LATEST NEWS

गाड़ियों पर गिरा पेड़, छह की मौत, कई घायल

मणिकर्ण हिमाचल प्रदेश की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक एक गाड़ी सवार और तीन पर्यटक जो मौके पर मौजूद थे उनकी मौत हो गई है। मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कई घायल हुए हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी है । प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। भूस्खलन बताई जा रही वजह पहाड़ी से गिरे गिरने पर उसके साथ काफी मलबा भी नीचे आया है। अब इस मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से पेड़ जड़ सहित गिरा और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया है, जिसमें कई लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है। मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोग अति शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूं। इसके साथ उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि ईद का पर्व अमन, एकता और खुशियों का त्योहार है। परस्पर भाई चारे और खुशियों को बांटने का उत्सव है। राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान का मुबारक महीना अमन-शांति का संदेश देता है। ईद का पर्व आपसी भेदभाव को समाप्त कर सभी इंसानों को जोड़ता है। यह सभी के प्रति दया, करुणा, आत्मीयता, मानवता और इंसानियत का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से ईद के पर्व को साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मजबूत गरिमामय परंपरा के साथ मनाने की अपील की है।  

अमित शाह ने सीएम के नाम का ऐलान किया, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, मोदी और नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाइए

पटना बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में संकेत दे दिया है, कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि ‘2025 में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाइए और भारत सरकार को बिहार के विकास का मौका दीजिए’ बिहार को बदलने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है। उन्होने 2025 के चुनाव में मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कहा जेडीयू और भाजपा मिलकर बिहार को विकास के रास्ते पर तेजी से ले जाएंगे। 2025 में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। अमित शाह के बयान से एनडीए के सीएम कैंडिडेट का मसला साफ होता दिख रहा है। बीजेपी और जदयू के नेता पहले से ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने की बात कहते आ रहे हैं। शाह ने नीतीश-मोदी के नेतृत्व में बिहार में अगली सरकार बनाने की बात कहकर इस पर लगभग मुहर लगा दी है। वहीं शाह के इस बयान पर सियासत भी तेज हो गई है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है, कि बीजेपी भाषण में जुमलों का इस्तेमाल करती है। नीतीश कुमार अलगी बार सीएम बनने नहीं जा रहे हैं। कार्यक्रम में आरजेडी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि जब बिहार में लालू और राबड़ी देवी की सरकार थी, तो जंगलराज कायम हो गया। इन लोगों ने बिहार को तबाह कर दिया। लेकिन जैसे ही एनडीए की सरकार बनी तो बीजेपी और जदयू ने मिलकर बिहार की सूरत बदल दी। 1990 से लेकर 2005 तक लालू-राबड़ी राज में हत्या, लूट, जातीय नरसंहार और भ्रष्टाचार हुआ। लालू यादव ने चारा घोटाला करके बिहार को देश-दुनिया में बदनाम किया। नीतीश कुमार के 20 सालों में बिहार में बदलाव हुआ है।

विक्रम नववर्ष पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा धाम में पूजा-अर्चना की

भोपाल विक्रम संवत 2082 का प्रथम दिन उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने विक्रम नववर्ष पर पचमठा धाम में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल सूर्य उपासना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म व अध्यात्म हमारी सबसे बड़ी ताकत है। माँ भगवती की आराधना के नौ दिन हमें सही दिशा में काम करने की ताकत देते हैं। माँ की कृपा सभी पर रहे और हम सब जन कल्याण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने राम दरबार को माँ बीहर के तट पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि राम दरबार के सदस्य नई चेतना के उदय का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी सहित राम दरबार के सदस्य उपस्थित रहे।  

विक्रमोत्सव- 2025 झाबुआ में सूर्य उपासना कार्यक्रम में मंत्री भूरिया शामिल हुई

भोपाल भारत का नववर्ष विक्रम संवत्, गुड़ी पड़वा 30 मार्च 2025 को महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में राजवाड़ा चौक झाबुआ पर पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया है। संस्कृति विभाग निर्देशानुसार विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर राजवाड़ा चौक में मंत्री महिला एवं बाल विकास सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में और कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में सूर्य उपासना कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण मंदिर में पूजन कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की गई। साथ ही ब्रम्हध्वज को स्थापित किया गया। सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन किया गया और “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” पुस्तिका का विमोचन कर वितरण के साथ उसके प्रमुख अंशो का वाचन किया गया। नाट्य प्रस्तुति के कलाकारों का सम्मान किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने समस्त उपस्थितजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष के शुभारम्भ पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन से नई पीढ़ी को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को अवगत कराया जा सके। इस दौरान जनप्रतिनिधि भानु भूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, वन मण्डलाधिकारी हरे सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता ओम शर्मा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डी-लिट की मानद उपाधि

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रविवार को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का 29वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और हार्टफुलनेस संस्था के संस्थापक श्री कमलेश पटेल को विश्वविद्यालय द्वारा डी-लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 70 विद्यार्थियों को उपाधि, 99 को मेडल और 2 शोधार्थियों को डी-लिट उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत आनन्द का अनुभव हो रहा है। दीक्षान्त समारोह में अपनी उपाधियाँ प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मैं आत्मीय बधाई देता हूँ। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों के यशस्वी एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह वास्तव में सेवा के संकल्प का समारोह है। जीवन में सफलता के लिए कठोर अनुशासन की आवश्यकता होती है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शिक्षा, धर्म, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और व्यापार के क्षेत्रों में भारत के मानचित्र पर उज्जैन की अपनी विशिष्ट पहचान है। क्षिप्रा के पवित्र तट पर बसे उज्जैन नगर में विद्याध्ययन की अभिलाषा से आये श्रीकृष्ण की कथा पूरे संसार में प्रसिद्ध है। महर्षि सान्दीपनि के गुरुकुल का यह पुरातन क्षेत्र आज भी जन-जन की आस्था का केन्द्र है, जहाँ स्वयं जगद्गुरु ने शिक्षा पायी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान-विज्ञान के अनेक नवीन क्षेत्र प्रकाश में आ रहे हैं। पारम्परिक विषयों के साथ अनेक नवीन विषयों में उच्च शिक्षा के नये आयाम विकसित हुए हैं। भारत के प्रतिभा सम्पन्न छात्र-छात्राओं ने विश्व फलक पर अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दीक्षित होने वाले विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरुजनों का आजीवन सम्मान करें। माता-पिता कई कष्टों को झेलकर अपने बच्चों का पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था करते हैं। अत: जीवन में अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें और उनकी सेवा करें, तभी हम अपने समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकेगें और हमारा जीवन बेहतर होगा। एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बन कर हम अपने देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में हम सब के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उज्जैन नगरी सात पवित्रतम नगरियों में से एक है। हर कल्प में इसका विशेष महत्व रहा है। आज भारतीय नव वर्ष प्रतिपदा पर हम सब हर्षोल्लास के साथ गुड़ी पड़वा और चैटी चंड पर्व मना रहे हैं। आज उज्जैन का गौरव दिवस भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रम विश्व विद्यालय अब सम्राट विक्रमादित्य के नाम से जाना जाएगा। माधव विज्ञान महाविद्यालय के परिसर में शीघ्र ही विशाल सभागार बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई है, वे अपनी प्रतिभा का उपयोग अभीष्ट उद्देश्य की प्राप्ति के लिए करें। समाज-सेवा और राष्ट्र की सेवा करें। भविष्य कि अपार संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। हमारे शोधार्थी विश्व पटल पर अपने शहर, राज्य और देश का नाम लेकर जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जयिनी के गौरव दिवस और विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के आधार पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्तकरने के साथ अन्य उपलब्धियां अर्जित की हैं। यह उपलब्धियां विद्यार्थियों के ज्ञान और विद्या के साथ उनका उत्तरदायित्व भी बढ़ाती हैं। विद्यार्थियों के लिए भविष्य की अनेक संभावनाएं विद्यमान हैं। यही कामना है कि विद्यार्थी न केवल देश एवं प्रदेश की सेवा करें अपितु अपने कर्म और योगदान के आधार पर विक्रम विश्वविद्यालय के साथ प्रदेश और देश का नाम भी दुनिया में रोशन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीक्षांत समारोह में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व का है। विश्वविद्यालय की 1956 में स्थापना से आज तक हुए दीक्षांत समारोहों में यह पहला मौका है जब राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, पद्मभूषण, सांसद, विधायक सभी एक साथ शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की शासन व्यवस्था में विद्यमान सुशासन और जन-कल्याण के कई पहलुओं की झलक वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे शासन संचालन और जन-कल्याण की गतिविधियों में मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे विद्यार्थी थे तब विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की कोई परिपाटी नहीं थी। लंबे समय तक विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह का कोई स्थाई क्रम नहीं रहा, परिणाम स्वरूप, विश्वविद्यालय के बहुत से बैच विद्यार्थियों ने बिना दीक्षांत समारोह के सामान्य रूप से अपनी डिग्रियां प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल द्वारा सभी विश्वविद्यालयों में अनिवार्यत: दीक्षांत समारोह आयोजित करने की व्यवस्था स्थापित करने के लिए उनकी प्रशंसा की।  

युवा पीढ़ी को विक्रमोत्सव मनाए जाने की जानकारी पहुँचानी होगी : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

  नरसिंहपुर में हुआ सूर्य उपासना कार्यक्रम – जल गंगा संवर्धन अभियान की हुई शुरुआत भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के देव  नरसिंह मंदिर परिसर नरसिंहपुर में विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मध्वज वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का मंचन की प्रस्तुति श्री प्रवीण नामदेव के निर्देशन में दी गई। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नव संवत्सर, विक्रम संवत-2082 और चैत्र नवरात्र की शुभकामनायें देते हुए कहा कि देश व प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज सही मायने में गौरव व उत्सव का दिन है। आज का युग परिवर्तन का युग है। हमारी संस्कृति विश्व की श्रेष्ठ संस्कृतियों में से एक है। आज इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सहभागिता कर रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत के विश्व गुरू बनने की संकल्पना साकार होने वाली है। आदि शंकराचार्य से लेकर हमारे धर्मगुरू इसे स्थापित करने में जुटे हैं। आज पूरे प्रदेश में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम संवत को प्रदेश में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूर्वजों को स्मरण व श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 मार्च से 30 जून 2025 तक प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जल संरक्षण की दिशा में यह कार्य जनसहयोग के द्वारा ही संभव हो सकता है। गाडरवारा शहर में भी तालाब का निर्माण किया जा रहा है जिससे शहर की सुंदरता और बढ़ जाएगी। यहाँ पर बैडमिंटन कोर्ट,जिम,टॉय ट्रेन,वाटर फाउंटेन,पाथ वे और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगायी जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आहवान किया है कि अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाये। हाल ही में कक्षा पाँचवी एवं कक्षा आठवीं की परीक्षा का परिणाम आया है, जिसमें नरसिंहपुर ज़िले ने अव्वल रैंक हासिल की है। हमारे प्रदेश के जनजातीय जिला डिंडोरी ने भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला पटले ने सभी को नववर्ष की बधाई दी। कलेक्टर ने बताया ज़िले में अगले तीन महीने में लगभग 700 खेत-तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारे ज़िले के किसान जिनके पास अधिक भूमि है वह खेत तालाब बनाने के नवाचार को अपना सकते हैं। यह सतही जल और भूजल के जलस्तर में वृद्धि के साथ किसानों को उनकी फसलों में सिंचाई, मत्स्यपालन, सिंघाड़ा उत्पादन आदि के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जन का लाभ प्रदान करेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।  

रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज के उद्घाटन से पहले सफल परीक्षण/रिहर्सल

रामेश्वरम  पंबन ब्रिज और रामेश्वरम में रेलवे, तटरक्षक, राज्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने 29 मार्च 2025 को नए पंबन ब्रिज के खुलने का पूर्वाभ्यास किया। तटरक्षक पोत को गुजरने की अनुमति देने के लिए शेर्ज़र स्पैन के साथ पुराने पंबन ब्रिज को भी खोलना पड़ा। इस पूर्वाभ्यास में समय को एक समान करने के लिए पुराने और नए पंबन ब्रिज को खोलना शामिल था, और तटरक्षक जहाज को नए पुल के खुले लिफ्ट स्पैन के नीचे दूसरी तरफ जाने की अनुमति देने के बाद, समय को मापने के लिए नए पुल के उठाए गए हिस्से को नीचे उतारा गया। नए पुल के लिफ्ट स्पैन को नीचे करने के बाद, समय की जांच करने के लिए पंबन छोर से मंडपम छोर तक और मंडपम छोर से पंबन छोर तक पंबन पुल के पार ट्रेन चलाई गई। अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि परीक्षण सफल रहे।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान आई 6 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

  तरनतारन पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शनिवार रात सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव रखभूसे के पास दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए तस्करों की पहचान हरदीप सिंह और हरजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद की. दोनों तस्कर स्विफ्ट कार में सवार थे. पुलिस को पहले ही जानकारी मिल गई थी कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाई गई है. इसी आधार पर डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास, सीआईए स्टाफ प्रभारी अमनदीप सिंह, ड्यूटी अफसर लखविंदर सिंह और कुलवंत सिंह विर्क की टीम ने गांव रखभूसे के पास नाकाबंदी की. तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार में 6 किलो हेरोइन बरामद की गई. पहले भी पकड़े गए हैं कई ड्रोन इससे पहले भी पंजाब और पाकिस्तान बॉर्डर पर कई बार ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने के प्रयास किए गए हैं. कई बार जवानों ने इन ड्रोन को मार गिराया, जबकि कई मौकों पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए. सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

अब क्रोम-फायरफॉक्स को टक्कर देगा भारत का Ajna स्वदेशी ब्राउजर

भारत अब डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर है. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक खास मुकाबले के जरिए देश का अपना वेब ब्राउजर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज (IWBDC) के विजेताओं का ऐलान किया. ये कदम आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करने की ओर एक बड़ी छलांग है, जिसका मकसद भारत को ‘सर्विस नेशन’ से ‘प्रोडक्ट नेशन’ बनाना है. 434 टीमों ने लिया हिस्सा इस चैलेंज में देशभर से स्टार्टअप्स, स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स ने हिस्सा लिया. इसमें जोश और जुनून ऐसा था कि कुल 434 टीमें शामिल हुईं. तीन चरणों – आइडिया, प्रोटोटाइप और प्रोडक्ट बनाने के बाद आखिरकार आठ टीमें फाइनल में पहुंचीं. इसमें पहला स्थान Zoho कॉर्पोरेशन ने हासिल किया, जिसे 1 करोड़ रुपये का इनाम मिला. वहीं, स्टार्टअप टीम PING ने दूसरा और टीम Ajna ने तीसरा स्थान पाया, जिन्हें 75 लाख और 50 लाख रुपये दिए गए. Jio Vishwakarma को भी खास मेंशन मिला, क्योंकि उनकी टीम ने कई प्लेटफॉर्म्स के लिए शानदार डिज़ाइन पेश किया. खास बात ये कि विजेता टीमें टियर-2 और टियर-3 शहरों से आईं, जो दिखाता है कि भारत का टैलेंट अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. Ajna के विनय सिंह ने कही ये बात Ajna इंक के संस्थापक विनय सिंह (Vinay Singh) ने कहा कि इस उपलब्धि से हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है कि हम भारत के लिए एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर वेब अनुभव तैयार करें हमारा लक्ष्य देश को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है और हम अपने उत्पाद को और बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि स्वदेशी ब्राउजर का विकास इसलिए आवश्यक है क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय ब्राउजर्स भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा संबंधित अनुरोधों की अनदेखी कर देते हैं इसके अलावा अगर भविष्य में किसी कारणवश गूगल या अन्य वैश्विक टेक कंपनियां भारतीय उपयोगकर्ताओं की सेवाओं को सीमित करती हैं तो देश के पास अपना स्वतंत्र और सुरक्षित ब्राउजर होना आवश्यक है.

उटपटांग बोलने के बजाये राहुल गांधी RSS कार्यालय जाकर देखें, बाबूलाल मरांडी की नसीहत

पटना झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अगर यह समझना है कि संघ क्या है और देशभक्ति क्या होती है, तो उन्हें आरएसएस कार्यालय जाना चाहिए. राहुल गांधी जहां-तहां जाकर ‘अल्ल-बल्ल’ बोलते रहते हैं. अच्छा हो कि वह संघ कार्यालय जाकर इस संगठन को समझें. मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय जाने पर कांग्रेस के नेताओं की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय में गए हैं तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने के लिए रात-दिन एक कर देती है. प्रधानमंत्री  वहां गए, जहां देशभक्ति पढ़ाई जाती है. संघ लोगों को देश के लिए ना-मरना सिखाता है. ‘देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है उद्बोधन मरांडी ने रांची के मोरहाबादी में बीजेपी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” के 120वें एपिसोड का सीधा प्रसारण सुना. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार (30 मार्च) को प्रधानमंत्री का यह उद्बोधन देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है. इसमें वह किसी राजनीति की बात नहीं करते. भारत प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत वाला देश है. इसके प्रेरक उद्धरण प्रधानमंत्री हर एपिसोड में देते हैं. लोग इस प्रसारण से भारत की परंपरा, संस्कृति, विरासत, योग, आयुर्वेद के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त करते हैं. कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का सुना प्रसारण मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने के प्रेरक उदाहरण दिए. उन्होंने गौरवशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया. बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश बीजेपी के अन्य पदाधिकारियों ने रांची में अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का प्रसारण सुना.

सेलेना की शादी में क्या होगा, हो गई सारी प्लानिंग

  लॉस एंजिल्स सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको की हाल ही में सगाई हुई है और सिंगर ने पहले ही शादी की कुछ प्लानिंग्स कर ली हैं। इसमें उनके ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ के को-एक्टर मार्टिन शॉर्ट शामिल हैं। सेलेना गोमेज़ ने अपनी शादी के लिए एक खास रिक्वेस्ट की है। वह चाहती हैं कि शॉर्ट एक बेहतरीन भाषण दें। गुरुवार को ‘ड्रू बैरीमोर’ शो में ‘एमिलिया पेरेज़’ स्टार ने कहा कि शॉर्ट शादी में भाषण देंगे और उन्हें यकीन है कि यह यादगार होगा। सेलेना ने कहा, ‘मार्टी को भाषण देना है। मैंने उनसे कहा कि उन्हें ही भाषण देना चाहिए… मुझे लगता है कि मार्टी का भाषण शानदार होगा।’ एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके को-एक्टर स्टीव मार्टिन शादी में बैंजो बजाकर परफॉर्म कर सकते हैं। सेलेना गोमेज़ ने मज़ाक में कहा कि मार्टिन शादी में अपने म्यूजिक के स्किल को दिखाने के लिए शायद अपना बैंजो निकालेंगे। गोमेज़ और ब्लैंको पिछले साल 2023 से एक साथ हैं। दोनों ने यह खबर शेयर की कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर 2024 में सगाई कर ली है। स्प्रिंग ब्रेकर्स स्टार ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी की घोषणा की। शादी की प्लानिंग अब तक नहीं हालांकि बेनी ब्लैंको और सेलेना गोमेज अपनी शादी के बाद की लाइफ को लेकर एक्साइटेड हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई खास प्लानिंग नहीं की है। हालांकि, एक बात तो तय है कि मार्टिन शॉर्ट का टोस्ट उनकी शादी के दिन कुछ खास कमाल करेगा। ऐसा था प्रपोजल हाल ही में ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ पर दिए गए एक इंटरव्यू में सेलेना गोमेज़ ने इस प्रपोजल के बारे में बात करते हुए कहा कि उस दिन उनका मूड खराब था और वे इस प्रपोजल से हैरान थीं। ब्लैंको ने उन्हें अपने ‘आई सेड आई लव यू फर्स्ट’ एल्बम के सेट पर आने के लिए इनवाइट किया था और वे हैरान रह गई थीं।

पानी सप्लाई चेक करने गए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर युवक ने चाकू से किया हमला

अलवर जिले में पानी सप्लाई की जांच करने गए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अधिकारियों ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन हमले में उनके हाथों पर चोटें आई हैं। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं इलाके में जल आपूर्ति की जांच करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गई थी। एसडीएम के साथ दौरे के बाद रविवार सुबह सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता मोहित गुर्जर, कर्मचारी रामप्रसाद और सुरेश मीणा जल सप्लाई का निरीक्षण कर रहे थे। ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नवरात्र के साथ ही आज राजस्थान स्थापना दिवस भी, जानिये सात चरणों कैसे यहां तक पहुंचा प्रदेश इसी दौरान स्थानीय निवासी मोनू नामक युवक ने अधिकारियों से पंप की चाबी छीन ली और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अचानक जेब से चाकू निकालकर दोनों अभियंताओं पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में दोनों अधिकारियों के हाथों में चोटें आईं, वहीं कनिष्ठ अभियंता का चश्मा भी टूट गया। ये भी पढ़ें: Banswara News: मक्के की फसल बीच हो रही थी गांजे की खेती, 96 किलो मादक पदार्थ बरामद, आरोपी गिरफ्तार स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान था। उसने अभियंताओं पर आरोप लगाया कि पंप ऑपरेटर मनमाने ढंग से जल आपूर्ति करता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और दोनों अभियंता जान बचाकर अरावली विहार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई। सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि यदि वे समय रहते वहां से नहीं भागते, तो आरोपी उनकी जान भी ले सकता था। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ पानी की समस्या को लेकर इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। प्रशासन से पानी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है।  

Samsung ला रहा नया फोन Galaxy XCover 7 Pro, चेक करें लीक स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली Samsung की तरफ से एक नए स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी चल रही है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy XCover Phone है, जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन अब तक का सबसे मजबूत डिवाइस होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 प्रो को अमेरिकी FCC से मंजूरी मिल गई है, जिससे संकेत मिलता है कि Samsung Galaxy XCover सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 8 प्रो स्मार्टफोन लेटेस्ट FCC लिस्टिंग के साथ आएगा। इस अपकमिंग डिवाइस को गैलेक्सी Xover 7 प्रो के नाम से पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy XCover हाइपर फास्ट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। गैलेक्सी XCover 7 प्रो का FCC प्रमाणन गैलेक्सी XCover 7 प्रो ने गीकबेंच टेस्ट भी पास कर लिया है। बेंचमार्क ने कंफर्म किया है कि यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 6GB रैम सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी XCover डिस्प्ले और ब्राइटनेस सैमसंग गैलेक्सी XCover स्मार्टफोन की डिटेल लीक हो चुकी हैं। फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ ही एक्ट्रा 1TB रैम सपोर्ट दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो फोन में 6.6 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले सपोर्ट मिल सकता है। फोन डिस्प्ले 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन को सैमसंग के इन-हाउस एमोलेड या फिर सुपर एमोलेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy XCover 7 के स्पेसिफिकेशन्स अगर बैटरी लाइफ की बात करें, तो फोन में 4050mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में 4 साल सॉफ्टवेयर के साथ 5 साल सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। फोन में Samsung Knox सिक्योरिटी दी जा सकती है। फोन XCover Key के साथ आएगा। सैमसंग के अपकमिंग फोन का वजन 240 ग्राम होगा। मतलब यह एक भारी-भरकम होगा। लेकिन जैसा मालूम है कि यह एक रफ एंट टफ स्मार्टफोन होगा, ऐसे में फोन का वजन होना बनता है। हालांकि कंपनी ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ डिटेल का खुलासा नहीं किया है – जैसे Samsung Galaxy XCover स्मार्टफोन में कौन सा कैमरा सेंसर दिया जाएगा? फिलहाल इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से उपलब्ध नहीं कराई गई है।

तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा अर्चना

जयपुर,  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को पाली स्थित रणकपुर पहुंचे। उन्होंने वहां स्थित तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की। राज्यपाल ने अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित रणकपुर के भव्य जैन मंदिरों में उत्कीर्ण मूर्तियों, संगमरमर की नक्काशी और शिल्प सौंदर्य को देखते हुए कहा कि भारतीय शिल्प कला का यह अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने रणकपुर मंदिरों के कलात्मक खंभों, गुंबदों और मेहराबों पर नाजुक जालीदार काम, फूलों की आकृतियाँ को देखकर शिल्पकारों के बारीक काम पर अचरज जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान भक्ति, शक्ति और वास्तु शिल्प का अद्भुत कला प्रदेश हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login