LATEST NEWS

अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भीषण आग, 10 बाइक जलकर खाक

बिलासपुर न्यायधानी के तोरवा क्षेत्र के वैशाली रीजेंसी अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई. घटना में 10 बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गईं. वहीं आग की चपेट में एक कार भी आई, जिसका एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी होने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. वहीं घटना की सूचना तौर पर पुलिस में फायर ब्रिगेड को दी गई. घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. तेज लपटें उठती देख कॉलोनी के लोगों की नींद खुल गई. आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन स्थानीय निवासियों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी अपार्टमेंट पहुंची लेकिन तब तक कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई. कैसे लगी आग ? प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, क्योंकि पार्किंग क्षेत्र में लगे होल्डर से चिंगारी निकलती देखी गई थी. घटना की सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

मंत्रि-परिषद से अनुमोदन उपरांत अमल में लाया जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण, शहरी और इंटरसिटी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारंभ की जाएगी। योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सबके साथ विस्तृत विचार-विमर्श, सुझाव एवं सहमति के बाद शीघ्र ही इस योजना प्रस्ताव को अनुमोदन के लिये मंत्रि-परिषद की बैठक में लाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में नवीन परिवहन सेवा (मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा) के संबंध में प्रारंभिक चर्चा के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर प्रदेश के सभी जनजातीय क्षेत्रों में सुगम यात्री परिवहन के लिए सरकार हर जरूरी प्रयास करेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बैठक में वर्चुअली सहभागिता की। समत्व में हुई बैठक में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं प्रशासन संजय कुमार शुक्ल, सचिव परिवहन मनीष सिंह, सचिव मुख्यमंत्री सिबी चक्रवर्ती एवं संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की यात्री परिवहन संबंधी भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इस नवीन योजना के सभी पक्षों पर गहनता से अध्ययन करें, जिससे यात्रियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। सचिव परिवहन मनीष सिंह ने नवीन परिवहन सेवा योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई परिवहन योजना में प्रदेश में यात्री बसों के संचालन की त्रि-स्तरीय मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय स्तर पर एक राज्यस्तरीय होल्डिंग कंपनी गठित की जाएगी। प्रदेश के सात बड़े संभागों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर एवं रीवा) में 7 क्षेत्रीय सहायक कंपनियां भी गठित की जाएगी। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय यात्री परिवहन समिति गठित भी की जायेंगी। यह सभी बॉडीज यात्री परिवहन को बेहतर बनाने, यात्री किराया तय करने, रूट चार्ट तैयार करने में समन्वय और यात्रियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन करेगी। बताया गया कि सात क्षेत्रीय सहायक कंपनियों की आय अर्जन के स्रोत निर्माण के लिए भी इस योजना में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। नवीन योजना में सरकार अनुबंधित बसों को प्राथमिकता से परमिट देगी। इन बसों पर प्रभावी नियंत्रण सरकार का ही होगा। नवीन योजना में यात्रियों एवं बस ऑपरेटर्स के लिए ऐप और कंपनी की मॉनिटरिंग के लिए एक डैशबोर्ड भी होगा नवीन परिवहन सेवा के संचालन के लिए प्रदेश के सात बड़े संभागों में यात्री बसों की आवश्यकता और जरूरी संख्या के लिए सर्वे कराये जा रहे हैं। सर्वे के परिणाम जल्द ही प्राप्त हो जायेंगे। सर्वे के फीडबैक के आधार पर सरकार इस योजना के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ेगी। बताया गया की नवीन परिवहन योजना का सबसे अधिक लाभ यात्रियों को होगा। बस ऑपरेटर्स को भी बेहतर माहौल और उन्हें कन्टीन्यू बिजनेस देने का प्रावधान भी इस नवीन परिवहन सेवा योजना में की गई है, जिससे आपरेटर्स की बस सेवाएं बाधित न हो और यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो।  

लाइफ में सक्सेस पाने के लिए कुछ खास टिप्स

लाइफ में सफल होने के लिए सभी मेहनत करते हैं। बहुत सारे लोग सक्सेज टिप्स भी देते हैं। लेकिन इन टिप्स के अलावा कुछ ऐसे लाइफ लेसन हैं जिन्हें कोई नहीं बताता। ये केवल खुद के एक्सपीरिएंस से ही मिलते हैं। ऐसे ही कुछ खास लाइफ लेसन हैं जो आपको सफलता पाने में मदद करेंगे। इन सक्सेज टिप्स को हमेशा याद रखें और अपने गोल्स को पाने की कोशिश करें। अपनी वैल्यू बनाएं हमेशा खुद को यूजफुल बनाने की कोशिश करें। ऐसे काम करें जिससे आप कुछ नया सीखे, बनाएं जिसकी जरूरत दूसरों को हो। खुद में किसी स्किल को डेवलप करें। सफलता पाने का ये सबसे बढ़िया रास्ता है। विचारों को पॉजिटिव रखें आपके विचार किसी बूमरैंग की तरह हैं। जो आप सोचते हैं वहीं लौटकर आपके पास भी आता है। मतलब जैसा आप अपने बारे में या दूसरों के बारे में सोचेंगे वैसा ही दूसरे भी सोचेंगे। इसलिए हमेशा पॉजिटिव बातों को भी दिमाग में लाने की कोशिश करें। बोलने के तरीके पर ध्यान दें पॉवर ऑफ स्पीच, खुद के बोलने पर खास ध्यान दें। आपकी बोली आपको जीता भी सकती है और हार भी दिला सकती है। इसलिए हमेशा सौम्य और अच्छा बोलने की कोशिश करें। स्मॉल स्टेप लें लाइफ में, करियर में या फिर किसी भी रिश्ते में छोटे कदम उठाने से ना झिझकें। पहला छोटा स्टेप ही सक्सेस के रास्ते पर ले जाएगा। इसलिए अगर करियर बनाना है तो किसी छोटी चीज से भी शुरुआत की जा सकती है। अपने दिमाग पर कंट्रोल रखें अगर आप अपने दिमाग, निगेटिविटी पर कंट्रोल रखते हैं तो सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता। संदेह और नकारात्मकता पर काबू रखें और दिमाग की बातों को सुनने की बजाय आगे बढ़ने पर यकीन रखें। रेपुटेशन बनाएं अच्छी रेपुटेशन अच्छे कैरेक्टर से आती है। जो कई बार पैसे से भी ज्यादा कीमती होती है। इसलिए अपने सम्मान पर काम जरूर करें।

छोटी-सी लौंग आपके बढ़ते वजन को कर सकती है कम

अगर आप पेट की निकली हुई चर्बी से परेशान हैं और घंटों एक्सरसाइज करने के बाद भी कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद छोटी-सी लौंग आपके बढ़ते वजन को काबू में कर सकती है। जी हां, लौंग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। यह एक बेहतरीन मेटाबॉलिज्म बूस्टर है, जो शरीर की चर्बी तेजी से कम करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर फैट बर्निंग के प्रोसेस को तेज कर देते हैं। अगर आप बिना किसी स्ट्रिक्ट डाइट प्लान और घंटों वर्कआउट किए वजन घटाना चाहते हैं, तो लौंग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, तभी आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं लौंग के 5 सबसे असरदार तरीके, जो आपकी जिद्दी चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद कर सकते हैं। लौंग की चाय अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जी से भरपूर तरीके से करना चाहते हैं, तो लौंग की चाय आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह न केवल शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करती है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है। कैसे बनाएं लौंग की चाय?     2-3 लौंग को हल्का सा भून लें, ताकि इसका स्वाद और पोषण गुण बढ़ जाएं।     1 कप पानी में इन्हें डालकर 5 मिनट तक उबालें।     आप इसमें थोड़ा-सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।     इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। लौंग की चाय शरीर की चर्बी गलाने के साथ-साथ इम्युनिटी भी मजबूत करती है। शहद और लौंग का पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालना और मेटाबॉलिज्म को तेज करना वजन घटाने का सबसे जरूरी प्रोसेस होता है। लौंग और शहद का मिश्रण इन दोनों कामों में जबरदस्त तरीके से मदद करता है। कैसे बनाएं यह डिटॉक्स ड्रिंक?     रात में 2-3 लौंग को पानी में भिगोकर रख दें।     सुबह उस पानी को हल्का गुनगुना करें और उसमें 1 चम्मच शहद मिला लें।     इसे खाली पेट पिएं। यह मिश्रण शरीर को डीटॉक्स करने में मदद करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। लौंग और दालचीनी दालचीनी और लौंग दोनों ही शक्तिशाली वेट लॉस एजेंट माने जाते हैं। इन दोनों का सही तरीके से सेवन करने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम होने लगता है। कैसे करें इस्तेमाल?     2 लौंग और 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी को रातभर पानी में भिगो दें।     सुबह इस पानी को उबालें और हल्का गुनगुना करके पिएं। इस ड्रिंक को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। लौंग और नींबू अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन जल्दी से कम हो, तो लौंग और नींबू का कॉम्बिनेशन आजमाइए। यह न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को अंदर से साफ भी करता है। कैसे करें इस्तेमाल?     लौंग की चाय में नींबू का रस मिलाकर पिएं।     आप चाहें तो लौंग को पीसकर गुनगुने नींबू पानी में भी मिला सकते हैं और इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करता है और इसे लौंग के साथ लेने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। कच्ची लौंग चबाएं अगर आपको किसी ड्रिंक या चाय को बनाने में समय नहीं मिलता, तो आप सीधे लौंग चबाकर भी इसका फायदा उठा सकते हैं। कैसे करें?     हर दिन सुबह 1-2 लौंग चबाएं।     इसके बाद हल्का गुनगुना पानी पिएं। लौंग चबाने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेजी से बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। कई वजहों से फायदेमंद है लौंग     पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है – लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन को सही रखने में मदद करते हैं।     इंफ्लेमेशन को कम करती है – शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) वजन बढ़ाने की बड़ी वजह हो सकती है, जिसे लौंग कम करने में मदद करती है।     ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है – अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा, तो वजन घटाना आसान हो जाएगा।     भूख को कम करती है – लौंग के सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है।  

नए वित्तीय वर्ष में अधोसंरचना क्षेत्र में सरकार सर्वाधिक खर्च करेगी, कर्ज चुकाने, ब्याज के लिए 58 हजार करोड़

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य में अब बजट का सूखा समाप्त होने वाला है। सरकारी महकमों को खर्चे के लिए एक अप्रेल से रकम मिल जाएगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 4.21 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है। हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र में सदन से यह बजट पारित करवाकर राज्य सरकार ने राजभवन भेजा था। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही विभागों में खर्चों पर लगी रोक भी हट जाएगी। MP में 4.21 लाख करोड़ के बजट को मिली हरीझंडी मध्यप्रदेश में अब बजट का सूखा समाप्त होने वाला है। सरकारी महकमों को खर्चे के लिए एक अप्रैल से रकम मिल जाएगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 4.21 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है। हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र में सदन से यह बजट पारित करवाकर राज्य सरकार ने राजभवन भेजा था। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही विभागों में खर्चों पर लगी रोक भी हट जाएगी। नए वित्तीय वर्ष में अधोसंरचना क्षेत्र में सरकार सर्वाधिक खर्च करेगी। अधोसंरचना क्षेत्र में 70515 करोड़ रुपए इस बार खर्च करने की तैयारी है। अधोसंरचना पर ज्यादा नए वित्तीय वर्ष में अधोसंरचना क्षेत्र में सरकार सर्वाधिक खर्च करेगी। अधोसंरचना क्षेत्र में 70515 करोड़ रुपए इस बार खर्च करने की तैयारी है। जबकि कृषि क्षेत्र में 39207 करोड़ रुपए, सामाजिक स्वास्थ्य एवं महिला विकास विकास के लिए 50333 करोड़ रुपए की व्यवस्था सरकार ने की है। नगरीय एवं ग्रामीण विकास के लिए यह राशि 51074 करोड़ रुपए है। कर्ज चुकाने, ब्याज के लिए 58 हजार करोड़ कर्ज का बोझ कम करने के लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है। इस बजट में कर्ज चुकान और ब्याज भुगतान के लिए 58 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इसमें ब्याज भुगतान के लिए 28636 करोड़ रुपए एवं कर्ज भुगतान के लिए 29980 करोड़ रुपए का प्रावधान है। यही नहीं पेंशन भुगतान के लिए 28961 करोड़ रुपए की व्यवस्था इस बजट में है।

सबालेंका ने पहली बार जीता मियामी ओपन खिताब

मियामी   एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेट में हराकर खिताब जीता। बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन का खिताब जीता, जो उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। सबालेंका ने 24 विनर्स लगाए और 11 लाख डालर की इनामी राशि अपने नाम की। मियामी ओपन के फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर जीती ट्रॉफी सबालेंका ने मैच प्वाइंट पर बैकहैंड पोसिंग शॉट मारा, जिसके बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने दोनों हाथ हवा में उठाए, आसमान की तरफ देखा। जीत के बाद सबालेंका ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वर्षा रुक गई। ऐसा लग रहा था जैसे मियामी रो रहा था कि मैंने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। मैं यह खूबसूरत ट्राफी को पाकर बेहद खुश हूं। मुझे मियामी में खेलकर घर जैसा महसूस होता है। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सबालेंका ने यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को सीधे सेट में 7-5, 7-5 से हराया था। सबालेंका इस साल छह टूर्नामेंट में से चार के फाइनल में पहुंची थीं, जिनमें से उन्होंने मियामी से पहले ब्रिसबेन में खिताब जीता था। यह उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका ने इससे पहले यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को लगातार सेट में 7-5, 7-5 से पराजित किया था। इस बार भी उन्होंने पेगुला का सपना चकनाचूर कर दिया। शानदार उपलब्धि : इसके साथ ही सबालेंका ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। वह डब्ल्यूटीए इतिहास की तीसरी शीर्ष खिलाड़ी हैं जो एक ही साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने अपने शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ पिछले 14 में से 12 मुकाबले जीते हैं। साथ ही यह सबालेंका का इस साल का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जनवरी में ब्रिस्बेन ओपन का खिताब भी जीता था। सबालेंका ने अपने 19 में से 17 खिताब हार्डकोर्ट पर जीते हैं। महिला एकल से पहले मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच की शीर्ष वरीय जोड़ी ने जूलियम कैश और लॉयड ग्लासपूल की छठी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब पर चलाया रोड रोलर

छतरपुर  आबकारी विभाग द्वारा शहर के महोबा रोड पर स्थित विभागीय वेयर हाउस के बाहर एक्सपायर हो चुकी 1.81 करोड़ कीमत की बियर और शराब का विनष्टीकरण कराया गया। शराब की बोतलों को मैदान में बिछाने के बाद उसके ऊपर रोड रोलर चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी बी.आर. वैद्य ने बताया कि शासन के नियमानुसार समय-समय पर विभाग द्वारा एक्सपायर शराब का विनष्टीकरण कराया जाता है। आज लगभग 4800 पेटी शराब को नष्ट कराया गया है, जिसमें बियर सहित अन्य ब्रांड की शराब शामिल है। उन्होंने बताया कि नष्ट कराई गई बियर पिछले 6 माह से रखी हुई थी जिसका विक्रय नहीं हो सका। चूंकि बियर को 6 माह की अवधि के बाद सेवन के योग्य नहीं माना जाता, इसलिए इसे नष्ट करने का प्रावधान है। इसके अलावा अन्य ब्रांड की शराब भी एक्सपायर हो चुकी थी। विभाग ने संबंधित कपंनियों से संपर्क किया था। कुछ कंपनियों ने शराब की बोतलें वापिस मांगी थी जिनके लिए शराब की बोतलों को खाली कराया गया है, शेष शराब की बोतलों को मैदान में बिछाकर रोड रोलर से नष्ट करा दिया गया है। कार्रवाई के दौरान कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम अखिल राठौर सहित अन्य प्रशासनकि अधिकारी और विभागीय अमला मौजूद रहा।  

BJP 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान संचालित करेगी

भोपाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान संचालित करेगी। इस दौरान कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों में भाग लेंगे। 2 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक होगी, जिसमें अभियान, भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने घर और कार्यालयों में पार्टी का झंडा लगाएंगे। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम होंगे। यह अभियान भाजपा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने में सहायक होगा। पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक लगातार पार्टी के तमाम कार्यक्रम चलेंगे। इस बीच गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को 5 तरह की गतिविधियां संचालित करने का लक्ष्य दिया जाएगा। इनमें गांव या बस्ती के प्रमुख मंदिर और स्कूल में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अगल-अलग सरकारी योजना के 10 हितग्राहियों के घर जाकर संपर्क करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत का दौरा करेंगे। जल संरचनाओं की सामूहिक सफाई करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे के साथ यात्राएं निकालेंगे। बूथ समितियों की बैठक, अलग-अलग समुदायों के नेताओं और मीसाबंदी नेताओं के घर जाना, शाम को ग्रामीणों की चौपाल लगाना जैसे काम किए जांएंगे। 2 अप्रैल को होगी बैठक भाजपा ने 2 अप्रैल को राजधानी में संगठन के कामकाज को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्षों और पूर्व जिलाध्यक्षों को भी भोपाल बुलाया गया है। इस बैठक में पार्टी की स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती पर पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ ही गांव चलें-बस्ती चलें अभियान को लेकर भी चर्चा होगी। ।

काजल पिसल ने तोड़ी चुप्पी बोली -‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन नहीं बनेंगी

मुंबई सब टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों नई दयाबेन की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई कि इस पॉपुलर कॉमेडी शो के मेकर्स नई दयाबेन को खोजना शुरू कर चुके हैं और इसके लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं. इसी हफ्ते इस खबर पर अपडेट आई कि मेकर्स को नई दयाबेन मिल चुकी है और सेट पर मॉक शूट भी शुरू हो चुका है. इसी के साथ इस रोल के लिए काजल पिसल का नाम सामने आने लगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि काजल पिसल अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई दयाबेन बनकर लोगों को एंटरटेन करती दिखेंगी. अब काजल पिसल ने इस खबर को फेक बता दिया है. नई दयाबेन नहीं हनेंगी काजल पिसल बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जैसे ही काजल पिसल का नाम जुड़ा, वैसे ही सोशल मीडिया पर दयाबेन के रुप में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं. अब अफवाहों पर रिएक्ट कर एक्ट्रेस ने क्लियर किया है कि ये खबर झूठी है और जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो काफी पुरानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि इन खबरों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है. जूम को दिए गए इंटरव्यू में काजल ने बताया है, ‘मैं झनक में ऑलरेडी काम कर रही हूं तो ये सरासर गलत ही है. हां मैंने साल 2022 में दयाबेन के लिए ऑडिशन दिया था और उस समय की फोटोज अब सामने आ रही हैं लेकिन अभी के लिए मैं कन्फर्म करती हूं कि ये फेक न्यूज है.’ दिशा वकानी की नहीं होगी वापसी बात की जाए दिशा वकानी की तो दयाबेन के रुप में उन्होंने लोगों को खूब एंटरेटेन किया. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा को इस शो में वापस लाने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन वो नाकाम ही रहें. दरअसल दिशा ने प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेक लिया था और तभी से मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनके किरदार को कुछ दिन के लिए नहीं दिखाया. कुछ समय बीते जाने के बाद भी एक्ट्रेस ने शो में लौटने का मन नहीं बनाया ऐसे में मेकर्स ने नई दयाबेन की तलाश में ऑडिशन लेने शुरू कर दिए. 

इन चीजों का करें दान भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पुज्य माने जाते हैं. भगवान गणेश को हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि समर्पित की गई है. हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, जबकि माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि विनायक चतुर्थी कहलाती है. विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने घर में खुशहाली बनी रहती है. जीवन के सारे दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं. इस दिन पूजा और व्रत के साथ-साथ दान का भी बहुत महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. इस दिन दान करने से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है. जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए. कल है विनायक चतुर्थी का व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की कल 1 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर हो शुरू हो रही है. जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 2 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में 1 अप्रैल यानी कल विनायक चतुर्थी रहेगी. कल ही इसका व्रत रखा जाएगा. भगवान गणेश का पूजन किया जाएगा. विनायक चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान     विनायक चतुर्थी के दिन फलों और मिठाई का दान करें. इस दिन फलों और मिठाई का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. जीवन में संबंध अच्छे होते हैं.     इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन और वस्त्रों का दान करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.     धन और वस्त्रों का दान करने पुण्य प्राप्त होता है. जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.     इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें. इस दिन अन्न का दान करने से घर में अन्न का भंडार भरा रहता है.     भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं. ऐसे में इस दिन प्रसाद के रूप में मोदक वितरित करने चाहिए.  

एसपी ऑफिस में पदस्थ क्लर्क निकला 6 लाख की डकैती का मास्टर माइंड

रायपुर एसपी का क्लर्क निकला डकैत… ये पढ़कर आप हैरान हो गए होंगे, हां, लेकिन ये सच है. बलौदाबाजार एसपी ऑफिस में पदस्थ क्लर्क राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थानाक्षेत्र में हुई 6 लाख की डकैती का मास्टर माइंड बनकर सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में उक्त क्लर्क और एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी समेत 14 से ज्यादा आरोपियों को हिसारत में ले लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में बड़ी डकैती की वारदात सामने आई थी. पीड़ितों के मुताबिक 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने किसान राधेलाल भारद्वाज के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और 6 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे. आधी रात को डकैत घर में घुसे थे, इन्होंने किसान के परिवार वालों के हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया था. डकैतों के पास पिस्टर और अन्य हथियार थे, जिन्हें दिखाकर उन्होंने किसान के परिवार को धमकाया था. इस पूरे मामले को रायपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया था और डॉग स्क्वार्ड, क्राईम ब्रांच समेत कई अलग-अलग टीमों को एक्टिव किया था. पुलिस जल्द इस पूरे मामले में खुलासा करने वाली है.

थाने से महज 100 मीटर दूर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवरात और 3 लाख से ज्यादा पार

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं. बीती रात थाने से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित घर को सूना पाकर चारों ने 25 तोला जेवरात, सिक्के और 3.80 लाख कैश पार कर दिए. मकान मालिक जब घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. पीड़ित ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मकान मालिक शेष नारायण पात्र देवभोग अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में पदस्थ हैं और उनका पूरा परिवार रायपुर में रहता है. वे शनिवार को रायपुर जाकर रविवार की रात वापस गरियाबंद पहुंच जाते हैं. बीती रात भी वे लगभग डेढ़ बजे अपने घर पहुंचे थे. घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा था. अंदर जाकर देखा तो आलमारी से जेवरात और कैश भी चोरी हो चुकी थी. रात को ही शेष नारायण पात्र ने मामले की सूचना देवभोग पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामले की सूचना के बाद टिम जांच शुरू कर दिया है.आसपास के सीसी कैमरा खंगाले जा रहे हैं. संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी. क्यो मजबूत है चोरों के इरादे? देवभोग क्षेत्र में सुने मकान में चोरी की परिपाटी कई वर्षों से चली आ रही है. पिछले साल प्रसन्न तायल के यहां 9 लाख से ज्यादा कीमती जेवरात की चोरी सुने मकान में हुई थी. महेंद्र भाई पटेल और मो. फिरोज के अलावा पिछले 3 साल में सुने मकान में चोरी के 10 से ज्यादा मामले हुए. लेकिन पुलिस अब तक इनमें से एक भी चोर तक नहीं पहुंच सकी है.

खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है अदरक

भारतीय घरों में चाय की दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। ब‍िना अदरक की चाय का स्‍वाद तो समझ ही नहीं आता है। अदरक स‍िर्फ चाय का स्‍वाद नहीं बढ़ाती बल्कि सब्‍ज‍ियों में भी दोगुना स्‍वाद बढ़ा देती है। हालांक‍ि इन सबसे हटकर बात करें तो अदरक खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता  है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की रंगत सुधारने से लेकर स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। स्किन पर अदरक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। गर्मियों में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऑयली फेस, मुंहासे, जलन और रैशेज की समस्‍या आम होती है। इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप नैचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो अदरक इसमें आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं क‍ि अदरक कैसे आपकी त्‍वचा की रंगत न‍िखारता है- त्‍वचा को करे डि‍टॉक्स गर्मियों में धूल, पसीने और प्रदूषण के कारण त्वचा पर गंदगी जम जाती है। अदरक का सेवन करने या इसका फेस पैक लगाने से स्किन डि‍टॉक्स होती है और अंदर से साफ रहती है। मुंहासों और इंफेक्शन से बचाए गर्मियों में चेहरे पर पसीना और गंदगी जमा हो जाती है। इससे मुंहासे और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करके पिंपल्स और रैशेज को कम करते हैं। त्‍वचा की रंगत न‍िखारे त्‍वचा की रंगत बढ़ाने के ल‍िए अदरक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण आपकी स्किन पर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है। ऐसे में खुद-ब-खुद स्‍क‍िन पर नेचुरल ग्‍लो आ जाता है। टैनिंग कम करे गर्मियों में च‍िलच‍िलाती धूप से स्किन टैन हो जाती है। अदरक में स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं, जो टैनिंग को कम करके चेहरे की रंगत निखारते हैं। हालांक‍ि गर्मी में सीम‍ित मात्रा में ही अदरक का सेवन करना चाह‍िए क्‍योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अध‍िक सेवन आपको फायदे के बजाय नुकासान पहुंचा सकता है। कैसे करें अदरक का इस्‍तेमाल?     अदरक और गुलाब जल का टोनर बनाकर इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है। ये स्‍क‍िन को ठंडक प्रदान करता है।     अदरक और एलोवेरा फेस पैक बनाकर भी स्‍क‍िन लगाया जा सकता है। ये हफ्ते में एक बार ट्राई कर सकते हैं।     गर्मी में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अदरक वाली डिटॉक्स ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है।  

केंद्रीय मंत्री ने बजाया ढोल, आदिवासियों के साथ जमकर नाचे सिंधिया

गुना  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना के दौरे पर रहे। उन्होंने बमोरी में जनसुनवाई (Public Hearing) आयोजित की, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। इसके बाद वे डिगडोली गांव पहुंचे। जहां आयोजित दाग महोत्सव और होली मिलन समारोह में उन्होंने आदिवासी नृत्य किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बमोरी में जनसुनवाई की। जिसमें उन्होंने जनता का दरबार लगाया और उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही उस समस्या का निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद वे डिगडोली गांव में आयोजित फागोत्सव में भाग लिया। जहां उन्होंने आदिवासी नृत्य कर ढोल भी बजाया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने मंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। फागोत्सव में सिंधिया की भागीदारी से आदिवासी समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला।

टीके की डबल डोज से 3 माह की मासूम बच्ची की मौत, नर्स पर लापरवाही का आरोप

भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते एक 3 माह के मासूम बच्ची की मौत हो गई. जिले के नेहरूनगर में मासूम को टीकाकरण के लिए ले जाया गया था, परिजनों का आरोप है कि यहां नर्स ने गलत टीका लगा दिया, जिसके बाद मासूम की जान चली गई. परिजनों ने इस मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने और एसडीएम भानुप्रतापपुर के पास की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को 3 महीने में लगने वाला टीका सही ढंग से लगाया गया, लेकिन उसके बाद 9 महीने में लगने वाला टीका भी गलती से उसी बच्चे को लगा दिया गया. इस दौरान परिजनों के सवाल करने पर नर्स ने यह कहकर टाल दिया कि “कुछ नहीं होता” इसके बाद, बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल में दिखाया गया, जहां उसे सिरप दे कर घर भेज दिया गया. हालांकि, बच्चे की हालत और बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम ने दम तोड़ दिया. पता चला कि बच्ची को दूसरी बार लगाए गए गलत टीके के कारण मासूम को गंभीर संक्रमण हुआ और उसकी मौत हो गई. वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet