LATEST NEWS

मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी को दी मंजूरी

जबलपुर मध्य प्रदेश में बिजली की नई दर तय हो गई है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह दर अप्रैल 2025 से लागू होगी। आयोग ने नई दर को लागू करने का आदेश जारी किया है। बिजली कंपनी ने अपनी याचिका में औसत 7.52 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ाने की मांग की थी। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता को छूट आयोग ने निम्न दाब उपभोक्ताओं व मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम प्रभार खत्म कर दिया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मीटरिंग प्रभार भी नहीं देना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाया है, उन्हें सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 10 किलोवाट से अधिक भार वाले निम्न श्रेणी के घरेलू व सामान्य जल प्रदाय व सड़क बस्ती व एचवी-6 श्रेणी के उपभोक्ता को टाइम ऑफ डे टैरिफ में लाया गया है। प्रीपेड उपभोक्ता की छूट को आयोग ने बरकरार रखा हुआ है। बिजली कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,744 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके विरुद्ध आयोग ने 57,732.6 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 100 रुपये पर 24 रुपये बढ़ेंगे दाम घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक के बिल पर 24 रुपये तक बढ़ाये गये हैं, परंतु इन उपभोक्ताओं को अटल ग्रह ज्योति योजना के तहत पहले की तरह मात्र 100 रुपये का ही भुगतान करना है। बढ़ी हुई राशि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में भुगतान की जाएगी। गैरघरेलू उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी निम्न-दाब उपभोक्ता श्रेणी की न्यूनतम दर बिलिंग (टैरिफ मिनिमम बिलिंग) पहले ही समाप्त की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने चेटी चंड पर्व के कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल जयंती और चैत्र प्रतिपदा नववर्ष की दी मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाई और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा भी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्रीमहाकाल और श्रीकृष्ण की नगरी है, यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है, आध्यात्म का केंद्र है, सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद देश-प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में “श्रीकृष्ण पाथेय न्यास” अंतर्गत विकसित कर रहे है। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता श्री गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्रीमहाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को  विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संतोष लालवानी, श्री महेश परियानी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा वाने वाले रामनामी समाज को पीएम मोदी ने किया याद

बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आए है. वे बिलासपुर के मोहभट्टा में आम सभा को संबोधित कर रहे है. इस सभा में पीएम मोदी ने उस समाज को भी याद किया जिनके पूरे शरीर में यानी सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा होता है. तो चलिए आपको बताते है ये रामनामी समाज कौन है और ये ऐसे क्यों करते है. छत्तीसगढ़ में एक विशेष समुदाय है जिसे रामनामी समाज के नाम से जाना जाता है. यह समुदाय भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध है. माना जाता है कि इस संप्रदाय की स्थापना परशुराम ने की थी. रामनामी समाज के लोग भगवान राम को ही अपना सब कुछ मानते हैं, और उनकी आराधना ही इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है. पूरे शरीर पर ‘राम नाम’ की छाप इस समुदाय की सबसे अनोखी पहचान यह है कि वे अपने पूरे शरीर पर ‘राम’ नाम का टैटू गुदवाते हैं. यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति गहरी आस्था और निष्ठा का प्रतीक है. इनके शरीर पर अंकित हर अक्षर राम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है. लाखों की संख्या में फैला समुदाय छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और आसपास के क्षेत्रों में रामनामी समाज के लाखों अनुयायी रहते हैं. यहां के हर रामनामी व्यक्ति के लिए राम का नाम ही सबसे बड़ा आभूषण है. वे सिर से लेकर पांव तक अपने शरीर को ‘राम’ नाम से अंकित कराते हैं, जिससे उनका राम प्रेम साफ झलकता है.

ओड़गी-बिहारपुर मार्ग पर नजर आया बाघ

  सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया. यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में नजर आया. इसी दौरान ओड़गी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. आज से कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं. ऐसे में वन विभाग और प्रशासन दोनों ही बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. वन विभाग बाघ की मूमेंट पर कड़ी निगाह रखे हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा, स्टार्क ने खोला पंजा

विशाखापट्टनम आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली को मिला 164 का टारगेट हैदराबाद ने दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया। स्टार्क ने 19वें ओवर में हर्षल पटेल (5) और विलान मुल्डर (9) को आउट कर एसआरएच की पारी को समेटा। मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क ने पंजा खोला।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम संवत् 2082 के आरंभ पर सूर्य को अर्ध्य देकर पूजन-अर्चन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में प्रातः भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम नव संवत्सर 2082 के आरंभ के अवसर पर उदीयमान सूर्य देव को अर्ध्य दिया और हिंदू नव वर्ष पर विक्रम ध्वज, गुड़ी का दत्त अखाड़ा घाट पर पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को भारतीय नववर्ष की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्योहारों का निर्धारण मंगल तिथियां के आधार पर होता है। खगोलीय गतिविधियों की दृष्टि से गुड़ी पड़वा अर्थात प्रतिपदा, वर्ष की पहली मंगल तिथि है। इस मंगल तिथि का अभिवादन कहीं चेटीचंड, कहीं वर्ष प्रतिपदा और कहीं गुड़ी पड़वा सहित अन्य अनेक नाम से किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया की यह प्राचीन सनातन संस्कृति की अनुपम परंपरा है। इसी तिथि पर चंहुओर खुशियों, समृद्धि और हर्षोल्लास का वातावरण होता है। गुड़ी पड़वा पर घर-घर स्थापित होने वाला कलश हमारी पवित्र आत्मा को अभिव्यक्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समृद्धि और विकास का नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए, ईश्वर से यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजन-अर्चन उपरांत माँ क्षिप्रा की गोद में नौका विहार कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद देव दर्शन कर साधु-संतों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने दत्त अखाड़ा के पीठाधीश्वर संत श्री सुंदरपुरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर सत्संग किया। दत्त अखाड़ा के पीठाधीश श्री संत श्री सुंदरपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री का शॉल पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद दिया। संत श्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि यह हिंदू नव वर्ष ही वास्तव मे प्रकृति का नव वर्ष है, जिसमें प्रकृति नव शृंगार करती है। पेड़ पौधों मे नवीन पत्ते आते है, प्रकृति में उत्साह और नव संचार का प्रवाह होता है। उज्जैन की इस प्राचीन, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक धरोहर को संभालने और संवारने के प्रयासों की संतश्री सुंदर पूरी महाराज ने प्रशंसा कर आशीर्वाद दिया। इस पावन अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला भाजपा अधक्ष्य श्री संजय अग्रवाल, साधु संत, जन प्रतिनिधि और हिंदू संस्कृति के ध्वज वाहक महिला, पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, जापानी महिला का पासपोर्ट और वीजा समेत कई देशों की हवाई टिकटें

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई. बैग की तलाशी लेने पर उसमें जापानी महिला का पासपोर्ट, वीजा, 20 दिसंबर 2024 का टोक्यो से दिल्ली का एयर टिकट, भारत के विभिन्न शहरों की हवाई टिकटें, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए. वहीं इस बैग के मिलने से पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. यह बैग किसका है? क्या यह किसी विदेशी पर्यटक का खोया हुआ सामान है? या फिर किसी आपराधिक घटना से इसका कोई संबंध है? ऐसे कई सवालों के जवाब अब ढूंढने होंगे. फिलहाल, पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग का असली मालिक कौन है और यह रायपुर में कैसे पहुंचा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिवादन, बहनें आत्मनिर्भरता के संकल्प को कर रही हैं साकार

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कूकीज बनाए जाने का उल्लेख करने का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिवादन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बहनें अपने स्तर पर पहल कर आत्मनिर्भरता की नई मिसालें प्रस्तुत कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर नारी शक्ति द्वारा किए जा रहे हैं नवाचारों का उल्लेख करने से उन्हें प्रेरणा मिलेगी और बहनें अपने कौशल और परिश्रम से नऐ आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर होंगी। महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपने महुआ के फूलों के बारे में जरूर सुना होगा, हमारे गांवों और खासकर के जनजातीय समुदाय के लोग इसके महत्व से अच्छी तरह परिचित हैं। देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कूकीज बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राजाखोह गांव की चार बहनों के प्रयास से ये कूकीज बहुत लोकप्रिय हो रही है। इन महिलाओं का जज्बा देखकर एक बड़ी कम्पनी ने इन्हें फेक्ट्री में काम करने की ट्रेनिंग दी। इससे प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं इनके साथ जुड़ गई हैं। इनके बनाए महुआ कूकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है।”  

मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. सीएम साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम का 120वां संस्करण को सुना. मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे.

सोन नदी में गिरी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो, दो की मौत, सात घायल

पेंड्रा पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली है। बोलेरो सवार सभी लोग सभा में शामिल होने के लिए निकले थे। बोलेरो पेंड्रा के सोन नदी के पास पहुंची ही, तभी अचानक बोलरो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे सोन नदी से नीचे जा गिरी। इस दौरान पास के गांव पंडरीखार की रहने वाली रमिता बाई, जो फूल विसर्जित करने के लिए नदी आईं थी और नदी के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जित कर रहीं थी, वह भी बोलेरो की चपेट में आ गईं। बोलोरो में सवार सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल 112, 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित जिले के आलाधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

प्रधानमंत्री मोदी ने अभनपुर-रायपुर ट्रेन किया उद्घाटन, दिखाई हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अभनपुर-रायपुर रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. यह रेल सेवा यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर-रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी.     केंद्री: 3:38 बजे     सीबीडी: 3:52 बजे     मंदिर हसौद: 4:10 बजे     रायपुर: 4:55 बजे 31 मार्च से शुरू होगी नियमित सेवा अगले दिन यानी 31 मार्च 2025 से रायपुर-अभनपुर रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें (सुबह और शाम) चलाई जाएंगी. गाड़ी संख्या 68760/68761 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्टॉपेज: रायपुर से प्रस्थान: सुबह 9:00 बजे मंदिर हसौद: 9:18 बजे सीबीडी: 9:32 बजे केंद्री: 9:50 बजे अभनपुर: 10:10 बजे वापसी (गाड़ी संख्या 68761) अभनपुर से प्रस्थान: 10:20 बजे केंद्री: 10:28 बजे सीबीडी: 10:42 बजे मंदिर हसौद: 11:00 बजे रायपुर: 11:45 बजे गाड़ी संख्या 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्टॉपेज: रायपुर से प्रस्थान: शाम 4:20 बजे मंदिर हसौद: 4:38 बजे सीबीडी: 4:52 बजे केंद्री: 5:10 बजे अभनपुर: 5:30 बजे वापसी (गाड़ी संख्या 68763) अभनपुर से प्रस्थान: 6:10 बजे केंद्री: 6:18 बजे सीबीडी: 6:32 बजे मंदिर हसौद: 6:45 बजे रायपुर: 7:20 बजे.

120वीं कड़ी की ‘मन की बात’ सुनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आज देश की जनता को जागरूक बनाने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देते हैं। यदि हम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें, तो समाज और जीवन में बड़ा परिवर्तन संभव है। भारतीय संस्कृति, नवाचार और सामाजिक समरसता का संवाहक मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला मंच है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसमें देश के नवाचार, जन भागीदारी, प्रेरक कहानियाँ, जल संरक्षण, योग, आयुर्वेद और वीर सैनिकों सहित खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों के योगदान को उजागर किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को आकार देने के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ें। नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं से आत्मीय भेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनके मेहनत और संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी बेटियाँ जीवन में अवश्य सफल होंगी। आप सबकी उपलब्धियों में सहभागी बनना मेरे लिए गर्व का विषय है। बालिकाओं ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री निवास में बिताए गए इन खास पलों को यादगार बताया। तकनीकी प्रशिक्षण और प्रशासनिक तैयारी की नई उड़ान नवगुरुकुल संस्था की छात्रावास अधीक्षिका सुश्री रेणुका चंदन ने जानकारी दी कि नवगुरुकुल से निकले कई छात्र-छात्राएं आज बैंगलोर और हैदराबाद की प्रमुख आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं। इसी तरह नेतृत्व साधना केंद्र में सीजीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यहाँ रहने वाले बच्चों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी गई है। इस वर्ष केंद्र के 11 बच्चों ने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और वे अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित नवगुरुकुल संस्थान में बच्चों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग एवं डिकोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नव संवत्सर समिति द्वारा चैत्र प्रतिपदा भारतीय नववर्ष समारोह का आयोजन, कृषि मंत्री ने दी शुभकामनाएं

सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में नव संवत्सर समिति द्वारा भारतीय परंपराओं के अनुसार चैत्र प्रतिपदा नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। समारोह में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री और सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नन्हें कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। अपने संबोधन में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही मायनों में यही भारतीय नववर्ष है, जबकि 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया साल हमारी परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की और राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की।

High-Paid Medical Course: दसवीं के बाद किन मेडिकल कोर्स में होती है बंपर कमाई

दसवीं पास करने के बाद अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो कई ऐसे कोर्स हैं जो अच्छी कमाई दे सकते हैं. ये कोर्स आपको हेल्थकेयर सेक्टर में एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. चलिए, ऐसे ही कुछ हाई-पेड कोर्स के बारे में जानते हैं. डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT) MLT एक 2 साल का कोर्स है, जिसमें आप लैब टेक्नीशियन बनना सीखते हैं. इसमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट जैसे काम सिखाए जाते हैं. इसकी शुरुआती सैलरी 3-6 लाख रुपये सालाना हो सकती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन नर्सिंग नर्सिंग का डिप्लोमा कोर्स 2-3 साल का होता है, जिसमें आप मरीजों की देखभाल करना सीखते हैं. सरकारी अस्पतालों में नर्स की सैलरी 4-8 लाख सालाना होती है, और प्राइवेट में 3-6 लाख से शुरू हो सकती है. डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी रेडियोलॉजी में आप X-रे, MRI जैसे टेस्ट करना सीखते हैं. ये 2 साल का कोर्स है, और इसमें शुरुआती सैलरी 3-7 लाख रुपये सालाना हो सकती है. अनुभव के साथ ये 12 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीन इस कोर्स में आप दांतों की देखभाल और सफाई करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद डेंटल हाइजीनिस्ट बनकर 3-5 लाख सालाना कमा सकते हैं. बड़े शहरों में ये 8 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन फार्मेसी फार्मेसी का डिप्लोमा 2 साल का होता है, जिसमें दवाइयों की जानकारी दी जाती है. फार्मासिस्ट बनकर आप 3-6 लाख सालाना कमा सकते हैं. दवा कंपनियों में ये सैलरी 10 लाख तक पहुंच सकती है. डिप्लोमा इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी इस कोर्स में आप सर्जरी के दौरान डॉक्टर की मदद करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद OT टेक्नीशियन की सैलरी 3-6 लाख सालाना होती है, जो बाद में 8-10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी फिजियोथेरेपी में आप मरीजों को व्यायाम और थेरेपी से ठीक करना सीखते हैं. 2 साल के कोर्स के बाद शुरुआती सैलरी 3-5 लाख सालाना होती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी इस कोर्स में मरीजों के रिकॉर्ड मैनेज करना सिखाया जाता है. 1-2 साल के कोर्स के बाद मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन की सैलरी 2.5-5 लाख सालाना होती है, जो बाद में बढ़ती है.

50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने  कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet