LATEST NEWS

सागर के तिलकगंज इलाके में तड़के सुबह लकड़ी टाल में आग लग गई, आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में लिया

सागर सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के सुबह लकड़ी टाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना की फायर ब्रिगेड की लारियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार सीएसपी व पुलिस बल मौके पर मौजूद है। नगर निगम के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी, सेना के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार तिलकगंज में झूला चौराहे पर स्थित हरविंदर सिंह के लकड़ी ताल पर सुबह तड़के करीब 5 बजे आग लग गई। आग की सूचना पर कटरा पर खड़ी नगर निगम की फायर लारी मौके पर पहुंची, जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते वह पूरे टाल में फैल गई। करीब 5000 वर्ग फीट में रखी लकड़‍ियों में आग फैलने के बाद उसे काबू करना काफी मुश्किल हो गया। आग को अनियंत्रित होता देख मौके पर सेना की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। सुबह 9 बजे तक दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। आसपास के गोदाम व मकानों को खाली कर लिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्हें कोतवाली पुलिस के कर्मचारी हटाते रहे। सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन लकड़‍ियों में लगी आग सुलगती रही। इसे हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। मशीन से लकड़‍ियों को हटाकर दमकल से लगातार पानी डाला जा रहा है।

राजधानी भोपाल में बनेंगे सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल का महत्व ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद बढ़ गया है। राज्य सरकार विरासत से विकास को प्रमुख मानती है।इस नाते भोपाल के गौरवशाली इतिहास का स्मरण आवश्यक है। विक्रम संवत 2082 प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, वीरता और सुशासन के आयाम स्थापित किए। ऐसा ही उनके शासनकाल के 1000 वर्ष पश्चात राजा भोज ने भी सुशासन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत किया सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज के नाम पर राजधानी में दो द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग और भोपाल से भोजपुर की दिशा में राजा भोज द्वार का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कवि सम्मेलन में देशभर से पधारे कवियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख संत गण का भी मंच पर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सम्राट विक्रमादित्य द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया।साथ ही विक्रम संवत प्रणाली और भारतीय काल गणना पद्धति की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव का विशेष स्वागत किया गया। उनका विशाल पुष्प हार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से प्रगति हो रही है।कार्यक्रम में सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, पूर्व सांसद श्री आलोक संजार,सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री रविंद्र यति, श्री सुमित पचोरी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आतंकवाद के खिलाफ अभियान के तहत पाकिस्तानी सेना ने महिलाओं-बच्चों पर बरसा दिए बम, मच गई चीख-पुकार

इस्लामाबाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर किए गए ड्रोन हमलों में 12 आतंकवादियों मार गिराया है। वहीं इस हमले में कई आम नागरिक भी मारे गए हैं। प्रांतीय सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘आतंकवाद के खिलाफ अभियान’’ के तहत मरदान जिले में कटलांग के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार सुबह आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। सरकार ने इन हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि की और संकेत दिया कि इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया कि अभियान के दौरान 12 आतंकवादी मारे गए।  जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह अभियान आतंकवादियों के ठिकाने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया। इसमें कहा गया कि क्षेत्र में जारी आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई आतंकवादी इस अभियान के दौरान मारे गए। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘दुर्भाग्यवश, बाद की रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि जिस इलाके को निशाना बनाया गया था, उसके आसपास महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिक मौजूद थे जिसके परिणामस्वरूप आम नागरिक हताहत हुए।’ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि अभियान के दौरान आम नागरिकों की मौत होना अत्यंत निंदनीय और दुखद है। सरकार ने कहा कि वह घायलों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान कर रही है और पीड़ितों के परिवारों को राहत एवं मुआवजा उपलब्ध करा रही है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभियान के दौरान आम नागरिकों की मौत होने के संबंध में पूर्ण जांच की जाएगी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने भी अभियान के दौरान निर्दोष लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

हमास ने गाजा पट्टी में इजरायल के साथ युद्धविराम करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

हमास हमास ने गाजा पट्टी में इजरायल के साथ युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमास की तरफ से कहा गया कि उसने मध्यस्थों इजिप्ट और कतर द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है लेकिन दुविधा तब पैदा हो गई जब इजरायल की तरफ से कहा गया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर एक नया प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव में इजरायल की तरफ से रिहा होने वाले बंधकों की संख्या में बदलाव किया गया है। गाजा में युद्धविराम के लिए इजिप्ट और कतर पिछले कुछ समय से लगातार प्रयास करने में लगे हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने हमास के सामने एक प्रस्ताव रखा था। इजिप्ट की तरफ से एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि इस समझौते के तहत हमास एक अमेरिकी-इजराइली समेत पांच जीवित बंधकों को रिहा करेगा जिसके बदले में इजराइल गाजा में मानवीय सहायता को पहुंचने देगा और एक सप्ताह के लिए युद्ध रोकने पर सहमत होगा। साथ ही, इजराइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। गाजा में हमास के नेता खलील अल-हय्या ने इसे स्वीकार करने की घोषणा की लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस घोषणा से पहले प्रस्ताव में बदलाव किया गया था या नहीं। इजरायल की तरफ से पेश किए गए नए प्रस्ताव पर कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पीएम नेतन्याहू ने कहा कि यह प्रस्वात शुक्रवार को हुई चर्चा के बाद सामने आया है। इससे पहले इजरायल ने करीब दस दिन पहले हमास पर बंधकों को न छोड़ने का आरोप लगाते हुए सीजफायर तोड़कर हमला कर दिया था। इन हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए थे। व्हाइट हाउस की तरफ से इजरायल को भड़काने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया गया था। इज़राइल ने चेतावनी दी है कि जब तक हमास 59 बंधकों को रिहा नहीं करता वह युद्ध नहीं रोकेगा। इसके अलावा, इजराइल हमास से सत्ता छोड़ने, अपने हथियार डालने और उसके नेताओं के निर्वासन की मांग कर रहा है। हमास का कहना है कि वह केवल तभी बंधकों को रिहा करेगा जब इज़राइल एक स्थायी युद्धविराम पर सहमत होगा, गाज़ा से अपनी सेना हटाएगा और फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

थाना कोतवाली अनूपपुर में मिल जुलकर शान्तिपूर्वक आगामी त्यौहार मनाने लिए गया सर्वसम्मति से निर्णय

अनूपपुर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली जी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर में आगामी चेट्री चंड्र उत्सव,  गुड़ी पड़वा, ईद उल फितर, श्री रामनवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव को शान्ति पूर्व मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना कोतवाली अनूपपुर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय, टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन, सीएमओ नगर पालिका अनूपपुर भूपेन्द्र सिहं, जेई अनूपपुर मनीष जोशी, आशीष त्रिपाठी,  सियाराम राठौर, सदर लियाकत अली, पूर्व सदर मोहम्मद सलीम,  करतार सिहं केवलानी , तेजू भोजवानी, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रहरि, बृजेश राठौर, इशांक केसरवानी, रामाधार, अरविंद मिश्रा मोहम्मद सलीम, तोहिद खान, चंद्रभूषण मिश्रा, विनोद कुमार सोनी एवं उक्त कार्यक्रमों के आयोजक गण,  मीडिया बंधु, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कुल करीब 70 गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए । बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिको ने पर्वो के दौरान कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु, जुलूस के दौरान सड़को पर नीचे झूले हुए बिजली तारों को ऊंचा कराये जाने हेतु, पर्वो के जुलुस में महिला बल के साथ पुलिस की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को सुझाव दिया गया।          बैठक में उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिको पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नगर में शान्ति की परम्परा को बनाये रखते हुए आगामी सभी पर्वो को मिल जुलकर शान्ति पूर्वक मनाये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

थाना समनापुर पुलिस ने दो वर्ष पूर्व के लंबित मामले में अंधे अपराधिक मानव वध करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार

डिंडोरी थाना समनापुर जिला डिण्डौरी01/09/2023 को रामूसिंह मरकाम पिता मनुवा सिंह मरकाम निवासी भानपुर के द्वारा थाना में सूचना दिया कि मेरे बडे पिता का लडका धरम सिंह का शव उसके आवास (मकान) के पीछे खेत में पडा है उसके हाथ पैरो में छिलने के निशान है चेहरा काला पड गया है कि रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 72/23 धारा 174 जाफौ. कायम कर जाँच में लिया गया । मृतक के पीएम रिपोर्ट में डाक्टर साहब द्वारा बिजली करेण्ट लगने से शाक के कारण मृतक धरम सिंह की मृत्यु होना लेख किये जाने व मृतक के पडे शव के स्थान पर कोई विद्युत कनेक्शन नही पाये जाने पर यह प्रतीत हुआ कि मृतक के शव को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुख्य घटनास्थल से साक्ष्य छुपाने हेतु वारदात के उपरान्त मृतक के शव को उसके बने आवास मकान के पीछे खेत में रखना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमाँक 433/2023  धारा 304, 201 ताहि. का मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था ।    विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्‍डौरी के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग बजाग जिला डिण्‍डौरी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार विगत 02 वर्षो से हर संभव प्रयास किया जा रहा था लेकिन मामले में अज्ञात आरोपी के विरूध्द कोई तथ्यात्मक साक्ष्य नही मिलने के कारण मामला काफी दिनो से लंबित था मामले के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस गोपनीय सूचना तंत्रो के माध्यम से भी लगातार जानकारी लिया जा रहा था पर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर होकर आजाद घूम रहा था और पुलिस पर आरोप लगा रहा था कि पुलिस आरोपी को नही पकड रही है  । मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी समनापुर के कुशल नेतृत्व में थाना समनापुर से स्‍पेशल पुलिस टीम गठित कर बारीकी से घटनाक्रम के संबंध में साक्ष्य संकलित करते हुए वरिष्ट अधिकारियो के विशेष मार्गदर्शन में साक्ष्य एकत्रित कर संदेही – त्रिलोक सिंह मरकाम एवं नाबालिक निवासी भानपुर पटपराटोला थाना समनापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बताये कि दिनाँक 31/08/2023 को मेरे खेत के कुंआ में पानी सप्लाई का वायर टिल्लु पम्प से बिजली चालू हालात में था तभी वहाँ से मृतक धरम सिंह गुजर रहा था जो बिजली वायर के करेण्ट के चपेट में आने से मौके पर ही खत्म हो गया था । जिससे बचने के लिए मैं और मोहित मरकाम व नाबालिक दूसरे दिन रात्रि के 12 बजे मृतक धरम सिंह के शव को मृतक धरम सिंह के खेत में रोड पार करके योजना बनाकर रख दिये थे ताकि आरोप हम पर न लगे और घटना को मोडने के लिए हत्या की साजिश रचे थे । लेकिन घटना का समानापुर पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी किया है और आरोपी त्रिलोक सिंह को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है तथा मामले के दूसरा आरोपी मोहित मरकाम घटना वक्त से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है । विशेष भूमिका – निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी थाना समनापुर , सउनि. राजेश यादव, प्रआर. 31 दर्शन सिंह मसराम , प्रआर. 365 भारत बसन्त , प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह , प्रआर. 213 पहलू सिंह तेकाम, आर. 78 सियाराम मरकाम , आर. 362 आशीष घरडे, आर. 131 ओमकार आर्मो, प्रआर. मुकेश प्रधान (सायबर सेल डिण्डौरी) की विशेष भूमिका रही है ।

म्यांमार में दोबारा झटकों का डर सताया, भूकंप से बेघर लाखों लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात

म्यांमार म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। म्यांमार पहले से ही राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा था। वहीं भूकंप आने के बाद राहत और बचाव का काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर और सड़कों को हुए नुकसान की वजह से राहत सामग्री का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। वहीं भूकंप के झटकों (आफ्टरशॉक) के डर से हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर ही सोए। यूएन ऑफिस फॉर कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनिटेरियन अफेयर्स (OCHA) के मुताबिक घरों को हुए नुकसान और भूकंप के झटकों के डर से बहुत लोगों की हिम्मत घर के अंदर जाने की भी नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने घर के बाहर ही रात काटी। म्यांमार में आए भूकंप में कम से कम 1600 लोगों की मौत हुई है और 3400 लोग घायल हो गए हैं। OCHA ने कहा कि कई सड़कों और पुलों को भी नुकसान हुआ है जिसकी वजह से आना-जाना मुश्किल हो रहा है। घायल लोगों तक दवाइयां पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। हाइवे पर दरारें पड़ने की वजह से बसों को भी रोक दिया गया है। यूएन की एजेंसी ने कहा कि जरूरतमंदों को खून भी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा इंटरनेट और संचार के साधन भी ठप हो गए हैं। म्यांमार की सेना ने दुनियाभर से मदद की गुहार लगाई है। भारत ने भी 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई म्यांमार पहुंचाई है और आपातकालीन मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से और आपूर्ति भेजी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमा के सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है। भारत ने म्यांमा के लिए अपने बचाव अभियान को ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत स्थानीय प्राधिकारों की मदद के लिए म्यांमा में बचाव कर्मियों को पहुंचाने वाला पहला देश बन गया है।

राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल विक्रमोत्सव में होंगे शामिल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल आज उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे। उज्जैन में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तर पर ब्रह्मध्वज स्थापना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुति होगी। साथ ही वीर भारत संग्रहालय का भूमि-पूजन, रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ और सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कार्यक्रम में विक्रम पंचाग-2082 का विमोचन किया जाएगा। साथ ही सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित, शिप्रा लोक संस्कृति का कैलेण्डर, लोक कथाओं का कीर्तिपुरुष विक्रमादित्य डॉ. पूरन सहगल, कालकाचार्य कथा की परंपरा- विनोद कुमार सुनार, जल स्रोत एवं जल संवर्धन डॉ. प्रभा श्रीनिवासुलु, मंदिरों की छाया में बसे शहर डॉ. आभा सेन, भारत विक्रम श्रीराम तिवारी, राजेश्वर त्रिवेदी, प्रवीण पाटोद, दत्तात्रेय गीता, अवधूत गीता, भृगु गीता, उज्जैन का रंगों से भरा इतिहास, महर्षि पतंजलि का जन्म स्थान भोपाल, नर्मदापुरम में स्वाधीनता संग्राम, रायसेन जिले में स्वाधीनता संग्राम पुस्तकों का भी विमोचन भी होगा।  कार्यक्रम में ड्रोन-शो की प्रस्‍तुति दी जाएगी। तत्‍पश्‍चात सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री श्रेया घोषाल के द्वारा सांगीतिक प्रस्‍तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की संध्‍या पर भव्‍य आतिशबाजी भी की जाएगी। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कार्यक्रम में पुस्‍तक रचनाकार विद्वानों का सम्‍मान किया जाएगा। साथ ही अवंती गौरव सम्‍मान भी प्रदान किए जाएंगे।  

आज अक्षर पटेल की पल्टन के सामने होगी पैट कमिंस की फौज, केएल राहुल की वापसी से मजबूत हुई डीसी

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम दोपहर साढ़े तीन बजे से विशाखापट्टनम के मैदान पर भिड़ेंगी। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेगी। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को एक विकेट से हराकर रोमांचक आगाज किया था। दिल्ली केएल राहुल की वापसी से मजबूत हुई है। राहुल पहले मैच में बेटी के जन्म के कारण उपलब्ध नहीं थे। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली एसआरएच अपना तीसरा मैच खेलेगी और जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। हैदराबाद ने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 44 रनों से धूल चटाई थी। हालांकि, एसआरएच को अगले ही मैच में एलएसजी के हाथों पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। एसआरएच बड़े-बड़े स्कोर बनाने के लिए जानी जाती है। क्या रविवार को भी रनों का पहाड़ा खड़ा होगा? सभी फैंस की इसपर पैनी निगाह होगी। सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा। दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल , जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसी, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल , ट्रिस्टन स्टब्स , समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे।

वैज्ञानिक तरीके से तय होने चाहिए Circle Rate : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि जमीन के सर्किल रेट वैज्ञानिक तरीके से तय होने चाहिए। उचित होगा कि जमीन की सर्किल दरें विशेषज्ञ समितियों द्वारा तय की जाएं जिनमें न केवल सरकार के अधिकारी हों बल्कि अन्य विशेषज्ञ भी हों जो बाजार की स्थितियों को समझते हों। शीर्ष अदालत ने कहा कि व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से तय की गईं सर्किल दरें अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कर संग्रह को बढ़ाने में योगदान दे सकती हैं। भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन की अपील खारिज करते हुए 27 मार्च को यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सर्किल रेट के आधार पर अधिग्रहित जमीन का मुआवजा देने के कमिश्नर के आदेश को सही ठहराया है। सिर्फ औसत ब्रिक्री की कीमत पर भरोसा नहीं करना चाहिए: SC पीठ ने फैसले में जमीन के सर्किल रेट तय करने और भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के प्रविधानों बारे में विस्तार से चर्चा की है। कोर्ट ने कहा है कि कलेक्टर को सिर्फ औसत ब्रिक्री की कीमत पर ही भरोसा नहीं करना चाहिए बल्कि व्यापक बाजार आधारित कारकों पर भी विचार करना चाहिए। मसलन जमीन की प्रकृति, अहमियत और विकास की कीमत आदि। फैसले में कहा गया है कि सर्किल रेट का निर्धारण जब जमीन के बाजार मूल्य में भिन्नता के कारकों को ध्यान में रख कर किया जाता है तो उससे लेन-देन में पूर्वानुमान लगाना आसान होता है और मुकदमेबाजी कम हो जाती है। कोर्ट ने कहा कि मानकीकृत (स्टैंडर्डाइज्ड) सर्किल दरों को न्यूनतम या आधार मूल्य पर तय किया जाना चाहिए, क्योंकि जनता से अधिक मूल्य वाली सर्किल दरों पर स्टाम्प शुल्क का भुगतान करने के लिए कहना बहुत अनुचित होगा। ‘सर्किल दरों से नागरिकों पर पड़ता है सीधा असर’ सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सही सर्किल दरें ईमानदार करदाताओं के हितों का ध्यान रखने के साथ साथ अनुपालन न करने वाले करदाताओं को भी रोकेंगी। तर्कसंगत और निष्पक्ष सर्किल दरें सुशासन को दर्शाती हैं। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि उचित और सटीक सर्किल दरें तय करने का प्रत्येक नागरिक पर सीधा प्रभाव पड़ता है। बढ़ी हुई दरें खरीदारों पर अनुचित वित्तीय बोझ डालती हैं। इसके विपरीत कम मूल्यांकित दरें अपर्याप्त स्टाम्प शुल्क की ओर ले जाती हैं, जिससे राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कोर्ट ने कहा कि सर्किल दरें जो बाजार मूल्य को दर्शाती हैं, संपत्तियों के कम मूल्यांकन को रोककर राज्य के लिए उचित राजस्व संग्रह सुनिश्चित करती हैं। विभिन्न अधिकार क्षेत्रों के मुकदमों में संपत्ति के सर्किल रेट की चर्चा होने के आधार पर कोर्ट ने कहा कि सर्किल दरें अक्सर राजनीतिक और आर्थिक रूप से विवाद का मुद्दा बन जाती हैं। यह विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में लगातार होने वाली मुकदमेबाजी में परिलक्षित होता है, जो संपत्तियों पर लागू सर्किल दरों पर चर्चा करते हैं।

राम नवमी पर बैन रहेगी मीट शॉप, योगी सरकार करेगी अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई

लखनऊ. नवरात्र आरंभ होने से पहले योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में रामनवमी के दिन छह अप्रैल को पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, धार्मिक स्थलों के आसपास अब मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी। सरकार ने धर्म स्थलों के 500 मीटर दायरे में मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। अनाधिकृत रूप से चल रहे बूचड़खानों पर भी सख्त कार्रवाई होने जा रही है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद कराने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु वध और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। इन समितियों को बूचड़खानों का निरीक्षण करने, दैनिक पशु वध पर आंकड़े एकत्र करने और उल्लंघनों की रिपोर्ट राज्य सरकार को देने का कार्य सौंपा गया है। आदेश में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि धार्मिक स्थलों और मंदिरों के पास कोई पशु वध या मांस बिक्री नहीं होनी चाहिए, इसके लिए यूपी नगर निगम अधिनियम 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 और 2011 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि इन अधिनियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि किसी प्रकार के पशुओं का वध विधिक रूप से स्थापित पशु वधशाला के अलावा अन्य किसी जगह पर नहीं किया जा सकता, परंतु इन नियमों का पालन मांस बिक्री के मामले में नहीं किया जाता है। यह नियमों का उल्लंघन है और इससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका भी रहती है। उल्लंघन करने वालों पर नियमों के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2017 में हुई थी बड़ी कार्रवाई वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के बनने के बाद अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे, जिसके बाद प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर बूचड़खानों को बंद कराया गया था।

सूर्यकुमार यादव को बेटिंग के दौरान गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े, वाइफ का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 9वें लीग मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मुंबई इंडियंस को मैच में जीवित किए हुए थे। हालांकि, एक गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। जल्द ही फीजियो और डॉक्टर मैदान पर आ गए। इस दौरान उनकी पत्नी देविशा का रिएक्शन देखने लायक था। वह बहुत ही मायूस नजर आईं। हालांकि, जल्द ही वे बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए, लेकिन उनकी एकाग्रता भंग हो गई और वे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। दाएं हाथ के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सूर्यकुमार के हेलमेट पर चोट लगी। यह घटना मुंबई की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर हुई। सूर्यकुमार को प्रसिद्ध की गेंद पर हेलमेट पर गेंद लगने का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ समय तक मेडिकल जांच के बाद 34 वर्षीय क्रिकेटर अपने पैरों पर वापस आ गए और अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद सूर्या की पारी लंबी नहीं चली। उधर, पत्नी का रिएक्शन भी वायरल हो गया, क्योंकि वे अपनी पति की हालत को देखकर काफी चिंतित नजर आईं। शनिवार को गुजरात के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। वह प्रसिद्ध कृष्णा के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की पारी संभल नहीं पाई। इस मैच में एमआई को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जब तक सूर्या क्रीज पर थे, तब तक ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन इसके बाद के बल्लेबाजों ने निराश किया। यहां तक कि तिलक वर्मा भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से नहीं खेले।

Google को मिली भारत में बड़ी राहत, 216 करोड़ रुपये घटा जुर्माना

नई दिल्ली. गूगल आज के वक्त में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी है, जिसको भारत से बड़ी राहत मिली है। गूगल पर यूरोपियन यूनियन समेत कई देशों ने कारोबार करने के गलत नियमों के चलते 936 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया था। हालांकि अब गूगल को जुर्माना में भारी छूट दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो गूगल को जुर्माने में करीब 216 करोड़ रुपये की छूट दी गई है, लेकिन गगूल पर जुर्माना क्यों लगाया गया? साथ ही यह जुर्माना किसने लगाया? आइए जानते हैं विस्तार से… NCLAT ने बरकरार रखा CCI का आर्डर नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल NCLAT ने अपने फैसले में गूगल को 216 करोड़ रुपये जुर्माने में छूट दी है। हालांकि NCLAT ने गूगल की सजा को बरकरार रखा है। मतलब फैसले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी CCI के गूगल के खिलाफ एक आदेश में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन जुर्माना राशि को ज्यादा बताते हुए उसे कम कर दिया गया है। इससे पहले CCI ने कहा था कि गूगल ने प्ले स्टोर पॉलिसी का गलत इस्तेमाल किया है, जो कारोबारी नियमों के खिलाफ हैं। गूगल की पॉलिसी प्रतिस्पर्धा को नियमों के खिलाफ हैं। NCLAT ने जुमाने में की 216 करोड़ की कटौती ऐसे में सीसीआई ने गूगल पर 936 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। लेकिन NCLAT ने गूगल पर लगाए गए जुर्माने को 936.44 करोड़ रुपये से घटाकर 216 करोड़ रुपये कर दिया है। NCLAT की जस्टिस अशोक भूषण और तकनीकी सदस्य बरुण मित्रा की दो सदस्यीय पीठ ने माना कि गूगल ने अपनी मजबूत पोजिशन का गलत इस्तेमाल किया है, जो कि नियमों के खिलाफ है। NCLAT की मानें, तो गूगल ने इस अपील में पहले ही जुर्माने का 10 फीसद जमा कर दिया है। ऐसे में बाकी बकाया राशि आज से 30 दिनों के भीतर जमा करना होगा। CCI के आदेश को गूगल की चुनौती बता दें कि साल 2022 में CCI ने प्ले स्टोर पॉलिसी के दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इस फैसले के खिलाफ गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और गूगल ने NCLAT में चुनौती दी थी, जिसके पास CCI के आदेशों पर अपीलीय अधिकार क्षेत्र है। जुर्माने के साथ-साथ CCI ने टेक दिग्गज को कारोबार के गलत तरीके को रोकने और एक तय समय सीमा के भीतर प्रतिस्पर्धा-विरोधी चिंताओं को दूर करने के लिए सुधारात्मक उपाय लागू करने का भी निर्देश दिया था। बता दें कि मौजूदा वक्त में गगूल हजारों करोड़ रुपये की कंपनी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैतीचांद की दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता को जोड़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है, जो न केवल झूलेलाल जी की जयंती के रूप में, बल्कि नववर्ष के रूप में भी पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की और कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करते हैं।

भारत को एक और झटका दे सकते है डोनाल्ड ट्रंप, $8 अरब के व्यापार पर दिखेगा असर

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक चीजों पर टैरिफ यानी टैक्स लगाए जा रहे हैं। ऑटो पर 25 फीसदी टैरिफ के बाद अब वह जल्द ही फार्मा कंपनियों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर सकते हैं। खबर है कि ट्रंप प्रशासन दवा कंपनियों से आने वाले सामान पर नया टैक्स लगाने वाला है। हालांकि अभी अभी यह साफ नहीं है कि ये टैरिफ कब से लागू होंगे और किन दवाओं पर लगेंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि दवा कंपनियां अमेरिका में ही दवाएं बनाएं। टैरिफ लगने से अमेरिका में दवाओं के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इससे अमेरिका में दवा बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। फार्मा कंपनियों पर टैरिफ लगाने से भारत को बड़ा नुकसान हो सकता है। समझौते के लिए तैयार ट्रंप एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि वे उन देशों के साथ समझौता करने को तैयार हैं जो अमेरिका के टैक्स से बचना चाहते हैं। लेकिन ऐसे समझौते 2 अप्रैल को उनके प्रशासन द्वारा टैक्स लगाने की घोषणा के बाद ही हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन जैसे देशों ने संभावित समझौते पर बात करने के लिए अमेरिका से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ‘वे समझौता करना चाहते हैं। अगर हमें समझौते में कुछ मिल सकता है तो यह संभव है।’ हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या ये समझौते 2 अप्रैल से पहले हो सकते हैं तो उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘नहीं, शायद बाद में। यह एक प्रक्रिया है।’ भारत कितनी दवाएं करता है एक्सपोर्ट? भारत अपनी दवाओं की बड़ी खेप अमेरिका में बेचता है। भारत हर साल अमेरिका को 8 अरब डॉलर से ज्यादा की दवाएं भेजता है। भारत ज्यादातर जेनेरिक दवाएं अमेरिका को भेजता है। जेनेरिक दवाएं वो होती हैं जो ब्रांडेड दवाओं की तरह ही होती हैं, लेकिन उनकी कीमत कम होती है। साल 2022 में अमेरिका में भरे जाने वाले हर दस में से चार पर्चे भारतीय कंपनियों की दवाओं के थे। अमेरिका को भारतीय दवाओं से फायदा कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय कंपनियों की दवाओं से अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम को 2022 में 219 अरब डॉलर की बचत हुई। 2013 से 2022 के बीच कुल 1.3 ट्रिलियन डॉलर की बचत हुई। अगले पांच सालों में जेनेरिक दवाओं से 1.3 ट्रिलियन डॉलर की और बचत होने का अनुमान है। भारत पर क्या पड़ेगा असर? अमेरिका अगर फार्मा कंपनियों पर टैरिफ लगाते हैं तो इसका बड़ा असर भारत दवा कंपनियों पर देखने को मिल सकता है। टैरिफ के कारण उन्हें दवाएं महंगी करनी पड़ेंगी। ऐसे में अमेरिका में इनकी बिक्री में कमी आ सकती है। वहीं ट्रंप के इस टैरिफ से भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट आ सकती है। भारत का फार्मा सेक्टर वैसे भी इस समय शेयर मार्केट में बहुत ज्यादा मजबूत है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet