LATEST NEWS

Apple MacBook Pro में मिल सकता नया डिजाइन

 नई दिल्ली Apple की तरफ से समय समय पर प्रोडक्ट्स में बदलाव किए जाते हैं। अब एक और ऐसी ही खबर सामने आ रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मैकबुक प्रो में आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो डिजाइन और हार्डवेयर में कई जरूरी सुधार किए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग में प्रकाशित मार्क गुरमैन के नवीनतम Power On न्यूजलेटर के अनुसार, इस अपडेट में OLED डिस्प्ले, पतला डिजाइन और नया M6 चिप शामिल होगा, जिससे यह हाल के वर्षों में मैकबुक प्रो के लिए सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक बन जाएगा। सबसे बड़े बदलावों में से एक OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की ओर बदलाव होगा, जो 2024 में iPad Pro में पहली बार पेश किया गया था। इस कदम से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट रेशियो और कलर एक्यूरेसी में सुधार होगा, जिससे मैकबुक प्रो यूजर्स को बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। TheElec की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल Two-Stack Tandem OLED डिस्प्ले का उपयोग करेगा, जिसमें लाल, हरे और नीले पिक्सल की दो परतें होंगी। यह तकनीक न केवल ब्राइटनेस बढ़ाती है बल्कि डिस्प्ले की लाइफ भी लंबी करती है। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple MacBook Pro के डिस्प्ले से नॉच को हटाया जा सकता है और फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक छोटा होल-पंच कटआउट पेश कर सकता है। यह कटआउट हाल के आईफोन मॉडल्स में मौजूद डायनामिक आइलैंड डिजाइन जैसा होगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस बदलाव से डिस्प्ले अधिक इमर्सिव और स्मूद होने वाला है। डिजाइन के मामले में, ऐपल मैकबुक प्रो को पहले से पतला बनाने की योजना बना रहा है। हालांकि, इस पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने शुरुआत में इस नए डिजाइन को 2025 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों के कारण इसमें देरी हुई। डिजाइन में अन्य बड़े बदलाव होंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐपल की परंपरा को देखते हुए, कंपनी पोर्टेबिलिटी और एस्थेटिक्स को बेहतर बनाने के लिए थोड़े सुधार कर सकती है। 2026 का मैकबुक प्रो एप्पल के M6 चिप के साथ आएगा, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर बनने वाला पहला Apple Silicon चिपसेट होगा। इस बदलाव से प्रदर्शन और पावर एफिशिएंसी में बड़े सुधार होने की उम्मीद है। यह मैकबुक प्रो 14-इंच और 16-इंच मॉडल्स में उपलब्ध होगा, जिसमें M6, M6 Pro और M6 Max वेरिएंट पेश किए जाएंगे ताकि प्रोफेशनल यूजर्स की विभिन्न जरूरतों को पूरा किया जा सके।

‘सिकंदर’ ओपनिंग डे पर नहीं मचा पाई धमाल

मुंबई सलमान खान की ‘सिकंदर’ ओपनिंग डे पर वो धमाल नहीं मचा पाई, जिसकी उम्‍मीद थी। हालांकि, यह फिल्‍म 30 मार्च को रविवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन प्री-ईद के फेर में उलझकर रह गई। रमजान के कारण सलमान के फैंस का बड़ा तबका थ‍िएटर नहीं पहुंचा। जबकि दर्शकों और खासकर समीक्षकों से फिल्‍म को बहुत अच्‍छे रिव्‍यूज नहीं मिले। और तो और फिल्‍म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। इसका असर भी कमाई पर पड़ा। हालांकि, इन तमाम उलझनों के बावजूद इसने देश मे 26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है और वर्ल्‍डवाइड 41 करोड़ रुपये से अध‍िक का ग्रॉस कलेक्‍शन कर ल‍िया है। एआर मुरुगादॉस के डायरेक्‍शन में बनी ‘सिकंदर’ एक एक्‍शन ड्रामा है। फिल्‍म का प्‍लॉट अच्‍छा है। लेकिन स्‍क्रीनप्‍ले में मुरुगादॉस गच्‍चा खा गए हैं। ‘सिकंदर’ को सिरे से खारिज करना सही नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि मुरुगादॉस और सलमान ने एक ईमानदार कोश‍िश जरूर की है। एक्‍शन और इमोशन को एकसाथ बुना है। हालांकि, इसमें ढेर सारी कम‍ियां हैं। लेकिन यह भी सच है कि जिस दौड़ में खून-खराबा वाली वो फिल्‍में बन रही हैं, जिसे परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते, ‘सिकंदर’ सलमान की पिछली फिल्‍मों की तरह फुल फैमिली ऑडियंस का खयाल रखती है। ‘सिकंदर’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन Sacnilk के मुताबिक, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन देश में 31.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन (26 करोड़ नेट कलेक्‍शन) किया है। जबकि विदेशों में 10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह ‘सिकंदर’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 41.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। कोमल नाहटा बोले- जब तक संभालते LEAK ने कर दिया नुकसान ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा सिनेमाघरों में कम दर्शकों के आने के पीछे पायरेसी को भी एक कारण मानते हैं। ‘सिकंदर’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही यह HD में ऑनलाइन लीक हो गई थी। कोमल नाहटा ने कहा, ‘मुझे कल देर रात पता चला कि यह लीक हो गई है। आज सुबह मैंने ट्रेड से जुड़े सात-आठ लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि हां, ऐसा हुआ था। और फिर मुझे यह भी पता चला कि साजिद नाडियाडवाला और अधिकारियों ने फिल्म को 600 से अध‍िक ऐसे साइट्स से हटा दिया है। लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।’ ‘सिकंदर’ की कमाई में हुआ 30 से 40 परसेंट का नुकसान! कोमल नाहटा आगे कहते हैं, ‘जब तक इसे पायरेसी वाली वेबसाइट्स से हटाया गया, लोग ‘सिकंदर’ को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर चुके थे। इसलिए यह बहुत दुखद है। इससे कलेक्शन पर बहुत असर पड़ेगा। यह बड़ी फिल्म है। असाधारण नहीं है और अगर लोगों के फोन पर फिल्म है, तो वे सिनेमाघर क्यों जाएंगे? इसकी वजह से कम से कम 30 से 40 फीसदी कारोबार का नुकसान हुआ है।’ 2025 की ल‍िस्‍ट में भी पिछड़ गई ‘स‍िकंदर’ कमाई के ल‍िहाज से ‘स‍िकंदर’ जहां ईद पर सलमान खान की अब तक की छठी सबसे कमजोर फ‍िल्‍म साब‍ित हुई है, वहीं 2025 में पहले द‍िन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों में भी यह चौथे नंबर पर है। लिस्‍ट में टॉप पर राम चरण की ‘गेम चेंजर’ है, ज‍िसने 5 भाषाओं में मिलाकर पहले द‍िन देश में 51 करोड़ और वर्ल्‍डवाइड 80 करोड़ का ब‍िजनस क‍िया था। दूसरे नंबर पर विक्‍की कौशल की ‘छावा’ है, जिसने ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 47.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 2025 में ओपनिंग डे पर सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्‍में- गेम चेंजर – 51.00 करोड़ (देश), 80.10 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) छावा – 31.00 करोड़ (देश), 47.25 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) विदामुयार्ची – 26.00 करोड़ (देश), 47.00 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) सिकंदर – 26 करोड़ (देश), 41.25 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) डाकू महाराज – 25.35 करोड़ (देश), 41.20 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) ईद का जश्‍न, अगले तीन दिन ‘सिकंदर’ के शोज हाउसफुल इतिहास गवाह रहा है कि सलमान की बुरी से बुरी फिल्‍म भी 100-200-300 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। ऐसे में ‘सिकंदर’ की कमाई का भविष्‍य बुरा तो नहीं ही होगा। खासकर तब, जब दूसरे दिन यह फिल्‍म ओपनिंग डे से अध‍िक कमाई करने की तैयारी में है। सोमवार को ईद है, लिहाजा रमजान के बाद सलमान के फैंस की भीड़ नमाज के बाद से ही सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है। अगले तीन दिनों तक देश के सभी मास सर्किट में सिंगल स्‍क्रीन सिनेमाघर अभी से हाउसफुल हैं। ‘सिकंदर’ का बजट, वीकेंड तक होगी 150 करोड़ पार बाजार के जानकार यह मानकर चल रहे हैं कि ‘सिकंदर’ को कम से कम रविवार तक कमाई के लिए बहुत सोचने की जरूरत नहीं है। यह बाकी दर्शकों को भले पसंद ना आई हो, लेकिन सलमान के फैंस अपने भाईजान को देखने थ‍िएटर पहुंचेंगे ही। हां, पायरेसी ने जरूर फिल्‍म की कमर तोड़ने का काम किया है। ‘सिकंदर’ का प्रोडक्‍शन बजट 200 करोड़ रुपये है। ईद के जश्‍न और सलमान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए अनुमान यही है कि पहले वीकेंड तक यह फिल्‍म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

सलकनपुर में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक वीडियो

 बुधनी  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रसिद्ध मां विजयासन देवी मंदिर (Famous Mother Vijayasan Devi) सलकनपुर (Salkanpur) में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक वीडियो (video of ignorance) सामने आया है। जो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में रोपवे ट्राली के ऊपर दो लोग बैठे हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग रोपवे के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब पुलिस ने मामले में पूछताछ की तो रोपवे संचालक ने बताया कि रोपवे पर बैठे उनके ही कर्मचारी हैं। जो रोपवे की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। लेकिन सवाल तो ये हैं कि यह मेंटेनेंस कर्मचारी है तो जीवन रक्षक उपकरण क्यों नहीं पहने गए। बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। रोपवे संचालक ने पुलिस को बताया कि ये उनके कर्मचारी थे, जो रोपवे की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई क्योंकि कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण और हेलमेट के रोपवे पर बैठे थे। पुलिस ने रोपवे संचालक को दी चेतावनी नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए तीन मार्ग हैं – सड़क मार्ग, सीढ़ी मार्ग और रोपवे। पुलिस ने रोपवे संचालक को कड़ी चेतावनी दी है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के रोपवे पर न बैठे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क मार्ग, सीढ़ी मार्ग और रोपवे ये तीन मार्ग के माध्यम से भक्त मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे अब ये वीडियो सामने आया है। जिसने भक्तों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अमित शाह उज्जैन में करेंगे विक्रमादित्य वैदिक ऐप लॉन्च वैदिक घड़ी के बाद अब इसकी की बारी

उज्जैन उज्जैन में पिछले साल विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लॉन्च के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक ऐप भी लॉन्च होने जा रहा है। यह ऐप न केवल समय देखने के लिए, बल्कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक, पंचांग की दूसरी बारीकियों जैसे मांगलिक मुहूर्त, काल गणना, और अन्य धार्मिक व ज्योतिषीय जानकारी देने का भी काम करेगा। इस ऐप का उद्घाटन भारत के गृह मंत्री अमित शाह के हाथों होने की संभावना है। एप को गुजरात और उत्तर प्रदेश की टीमों ने मिलकर बनाया है। इसे एंड्रॉइड और IOS वर्जन पर भी चलाया जा सकेगा। खास बात ये है कि एप पूरी तरह मुफ्त होगा, जो दुनिया की करीब 189 भाषाओं में चलेगा। विक्रमादित्य वैदिक ऐप के प्रमुख फीचर्स     पंचांग की जानकारी     इस ऐप में आपको हर दिन का पंचांग मिलेगा, जिसमें सूर्योदय, सूर्यास्त, शुभ मुहूर्त, चंद्रमा की स्थिति, और अन्य धार्मिक और ज्योतिषीय जानकारियाँ शामिल होंगी।     मांगलिक कार्य और काल गणना     ऐप में आप मांगलिक कार्य और काल की गणना भी देख सकेंगे, जिससे आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सही समय का चुनाव कर सकते हैं।     ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी     ऐप में आने वाले समय में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति और उनका प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इससे लोग अपनी दैनिक गतिविधियों और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों को ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से निर्धारित कर सकेंगे।     सभी प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध     यह ऐप भारत और दुनिया के करीब 189 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे इसे हर वर्ग के लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। गुजरात और यूपी की टीमों ने किया विकसित यह ऐप गुजरात और उत्तर प्रदेश की टीमों द्वारा मिलकर विकसित किया गया है। इसे एंड्रॉइड और IOS दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकेगा। खास बात यह है कि यह ऐप पूरी तरह से मुफ्त होगा। फिलहाल, ऐप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर चल रहा है, और इसे जल्द ही नए अपडेट के साथ अप्रैल में लॉन्च कर दिया जाएगा। पंचांगों में मतभेद क्यों होते हैं? विक्रमादित्य वैदिक ऐप के निदेशक श्रीराम तिवारी के अनुसार, भारतीय पंचांगों में मतभेद का मुख्य कारण अलग-अलग शहरों में रहने वाले ज्योतिषियों द्वारा अपनी-अपनी कालगणना की प्रणालियां विकसित करना है। कुछ शास्त्रों के अनुसार, समय और तिथियों की गणना का तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन यह मतभेद केवल भौगोलिक कारणों से हुआ है, ना कि भारतीय कालगणना की परंपरा में कोई अंतर होने के कारण। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की सफलता विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में किया था। यह घड़ी दुनिया की पहली घड़ी है, जो भारतीय कालगणना के सभी घटकों को शामिल करती है। इस घड़ी में विक्रम संवत, योग, भद्रा, पर्व, शुभाशुभ मुहूर्त, घटी, नक्षत्र, जयंती, व्रत, त्योहार, चौघड़िया, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। एप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह एप मिनी पंचांग की तरह होगा। अभी एप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर चल रहा है। जल्द इसे पूरा कर नए अपडेट के साथ अप्रैल में लाॅन्च कर दिया जाएगा। मुहूर्त के मतभेद कम नहीं कर पाएगा एप पंचांगों में मतभेद को लेकर निदेशक तिवारी ने कहा- मतभेद वास्तव में है ही नहीं क्योंकि भारतीय कालगणना की परंपरा को पिछले 200-300 साल में उज्जैन से अलग-अलग देशों जैसे ग्रीन विच ले जाया गया। ऐसे ही देश में अलग-अलग शहरों में रहने वाले ज्योतिषियों ने अपने समय अनुसार गणना शुरू कर दी इसलिए मतभेद सामने आए। उन्होंने बताया कि उज्जैन के कालगणना केंद्र को ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद स्वतंत्र पंचांग तैयार हो गए। लोगों ने अपने हिसाब से पंचांग देखना शुरू कर दिया इसलिए मतभेद हो गए। काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी करीब एक साल पहले 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया था। भारतीय काल गणना पर आधारित यह विश्व की पहली घड़ी है, जिसे वैदिक काल गणना के समस्त घटकों को मिलाकर बनाया गया है। इस घड़ी में विक्रम संवत, योग, भद्रा, पर्व, शुभाशुभ मुहूर्त, घटी, नक्षत्र, जयंती, व्रत, त्योहार, चौघड़िया, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, ग्रह, नक्षत्र की गणना शामिल है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का मापन डोंगला स्थित वेधशाला को आधार बनाकर किया गया है।

सना खान ने पति और बच्चों के संग केक काटकर मनाई ईद

मुंबई ‘बिग बॉस’ से फेमस हुईं सना खान ने पांच साल पहले इंडस्ट्री छोड़ दी थी और धर्म को पूरी तरह से अपना लिया था। नवंबर, 2024 में उन्होंने दूसरे बेटे सैय्यद हसन जमील को जन्म दिया था। उसके आने से लेकर उसके नामकरण की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अब ईद के मौके पर उन्होंने उसकी झलक भी दिखाई है, जो कि पांच महीने का हो गया है। सना खान ने ग्लैमर वर्ल्ड से नाता भले तोड़ लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। गोद में दूसरा बेटा है, जो एकदम गोलू-मोलू-सा है। और पति अनस की गोद में बड़ा बेटा तारिक जमील है। सना खान ने दूसरे बेटे की दिखाई झलक सना खान ने हसन का चेहरा हाथ से छिपाया हुआ है लेकिन थोड़ा-बहुत भी जो दिखाई दे रहा है, उसमें ऐसा लग रहा है कि वह अपनी मां की तरह ही है। दोनों बच्चों ने एक पोशाक पहनी है, जिस पर उर्दु में कुछ लिखा हुआ है। दोनों इंजॉय कर रहे हैं। खेल रहे हैं। एक फोटो में तो एक्ट्रेस ने अपने हाथ की मेहंदी भी दिखाते हुए लोगों को ‘ईद मुबारक’ कहा है और छोटे बेटे का फेस कवर किया हुआ है। सना खान ने दी सभी को ईद की बधाई कैप्शन में सना ने लिखा, ‘ईद मुबारक। अल्लाह हमसे और आपसे दुआएं कबूल करे। अल्लाह आपको इस मुबारक मौके पर शांति, अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि से नवाजे।’ इन तस्वीरों में सना ने नीले रंग का अबाया पहना है और उसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Ghibli मूमेंट के बीच Google ने जारी किया Gemini 2.5 Pro

नई दिल्ली Ghibli Style Image सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही हैं। इस बीच Google की तरफ से भी Gemini का नया वर्जन रोल आउट कर दिया है। AI को लेकर दोनों कंपनियों अभी तक आमने-सामने नजर आ रही हैं। यही वजह है कि Google ने भी Gemini 2.5 Pro को रोल आउट कर दिया है। नया मॉडल अभी तक एक्सपेरिमेंटल फेज में है। Gemini 2.5 Pro को यूजर्स के लिए फ्री लाया गया है। कैसे किया जा सकता है सलेक्ट Gemini 2.5 Pro के नए मॉडल को ड्रॉप डाउन मेन्यू की मदद से सलेक्ट किया जा सकता है। iOS और Android मोबाइल ऐप्स पर ये सपोर्ट जल्द मिल सकता है। Google ने Gemini 2.5 Pro को इस हफ्ते की शुरुआत में अनाउंस कर दिया था। ChatGPT अभी पूरी तरह लाइमलाइट में है क्योंकि नया इमेज जनरेशन फीचर हर तरफ चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी तक इसका यूज कर रहे हैं। यही वजह है कि गूगल को अचानक ये फैसले लेना पड़ा है। Google Gemini 2.5 Pro रीजनिंग मॉडल है। OpenAI के o3 Mini या DeepSeek R1 की तरफ ही ये वर्क करेगा। पहले के ट्रेंड या GPT की तरह, इस मॉडल का काम एक्युरेसी पर होगा। अगर इसकी मदद से किसी भी रीजनिंग को सुलझाया जाएगा तो वह मशीनी कम और मानव सपोर्ट वाली ज्यादा लगेगी। इसमें ऐसे फीचर्स को जगह दी गई है। Gemini 2.5 Pro के साथ नया क्या है ? Google दावा करता है कि Gemini 2.5 Pro मुश्किल रीजनिंग और कोडिंग संबंधी टास्क को पूरा करने में भी सक्षम है। लेटेस्ट लैंग्वेज मॉडल में कॉम कोडिंग, मैथ्स और साइंस संबंधी टास्क को भी पूरा किया जा सकेगा। ये बिल्कुल मानव के आखिरी एग्जाम और LMArea की तरह काम करेगा। Google के अभी तक AI सपोर्ट में कोडिंग कैपेबिलिटी कम देखने को मिल रही थी। यही वजह है कि कंपनी की तरफ से इसे लाने का फैसला किया गया है। Window के 1 मिलियन यूजर्स को Google Gemini 2.5 Pro को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कॉन्टैक्स्ट विंडो एक प्रकार का अमाउंट ऑफ टेस्क्ट है जो चैटबॉट एक ही बार में रोलाउट हो सकता है। Google ने जारी किया वीडियो Google ने Gemini 2.5 Pro का एक नया वीडियो भी जारी किया है। इसमें सिंगल लाइन की मदद से बताया गया है कि ये कैसे काम करेगा। वीडियो से पता चलता है कि आपको महज एक लाइन लिखनी होगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपको कोई गेम चाहिए तो आपको महज ये लिखना होगा- Create a new cricket game. ये लिखते ही आपको गेम बनकर मिल जाएगी।

मध्य प्रदेश में बिजली की नई दर को नियामक आयोग से मिली मंजूरी, 100 यूनिट तक के बिल पर 24 रुपये तक बढ़ाये

जबलपुर  मध्य प्रदेश में बिजली की नई दर तय हो गई है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह दर अप्रैल 2025 से लागू होगी। शनिवार की देर शाम आयोग ने नई दर को लागू करने का आदेश जारी किया है। बिजली कंपनी ने अपनी याचिका में औसत 7.52 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ाने की मांग की थी। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता को छूट आयोग ने निम्न दाब उपभोक्ताओं व मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम प्रभार खत्म कर दिया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मीटरिंग प्रभार भी नहीं देना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाया है, उन्हें सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 10 किलोवाट से अधिक भार वाले निम्न श्रेणी के घरेलू व सामान्य जल प्रदाय व सड़क बस्ती व एचवी-6 श्रेणी के उपभोक्ता को टाइम ऑफ डे टैरिफ में लाया गया है। प्रीपेड उपभोक्ता की छूट को आयोग ने बरकरार रखा हुआ है। बिजली कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,744 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके विरुद्ध आयोग ने 57,732.6 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 100 रुपये पर 24 रुपये बढ़ेंगे दाम घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक के बिल पर 24 रुपये तक बढ़ाये गये हैं, परंतु इन उपभोक्ताओं को अटल ग्रह ज्योति योजना के तहत पहले की तरह मात्र 100 रुपये का ही भुगतान करना है। बढ़ी हुई राशि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में भुगतान की जाएगी। गैरघरेलू उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी निम्न-दाब उपभोक्ता श्रेणी की न्यूनतम दर बिलिंग (टैरिफ मिनिमम बिलिंग) पहले ही समाप्त की जा चुकी है।

प्रदेश में तेज धूप के चलते लोग हो रहे परेशान

लखनऊ प्रदेश में तापमान चढ़ने लगा है. दिन में तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. दिन में चलती गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप गर्मी का बराबर एहसास करा रही है. तो वहीं अब में गर्मी से बेचैनी बढ़ने लगी है. वहीं तापमान भी 40 डिर्गी के पार जा चुका है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. विभाग के अनुसार अप्रैल महीने के पहले दिन से ही तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. आगामी 5 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है. शुष्क मौसम के चलते तापमान में भी वृद्धि हो सकती है. आज की बात करें तो आज भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को लखीमपुर खीरी में 20℃, बस्ती में 19℃, कानपुर ग्रामीण में 19.6℃, बाराबंकी में 17.5℃, हरदोई में 16.5℃, बुलंदशहर में 15℃, अलीगढ़ में 15.8℃, आगरा ताज में 16.6℃ और मुरादाबाद में 16℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं हमीरपुर में 17.2℃, बरेली में 15.1℃, झांसी में 17.5℃, गाजीपुर में 17℃, फतेहपुर में 17.2℃ और गोरखपुर में 17.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। लखनऊ में 15.2℃ न्यूनतम और 35℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बांदा में 37.2℃, प्रयागराज में 37.7℃, वाराणसी बीएचयू में 36.7℃, गोरखपुर में 35.8℃ और अयोध्या में 35℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को कोई लाभ नहीं मिला, केवल बेजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं का फायदा हुआ :मंत्री सारंग

भोपाल वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। इसको लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करता हैं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार होता है और मुंबई में आतंकवादी हमले होते हैं, तब किसी ने काली पट्टी नहीं बांधी। कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार के समय भी पट्टी नहीं बांधी गई। सारंग ने कहा कि बिना वक्फ बोर्ड बिल को पढ़े इसका विरोध करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि यह केवल बेजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं का फायदा हुआ है। इसके अलावा, भोपाल में ईदगाह के बाहर फलस्तीन के समर्थन में बैनर लेकर पहुंचने पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त विचारधारा को उन्माद फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रियंका गांधी द्वारा संसद में फिलीस्तीन के बैग को लेकर दिए गए बयान पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता तुष्टिकरण की राजनीति के लिए गिरने की हद तक जा रहे हैं। सारंग ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को उन हिंदुओं के समर्थन में कोई पहल करने का समय नहीं मिलता। उन्होंने चेतावनी दी कि ईद के मौके पर इस तरह के बैनर लगाकर अराजकता फैलाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सारंग ने देशवासियों से कहा कि जो लोग हिंदुस्तान में रहते हुए फिरकापरस्ती की मानसिकता रखते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर वे हिंदुस्तान की धरती पर हैं, तो उन्हें हिंदुस्तान की सोच को समझना होगा।  

राज्यपाल पटेल ने आचार्य बालकृष्ण को राष्ट्रीय सिकल सेल मिशन के तहत किए जा रहे उपचार और पुनर्वास प्रयासों के बारे में बताया

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयुर्वेद में सिकल सेल उपचार अनुसंधान प्रयासों में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा की है। राज्यपाल पटेल द्वारा पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण से महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के दीक्षांत समारोह में चर्चा के दौरान इस विषय पर विचार विमर्श किया गया। राज्यपाल पटेल ने आचार्य बालकृष्ण को राष्ट्रीय  सिकल सेल मिशन के तहत किए जा रहे उपचार और पुनर्वास  प्रयासों के बारे में भी बताया। उल्लेखनीय है कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव बालकृष्ण को महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

​राजस्थान दिवस पर केंद्र सरकार ने खाटू श्याम मंदिर के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की दी स्वीकृति

जयपुर  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया के पर्यटन का सिरमौर बनाने का प्रयास सफल हो रहा है। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत राजस्थान में ‘श्री खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्यों’ के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है, जो कि राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए प्रथम किस्त 878.70 लाख रुपये अर्थात कुल परियोजना लागत का 10% आवंटित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री का मानना है कि राजस्थान में खाटू श्याम जी जैसे मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है यहां विकास कार्यों से निश्चित ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्वदेश दर्शन योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 31 दिसम्बर 2024 तक मंत्रालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिये गए थे। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत सीकर में “श्री खाटू श्याम जी मंदिर में विकास कार्यों” की डीपीआर मंत्रालय को विचारार्थ प्रस्तुत की गई थी। राजस्थान सरकार ने 12 मार्च 2025 को आयोजित मिशन निदेशालय की बैठक में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। मिशन निदेशालय ने टिप्पणियों और एनओसी/मंजूरी के अनुपालन के अधीन परियोजना की मंजूरी के लिए सीएसएमसी को प्रस्ताव की सिफारिश की। केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्ताव की समीक्षा की और 21 मार्च 2025 को आयोजित अपनी बैठक के दौरान इसे मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी डॉ. आनंदी गोपाल जोशी की जयंती पर श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की जयंती पर उनका पुण्य-स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि नारी सशक्तिकरण, शिक्षा एवं समाजसेवा के प्रति डॉ. आनंदी गोपाल जोशी का समर्पण राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।  

इंदौर से रायपुर होकर विशाखापटनम तक उड़ान जाएगी, यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा

 इंदौर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 मार्च से समर सीजन लागू हो गया। इसके साथ ही रायपुर, जबलपुर और पुणे की उड़ानों का संचालन भी शुरू हो गया। तीनों शहरों के लिए इंदौर से यह दूसरी उड़ान होगी। इसकी सुविधा मिलने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। 31 मार्च से इंदौर-रायपुर उड़ान की सुविधा विशाखापटनम तक मिलेगी। यह विमान यात्रियों को रायपुर छोड़ने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा। एक दर्जन उड़ानों का समय बदला समर सीजन की शुरुआत के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर करीब एक दर्जन उड़ानों का समय बदल गया। रनवे सुधार का समय एक अप्रैल से छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे किया जा रहा है। ऐसे में रात 10.30 से 12 बजे और सुबह छह से 6.30 बजे तक संचालित होने वाली उड़ानों का समय बदला गया है। नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान मिलेगी एयरपोर्ट से 100 उड़ानें प्रतिदिन संचालित होने लगेंगी। इंदौर से पुणे उड़ान भी शुरू हो गई। यह उड़ान इंदौर से पुणे जाएगी, लेकिन वापसी में इंदौर नहीं आएगी। यह दिल्ली से इंदौर आकर पुणे जाएगी। समर सीजन में 15 अप्रैल से नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। इसके साथ ही साउथ और नार्थ गोवा दोनों के लिए कनेक्टिविटी इंदौर से उपलब्ध होगी। रायपुर एयरपोर्ट पर 20 मिनट रुकेगा विमान इंदौर-रायपुर की सीधी उड़ान सोमवार से विशाखापटनम तक जाएगी। यह विमान रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा। विमान रायपुर एयरपोर्ट पर दोनों तरफ से 20 मिनट रुकेगा। इस दौरान यात्री उतरने के अलावा विमान में सवार हो सकेंगे। यह रहेगा समय     इंदौर-रायपुर-विशाखापटनम 6ई 7295 उड़ान सुबह 6.35 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से 8.50 बजे उड़ान रवाना होकर 10.20 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।     विशाखापटनम-रायपुर-इंदौर 6ई 7296 उड़ान विशाखापटनम से सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी गणगौर पर्व की बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने संदेश में बाबा महादेव एवं मां पार्वती से प्रार्थना की है कि गणगौर सबके जीवन में संपन्नता, शुभत्व और मंगल की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आए। उन्होंने गणगौर पर कामना की है कि माता-बहनों और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet