एआई की दिखाई अगर कोई रील आपको पसंद आती है और आप उस पर क्लिक करते हैं तो आप इंस्‍टाग्राम पर ही स्विच हो जाएंगे। यानी वह रील आपको वॉट्सऐप पर तो मिली, लेकिन वह चलेगी इंस्‍टाग्राम पर। वॉट्सऐप पर मेटा एआई का यह इंटीग्रेशन ना सिर्फ यूजर्स को रील दिखा सकता है, बल्कि उनके कई और काम पूरे कर सकता है। यह आपकी बताई हुई कमांड पर जवाब देता है। जैसे आप अपने इलाके के मौसम की जानकारी चाहते हैं तो मेटा एआई से पूछ सकते हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए वॉट्सऐप की तरफ से नए फीचर लाए जाते रहते हैं। वॉट्सऐप iOS ऐप के लिए नया फीचर डेवलप कर रहा है। फीचर की मदद से यूजर्स अपने वॉट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे। वह जिस म्यूजिक को स्टेटस में शेयर करना चाहते हैं, उसे अपने स्टेटस में इंटीग्रेट कर पाएंगे।

Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए ये डाक्यूमेंट्स है जरुरी

बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। आवेदक केवल अपने स्थायी निवास जिले की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक जिलों के लिए आवेदन करता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। Bihar Home Guard Bharti Documents List: आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर स्थायी निवास प्रमाण पत्र जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिक या समकक्ष) इंटरमीडिएट (12वीं) पास का प्रमाण पत्र आरक्षण के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) Bihar Homeguard Vacancy 2025: ऑनलाइन होगा आवेदन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जो भविष्य में किसी भी जानकारी के लिए आवश्यक होगा। यह नंबर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले गलत जानकारी को सुधार सकते हैं, लेकिन नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो और आवेदन किए गए जिले में कोई बदलाव संभव नहीं होगा। Bihar Home Guard Bharti: इतने पदों पर होनी है भर्ती इस भर्ती में कुल 15,000 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 5,094 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के 6,006 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1,495 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 2,399 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के159 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 2,694 पद और पिछड़ा वर्ग (BC) के1,800 पद शामिल हैं। Bihar Homeguard Notification: बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। यह योग्यता 1 जनवरी 2025 तक पूरी होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा, न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet