LATEST NEWS

प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौकसी बढ़ी, वक्फ बिल को लेकर UP में पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इस बिल को लेकर यूपी के कई जिलों में अलर्ट किया गया है। मथुरा, आगरा और लखनऊ में विशेषकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। इसके प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौकसी बढ़ी। उधर, डीजीपी के आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। बताते चलें कि केंद्र सरकार वक्फ बिल में कुछ संशोधन कर उसे लोकसभा में पास करने की तैयारी कर रही है। वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में भाजपा सरकार पास करने को बुधवार को बिल पेश कर रही है। डीआईजी/ एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त कर वापस बुलाया है। मथुरा में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात मथुरा जिले भर में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया है। विशेषकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस बल भ्रमण कर रही है। डीग गेट, मटिया गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, दरेसी रोड पर पुलिस बल भ्रमणशील है। सीओ सिटी भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर गोविंदनगर कमलेश सिंह, कोतवाली प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे हैं। लखनऊ में बढ़ी चौकसी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर लखनऊ में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।पुलिस ने लखनऊ के 11 संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।सभी स्थान पुराने लखनऊ के हैं।विधानभवन के आसपास विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए. गाड़ियां लगाई हैं। पुराने लखनऊ में सतखंडा, रूमी गेट, चौक समेत कई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी। आरएएफ, एसएसबी, पीएसी ने रूट मार्च किया। आगरा में ड्रोन से निगरानी आगरा में जामा मस्जिद के आसपास पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। पुलिस ने कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। सुबह से कई जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास नजर है। ड्रोन से सभी क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। पाबंदी चार लोग से ज्यादा कहीं खड़े होने पर लगाई गई है।पुलिस सोशल मीडिया पर भी खास तौर से नजर रखेगी।

न्यायालय मे विचाराधीन व्यवसायिक भूमि कृषि भूमि मे परिवर्तित , आवेदक ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कि भूमिका पर उठाया सवाल

डिंडोरी कभी अतिक्रमण विरोधी मुहिम को लेकर तो कभी नालों पर पट्टे वितरित करने को लेकर डिंडोरी का राजस्व विभाग हमेशा से ही सुर्खियों मे रहा है, लेकिन हद तो तब हो जाती है जब कार्यालय कलेक्टर से महज 200 मीटर कि दूरी पर स्थित व्यवसायिक प्रयोजन कि लगभग 1600 वर्गफ़ीट भूमि को कृषि भूमि मे परिवर्तित कर दिया जाये। हालाकि उक्त भूमि पोर्टल पर अब भी व्यवसायिक उपयोग कि दिखाई जा रही है। लेकिन मामला संगीन है कि क्यों और कैसे.? व्यवसायिक उपयोग कि भूमि को कृषि भूमि मे परिवर्तित कर दिया गया। वह भी तब जब मामला सिविल न्यायालय मे विचाराधीन हो। यहॉँ तक कि उक्त भूमि का मामला तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी ने भी खारिज कर दिया था। कलेक्टर के पास पहुंचा मामला — सोमवार के दिन डिंडोरी निवासी आवेदक शैलेष मिश्रा ने कार्यालय कलेक्टर डिंडोरी मे एक शिकायत पत्र सौंप कलेक्टर डिंडोरी से यह प्रार्थना कि है कि न्यायालय से निर्णय होने तक उक्त भूमि के पंजीयन कार्य मे रोक लगाते हुये सम्पूर्ण मामले कि जांच कर कार्यवाही किये जाने कि मांग कि है। प्रचलन मे है न्यायालयीन प्रकरण — आवेदक शैलेष मिश्रा ने पत्र मे स्पष्ट तौर पर उल्लेखित किया है कि खसरा क्रमांक 136/13/6 रकबा लगभग 4 डिसमिल जो कि नरेश मिश्रा पिता स्व. जगत नारायाण मिश्रा के नाम पर राजस्व अभिलेख मे दर्ज है। और उक्त भूमि को राजस्व अभिलेख मे ही व्यवसायिक प्रयोजन का दर्शाया गया है एवं भूमि मुख्य मार्ग पर स्थित है जिसके  चारों ओर व्यवसाय संचालित हैँ।जिसका त्रुटिपूर्ण बटवारा होने के चलते जिला सत्र न्यायालय डिंडोरी मे विचाराधीन है। क्यों कि उक्त भूमि के बटवारे मे बहन सीमा एवं रजनी को उनका अधिकार नहीं दिया गया है। तत्कालीन अधिकारी ने किया था ख़ारिज — आवेदक शैलेष मिश्रा ने पत्र मे इस बात का उल्लेख भी किया है कि नरेश मिश्रा मौक़े का  फायदा उठाकर भूमि का विक्रय करना चाहता है, तथा नरेश मिश्रा के द्वारा विक्रय अनुमति हेतु तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमे सभी तथ्यों पर अवलोकन उपरान्त तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी ने विक्रय अनुमति मे रोक लगा दी थी। राजस्व अधिकारी कि भूमिका पर सवाल –– कलेक्टर डिंडोरी को सौपे गये पत्र मे शैलेष ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कि भूमिका पर सवाल उठाते हुये पारित आदेश को भी संदेहास्पद बताया है शैलेष के मुताबिक उक्त भूमि मे दूकान निर्मित होने व उसके चारों ओर व्यवसाय संचालित होने जिसका रकबा महज 4 डिसमिल है को कृषि मद मे परिवर्तित किया जाना उचित नहीं है। पंजीयन कार्यालय मे अटकी फ़ाइल — पत्र के माध्यम से शैलेष ने यह भी अवगत कराया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश का फायदा उठाते हुये नरेश मिश्रा दलालो और सर्विस प्रोवाइडरो से सांठ – गाँठ कर उक्त भूमि को दिनांक 29/03/25 को उप पंजीयक कार्यालय मे प्रस्तुत कर दिया गया है, जहाँ खसरे मे व्यवसायिक प्रयोजन दर्ज होने के कारण उप पंजीयक द्वारा पंजीयन कार्य को रोककर रखा गया है। बहरहाल जब हमने इस सम्बन्ध मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडोरी से उनके फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इनका कहना है — निरिक्षण का प्रावधान डी आर करते हैँ,हमारा काम दास्तावेजों के आधार पर फोटो के आधार पर काम करना है। अभी उनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है डिसीजन नहीं हुआ है और ना ही भूमि खसरे मे दर्ज हुई है। इसलिए रजिस्ट्री नहीं हो सकती।

मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च

नई दिल्ली मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च हो गया है। नए मोटो फ्यूजन फोन में 6.7 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो pOLED पैनल वाला है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 12 जीबी तक रैम दी गई है। 256 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज मिलता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चलता है। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 5500 एमएएच बैटरी, 68 वॉट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से पावर्ड है। और क्‍या खास है motorola edge 60 fusion में, क्‍या है इसकी कीमत, आइए जानते हैं। motorola edge 60 fusion की कीमत motorola edge 60 fusion को तीन कलर्स- पैनटोन स्लिपस्ट्रीम, पैनटोन जेफायर और पैनटोन अमेजोनाइट कलर्स में लाया गया है। इसके 8GB + 256GB मॉडल के दाम 22,999 रुपये हैं। फोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 24999 रुपये है। इस फोन की सेल 9 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। मोटोरोला के ऑनलाइन स्‍टोर और प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स से भी इसे लिया जा सकेगा। motorola edge 60 fusion पर डिस्‍काउंट motorola edge 60 fusion के साथ लॉन्‍च ऑफर्स भी आए हैं। एक्सिस बैंक और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2 हजार रुपये का ऑफ लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट से फोन लेने पर 2 हजार रुपये की एक्‍सचेंज वैल्‍यू दी जा रही है। फोन खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से 10 हजार रुपये के बेनिफ‍िट दिए जा रहे हैं। motorola edge 60 fusion के प्रमुख फीचर्स motorola edge 60 fusion में 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 2712 x 1220 पिक्‍सल्‍स है। यह एक OLED डिस्‍प्‍ले है। HDR10+ और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले में मिलता है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7आई का प्रोटेक्‍शन दिया गया है और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। मीडियाटेक का प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम motorola edge 60 fusion में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर और बढ़ाया जा सकता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। फोन में डुअल सिम स्‍लॉट दिया गया है। एसडी कार्ड का स्‍लॉट अलग से मिलता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस जवानों को नक्सल विरोधी ऑपरेशन की सफलता पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती को नक्सल गतिविधियों से मुक्त करने के लिए राज्य पुलिस बल का अभियान तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में नक्सली कार्यों में संलिप्तों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में हमारे हॉकफोर्स के जवानों ने 14-14 लाख रुपए की इनामी 2 महिला नक्सली को मार गिराया है। मृतक नक्सली की शिनाख्त प्रतिमा और ममता नाम से हुई है। इनके कब्जे से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को दिये संदेश में नक्सलवाद के खात्मे पर पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंसक गतिविधियों के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से सफाये के लिए चलाए जा रहे अभियान में हमारे जवान पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की पावन धरा में नक्सलियों के लिए कोई स्थान नहीं है। हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बीते एक साल में मध्यप्रदेश में 10 से ज्यादा नक्सलवारी मारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की एक और घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि रतलाम जिले में स्पेशल पुलिस फोर्स द्वारा फिरोज नामक एक वांछित आतंकी की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है।  

खंडवा में पैदल यात्रा पर निकले जैन मुनि को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

खंडवा  खंडवा में नेशनल हाईवे पर जैन मुनि को आयशर वाहन ने रौंद दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आपको बता दे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मोकलगांव कालका ढाबा के पास इंदौर से नागपुर विहार कर जा रहे  ज्ञानगच्छ समुदाय के गजेंद्रमुनिजी को बुधवार सुबह 6:30 बजे एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बुधवार को पूज्य महाराज साहब की डोल यात्रा सुबह 12 बजे पंधाना में सिलटिया मुक्तिधाम धाम पहुंची जहां समाज द्वारा जैन पद्धति से अंतिम संस्कार किया गया।  

पति हाथ जोड़ता रहा, पत्नी उसे चांटे मारती रही…हिडन कैमरा लगाकर रिकॉर्ड कर ली सारी करतूत

सतना मध्य प्रदेश के सतना जिले में घरेलू हिंसा से पीड़ित पति की दास्तान सीसीटीवी वीडियो से उजागर हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पत्नी अपने पति के साथ जमकर मारपीट करती हुई नजर आ रही है। पति हाथ-पैर जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है। यह वीडियो भी देखिए… जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम 20 मार्च की दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें सतना रेल विभाग में लोको पायलट के पद पर पदस्थ लोकेश माझी को उसकी पत्नी हर्षिता रैकवार, अपनी मां और भाई के साथ मिलकर प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मारती-पीटती है। झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है, और मारपीट करने के बाद आत्महत्या की धमकी भी देती है। मामला सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन अपनी पत्नी से लंबे समय से प्रताड़‍ित पति ने पत्नी के द्वारा की जाने वाली मारपीट के संबंध में साक्ष्यों को जोडने के लिए अपने कमरे में एक छुपा हुआ कैमरा लगाया और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सारे सबूत पन्ना पुलिस अधीक्षक को दिए। वीडियो में साफ तौर से उसकी पत्नी एवं सास के द्वारा बेरहमी से पति के साथ मारपीट की जा रही है और पति हाथ जोड़कर अपनी जिंदगी की भीख मांग रहा है। युवक ने एसपी से की गई शिकायत में लिखा है कि उसकी शादी हर्षित रैकवार के साथ जून 2023 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे शादी के बाद से उनकी पत्नी, सास व साला रुपये और सोने-चांदी की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे। लोकेश कुमार का कहना है कि उसकी बहन भी शादी लायक है। पत्नी माता-पिता की कोई मदद नहीं करने देती। शरीर में कई जगह चोटे आईं युवक का कहना है कि मेरे घर मे कमाने वाला व्यक्ति मैं ही हूं। घर वालों की कोई भी मदद करने पर मेरी पत्नी मारपीट करती है, इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसका कहना है मेरे साथ लड़ाई करने के बाद पत्नी ने अपनी मां और भाई को बुलाया फिर 20 मार्च को सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोटे आई थीं। उसने थाना अजयगढ़ में भी आवेदन पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह आवेदन देने की नौबत आई है। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर   उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक परिवार के 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जिसमें मेरठ जिले की निवासी खुशनुमा (35), सानिया (15), तैयबा (3) और मिरहा (2) की मौत हो गई। ये सभी कार में सवार थे। उसने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब जुनेद के परिवार के सदस्य ईद के मौके पर रिश्तेदारों से मिलने के लिए कमालपुर (मेरठ) से सहारनपुर के गोपाली गांव जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

एमपी में 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावनामध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर समेत आठ जिलों में बुधवार को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम की वर्तमान स्थितिमंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक और तेज आंधी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन-टर्फ की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। भोपाल में पूरे दिन बादल रहे। जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक, तेज आंधी का असर भी देखने को मिला। दूसरी ओर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सिवनी में पारा 30.4 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 32.3 डिग्री, पचमढ़ी में 32.4 डिग्री, मंडला में 34.5 डिग्री, सीधी में 34.8 डिग्री और बैतूल में 35 डिग्री रहा। वहीं, धार सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रतलाम में 39.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.2 डिग्री, गुना-दमोह में 38.5 डिग्री, छतरपुर के खजुराहो में 38.2 डिग्री, शिवपुरी-शाजापुर में 38 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 38.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान गिरा है। सिवनी में तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 32.3 डिग्री, पचमढ़ी में 32.4 डिग्री, मंडला में 34.5 डिग्री और बैतूल में 35 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे गर्म शहर धार रहा, जहां दिन का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रतलाम में 39.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.2 डिग्री और गुना-दमोह में 38.5 डिग्री तापमान रहा। अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, एक टर्फ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ा के पास से गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 2 अप्रैल: खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ओले गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, जबलपुर, रीवा, सतना, उमरिया, सिवनी, मंडला और अन्य जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 3 अप्रैल: खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया और छतरपुर में भी आंधी चल सकती है। 4 अप्रैल: सिवनी और मंडला में ओले गिरने की संभावना है, जबकि बालाघाट में तेज आंधी का अनुमान है।

शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण

शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण   घरों से शत-प्रतिशत सुखा-गीला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान देवें…आयुक्त एमसीबी/चिरमिरी  छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार, नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला के द्वारा मंगलवार को शहर में डोर टू डोर सफाई कार्य, सुलभ शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ निर्माण कार्य के स्थल का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन व स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक के साथ नगर के भरकुंडी निर्माण कार्य, शहीद राजेश पटेल के चौक निर्माण कार्य, आकांक्षी शौचालय छोटा बाजार, एस.एल.आर.एम. सेन्टर एवं बरतुंगा सती मंदिर निर्माण कार्य के साथ-साथ नगर की सफाई व्यवस्था के कार्यों का जायजा लिया।       आयुक्त ने शहर में हो रहे निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ करके समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को दिये, वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए, उन्होंने स्वच्छता विभाग को कहा की लोगों के घरों से शत-प्रतिशत सूखा-गिला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान देवें। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त होगी।

Realme मार्केट में उतारने जा रहा Narzo 80 Pro 5G, Narzo 80x 5G

नई दिल्ली Realme की तरफ से नए स्मार्टफोन्स को मार्केट में उतारा जा सकता है। नार्जो सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स को थोड़ी राहत मिलने वाली है। क्योंकि नई नार्जो सीरीज 9 अप्रैल 2025 को दस्तक देने वाली है। इन स्मार्टफोन सीरीज में Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G होंगे, जो Realme Narzo 70 Pro और Narzo 70x के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। कंपनी ने 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि की है। Realme Narzo सीरीज को 9 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे (IST) लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत 20 हजार रुपए से कम होने वाली है। साथ ही इन्हें अमेजन से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। Realme Narzo 80 Pro 5G की कीमत 20,000 से कम हो सकती है। वहीं, Realme Narzo 80x 5G की कीमत 13,000 रुपए से कम हो सकती है। प्रोसेसर और बैटरी की बात करें तो Narzo 80x 5G में MediaTek Dimensity 6400 SoC, Narzo 80 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400 SoC मिलने वाला है। बैटरी बैकअप भी अच्छा मिल रहा बैटरी बैकअप का भी कंपनी की तरफ से पूरा ध्यान रखा गया है। फोन में 6000 mAh बैटरी दी जाती है। साथ ही Narzo 80 Pro 5G में 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जबकि Narzo 80x 5G में 45W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। Narzo 80 Pro 5G में 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। साथ ही इसमें BGMI के लिए 90fps सपोर्ट दिया जा सकता है। Realme Narzo सीरीज डिमांड में रहती है। क्योंकि फोन का डिजाइन काफी अच्छा दिया जाता है। साथ ही खास बात है कि इसकी कीमत काफी कम होती है। यानी कम बजट में आपको सभी फीचर्स मिलने वाले हैं। Realme P3 सीरीज पर सेल Realme P3 सीरीज की बात करें तो इसकी सेल की शुरुआत हो गई है। यूजर्स को पहली सेल के दौरान अच्छा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस सीरीज में realme P3 Ultra 5G, realme P3 Pro 5G, realme P3 5G और realme P3x 5G को लाया गया है। पहली सेल में स्मार्टफोन्स पर यूजर्स को 4 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सीरीज के बेस वैरिएंट की शुरुआत 19,999 रुपए से शुरू होती है। इसके बाद आने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत अलग-अलग होती है। EMI ऑप्शन भी यूजर्स को दिया जा रहा है।

वेस्टइंडीज की टीम ने लॉर्ड्स ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, अब 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है

नई दिल्ली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 1975 की गोल्डन जुबली यानी 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। ये क्रिकेट की दुनिया में पहला वैश्विक टूर्नामेंट था। वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल में क्लाइव लॉयड ने शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मैच में टीम को 17 रनों से जीत मिली थी। क्रिकबज को क्रिकेट वेस्टइंडीज ये सीईओ क्रिस डेहरिंग ने बताया, “हां, यह (गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन) सच है, लेकिन निश्चित रूप से हम सेलिब्रेशन की विशिष्ट तिथि और विवरण की घोषणा आने वाले समय में करेंगे।” स्मृति समारोह बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ मनाया जा सकता है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 जून से किंग्स्टन ओवल में मुकाबला शुरू होगा। इस पर माइकल होल्डिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया विचार है। मुझे स्पष्ट रूप से समारोह का विवरण नहीं पता है, लेकिन हमारी उपलब्धियों को सम्मानित करना एक बढ़िया विचार है।” होल्डिंग 1975 की विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बाद के विश्व कप में वे शामिल रहे। 1979 में जब वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा खिताब जीता था तो वे टीम का हिस्सा थे। 1983 में भी वे खेल, जब भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था. विश्व कप की जीत कैरेबियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक थी, जो विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज के वर्चस्व के चरम पर थी। उनका दबदबा एक और दशक तक जारी रहा, उसके बाद उनका पतन शुरू हो गया और तब से वे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। बाद में दो टी20 वर्ल्ड कप जीते, लेकिन बावजूद इसके टीम उस दर्जे की नजर नहीं आती, जो पहले हुआ करती थी।

पर्यावरण के अनुकूल पत्तल में खाने के फायदे, पत्तल और कुल्हड़ का इस्तेमाल करने की सलाह प्राचीन ग्रंथों में भी है जिक्र

पर्यावरण के अनुकूल पत्तल में खाने के फायदे, पत्तल और कुल्हड़ का इस्तेमाल करने की सलाह प्राचीन ग्रंथों में भी है जिक्र मनेन्द्रगढ़ शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान प्लास्टिक के डिस्पोजल बर्तनों के बजाय पत्तल और मिट्टी के कुल्हड़ का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। यह प्रकृति के अनुकूल भी है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। भारत में 2000 से ज्यादा वनस्पतियों की पत्तियों से पत्तल बनाए जाते हैं। इनके चिकित्सकीय फायदे भी हैं। हालांकि, वर्तमान में सिर्फ 5 तरह की वनस्पतियों का इस्तेमाल हो रहा है। प्राचीन ग्रंथों में केले के पत्तों में खाने का जिक्र केले के पत्तों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। प्राचीन ग्रंथों के मुताबिक, केले के पत्तों पर खाना खाने से सेहत को फायदा होता है। आजकल बड़े होटल और रिसॉर्ट भी केले के पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभिन्न पत्तों के अलग-अलग फायदे हैं। पलाश के पत्तल में खाना खाने को स्वर्ण पात्र में भोजन के बराबर माना जाता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। सफेद फूल वाले पलाश से बने पत्तल बवासीर के मरीजों के लिए लाभदायक हैं। करंज की पत्तियों से बने पत्तल जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं। इसमें पुरानी पत्तियां नई पत्तियों से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं। लकवा के मरीजों के लिए अमलतास की पत्तियों से बने पत्तल फायदेमंद माने जाते हैं। पत्तल में खाना खाने के लाभ 1. सबसे पहले तो उसे धोना नहीं पड़ेगा, इसको हम सीधा मिटटी में दबा सकते है। 2. न पानी नष्ट होगा। 3. न ही कामवाली रखनी पड़ेगी, मासिक खर्च भी बचेगा। 4. न केमिकल उपयोग करने पड़ेंगे। 5. न केमिकल द्वारा शरीर को आंतरिक हानि पहुंचेगी। 6. अधिक से अधिक पेड़ उगाए जायेंगे, जिससे कि अधिक ऑक्सीजन भी मिलेगी। 7. प्रदूषण भी घटेगा। 8. सबसे महत्वपूर्ण : झूठे पत्तलों को एक जगह गाड़ने पर, खाद का निर्माण किया जा सकता है एवं मिटटी की उपजाऊ क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। 9. पत्तल बनाने वालों को भी रोजगार प्राप्त होगा। 10. सबसे मुख्य लाभ-नदियों को दूषित होने से बहुत बड़े स्तर पर बचा सकते हैं, जैसे कि आप जानते ही हैं कि जो पानी आप बर्तन धोने में उपयोग कर रहे हो, वो केमिकल वाला पानी, पहले नाले में जायेगा।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का आयोजन आज उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ, मेवाड़ राजपरिवार की परंपरा जारी

उदयपुर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का आयोजन आज उदयपुर के सिटी पैलेस में हो रहा है। यह परंपरा उनके पिता, अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद निभाई जा रही है। इस आयोजन में हवन, अश्व पूजन और मंदिर दर्शन जैसी धार्मिक रस्में पूरी की जा रही हैं। मेवाड़ राजपरिवार की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का आयोजन आज (बुधवार) उदयपुर के सिटी पैलेस में किया जा रहा है। यह परंपरा उनके पिता, अरविंद सिंह मेवाड़ के 16 मार्च 2025 को हुए निधन के बाद निभाई जा रही है। सुबह 9:30 बजे इस पवित्र आयोजन की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसका नेतृत्व कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी कर रहे हैं। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर कनकवर्धन सिंह, प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।   परंपरा और रीति-रिवाजों का सम्मान यह समारोह सिटी पैलेस स्थित नौ चौकी महल के राय आंगन में हो रहा है। परंपरा के अनुसार, सभी उपस्थित लोग सफेद वस्त्र धारण किए हुए हैं, जिसमें डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी शामिल हैं। इस दौरान उनके पुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ ने संतों का आशीर्वाद लिया। दोपहर 3 बजे अश्व पूजन की रस्म दोपहर 3 बजे परंपरागत अश्व पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:20 बजे लक्ष्यराज सिंह कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन होगा और रात 8:15 बजे भाईपा व सरदारों की रंगपलटाई रस्म निभाई जाएगी।   रात 9 बजे जगदीश मंदिर के दर्शन रात 9 बजे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ जगदीश मंदिर में दर्शन करेंगे और परंपराओं का निर्वहन करेंगे। मेवाड़ राजपरिवार की शाही विरासत गौरतलब है कि अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का 10 नवंबर 2024 को निधन हो गया था। इसके बाद उनके पुत्र और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक चित्तौड़गढ़ किले में संपन्न हुआ था। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव केवल एक रस्म नहीं, बल्कि मेवाड़ की शाही परंपराओं और गौरवशाली विरासत का एक अभिन्न हिस्सा है।  

जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जेलर ने अपराधियों के साथ खिंचवाई फोटो

विदिशा  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में जेल के अंदर का एक वीडियो (Video From Inside the Prison) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। जिसने सुरक्षा व्यवस्था (Security System) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के अंदर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग किया जा रहा है और इसी दौरान जेलर के साथ अपराधियों की फोटो भी खिंचवाई गई है। जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इफ्तार पार्टी के दौरान वहां जमकर वीडियो बनाई गई और फिर वह वायरल हो गई। जेल प्रशासन की मिलीभगत के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा उल्लंघन हुआ है। जेल की चार दीवारी के अंदर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाना सख्त मना है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन जवाब देने से भाग रहा है। मामले को लेकर विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मामले की जांच की बात कही है। वहीं जेल में हुई इस तरह की सुरक्षा में चूक से हर कोई हैरान है, क्योंकि जेल के अंदर रिकॉर्डिंग करना कानून का उल्लंघन है। इसके लिए गंभीर दंड का प्रावधान है। आपराधिक संहिता की धारा 183 (भाग VI) गुप्त रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित करती है। अवैध रिकॉर्डिंग करने वालों को पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप, राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को जनता का करारा तमाचा : मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल  केंद्र सरकार ने लोकसभा में बुधवार को वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को पेश कर दिया। इसके समर्थन में राजधानी में मुस्लिम समाज ने जमकर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ कर समर्थन दिखाया। वक्फ संशोधन बिल को लेकर चर्चाओं के बीच मध्यप्रदेश के सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बिल का आम मुसलमान से कोई विरोधाभास नहीं है, बल्कि कुछ अमीर मुस्लिम नेता, जो वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर बेजा कब्जा किए बैठे हैं, वही इसका विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम समाज ने दिखाया समर्थन, झूठे प्रचार करने वालों को दिया जवाब   मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल में हजारों मुस्लिम भाइयों और बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वक्फ संशोधन बिल का खुलकर समर्थन किया है। यह उन नेताओं के लिए करारा तमाचा है, जो इस बिल को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के सही उपयोग और आम मुसलमान के हित में लाया गया है। वक्फ संपत्तियों पर बेजा कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप मंत्री सारंग ने कहा कि यह बिल केवल उन लोगों के पेट में दर्द पैदा कर रहा है, जिन्होंने अवैध रूप से वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है। यह आम मुसलमान के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शिता लाने और गरीब मुस्लिम समुदाय को इसका सही लाभ दिलाने के लिए बनाया गया है। राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को जनता का करारा तमाचा उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं, लेकिन भोपाल में मुस्लिम समाज द्वारा दिए गए समर्थन ने इस झूठ को बेनकाब कर दिया है। मंत्री सारंग ने जोर देकर कहा कि जो लोग इस बिल को पढ़ेंगे, वे इसका विरोध नहीं करेंगे। यह बिल पढ़ने के बाद विरोध नहीं करेगा कोई मंत्री सारंग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना आवश्यक है। यह कानून मुस्लिम समाज को मजबूत करने और उनकी संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि भोपाल के मुस्लिम समाज ने जिस तरह से इस बिल का समर्थन किया है, वह यह साबित करता है कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा करने वाला है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88