LATEST NEWS

दिल्ली ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, डुप्लेसी और मिशेल स्टार्क रहे जीत के हीरो

विशाखापटनम. आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे।

ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल छाया, Grok चैटबॉट से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज

नई दिल्ली ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इसकी मदद से यूजर स्टूडियो Ghibli स्टाइल इमेज जनरेट कर सकते हैं। साथ ही अन्य इफेक्ट जनरेट कर सकते हैं। हालांकि ओपनएआई के इस फीचर के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। ऐसे में कई यूजर इस वायरल जापानी स्टाइल ट्रेंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में एलन मस्क के xAI के Grok चैटबॉट की तरफ से Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती है। बता दें कि चैटजीपीटी का मंथली सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर में आता है। कैसे Grok से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज     सबसे पहले Grok वेबसाइट या ऐप को ओपन करें। इसके बाद आपको सीधे X ऐप पर जाना होगा या फिर Grok आइकन पर क्लिक करना होगा।     अगर आप एक बार Grok पेज को स्टार्ट करते हैं, तो चेक करें यह Grok 3 मॉडल होना चाहिए।     आपको अपनी पसंद के फोटो को पेपर इमेज आइकन पर क्लिक करके अपलोड करना होगा, जो कि बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद होगा।     इसके बाद आपको एक टेक्स्ट प्रॉम्ट को लिखना होगा। इसके बाद Grok से कहना होगा कि ‘Ghiblify’ the image     इसके बाद इमेज जनरेट हो जाएगी। अगर आपको यह इमेज पसंद नहीं आती है, तो आप Grok पर इमेज पर को री-जनरेट कर सकते हैं। Ghibli इमेज ट्रेंड क्या है? OpenAI ने हाल ही में ओपनएआई ने GPT-4o के लिए इमेज जनरेशन टूल विकसित किया है, जो यूजर्स को Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा देता है। बता दें कि Ghibli जापान का एक आर्ट फॉर्म है। इस इमेज को चैटजीपीटी की मदद से बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर अपनी फोटो को स्टूडियो घिबली एनिमेशन में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इसकी मदद से यूजर अपनी फोटो को पॉपुलर जापानी एनीमेशन में बदल रहे हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी X प्रोफाइल तस्वीर को घिबली इमेज से बदल दिया है। Ghibli स्टाइल स्टूडियो क्या है? स्टूडियो घिबली एक जापानी एनिमेशन फिल्म स्टूडियो है, जिसकी स्थापना 1985 में मियाजाकी हायाओ, ताकाहाता इसाओ और सुजुकी तोशियो ने की थी। यह कंपनी अपनी अपनी हाई क्वॉलिटी फोटो बनाने के लिए जानी जाती है, जिसमें हाथ से बनाई गई एनिमेशन इमेज शामिल थी। घिबली इमेज ट्रेंड का मतलब घिबली इमेज ट्रेंड में यूजर्स अपनी फोटो को AI टूल्स जैसे चैटजीपीटी के जरिए स्टूडियो घिबली स्टाइल में बदल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह ट्रेंड टेक्नोलॉजी और आर्ट का मेल है।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में, करोडो रूपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है।  गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड पहुंचे गए हैं। उन्होंने 33,700 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।   3 लाख परिवारों को मिला पक्का घर- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घरों के गृहप्रवेश पर कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है। मोदी ने तीन लाभार्थियों से मुलाकात के दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखी और कहा कि उनकी मां का आनंद रोक नहीं पा रही थी। मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3 लाख परिवारों को पक्की छत देना मोदी की गारंटी का परिणाम है, जिसे आपने पूरा किया। मोदी ने बताया कि पहले की सरकार ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना फाइलों में दफन कर दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने गारंटी दी थी कि यह सपना पूरा होगा। विष्णुदेव साय की सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया। इनमें से 3 लाख घर अब तैयार हो चुके हैं, खासतौर पर बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में ये घर बनाए गए हैं। सारे प्रोजेक्ट्स लोगों को सुविधा देने वाले- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन… ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है। आप सभी को इस विकास कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।” नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ आना मेरा सौभाग्य- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है। यह माता कौशल्या का मायका भी है। ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पहले दिन ही मैं यहां पहुंचा हूं। पीएम मोदी के आह्वान पर बनी भाजपा की सरकार- सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं मिलेंगी, जिनमें ऊर्जा, रेलवे, सड़क, आवास और शिक्षा सेक्टर शामिल हैं। यह योजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उसे यह अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया। मोदी की गारंटी और विश्वास पर जनता ने भरोसा जताया, जिसके कारण विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली और डबल इंजन की सरकार बन पाई। साय ने यह भी कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरी मेहनत की, जिस कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी को भारी विजय मिली। छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी सभा- खट्टर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि यह राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी जनसभा है। खट्टर ने लोगों को जय जोहार कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान मिली होगी।

अमेरिका में मकान पर गिरा विमान, लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, कई लोगो की हुई मौत

वाशिंगटन अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक विमान मिनेसोटा के मिनियापोलिस उपनगर में एक मकान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मकान में भयंकर आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार, यह विमान ‘सोकाटा टीबीएम7’ था, जो अमेरिका के आयोवा स्थित ‘डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से रवाना हुआ था और इसे मिनेसोटा के ‘अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे’ पर लैंड करना था। लेकिन रास्ते में ही यह एक रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कितने लोगों की मौत? ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कुल कितने लोग मौजूद थे। राहत टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अच्छी खबर यह है कि जिस मकान पर विमान गिरा, उसमें रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, मकान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान गिरते ही धमाके के साथ आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। आसपास के लोगों को तत्काल वहां से हटा दिया गया ताकि किसी और को नुकसान न हो। कैसे हुआ यह हादसा? विमान हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की गहराई से जांच कर रहा है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य किसी कारण से यह हादसा हुआ, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। अमेरिका में इस तरह के विमान हादसे पहले भी हो चुके हैं। छोटे विमानों में तकनीकी खराबी और पायलट की चूक के कारण कई दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस हादसे ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या फिर यह मौसम संबंधी कोई समस्या थी।

श्रद्धेय हेडगेवार जी के विचार और राष्ट्र सेवा के संस्कार मार्गदर्शक रहेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती की सेवा के लिए संकल्पित राष्ट्र सेवकों के संगठन “राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ” के संस्थापक, श्रद्धेय केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर शत-शत नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र चिंतक, मातृभूमि के गौरव स्व. हेडगेवार का अनुशासित जीवन कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को प्रेरित करता रहेगा। श्रद्धेय हेडगेवार जी के विचार, चिंतन और राष्ट्र सेवा के उनके संस्कार हमारे लिए जीवन पर्यंत मार्गदर्शक बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक, प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा की गहराई को दर्शाया गया है। इस शॉल पर बांस से निर्मित पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘टोड़ी’ और बस्तर के प्रसिद्ध ‘बाइसन हॉर्न माड़िया नृत्य’ को कढ़ाई के माध्यम से दर्शाया गया है। टोड़ी वाद्ययंत्र छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवनशैली में संगीत का अभिन्न हिस्सा है। वहीं माड़िया जनजाति का यह नृत्य शौर्य, ऊर्जा और सामूहिक एकता की अभिव्यक्ति है।  यह शॉल केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जनजातीय गर्व, सांस्कृतिक विविधता और शिल्प कौशल की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया यह कोसा शॉल छत्तीसगढ़ की हुनरमंद बुनकर महिलाओं, जनजातीय समुदायों, और लोक परंपराओं की महत्ता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक भावनात्मक और सशक्त प्रयास है। यह भेंट भारत की विविधता में एकता, और लोककला के माध्यम से जुड़ाव का प्रतीक है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति मलिक की बिगड़ी तबीयत

मुंबई टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वो काफी परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया, जिससे उनके फैंस काफी चिंता में पड़ गए हैं और जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अदिति मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नेबुलाइज़र का उपयोग करती नजर आ रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर खुलकर जानकारी दी।अदिति ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से लगातार खांसी, बुखार, बंद नाक और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इसके अलावा, उनकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उनकी आवाज भी चली गई थी, जो उन्हें बहुत परेशान कर रहा था।   अदिति ने अपने पोस्ट में लिखा, “क्या हफ्ता रहा! लगातार खांसी, नाक ट्रैफिक जाम की तरह बंद, बुखार और शरीर में दर्द। और सबसे बड़ी बात, मेरी आवाज चली गई! आज थोड़ा बेहतर महसूस कर रही हूं। उम्मीद है, मैं कल फिर से बात कर पाऊंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि वह घरेलू उपायों और दवाइयों से इलाज कर रही हैं, और नेबुलाइज़र उनका इलाज करने में काफी मददगार साबित हो रहा है। फैंस और सेलेब्स कर रहे हैं दुआएं अदिति की पोस्ट को देखकर उनके चाहने वाले लगातार उनकी सेहत को लेकर शुभकामनाएं और दुआएं भेज रहे हैं। कई टीवी सेलेब्स भी उनकी तबियत को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें, अदिति मलिक ने साल 2010 में में टीवी एक्टर मोहित मलिक से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘मिली’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इस कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम एकबीर है।    

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं—एक ऐसा समुदाय, जो भारतीय इतिहास में जल परिवहन, सेवा भाव और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन में केवट समुदाय की भूमिका आज भी आदर्श के रूप में स्मरण की जाती है। महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत बिलासा देवी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ सीमाओं को पार कर इतिहास रच सकती हैं। उनके नेतृत्व, परिश्रम और कौशल ने यह सिद्ध किया कि चाहे वह प्रशासन हो या सामाजिक नेतृत्व—नारी कहीं भी पीछे नहीं। यह मोमेंटो उन्हीं मूल्यों और प्रेरणाओं का दर्पण है। यह भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी नेतृत्व के साथ प्रतिध्वनित होती है, जिसके केंद्र में नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की संकल्पना है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘महिला स्वयं सहायता समूह’, ‘नारी शक्ति मिशन’ जैसी योजनाएँ इसी दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम हैं। यह मोमेंटो केवल एक शिल्पकृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रतीक है—जो दर्शाता है कि भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब उसकी महिलाएँ सशक्त होंगी। यह भेंट छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, वर्तमान प्रयासों और भविष्य की संभावनाओं का समन्वय है। बिलासा देवी केवट का यह प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को भेंट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के यशस्वी मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित भी किया है।

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

ओडिशा ओडिशा के कटक जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (12551) पटरी से उतर गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के 11 AC कोच पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास हुआ। घटना के तुरंत बाद यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर बैठ गए और राहत कार्य का इंतजार करने लगे। हादसे के बाद NDRF, पुलिस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अच्छी खबर यह है कि अब तक किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कैसे हुआ हादसा? ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नरगुंडी रेलवे सेक्शन में सुबह करीब 11:54 बजे हुई। ट्रेन बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रही थी, जब अचानक पटरी से उतर गई। DRM खुर्दा रोड, GM/ECOR समेत रेलवे के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे की असल वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा। प्रभावित ट्रेनें और हेल्पलाइन नंबर जारी इस हादसे के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया है। प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं:     ट्रेन नंबर 12822 (BRAG)      ट्रेन नंबर 12875 (BBS)     ट्रेन नंबर 22606 (RTN) रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:     8455885999     7205149591     9437443469 रेलवे ने क्या कहा? रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। इस हादसे के कारण यात्रियों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन रेलवे हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे भारत में ट्रेन हादसे कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार रेलवे दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से कई जानलेवा साबित हुई हैं। हालांकि, इस बार प्रशासन की तत्परता के कारण यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और रेलवे अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी पर ध्यान दें। यात्रियों के परिजन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपने प्रियजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

हीरानगर क्षेत्र में अंधेरा होते ही अपने दरवाजे बंद कर घरों में कैद होते जा रहे हैं लोग, इस इलाके में आतंकियों की दहशत

कठुआ कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में हाल में हुई आतंकी मुठभेड़ ने लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत फैला दी है । लोग डर के साय में जीने को मजबूर हो गए हैं, जिसके चलते लोग अंधेरा होते ही अपने घर में छिप जाते हैं। कठुआ के आस पास क्षेत्र में लोग घबराए हुए हैं कि कहीं उन पर कोई आतंकी हमला न हो जाए।  खासकर पहाड़ी क्षेत्र बनी में, जहां लोग अब अंधेरा होते ही अपने दरवाजे बंद कर घरों में कैद होते जा रहे हैं। मुठभेड़ की चर्चा सभी जगहों में गर्म है, और इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पिछले वर्ष बनी में आतंकी गतिविधियों के दौरान पुलिस द्वारा चलाए गए तलाशी अभियानों का परिणाम भी निराशाजनक रहा, जिससे स्थानीय लोगों की चिंताएं और बढ़ गईं। जहां खुलेआम घूमने वाले आतंकवादियों ने लोगों को निशाना बना सकते हैं। बनी-भद्रवाह मार्ग पर भी भारी नुकसान हुआ है और निर्दोष समाजसेवी, जैसे दयाराम की दिनदहाड़े हत्या ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। आजकल स्थानीय लोग चौक-चौराहों और दुकानों पर केवल आतंकवादी हमलों की चर्चा कर रहे हैं, और उनकी चिंता इस बात की है कि क्या उन्हें फिर से ऐसे बुरे दिनों का सामना करना पड़ेगा। इस प्रकार, कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में आतंकवाद का साया फिर से बनने लगा है, जिसने लोगों को एक असुरक्षित और घबराए हुए माहौल में धकेल दिया है।

महज 1 लाख रुपये में लाएं घर मारुति वैगनआर

नई दिल्ली मारुति सुजुकी की वैगनआर भारत में खूब बिकती है। फरवरी 2025 में तो इसने हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सॉन और पंच के साथ ही मारुति सुजुकी की बलेनो, ब्रेजा, स्विफ्ट और डिजायर के साथ ही महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी पॉपुलर गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। आप भी अगर इन दिनों नई वैगनआर खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन एक साथ पैसे नहीं देना चाहते, तो कार लोन एक अच्छा विकल्प है। आप सिर्फ एक लाख रुपये डाउन पेमेंट करके वैगनआर का टॉप सेलिंग VXI मैनुअल पेट्रोल के साथ ही ZXI मॉडल खरीद सकते हैं। बाकी पैसे आप हर महीने किश्तों में चुका सकते हैं। कीमत और खासियत मारुति सुजुकी वैगनआर एक ऐसी गाड़ी है, जिसके केबिन में अच्छी स्पेस भी है और यह किफायती होने के साथ ही माइलेज के मामले में काफी जबरदस्त है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है, जिसकी पिछले महीने भी करीब 20 हजार यूनिट बिकी है। पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में उपलब्ध वैगनआर की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 5.64 लाख रुपये से शुरू होकर 7.47 लाख रुपये तक जाती है। वैगनआर में 1197 cc तक का इंजन है। पेट्रोल से चलने वाले मॉडल की माइलेज 25.19 kmpl तक और सीएनजी से चलने वाले मॉडल की माइलेज 34.05 km/kg तक है। मारुति सुजुकी वैगनआर वीएक्सआई मैनुअल पेट्रोल फाइनैंस डिटेल अब बात करते हैं मारुति सुजुकी वैगनआर के VXI मॉडल के लोन और EMI के बारे में तो वैगनआर वीएक्सआई सबसे ज्यादा बिकने वाला वेरिएंट है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 6.09 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 6.81 लाख रुपये है। एक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ इस वेरिएंट को फाइनैंस कराने पर 5.81 लाख रुपये कार लोन लेना होगा। 5 साल के लिए 10 फीसदी ब्याज दर पर कार लोन लेते हैं तो फिर अगले 5 साल तक आपको हर महीने 12,345 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे। ऊपरी शर्तों के अनुसार वैगनआर वीएक्सआई को फाइनैंस कराने पर करीब 1.60 लाख रुपये ब्याज लग जाएंगे। मारुति सुजुकी वैगनआर जेडएक्सआई मैनुअल पेट्रोल फाइनैंस डिटेल मारुति सुजुकी वैगनआर जेडएक्सआई पेट्रोल मैनुअल की एक्स शोरूम प्राइस 6.38 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस करीब 7.18 लाख रुपये है। आप महज एक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ इस कार को फाइनैंस करा सकते हैं। इसके बाद आपको 6.18 लाख रुपये कार लोन कराना होगा। आप अगर 5 साल के लिए 10 फीसदी ब्याज दर पर कार लोन कराते हैं तो फिर 13,131 रुपये मासिक किस्त के रूप में अगले 5 साल के लिए चुकाने होंगे। ऊपरी शर्तों के अनुसार वैगनआर जेडएक्सआई को फाइनैंस कराने पर करीब 1.70 लाख रुपये ब्याज लग जाएंगे। यहां बता दें कि मारुति वैगनआर फाइनैंस कराने से पहले आप नजदीकी मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में जाकर सारी जानकारी हासिल कर लें।

84 शहरों में अधूरे प्रोजेक्ट्स, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट सिटी मिशन को अब आगे बढ़ाया नहीं जाएगा

नई दिल्ली भारत सरकार के शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा चलाए गए स्मार्ट सिटी मिशन का समापन 31 मार्च 2023 को हो रहा है। यह मिशन, जो जून 2015 में शुरू हुआ था, अब 100 शहरों को कवर करने के लिए निर्धारित था, लेकिन 10 सालों में तीन बार डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद केवल 16 शहरों में ही मिशन के तहत सभी प्रोजेक्ट्स पूरे हो पाए हैं। बाकी 84 शहरों में कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। इस मिशन में 14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया गया था, लेकिन बड़े हिस्से में काम समय पर पूरा नहीं हो सका। अधूरे प्रोजेक्ट्स की स्थिति: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट सिटी मिशन को अब आगे बढ़ाया नहीं जाएगा और न ही इसे किसी अन्य नाम या स्वरूप में फिर से लागू किया जाएगा। शहरी मामलों के मंत्रालय ने संसद में बताया कि मिशन के तहत काम पूरा करने में कई समस्याएं आईं। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में काम की गति धीमी रही, मुख्य रूप से एजेंसियों की पहचान में देरी और भूमि अधिग्रहण में समस्याओं के कारण। इसके अलावा कई शहरों में अधिकारियों के तबादले भी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार को प्रभावित कर रहे थे। कौन से राज्य और शहर प्रभावित हुए: स्मार्ट सिटी मिशन में महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य रहा, जहां 1898 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अधूरे रह गए। इसके बाद बिहार में 1138 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 772 करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो सके। बंगाल के कोलकाता शहर में 618 करोड़ रुपये के छह प्रोजेक्ट अधूरे रहे। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में 200 करोड़, सतना में 259 करोड़, पटना में 383 करोड़, मुजफ्फरपुर में 340 करोड़ और बिहारशरीफ में 306 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी अधूरे रहे। अधूरे प्रोजेक्ट्स की संख्या और शहरों की स्थिति: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पूरे देश में 100 शहरों को चयनित किया गया था, जिनमें 8058 प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित किए गए थे। इनमें से 7491 प्रोजेक्ट्स यानी 93 फीसदी प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं। हालांकि, 567 प्रोजेक्ट्स 14,357 करोड़ रुपये के अधूरे रह गए हैं। शहरों में जिनकी प्रगति सबसे अच्छी रही, उनमें चंडीगढ़, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, राजकोट, बैंगलोर, शिवमोगा, पिंपरी-चिंचवाड़, सोलापुर, भुवनेश्वर और लखनऊ शामिल हैं, जहां 1-1 प्रोजेक्ट बाकी रह गए। वहीं, गुवाहाटी, गांधीनगर, ठाणे, कोहिमा, राउरकेला, तंजापुर, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, वेल्लोर, कानपुर, मुरादाबाद और प्रयागराज जैसे शहरों में 2-2 प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। केंद्र सरकार की भूमिका और वित्तीय स्थिति: केंद्र सरकार ने इस मिशन के लिए कुल 48 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था, जिसमें से 47,425 करोड़ रुपये जारी किए गए। इन जारी किए गए फंड्स में से 45,506 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हालांकि, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए गए प्रोजेक्ट्स में केवल 93 प्रतिशत काम ही समय पर पूरा हो सका है, जबकि बाकी के 7 प्रतिशत प्रोजेक्ट्स अधूरे रह गए। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 शहरों के लिए निर्धारित लक्ष्य का 93 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो सका। हालांकि यह मिशन अपनी पूरी क्षमता के अनुसार सफल नहीं रहा, लेकिन जिन शहरों में कार्य पूरी गति से हुआ, वे इस मिशन को भविष्य के लिए एक सीख के रूप में देख सकते हैं। इस मिशन से जुड़े अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर अब सवाल उठते हैं कि क्या सरकार भविष्य में इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करेगी या यह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।  

जियो की तरफ से सालभर का प्लान पेश, 90 दिनों तक मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन

 नई दिल्ली लीडिंग टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो की तरफ से एक खास एनुअल प्लान पेश किया जा रहा है। इस प्लान के साथ जियो यूजर्स पूरे साल अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट पर अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो बार-बार के रिचार्ज से बचना चाहते हैं। साथ ही यह मंथली प्लान के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है। इस प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा की सुविधा मिलती है। जियो के ज्यादा वैधता वाले प्लान जियो की तरफ से 90 दिन, 98 दिन, 72 दिन और 365 दिनों के प्लान को पेश किया जा रहा है। हालांकि इन सभी प्लान में जियो का 3,599 रुपये वाला एनुअल प्लान बेस्ट है। इस प्लान में सालभर यानी 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। जियो के 3599 रुपये वाले प्लान के फायदे जियो के एनुअल प्लान में सालभर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान बिना बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के साथ आता है। इस प्लान में लोकल और STD कॉल की सुविधा मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त लागत के सभी नेटवर्क पर मैसेज भेज पाएंगे। यह प्लान रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा की सुविधा के साथ आता है। इस तरह इस प्लान में कुल 912GB डेटा मिलता है। साथ ही डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर की इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में यूजर को 5G की सुविधा मिलती है। साथ ही मुफ्त OTT और क्लाउड सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा जियो यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है। जियो दे रहा फ्री जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन जियो यूजर्स इस प्लान में फ्री Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन का लुत्फ उठा सकते हैं। यह सब्सक्रिप्शन 90 दिनों का है। मतलब 90 दिनों तक पसंदीदा मूवी और शोज का लुत्फ हासिल कर सकते हैं। इस प्लान में 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है। जियो के मंथली प्लान से क्यों है बेहतर जियो के सबसे सस्ते मंथली प्लान की बात करें, तो यह प्लान 399 रुपये में आता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। मतलब अगर आपको सालभर में 13 बार रिचार्ज कराना होगा। मतलब आपको पूरे साल में करीब 5,187 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। लेकिन यह सुविधा आपको जियो के एनुअल प्लान में मात्र 3,599 रुपये में मिल रही है।  

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल जारी, रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार रहें फैंस, अक्टूबर-नवंबर में होगी सीरीज

नई दिल्ली क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा रोमांच आने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है क्योंकि दोनों ही टीमें आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटी हैं। इस बहुप्रतीक्षित दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच एडिलेड और सिडनी में होंगे। यह सीरीज वनडे क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए खास होगी क्योंकि इसमें विश्व स्तरीय खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ेंगे। मैच     तारीख     स्थान पहला वनडे     19 अक्टूबर     पर्थ स्टेडियम दूसरा वनडे     23 अक्टूबर     एडिलेड ओवल तीसरा वनडे     25 अक्टूबर     एससीजी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल वनडे सीरीज के बाद 29 अक्टूबर से टी-20 मुकाबले शुरू होंगे। यह सीरीज टी-20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगी। मैच     तारीख     स्थान पहला टी-20     29 अक्टूबर     मनुका ओवल दूसरा टी-20     31 अक्टूबर     एमसीजी तीसरा टी-20     2 नवंबर     बेलरिव ओवल चौथा टी-20     6 नवंबर     गोल्ड कोस्ट स्टेडियम पांचवां टी-20     8 नवंबर     गाबा फैंस के लिए होगा जबरदस्त रोमांच भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलते हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है और हर मैच में जबरदस्त उत्साह बना रहता है। इस बार भी फैंस को ऐसे ही रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज अपनी टीम को मजबूती देंगे।

‘एल2: एम्पुरान’ का केरल के मुख्यमंत्री ने किया समर्थन

  केरल केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ का समर्थन किया है। उन्होंने संघ परिवार पर निर्माताओं के खिलाफ “भय का माहौल” पैदा करने का आरोप लगाया है। हाथ से लिखी एक फेसबुक पोस्ट में विजयन ने कहा फिल्म में देश के सबसे भयानक नरसंहार का संदर्भ है। इसलिए संघ परिवार नाराज हो गया है। केरल के मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म मुख्यमंत्री की ये पोस्ट ऐसे वक्त आई है जब उन्होंने शनिवार की शाम को इस फिल्म को सिनेमाघर में देखा है। विजयन ने एम्पुरान फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह मलयालम फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली फिल्म है। इससे पहले संघ परिवार ने इस फिल्म, इसके कलाकारों और क्रू पर नफरत फैलाने का इल्जाम लगाया है। फिल्म निर्माताओं को मजबूर किया जा रहा है पिनराई विजयन ने कहा कि न केवल पार्टी के पदाधिकारी बल्कि भाजपा और आरएसएस के नेता भी इसके निर्माताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से धमकियां दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक ऐसी खबरें भी आई हैं कि निर्माताओं को फिल्म को फिर से सेंसर करने और संपादित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। संघ परिवार द्वारा बनाया गया भय का यह माहौल चिंता का विषय है। मोहनलाल ने मांगी थी माफी इससे पहले फिल्म के अभिनेता मोहनलाल ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा “हमें पता चला है कि फिल्म ‘एम्पुरान’ में जो राजनीतिक-सामाजिक विषय उभरकर आए हैं, उनसे मेरे कई प्रेमियों को निराशा हुई है। एक कलाकार के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मेरी किसी भी फिल्म में किसी राजनीतिक आन्दोलन और धर्म के खिलाफ नफरत न फैलाई जाए। इसलिए, मैं और एम्पुरान की टीम फैंस को हुई पीड़ा के लिए खेद जताते हैं।” फिल्म में लगाए जाएंगे 17 कट बीते रोज एम्पुरान के निर्माताओं ने फिल्म में 17 कट लगाने का फैसला किया था। इसके अलावा फिल्म के कुछ डायलॉग भी म्यूट करने का फैसला किया था। निर्माता गोकुलम गोपाल ने कहा “फिलहाल कुछ शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। फिल्म में दिखाई गई कुछ चीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। मैंने निर्देशक से पूछा है कि क्या वे इसमें कोई बदलाव कर सकते हैं। फिल्म को सेंसर किया गया था, तब कोई समस्या नहीं थी।” एम्पुरान पर क्यों हो रहा विवाद? 27 मार्च को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने वाली इस फिल्म में गुजरात दंगों से जुड़ी घटनाओं को अप्रत्यक्ष रूप से दर्शाया गया है। इसकी आलोचना हो रही है। फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि यह फिल्म सिर्फ केरल में 4500 के साथ 746 स्क्रीन पर रिलीज हुई। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login