LATEST NEWS

भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में सभी वस्तुओं में 1.68% की वृद्धिशील लोडिंग दर्ज की, घरेलू कंटेनर की लोडिंग में 19.72% की मज़बूत वृद्धि

भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में सभी वस्तुओं में 1.68% की वृद्धिशील लोडिंग दर्ज की, घरेलू कंटेनर की लोडिंग में 19.72% की मज़बूत वृद्धि गनी बोरी, हॉट रोल्ड कॉइल, सिरेमिक टाइलें, वॉल केयर पुट्टी और चावल, घरेलू कंटेनर में लोडिंग की जाने वाली पांच प्रमुख वस्तुएं हैं। घरेलू कोयला की लोडिंग 7.4% और उर्वरक 1.2% तक बढ़ी पूर्व रेलवे वित्त वर्ष 2024-25 में क्षेत्रीय रेलवे में माल ढुलाई में 16.11% वृद्धि के साथ अग्रणी भोपाल भारतीय रेलवे थोक वस्तुओं के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है जो उद्योग और ऊर्जा के लिए आवश्यक हैं – बिजली संयंत्रों के लिए कोयला, विनिर्माण और निर्माण के लिए लौह अयस्क और तैयार स्टील, सीमेंट, राष्ट्रीय वितरण के लिए खाद्यान्न, कृषि के लिए उर्वरक और पेट्रोलियम उत्पादों। लंबी दूरी और थोक वस्तुओं के लिए, रेल परिवहन सड़क परिवहन की तुलना में अधिक किफ़ायती रहा है। यह व्यवसायों के लिए समग्र रसद लागत को कम करने में मदद करता है, जिससे भारतीय सामान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाता है। इसके अलावा, रेलवे देश भर में खानों, कारख़ानों, कृषि क्षेत्रों और बंदरगाहों को बाजारों से जोड़ता है, जिससे निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सक्षम होती है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, भारतीय रेलवे ने लगभग 1617.38 मीट्रिक टन प्रारंभिक माल ढुलाई हासिल की, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 1590.68 मीट्रिक टन की तुलना में, 26.70 मीट्रिक टन (1.68%) की वृद्धिशील लोडिंग दर्ज की। घरेलू कोयले के लिए लोडिंग में 7.4% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि घरेलू कंटेनर के लिए लोडिंग में 19.72% की वृद्धि दर्ज की गई। उर्वरक के लिए लोडिंग में 1.25% की वृद्धि दर्ज की गई। पीओएल लोडिंग ने 0.61% की वृद्धि दर्ज की। गनी बोरे, हॉट रोल्ड कॉइल, सिरेमिक टाइलें, वॉल केयर पुट्टी और चावल घरेलू कंटेनर में पांच प्रमुख वस्तुएं हैं। क्षेत्रीय रेलवे द्वारा प्राप्त लोडिंग के संदर्भ में, पूर्व रेलवे ने 16.11 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने 7.28% की वृद्धि हासिल की। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 4.21% की वृद्धि हासिल की। उत्तर रेलवे ने 3.89% की वृद्धि हासिल की। पूर्व मध्य रेलवे ने 2.82 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। दक्षिण मध्य रेलवे ने 2.14% की वृद्धि हासिल की। पूर्व तटीय रेलवे ने 1.19% की वृद्धि हासिल की। दक्षिण रेलवे ने 0.80% की वृद्धि हासिल की। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 0.36% की वृद्धि हासिल की। भारतीय रेलवे द्वारा कोयले की प्रभावशाली लोडिंग के कारण, भारत में पावर हाउसों का स्टॉक 57 मीट्रिक टन तक पहुंचाया गया।

बुर्के में आया चोर 30 लाख की चोरी कर छत से रस्सी के सहारे हुआ फरार

रायपुर  राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित कपड़ा शोरूम श्री शिवम् में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में 30 लाख की बड़ी चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया। इस दौरान शो रूम के गार्ड को भनक तक नहीं लगी, अगले दिन सुबह जब स्टाफ शोरूम पहुंचा तब चोरी का पता चला। शोरूम मैनेजमेंट की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैसे दिया चोरी को अंजाम? जानकारी के मुताबिक, यह चोर दुकान बंद होने से आधा घंटा पहले करीब रात 10:30 बजे बुर्का पहनकर शोरूम में घुसा, फिर कपड़े देखने के बहाने शो-रूम में घूमते हुए चौथी मंजिल के वॉशरूम में छिप गया। दुकान बंद होने के बाद रात करीब 1 बजे वह बाहर निकला, सीधे कैश काउंटर पहुंचा और गल्ले का लॉक तोड़कर 30 लाख कैश निकाल लिया और फिर शोरूम की छत से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर भाग निकला। बैंक बंद होने का उठाया फायदा गौरतलब है कि इस चोरी की वारदात को तीन दिन की बैंक बंदी का फायदा उठाकर अंजाम दिया गया। शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंकों की छुट्टी थी, इसलिए गल्ले में भारी मात्रा में कैश जमा था। स्टाफ की मिलीभगत का शक! सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने ईयरफोन लगाए रखे, जिससे पुलिस को शक है कि वह ऐसे किसी शख्स से लगातार निर्देश ले रहा था जिसे शोरूम की व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि कब स्टाफ काम समेटता है, कब लाइट बंद होती है और कब गार्ड तैनात होता है। इसके अलावा रस्सी के सहारे चार मंजिला इमारत से उतरना आसान नहीं, जिससे पुलिस को लगता है कि चोर या तो पेशेवर था या उसने पहले से इसकी प्रैक्टिस कर रखी थी। बहरहाल, पुलिस ने शक के आधार पर एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह पूर्व कर्मचारी तो नहीं था, जिसे शोरूम की पूरी जानकारी थी।

जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं, जानिए लेटेस्ट फिटनेस अपडेट

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं दिखे थे और न ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसकी संभावना बहुत कम है। फैंस को अपने पसंदीदा गेंदबाज को फिर से ऐक्शन में देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि बुमराह की चोट को पहले जितना गंभीर समझा गया था, असल में वह उससे कहीं ज्यादा गंभीर है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम किसी जल्दबाजी में भी नहीं दिखना चाहती क्योंकि वह नहीं चाहेगी कि मैदान पर वापसी के बाद इस स्टार गेंदबाज की दिक्कतें फिर बढ़ जाएं। वैसे अच्छी खबर ये है कि बुमराह ने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है लेकिन अभी वह पूरी ताकत और क्षमता से गेंद नहीं फेंक रहे हैं। फिलहाल, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम बहुत सावधानी से उनकी निगरानी कर रही है। टीम उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है क्योंकि इसके दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं। जल्दबाजी हुई तो बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्टर का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, हड्डी में बहुत ही मामूली क्रैक होने को स्ट्रेस फैक्चर बोलते हैं जो आम तौर पर लगातार दौड़ने, ऊपर-नीचे कूदने की वजह से होता है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम पूरी तरह मुतमईन हो जाना चाहती है कि बुमराह 100 प्रतिशत फिट हैं और चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। मीडिया ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, ‘बुमराह की चोट थोड़ी ज्यादा गंभीर है। मेडिकल टीम ये सुनिश्चित करना चाहती है कि वह स्ट्रेस फैक्चर का शिकार न हों। बुमराह खुद भी बहुत सावधान हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन पूरी क्षमता से गेंदबाजी में अभी और समय लग सकता है। इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक वापसी कर सकते हैं।’ जसप्रीत बुमराह पिछले साल टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते दिखे हैं। क्रिकेट फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के ठीक बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।

17 चेक के जरिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख 11 हजार 300 रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह रकम 17 चेक के जरिए चंदन कुमार दास और अमित महतो के खातों में ट्रांसफर की गई, जबकि इनका कंपनी से कोई लेन-देन नहीं था। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया की राजबंधा मैदान स्थित शाखा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का खाता है, जहां से चेक बुक जारी की गई थी। हालांकि, जिन 17 चेक के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए, उनकी मूल प्रतियां अब भी कंपनी के पास सुरक्षित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन चेक से राशि ट्रांसफर हुई, उन पर “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड” लिखा हुआ था, जबकि असली खाता “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड” के नाम पर है। यानी, धोखाधड़ी के लिए नकली चेक तैयार किए गए। प्रबंधक ने दर्ज कराई FIR कंपनी के प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत विद्युत मंडल सेवा भवन से दर्ज कराई, जिसके बाद सरस्वती नगर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अब इस घोटाले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे ट्रांसफर हुई। बैंक अधिकारियों को दी गई जानकारी घोटाले की भनक लगते ही कंपनी के अधिकारियों ने बैंक पहुंचकर बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने की मांग की। इससे आगे किसी भी फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा। ऐसे हुआ मामले का खुलासा जब कंपनी ने बैंक स्टेटमेंट की जांच की तो पाया कि कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने उन चेकों की पड़ताल की, जिनके जरिए पैसे ट्रांसफर हुए थे। जांच में पता चला कि वे चेक असली नहीं थे, बल्कि उनमें कंपनी का नाम तक गलत लिखा गया था। बहरहाल, पुलिस और बैंक अधिकारी इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि आखिर यह घोटाला सिर्फ दो लोगों तक सीमित था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है।

सड़क परियोजनाओं से औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को 4 सड़क परियोजनाओं की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश को सड़क अधोसंरचना निर्माण और क्षेत्रीय विकास में एक बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि ये सड़कें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी और औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के लिए 4 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 4302.93 करोड़ रुपये है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर मध्यप्रदेश को मंजूर की गई इन परियोजनाओं की जानकारी साझा की है। केन्द्र सरकार के इस अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा जताई है कि ये सड़क परियोजनाएं प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सहज एवं सुगम बनाने के साथ आर्थिक विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि देश में सड़क अधोसंरचना नेटवर्क को दिनों-दिन मजबूत किया जा रहा है और मध्यप्रदेश को भी इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के लिए स्वीकृत की गईं सड़क परियोजनाएं          भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बायपास तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी) के 43.200 किमी खंड को 4-लेन में बदलने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।          विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146) के 10.079 किमी हिस्से को 4 लेन बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपये मंजूरी दी गई है।          सागर जिले में लहदरा गांव जंक्शन से बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146 से राष्ट्रीय राजमार्ग-44) ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बायपास (20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।          ग्वालियर शहर के पश्चिमी हिस्से में 28.516 किमी लंबाई के एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बायपास के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1347.6 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।  

पर्दे पर एक बार फिर एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त‍

मुंबई सलमान खान और संजय दत्त‍ पर्दे पर एकबार फिर एकसाथ दस्‍तक देने वाले हैं। बीते दिनों ‘सिकंदर’ की रिलीज के बीच सलमान खान ने इस फिल्‍म को लेकर हिंट दिया था। जबकि संजय दत्त ने ‘द भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्‍च पर कंफर्म किया कि वह अपने भाईजान के साथ फिल्‍म करने वाले हैं। अब ताजा जानकारी ये है कि इस फिल्‍म का टाइटल तय हो गया है। फिल्‍म का नाम ‘गंगा राम’ होगा और इसमें गांव की कहानी होगी और धमाकेदार एक्‍शन होगा। और तो और इसी साल फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘गंगा राम’ ग्रामीण बैकड्रॉप पर एक धमाकेदार देहाती एक्शन फिल्म होगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, ‘सलमान और संजू, गंगा राम नाम की एक देहाती एक्शन फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इसमें दोनों लीड रोल में होंगे। इस फिल्‍म को सलमान खान अपने बैनर SKF (सलमान खान फिल्‍मस) के तहत प्रोड्यूस करेंगे।’ सलमान-संजय दत्त एकसाथ, मतलब थ‍िएटर्स में जश्‍न सलमान और संजय दत्त का एकसाथ पर्दे पर आना, दोनों ही सुपरस्‍टार्स के फैंस के लिए किसी सौगात की तरह है। दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के सबसे करीबी दोस्‍त हैं। फिल्‍म को लेकर इसकी टीम बहुत ही रोमांचित है। खासकर एक्शन सेट-अप में दोनों OG सुपरस्‍टार्स को देखना मतलब, सिनेमाघरों में जश्‍न का माहौल होगा। कृष अहीर करेंगे डायरेक्‍ट, अल्‍फा मेल वाली कहानी ‘गंगा राम’ को कृष अहीर डायरेक्‍ट करेंगे। यह उनकी बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू फिल्‍म होगी। कृष अहीर पिछले 5 साल में सलमान खान फिल्‍म्‍स की कई प्रोजेक्‍ट्स का हिस्‍सा रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है, ‘गंगा राम, का मकसद दर्शकों को बड़े पर्दे पर विजुअल ट्रीट देना है। इसमें दो दिग्गजों – सलमान खान और संजय दत्त – को एक साथ दिखाया जाएगा। कहानी में वो सब है, जिसे आज की दुनिया में ‘अल्‍फा मेल’ का तमगा दिया जाता है।’ जून या जुलाई में शुरू हो जाएगी ‘गंगा राम’ की शूटिंग ‘गंगा राम’ की शूटिंग इसी साल जून या जुलाई 2025 के आसपास शुरू होने वाली है। हालांकि, सलमान और उनकी SKF की टीम किसी दूसरे स्टूडियो के साथ भी साझेदारी की कोशिश कर रही है, ताकि फिल्‍म के VFX और बड़े बजट से कहीं समझौता ना हो। ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ के बाद अब ‘गंगा राम’ नब्‍बे के दशक में पैदा हुए दर्शकों में सलमान खान और संजय दत्त को लेकर हमेशा से एक अलग क्रेज रहा है। फिल्‍मी जोड़ी से कहीं अधिक इसकी वजह असल जिंदगी में दोनों की गहरी दोस्‍ती है। साल 1991 में ‘साजन’ फिल्‍म में दोनों एकसाथ आए थे। इसके बाद 2000 में ‘चल मेरे भाई’ में दोनों दोस्‍त साथ थें। इसके बाद ‘ये है जलवा’, ‘रेडी’, ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्‍मों में दोनों ने एक-दूसरे के लिए कैमियो रोल किए हैं।

अब इमरजेंसी में डायल 100 नहीं, सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन अब एक नंबर 112 पर होंगी

भोपाल  मध्य प्रदेश में 12 अलग-अलग इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों को अब एक ही नंबर 112 से जोड़ा जाएगा। यह काम केंद्र सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। इसके लिए एक कॉमन डैशबोर्ड बनाया जायेगा। इसमें सभी 12 हेल्पलाइन से जुड़ी इमरजेंसी कॉल आएंगी। हालांकि कॉल उसी विभाग को भेजी जाएगी, जो मदद करेगा। बता दें कि  इस विषय को लेकर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक हुई। बैठक में यह भी तय हुआ कि मई में भोपाल में एक बड़ा सेमिनार होगा। इसमें 112 हेल्पलाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में चल रही चार तरह की एम्बुलेंस सेवाएं भी 112 नंबर से जोड़ी जाएंगी।  वहीं डायल 100 , एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन सहित तमाम हेल्पलाइन 112 में मर्ज होंगी। प्रदेश में चल रही चार तरह की एम्बुलेंस सेवाएं भी 112 नंबर से जोड़ी जाएंगी। एमपीआरडीसी और एनएचएआई हाईवे पर एम्बुलेंस सुविधा देते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट वाली चार एम्बुलेंस सेवाएं चल रही हैं। बैठक में यह भी तय हुआ कि मई में भोपाल में एक बड़ा सेमिनार होगा। इसमें 112 हेल्पलाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। पुलिस की दूरसंचार शाखा नोडल एजेंसी पुलिस की दूरसंचार शाखा 112 हेल्पलाइन के लिए नोडल एजेंसी है। भदभदा रोड स्थित पुलिस की दूरसंचार शाखा में डायल 100 का कॉल सेंटर पहले से ही मौजूद है। कुछ और सुविधाएं बढ़ाकर इसे 112 हेल्पलाइन के लिए तैयार किया जा रहा है। डायल 100 , एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन सहित तमाम हेल्पलाइन 112 में मर्ज होंगी। निर्देश जारी किए हैं ^बैठक में 12 हेल्पलाइन की एक कॉमन हेल्पलाइन 112 में मर्ज होने की समीक्षा की गई। पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये हैं। जेएन कंसोटिया, एसीएस -गृह विभाग

पर्यटन नगरी खजुराहो में गर्मी के मौसम में कम हुए पर्यटक, खजुराहो से सभी फ्लाइटें बंद!

छतरपुर  मध्य प्रदेश में नंबर वन और देश में 8वां स्थान पाने वाला खजुराहो एयरपोर्ट वीरान हो गया है. दरअसल, यहां से चलने वाली तमाम फ्लाइटें अब बंद हो चुकी हैं. खजुराहो से दिल्ली, वाराणसी और भोपाल की फ्लाइटें फिलहाल बंद हो गई हैं, जिससे एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसर गया है. AAI के सर्वे में प्रदेश में नंबर वन एयरपोर्ट का तमगा हासिल करने वाले खजुराहो से सभी फ्लाइटें बंद होने पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. क्यों बंद हुईं खजुराहो एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटें? दरअसल, पर्यटन नगरी खजुराहो में गर्मी के मौसम में कम पर्यटक आते हैं. ऐसे में ऑफ सीजन होने और पर्यटकों की घटती संख्या के चलते प्रमुख एयरलाइंस ने अस्थाई रूप से यहां से अपनी उड़ानें बंद कर ली हैं. वहीं कुछ एयरलाइंस ने अन्य कारणों से पूर्व में अपनी उड़ानें बंद कर दी थी. इसी वजह से खजुराहो से दिल्ली, बनारस और भोपाल के बीच एयर कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है. AAI रैंकिंग में नंबर वन, पर फ्लाइट एक भी नहीं हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI ने सर्वे रिपोर्ट में खजुराहो को मध्यप्रदेश में नंबर-1 रैंकिंग दी थी. वहीं देश में इस एयरपोर्ट को सुविधाओं और कस्टूमर सेटिसफेकशन के लिए 8वां स्थान मिला था. बावजूद इसके एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइट नहीं होने से एयरपोर्ट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. यात्रियों के लिए अब खजुराहो आने और जाने के लिए ट्रेन और सड़क मार्ग जैसे लंबे विकल्प ही बचे हैं. खजुराहो एयरपोर्ट से ये फ्लाइटें हुईं बंद अप्रैल शुरू होने से एक दिन पहले दिल्ली और बनारस के लिए खजुराहो से जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बंद कर दिया गया. वहीं सब्सिडी नहीं मिलने की वजह से स्पाइस जेट पहले ही खजुराहो-दिल्ली उड़ान को बंद कर चुका है. वहीं, भोपाल से रीवा होते हुए खजुराहो आने वाली फ्लाइट भी डाइवर्ट कर चलाई जाएगी. गौरतलब है कि खजुराहो एयरपोर्ट से आखिरी दिन तकरीबन 250 यात्री और इतने ही वापस गए. फ्लाय बिग की सेवाएं फिर हो सकती हैं शुरू खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक, ” वर्तमान में खजुराहो से कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही फ्लाय बिग की सेवाएं यहां से फिर शुरू हो सकती हैं. पहले खजुराहो और रीवा-भोपाल के बीच फ्लाय बिग का 19 सीटर विमान चलाया जा रहा था, जिसकी सेवाएं कुछ समय के लिए बंद हुईं. वहीं आने वाले दिनों में दतिया से खजुराहो होते हुए भोपाल के लिए 12 सीटर विमान चलाया जा सकता है. इसका किराया 999 से 2 हजार रु तक हो सकता है.”

इसी माह बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा ऐलान

नई दिल्ली  कौन होगा भारतीय जनता पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? यह सवाल लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद, अब तक नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है, और वह अभी भी एक्सटेंशन पर पार्टी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस बीच, खबरें थीं कि बीजेपी और आरएसएस नए अध्यक्ष को लेकर एकमत नहीं थे। बीजेपी चाहती थी कि नेतृत्व ऐसा हो, जिसने नड्डा की तरह संगठन को सफलता दिलाई हो, जबकि आरएसएस की प्राथमिकता संगठन से जुड़े, विचारधारा से मजबूत और उसकी नीतियों को आत्मसात करने वाले नेता की थी। हालांकि, 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की नागपुर में हुई मुलाकात के बाद अटकलें तेज़ हो गई हैं कि जल्द ही बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी इस महीने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक यह फैसला सार्वजनिक हो जाएगा।वहीं, 4 अप्रैल को संसद सत्र समाप्त होने के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान भी अगले कुछ हफ्तों में हो सकता है। कौन बनेगा अध्यक्ष? बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सिर्फ एक औपचारिक नियुक्ति नहीं होती, बल्कि यह लोकसभा चुनाव 2029 और आने वाले राज्य चुनावों की रणनीति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

मेरठ हत्याकांड मामले के आरोपी 14 दिन बाद एक दूसरे से मिले मुस्कान और साहिल, एक दूजे को देख हुए भावुक

मेरठ मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी जेल में बंद हैं. इस बीच खबर है कि उनकी न्यायिक हिरासत और बढ़ गई है. दोनों को अभी 14 दिन और न्यायिक हिरासत में जेल में रहना होगा. उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी. आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुस्कान-साहिल की पेशी हुई. खास बात ये रही कि एक ही कमरे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ये पेशी हुई. ऐसे में करीब दो हफ्ते बाद सौरभ के ‘कातिल’ एक दूसरे से मिले. मेरठ जिला जेल प्रशासन के मुताबिक, 14 दिन बाद साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी एक दूसरे से मिले. उन्होंने एक दूसरे को देखा लेकिन उनके बीच कोई बात नहीं हुई. लगभग दो मिनट तक वे साथ रहे. इस दौरान दोनों भावुक नजर आ रहे थे. पेशी के बाद उन्हें अलग-अलग बैरक में डाल दिया गया. बता दें कि मुस्कान और साहिल को जेल नियमों के तहत अलग-अलग बैरकों में रखा है. दोनों ने एक ही बैरक में रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन जेल मैन्युअल के नियमों के कारण यह संभव नहीं हो सका. जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल के नियमों के अनुसार ही कोई निर्णय लिया जाता है और फिलहाल दोनों को अलग-अलग बैरकों में ही रहना होगा. इसके अलावा मेरठ जेल प्रशासन ने दोनों को उनकी रुचि के अनुसार जेल में कार्य करने की अनुमति दी है. मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई का काम सीखने की इच्छा जताई, जबकि साहिल ने खेती-किसानी में रुचि दिखाई. जेल प्रशासन ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और दोनों को उनके कार्यों में शामिल कर दिया गया है. इससे न केवल वे जेल में समय व्यतीत कर सकेंगे, बल्कि उनके आचरण का भी मूल्यांकन किया जाएगा. वहीं, मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल नियमों के तहत किसी भी बंदी को 10 दिन पूरे होने के बाद कार्य आवंटित किया जाता है. मुस्कान और साहिल दोनों 1 अप्रैल से अपने-अपने चुने हुए कार्यों को शुरू कर चुके हैं. यह प्रक्रिया जेल सुधार प्रणाली का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कैदियों को कौशल प्रदान करना और उन्हें व्यस्त रखना है. साहिल को मिलेगा प्रतिदिन 50 रुपये का मेहनताना, मुस्कान को नहीं साहिल को खेती के काम में लगाया गया है, जिसे जेल नियमों के तहत ‘नॉन-स्किल्ड वर्कर’ माना जाता है. इसके बदले उसे प्रतिदिन 50 रुपये की मजदूरी मिलेगी. अगर वह खेती करने में असमर्थ रहता है, तो उसे किसी अन्य कार्य में लगाया जाएगा. दूसरी ओर, मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई सीखने का विकल्प चुना है. चूंकि यह प्रशिक्षण कार्य की श्रेणी में आता है, इसलिए उसे इसके लिए कोई मजदूरी नहीं मिलेगी. हालांकि, जब वह पूरी तरह से सिलाई कार्य में दक्ष हो जाएगी और वस्त्रों की सिलाई करने लगेगी, तब उसे वेतन देने की व्यवस्था की जा सकती है. मालूम हो कि मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में 3 मार्च की रात को सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी. दोनों हत्यारोपियों ने कई बार सौरभ के सीने में चाकू से वार किया था, इसके बाद उसकी गर्दन काट दी थी. फिर शव को ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था. ये सब करने के बाद दोनों मौज-मस्ती के लिए हिमाचल चले गए थे. लौटने पर जब मुस्कान ने परिजनों को पति की हत्या की बात बताई तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम प्रसंग में अंजाम दी गई थी.  

राजस्थान में 12वीं पास युवाओं के लिया 13,252 पदों पर भर्ती, 1 मई तक करें आवेदन

राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राज्य सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के तहत 13,252 पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्तियों के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा और रिजल्ट की तिथि इन भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जून में होगा। परीक्षा 2 से 12 जून तक अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित की जाएगी। इसके बाद आंसर-की जून-जुलाई में जारी होगी, और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। फाइनल रिजल्ट 13 नवंबर तक जारी किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया और चयन – परीक्षा कंप्यूटर या टैबलेट आधारित होगी। – परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों में से दोगुना उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। – चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। परीक्षा पैटर्न – परीक्षा 200 अंकों की होगी और 2 घंटे की अवधि की होगी। – प्रश्न सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से पूछे जाएंगे। आयु सीमा और आवेदन शुल्क – उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। – आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। – आवेदन शुल्क: – सामान्य और क्रीमीलेयर OBC – 600 रुपये – नॉन-क्रीमीलेयर OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 400 रुपये – SC/ST उम्मीदवार – 400 रुपये आवेदन प्रक्रिया 1. rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। rsmssb.rajasthan.gov.in 2. नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। 3. अधिसूचना पढ़ें और नियमों के अनुसार आवेदन करें।  

नया टैक्स रिजीम और ओल्ड टैक्स रिजीम दोनों में कुछ अहम परिवर्तन, TDS में भी हुआ बदलाव

नई दिल्ली 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो गया है, और इस दिन से ही बजट में हुए बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों के तहत, नया टैक्स रिजीम और ओल्ड टैक्स रिजीम दोनों में कुछ अहम परिवर्तन किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक कमाने वालों के लिए टैक्स को शून्य कर दिया है, जिसका फायदा टैक्सपेयर को होगा। नया टैक्स रिजीम: क्या बदला? नए टैक्स रिजीम में 0 से लेकर 24 लाख रुपये तक की कमाई पर अलग-अलग टैक्स स्लैब लगाए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 12 लाख रुपये तक है, तो उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा, सैलरी बेस्ड लोगों को 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा, जिससे उनकी टैक्सेबल आय पर राहत मिलेगी। यहां तक कि अगर किसी की सैलरी 20 लाख से 24 लाख रुपये के बीच है, तो उसे 25 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा। अब यह नया टैक्स स्लैब ओल्ड टैक्स रिजीम से थोड़ा अलग है, क्योंकि ओल्ड रिजीम में ऐसी कोई छूट नहीं मिलती। इनकम टैक्स स्लैब (रुपए में)       इनकम टैक्स रेट (%) 0-4,00,000                                   0 4,00,001-8,00,000                        5 8,00,001-12,00,000                      10 12,00,001-16,00,000                    15 16,00,001-20,00,000                    20 20,00,001-24,00,000                    25 24,00,001 and above                   30 ओल्ड टैक्स रिजीम: कौन सा बेहतर विकल्प? हालांकि, ओल्ड टैक्स रिजीम को ज्यों का त्यों रखा गया है, इसमें टैक्सपेयर को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आप HRA (हाउस रेंट अलाउंस), होम लोन या मेडिकल खर्चों जैसी डिडक्शन का लाभ लेते हैं, तो ओल्ड टैक्स रिजीम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ओल्ड टैक्स रिजीम में आपको 80C, 80D और होम लोन के ब्याज पर डिडक्शन मिलता है, जो नए टैक्स रिजीम में नहीं मिलेगा। अगर आपकी आय 15 लाख रुपये से ज्यादा है और आप डिडक्शन का फायदा उठाते हैं, तो ओल्ड रिजीम में आपका टैक्स कम हो सकता है। वहीं, न्यू टैक्स रिजीम में टैक्स स्लैब भले कम हों, लेकिन डिडक्शन न मिलने से टैक्स ज्यादा हो सकता है। आय सीमा (रुपए )                     कर दर (%) 2,50,000 तक                    शून्य (कोई कर नहीं) 2,50,001 – 5,00,000        5% 5,00,001 – 10,00,000     20% 10,00,000 से अधिक         30% कौन सा विकल्प चुनें? अगर आप ज्यादा डिडक्शन का लाभ लेते हैं, जैसे कि HRA, होम लोन या मेडिकल खर्च, तो ओल्ड टैक्स रिजीम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आपकी आय कम है और आप ज्यादा डिडक्शन नहीं ले पाते, तो न्यू टैक्स रिजीम आपके लिए बेहतर हो सकता है। टैक्सपेयर को अपनी आय, खर्च और निवेश के आधार पर दोनों रिजीम्स का सही मूल्यांकन करना चाहिए ताकि वह अपनी टैक्स योजना को सही ढंग से बना सके। TDS सीमा में बदलाव इस बार बजट में TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) की सीमा भी बढ़ाई गई है। रेंट से होने वाली इनकम पर TDS की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक FD पर ब्याज आय पर TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसी तरह, प्रोफेशनल सर्विस पर TDS की सीमा 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। इन बदलावों का असर यह होगा कि कम आय वाले व्यक्तियों पर TDS का बोझ कम होगा और उनकी नकदी प्रवाह में सुधार होगा।

दिल्ली में म्यांमार जैसे भूकंप का दावा करने वाला ’12वीं पास वैज्ञानिक’, मशीन बना लेने का दावा

नई दिल्ली दिल्ली में म्यांमार की तरह 7 की तीव्रता से भूकंप की ‘भविष्यवाणी’ करने वाले विकास कुमार का दावा है कि उन्होंने जलजले का पूर्वानुमान लगाने वाली मशीन बना ली है। हालांकि, ’12वीं पास इस वैज्ञानिक’ का दावा गलत निकला। विकास की भविष्यवाणी से पैनिक फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) को सामने आना पड़ा। एनसीएस साफ किया कि यह दावा आधारहीन है। एनसीएस की ओर से यह भी बताया गया कि विकास ने बिना मंजूरी अपने स्तर पर इस तरह का दावा किया है, जबकि भूकंप का पूर्वानुमान लगा पाना अभी तक संभव नहीं है। क्या किया गया था दावा विकास जियो सेंसिंग की ओर से अपने लेटर हैड पर एक बयान जारी करते हुए दिल्ली और नेपाल में तेज भूकंप की चेतावनी 31 मार्च को की थी। उन्होंने लिखा, ‘दिनांक 31 मार्च 2025 की सुबह 7:15 पर भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली (ANDSS) से प्रथम सिग्नल दिल्ली से उत्तर-दक्षिण की तरफ 20 डिग्री पर सिग्नल प्राप्त हो रहा है जिसकी दूरी 100 किलोमीटर है। यह भूकंप 3 से 5 मेग्नीट्यूड के बीच में आ सकता है एवं द्वितीय सिग्नल भारत नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में प्राप्त हो रहा है, जिसकी दूरी 300 किलोमीटर है। यह भूकंप का सिग्नल दिल्ली से उत्तर-पूर्व की तरफ 45 डिग्री पर मिल रहा है। यह भूकंप 5 से 7 मेग्नीट्यूड के बीच में आ सकता है। कृपया सतर्क रहें एवं 24 घंटे के अंदर आ सकता है। यह भूकंप की सूचना गणेश नगर पांडव नगर दिल्ली में लगी हुई मशीन से प्राप्त हुई है।’ गलत निकला विकास का दावा विकास की ओर से किया गया दावा गलत निकला। बताए गए समय के दो दिन के बाद भी दिल्ली या नेपाल में कोई भूकंप दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले भी विकास ने कई दावे किए थे जो सही नहीं निकले। कौन हैं विकास? दरअसल विकास कुमार ‘विकास जियो सेंसिंग प्राइवेट लिमिटेड’ नाम का स्टार्टअप चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले विकास का दावा है कि उन्होंने एक मशीन तैयार की है जो भूकंप आने से पहले चेतावनी देने में सक्षम है। महज 12वीं तक पढ़े विकास के यूट्यूब चैनल से पता चलता है कि वह लंबे समय से भूकंप पर शोध करने और अलर्ट सिस्टम बनाने पर काम कर रहे हैं। विकास का कहना है कि वह गरीबी की चलते आगे पढ़ाई जारी नहीं रख पाए, लेकिन वह भूकंप पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। विकास ने यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर अपनी मशीन भी स्थापित की है, जिसके जरिए वह भूकंप की पूर्व चेतावनी मिलने का दावा करते हैं। काम आई थी विकास की एक मशीन विकास के बारे में जानकारी जुटाते हुए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी मिले जिनमें बताया गया है कि उन्होंने उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों से बात करने के लिए विकास के बनाए एक कम्युनिकेशन सिस्टम का ही इस्तेमाल किया गया था।

मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो डालने वाले चैनलों पर Youtube का सख्त एक्‍शन

नई दिल्ली Youtube की तरफ से पॉलिसी को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यूट्यूब की तरफ से लगातार इसको लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। अब एक ऐसा ही मूवी ट्रेलर को लेकर कंपनी मुहिम चला रही है। इसी क्रम में कुछ ऐसे चैनल पर कार्रवाई की गई है जो फर्जी वीडियो अपलोड करते हैं। कई चैनल पर मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो अपलोड किया गया था। अब इन वीडियो पर सख्ती बरती गई है और मोनेटाइजेशन तक को बंद कर दिया गया है। मूवी स्टूडियो की तरफ से फेक मूवी ट्रेलर अपलोड करके मनी क्रिएट की जा रही थी। Youtube ने लिया सख्त कदम यूट्यूब ने ऐसे बहुत सारे चैनल पर कार्रवाई की है जो ऐसे वीडियो पब्लिश कर रहे थे। हॉलीवुड स्टूडियो नाम का एक चैनल AI की मदद से वीडियो बना रहा था और फिर इसे मूवी ट्रेलर के नाम से पब्लिश कर रहा था। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से Screen Culture (1.4 million subscribers) और KH Studio (685K subscribers) हटा दिया गया है। इन चैनल्स को अब ऐड रेवेन्यू नहीं मिलने वाला है। क्यों लिया गया फैसला ? Youtube की तरफ से बीते कई महीनों से कॉन्टैन्ट पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत चैनल्स के मोनेटाइजेशन पर रोक लगा दी गई है। ये चैनल रिपीट और डुप्लीकेट वीडियो बना रहे थे। यूट्यूब का कहना है कि इसकी वजह से यूजर्स गुमराह हो रहे थे। व्यूज लाने के लिए चैनल्स की तरफ से ऐसा किया जा रहा था। जबकि, यूट्यूब का ये कदम दर्शाता है कि इससे चैनल को वीडियो अपलोड करने से नहीं रोका जाएगा। बस, उसे मिलने वाला रेवेन्यू प्रभावित होगा। AI वीडियो बनाता था एक चैनल Screen Culture की बात करें तो ये चैनल नए वीडियो बनाता था। AI-जनरेटेड फुटेज की मदद से ऐसा किया जाता था। मूवी और ट्रेलर तक भी इसकी मदद से बनाया जाता था। कुछ दिनों पहले, चैनल की तरफ से मूवी और गेम का नया ट्रेलर जारी किया गया था। GTA 6 का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड फुटेज और क्लिप को लिया गया था। KH Studio की बात करें तो ये चैनल अलग वीडियो अपलोड कर रहा था। Fake Movie Trailer चैनल के फाउंडर ने एंड्रॉयड हेडलाइन्स को कहा कि उनके कंटेंट से समाज को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उनका कहना है कि दर्शक पहले ही इसको लेकर जागरूक थे। उन्हें पता था कि ये वीडियो ओरिजनल नहीं हैं। ऐसे में व्यूअर्स को कहीं धोखा नहीं दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित टैरिफ ऐलानों से भी बाजार बेखौफ दिखा, सेंसेक्स 592 अंक उछला

मुंबई सेंसेक्स आज यानी 2 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित टैरिफ ऐलानों से भी बाजार बेखौफ दिखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 592 अंक चढ़कर 76,616 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में 166 अंक की बढ़त रही, ये 23,332 के स्तर पर बंदग हुआ। आज सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी सेक्टर में रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.69% चढ़ा। ऑटो इंडेक्स भी करीब 1% ऊपर था। IT, FMCG, मेटल और फार्मा इंडेक्स में करीब 0.50% की तेजी रही। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मामूली गिरावट रही। शेयर बाजार में आज की तेजी के 3 बड़े कारण 1. ग्लोबल मार्केट्स से मजबूत संकेत एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, शंघाई हरे रंग में कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग लाल रंग में रहा। वॉल स्ट्रीट पर, एसएंडपी 500 21.22 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 5,633.07 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 150.60 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 17,449.89 पर बंद हुआ। हालांकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 11.80 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 41,989.96 पर बंद हुआ। शेयर बाजार इस समय ट्रंप के संभावित टैरिफ ऐलानों पर करीब नजर बनाए हुए हैं, जिससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ सकता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा, ‘ट्रंप आज रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने वाले हैं। इसके बाद ट्रंप टैरिफ को लेकर अनिश्चितता कम होने की उम्मीद है लेकिन व्यापार नीतियों में पिछली अनिश्चिचता को देखते हुए अस्थिरता बनी रह सकती है।’ 2. निचले स्तर पर खरीदारी शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों की की गिरावट के बाद, आज लार्ज-कैप शेयरों में निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। HDFC Bank, Maruti Suzuki, ICICI Bank और कई प्रमुख IT शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ी। 3. वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) में गिरावट शेयर बाजार में डर का संकेत देने वाला इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) आज कारोबार के दौरैान 0.89% गिरकर 13.66 पर आ गया, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में घबराहट कम हो रही है।   ग्लोबल मार्केट में बढ़त एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.28% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.05% की तेजी रही। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.019% गिरकर बंद हुआ। 1 अप्रैल को अमेरिका का डाओ जोंस 0.028% गिरकर 41,989 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.87% की तेजी रही जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.38% चढ़कर बंद हुआ। 1 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,901 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,322 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88