LATEST NEWS

31 मार्च 2025, सोमवार: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला हैl परिवार के सदस्यों के साथ आप को कुछ समय बिताने का मौका मिलेगाl आप अच्छे  भोजन का आनंद लेंगेl आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगीl किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करना होगाl आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता हैl संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए मेहनत अधिक करेंगेl वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को कल काई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगीl व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगीl आपकी अधिक बोलने की आदत के कारण कार्य क्षेत्र में आपको डांट खानी पड़ सकती हैl आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैंl आज आपकी मां की इच्छा पूरी ने होने से आपका मन परेशान रहेगाl आपकी अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय पुरानी यादें ताजा होगीl पारिवारिक मामलों को लेकर आपको संयम बनाए रखना होगाl मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के मन में परस्पर सहयोग के भावना बनी रहेगीl आपकी एक दूसरे से खूब पटेगीl विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगेl कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया कर सकते हैंl प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे दोनों के बीच खूब पटेगीl परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगाl कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ेगाl प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगीl आपको किसी बात को लेकर वाद विवाद में पडने से बचना होगाl आप अपने घर की साज सज्जा व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगेl आपका वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च बढ़ सकता हैl आपको किसी कानूनी मामले में ढील देने से बचना होगाl मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगाl सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर टेंशन रहेगीl नौकरी में आपको किसी अच्छे पद के मिलने की संभावना हैl आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगीl अपने वैवाहिक जीवन में साथी की बातों को ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैंl आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बात मिलकर खुशी होगीl आपको किसी सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगाl कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को कोई निर्णय बहुत ही समझदारी दिखा कर लेना होगाl आप अपने कामों में धैर्य व संयम बनाए रखेंl आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगीl संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैंl आपको कोई पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है, इसलिए आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखेंl तुला राशि: तुला राशि के जातक को कुछ चुनौतियां आने से समस्याएं रहेंगी, इसलिए आप नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगाl आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगीl आप अपनी संतान के लिए किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैंl धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगीl कोई पुरस्कार भी मिल सकता हैl वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगेl यदि कोई शारीरिक व मानसिक समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगीl परिवार के किसी सदस्य से कामों को लेकर कोई सलाह दे सकता हैl आपकी किसी किराए के मकान व दुकान से भी इनकम बढ़ेगीl जीवन साथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगाl धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगाl आप परिवार के सदस्यों में चल रहे पुराने गिले शिकवो को दूर करेंगे, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगीl आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैंl किसी से बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना हैl संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगीl आपको किसी से कोई मन की बात करने का मौका मिलेगाl मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगाl व्यावसायिक क्षेत्रो में आपको अच्छी उन्नति मिलेगीl गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं  फिर से सिर उठाएंगीl आप अपने घर मकान आदि की  खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपके कुछ नया करने की कोशिश अच्छी रहेगीl पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, लेकिन आपको धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता हैl कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन आर्थिक मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगाl आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से खुशी होगीl कोई डील अटकते अटकते फाइनल हो सकती हैl आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैl वाहन का प्रयोग सावधान रहकर करना होगाl आप अपने विचारों से अपने बॉस से भी कोई काम आसानी से निकलवा पाएंगेl मीन राशि: मीन राशि के जातकों के कामों में कुछ रुकावटे आने की संभावना हैl आप किसी कानूनी मामले को लेकर भी भाग दौड़ में लगे रहेंगेl परिवार में सदस्यों में किसी वाद विवाद को लेकर आपके मन में टेंशन अधिक रहेगीl आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगाl आप किसी को बिना मांगे सलाह देंगे, तो उससे बाद में आपको समस्या होने की संभावना हैl आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो बेहतर रहेगाl

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर बोले – राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले मानसिक विकृत

टोंक देशभर में आज हिंदू नववर्ष का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। टोंक में भी पहली बार भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की पहल पर शहर के छावनी चौराहे पर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा नेता प्रभु बाडोलिया, नीलिमा आमेरा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। इसके साथ ही शहरवासी भी भारी संख्या में हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल हुए। इस दौरान सबसे खास नजारा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का देखने को मिला, जिन्होंने हाथों में मंजीरे लेकर हनुमान चालीसा की राममय धुन पर थिरकते हुए भक्ति में लीन नजर आए। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- जो लोग बिना इतिहास पढ़े बयानबाजी कर रहे हैं, वे मानसिक रूप से विकृत हैं। उन्होंने शायद इतिहास नहीं पढ़ा है, उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने हिंदू संस्कृति के बचाव और समाज के उत्थान के लिए विदेशी आक्रांताओं से जो लड़ाई लड़ी, उसे हिंदू समाज कभी भूल नहीं सकता। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भी राणा सांगा पर दिए गए सपा सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इन नेताओं के पास कोई काम नहीं है, बस विवादित बयान देकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि राणा सांगा वह महान योद्धा थे, जिनके शरीर पर 80 घाव होने के बाद भी वे देश को बचाने के लिए लड़ते रहे। आज अगर देश आजाद है तो यह उन्हीं महान योद्धाओं के बलिदान की वजह से है। हम उस महान योद्धा के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।

CG को PM मोदी ने दी 33 हजार करोड़ रुपये की सौगात, CM साय ने जताया आभार

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार, 30 मार्च) को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों को कई करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी. इन परियोजनाओं में बिजली, रेल, सड़क, शिक्षा आदि से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां महामाया, बिलासा देवी केंवट की धरती पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, 140 करोड़ देशवासियों के सेवक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माता कौशल्या की भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.” ‘छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है’- सीएम विष्णु देव साय इतना ही नहीं, मोहभट्ठा बिलासपुर में जनता को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “प्रभु श्रीराम का ननिहाल, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी एवं शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूतियों की यह जन्मभूमि, छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री ने मां महामाया और बिलासा देवी केंवट की धरती से छत्तीसगढ़ को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है.” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके द्वारा किसानों, जनजातीय समाज और जरूरतमंद परिवारों के लिए लागू की गई पीएम आवास योजना का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है. हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आपसे जो भी मांग की आपने उसे दिया है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सदैव आपका आभारी रहेगा. आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास के काम कर रही है.” सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री साल 2047 तक इस देश को विकसिक भारत के रूप में खड़ा करना चाहते हैं. सीएम साय ने दावा किया कि विकसित भारत के लिए अपना योगदात देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जब भी छत्तीसढ़ के विकास की जरूरतों को लेकर पीएम मोदी के पास गए, उन्होंने हमेशा जरूरत से ज्यादा ही दिया है. इसके लिए छत्तीसगढ़ हमेशा आभारी रहेगा.

सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के 2 लाख घरों तक सीधी गैस पाइप लाइन से पहुंचेगी कुकिंग गैस : पीएम मोदी

बिलासपुर आने वाले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के 2 लाख घरों के किचन में पाइप लाइन से सीधी कुकिंग गैस मिलेगी. 2 लाख घरों तक सीधी गैस पाइप लाइन से गैस पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है. बिलासपुर में आम सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये आश्वासन दिया है. क्या आप जानते है इसके क्या फायदे होंगे ? यदि नहीं तो चलिए आपको बताते है, कैसे आपके घर में आएगी सीधी गैस पाइप लाइन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है.  गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी. रायपुर में CNG स्टेशन भी बनेंगे     इस प्रोजेक्ट के तहत गाड़ियों के लिए CNG स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे सीएनजी वाहनों की सुविधा बढ़ेगी। रायपुर के अलावा, इस पाइपलाइन को आगे अन्य शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा। क्या होंगे इस CNG गैस पाइप लाइन के फायदे ?     एलपीजी से 25-30% तक सस्ती     नेचुरल गैस होने के कारण सुरक्षित – हवा से हल्की होती है, जिससे लीकेज की स्थिति में यह जल्दी घुल जाती है     99% जलने की क्षमता – प्रदूषण न के बराबर     पाइपलाइन से सीधी सप्लाई – गैस खत्म होने की चिंता नहीं     मीटर की सुविधा – जितनी खपत, उतना ही बिल.  

नदी पार कर आईं भारत आई दो बांग्लादेशी महिला को मंडावली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली मंडावली थाना पुलिस ने दो बांगलादेशी महिला घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। नदी के जरिये बार्डर को पार करके भारत अवैध रूप से आई थीं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बांगलादेश के जिला फरीदपुर निवासी आतिफा व ढाका निवासी असमा के रूप में हुई है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने नौ घुसपैठियों को पकड़ा था, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस 15 दिनों से दोनों महिलाओं पर खुफिया तरीके से निगरानी रख रही थी। दोनों को एफआरआरओ को सौंप दिया है। दिल्ली में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इनकी पहचान के लिए जिले में नवंबर 2024 से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने अवैध रूप से रहे रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। यह लोग दिल्ली एनसीआर में रह रहे थे। दोनों महिलाएं घरेलू सहायिका के तौर पर करती थीं काम उनसे पुलिस ने लगातर पूछताछ की तो कुछ और नाम निकलकर सामने आए। तफ्तीश करके पुलिस ने मंडावली थाना क्षेत्र अवैध रूप से रह रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पहले से यह खुद को बंगाल का बता रही थी। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया वह बांगलादेश की हैं। आतिफा अविवाहित है और असमा शादीशुदा है। यह दोनों लोगों के घरों में घरेलू सहायिका का काम कर रही थी। जहांगीरपुरी से छह बांग्लादेशी नागरिक हुए थे गिरफ्तार इससे पहले, उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने जहांगीरपुरी में रह रहे छह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा था। पहचान छिपाने के लिए ट्रांसजेंडर के रूप में ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भेष बदलने के अलावा इन लोगों ने रूप बदलने के लिए मामूली सर्जरी और हार्मोनल इंजेक्शन भी लगवाए थे। ये लोग बांग्लादेश में अपने परिवारों से बातचीत के लिए प्रतिबंधित आइएमओ ऐप का इस्तेमाल करते थे। सभी के मोबाइल में यह प्रतिबंधित ऐप इंस्टाल था। पुलिस ने छह मोबाइल अपने कब्जे में लिए हैं।

मंदसौर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में लगी आग, आग ने देखते- देखते विकराल रूप किया धारण, मचा हड़कंप

मंदसौर मंदसौर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने देखते- देखते विकराल रूप धारण कर लिया. कई प्रकार के मसाले होने से आग की लपटों में तेज दुर्गंध भी फैली. दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आई. एसडीएम शिवलाल शाक्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग की चपेट में आकर उपकरण और उत्पाद जलकर खाक हो गए. अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में सुबह साढ़े आठ बजे आग लगी थी. फैक्ट्री से निकलता धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था. राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. शिवलाल शाक्य ने बताया कि आस-पास से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. दो घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया. आग से फैक्ट्री मालिक को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे. मसाला फैकट्री में लगी भीषण आग सुरक्षा कारणों से एहतियातन ‘फायर अलार्म’ बजाकर आसपास की फैक्ट्रियों को सतर्क किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि आग से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए जांच जारी है. फैक्ट्री के मालिक मनोहर मूलचंदानी ने बताया कि मिर्च, हल्दी और धनिया जैसे मसालों को प्रसंस्कृत और पीसने का काम होता है. लाखों रुपये के नुकसान की आशंका उन्होंने दावा किया कि 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मशीनें और करोड़ों रुपये मूल्य के तैयार मसाले नष्ट हो गए. मूलचंदानी ने बताया कि घटना के वक्त परिसर में कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है.

बैंकॉक में एक 33 मंजिला निर्माणाधीन इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बैंकॉक म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने थाईलैंड में भी भारी तबाही मचाई। राजधानी बैंकॉक में एक 33 मंजिला निर्माणाधीन इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई, जिससे धूल और मलबे का विशाल गुबार उठा और दर्जनों मजदूर इसके नीचे दब गए। इस हादसे की जांच शुरू हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इमारत बनाने वाली एक चीनी कंपनी है। बैंकॉक की गगनचुंबी इमारतों में यह अकेली इमारत थी, जो भूकंप में पूरी तरह ढह गई। इससे इसकी संरचनात्मक मजबूती पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मिडिया के अनुसार, बैंकॉक में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, 32 लोग घायल हुए हैं और 83 मजदूर अब भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमें भारी गर्मी के बीच मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। थर्मल इमेजिंग ड्रोन के जरिए कम से कम 15 लोगों के जिंदा होने का संकेत मिला है। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। क्यों गिरी यह इमारत? चीनी कंपनी कटघरे में यह इमारत थाईलैंड के स्टेट ऑडिट ऑफिस की थी और इसे दो अरब baht (45 मिलियन पाउंड) की लागत से बनाया जा रहा था। यह परियोजना थाईलैंड की कंपनी ‘Italian-Thai Development Plc (ITD)’ और चीन की ‘China Railway Number 10 (Thailand) Ltd’ संयुक्त रूप से बना रही थी। China Railway Number 10 (Thailand) Ltd असल में चीन की सरकारी कंपनी ‘China Railway Number 10 Engineering Group’ की सहायक कंपनी है, जिसकी इस प्रोजेक्ट में 49% हिस्सेदारी है। चीन की कंपनी पर पहले भी उठे सवाल इस कंपनी की स्थापना 2018 में हुई थी और यह रेलवे, ऑफिस बिल्डिंग और सार्वजनिक सड़कों जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करती है। लेकिन हालिया वित्तीय रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी भारी घाटे में चल रही थी। 2023 में इसे 199.66 मिलियन baht का नुकसान हुआ, जबकि इसकी राजस्व आय 206.25 मिलियन baht थी और खर्च 354.95 मिलियन baht पहुंच गया था। जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नवीराकुल ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों की एक समिति को 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस इमारत की डिजाइन और निर्माण में कोई गड़बड़ी थी? या फिर चीनी कंपनी ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया था? गौरतलब है कि भूकंप ने सबसे ज्यादा म्यांमार में तबाही मचाई। अब तक 1600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा- मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष मनाया जाएगा विक्रमोत्सव

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नव संवत्सर मनाने के लिये प्रदेश के ग्रामीण स्तर तक नव वर्ष की जानकारी पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिपदा, नव संवत्सर, हिन्दू नव वर्ष और गुड़ी पड़वा आज चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। आज का दिन सूर्य उपासना का दिन है। आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। यह जानकारी नई पीढ़ी को मिले, इसलिए इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विक्रमोत्सव-2025 कोटि सूर्योपासना के जिला स्तरीय आयोजन को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने का आज शुभ दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम को भव्य रूप से पूरे प्रदेश में मनाने का जो बीड़ा उठाया है, वो सराहनीय है। उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। श्री देवड़ा ने कहा कि यह नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और देश-प्रदेश आगे बढ़े। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में अव्वल बने। इसके लिये हम सबको संकल्पित होकर कार्य करना होगा। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम प्रतिवर्ष विक्रमोत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर के बाद जिस पहली जनवरी को न्यू ईयर मनाया जाता है, उसका कोई इतिहास नहीं है। नव संवत्सर हमारा विजय दिवस है, शक्ति आराधना दिन है। हम सभी को आज अपने-अपने घर पर विजय पताका फहराना है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि दुनिया जिस कैलेन्डर पर चल रही है, उससे 57 साल पहले हमारा कैलेण्डर आ चुका था। आज से हम सभी 9 दिन माँ की आराधना अलग-अलग तरीके से कर ऊर्जा प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री नवरात्र पर नौ दिन व्रत के दौरान सिर्फ नींबू पानी पर रहते हैं। प्रधानमंत्री दुनिया के किसी भी कोने में जाते हैं तो वहां मंदिरों का भ्रमण भी करते हैं और भारत की संस्कृति और योग की बात करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मध्वज वंदना के साथ किया गया। इस दौरान सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रीय नृत्य नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में अभी तक उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण सुनिश्चित करें: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में आगामी दिनों असामयिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अत: रबी विपणन वर्ष 2025-26 में अभी तक उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण सुनिश्चित करें। इस तरह के प्रयास करें कि किसी भी उपार्जन केन्द्र पर असामयिक वर्षा से गेहूँ भीगना नहीं चाहिए। 7 लाख मीट्रिक टन से अधिक का गेहूँ उपार्जन मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि अभी तक 7 लाख 98 हजार 461 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें से 6 लाख 96 हजार 625 मीट्रिक टन उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण किया जा चुका है। शेष मात्रा 1 लाख 1 हजार 836 मीट्रिक टन गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण अति शीघ्र करवायें। कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि उपार्जन केन्द्रों पर उपलब्ध गेहूँ का परिवहन कर गोदामों में सुरक्षित भण्डारण के लिये जरूरी हो तो अन्य परिवहनकर्ताओं के ट्रकों को इस कार्य में लगाएं। गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों पर खुले में भण्डारित गेहूँ को समितियों के माध्यम से गोदामों में भण्डारण सुनिश्चित करें। उपार्जन केन्द्रों पर गेहूँ की स्टेक लगाकर पक्के प्लेटफार्म पर भण्डारित करायें और उसे तिरपाल से कवर करवायें। नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्र पर उपस्थित रहकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।  

उप मुख्यमंत्रीशुक्ल ने कहा- हेल्थ केयर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता से निरंतर प्रगति हो रही

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हेल्थ केयर क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता से निरंतर प्रगति हो रही है। मेडिसिन अपडेट जैसे सेमिनार नए निष्कर्ष निकालने में सहायक होते हैं, जिससे नई पीढ़ी को भी लाभ मिलता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के जबलपुर चेप्टर द्वारा होटल विजन महल में “26वें मेडिसिन अपडेट 2025” कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में प्रदेश में एमबीबीएस की 10 हज़ार और पीजी में 5 हज़ार सीट की वृद्धि की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। प्रदेश में 10 हजार करोड़ का निवेश हेल्थ केयर में किया गया है और डॉक्टरों के लिए बेहतर प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि डॉक्टरों की क्वालिटी और मानक, मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समय के साथ उन्हें अपडेट रहना चाहिए और ऐसे सेमिनार से नई जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सेवा भाव से कार्य कर समाज में उत्कृष्ट योगदान देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर आ गई है और 2047 तक अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़कर भारत शीर्ष पर पहुँचेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका होगी। उन्होंने सेमिनार में आए निष्कर्षों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री और विधायक श्री अजय बिश्नोई ने कहा कि मेडिसिन अपडेट समय की मांग है। एलोपैथी में नई खोजों से पीड़ित मानवता की सेवा होती है। उन्होंने आयुष के क्षेत्र में हो रहे शोध कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान एआईपी के प्रेसिडेंट डॉ. नवीन शर्मा, सचिव डॉ. अभिषेक तिवारी, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा और अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ।  

पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में धमाके के बाद लगी आग, जेलेंस्की ने की है मौत की भविष्यवाणी

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में धमाके के बाद आग लग गई। इसके बाद सवाल उठने लगे कि कहीं पुतिन को निशाने पर नहीं थे? गाड़ी में यह धमाका मॉस्को के एफएसबी हेडक्वार्टर के पास लग्जरी कार ऑरस लिमोजिन में हुआ। गाड़ी में आग लगा देख तुरंत आसपास से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी भी की थी। यह घटना लुब्यंका में एफएसबी गुप्त सेवा मुख्यालय के पास हुई। इस कार की कीमत 275,000 पाउंड है। लिमोजिन कार में आग लगने का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हो रहा है। क्लिप में दिखाया गया है कि आग इंजन को अपनी चपेट में लेती है और फिर वाहन के पूरे इंटीरियर में फैल जाती है। इस गाड़ी का प्रबंधन राष्ट्रपति संपत्ति विभाग द्वारा किया जाता है, जो राष्ट्रपति के परिवहन का ध्यान रखता है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि जब धमाका हुआ तो कार के अंदर कोई था या नहीं। जेलेंस्की ने पुतिन की मौत का किया था दावा उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जल्द ही मौत हो जाएगी। उनकी मृत्यु रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त कर सकती है। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये टिप्पणियां की थीं। पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच यह टिप्पणी आई थी। जेलेंस्की के इस बयान और फिर पुतिन के काफिले की गाड़ी में बम धमाके के बाद सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस बात की भी पुष्टि करेंगी कि धमाके का यूक्रेन से चल रहे युद्ध में कोई संबंध तो नहीं है। लिजोजिन कारों का इस्तेमाल करते हैं पुतिन 72 वर्षीय पुतिन इन रूसी निर्मित लिमोजिन कारों का नियमित रूप से इस्तेमाल करते आए हैं और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन सहित सहयोगियों को भी इन्हें गिफ्ट में दिया है। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ जब रूसी राष्ट्रपति को खतरा महसूस हो रहा है। हाल ही में मरमंस्क में संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों द्वारा औपचारिक गार्डों की तलाशी ली गई। एक रूसी प्रसारक से एक पूर्व अंगरक्षक ने कहा, “यह दर्शाता है कि उन्हें अपनी जान का कितना डर ​​है।” उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन अपने स्वयं के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

अब सभी की निगाहें ट्रंप की दो अप्रैल की शुल्क घोषणा पर टिकी, तभी तय होगी इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा

मुंबई ग्लोबल ट्रेड पर दो अप्रैल से लागू होने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क (टैरिफ) के प्रभाव, विदेशी बाजारों के रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। अमेरिका ने दो अप्रैल को भारत सहित अपने प्रमुख व्यापारिक भागीदार देशों पर दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। क्या है एक्सपर्ट्स की राय मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “अब सभी की निगाहें ट्रंप की दो अप्रैल की शुल्क घोषणा पर टिकी हैं।” इस सप्ताह घोषित किए जाने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों में विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के लिए पीएमआई (क्रय प्रबंधक सूचकांक) आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, “आगामी छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में घरेलू मोर्चे पर संकेतकों के अभाव में बाजार भागीदारी की निगाह वैश्विक घटनाक्रमों पर रहेगी। दो अप्रैल से लागू होने वाले जवाबी शुल्क का वैश्विक व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसपर सभी की निगाह रहेगी।” जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, “आगे चलकर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह मुख्य रूप से ट्रंप के जवाबी शुल्क पर निर्भर करेगा। यदि शुल्क का प्रतिकूल प्रभाव बहुत अधिक नहीं रहता है, तो एफआईआई का प्रवाह जारी रह सकता है।” उन्होंने कहा कि एफआईआई की रणनीति बिकवाली से मामूली खरीद की हो गई है। 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह दिखाई दिया था और 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में भी यह रुख जारी रहा। रुपये और डॉलर पर भी रहेगी निगाह निवेशकों की निगाह रुपये-डॉलर के रुझान और वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह शुल्क को लेकर चीजें अधिक साफ हो सकेंगी। इससे निवेशक वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का आकलन कर सकेंगे। सप्ताह के दौरान अमेरिका के रोजगार और भारत के पीएमआई आंकड़े आने हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, निवेशकों का ध्यान कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है, जिससे उनके प्रदर्शन को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।’’ पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.41 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.95 अंक या 0.72 प्रतिशत के लाभ में रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में बीएसई सेंसेक्स 3,763.57 अंक या 5.10 प्रतिशत चढ़ा है, वहीं निफ्टी में 1,192.45 अंक या 5.34 प्रतिशत का उछाल आया है। इस दौरान बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 25,90,546.73 करोड़ रुपये बढ़कर 4,12,87,646.50 करोड़ रुपये (4,820 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने शासकीय कन्या शाला गाडरवारा का किया निरीक्षण

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को नरसिंहपुर जिले के शासकीय कन्या शाला गाडरवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने एक अप्रैल से नये शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्कूल प्रशासन ने बताया कि कन्या शाला में करीब एक हजार छात्राओं के नाम अध्ययन के लिये दर्ज है। मंत्री श्री सिंह ने शाला भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माणाधीन काम गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जायें। मंत्री श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से एक अप्रैल से 4 अप्रैल 2025 तक चलने वाले “स्कूल चलें हम अभियान” और “प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” में होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उनके साथ थे।  

मिशन लाइफ के लिये ईको क्लब का गठन

  भोपाल प्रदेश में स्कूलों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी गतिविधियों, जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति संवेदनशील और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों में ईको क्लब गठित किये जाने का निर्देश दिये है। इसके लिये समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। पत्र में निर्देश दिये गये है कि मिशन लाइफ के लिये स्कूलों में ईको क्लब का गठन किया जाये। पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित आयोजन किये जायें। इन आयोजनों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। मिशन लाईफ के अंतर्गत एनसीईआरटी द्वारा एनआईसीटीई के साथ प्रौद्योगिकी पार्टनर के रूप में एक पोर्टल बनाया गया है। पोर्टल में ईको क्लब की सहायता के लिये मैन्यूअल और डेमो वीडियो तैयार किये गये है। जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र की शालाओं में मिशन लाईफ पोर्टल के उपयोग करने के लिये कहा गया है। प्रदूषण के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को किया जाये जागरूक लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश की शालाओं में प्रदूषण के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिये विशेष अभियान चलाने के लिये कहा है। अभियान में रबी की फसल के बाद पराली जलाने से पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं कृषि उत्पादन पर विपरित प्रभाव पड़ने की जानकारी विद्यार्थियों को देने के लिये कहा गया है। संचालनालय ने कहा है कि विद्यार्थियों को बताया जाये कि पराली जलाने से कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, मीथेन और अन्य हानिकारक गैसें निकलती है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता और मिट्टी में मौजूद कार्बनिक पदार्थ और सूक्ष्म जीव नष्ट होते है। इससे मिट्टी की उर्वरकता भी कम होती है। इन सभी दुष्प्रभावों को बताने के लिये विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन, पोस्टर, प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान भी पराली जलाने से निकलने वाले धुएं से साँस लेने में तकलीफ और अन्य सांस संबंधी बीमारियों की भी जानकारी दी जायें।  

अगर भाजपा ने येदियुरप्पा के ‘परिवारवाद’ को समर्थन दिया, तो वे एक नया राजनीतिक दल बनाएंगे: पूर्व भाजपा विधायक

बेंगलुरु कर्नाटक में पूर्व भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने राज्य में एक नए ‘हिंदू पार्टी’ के गठन का संकेत दिया है। भाजपा से निष्कासन के बाद यतनाल ने कहा कि अगर भाजपा ने बीवाई विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा और बीएस येदियुरप्पा के ‘परिवारवाद’ को समर्थन दिया, तो वे एक नया राजनीतिक दल बनाएंगे। यतनाल ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा मेरी मां के समान है, लेकिन कर्नाटक भाजपा अब हिंदुओं की रक्षा करने में असमर्थ हो गई है।” उन्होंने कांग्रेस, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के साथ भाजपा के “समायोजन राजनीति” के आरोप लगाए और कहा कि राज्य के हिंदू कार्यकर्ता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यतनाल ने दावा किया कि राज्यभर से उन्हें हिंदू कार्यकर्ताओं के संदेश मिल रहे हैं कि एक नया हिंदूवादी दल बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा नेतृत्व ने विजयेंद्र को अगली बार भी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जारी रखा, तो राज्य के लोग एक ऐतिहासिक निर्णय लेंगे। यतनाल 6 साल के लिए निष्कासित भाजपा ने यतनाल को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लेकिन यतनाल ने सवाल उठाया कि उनका अपराध क्या था? उन्होंने कहा, “मैंने न भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ वोट दिया, न कांग्रेस या जेडीएस की बैठकों में शामिल हुआ, फिर मुझे क्यों निकाला गया?” येदियुरप्पा के कारण भाजपा को होगा नुकसान? यतनाल ने भाजपा हाईकमान से परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि “येदियुरप्पा के कारण भाजपा की छवि खराब हुई है और अगर विजयेंद्र को नहीं हटाया गया, तो भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।” विजयदशमी तक नई पार्टी की घोषणा यतनाल ने कहा कि वे और उनके सहयोगी राज्य में एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत पर जनमत संग्रह कराएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने पहले ही नए दल के लिए आर्थिक मदद देने की पेशकश की है और यदि जनता सहमत होती है, तो इस साल विजयदशमी पर 100% एक नया राजनीतिक दल बनेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login