LATEST NEWS

मुख्यमंत्री शर्मा ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास में विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा राज राजेश्वरी मंदिर में सपरिवार मां दुर्गा की आराधना की। श्री शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मनेंद्रगढ़ में अवैध खदान से कोयला निकाल रहे दो ग्रामीण दबे

मनेंद्रगढ़  अवैध खदान से कोयला निकालते समय मिट्टी के धसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी पांच दिन बाद पता चली, जिसके बाद रविवार सुबह से शवों को निकालने के लिए पुलिस खुदाई करवा रही है. घटना मनेन्द्रगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत घुटरा की है. पास से बहने वाली धनोटी नदी से बीते कई वर्षों से अवैध खदान से कोयला निकाला जा रहा है. 25 मार्च को फाटपानी निवासी इंद्रपाल अगरिया (20 वर्ष) और राजेश अगरिया कोयला निकालने गए थे, इस दौरान मिट्टी धसने से दोनों दब गए. चार दिन बाद जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरुआत की. पांचवें दिन जब अवैध खनन स्थल पहुंचे, तब चप्पल और टिफिन देखकर दबने का शक हुआ. परिजनों ने रात्रि में ही कोतवाली में सूचना दी. रविवार सुबह से पुलिस की मौजूदगी शव निकालने का खुदाई जारी है. बता दें कि बीते कई सालों से माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को चंद पैसों की लालच में कोयला खनन कर मोटी रकम कमा रहे हैंं. जिन ग्रामीणों की दबने से मौत हुई है, बताया जा रहा है कि उन्हें सत्ताधारी दल का नेता ही कोयला खोदने के काम में लगाया था. अब पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई है.

IPL 2025 : हैदराबाद के बल्लेबाजों की हवा निकली!, 37 रन पर 4 आउट

विशाखापत्तनम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 10वां मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। हैदराबाद ने जीशान को मौका दिया है। दिल्ली की टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला है। समीर रिजवी बाहर कर दिए गए हैं और केएल राहुल मैदान में नजर आएंगे। धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैदराबाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं दिखा पाए हैं और टीम के 37 रन पर चार विकेट गिर गए हैं।

सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा- गुजरात टाइटंस ने हमें दिखाया कि उस विकेट पर कैसे गेंदबाजी करनी है

अहमदाबाद मुंबई इंडियन्स के सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और गेंद की गति को कम करके मुंबई के बल्लेबाजों को सफलतापूर्वक बांधे रखा। मेजबान टाइटंस ने शनिवार को आईपीएल मैच में आठ विकेट पर 196 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराया। बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘विरोधी टीम की अच्छी रणनीति। अगर आपके पास ऐसा करने के लिए विकल्प हैं तो यह समझदारी भरा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे देश में हर तरह के विकेट पर खेल चुके हैं। इसलिए ईमानदारी से कहूं तो आज रात प्रदर्शन अच्छा नहीं था, मुझे लगा कि उन्होंने (टाइटंस) अच्छा स्कोर बनाया और उन्होंने हमें दिखाया कि उस विकेट पर कैसे गेंदबाजी करनी है। इसलिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है।’ मैच के लिए लाल मिट्टी की बजाय काली मिट्टी की पिच इस्तेमाल की गई लेकिन न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ने इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। बोल्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अपने फायदे के लिए घरेलू परिस्थितियों का इस्तेमाल करना अच्छा था। जाहिर है कि घरेलू टीम को फायदा होना चाहिए। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हमारे दृष्टिकोण से यह कोई बहाना नहीं है। हम समझ गए थे कि विकेट काली मिट्टी का था और मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी तरह से सामंजस्य बैठाया।’

मेसर्स ओविया ट्रेडर्स नामक फर्म पर 10 करोड़ की कर चोरी, संचालिका का पति गिरफ्तार

रायपुर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने 10 करोड़ 38 लाख 83 हजार 84 रुपए की कर चोरी के आरोप में मेसर्स ओविया ट्रेडर्स नामक फर्म की संचालिका के पति विनय कुमार टंडन को भिलाई से गिरफ्तार किया है. आरोपी को बिना माल या सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी चालान के माध्यम से धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाते हुए और उसे पास करते हुए पाया गया, जिससे सरकारी खजाने को काफी नुकसान हुआ. विश्वसनीय खुफिया जानकारी और डेटा एनालिटिक्स के आधार पर सीजीएसटी रायपुर प्रधान आयुक्त राकेश गोयल के नेतृत्व में अधिकारियों ने एक विस्तृत जांच की, जिसमें आपूर्तिकर्ताओं के बैंक स्टेटमेंट और करदाता के ई-वे बिल डेटा और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच करने के बाद पाया कि आरोपी फर्जी बिल के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने और उसे पास करने में लिप्त था. जांच से यह भी पता चला कि आरोपी के पास पहले से ही अपने नाम पर जीएसटी पंजीकरण था, जहां उसे 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान करना था, जिसका कभी भुगतान नहीं किया गया और बकाया राशि का भुगतान करने के बजाय, आरोपी ने धोखाधड़ी करने के लिए अपनी पत्नी के नाम पर एक और GST पंजीकरण ले लिया. पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद, चूंकि इनपुट टैक्स क्रेडिट की राशि 5 करोड़ से अधिक है, इसलिए आरोपी को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 के प्रावधानों के तहत अधिनियम की धारा 132 के तहत दंडनीय अपराध करने के लिए गिरफ्तार किया गया. व्यक्ति को दुर्ग जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और गिरफ्तार व्यक्ति को 28 मार्च की शाम को दुर्ग की सेंट्रल जेल ले जाया गया.

RPF इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, 1 साल के लिए इंस्पेक्टर से डिमोट कर बनाएं गए सब इंस्पेक्टर

 रायपुर  रायपुर रेल मंडल के एक इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किए जाने की खबर है. आरपीएफ के उच्च पदस्थ सूत्र बताते है कि 28 या 29 मार्च को संभवत उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का आदेश निकला है, जिसमें उन्हें 1 साल के लिए इंस्पेक्टर से डिमोट कर सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है. इस कार्रवाई के पीछे दो अलग-अलग बाते सामने आ रही है. एक जिसमें रेलवे लाईन चोरी के बाद ठीक से कार्रवाई न किए जाने की तो दूसरी ट्रांसफार्मर चोरी के बाद एक व्यापारी को बचाने के एवज में लेन-देन के आरोप की. हालांकि ये कार्रवाई किस वजह से हुई है ये स्पष्ट नहीं हो सका है. ये पूरा मामला दल्लीराजहरा आरपीएफ पोस्ट का है. अब सवाल ये है कि यहां बतौर इंचार्ज नए इंस्पेक्टर की पोस्टिंग होगी या उन्हें ही प्रभार दिया जाएगा, इसको लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. बता दें कि भाटापारा थाना क्षेत्र के तिल्दा आरपीएफ पोस्ट के अंतर्गत भी पिछले दिनों रेलवे ट्रैक चोरी हुई थी, इसे लेकर भी जांच जारी है, हालांकि वहां के इंचार्ज का टेनयोर ट्रांसफर कर रायपुर आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ कर दिया गया है.

बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 14 पर था 68 लाख का इनाम

बीजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से महज कुछ घंटे पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने कहा कि वे खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों के शोषण और आंदोलन के भीतर पनप रहे मतभेदों के कारण सरेंडर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए। नक्सलियों ने कहा कि वे खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों के शोषण और आंदोलन के भीतर पनप रहे मतभेदों के कारण आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नक्सली सुरक्षा बलों द्वारा शिविर लगाने और ‘निया नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं। ‘निया नेल्लनार’ योजना के तहत सुरक्षा बल और प्रशासन दूरदराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। यादव ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 50 नक्सलियों में से छह पर 8-8 लाख रुपए और तीन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम है। इसके अलावा पांच नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी ने कहा कि आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। यह आत्मसमर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ है। वह 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले सुरक्षा बलों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया। यह 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है। इन ताजा सफलताओं के साथ इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 134 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 118 बस्तर संभाग में मारे गए। पुलिस के अनुसार, 2024 में सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (आआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 11वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम टकराएंगी। आरआर और सीएसके का मौजूदा सीजन में यह तीसरा मैच है। आरआर का जीत का खाता नहीं खुला है। उसे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों शिकस्त मिली। वहीं, सीएसके को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद अगले मुकाबले में आरसीबी ने मात दी। जानिए, आरआर वर्सेस सीएसके मैच की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या आज बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज रहेंगे हावी? बरसापारा में अब तक पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मैच अपने नाम किए और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को भी दो जीत नसीब हुईं। एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। बरसापारा में हाईएस्ट स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान ने 2023 में बनाया था। यहां लोएस्ट स्कोर 142/9 है, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया। गुवाहाटी में पहली पारी का औस्त स्कोर 138 है। इस मैदान पर संतुलित मुकाबले देखने को मिले हैं। बरसापारा में बड़े स्कोर खड़े करना आसान नहीं है। यहां बल्लेबाजों की तुलना में अक्सर गेंदबाजों का अधिक दबदबा रहता है। धीमी मानी जाने वाली पिच पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है। राजस्थान ने अपना पिछला मैच भी बरसापारा में खेला था, जिसमें उसे केकेआर ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। केकेरआर ने 152 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते आसानी से चेज कर लिया था। क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी, जो इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। आरआर के पूर्व ओपनर जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, जिनके बल्ले से कुल 98 रन निकले। बटलर अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। यहां सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा आरआर के शिमरोन हेटमायर ने किया है। हिटमायर ने 7 छक्के मारे है। यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 13 चौके जमाए हैं।

रिपोर्ट: भूविज्ञानी के हवाले से बताया है कि म्यांमार में आए भूकंप से 334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकली

म्यांमार म्यांमार और थाईलैंड सहित दक्षिण एशिया के कई देशों में शुक्रवार को आए भूकंप ने तबाही मचा दी। 28 मार्च को आए इस शक्तिशाली 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। म्यांमार में 1600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है और बचाव दल कर्मी लगातार मलबों की तलाशी में जुटे हैं। वहीं पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भारी नुकसान हुआ है जहां अधिकारियों के मुताबिक 17 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक म्यांमार में केंद्रित इस भूकंप के एक दर्जन से ज्यादा झटके बाद में महसूस किए गए हैं। जानकारों के मुताबिक भूकंप का झटका 300 परमाणु बम फूटने जितना शक्तिशाली था। शनिवार को भी म्यांमार में कम से कम दो भूकंप आए हैं जिनमें से एक की तीव्रता 5.1 और दूसरे की 4.2 थी। रिपोर्ट ने एक भूविज्ञानी के हवाले से बताया है कि म्यांमार में आए भूकंप से 334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकली। रिपोर्ट में भूविज्ञानी जेस फीनिक्स ने बताया, “इस तरह के भूकंप से निकलने वाली शक्ति लगभग 334 परमाणु बमों के बराबर होती है।” एक अन्य विशेषज्ञ ने बताया कि भूकंप पृथ्वी पर एक बड़े चाकू से वार जैसा था। सड़कों पर रात बिता रहे लोग इस बीच म्यांमार में हर ओर तबाही का मंजर छाया हुआ है। करीब 3400 लोगों के घायल होने की खबर है और लोग अपने लापता परिजनों को खोजने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। वहीं भूकंप के बाद आ रहे झटकों की वजह से बहुत से लोग सड़कों पर रात बिता रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के मुताबिक नुकसान और भूकंप के झटकों के डर से लोगों को घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। 10,000 से अधिक मौतों की आशंका ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वर्तमान में मरने वालों की संख्या 1,600 से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आंकड़ा 10,000 से अधिक तक पहुंच सकता है। यूएसजीएस ने यह भी बताया है कि अनुमानित आर्थिक नुकसान म्यांमार की जीडीपी से ज्यादा हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नुकसान के बाद मांडले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

ईद से पहले महाराष्ट्र की मस्जिद में तड़के सुबह विस्फोट के बाद मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त

मुंबई महाराष्ट्र के बीड से ईद उल-फितर से एक दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार तड़के सुबह एक मस्जिद में धमाके की खबर मिली है। कथित तौर पर यह विस्फोट एक शख्स द्वारा रखी गई जिलेटिन रॉड की वजह से हुआ। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। घटना जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव की है जहां मस्जिद में तड़के सुबह करीब 2.30 बजे धमाका हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी गलत सूचना के फैलने से बचने के लिए गांव में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित तौर पर वहां कुछ जिलेटिन की रॉड रख दी, जिससे विस्फोट हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव के प्रधान ने सुबह करीब 4 बजे तलवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि बीड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है।

ये Ai टूल से सिर्फ 2 मिनट में बन जाएगी Ghibli इमेज

सोशल मीडिया पर इन दिनों घिबली (Ghibli) इमेज का ट्रेंड वायरल है. जिसे देखो वही Ghibli इमेज बनाकर पोस्ट कर रहा है. लोग Ghibli इमेज को अपनी प्रोफाइल पिक और डीपी भी लगा रहे हैं. अगर आप भी अपनी एक शानदार घिबली इमेज फ्री में बनाना चाहते हैं लेकिन इसका टूल और प्रोसेस नहीं पता तो ये जानकारी आपके लिए ही है. Grok की मदद से फ्री में बनेगी Ghibli इमेज कॉमिक फीचर की तरह दिखाई देने वाली Ghibli इमेज को फ्री में बनाने के लिए आपको सबसे पहले X पर अकाउंट बनाना होगा. अगर पहले से ही आपका X पर अकाउंट है तो फिर Grok एआई टूल का इस्तेमाल करके आप फ्री में Ghibli इमेज जनरेट कर सकते हैं. बस ये सिम्पल स्टेप्स फॉलो करते जाइये और 2 मिनट में एक शानदार Ghibli इमेज आपके सामने होगी. आपको बस करना ये है कि अपने  X अकाउंट पर लॉग इन करने के बाद लेफ्ट हैंड साइड पर बने  Grok के आइकन पर क्लिक करना है. इसमें नीचे की ओर आपको अटेचमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर फोटो को अटैच करें. आप अपनी फोटो भी यहां अटैच कर सकते हैं. इमेज अटैच करने के बाद Convert to Ghibli लिखना होगा. बस हो गया काम. ऐसा करते ही चंद मिनटों में Ghibli इमेज जनरेट हो जाएगी. Ghibli इमेज की खासियत Ghibli के पात्र आमतौर पर आकर्षक और देखने में प्यारे लगते हैं. इनके चेहरे पर बड़ी आंखें होती हैं. आंखों से ही आप पात्र की भावनाओं को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं. पात्रों के कपड़े भी साधारण और प्यारे होते हैं. इनके कपड़े स्टोरी और जगह से मेल खाते हैं. Ghibli में  3D और 2D एनीमेशन का मिश्रण होता है.

आसाराम की जमानत से रेप पीड़िता के पिता ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अब मेरे परिवार के साथ कुछ भी कर सकता है

अहमदाबाद रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम बापू को शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा मेडिकल आधार पर तीन महीने की तात्कालिक जमानत दी गई है। इस फैसले के बाद पीड़िता के पिता ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अब उनके परिवार को और भी अधिक खतरा हो गया है क्योंकि यह स्वयंभू बाबा कुछ भी कर सकता है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले पीड़िता के पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “जब आसाराम जेल में थे तब यह हमारे लिए जीत थी। लेकिन अब वह हर किसी को मैनेज कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि कोर्ट बार-बार उन्हें अंतरिम जमानत क्यों दे रहा है। पहले सात दिनों के लिए, फिर 12 दिनों के लिए, फिर दो महीने और ढाई महीने के लिए और अब तीन महीने के लिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका परिवार अपने वकील से धोखा खा चुका है, जिन्होंने आसाराम की जमानत याचिका पर आपत्ति दाखिल नहीं की। वकील के पास सारे दस्तावेज तैयार थे। उन्होंने कहा, “हमने सभी कागजात वकील को दिए थे, लेकिन उसने अदालत में आपत्ति नहीं दाखिल की और हमें लगातार भागदौड़ करवाई। वह हमें धोखा दे रहे हैं।” मेडिकल आधार पर जमानत आसाराम के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता शालिन मेहता ने अदालत में तर्क दिया कि 86 वर्षीय आसाराम हृदय और किडनी की बीमारियों से ग्रसित हैं। उनके इलाज के लिए केवल आयुर्वेदिक ‘पंचकर्म’ ही उपलब्ध है। वकील ने बताया कि जोधपुर स्थित एक आयुर्वेदिक केंद्र में उनका इलाज अभी शुरू हुआ है और यह उपचार तीन महीने तक चलेगा। पीड़िता के पिता का आरोप पीड़िता के पिता ने कहा, “अब जब वह जेल से बाहर हैं। उनके समर्थक कह रहे थे कि वह फिर से जेल नहीं जाएंगे। अब उनकी बात सच साबित हो रही है। वह जोधपुर से इंदौर, उज्जैन और सूरत तक यात्रा कर रहे हैं और अपने अनुयायियों से मिल रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि आसाराम किसी भी समय उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, “अब हमारे परिवार को खतरा और बढ़ गया है। वह हमसे कुछ भी करवा सकते हैं। अब हम केवल भगवान पर निर्भर हैं।” पुलिस प्रशासन ने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है। एसपी (राजेश द्विवेदी) ने बताया कि पीड़िता के घर के बाहर एक गार्ड तैनात किया गया है और दो बंदूकधारी भी उसकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीड़िता के घर के सामने एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। स्थानीय कोतवाली पुलिस को रात के समय गश्त करने का निर्देश दिया गया है। आसाराम को 2018 में रेप मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें भारतीय पॉक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2023 में गुजरात की एक अदालत ने उन्हें अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उनके आश्रम में एक महिला अनुयायी से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया था। आसाराम की लगातार जमानत मिलना और उनके समर्थकों का दबाव अब पीड़िता और उसके परिवार के लिए एक नई मुसीबत बन गया है। इस पूरी स्थिति के बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी ओर से पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है और उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें, पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पूरी जोरों पर

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले ही पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों की तैयारियों पूरी जोरों पर है। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के शुभ मुहूर्त का ऐलान कर दिया गया है। केदारनाथ-बदरीनाथ, यमुनोत्री समेत चारों धामों के कपाट खोलने की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 29 अप्रेल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी। जहां से अगले दिन 30 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर 30 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुरेश यूनियाल ने बताया 06 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला जाएगा। रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तिथि निकालने के मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, प्रेम प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद रहे। ऐसे होगा यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। तीर्थ यात्री ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से साफ किया गया है कि रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी यात्री को चारधाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चारधाम यात्रा पर रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थ यात्री सरकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसक अलावा, मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।  

मध्य प्रदेश के एक अप्रैल से 55 जिलों में 60,000 स्थानों पर महंगी होगी संपत्ति, अब जमीन खरीदना होगा महंगा

भोपाल मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 60 हजार स्थानों पर एक अप्रैल से घर, मकान, फार्म हाउस और खेती की जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। सभी जिलों से कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने बैठक रखी। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष और महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने चर्चा की और प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित सभी जिलों में संपत्ति के दामों में पांच से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि इस पर सभी जिलों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से निकाली गई सबसे अधिक दामों पर होने वाली रजिस्ट्रियों को आधार बनाकर जमीनों के दाम बढ़ाए गए हैं। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में एक लाख 12 हजार स्थान हैं, जिनमें से 74 हजार स्थानों पर प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त की जाती है। विभिन्न जिलों के पंजीयन और राजस्व अधिकारियों द्वारा एआइ सहित अन्य माध्यमों से सर्वे कराया गया। इसमें पता चला कि 55 हजार स्थानों पर वर्तमान दामों से तीन से चार गुना अधिक दामों पर रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। वहीं पांच हजार स्थान ऐसे हैं जहां जमकर निर्माण कार्य, आवासीय, व्यावसायिक भवन, सड़क आदि का निर्माण किया जा रहा है, वहां भी अधिक दामों रजिस्ट्रियां की गई हैं। इन सभी को आधार बनाकर 60 हजार स्थानों पर पंजीयन की नई दरों को स्वीकृति दी गई है। ये दरें पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। निर्माण दरों में नहीं किया कोई बदलाव महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम, 2018 के तहत वर्ष 2025-26 में अचल संपत्ति के पंजीयन के लिए प्रस्तुत होने वाले दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा प्रविष्ट संपत्ति के संव्यवहारों की जानकारी, आंकड़े और अनंतिम दरों के बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों के प्रस्तावों और भूमि, भवन व स्थावर संपत्ति में विभिन्न प्रकार के हितों के संबंध में बाजार मूल्य के नियतन के लिए बैठक रखी गई। इसमें सभी प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन आवासीय आरसीसी निर्माण और सभी क्षेत्रों में आरबीसी, टिनशेड, कच्चा कवेलू के लिए हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रचलित निर्माण दरों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में यथावत रखा गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, छुट्टियों के लिए बच्चों को दिया टास्क

नई दिल्ली हर महीने की तरह इस महीने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी देशवासियों को नव संवत्सर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे सामने इस वक्त बहुत सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं, जिनमें रोचक तरीके से लोगों ने अपनी बात को रखा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कई भाषाओं में नव संवत्सर की बधाईयों को पढ़ा। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में कई त्योहार आने वाले हैं इसीलिए इन सभी संदेशों में मुझे बधाई संदेश मिले हैं। पीएम ने कहा कि इन सभी में भाषाएं अलग-अलग हैं लेकिन भावनाएं एक जैसी हैं। उन्होंने कहा यह त्योहार भले ही अलग-अलग राज्यों में हों लेकिन यह हमें दिखातें हैं कि हम एक ही हैं। हमें इस एकता की भावना को मजबूत करते हुए चलना है। पीएम मोदी ने इस महीने परीक्षा देकर लौटे छात्रों को एक नया टास्क दिया है। युवा शक्ति को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। कई स्कूलों में नई पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां आने वाली है। यह समय बच्चों के लिए खेलने-कूदने का समय होता है लेकिन इसके साथ ही हम इस समय में कुछ अच्छा और नया सीख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस जमाने में बच्चों के पास ऐसे कई प्लेटफार्म हैं जहां वे काफी कुछ नया सीख सकते हैं। जैसे कोई संस्था टेक्नोलॉजी कैंप चला रही हो तो बच्चे वहां पर ओपनसोर्स या एप बनाना सीख सकते हैं। कई अलग-अलग क्षेत्रों में भी बच्चें जा सकते हैं। इन सब के अलावा कई वालंटियर एक्टिविटी से भी जुड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बच्चे या संस्था ऐसी एक्टिविटी करवा रहे हों तो इसे #Myholidays के साथ साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने माय भारत कलैंडर के बारे में भी बात की। पीएम ने कहा कि इसे समर वैकेशन के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें स्टडी टूल है, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं, इसके अलावा बाइव्रेंड विलेज अभियान के तहत सीमावर्ती गांवों का एक खास अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा वहां के कल्चर और खेल कूद की गतिविधियों की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके साथ ही अंबडेकर जयंती पर होने वाली पदयात्रा में भी भाग ले सकते हैं। पीएम ने आग्रह किया कि छुट्टियों के अनुभवों को #HOLIDAYMEMORIES पर साझा करें। वह अपने अगले मन की बात कार्यक्रम में इनमें से कुछ को सभी लोगों के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आने वाली गर्मियों में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी बात की। पीएम ने कहा कि देश वासियों को गेट द रेन जैसे विकल्पों पर भी काम करना चाहिए। पीएम ने लोक जल शक्ति मंत्रायल द्वारा जारी किए गए आंक़ड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल देश वासियों ने इन तरीकों के जरिए करीब 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि इस पानी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 90 किलोमीटर में फैले भांखड़ा नागल डैम में भी केवल 8 से 9 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही इकट्ठा होता है। पीएम ने कर्नाटक के गढ़ जिले के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला कि कैसे गांव के लोगों ने मिलकर वहां पर मौजूद तालाबों को साफ किया और गेट द रेन में अपना योगदान दिया। खेलो इंडिया पैरा गेम्स कार्यक्रम पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है, जिससे पता चलता है कि यह खेल कितने लोकप्रिय हो रहे हैं। पीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई भी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जोबी मैथ्यू का खत भी पड़ा। जोबी ने लिखा,”मेडल जीतना बेहद खास होता है लेकिन हमारा संघर्ष केवल पोडियम पर खड़े होने तक सीमित नहीं है। हम हर रोज एक नई लड़ाई लड़ते हैं। बहुत कम लोग हमारे संघर्ष को समझ सकते हैं इसके बाद भी हम साहस के साथ हर रोज आगे बढ़ते हैं। हमें यह विश्वास रहता है कि हम किसी से कम नहीं है।” पीएम मोदी ने जोबी मैथ्यू के पत्र की तारीफ भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने फिट इंडिया कार्निवाल का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस आयोजन में शामिल लोगों को फिटनेस के साथ-साथ उनके पोषण से जुड़ी हुई जानकारी भी मिली। हनुमान काइन के गाने रन इट अप की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा इन गानों ने हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने गिरमिया समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आपके पत्रों में मेरी मॉरीशस यात्रा में गीत गवई के आयोजन की बात की। उन्होंने कहा कि गिरमिटिया मजदूर के रूप में अन्य देशों में गए लोगों ने अपनी जड़ों को याद रखा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने फिजी, गयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और सूरीनाम में अपनी यात्रा के दौरान वहां के स्थानीय भारतीय मूल निवासियों द्वारा दी गई प्रस्तुति का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन देशों में सभी भारतीय त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाये जाते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet