LATEST NEWS

रेलवे का बड़ा प्लान; भोपाल से लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

भोपाल लखनऊ से भोपाल जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने एमपी-यूपी दोनों राज्यों की राजधानी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन में चेयर कार सीटिंग वाले 8 कोच होंगे और करीब 564 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। भोपाल रेल मंडल के मुताबिक जल्द ही नए रैक उपलब्ध हो जाएंगे। इसके बाद नियमित शेड्यूल जारी होगा। इससे भोपाल(MP News) से लखनऊ की यात्रा करीब 6 से 7 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। अभी अन्य ट्रेनों से 9 से 12 घंटे लगते हैं। यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलेगी। यह बीना, झांसी और कानपुर रेलवे स्टेशनों पर रुक सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ भोपाल वंदे भारत ट्रेन आठ कोच की चेयर कार होगी। नई वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच अपडेट किए जा चुके हैं। ट्रेन में प्रोटेक्शन सिस्टम कवच लगाया गया है। वंदेभारत एक्सप्रेस 4.0 में बिजली की खपत एक चौथाई कम हो जाएगी। नए कोच में एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास सीटों के पास बैग मिलेगा। सीटों के आसपास ज्यादा जगह होगी। मैहर में 15 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे ने चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर श्रद्धालुओं को सुविधा दी है। 30 मार्च से 12 अप्रेल तक मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। इस निर्णय से मैहर के मां शारदा देवी दर्शन को आने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। लखनऊ से इन तीन रूटों पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. लखनऊ से तीन और रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को संचालित करने का खाका तैयार किया जा रहा है. लखनऊ से सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ व भोपाल के लिए हर रोज सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोमतीनगर से भोपाल के लिए वंदे भारत ट्रेन के बावत रेलवे बोर्ड के निर्देशों का इंतजार है. इसके अलावा चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के लिए भी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होना है. इन ट्रेनों के प्रारंभ हो जाने से रोजाना लगभग 3200 यात्रियों को राहत मिल सकेगी. रेलवे के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि अगले तीन माह में ये ट्रेनें पटरी पर उतर सकती हैं. इन रूटों पर हो रहा वंदे भारत ट्रेनों का संचालन : रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से छह रूटों पर वर्तमान में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. गोमतीनगर स्टेशन से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती है. चारबाग स्टेशन से मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज और अयोध्या के लिए वंदे भारत और लखनऊ जंक्शन स्टेशन से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है. यात्रियों को रास आ रही वंदे भारत : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन रही है. गोरखपुर से अयोध्या वाया लखनऊ होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तो ऑक्यूपेंसी 90% तक रही. इसके अलावा अन्य वंदे भारत ट्रेनें भी अब 60 से 70% ऑक्यूपेंसी के साथ संचालित हो रही हैं. रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि अब आने वाले दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों की सफर के लिए पसंदीदा ट्रेन बनेंगी. गर्मियों के दौरान वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करना यात्रियों को और भी ज्यादा रास आएगा.  

हनुमान प्रकटोत्सव पर अवकाश की जोरदार मांग, हिंदू संगठनों ने कलेक्टर और सीएम को लिखा पत्र

अशोकनगर मध्य प्रदेश के अशोकनगर में हनुमान जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग जोर पकड़ रही है। कांग्रेस नेता और बालरूपी बजरंग अखाड़ा के संचालक ज्ञानसिंह राजपूत ने इस मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों के साथ वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मांग को मजबूती देने के लिए स्पीड पोस्ट से भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजा और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह से फोन पर चर्चा की।  राजपूत का कहना है कि 12 अप्रैल को मनाई जाने वाली हनुमान जयंती पर पूरे प्रदेश में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब अन्य धर्मों के महत्वपूर्ण पर्वों पर अवकाश रहता है, तो सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का सम्मान करते हुए हनुमान जयंती पर भी छुट्टी मिलनी चाहिए। इससे श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के भक्ति और कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। कलेक्ट्रेट में गूंजे जयकारे ज्ञापन देने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय हनुमान’ और ‘हनुमान जयंती पर अवकाश दो’ के नारों से माहौल गूंज उठा। लोगों ने एक स्वर में कहा कि सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है। क्या हनुमान भक्तों की यह हुंकार असर दिखाएगी, या यह मांग सिर्फ ज्ञापन और स्पीड पोस्ट तक ही सीमित रह जाएगी? ‘अधिक लोग धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे’ अखाड़ा संचालक ज्ञापन सिंह राजपूत ने कहा कि हनुमान जी समस्त हिंदू समाज के आराध्य देव हैं। उन्होंने कहा कि देश में हनुमान जयंती पर अवकाश नहीं होने से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं पर असर पड़ता है। उन्होंने मांग की कि इस वर्ष से हनुमान जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए। इससे अधिक से अधिक लोग धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे।

जयपुर सेंट्रल जेल से डिप्टी सीएम को मिली जान से मारने की धमकी

जयपुर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें जयपुर सेंट्रल जेल से दी गई है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। विधानसभा में बोलते हुए जूली ने इस धमकी को बेहद चिंताजनक बताया। सोशल मीडिया पर जूली …विधानसभा में बोलते हुए जूली ने इस धमकी को बेहद चिंताजनक बताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “जयपुर सेंट्रल जेल से हमारे उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री भजनलाल के बाद अब उपमुख्यमंत्री को भी जेल के अंदर से धमकी मिल रही है- यह राज्य की कानून व्यवस्था की असली तस्वीर है। अगर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों के लिए क्या उम्मीद है?” जूली ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री, यह एक बहुत ही गंभीर मामला है। राज्य में अपराधी निडर हो गए हैं। इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए। अपराधी जेलों के अंदर मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए कैसे प्रबंधित कर रहे हैं?” रिपोर्ट में कहा गया है कि जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक धमकी भरी कॉल मिली, जिसे जयपुर सेंट्रल जेल में ट्रैस किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जेल के अंदर से किसने कॉल की। इस घटना ने एक बार फिर जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर चिंताओं को दोहराने का काम किया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बिजजू जॉर्ज जोसेफ ने मामले पर जानकारी दी, जबकि राजस्थान पुलिस ने एक विस्तृत जांच शुरू की है। इससे पहले 23 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सेंट्रल जेल से जान से मारने की धमकी मिली थी। इस कॉल को लेकर पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए जेलर और दो कैदियों पर गाज गिरी थी। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। धमकी भरे कॉल की लोकेशन श्यालावास में स्थित विशिष्ट जेल में मिली थी। जिसके बाद तलाशी अभियान चलाकर कॉल करने वाले को पकड़ लिया गया था।

ऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प, भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर, पर्पल कैप के टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन की अभी शुरुआत है। 6 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन ऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर जरूर हैं, लेकिन अब उनको टक्कर देने के लिए दो और खिलाड़ी उनके करीब पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं। आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप की रेस की बात करें तो ईशान किशन 106 रनों के साथ टॉप पर हैं और आज जब वे मैदान पर उतरेंगे तो उनके सिर पर ऑरेंज कैप होगी। हालांकि, उनको टक्कर देने के लिए दो और खिलाड़ी आ गए हैं, जिन्होंने 100-100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इनमें एक ध्रुव जुरेल हैं, जबकि दूसरे क्विंटन डिकॉक। दोनों ही विकेटकीपर हैं। जुरेल ने अब तक दो मैचों में 103 रन बनाए और डिकॉक 101 रन बना चुके हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 97 रन बनाए हैं और 79 रन संजू सैमसन बना चुके हैं। IPL 2025 Orange Cap की रेस में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट क्विंटन डिकॉक – 101 रन आईपीएल 2025 पर्पल कैप की बात करें तो 5 मैचों के बाद टॉप 5 की लिस्ट जैसी थी, उसमें से टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं हुआ। पांचवें नंबर पर मुंबई के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर थे, जिनको वरुण चक्रवर्ती ने पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, उनके खाते में भी 3 ही विकेट हैं, लेकिन औसत विग्नेश से अच्छा हो गया है। नूर अहमद के खाते में चार विकेट हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद और आर साई किशोर के खाते में 3-3 विकेट हैं। IPL 2025 Purple Cap की रेस में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट 2. क्रुणाल पांड्या – 3 विकेट 4. आर साई किशोर – 3 विकेट 5. वरुण चक्रवर्ती – 3 विकेट

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 772 ग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है। एक आरोपी ने सोने को अपने रेक्टम (मलाशय) में छिपा रखा था। आरोपी एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से आया था, जबकि दूसरा तस्करी का सोना लेते हुए पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले पांच फरवरी को डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक मिक्सर ग्राइंडर से लगभग 60 लाख रुपये का सोना जब्त किया था। अधिकारियों बताया कि यह सोना एक कथित तस्कर से बरामद किया गया, जो चार फरवरी की देर रात एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर पहुंचा था। शक के आधार पर डीआरआई टीम ने आरोपी के सामान की तलाशी ली और उसमें एक मिक्सर ग्राइंडर मिला। निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने पाया कि मशीन के अंदरूनी हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई थी। गहन जांच के बाद छुपाया गया सोना बरामद हुआ।

IPL 2025: सटोरियों ने मैदान में उतारे गुर्गे, नेटवर्क को मोबाइल से कर रहे ऑपरेट

बिलासपुर आईपीएल के शुरू होते ही शहर में सट्टेबाजों का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है। हर गली-मोहल्ले में इनके गुर्गे घूम रहे हैं और क्रिकेट मैचों पर जमकर सट्टा लगवा रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम इससे बेखबर नजर आ रही है, जिससे सटोरियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आईपीएल शुरू होते ही शहर के पुराने और कुख्यात सटोरिए फिर से सक्रिय हो चुके हैं। मगर, खुद सामने आने के बजाय उन्होंने अपने गुर्गों को मैदान में उतार दिया है। तोरवा पुरानी बस्ती, देवरीखुर्द, विनोबा नगर, राजकिशोर नगर और सिंधी कॉलोनी में कई ऐसे पुराने सटोरिए हैं, जो आईपीएल शुरू होते ही अंडरग्राउंड हो गए हैं। अब वे अपने नेटवर्क को मोबाइल पर ऑपरेट कर रहे हैं। मोबाइल और ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को सट्टे में फंसा रहे हैं। हर साल आईपीएल के दौरान सट्टेबाज करोड़ों रुपये का खेल करते हैं। यह सट्टा सिर्फ बड़े बुकी ही नहीं बल्कि उनके छोटे-छोटे एजेंटों के जरिए भी चलाया जाता है। कई इलाकों में बनाए बुकिंग के लिए ठिकाने शहर के कई इलाकों में सट्टे की बुकिंग के लिए ठिकाने बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हर रोज लाखों रुपये की सट्टेबाजी हो रही है और इसमें कई स्थानीय युवाओं को भी शामिल किया गया है। सट्टेबाजी का यह खेल कॉल पर चल रहा है, जिसमें एक तयशुदा सिस्टम के तहत पैसे का लेनदेन किया जा रहा है। गली-मोहल्लों में बैठे छोटे गुर्गे सट्टे की एंट्री कर रहे हैं और फिर बड़ी रकम बुकी तक पहुंचा रहे हैं। लंबे समय से नहीं हुई कार्रवाई बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्र में सटोरिए सक्रिय हैं। पुराने सटोरियों के गुर्गे शहर के प्रमुख जगहों पर अपना कारोबार चला रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस सटाेरियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। उपर से आदेश मिलने पर सटोरियों के गुर्गों को पकड़कर खानापूर्ति की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और एसीसीयू की सेटिंग से चल रहा खेल शहर में सट्टेबाजी के इस बढ़ते खेल को लेकर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर आईपीएल के दौरान पुलिस सक्रियता दिखाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इससे सटोरिए निडर होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। सटोरियों की सक्रियता से पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस और एसीसीयू के कुछ लोगों से सेटिंग कर ऑनलाइन सटोरिए सक्रिय हैं। ऑनलाइन सटोरियों के ठिकानों की जानकारी साइबर सेल से ही निकाली जा सकती है।

Ranya Rao Gold Smuggling: रान्या की जमानत याचिका की अदालत ने खारिज, जेल में ही रहेंगी

 बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में जेल में बंद कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव को बड़ा झटका लगा है. 64वें सिटी सिविल और सेशंस कोर्ट (CCH) ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा. इससे पहले आर्थिक अपराधों के लिए स्पेशल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका को ठुकरा दिया था. निचली अदालतों से राहत न मिलने के बाद अब उनके पास केवल हाईकोर्ट का विकल्प बचा है, रन्या का कानूनी दल जल्द ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है. कोर्ट ने रन्या राव की जमानत याचिका खारिज करते हुए कई गंभीर बातों की ओर इशारा किया है. इसमें ये शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन: जांच में पता चला है कि रन्या का मामला अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. कस्टम नियमों का उल्लंघन: उन पर हवाई यात्रा के दौरान कस्टम बैगेज नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका: जांच एजेंसियों ने कोर्ट में दलील दी कि रन्या को जमानत मिलने पर वह सबूत नष्ट कर सकती हैं या जांच को भटकाने की कोशिश कर सकती हैं. लगातार विदेश यात्राएं: एक साल में 27 बार विदेश यात्रा करने के कारण उनकी गतिविधियों पर शक गहरा गया है. भारी टैक्स चोरी: उन पर 28% कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप है, जिससे सरकार को 4.83 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. देश छोड़कर भागने का खतरा: अदालत को आशंका है कि जमानत मिलने पर रन्या विदेश भाग सकती हैं. गवाहों को प्रभावित करने की आशंका: उनकी प्रभावशाली छवि को देखते हुए अदालत को चिंता है कि वह गवाहों पर दबाव डाल सकती हैं या जांच को बाधित कर सकती हैं. इन कारकों को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने का कोई आधार नहीं पाया और चल रही जांच के लिए उसकी हिरासत को आवश्यक माना.  

कुं. अंजली पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, स्कूल में हर्ष का माहौल

सतना रामपुर बाघेलान बेला में संचालित शिकांगो पब्लिक स्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा कुं. अंजली पटेल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, रैकवारा (विकासखंड नागौद) में चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजली पिता स्वर्गीय जितेंद्र पटेल, निवासी पगरा बड़ा टोला, जिला सतना की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक पुष्पराज सिंह सहित सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल परिवार ने अंजली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अंजली की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है, और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

मध्य प्रदेश तपने लगा, सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक पहुंचा दिन का पारा, मार्च में 2 दिन चलेगी लू

भोपाल  मध्यप्रदेश में इस सीजन की गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना और दमोह में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। किन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी? मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान नर्मदापुरम: 40.9°C,रतलाम: 40.2°C,तालुन (बड़वानी): 40.2°C,नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना और दमोह: 40°C रहा। इसके अलावा, 13 अन्य शहरों में तापमान 39 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया जिसमें ग्वालियर: 39.9°C,उज्जैन: 39°C,खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में भी तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। बड़े शहरों में भोपाल: 38.8°C, इंदौर: 38.2°C, जबलपुर: 38°C तापमान  रहा। पिछले 2 दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। दूसरी ओर, कई शहरों में पारा सामान्य से 1 4.5 डिग्री तक अधिक है। नौगांव में बुधवार को दिन का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यहां सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में गर्मी के इस सीजन में पहली बार 7 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना-दमोह में पारे में यह बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन भी गर्म रहे। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी 2 दिन में लू चलने के असर है। नर्मदा पुरम में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री, रतलाम में 40.2 डिग्री, तालुन (बड़वानी) में 40.2 डिग्री, नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना-दमोह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 13 शहर- ग्वालियर, उज्जैन, खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में तापमान 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 39.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी दिन का तापमान बढ़ गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई शहर में पारा 22 डिग्री तक चल रहा है। मार्च के आखिरी दो दिन प्रदेश में चलेगी लू मार्च के आखिरी दो दिन प्रदेश में लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। MP के 5 बड़े शहरों में मार्च में मौसम का ऐसा ट्रेंड… भोपाल में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इंदौर में 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका पारा इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी धूल भरी हवा की रफ्तार भी तेज होती है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 27 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 28 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।

‘लाडली बहनों’ की संख्या में अभी नहीं होगा इजाफा, ना बढ़ेगी रकम

भोपाल  मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल लाडली बहना योजना एमपी सहित देशभर में लोकप्रिय है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महिने 1250 रूपए भेजें जाते है। योजना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार योजना के तहत मिलने वाले 1250 रुपए की राशि को बढाकर 3 हजार किया जाएगा। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने ये बात स्पष्ट कर दी है और नए पंजीयन शुरू करने को लेकर भी अपडेट दिया है। यहां जानिए लाडली बहनों की राशि और नए पंजीयन को लेकर क्या है अपडेट…. लाडली बहना यो़जना अपडेट प्रदेश में फिलहाल लाड़ली बहनोंकी न तो संख्या में इजाफा होगा और न ही उन्हें मिलने वाली राशि बढ़ेगी। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू करने का विभाग का प्रस्ताव नहीं है। हालांकि मंत्री ने स्वीकारा कि नए पंजीयन शुरू करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। अभी 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। योजना में 1250 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। 2025-26 के बजट में सरकार ने योजना के लिए 18 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। योजना से तीन लाख महिलाओं के नाम हटे विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना से अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटाए हैं। 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम स्वत: पोर्टल से हट गए हैं। फिलहाल राशि बढ़ाने का भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। हुई लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाएं, एमपी में सबसे कम राशि क्यों?  मध्यप्रदेश में दो साल पहले शुरु हुई लाड़ली बहना योजना भाजपा के लिए गेमचेंजर तो साबित हो गई, लेकिन अभी तक महिलाओं के लिए नहीं हो पाई है। 10 फरवरी को सीएम डॉ मोहन यादव ने देवास में लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि बहनों को अभी 1250 रुपए दे रहे हैं। चिंता मत करो, धीरे-धीरे इस राशि को 3 हजार रुपए डालेंगे।  राज्य सरकार के द्वारा कई बार कहा जा चुका है कि योजना की राशि बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर विपक्ष भी सरकार को याद दिलाता है कि बहनों की राशि 3 हजार कब होगी। जब से लाड़ली बहना योजना शुरु हुई है। इसे देखकर देश के 8 राज्य महिलाओं के लिए ऐसी ही योजना शुरु कर चुके हैं। इसमें 4 राज्य कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकारें हैं। तो वहीं 4 राज्यों में भाजपा की सरकार काबिज है। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी महिला सम्मान योजना लागू करने के लिए कहा। चुनाव में इसका फायदा मिला और जीत दर्ज की। एमपी में कितनी महिला वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 के मुताबिक मध्यप्रदेश में 5.39 करोड़ महिला वोटर्स हैं। जिसमें 2.60 करोड़ महिलाएं हैं। भाजपा सरकार की ओर से साल 2023 में लाड़ली बहना योजना को लागू किया गया। तब महिलाओं की संख्या 1.31 करोड़ थी। अब पात्रता रखने वाली सिर्फ 1.27 करोड़ महिलाएं हैं। आपको बता दें कि जिन राज्यों में योजना लागू है। उनमें से 5 राज्यों में मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से ज्यादा पैसा डाला जा रहा है। तो आइए आपको बताते हैं वो राज्य कौन-कौन से हैं। इन 5 राज्यों में एमपी से ज्यादा पैसा मिल रहा एमपी के बाद भाजपा को दूसरे राज्यों में लाड़ली बहना जैसी योजनाएं शुरु करके फायदा मिला। वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के द्वारा महिलाओं को 1500 रुपए महीना और हरियाणा सरकार द्वारा 2100 रुपए महीना दिया जा रहा है। कर्नाटक, तेलगांना और झारखंड में भी एमपी से ज्यादा पैसे दिए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां पर 1250 रुपए महीने ही दिए जा रहे हैं। बीजेपी आने वाले चुनावों में इस योजना के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश करेगी। 8 राज्यों में लाड़ली बहना जैसी योजनाएं मध्यप्रदेश ,हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलगांना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाएं चल रही हैं। वहीं पंजाब में वादा तो किया गया था, लेकिन 3 साल बाद भी पूरा नहीं किया गया। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने महिलाओं और 60-70 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। हालांकि, दिल्ली में अभी योजना लागू होगी। कब बढ़ेंगे एमपी की लाड़ली बहनों के पैसे सूत्रों के मुताबिक, मार्च में पेश होने बजट में लाड़ली बहना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए हो सकती है। बता दें कि, 10 मार्च से मध्यप्रदेश का बजट सत्र शुरु हो रहा है। वहीं, दूसरा तोहफा रक्षाबंधन पर भी सरकार दे सकती है। मगर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वित्त विभाग की ओर से मंजूरी दी जाएगी। या नहीं ये देखने वाली बात होगी। पिछली बार रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। एक नजर 28 जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना लागू किए जाने की घोषणा की। पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। जिसमें 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। साल 2023 अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर राशि को 1250 रुपए कर दिया गया। साल 2024 में रक्षाबंधन में 1250 + 250 (अतिरिक्त) दिए गए।

हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, अबकी बार 300 पार की आहट

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, क्योंकि ये मैच हैदराबाद में खेला जाना है। यहां कि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिछले सीजन से ही पहली पारी में रनों का अंबार लगता आ रहा है। ऐसे में अगर हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच में भी चौके और छक्कों की आंधी आए तो हैरान मत होना। इस सीजन एक मैच यहां खेला गया है, जहां पहली पारी का स्कोर 286 था और दूसरी पारी का स्कोर 242 था। ऐसा ही कुछ एसआरएच वर्सेस एलएसजी मैच में हो सकता है। ऐसे में जान लीजिए कि यहां की पिच रिपोर्ट क्या कहती है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 78 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 35 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं, जबकि 42 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने रन चेज किया है। पहली पारी की औसत स्कोर यहां 164 है, लेकिन पिछले करीब एक दर्जन मैचों के आंकड़ों को देखें तो ये औसत 200 से भी पार दिखाई पड़ेगा। पिछले सीजन और इस सीजन के एक मैच को देखें तो यहां शुद्ध रूप से बैटिंग फ्रेंडली पिच हैं। अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां पेसर कमाल दिखाते हैं। उनको करीब 71 फीसदी विकेट मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को सिर्फ 29 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों की यहां बल्ले-बल्ले होने वाली है। एक मैच यहां खेला गया है, जिसमें दोनों पारियों में 240 से ज्यादा रन बने हैं। अगर सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में 300 के पार भी रन बन जाएं तो हैरान मत होइएगा। इसके पीछे का एक कारण तो यह है कि यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। दूसरा कारण यह है कि यहां की बाउंड्री छोटी हैं। तीसरा कारण ये है कि अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आई तो फिर 300 रन बन सकते हैं, क्योंकि लखनऊ की गेंदबाजी काफी कमजोर है। लखनऊ की टीम भी 250 के आसपास रन पहली पारी में बना सकती है, क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी अच्छी है।

छत्तीसगढ़वासियों को बेंगलुरू के लिए नहीं मिलेगी नई ट्रेन

रायपुर छत्तीसगढ़ को बेंगलुरू के लिए नई ट्रेन नहीं मिलेगी. इसलिए पहले से चल रही वैनगंगा एक्सप्रेस के भरोसे रहना पड़ेगा. जिसमें सीट मिलना मुश्किल रहता है. दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री ने जानकारी दी. उन्होंने फिलहाल बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन की घोषणा या वायदा नहीं किया है. लोकसभा में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रश्न किया कि छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु के लिए इस मार्ग पर केवल एक सीधी रेलगाड़ी वैनगंगा एक्सप्रेस उपलब्ध है. जिसके कारण यात्रियों को सीट उपलब्धता, यात्रा समय और सुविधा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसको ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ से बेंगलुरू के लिए एक अतिरिक्त सीधी रेलगाड़ी सेवा शुरू करने के संबंध में प्रश्न पूछा. उसके लिखित उत्तर में रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेल नेटवर्क राज्य की सीमाओं के आर-पार फैला होता है. तदनुसार, नेटवर्क की आवश्यकता के अनुसार ऐसे सीमाओं के आर-पार रेलगाड़ियां शुरू की जाती हैं. वर्तमान में, 12251/12252 कोरबा-यशवंतपुर वैनगंगा एक्सप्रेस को बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया के रास्ते परिचालित किया जा रहा है और यह छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को सेवा प्रदान कर रही है. इसके अलावा, नागपुर से बेंगलुरू की ओर जाने वाली 15 जोड़ी रेलगाड़ी सेवाएं उपलब्ध हैं, जो बिलासपुर, रायपुर और गोंदिया जैसे शहरों से 39 जोड़ी, 50 जोड़ी और 53 जोड़ी रेलगाड़ी सेवाओं के माध्यम से भली-भाँति जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा, भारतीय रेल में नई रेलगाड़ी सेवाओं को शुरू करना सतत प्रक्रिया है जो यातायात औचित्य, परिचालनिक व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता आदि के अध्यधीन है.

टीकमगढ़ में प्रशासन ने कृषि उपज मंडी में बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ के 15772 क्विंटल अवैध गेहूं जब्त

टीकमगढ़  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में प्रशासन ने कृषि उपज मंडी में बड़ी कार्रवाई की है।  दिन टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की है। रेड में अवैध तरीके से बाहर भेजे जा रहे गेहूं को जब्त किया है। साथ अवैध गेहूं ले जा रहे 55 ट्रकों को सील किया गया है। टीकमगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर विवेक श्रुति के आदेश पर यह छापामार कार्रवाई की गई है। यहां ट्रकों में लाद करके 15772 क्विंटल गेहूं को ट्रेन के माध्यम से बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह गेहूं टीकमगढ़ किसी उपज मंडी के व्यापारी अमित ट्रेडर्स का है। वह बिना परमिशन के टैक्स की चोरी करते हुए गेहूं को बाहर ले जा रहा था। हालांकि प्रशासन ने  दिन इसे जब्त कर लिया है। क्यों किया जब्त टीकमगढ़ तहसीलदार ने बताया कि गल्ला व्यापारी को मात्र अपनी फर्म पर 2500 क्विंटल गेहूं रखने का अधिकार है। लेकिन टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी की फर्म अमित ट्रेडर्स के मालिक अमित जैन ने 15772 क्विंटल गेहूं का भंडारण किया गया था। जो गलत है। उन्होंने बताया कि इस भंडारण को उन्होंने अपनी फर्म में दर्ज नहीं किया था जो अवैधानिक है। जिसके चलते पूरे गेहूं को जब्त किया गया है। प्रशासन को इसकी सीक्रेट जानकारी मिली थी। अवैध माल की कीमत है 5 करोड़ टीकमगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जब्त किया गया गेहूं लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि का है। जिसका प्रपोजल बना करके टीकमगढ़ कलेक्टर को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसको खाद्य विभाग ने जब्ती की कार्रवाई की गई है। जब्त किए गए गेहूं को टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अमर ट्रेडर्स के द्वारा टैक्स की लगातार चोरी की जा रही थी क्योंकि उन्होंने 15772 कुंतल गेहूं को अपनी फर्म में दर्ज नहीं किया था। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन मामले की और भी जांच कर रहा है। प्रशासन यह पता करने में लगा है कि इसके पहले अमित ट्रेडर्स की तरफ से कितना गेहूं बाहर भेजा गया है। साथ ही कितना टैक्स अदा किया है और अपनी ट्रेडर्स पर कितना गेहूं दिखाया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। अनुभवहीन लखनऊ की गेंदबाजी यूनिट के लिए इस मैच में गलती की गुंजाइश ना के बराबर है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ आईपीएल का दूसरा हाईएस्ट टोटल (286) खड़ा किया था। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली हैदराबाद ने पिछले सीजन भी हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में धमाकेदार स्कोर बनाए थे और इस बार भी शुरुआत पहले से भी बेहतर की है। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत की टीम बल्लेबाजी में काफी मजबूत नजर आ रही है लेकिन गेंदबाजी चिंता का विषय है। लखनऊ को अपने पहले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद सक्वॉड सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा, कामिंडू मेंडिस सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मैच गुरुवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

हाईकोर्ट का आदेश, 90 लाख रुपए जमा करने पर मिलेगी जामनत

जबलपुर करीब एक साल पहले हुए 90 लाख रुपये के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी लक्ष्मीदास उर्फ रीना रघुवंशी की जमानत याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि जब तक आरोपी पूरी राशि जमा नहीं करता उसे जमानत नहीं दी जाएगी। आरोपी लक्ष्मीदास पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन दस्तावेजों के जरिए फर्जीवाड़ा कर 90 लाख रुपये निकाले। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, लेकिन जमानत के लिए तय शर्तें पूरी न करने के कारण उसे राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बिना पूरी राशि जमा किए जमानत संभव नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत आरोपी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसमें उसने दावा किया कि उसके वकील ने बिना अनुमति के 90 लाख रुपये जमा करने की बात कही थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसे हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र का मामला बताते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया। इस मामले में आरोपी के भाई हर्ष रघुवंशी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हाईकोर्ट ने अब उसकी जमानत भी रद्द कर दी है, जबकि लक्ष्मीदास के मामले में फैसला सुरक्षित रखा गया है। पुलिस जांच और बरामदगी पुलिस ने इस गबन के मामले में लक्ष्मीदास, उसके भाई हर्ष रघुवंशी, मनीष सोनी और सागर को आरोपी बनाया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई एमजी हेक्टर कार भी जब्त कर ली है। अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि क्या आरोपी अदालत की शर्तें पूरी कर पाएगा या नहीं। अगर वह 90 लाख रुपये जमा नहीं करता, तो उसे जमानत मिलना मुश्किल होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet