LATEST NEWS

आज शनिवार 29 मार्च 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। थोड़ा सतर्क रहें। मन परेशान रहेगा। धैर्य से काम लें। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन फिर भी बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पिता का साथ मिलेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि– कर्क राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य पर नजर रखें। सिंह राशि– सिंह राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में मुश्किलें आ सकती है। सचेत रहें। कारोबार के लिए माता-पिता से धन मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे। कन्या राशि– कन्या राशि वालों को आज मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे। तुला राशि- तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। धन का आगमन होगा। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता हैे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज क्रोध व व्यर्थ के विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से कुछ जातकों को प्रेम, विवाह की ओर बढ़ सकता है। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज वाणी में मधुरता तो रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। परिवार व मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। मीन राशि- मीन राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी।

पाकिस्तान में निर्वासन के खतरे का सामना कर रहे 170 अफगान शरणार्थियों को जर्मनी ने दी शरण

बर्लिन पाकिस्तान से 170 से अधिक अफगान नागिरकों को लेकर एक विमान जर्मनी के हनोवर एयर पोर्ट पर उतरा। यह अफगानों को फिर से बसाने की बर्लिन की कोशिशों का नतीजा है। अफगान शरणार्थी पाकिस्तान में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने सभी अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की है। जर्मन मीडिया आउटलेट बिल्ड ने जर्मन संघीय आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि गुरुवार को पहुंचे इस समूह में 82 महिलाएं और 92 पुरुष शामिल हैं। 74 लोग 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। दो वर्ष से कम उम्र के नौ बच्चे भी शामिल हैं। एक अफगान शरणार्थी ने कहा, “हम ग्यारह महीने तक पाकिस्तानी शरणार्थी शिविर में रहे। मेरी पत्नी को वकील के रूप में नौकरी के कारण तालिबान की ओर से धमकी दी गई थी। बारह घंटे की उड़ान के बाद जब विमान उतरा, तो मैं बहुत खुश और आभारी महसूस कर रहा था।” इससे पहले फरवरी में, 155 अफगान नागरिक विमान से बर्लिन पहुंचे थे। उन्हें देश के ‘संघीय स्वागत कार्यक्रम’ के जरिए जर्मनी में प्रवेश की अनुमति दी गई। जर्मन सरकार ने अफगानिस्तान में अपने दो दशक के मिशन के दौरान जर्मन सैन्य या नागरिक एजेंसियों के साथ काम करने वाले अफगानों की मदद के लिए 2021 में प्रवेश कार्यक्रम शुरू किया था। जर्मन सरकार के अनुसार, केवल उन शरणार्थियों को लाया जा रहा है जिनमें अफगानिस्तान में तालिबान की तरफ से विशेष खतरा है। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से, लगभग 36,000 लोगों को स्वीकार किया गया है, जिन्हें संघीय सरकार ने ‘विशेष रूप से जोखिम में’ के रूप में वर्गीकृत किया था। जर्मन मीडिया आउटलेट वेल्ट ने बताया कि जर्मनी में पुनर्वास के लिए स्वीकृत लगभग 2,800 अफगान लोग अभी भी इस्लामाबाद में रह रहे हैं, और उनकी स्थिति लगातार निराशाजनक होती जा रही है। वीजा तीन महीने के लिए वैध होता है और जर्मनी जाने की प्रक्रिया में काफी समय लगता है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अफगान प्रवासियों के निर्वासन की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका में पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे अफगान शरणार्थियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक खुला पत्र लिखा है। इसमें उन शरणार्थियों के निर्वासन को तत्काल रोकने की मांग की गई, जिनके पास अमेरिका में प्रवेश के लिए लंबित या स्वीकृत वीजा आवेदन हैं या जिन्होंने संयुक्त राज्य शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम (यूएसआरएपी) में रेफरल स्वीकार किए हैं। इससे पहले, अमेरिका स्थित एक एडवोकेसी ग्रुप, ह्यूमन राइट्स वॉच ने अफगान शरणार्थियों को जबरन निर्वासित करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी। ह्यूमन राइट्स वॉच की एशिया निदेशक एलेन पियर्सन ने कहा, “पाकिस्तानी अधिकारियों को अफगानों को घर वापस लौटने के लिए मजबूर करना तुरंत बंद कर देना चाहिए और निष्कासन का सामना कर रहे लोगों को सुरक्षा की मांग करने का अवसर देना चाहिए।” कई रिपोर्ट बताती हैं अफगान शरणार्थियों को पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। कई अफगान शरणार्थियों का आरोप है कि वैध कानूनी दस्तावेज होने के बावजूद, उन्हें अवैध हिरासत, निर्वासन और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा- महिलाओं को 2,500 रुपए देने के भाजपा सरकार के वादे पर सवाल पूछा तो किया सदन से बाहर

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को तब सदन से बाहर कर दिया गया, जब उन्होंने महिलाओं को 2,500 रुपए देने के भाजपा सरकार के वादे पर सवाल पूछा। विपक्ष की नेता आतिशी के नेतृत्व में ‘आप’ विधायकों ने विधानसभा परिसर में ‘2,500 रुपए कब आएंगे’ के प्लेकार्ड के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च तक उनके बैंक खातों में 2,500 रुपए जमा किए जाएंगे। लेकिन, 8 मार्च बीत गई और महिलाओं के बैंक खाते में एक भी रुपया नहीं आया। आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह साफ हो गया है कि भाजपा का 2,500 रुपए देने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि जब ‘आप’ विधायकों ने विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल किया कि महिलाओं को 2,500 रुपए कब मिलेंगे, तो भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। सरकार ने इस वादे को पूरा करने की समय सीमा बताने से भी इनकार कर दिया। जब ‘आप’ विधायकों ने बार-बार इस मुद्दे पर जवाब मांगा, तो स्पीकर ने सभी विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया। आतिशी ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 2,500 रुपए देने के मुद्दे से भाग रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए जगहों के नाम बदलने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले मुस्तफाबाद का नाम बदलने की बात कही और जब मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं कर पाएगी, तो किसी और सड़क का नाम बदलने की बात करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से कई बड़े वादे किए थे, 2,500 रुपए, मुफ्त गैस सिलेंडर, 50 हजार नौकरियां और पुजारियों के लिए 20 हजार रुपए का मानदेय, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी जिम्मेदार विपक्ष के रूप में भाजपा को उसके वादे याद दिलाती रहेगी और जब तक दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए नहीं मिल जाते, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती और आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति पुतिन बोले, ‘शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन मुख्य कारणों का निवारण जरूरी’

मास्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संभव है, लेकिन इसके लिए इस संघर्ष के मुख्य कारणों को दूर करना जरूरी है। उन्होंने इस युद्ध को जटिल मामला बताते हुए सतर्क और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। पुतिन ने रूसी नौसेना के साथ बैठक के दौरान कहा, “हम सभी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के पक्ष में हैं, लेकिन इसके लिए उन कारणों को भी समाप्त करना होगा, जिनकी वजह से मौजूदा हालात बने हैं।” राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस यूरोप के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन पिछली गलतियों से सीख लेगा और पश्चिम पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करेगा। रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने कहा, “हम यूरोप के साथ काम करने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन वे लगातार असंगत तरीके से काम कर रहे हैं और हमें धोखा देने की कोशिश करते रहते हैं। खैर, हमें इसकी आदत हो गई है। उम्मीद है कि अब हम अपने तथाकथित भागीदारों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करके कोई गलती नहीं करेंगे।” इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में एक सम्मेलन में यूक्रेन को समर्थन देने के लिए कई नई पहल की घोषणा की। फ्रांस और ब्रिटेन ने मिलकर यूक्रेन की सेना को पुनर्गठित करने के लिए एक योजना तैयार की है। मैक्रों ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और मैं यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के समन्वय प्रयासों का संयुक्त रूप से नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि रूस पर लगे प्रतिबंध हटाने का समय अभी नहीं आया है, मैक्रों ने भी इस बात पर सहमति जताई कि रूस पर प्रतिबंधों को हटाने का यह सही समय नहीं है। इस बीच, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यूक्रेन में पश्चिमी देशों द्वारा शांति सैनिकों की तैनाती का रूस कड़ा विरोध करता है। जखारोवा ने चेतावनी दी कि “अगर पश्चिमी देश यूक्रेन में शांति मिशन के नाम पर अपनी सेना भेजते हैं, तो इससे रूस और नाटो के बीच सीधा टकराव हो सकता है। लंदन और पेरिस सैन्य हस्तक्षेप की योजना बना रहे हैं, जो शांति प्रयासों के लिए खतरनाक हो सकता है।” रूस और अमेरिका के बीच हाल ही में यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर आपसी बातचीत की इच्छा जताई गई थी। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को और वाशिंगटन दोनों शांति वार्ता की ओर बढ़ने के इच्छुक हैं। इसके अलावा, रूस और अमेरिका के बीच रियाद में हुई बातचीत के बाद ब्लैक सी इनिशिएटिव (काला सागर पहल) को लागू करने पर सहमति बनी है। इस समझौते के तहत रूसी बैंकों पर लगे प्रतिबंध हटने के बाद कृषि उत्पादों और उर्वरकों के व्यापार को सुगम बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- आने वाले समय में सभी विश्वविद्यालय आर्थिक रूप से समर्थ और सक्षम होंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के विश्वविद्यालय निरंतर सशक्त बन रहे हैं। आने वाले समय में सभी विश्वविद्यालय आर्थिक रूप से समर्थ और सक्षम होंगे। परंपरागत संकायों के साथ-साथ वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कोर्सेज संचालित करने के लिए विश्वविद्यालयों को प्रेरित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय अपने-अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज आरंभ करें, राज्य सरकार अस्पतालों को उनके साथ संबद्ध करने की व्यवस्था करेगी। इन अस्पतालों के वेतन-भत्तों का भार राज्य सरकार वहन करेगी, विश्वविद्यालय पठन-पाठन-परीक्षा आदि की व्यवस्था करेंगे और परीक्षा की फीस का उपयोग मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय के संचालक-प्रबंधन और विस्तार में किया जा सकेगा। डेयरी टेक्नोलॉजी, कृषि जैसे व्यावसायिक दक्षता के कोर्सेज सहित सभी संकाय विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र में संचालित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के हितों का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ रही है। प्रदेश के शासकीय विश्वद्यालयों के कर्मचारी एवं पेंशनर्स भी वेतन एवं भत्तों में वृद्धि से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब निजी और शासकीय केवल दो श्रेणियों के विश्वविद्यालय हैं। सरकार उच्च शिक्षा को नए आयाम देने के लिए नवाचारों के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए नए-नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रदेशवासी प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की शुभेच्छाओं एवं अभिनंदन के लिए विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों का आभार माना और सभागार में उपस्थित सभी लोगों को वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शासकीय विश्वविद्यालयों की दो पेंशनर्स समितियों को एक-एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ सक्रिय है। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और इनसे संबंधित सभी संघों ने सामूहिक रूप से सम्मान और अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा वृहद पुष्पहार, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। अभिनंदन समारोह में मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कड़ैल, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के जैन, कुल सचिव प्रो. मंसूरी, प्रो. कालिका यादव, प्रो. गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

दलित युवती की रेप के बाद हत्या पर बवाल, दुर्गागंज बाजार में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए, किया प्रदर्शन

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दलित युवती की रेप के बाद मौत को लेकर बवाल हो गया है। परिजनों ने गैंगरेप के बाद के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद शुक्रवार को रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ रानीगंज समेत 11 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती घर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र रानी गंज के अधारगंज गांव की रहने वाली युवती की मां ने बताया है कि उसकी बेटी घर से कुछ दूर पर स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बेटी कल गुरुवार की शाम ड्यूटी पर गयी थी। आधी रात में अस्पताल से उसको सूचना दीं गयी कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है उसे इलाज के लिये दूसरे अस्पताल में ले जाना है। जब वह अस्पताल पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। परिजन मृत बेटी के शव को घर ले आये तो देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसके अंडर गारमेंट फ़टे हुये थे। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर अस्पताल के संचालक डाक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन और जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि घटना के प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करके कठोर कार्रवाई की जायगी।

आवासीय वर्कशॉप में बताया मौन से आत्म पोषण एवं आत्म संवर्धन होता है

ग्वालियर राज्य आनंद संस्थान द्वारा ग्वालियर, मुरैना एवं भिंड जिले के विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों के साथ आवासीय वर्कशॉप सह आनंदम सहयोगी मूलभूत प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय पर्यटन यात्रा प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में किया गया। कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विभिन्न टूल्स के माध्यम से स्वयं से जुड़कर, स्वयं को जानने और ईमानदारी से शांतिमय, आनन्दमय जीवन जीने की प्रक्रिया को अपने अनुभवों के द्वारा समझाया गया। साथ ही स्वयं की गहरी समझ बढ़ाने के लिए स्वयं को जानने के अभ्यास, आत्मपोषण एवं शांत समय के द्वारा कराए गए। कार्यक्रम में हेमंत त्रिवेदी, डॉ रूपा आनंद, प्रेमांजलि त्रिवेदी, अंशुमान शर्मा, केके बुटोलिया इत्यादि मास्टर ट्रेनर्स ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। मास्टर ट्रेनर भारती शाक्य, गजेंद्र सरकार, आनंदम सहयोगी,रेशमा बानो हाशमी,डॉ रेखा श्रीवास्तव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम के सत्र में जिला आयुष अधिकारी डॉ मंगल सिंह यादव, डॉ चंद्रशेखर बरुआ, इंजी.अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित रहकर अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।सभी प्रतिभागियों ने फीडबैक देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। आभार जिला समन्वयक आनंद विभाग हेमंत त्रिवेदी ने किया।

‘गद्दार’ कमेंट मामले में कुणाल कामरा को मद्रास हाई कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, बड़ी राहत

चेन्नई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपने एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अपमान करने को लेकर आलोचनाओं और शिव सैनिकों के गुस्से का सामना कर रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। कामरा तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के निवासी हैं। शिंदे पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका थी। इसलिए उन्होंने आज ही हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। मुंबई पुलिस पूछताछ में शामिल होने के लिए उन्हें दो बार समन भेज चुकी है। यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था। कामरा के शो के बाद शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार रात क्लब तथा होटल में तोड़फोड़ की थी। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस 36 वर्षीय कामरा को दो बार इस मामले में तलब कर चुकी है। 31 मार्च तक होना था पेश अधिकारी ने बताया कि कामरा को मंगलवार को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने सात दिन का समय मांगा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘दूसरे समन में कुणाल कामरा को 31 मार्च को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है।’’ पुलिस ने राहुल कनाल समेत शिवसेना के 12 लोगों को स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, उन्हें हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद ही जमानत दे दी गई थी। उधर, महाराष्ट्र विधान परिषद ने भी शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है। इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, कामरा फिलहाल पुडुचेरी में हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर – चंबल संभाग के 2693 हितग्राहियों के खातों में पहुँचाई अनुग्रह सहायता

ग्वालियर संबल योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर – चंबल संभाग के 2 हजार 693 हितग्राहियों सहित प्रदेश के कुल 23 हजार 162 हितग्राहियों के खातों में 505 करोड़ रूपए की धनराशि अंतरित की। जिसमें ग्वालियर संभाग के 1584 हितग्राहियों के खातों में 34 करोड़ 73 लाख व चंबल संभाग के 1109 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 24 करोड़ 3 लाख रूपए की धनराशि शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में भोपाल स्थित मंत्रालय में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से यह अनुग्रह राशि हितग्राहियों के खाते में पहुँचाई। यहाँ ग्वालियर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव व भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, संबल योजना के हितग्राही एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे। ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले के 288 हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 6 करोड़ 7 लाख, दतिया जिले के 207 हितग्राहियों के खातों में 4 करोड़ 49 लाख, शिवपुरी जिले के 648 हितग्राहियों के खातों में 14 करोड़ 44 लाख, गुना जिले के 187 हितग्राहियों के खातों में 4 करोड़ 5 लाख एवं अशोकनगर जिले के 254 हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ 68 लाख रूपए की धनराशि पहुँचाई गई है। इसी तरह चंबल संभाग के मुरैना जिले के 468 हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 10 करोड़ 38 लाख, भिण्ड जिले के 177 हितग्राहियों के खातों में 3 करोड़ 88 लाख एवं श्योपुर जिले के 464 हितग्राहियों के खातों में 9 करोड़ 77 लाख रूपए की धनराशि अंतरित की गई है। संभाग आयुक्त श्री खत्री लगातार कर रहे हैं निगरानी संबल योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाने के उद्देश्य से संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री द्वारा ग्वालियर व चंबल संभाग के सभी जिलो में इस योजना के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा की जा रही है। श्री खत्री संबल योजना की विशेष रूप से निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने दोनों संभागों के जिला कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ एवं संभागीय सहायक श्रम आयुक्त को संबल योजना से संबंधित सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि संबल योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय से दिलाएँ, जिससे सीएम हैल्पलाइन में शिकायत की नौबत ही न आए।

लोक निर्माण मंत्री सिंह के नेतृत्व में अध्ययन दल ने किया अयोध्या में सरयू नदी पर घाटों का भ्रमण

भोपाल लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज अयोध्या में सरयू नदी पर बने घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव, विभागीय सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रशांत पोल, विशेष सहायक श्री राहुल सिंह राजपूत, मुख्य अभियंता श्री गोपाल सिंह, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री श्री सिंह के नेतृत्व में अध्ययन दल ने सरयू नदी पर नवनिर्मित घाटों की स्थापत्य कला, रामपथ, राम की पैड़ी, पार्किंग व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, म्यूरल वर्क और पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में UPPCL से मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार, सरयू नहर डिवीजन के कार्यपालन यांत्रिक श्री पारस नाथ एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एसपी भारती ने मंत्री श्री राकेश सिंह को सरयू नदी के तट पर नवनिर्मित घाटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान इन अधिकारियों ने सरयू तट पर पर्यटकों के लिए विकसित सुविधाओं, श्रद्धालुओं के लिए निर्मित व्यवस्थाओं, भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को सचित्र रूप से दिखाने के लिए निर्मित म्यूरल वाल्स पर विस्तार से जानकारी दी। मंत्री श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान सड़क विकास निगम के अधिकारियों एवं डीपीआर बनाने वाली एजेंसी से कहा कि जबलपुर में नर्मदा नदी किनारे बनने वाले घाट धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक सुविधाओं के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि घाटों के निर्माण में माँ नर्मदा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में नर्मदा नदी किनारे सरयू की तर्ज पर घाटों के निर्माण की घोषणा की थी। मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डीपीआर तैयार करने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को दायित्व सौंपा है। अब तक तैयार योजना एवं विभिन्न स्तर पर हुए विचार विमर्शों के आधार पर मंत्री श्री सिंह ने बताया कि नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर के प्रमुख घाटों के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर एक व्यापक योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत घाटों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रस्तावित योजना के तहत तिलवारा घाट और कालीधाम घाट पर नाव टर्मिनल स्थापित करने की योजना है, जिससे जलपर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साईं तीर्थम, खारीघाट, ग्वारीघाट और जिल्हेरीघाट पर फ्लोटिंग डेक बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख घाटों के पास संगठित पार्किंग क्षेत्र बनाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।  

राजिम पुलिस ने 590 नग नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है. राजिम पुलिस ने 590 नग नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के खड़ियार रोड निवासी आरोपी पीयूष गोस्वामी को गिरफ्तार किया, जो इन नशीली टेबलेट्स की खरीदी कर रहा था. पीयूष की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसके संपर्कों का पता लगाकर रायपुर निवासी निखिल फुले को भी गिरफ्तार किया, जो इन नशीली दवाओं का सप्लाई कर रहा था.  दोनों आरोपियों से कुल 590 नग नाइट्रोटेन की गोलियां बरामद की गई हैं. अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

चेन्नई को मिला 197 रनों का टारगेट, आरसीबी के कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

नई दिल्ली. आईपीएल-2025 के छठवें मैच में आज आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 197 रनों का टारगेट दिया है। चेन्नई को इस मैच को जीतने के 197 रनों की आवश्यकता है। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए उन्होंने 51 रन की धमाकेदार पारी खेली हालांकि उन्हें कई जीवनदान मिले। उनके अलावा विराट ने 31, साल्ट ने 32, टिम डेविड ने 22 और देवदत्त ने 27 रनों की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज नूर अहमद रहे जिन्होंने 3 विकेट झटके उनके अलावा पथिराना ने 2 और अश्विन और खलील को 1-1 विकेट मिला। पथिराना की लाजवब गेंदबाजी 19वें ओवर में बेबी मलिंगा ने मात्र एक रन खर्च कर दो विकेट निकाले, इस ओवर से आरसीबी की 200 रन तक पहुंचने की उम्मीदें लगभग-लगभग खत्म हो गई है। पाटीदार की कप्तानी अर्धशतक रजत पाटीदार ने टीम की कमान संभाली और 30 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा। कप्तान की नजरें अब टीम को 200 पार ले जाने पर होगी। इस बीच जितेश शर्मा के रूप में टीम को पांचवा झटका 172 के स्कोर पर लगा। नूर ने उखाड़ा लिविंगस्टोन का डंडा 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का खाने के बाद नूर अहमद ने अगली गेंद पर लिविंगस्टोन का डंडा उखाड़ा। आरसीबी को 145 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। टीम की नजरें 200 के स्कोर को छूने पर होगी।

74,697 किसानों से 5 लाख 80 हजार मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूँ खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक 74697 किसानों से 5 लाख 80 हजार 711 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अभी तक 757 करोड़ 36 लाख रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। जिला उज्जैन में एक लाख 19 हजार 535, सीहोर में 83735, देवास में 60456, शाजापुर में 60282, इंदौर में 42765, भोपाल में 38640, राजगढ़ में 36457, मंदसौर 25292, आगर मालवा में 23604, धार में 20564, विदिशा में 19593, हरदा में 13451, खण्डवा में 11082, रतलाम में 10857, नीमच में 3351, नर्मदापुरम में 3307, झाबुआ में 2965, रायसेन में 2708, बैतूल में 1000, दमोह में 460, खरगौन में 329, गुना में 252, सागर में 22 और अलीराजपुर में 4 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इस वर्ष अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिये 13 लाख 98 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 31 मार्च है।  

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ी सफलता, आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में ढेर किए 5 आतंकी, 4 पुलिसकर्मी भी शहीद

कठुआ जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी ढेर हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। वहीं चार पुलिसकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है। जिले के सुदूर वन क्षेत्र में पहले हुई मुठभेड़ वाली जगह के पास शुक्रवार को, ड्रोन के जरिए एक और पुलिसकर्मी का शव देखा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में यह चौथा पुलिसकर्मी शहीद हुआ है। सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन भी भारी गोलीबारी और विस्फोटों की तेज आवाजें सुनाई देती रहीं। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने आज सुबह विभिन्न दिशाओं से क्षेत्र में प्रवेश किया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह होते ही अभियान फिर से शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों का मुख्य उद्देश्य मारे गए आतंकवादियों और पुलिसकर्मियों के शवों को निकालना, एक लापता पुलिसकर्मी को ढूंढना तथा इलाके में किसी भी संभावित खतरे को खत्म करना था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल सावधानीपूर्वक बढ़ रहे हैं क्योंकि माना जा रहा है कि दो और आतंकवादी वहां छिपे हुए हैं। पहले उन्हें मृत मान लिया गया था, लेकिन ड्रोन द्वारा उनके शव नहीं देखे जा सके। अधिकारियों ने बताया कि राजबाग के घाटी जूथाना में जखोले गांव के निकट आतंकवादियों के खिलाफ अभियान गुरुवार सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के नेतृत्व में सेना और सीआरपीएफ की मदद से की गई जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। एक उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सहित पांच पुलिसकर्मी कथित तौर पर गोलीबारी के स्थान के पास फंस गए, जो घने पेड़ों से घिरे एक नाले के पास था। इससे तनाव और बढ़ गया। सडीपीओ (​​एक डीएसपी रैंक के अधिकारी) को बृहस्पतिवार देर शाम घायल अवस्था में घटनास्थल से निकाला गया, जबकि उनके तीन निजी सुरक्षा अधिकारी मृत पाए गए। आज सुबह एक पुलिसकर्मी का शव देखा गया। एसडीपीओ के अलावा तीन और पुलिसकर्मियों को कठुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभियान में सेना के दो जवान घायल हुए हैं। बचे हुए आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना ने स्निफर डॉग्स और ड्रोन तैनात किए हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यहां 9 से 10 आतंकवादी छिपे हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ग्वालियर प्रस्तावित यात्रा के दृष्टिगत कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 30 मार्च को ग्वालियर के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों के साथ गोला का मंदिर स्थित आरोग्यधाम अस्पताल के लिये प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में आयोजकों से विस्तार से चर्चा कर आयोजन की रूपरेखा समझी और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम श्री टी एन सिंह, एसडीएम श्री नरेन्द्र बाबू यादव सहित संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन एवं आयोजकगण उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet