LATEST NEWS

3 माह के बंद हुआ मालवा मिल से पाटनीपुरा का मार्ग, परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

 इंदौर मालवा मिल से पाटनीपुरा रोड तीन महीने के लिए बंद हो गया है। यहां 30 मीटर चौड़ा और 21 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। निर्माण एजेंसी ने रविवार से पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों तरफ यातायात रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नागरिकों को मालवा मिल से पाटनीपुरा जाने और पाटनीपुरा से मालवा मिल की तरफ आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा। नया पुल बनाया जाएगा मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच का पुल करीब 100 वर्ष पुराना होकर अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में था। नए पुल के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये लागत आएगी। इस पुल के तैयार होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। पुल के संकरा होने की वजह से बार-बार लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। पुराना पुल 40 फीट चौड़ा था जबकि नया पुल 100 फीट चौड़ा होगा। 3 प्रमुख वैकल्पिक मार्ग { मालवा मिल से जंजीरवाला होते लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल से अटल द्वार तक। { मालवा मिल से विश्रांति चौराहा होते सुभाष नगर से परदेशीपुरा तक। { मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा होते हुए इंडस्ट्री हाउस। 3 दुकानें पूरी तरह टूटेंगी मुआवजे को लेकर यहां विवाद की स्थिति बन रही है। दरअसल, पुल से सटी तीन दुकानें हैं। रविवार सुबह निगम के अफसर साइट पर पहुंचे तो इन तीनों व्यापारियों को बताया गया कि पूरी दुकान तोड़ी जाएगी। इस पर वे बोले कि दो बार जमीन को लेकर कोर्ट केस जीत चुके हैं। रजिस्ट्री भी है। संपत्ति कर दे रहे हैं। निगम ने नक्शा भी पास किया है। वैध दुकानों को कैसे तोड़ सकते हैं। चौराहों पर सूचना नहीं, वाहन चालक पुल तक पहुंच रहे वाहन चालक परेशान हुए। पुल तोड़ना शुरू किया। यहां पर पुलिया का काम चल रहा, इसलिए यह हिस्सा बंद है यह मार्ग खुला है वैकल्पिक मार्ग परदेशीपुरा चौराहा अटल द्वार पाटनीपुरा चौराहा सुभाष नगर चौराहा इंडस्ट्री हाउस एलआईजी चौराहा विजय नगर चौराहा जंजीरावाला चौराहा मालवा मिल चौराहा सूचना नहीं होने से परेशान हुए लोग पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच स्थित पुलिया को तोड़कर नया बनाने का काम रविवार से शुरू हुआ। पुलिया तोड़ने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना के अभाव में कई वाहन चालक पुलिया तक पहुंच गए और उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में यातायात पुलिस ने मालवा मिल और पाटनपुरा से वाहनों को डायवर्ट किया। मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच की पुलिया को तोड़ने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से पुलिया तक आने के बाद वाहनों को पलटाकर अन्य रास्तों से लोगों को गुजरना पड़ा।इससे वाहनों की कतारे भी लग गई। यातायात व्यवस्था बिगड़ने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। यातायात पुलिस ने बेरिकेटिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा। मालवा मिल से आने वाले वाहन चालकों को जंजीरवाला चौराहा होते हुए अटल द्वार और परदेशीपुरा होते हुए पाटनीपुरा की ओर भेजा गया। यही स्थिति पाटनीपुरा की तरफ से रही। पुलिया तोड़ने की पूर्व सूचना न मिलने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को असुविधा हुई।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, रेप केस में एक्शन

मुंबई महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने रविवार को उन्हें यूपी के गाजियाबाद से पकड़ा है. सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया, तीन बार जबरन गर्भपात कराया और धमकियां भी दीं. पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. बातचीत के बाद 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया. मिलने से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी दी. अगले दिन, 18 जून 2021 को फिर धमकी देकर उसे बुलाया और एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी. FIR के अनुसार, सनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. फिल्मों में काम का लालच देकर वह उसे मुंबई ले गया, जहां दोनों लिव-इन में रहे. वहां भी शोषण और मारपीट जारी रही. पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि शिकायत करने पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा. डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि 6 मार्च 2024 को 28 साल की पीड़िता की शिकायत पर थाना नबी करीम में बलात्कार, मारपीट, गर्भपात और धमकी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. पीड़िता ने आरोपों में कहा कि 18 फरवरी 2025 को सनोज उसे नबी करीम के होटल शिवा में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया. उसने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान में भी आरोपों की पुष्टि की. जांच में मुजफ्फरनगर से गर्भपात के मेडिकल दस्तावेज जुटाए गए. पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया. वह शादीशुदा है और मुंबई में परिवार के साथ रहता है.    

मनरेगा मामला : मोहम्मद शमी के बहन-बहनोई से होगी 10 लाख रुपये की रिकवरी

अमरोहा क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बहन-बहनोई का पंजीकरण मनरेगा मजदूर के रूप में होने और उनके खाते में मजदूरी के पैसे आने के मामले में वसूली होगी। डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जोया ब्लॉक के पलौला गांव में मनरेगा में गड़बड़ी की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के निर्देश पर नोटिस और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी जोया ब्लॉक के पलौला गांव निवासी गजनबी के साथ हुई है। शबीना की सास गुले आयशा गांव की प्रधान हैं। कुछ दिन पहले यह जानकारी सामने आई थी कि शबीना, उसके पति और दो देवर का नाम मनरेगा मजदूर के रूप में दर्ज है। इस मामले की डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में यह जानकारी सामने आई कि मनरेगा में मजदूरी पाने को प्रधान के परिवार की और से फर्जीवाड़ा किया गया है। शबीना और गजनबी समेत परिवार के आठ लोगों ने मजदूरी हासिल की है। जांच में सामने आया है कि शबीना ने 71013, उनके पति गजनबी ने 66561, देवर शेखू ने 55312, नसरुद्दीन ने 71704, आमिर सुहेल ने 63851, ननद नेहा ने 55867, सरिया ने 54645 व सबा रानी ने 17020 रुपये की मनरेगा मजदूरी चार सालों में हासिल की है। इसके अलावा परिवार के दूसरे लोगों समेत करीब 12 से अधिक लोग इस फर्जीवाड़े का हिस्सा रहे हैं। जिनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो विदेश में रह रहे हैं। जिन्होंने करीब दस लाख रुपये की मजदूरी गलत तरीके से हासिल की। रविवार को भी खंगाले गए दस्तावेज क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन-बहनोई के खाते में मनरेगा की मजदूरी आने का मामला सामने आने बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर ली है। रविवार को भी बीडीओ जोया विकास भवन में रिकॉर्ड का मिलान कर जांच के तथ्यों को मिलान करते रहे। जांच टीम पलौला गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नोटिस और रिकवरी के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 2021 में बनाए गए थे मनरेगा जॉब कार्ड अधिकारियों के मुताबिक प्रधान के परिवार के लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड जनवरी 2021 में मनाए गए थे। जिस समय जॉब कार्ड बनाए गए तब पंचायतों में प्रशासक की तैनाती थी। इसी दौरान ही जॉब कार्ड बनाए गए और तीन सालों तक मनरेगा में मजदूरी उनके खाते में आई। 2024 में परिजनों के जॉब कार्ड निरस्त कर दिए गए। लेकिन ग्राम प्रधान गुले आयशा की बेटियों तीनों ननद के कार्ड निरस्त नहीं किए गए। मामला सुर्खियों में आने के बाद अब उनके जॉब कार्ड भी निरस्त कर दिए गए हैं।

कैदियों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने वाले 2 जेलकर्मी बर्खास्त, 1 सस्पेंड

जयपुर राजस्थान में कैदियों को प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। जेल विभाग ने दो जेल प्रहरियों को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी जेल मोनिका अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी प्रभनलाल और जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी संजय कुमार को बर्खास्त किया गया है। वहीं, जोधपुर जेल के प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया है। जेल में बरामद हुए मोबाइल और नशीला पदार्थ     30 अगस्त 2024: जयपुर सेंट्रल जेल की दीवार के पास तीन पैकेट में 22 मोबाइल फेंके गए थे। इस मामले में प्रहरी संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।     12 जुलाई 2024: उदयपुर सेंट्रल जेल में प्रहरी भजनलाल ने एक पार्सल जेल में फेंका था, जिसमें 4 मोबाइल, 3 बैटरियां और 10 तंबाकू की पुड़िया मिलीं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब बर्खास्त किया गया है।     31 मार्च 2024: जोधपुर सेंट्रल जेल में 16 मोबाइल बरामद हुए थे। जांच के बाद प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया। जेलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश डीजी जेल गोविंद गुप्ता ने बताया कि कैदियों तक मोबाइल, सिम, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वालों पर सख्ती होगी। सभी जेल अधीक्षकों को निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। जोधपुर जेल प्रहरी 29 मार्च को गिरफ्तार जोधपुर के रातानाडा पुलिस ने 29 मार्च को जेल प्रहरी राजेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है, जो सिम और मोबाइल जेल में पहुंचाने में शामिल थे। एक युवक ने 40-50 सिम जेल तक पहुंचाने की बात कबूली। सीएम को धमकी के बाद जेलों में कड़ी कार्रवाई 28 मार्च को बीकानेर सेंट्रल जेल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तुरंत जांच कर जेल में छापा मारा और वार्ड नंबर 10 की बैरक संख्या 39 से विचाराधीन बंदी आदिल के पास से मोबाइल बरामद किया। इसके बाद राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

पेंड्रा सड़क हादसा : सीएम साय ने जताया गहरा दुख, 5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पेंड्रा सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 ग्रमीण घायल हुए थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 50 हजार रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा कि उनकी संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. वे ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.     गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 ग्रामीणों की मृत्यु और 8 ग्रामीणों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।     जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 30, 2025 बता दें कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के कोटमी थाना चौकी अंतर्गत पुल पार कर रही महिला से टक्कर होने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी थी. घटना में टक्कर से महिला की मौत हुई थी. वहीं कार सवार मृतक बाबूराम चौधरी और रमिता बाई की मौत हो गई. ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर सभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 19 अप्रैल को होगा, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे, घाटी के लिए स्पेशल डिजाइन की गई है ट्रेन

श्रीनगर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जम्मू रेलवे स्टेशन पर काम चल रहा है। इसलिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कटरा से होगी। यह व्यवस्था कुछ समय के लिए ही है। 23 जनवरी को भारतीय रेलवे ने ट्रायल वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया था। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक चलाई गई थी। यह भारत के पहले केबल पुल अंजी खाद ब्रिज से होकर गुजरेगी। साथ ही यह चेनाब ब्रिज से भी गुजरेगी जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। यह ट्रेन कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु को ध्यान में रखकर बनाई गई है। देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। अभी देश में 50 से अधिक वंदे भारत चल रही हैं। जम्मू से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत से 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी हो जाएगी। इस ट्रेन से जम्मू और श्रीनगर के बीच का सफर आसान हो जाएगा और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। इस ट्रेन सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय बहुत कम हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 1997 में शुरू हुआ था और पिछले महीने ही पूरा हुआ है। इसे पूरा करने में कई मुश्किलें आईं। इसमें भूगर्भीय और भौगोलिक दिक्कतें भी शामिल थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को उधमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का उद्घाटन करेंगे। फिर वे कटरा पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है, इस वजह से ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से कटरा से शुरू की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद, अगस्त से यह ट्रेन जम्मू से भी चलेगी। कटरा- श्रीनगर पर ट्रेन का ट्रायल 25 जनवरी को किया गया था, जो सफल रहा था। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से रवाना हुई और 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। यानी 160 किलोमीटर का सफर 3 घंटे में पूरा किया। जम्मू-कश्मीर में चलने वाली यह ट्रेन खास तौर पर कश्मीर के मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है। बर्फबारी में भी यह आसानी से चलेगी। ट्रेन में लगा हीटिंग सिस्टम पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट को जमने से रोकेगा। ड्राइवर का विंडशील्ड और एयर ब्रेक माइनस टेंपरेचर में भी काम करेगा। 11 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक प्रोजेक्ट सपना सच होने जैसा है। वंदे भारत एक्सप्रेस को कश्मीर के मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस ट्रेन में एंटी-फ्रीजिंग फीचर हैं। मतलब यह ट्रेन -20°C तक के तापमान में भी चल सकती है। इससे यह ट्रेन पूरे साल बिना किसी परेशानी के हर मौसम में चलेगी। यह ट्रेन भूकंप को मापने वाले यंत्रों से भी लैस है। यह बहुत जरूरी है क्योंकि यह इलाका भूकंप के लिए संवेदनशील है। ये यंत्र हिमालय के इलाके में होने वाले झटकों को कम करते हैं। इससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा. इसके अलावा ड्राइवर के केबिन में गर्म विंडशील्ड है। इससे विंडशील्ड पर कोहरा या बर्फ नहीं जमेगी। ट्रेन के पाइप और बायो-टॉयलेट में हीटिंग एलिमेंट लगे हैं। इससे वे ठंड में भी ठीक से काम करेंगे। इस प्रोजेक्ट में 38 सुरंगें हैं। इनमें 12.75 किलोमीटर लंबी सुरंग T-49 भी शामिल है जो भारत की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल है। इस रूट पर 927 पुल भी हैं, जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है। इनमें चिनाब ब्रिज सबसे खास है। यह पुल नदी के तल से 359 मीटर ऊपर है और दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च रेलवे पुल है। यह एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से तक चलने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन रियासी जिले के कटरा कस्बे से चलेगी और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला को पार करते हुए श्रीनगर पहुंचेगी और फिर उत्तरी कश्मीर के बारामूला में अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचेगी. अधिकारियों के अनुसार, रेल लिंक परियोजना पिछले महीने पूरी हो गई थी. कटरा-बारामुल्ला मार्ग पर ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा को मंजूरी दी थी. उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र के लिए एक आधुनिक और कुशल रेल सेवा उपलब्ध होगी.  इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। है। जम्मू से नहीं, कटरा से क्यों शुरू होगी सेवा? जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से कटरा से शुरू की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद, अगस्त से यह ट्रेन जम्मू से भी चलेगी। PM मोदी का कार्यक्रम प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को सबसे पहले उधमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का निरीक्षण और उद्घाटन करेंगे। फिर वे कटरा पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

टैक्स का भुगतान ऑनलाइन करने पर सरकार देगी 100% छूट, जानें पूरी जानकारी

भोपाल  एमपी में भोपाल नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे वित्तीय वर्ष 2024-25 का सपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य करों का भुगतान 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से करें। 31 मार्च तक भुगतान नहीं किया तो 1 अप्रेल से करदाताओं को दोगुना राशि चुकानी पड़ेगी। सरकार ने 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभार की ऑनलाइन राशि जमा करने पर 100 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी है। जुर्माने से बचने के लिए करें भुगतान सरकार ने 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभारों के ऑनलाइन भुगतान पर 100 प्रतिशत की विशेष छूट देने का ऐलान किया है। यह योजना उन सभी करदाताओं के लिए एक बड़ा लाभ लेकर आई है, जो ऑनलाइन माध्यम से कर का भुगतान करना चाहते हैं। भोपाल नगर निगम ने इसे लेकर करदाताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च तक इन करों का भुगतान अनिवार्य रूप से कर दें, ताकि किसी भी प्रकार के जुर्माने से बचा जा सके। 100 प्रतिशत छूट की योजना सरकार ने इस योजना के तहत उन नागरिकों को 100 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभारों का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। अगर कोई करदाता 31 मार्च तक अपनी देय राशि का भुगतान नहीं करता है, तो 1 अप्रैल से उसे दोगुनी राशि चुकानी पड़ेगी। यह विशेष छूट नागरिकों को राहत देने के लिए है, ताकि वे समय पर अपना कर चुकता कर सकें और किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि से बच सकें। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर भुगतान के लिए नगर निगम ने एक आसान प्रक्रिया तैयार की है। करदाता नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.bhopalmunicipal.com पर जाकर सीधे संपत्तिकर भुगतान सेक्शन में जा सकते हैं। यहां पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी दर्ज करने के बाद वे अपनी देय राशि की जांच कर सकते हैं। भुगतान के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। भुगतान पूरा होने के बाद करदाता को एक रसीद मिलेगी, जिसे उन्हें डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा। ऑफलाइन भुगतान की सुविधा जो लोग ऑफलाइन तरीके से कर जमा करना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। भोपाल नगर निगम के सभी जोन और वार्ड कार्यालय 31 मार्च तक खुले रहेंगे। करदाता सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयों में जाकर संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य करों का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाते हैं या ऑफलाइन भुगतान की सुविधा लेना चाहते हैं। भोपाल नगर निगम की अपील भोपाल नगर निगम ने करदाताओं से यह अपील की है कि वे समय पर अपना कर जमा कर दें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का जुर्माना न चुकाना पड़े। निगम ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च के बाद सभी करों में दोगुना शुल्क लिया जाएगा। इसीलिए नगर निगम ने करदाताओं से 31 मार्च तक भुगतान करने की अपील की है, ताकि कोई भी नागरिक अतिरिक्त शुल्क से बच सके।

हिंदू नववर्ष पर निकाली भव्य झांकी, अघोरी टोली के साथ जमकर झूमे मंत्री टंकराम वर्मा

बलौदाबाजार चैत्र प्रतिपदा के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई. इस अवसर पर शहर में भव्य झांकी निकाली गई, कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा अघोरी टोली के साथ जमकर नृत्य किया। हिंदू नववर्ष पर नगर के सिविल लाइन स्थित माँ षष्ठी मंदिर से सर्व हिन्दू समाज ने पारंपरिक वेषभूषा मे रैली निकाली गई तथा नवदुर्गा की वेशभूषा में बच्चियों ने झांकी की प्रस्तुति दी. इस रैली का मुख्य आकर्षण हरियाणा से आए अघोरी टोली रही, जिन्होंने बाबा भूतनाथ को लेकर आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी. वहीं अघोरी टोली के करतबों को देखने हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे. सर्व हिन्दू समाज व सोनचंद वर्मा फाउंडेशन द्वारा दशहरा मैदान में नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों में नववर्ष मनाने को लेकर आकर्षित प्रस्तुति दी. इन सबके बीच बलौदाबाजार विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा भी स्वयं को नहीं रोक पाये और जमकर अघोरी टोली के साथ झूमकर नगरवासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई शुभकामनाएँ दी. बच्चों में हो धर्म के प्रति आस्था, संस्कार कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि आज से सनातनी हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो गया है. सभी बच्चों में धर्म के प्रति आस्था हो, संस्कार हो, और हमारी संस्कृति को हम अपनाकर चले. वहीं अघोरी प्रस्तुति में स्वयं के नृत्य करने पर कहा कि वे कलाकार भी है, और यह उत्साह से हिन्दू नववर्ष का स्वागत कार्यक्रम है. जहाँ कला की बात आती है, तो वैसे ही आगे बढ़ जाते हैं. कार्यक्रम में बड़ी हजारों की संख्या में नगरवासियों के साथ कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, चितावर जायसवाल, सहित जनप्रतिनिधि सहित अधिकारीगण व बलौदाबाजार सहित आसपास के नागरिक सपरिवार उपस्थित रहे.

जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है: अखिलेश यादव

लखनऊ ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। ईद की सेवइयां भी खाता हूं। इसका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व डिप्टी सीएम बोले- 27 साल से लगातार ईदगाह पर आता हूं इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बीते 27 साल से लगतार ईद के मौके पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को बधाई देता हूं। आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है।  उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी हैं, जो न केवल लोगों के जीवन में खुशहाली और सुविधा का नया सूर्याेदय लाएंगी, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव भी मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा किया जिससे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डबल इंजन की सरकार बनी और अब स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। 2047 के विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का मजबूत कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ इसमें ऊर्जा, खनिज और कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक बनेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंतिम छोर तक लाभ पहुंचा है। साथ ही रेल, सड़क, एयर कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। आदिवासी विकास में विशेष योगदान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-मन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जनजातीय बहुल छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा और दशा दी है। भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बना और प्रयागराज महाकुंभ में भारत की संस्कृति की भव्यता को दुनिया ने देखा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी शक्ति से जुटी है।   मुख्यमंत्री साय ने अंत में प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि जब-जब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमने मांग की, आपने अपेक्षा से अधिक दिया। इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

राजस्थान में गर्मी हुई कम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मार्च की तेज गर्मी के बाद राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते सप्ताह तक तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और कुछ इलाकों में तो दिन और रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है, जिससे गर्मी के बीच ठंड का एहसास हो रहा है। चित्तौड़गढ़ बना सबसे गर्म जिला राजस्थान में रविवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हवा में नमी की मात्रा 6% से 65% के बीच रही। मुख्य जिलों में दर्ज तापमान     अजमेर – 30.5°C     अलवर – 31.0°C     जयपुर – 31.8°C     सीकर – 29.0°C     कोटा – 33.5°C     चित्तौड़गढ़ – 34.7°C     बाड़मेर – 33.5°C     जैसलमेर – 32.4°C     जोधपुर – 32.0°C     बीकानेर – 31.8°C     चूरू – 31.2°C     श्रीगंगानगर – 31.3°C     माउंट आबू – 25.4°C 31 मार्च से 3 अप्रैल तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों (कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़) में बादल छाने के आसार हैं। खासतौर पर 2 और 3 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मेघगर्जन हो सकता है। हालांकि, यह बारिश हल्की और छिटपुट होगी, जिससे इन इलाकों में मामूली राहत मिलेगी।

ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

मुरादाबाद मुरादाबाद में ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। लोगों के विरोध जताने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को रोका गया। हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत करवाया। इसके बाद दोबारा नजाम अदा करवाई गई। एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उधर, ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सड़क से लेकर छत तक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। संभल में ड्रोन से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। 12 बजे तक बस समेत भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। सोमवार दोपहर बारह बजे तक शहर में रोडवेज बस समेत सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं ईदगाह रोड और उसके आसपास की सड़कों पर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन सोमवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया है। वाहनों को रोकने के लिए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभल चौराहे से लोग पैदल ही ईदगाह की ओर जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।  

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर एनकाउंटर, एक महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों -नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में एक महिला नक्सली की मारे जाने की खबर सामने आई है। इसके साथ ही जवानों ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया है। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने नक्सलियों से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल, क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिंग जारी है। दो दिन पहले सुकमा में 17 मारे सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 11 महिला नक्सली हैं। मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में हुई थी। घटना स्थल पर सर्चिंग जारी मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं। फिलहाल, घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है। इससे पहले एक अन्य घटना में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया था। मिली जानकारी के मुताबिक,  जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं। फिलहाल, घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है। छत्तीसगढ़ में 50 नक्सलियों का आत्मसमर्पण बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। जिनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने बताया था कि उन्होंने राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाले। कुल 68 लाख रुपये का इनाम उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 50 लोगों में से छह पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था, जिनमें से तीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पांच पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) ने उनके आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पीएम मोदी के दौरे के कुछ घंटे पहले आत्मसमर्पण एसपी ने जानकारी देते हुए कहा था कि आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। यह आत्मसमर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ। वह 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखन वाले हैं। संयोग से सुरक्षा बलों ने बीते शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया था, जो 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है। 2024 में 792 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 134 नक्सलियों को मार गिराया गया है। उनमें से 118 बस्तर संभाग में समाप्त हुए। पुलिस के अनुसार, 2024 में सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। नक्सलियों की मौजूदगी की विशेष जानकारी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया सूचना मिली थी। जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए। नक्सलियों को दी जाएगी सहायता राशि वहीं अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली और अमानवीय विचारधारा से निराश होकर तथा राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।  

सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल ने रविवार शाम को हरदा शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में “कैथ लैब” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के अभाव में गरीब परिवार के सदस्य बहुत परेशान होते थे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पतालों में अपने गंभीर रोगों का उपचार नहीं करवा पाते थे। जब से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है तब से गरीब परिवार के सदस्यों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गुड़ी पड़वा एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।  

सनातनियों ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों पर की पुष्पवर्षा

जयपुर देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश के दूसरे हिस्सों की तरह राजस्थान में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। राजस्थान के जयपुर में तो बेहद खास नजारा दिखा जहां भगवाधारी हिंदू नमाजियों पर फूल बरसाते नजर आए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि ‘सड़क पर नमाज’ को लेकर बहस तेज है और तनाव की आशंका थी। जयपुर में दिल्ली रोड पर स्थित ईदगाह में सोमवार सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम उमड़े। उन्होंने यहां कतारबद्ध होकर दुआ मांगी और नमाज पढ़ी। इस दौरान कुछ भगवाधारी नमाज पढ़ रहे लोगों पर फूल बरसाते दिखे। हिंदू मुस्लिम एकता कमिटी की तरफ से इसका आयोजन किया गया था। भगवा कुर्ता और कंधे पर भगवा गमझा लिए लोग गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां नमाजियों पर बरसाते रहे। नमाजियों पर फूल बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे भारत में सांप्रदायिक एकता की मिसाल बता रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘राजस्थान के जयपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम बंधुओं का हिंदू बंधु पुष्प वर्षा करके स्वागत कर रहे हैं… आज के दौर में ये पल बेहद सुकून भरे हैं! आज का यह सबसे सुंदर वीडियो है।’ इससे पहले ईद के चांद के दीदार के बाद रविवार को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि पिछले साल यह महीना 30 दिन का था। इससे पहले 2022 और 2021 में भी यह पवित्र महीना 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। रमजान के महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet