LATEST NEWS

Ghibli Style फोटो के वजह से चैटजीपीटी डाउन, सैम आल्टमैन की मुसीबतें बड़ी

नई दिल्ली Ghibli style आपको चारों तरफ देखने को मिल रहा है. हर कोई अपनी फोटो को घिबली स्टाइल में बनाकर अपलोड कर रहा है. दिन दिन में ये ट्रेंड काफी पॉपलुर हो गया है. लेकिन इसकी वजह से ओपनएआई कंपनी के मालिक सैम आल्टमैन का सुकून छीन लिया है. एआई प्लेटफॉर्म ChatGPT दुनिया भर में डाउन हो गया है. कई यूजर्स इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स ने स्टूडियो घिबली स्टाइल एनिमेटेड फोटो बनाने के लिए चैटबॉट का काफी इस्तेमाल कर लिया है. चैटजीपीटी पर एक बाढ़ सी आ गई है जिसकी वजह से चैटजीपीटी GPUs पर असर पड़ रहा है. डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को चैटजीपीटी पर Ghibli इमेज बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. 229 लोगों ने शिकायत दर्ज की हैं. जिनमें से करीब 59 प्रतिशत कंप्लेंट्स चैटजीपीटी के लिए थी. ज्यादातर यूजर्स चैटजीपीटी को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. Sam Altman ने यूजर्स से की अपील OpenAI के सीईओ Sam Altman ने X पर एक पोस्ट के जरिए यूजर्स से इस फीचर का इस्तेमाल कम करने की अपील की है. Altman ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या आप लोग इमेज जेनरेट करना थोड़ा कम कर सकते हैं? ये बहुत ज्यादा हो गया है. हमारी टीम को नींद की ज़रूरत है. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम के लिए ये सिचुएशन कठिन हो गई है और उन्हें कुछ राहत की जरूरत है. चैटजीपीटी पर लगेगी लिमिट? आल्टमैन ने चैटजीपीटी पर दिन में तीन फोटो जेनरेट करने की लिमिट की बात कही है. इसके जवाब ने एक यूजर ने सुझाव दिया कि मॉडल पर लिमिट लगान से यूजर्स निराश हो सकते हैं. Altman ने जवाब इसके जवाब में कहा कि, हम मॉडल की कैपेसिटी को कम करने के बजाय, इसका उल्टा करेंगे, लेकिन फिर भी थोड़ा शांत हो जाइए. चैटजीपीटी रिकवर ग्लोबल आउटेज के बाद चैटजीपीटी रिकवर हो गया है. लेकिन कुछ टाइम के लिए प्लेटफॉर्म की कैपेसिटी को कम कर दिया गया है. इमेज जेनरेशन पर लिमिट सेट कर दी गई है. सैम आल्टमैन के मुताबिक, चैटजीपीटी पर काम करने वाली टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है. जो दो- ढ़ाई साल पहले से दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट बनाने की राह पर काम कर रही है.  

जिन्होंने सांसद के घर पर हमला किया, वह भी गलत: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि राणा सांगा जैसा कोई योद्धा हुआ ही नहीं. शरीर पर सौ घाव होते हुए भी आखिरी दम तक वह लड़ते रहे. उन्हें गद्दार कहना उचित नहीं. साथ ही जिन्होंने सांसद के घर पर हमला किया, वह भी गलत है. वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूछे सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक हित का जो प्रावधान है, उसके हिसाब से अल्पसंख्यक हितों के संरक्षण की आवश्यकता है, उसमें बदलाव की जरूरत नहीं. उन्होंने कहा कि आज देश में गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी सहित कई मुद्दे हैं, इन पर सरकार बोलती नहीं, इनके पास हिन्दू – मुसलमान के अलावा कोई रास्ता नहीं. डबल इंजन की सरकार पूरे तरीके से हिन्दू -मुसलमान कर रही है.   बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सनातन धर्म के ब्रांड एम्बेसडर बनने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि समाज में कटुता फैलाने वाला कभी सनातन धर्म का ब्रांड एम्बेसडर नहीं हो सकता. बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ये बातं दिल्ली जाते समय रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं.  

‘सिकंदर’ की ईद पर नहीं हुई बंपर ओपनिंग! फिर भी तोड़े कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली सलमान की सिकंदर ने रविवार की शाम 7:10 बजे तक अपडेट हुए सैक्निल्क आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 21.96 करोड़ कमाते हुए मोहनलाल की एल2 एम्पुरान के ओपनिंग डे कलेक्शन, 21 करोड़ को पीछे कर दिया है. अब फिल्म का अगला शिकार डाकू महाराज का ओपनिंग डे कलेक्शन हो सकता है, जिसने पहले दिन 25.35 करोड़ रुपये कमाए थे. सलमान खान की फिल्म सिकंदर की अब तक की कमाई देखकर भले ही ऐसा लग रहा हो कि फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक अभी तक कमाई नहीं की है. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ने 6:20 बजे तक सैक्निल्क के मुताबिक, 20 करोड़ कमा लिए हैं. 27 मार्च को रिलीज हुई मोहनलाल की एल2 एम्पुरान ने पहले दिन 21 करोड़ कमाए थे. ऐसे में सिकंदर अब इस रिकॉर्ड को ब्रेक करने से कुछ मिनटों की दूरी पर है. एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड: फिल्म की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड टूटे हैं, दो दिनों में 1,00,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. ओपनिंग डे की उम्मीद: ओपनिंग डे पर 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई की उम्मीद है. ईद पर रिलीज: फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर रिलीज हुई है. अन्य रिकॉर्ड: फिल्म ने कई अन्य रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. सलमान खान की फिल्म: यह फिल्म सलमान खान की है.  

TRS कॉलेज की लड़कियों के द्वारा रील बनाकर पोस्ट पर बोली प्रिंसिपल

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा के गवर्नमेंट ठाकुर रणमत सिंह (TRS) कॉलेज की प्रिसिंपल अर्पिता अवस्थी ने छात्राओं के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें छात्राओं के वीडियो वायरल होने की खबर अभी ही मिली है कि इस तरह से लड़कियों के द्वारा रील बनाकर पोस्ट की गई है. उन्होंने कहा कि इस चीज को बहुत गंभीरता से लेते हुए जो इन लड़कियों के फोटोग्राफ्स हैं उसका पूरा मिलान करके पता करेंगे कि किस क्लास की हैं ये लड़कियां और इन्होंने इस तरह की हरकत क्यों की है. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला हम अनुशासन समिति को देंगे. इस मामले में हम अभिभावकों को भी बुलवाएंगे और हम चाहेंगे कि इस तरह की लड़कियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. जिससे कि ये इस तरह की हरकतें कॉलेज में न करें क्योंकि हमलोगों ने बहुत मुश्किल से अपने कॉलेज में अनुशासन स्थापित किया है और इस तरह की घटनाओं से बहुत ही प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा. प्रिसिंपल ने कहा कि हम चाहेंगे कि इनकी पहचान की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में ब्लू और ब्लैक का कॉम्बिनेशन किसी भी कक्षा का नहीं है इसलिए पहले इस बात की तहकीकात करेंगे कि ये हमारे यहां की हैं या नहीं और यदि ये हमारे यहां की पाई जाती हैं तो कड़ी से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हम करेंगे.

RR vs CSK के बीच मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, राजस्थान ने चखा जीत का स्वाद

गुवाहाटी लगातार दो हार के बाद आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने जीत का स्वाद चख ही लिया. चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार रात गुवाहाटी में हराते हुए रियान पराग की टीम ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला. चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर एमएस धोनी तो गेंद संदीप शर्मा के हाथ में थी. जोफ्रा आर्चर का एक ओवर बचा था, लेकिन कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने 20वां ओवर संदीप शर्मा से फेंकवाया, जो उनका ट्रंप कार्ड भी साबित हुआ. संदीप ने एक धीमी बाउंसर को धोनी के सिर के ऊपर से वाइड के लिए भेजकर खराब शुरुआत जरूर की थी, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने वापसी कर ली. संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में किया कमाल मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 20 रन बनाने थे. संदीप शर्मा के उस ओवर की पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी आउट हो गए, जिसने टीम की उम्मीदें तोड़ दीं. धोनी का कैच शिमरॉन हेटमायर ने लिया. फिर ओवर की दूसरी बॉल पर जेमी ओवर्टन ने और तीसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने सिंगल लिया. यानी अब तीन गेंदों पर 18 रन बनाने थे. चौथी बॉल पर ओवर्टन ने छक्का लगाकर रोमांच पैदा किया. लेकिन अगली दो गेंद पर 2-2 रन ही बना, जिसने मैच को राजस्थान के कब्जे में कर दिया. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शुरुआती दो मैच गंवाए थे. पहले राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों 44 रनों से शिकस्त मिली. फिर उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 8 विकेट से पराजित किया. दूसरी तरफ सीएसके ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराकर सीजन का शानदार आगाज किया. हालांकि उसे दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 0 के स्कोर पर रचिन रवींद्र का विकेट गंवा दिया. रचिन को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसके बाद राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की. राहुल त्रिपाठी टच में दिख रहे थे, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने विकेट गंवा दिया. राहुल (23) को श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने चलता किया. हसारंगा ने इसके बाद ‘इम्पैक्ट सब’ शिवम दुबे (18) और विजय शंकर (9) को भी अपनी फिरकी में फंसाया. हसारंगा ने झटके चार विकेट विजय शंकर के आउट होने के कुछ देर बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि ऋतुराज अहम मौके पर आउट हुए. ऋतुराज को वानिंदु हसारंगा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया. ऋतुराज ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 गेंदों पर 63 रन बनाए. यहां से महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों मैच फिनिश नहीं कर पाए. जडेजा 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें दो चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं धोनी ने 1 चौके और एक सिक्स की मदद से 11 बॉल पर 16 रन बनाए. राजस्थान की ओर से वानिंदु हसारंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.  

MPPSC ने 120 पदों पर निकाली भर्ती, 28 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू

भोपाल MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. 28 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 27 अप्रैल 2025 तक चलेगी. अगर आप ऑफिसर बनान चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. फूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए चयन होने के बाद 36,200 से 1,14,800 तक सैलरी हो सकती है. बता दें कि इछुच्क उम्मीदवार https://www.mponline.gov.in/portal/ पर जाकर फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी/एसटी या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार, जो कि मध्य प्रदेश में रहते हैं. उन सभी को 250 रुपये भुगतान करना होगा. इसके अलावा 50 रुपये का भुगतान फार्म त्रुटि सुधार और एमपी पोर्टल चार्ज के लिए 40 रुपये भुगतान करना होगा. इस पद के लिए उम्मीदवार की एज 21 साल से लेकर 40 साल तक की होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार ही की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता के बात करें तो उम्मीदार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से UG/PG या डॉक्टरेट की उपाधि हासिल किया होना चाहिए.

चुनाव होने तक PM मोदी का अभी सिर्फ बिहार प्रेम ही दिखेगा: प्रशांत किशोर

पटना जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ‘जन सुराज उद्घोष यात्रा’ के तहत एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में चुनाव है, इसलिए नवंबर तक अमित शाह और मोदी का सिर्फ बिहार प्रेम ही दिखेगा. अब चुनाव तक हर केंद्रीय योजना का शिलान्यास बिहार से होगा, किसान सम्मान निधि का पैसा भी बिहार से भेजा जाएगा. अब चुनाव तक बिहार का गौरवशाली इतिहास ही दिखेगा. प्रशांत किशोर ने कसा अमित शाह पर तंज प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह का प्रेम सिर्फ चुनाव तक ही दिखेगा. मोदी और शाह सिर्फ वहीं कैंप करते हैं, जहां चुनाव होते हैं. अभी बिहार में चुनाव है, इसलिए बिहार उसके बाद मोदी शाह का बंगाल और तमिलनाडु के प्रति प्रेम दिखेगा. उन्होंने कहा कि अमित शाह को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है. अमित शाह को बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं. पीके ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम योगी पर हमला किया और बोले कि यूपी और बिहार में फर्क है. सीएम योगी की पूरी राजनीति ही हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर चलती है, प्रशांत किशोर ने बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में चल रही ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि योगी की पूरी राजनीति हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर चलती है. प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी और बिहार में फर्क है. बिहार में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग लंबे समय से मिलजुल कर रहते आ रहे हैं, इसलिए बिहार में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. यहां कुछ लोग धर्म के नाम पर मुसलमानों को डरा सकते हैं, लेकिन यहां के इतिहास में कभी हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण नहीं हुआ और हमारी कामना है कि भविष्य में इसकी कोई संभावना न रहे और बिहार यूपी न बने। कुणाल कामरा के पक्ष मेंं क्या बोले पीके? कुणाल कामरा के पक्ष में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कुणाल मेरे मित्र हैं, वे देश को प्यार करने वाले व्यक्ति हैं, उनके शब्दों का चयन गलत हो सकता है लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं थी. प्रशांत किशोर ने कुणाल कामरा की स्टैंड अप कॉमेडी पर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुणाल मेरे मित्र हैं. उनके बारे में मेरी जो जानकारी है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि वह देश से प्यार करने वाले व्यक्ति हैं. उनकी कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं है. वह पुडुचेरी में रहते हैं और वहां जैविक खेती के साथ-साथ स्टैंड अप कॉमेडी भी करते हैं.

केंद्र सरकार द्वारा मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद AFSPA को छह महीने के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने मौजूदा हालातों को देखते हुए पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है.गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (1958 का 28) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 5 जिलों के निम्नलिखित 13 (तेरह) पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर, संपूर्ण मणिपुर राज्य को दिनांक 01.04.2025 से छः माह तक, यदि इस घोषणा को इससे पहले वापस न लिया जाए तो इलाके को ‘अशांत क्षेत्र’ के रूप में घोषित किया जाता है. अधिसूचना के मुताबिक, नागालैंड राज्य में कानून-व्यवस्था की आगे और समीक्षा की गई है और AFSPA को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है. नगालैंड के जिन जिलों में AFSPA को फिर से लागू किया गया है, वे दीमापुर, निउलैंड, चुमौकेदिमा, मोन, किफिर, नोकलाक, फेक और पेरेन हैं. कोहिमा जिले के खुजामा, कोहिमा उत्तर, कोहिमा दक्षिण, जुबजा और केजोचा पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नागालैंड के क्षेत्र. वहीं, मोकोकचुंग जिले के मंगकोलेम्बा, मोकोकचुंग-I, लोंगथो, तुली, लोंगचेम और अनाकी ‘सी’ पुलिस स्टेशन को भी अशांत घोषित किया गया है.   इन क्षेत्रों में भी बढ़ा AFSPA साथ ही लोंगलेंग जिले में यांगलोक पुलिस थाना क्षेत्र, और वोखा जिले में भंडारी, चांमपांग और रालान पुलिस थाने क्षेत्र. जुनहेबोटो जिले में घटासी, पुघोबोटो, सताखा, सुरूहुतो, जुनहेबोटो और अघुनाटो पुलिस थाने, के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 की धारा 3 के अंतर्गत दिनांक 01.04.2025 से छः माह तक के लिए बढ़ा दिया गया है. क्या होता है AFSPA दरअसल, किसी अशांत क्षेत्र में सशस्त्र बलों की गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए AFSPA के तहत अधिसूचित किया जाता है. AFSPA अशांत क्षेत्रों में काम करने वाले सशस्त्र बलों को तलाशी लेने, गिरफ्तार करने और जरूरत पड़ने पर फायरिंग करने के अधिकार देता है.  

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन और डॉ. अंबेडकर नगर-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इंदौर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें अप्रैल से जून 2025 तक विशेष किराए पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। 4 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक चलने वाली यह ट्रेन शाम 17:00 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन 5 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक हजरत निजामुद्दीन से शनिवार और सोमवार को सुबह 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 21:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। स्टॉपेज एवं कोच सुविधा ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच उपलब्ध होंगे। डॉ. अंबेडकर नगर – पटना स्पेशल (साप्ताहिक) डॉ. अंबेडकर नगर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को शाम 18:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 18:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह सेवा 3 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक जारी रहेगी। वापसी में, यह ट्रेन पटना से प्रत्येक शुक्रवार को रात 20:20 बजे चलेगी और अगले दिन रात 23:20 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचगी। स्टॉपेज एवं कोच सुविधा यह ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

पीएम ओली और कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खुल गया, राजशाही समर्थकों ने दिया 3 अप्रैल तक का अल्टीमेटम

नेपाल नेपाल में सिर्फ 16 साल तक संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द लिखा रहा. इसके बाद फिर से नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठी है जैसा 239 साल तक रहा. इस मांग के साथ जबरदस्त हिंसा हुई. पीएम ओली और कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खुल गया. राजशाही समर्थकों ने तीन अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे रखा है और सरकार परेशान है. नेपाल में हिंसा ने एक बार फिर ये सवाल देश और दुनिया के सामने रखा है कि क्या इस छोटे से देश में 16 साल से जो राजा पद से हटाया चुका है, जिस राजशाही की जडे़ं उखाड़ दी गई हैं. वहां क्या एक बार फिर से राजशाही लौटेगी, लेकिन केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट सरकार ने भी पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को लेकर अपने तेवर तीखे कर लिए हैं. पूर्व राजा के खिलाफ एक्शन में ओली सरकार नेपाली सरकार ने एक के बाद एक नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को लेकर कई सख्त फैसले किए. हाल में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने नेपाल के एक बड़े हिस्से का दौरा करने के बाद फरवरी में जनता से सीधे समर्थन मांगा था, लेकिन अब सरकार भी एक्शन के मूड में हैं. शुक्रवार को हिंसक झड़प के बाद नेपाल की ओली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की सुरक्षा को पूरी तरीके से बदल दिया है. जितने भी सुरक्षाकर्मी उनकी ड्यूटी पर लगे थे, उन सबको बदल दिया गया है. साथ ही उनकी सुरक्षा को घटा भी दिया है. पहले जहां ज्ञानेंद्र शाह को 25 सुरक्षाकर्मियों द्वारा सिक्योरिटी दी जाती थी, उसे घटाकर अब 16 कर दिया गया है. उधर काठमांडू नगर निगम भी राजा के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है.   ज्ञानेंद्र शाह पर ठोका 7.93 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना राजा ज्ञानेंद्र को कहा गया है कि शुक्रवार को हिंसा के दौरान जो तोड़फोड़ हुई उससे हुए नुकसान की भरपाई करे. काठमांडू नगर निगम में राजा ज्ञानेंद्र शाह पर 7.93 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना ठोका गया है और जो भी नुकसान हुआ था उसकी भरपाई करने का आदेश दिया है. शुक्रवार की हिंसा में कई मकान, बिल्डिंग, सरकारी दफ्तर और सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त और आग के हवाले कर दिया गया था. इस बीच नेपाल के गृहमंत्रालय ने भी राजशाही समर्थकों यानी राजा ज्ञानेंद्र का राज वापस लाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी दे दी है. तस्वीर और इंटेलिजेंस इनपुट से दोषियों की पहचान हिंसा की गहन जांच जारी है, जो भी हिंसा में शामिल रहा उनके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन होगा. तस्वीर और इंटेलिजेंस इनपुट से दोषियों की पहचान होगी. साफ है कि नेपाल सरकार राजा ज्ञानेंद्र को बख्शने के मूड में नहीं है.

जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा, सौरभ शर्मा केस पर कही ये बड़ी बात

ग्वालियर  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सौरभ शर्मा से जुड़े मुद्दे पर जांच एजेंसी पर सवाल उठाए। साथ ही प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर भी सरकार को घेरा। लगातार बन रहे भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हर दिन भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं। मोदी की पांच गारंटी दी गई थी, जिसमें 3000 रुपए बहनों को देने की बात हुई थी, 2700 गेहूं के, 3100 धान और 6000 रुपए सोयाबीन के देने की बात कही गई थी। ढाई लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था। सरकार ने इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। सौरभ शर्मा केस में छोटी मछली पर कार्रवाई जीतू पटवारी ने आगे कहा, सौरभ शर्मा इतना बड़ा भ्रष्टाचारी है। उसका इतना बड़ा जखीरा पकड़ा गया। नरेंद्र मोदी के नए भारत में तीन-तीन एजेंसियों ने कार्रवाई की, पर तालाब में सबसे छोटी मछली पर करवाई की। इसके पीछे कौन-कौन था, पता नहीं चला। विजयपुर उपचुनाव को लेकर कही ये बात विजयपुर उपचुनाव पर जीतू पटवारी ने कहा कि वादा खिलाफी करने वाले और धोखा देने वाले लोगों को जनता शाखा सबक सिखाना चाहती है। ऐसा यहीं नहीं, महाकौशल की नगरी अमरवाड़ा में भी हुआ और बुधनी में भी हुआ। भोपाल में पत्रकार पर फर्जी केस पर भी बोले पटवारी जीतू पटवारी ने भोपाल में पत्रकार पर झूठी एफआईआर के मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “पत्रकार साथी को जिस तरीके से जलील किया गया, हमारे चौथी स्तंभ के लोग थाने पर जाकर बैठे रहे। नेताओं के घरों पर गए, बीजेपी के ऑफिस में गए, प्रवक्ताओं को बुलाया, मुख्यमंत्री से बात कर रहे थे। मैं समझता हूं उससे दयनीय स्थिति नहीं हो सकती। मैं आपसे आग्रह करना चाहता हूं कि आपकी ताकत आपकी कलम है। इस सरकार को बेनकाब करो। विपक्ष की ताकत तभी बढ़ेगी जब आप सभी का हमें साथ मिलेगा। हम आपके लिए लड़ें यह जरूरी है, जेल जाना, लड़ाई लड़ना हमारा दायित्व है। आपका काम है सरकार को बेनकाब करना। जीतू बोले- एमपी में हर 20 मिनट में एक रेप जीतू पटवारी ने कहा, “एक विधायक ने विधानसभा में प्रश्न पूछा कि कितनी बहनों के साथ बलात्कार हुए हैं? इस पर जवाब मिला कि हर 20 मिनट में बलात्कार हो रहे हैं। हर दूसरी बहन इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। क्राइम, कमीशन और करप्शन से ध्यान हटाना होगा।

गर्मी में इंदौर के चिड़ियाघर का देखे हाल, शेर-चीतों के लिए स्विमिंग पूल, भालू के लिए कूलर, हाथी के लिए कीचड़ स्नान

इंदौर शहर में बढ़ते तापमान को देखते हुए इंदौर प्राणी संग्रहालय में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जू प्रबंधन ने गर्मी से बचाव के लिए शेर के बाड़े में स्विमिंग पूल बनाया है, जबकि भालू के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अन्य प्राणियों को भी गर्मी से राहत देने के लिए कई उपाय अपनाए जा रहे हैं।   हरी नेट लगाकर धूप से बच रहे चिड़ियाघर प्रबंधन ने जानवरों के बाड़ों के बाहर हरी नेट लगाई है, जिससे उन्हें सीधी धूप से बचाया जा सके। साथ ही, बाड़ों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि वातावरण ठंडा बना रहे। हाथियों के लिए कीचड़ स्नान की व्यवस्था की गई है, जिससे वे शरीर का तापमान नियंत्रित रख सकें। इसके अलावा, पक्षियों और अन्य छोटे जीवों के लिए भी पानी के फव्वारे और छांव की विशेष व्यवस्था की गई है। जानवरों के खान-पान में भी बदलाव जानवरों के खानपान में भी बदलाव किया गया है। उनके भोजन में अधिक पानी वाली चीजें शामिल की गई हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। खरगोश, हिरण और अन्य शाकाहारी जानवरों के आहार में खीरा, तरबूज, ककड़ी और अन्य जलयुक्त फल-सब्जियां शामिल की गई हैं। वहीं, मांसाहारी जानवरों के आहार में भी ऐसे खाद्य पदार्थ जो पाचन में हल्के हों और शरीर को ठंडक प्रदान करें, उन्हें जोड़ा गया है। इसके अलावा, पीने के पानी में इलेक्ट्रोल की मात्रा भी बढ़ाई गई है, जिससे उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। गर्मी से राहत देने के लिए किए गए प्रबंध जू प्रभारी उत्तम यादव के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ ही जानवरों की देखभाल के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। गर्मी के कारण जानवरों पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

भोपाल सेंट्रल जेल में कैदियों की ईद पर नहीं होगी परिजनों से खुली मुलाकात, जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया

भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल सेंट्रल जेल के एक आर्डर पर बवाल खड़ा हो गया है. जेल के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसके मुताबिक ईद पर हर साल होने वाली खुली मुलाकात अब नहीं हो सकेगी. जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया है, जिसपर सियासी हलचल मच गई है. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने चिट्ठी लिखकर फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि रक्षाबंधन, होली और ईद जैसे त्योहारों पर हर साल सेंट्रल जेल में खुली मुलाकात होती है जिसमें कैदी अपने परिजनों साथ समय बिता सकते हैं. उनके साथ खाना पीना खा सकते हैं और त्योहार मना सकते हैं. फैसले के पीछे क्या है कारण जेल प्रशासन के इ‌स फैसले पर भोपाल सेंट्रल जेल के SP राकेश कुमार भांगरे ने कहा कि भोपाल सेंट्रल जेल में बड़े स्तर पर तीन जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है. पहला जहां सिमी के आतंकी के फरार होने की पूर्व में घटना हुई थी, वहां अंडा सेल के सामने 150 मीटर की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है. दूसरा हमने HUT, PFI और ISI बंदी रखे सामने वाली बैरिक में निर्माण कार्य चल रहा है. तीसरा जहां सिमी संगठन के लोगों और गंभीर आरोपी रखे हुए हैं वहां पर नए सेल का निर्माण हो रहा है. भोपाल सेंट्रल जेल में सिमी समेत अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के लोग हैं. जेल में करीब 3400 कैदी हैं, जिनको जेल के मुख्य लाल गेट के पास लाकर मुलाकात कराना सुरक्षा की दृष्टि से संभव नहीं है. फैसले को लेकर बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज जेल डीजी से मुलाकात करने पहुंचे, हफीज़ का कहना है कि अगर रक्षाबंधन पर खुली मुलाकात होती है, तो ईद पर क्या समस्या है. ईद पर मुलाकात बंद करना संविधान के खिलाफ है. कांग्रेस नेता ने जेल डीजी को ज्ञापन सौंपते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है. वही इस फैसले पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि क्या कांग्रेस जेल की सुरक्षा से समझौता करना चाहती है, भोपाल में पहले भी जेल ब्रेक जैसी घटना हो चुकी है और यहां कई खूंखार आतंकी बंद है जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है, लेकिन कांग्रेस इस पूरे मामले में राजनीति कर रही है, जबकि मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. बता दें कि भोपाल सेंट्रल जेल में 800 से अधिक मुस्लिम कैदी हैं, जो इस साल जेल में चल रही निर्माण कार्य की वजह से अपने परिजनों से ईद में खुली मुलाकात नहीं कर सकेंगे. 

पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से मौसम बदल सकता है, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से मौसम बदल सकता है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन में दिन का पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में भी पारा कम ही रहेगा। 31 मार्च सोमवार को दिन में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दिन में धूप तो खिलेगी लेकिन तेज गर्मी रहने के आसार नहीं हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, बड़वानी, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना हैं। खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में ओले गिर सकते हैं। 2 अप्रैल बुधवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, मंडला, हरदा, सिवनी में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, सीधी, सतना, सीहोर, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, बैतूल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में गरज-चमक आंधी की स्थिति रह सकती है।

मप्र कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया, 3 अप्रैल को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक लेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है। गुजरात में होने वाले अधिवेशन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक लेंगे। इस मीटिंग से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देगी। जिसमें उनको ये बताया जाएगा कि प्रदेश में कितने बूथ हैं, कितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं और इसके अलावा अगर राहुल गांधी के सामने बोलने का मौका मिला तो क्या कुछ कहना है। यानी ये कह सकते हैं एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पहले से बताएगी की कि राहुल गांधी के सामने क्या कुछ बोलना है अपने मन का आलाकमान के सामने कुछ नहीं बोलना है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के कामकाज को लेकर एक फॉर्मेट भी तैयार किया है। हर 2 महीने में अपने काम की रिपोर्ट जिला अध्यक्षों को देनी होगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस से जिला अध्यक्षों को टास्क दिया है। टास्क रिपोर्ट एमपी कांग्रेस को भेजनी होगी। आपको बता दें कि दिल्ली ने 16 साल बाद जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet