LATEST NEWS

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर गहन शोक व्यक्त किया

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर गहन शोक व्यक्त किया प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों की कर रही है मदद भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि दुर्घटना में मध्यप्रदेश के कई श्रमिकों की मृत्यु तथा कुछ श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि इस विकट घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुजरात सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घायलों के समुचित उपचार एवं मृतकों के परिजनों की हरसंभव सहायता के लिये हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।  

10 मजदूरों के शव गुजरात से प्रदेश लाए जा रहे , मरने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग भी

 देवास / हरदा गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के पास एक अवैध पटाखा गोदाम में मंगलवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में मारे गए 21 लोगों के शव बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के उनके गांवों के लिए रवाना कर दिए गए. मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिलों के संदलपुर और हंडिया गांवों के रहने वाले थे. विस्फोट दीपक ट्रेडर्स के गोदाम में हुआ, जिसके पास पटाखे रखने का वैध लाइसेंस नहीं था. अहमदाबाद के ढोलका में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाले चंद्रसिंह नायक ने इस त्रासदी में अपनी बेटी, दामाद, नाती राधा (3), अभिषेक (10) और दामाद के परिवार के दो अन्य सदस्यों को खो दिया. नायक ने बताया, “मेरी बेटी और दामाद ने हाल ही में यहां काम शुरू किया था, जबकि मेरी सास पहले से काम कर रही थीं. मृतकों में दस संदलपुर और ग्यारह हंडिया के थे.” जीवित बचे राजेश नायक ने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब मजदूर काम पर पहुंचे ही थे. उन्होंने अपनी चाची, छोटे भाई और तीन बच्चों को खो दिया. डीसा ग्रामीण थाने के इंस्पेक्टर वीजी प्रजापति ने बताया, “शवों को ले जाने वाली दस एंबुलेंस, प्रत्येक में दो-दो ताबूत, पुलिस वाहनों के साथ गांवों के लिए रवाना हो गई हैं.” 8 शव हरदा के, 10 देवास जिले के परिवार के 8 शव हरदा के परिवार के जबकि 10 देवास जिले के हैं। दो शव ज्यादा जले हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये हरदा के ही हैं। पहले हादसे में 21 मजदूरों की मौत की बात सामने आई थी। एम्बुलेंस के जरिए एमपी लाए जा रहे सभी शव 8 मजदूरों का इलाज चल रहा है। इनमें 3 की हालत गंभीर है। ठेकेदार और हरदा परिवार का एक सदस्य लापता है। शव लेने पुलिस-प्रशासन टीम के साथ मंत्री नागर सिंह भी गुजरात गए हैं। बुधवार सुबह उन्होंने बताया कि देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए जा चुके हैं। बाकी शव भी पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए जाएंगे। शवों को लेकर निकलीं एम्बुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी गोधरा से आगे निकल चुके हैं। रास्ते में भारी ट्रैफिक, देर रात तक पहुंचेंगे शव हालांकि कहा जा रहा है कि भारी ट्रैफिक के चलते शव आज देर रात तक एमपी पहुंच पाएंगे। परिजन ने कहा कि ऐसी स्थिति में सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकेगा। कल नेमावर में नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार देवास जिले में एक साथ इतने शवों को आइस बॉक्स में रखने की सुविधा नहीं है। इसलिए सभी शवों को इंदौर एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा जाएगा। गुरुवार सुबह इंदौर से शवों को संदलपुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार नेमावर में नर्मदा तट पर किया जाएग। मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान और गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत डीसा पहुंचे. चौहान ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है. दोनों सरकारें पीड़ितों के परिवारों को राहत दे रही हैं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.” बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल से चर्चा के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि गोदाम तहस-नहस हो गया और शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक बिखर गए. कलेक्टर पटेल ने बताया कि परिसर में रहने वाले कुछ श्रमिकों के परिवार स्लैब के मलबे में दबकर मर गए. राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF डीसा की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट नेहा पंचाल ने कहा, “गोदाम का लाइसेंस 31 दिसंबर को खत्म हो गया था और खामियों के कारण नवीनीकृत नहीं हुआ. यह केवल भंडारण के लिए था, लेकिन अवैध निर्माण भी हो रहा था.” पुलिस ने गोदाम मालिक दीपक मोहनानी और उनके पिता खूबचंद मोहनानी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया. राजेश नायक ने बताया कि गोदाम में करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे. यह त्रासदी मध्य प्रदेश और गुजरात के मजदूरों के लिए दर्दनाक साबित हुई, जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया.  

LOC पर पाक की नापाक हरकत, सुरक्षाबलों ने 4-5 घुसपैठिए किए ढेर

जम्मू कश्मीर पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिलें में घुसपैठ करने की कोशिश की है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. मंगलवार को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. सेना की जवाबी फायरिंग में 4-5 घुसपैठिए मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर एक बार फिर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पूंछ के कृष्णा घाटी में भारतीय सेना ने इस गोलीबारी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और हालात को नियंत्रित किया. सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश की तो भारतीय सेना ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें 4-5 घुसपैठियों को मार गिराया. सेना ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में घुसपैठ की कोशिश की गई है. भारतीय सेना ने कहा कि हमारी तरफ से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पूरे दिन रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही और भारतीय सेना कृष्णा घाटी क्षेत्र में पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी साइड को भारी नुकसान हुआ है. हाल के महीनों में यह पहली बार है जब सेना ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की पुष्टि की है. इस साल फरवरी की शुरुआत में कृष्णा घाटी सेक्टर में इसी तरह की क्रॉस-फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं. रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 1 अप्रैल को एलओसी के पार पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट हुआ. इसके बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी की गई और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब दिया. स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

PMMY: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना? इससे कैसे बदल रही है महिलाओं की तकदीर? जानिए

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) में महिलाओं की भागीदारी 52 करोड़ खाताधारकों में से 68 प्रतिशत है। महिलाओं की इस बढ़ती भागीदारी ने पिछले 10 वर्षों में महिला उधारकर्ताओं की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाया है। यह जानकारी बुधवार को एक रिपोर्ट में दी गई। पीएमएमवाई जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले नौ वित्त वर्षों वित्त वर्ष 2016 से वित्त वर्ष 2025 में, प्रति महिला पीएमएमवाई वितरण राशि 13 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर 62,679 रुपये हो गई, प्रति महिला वृद्धिशील जमा राशि 14 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर 95,269 रुपये हो गई, जो दर्शाता है कि पीएमएमवाई जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रभावी साधन बन गया। उद्यमशीलता से वंचित सामाजिक समूहों को जोड़ने में पीएमएमवाई कारगर रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्यमशीलता से वंचित सामाजिक समूहों को जोड़ने में पीएमएमवाई का प्रभाव काबिले-तारीफ रहा है। 52 करोड़ पीएमएमवाई खातों में से लगभग आधे एससी/एसटी और ओबीसी सामाजिक वर्गों के हैं। वहीं, एक कदम आगे बढ़ते हुए, कुल खाताधारकों में से 68 प्रतिशत महिला उद्यमी हैं जबकि 11 प्रतिशत अल्पसंख्यक समूहों से हैं। बिहार में पीएमएमवाई महिला उद्यमियों की संख्या 4.2 करोड़ पहुंचा एसबीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में पीएमएमवाई महिला उद्यमियों की संख्या 4.2 करोड़ है, जो कि सबसे अधिक है। इसके बाद 4.0 करोड़ महिला उद्यमियों के साथ तमिलनाडु, 3.7 करोड़ महिला उद्यमियों के साथ पश्चिम बंगाल का स्थान आता है। महाराष्ट्र में कुल महिला खाताधारकों की 79 प्रतिशत सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, उसके बाद झारखंड में 75 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत है।” लोन का औसत टिकट साइज लगभग तीन गुना पहुंचा लोन का औसत टिकट साइज लगभग तीन गुना हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2016 में 38,000 रुपये से वित्त वर्ष 2023 में 72,000 रुपये और वित्त वर्ष 2025 में 1.02 लाख रुपये हो गया। लेटेस्ट सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएमएमवाई के तहत, योजना की शुरुआत से लेकर 28 फरवरी, 2025 तक 33.19 लाख करोड़ रुपये के 52.07 करोड़ लोन स्वीकृत किए गए हैं। माइक्रो फाइनेंस संस्थानों द्वारा 20 लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री संस्थागत ऋण प्रदान किया जाए माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंसिंग एजेंसी (एमयूडीआरए) के तहत पीएमएमवाई की स्थापना माइक्रो यूनिट्स से संबंधित विकास और पुनर्वित्त गतिविधियों के लिए की गई थी। पीएमएमवाई यह सुनिश्चित करता है कि सदस्य ऋण देने वाली संस्थाओं (एमएलआई) – अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (एमएफआई) द्वारा 20 लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री संस्थागत ऋण प्रदान किया जाए। एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिशु की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2016 में 93 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 51.7 प्रतिशत हो गई है एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिशु की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2016 में 93 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 51.7 प्रतिशत हो गई है, जबकि किशोर खाते की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2016 में 5.9 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 44.7 प्रतिशत हो गई है।रिपोर्ट में कहा गया है, “इससे साफ पता चलता है कि कुछ शिशु खातों में वृद्धि हुई है और किशोर ऋण की उच्च सीमा का लाभ उठाया गया है। साथ ही एमएसएमई इकाइयां बड़ी हो रही हैं।” क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना योजना? प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को सशक्त बनाना है। माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंसिंग एजेंसी (MUDRA) के तहत, यह योजना अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (SCB), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (MFI) के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी वाला ऋण प्रदान करती है।

आज गेंदबाजों की आएगी शामत, बल्लेबाज दिखाएंगे अपना बाहुबल, बेंगलुरू में चौके और छक्कों की होगी बारिश

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां आज यानी बुधवार 2 अप्रैल को बेंगलुरू पहुंचने वाला है। यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। बेंगलुरू में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। ऐसे में अगर बेंगलुरू में फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला हो तो हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां अक्सर 200 प्लस के स्कोर बनते हैं। एक सीजन में आधे से ज्यादा बार भी ऐसा होता रहता है। यहां हमेशा बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती रही है। गेंदबाजों के लिए इस मैदान को कब्रगाह माना जाता है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। अब तक यहां आईपीएल के 96 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 41 मैचों में जीत उस टीम को मिली है, जिसने पहले बल्लेबाजी की, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 49 मुकाबले जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 171 रन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हाई स्कोरिंग वेन्यू है, क्योंकि इसकी बाउंड्री भी छोटी हैं। वहीं, अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 69 फीसदी के करीब विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं और स्पिनरों को 31 फीसदी विकेट मिलते हैं। स्पिनरों ने यहां 300 से ज्यादा विकेट निकाले हैं, जबकि पेसर्स को 700 के करीब विकेट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेसर्स को विकेट तो मिलते हैं, लेकिन स्पिनर भी मैच में अपना थोड़ा बहुत योगदान जरूर देते हैं। आरसीबी और जीटी के अब तक के आईपीएल अभियान की बात करें तो बेंगलुरू की टीम ने दो मुकाबले घर के बाहर जीते हैं, जबकि गुजरात ने अब तक घर पर दो मैच खेले हैं। इनमें से एक मैच में टीम को हार मिली, जबकि एक मैच में जीत मिली। ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि आरसीबी की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी और गुजरात जीत की लय बरकरार रखना पसंद करेगी।

राजस्थान में बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने सरकार की नई योजना

जयपुर राजस्थान में बीपीएल परिवारों को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना लेकर आई है। पहले चरण में यह योजना प्रदेश के सर्वाधिक वंचित 5 हजार गांवों में लागू होगी, जिस पर इस साल 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके तहत केन्द्र और राज्य सरकार की 102 योजनाओं के जरिए बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे परिवारों को एपीएल यानी गरीबी रेखा से ऊपर लाया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बार वित्त और विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए इस योजना को लागू करने की घोषणा की थी। पंचायत राज व ग्रामीण विकास विभाग ने इस योजना को लागू करने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और एक अप्रैल यानी मंगलवार से यह योजना प्रदेश भर में लागू कर दी गई है। योजना में सबसे पहले उन गांवों का चुना जाएगा, जहां बीपीएल परिवारों की संख्या कम है। बीपीएल जनगणना के अनुसार प्रदेश में अभी करीब 22 लाख परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। राज्य सरकार गरीबी मुक्त गांव योजना के जरिए इन परिवारों को गरीबी से ऊपर लेकर आएगी। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार की आजीविका सृजन व रोजगार की 14, महिला सशिक्तकरण की 16, वित्तीय समावेशन की 13 और सामाजिक सुरक्षा की 49 योजनाओं का सहारा लिया जाएगा। हर परिवार पर लाख रुपए होंगे खर्च योजना के तहत राज्य सरकार चिन्हित गांवों के बीपीएल परिवारों पर एक-एक लाख रुपए खर्च कर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका उपार्जन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगी। ऐसे परिवारों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 15 हजार रुपए तक की वर्किंग कैपिटल भी दी जाएगी, ताकि ये परिवार खुद का कोई रोजगार कर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का मकान, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्तियां आदि योजनाओं से इन परिवारों को प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कोशिश यह रहेगी कि केन्द्र व राज्य सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना से बीपीएल परिवार वंचित ना रहे। हर तीन महीने में लेंगे फीडबैक योजना का हर तीन महीने में फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही यह देखा जाएगा कि धरातल पर इस योजना का कितना असर आ रहा है। प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं से जोड़े गए बीपीएल परिवारों के जीवन में इससे क्या परिवर्तन आया है। इस इम्पेक्ट स्टडी के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि इस परिवार को आगे और किस तरह की जरूरत है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। 21 हजार रुपये के साथ मिलेगा आत्मनिर्भर परिवार कार्ड बीपीएल परिवार के लिए तय किए सामजिक और आर्थिक पैरामीटर्स में 15 पैरामीटर्स पूरे कर गरीबी रेखा से ऊपर आए परिवारों को सरकार की ओर से आत्मनिर्भर परिवार कार्ड दिया जाएगा और साथ में 21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। हालांकि इन परिवारों को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं किया जाएगा और जिन योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा था, वह जारी रहेगा। परियोजना निदेशक और पदेन उपसचिव ओमकारेश्वर शर्मा का कहना है कि जिला कलेक्टरों द्वारा गांवों और परिवारों के सर्वे का काम इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। योजना का उद्देश्य बीपीएल परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और यदि वे किसी भी सरकारी योजना से वंचित हैं, उन्हें  प्राथमिकता से उस योजना से जोड़ना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रधानमंत्री जन-मन योजना में मध्यप्रदेश ने बनाई देश की पहली सड़क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अगले तीन वर्ष में प्रदेश की सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तर पर सर्वे कराकर विकसित करें कार्य योजना, जनप्रतिनिधियों का भी लें अभिमत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री जन-मन योजना में मध्यप्रदेश ने बनाई देश की पहली सड़क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सड़कों के संधारण और उन्नयन में भारत सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम राज्य में विकसित ई-मार्ग पोर्टल भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया लागू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के सुगम आवागमन और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश की शत-प्रतिशत बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करें। सभी जिलों में सड़कों की आवश्यकता का वैज्ञानिक आधार पर सर्वे सुनिश्चित कर कार्य-योजना बनाई जाए। सड़कों की आवश्यकता के संबंध में विधायकों और पंचायत प्रतिनिधियों का अभिमत अवश्य लिया जाए। राज्य सरकार अगले तीन वर्ष में सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अतिवृष्टि, बाढ़ तथा अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और उनके उन्नयन की आवश्यकता के प्रति सतर्क रहते हुए तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जाए। सड़कों के रख-रखाव और नियमित निरीक्षण में मोबाइल एप, जियो टैगिंग तथा एआई टेक्नॉलोजी का उपयोग कर इसे अधिक प्रभावी बनाया जाए। सड़कों पर वर्तमान यातायात का सर्वे कर उन्नयन और लेन विस्तारीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पाण्डाटोला से बीजाटोला तक देश की पहली सड़क का निर्माण बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र में किया गया है। सड़कों के संधारण और उन्नयन के लिए भारत सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने में प्रदेश, देश में प्रथम रहा है। प्रदेश में मार्गों के संधारण के लिए वर्ष 2015-16 से लागू ई-मार्ग पोर्टल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई तथा केन्द्र सरकार द्वारा इसे सम्पूर्ण देश में नेशनल ई-मार्ग के रूप में लागू किया गया है। बताया गया कि प्रदेश की 89 हजार बसाहटों में से 50 हजार 658 बसाहटों तक रोड़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर ली गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत बनने वाली 11 हजार 544 बसाहटों के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 26 हजार 798 बसाहटों की कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार द्वारा पहल की जा रही है। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि सामान्य संधारण कार्यों का प्राक्कलन तैयार करने और तकनीकी प्रशासकीय स्वीकृति आदि की ऑनलाइन व्यवस्था सम्वेग पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।  

विष्णु सरकार की नक्सल हिंसा पीड़ित लोगों के लिए नई पॉलिसी, होगा फायदा, सहायता राशि बढ़ाई गई

रायपुर छतीसगड़ शासन की आत्म समर्पण पुनर्वास नीति में किया गया बड़ा बदलाव. नक्सल संगठन कोई भी लीडर आत्म समर्पण करता हैं तो उसकी सहायता राशि की जाएगी दुगनी. ग्राम पंचायत या कोई ब्लाक नक्सल मुक्त होता है तो उसके विकास कार्यों के लिए स्वीकृति किये जायेंगे 1 करोड़ रुपए. बस्तर आई जी ने एक बार फीर नक्सल संगठन से की अपील. आगे आये और करे आत्म समर्पण.. क्षेत्र के विकास में बने भागीदारी. वरना भुगते अंजाम.  छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवादी, आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 लागू हो गई है। इस नीति के तहत नक्सलवाद से पीड़ित व्यक्तियों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास के लिए मदद दी जाएगी। समर्पण करने वाले नक्सलियों को नकद राशि 50 हजार रुपए के साथ जमीन, मकान, और जो नक्सली जमीन, मकान, और जो नक्सली हथियार, गोला-बारूद के साथ समर्पण करेंगे, उन्हें मुआवजा राशि भी मिलेगी। यह नीति अगले दो साल तक लागू रहेगी। वहीं कुछ प्रावधान आम जनता के उन व्यक्तियों के लिए भी लागू होंगे, जिन्होंने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में पुलिस को विशेष सहयोग किया  हो अथवा स्वयमेव आम जनता की रक्षा व शासकीय, अशासकीय संपत्ति की सुरक्षा के दौरान नक्सलियों से मुकाबला किया हो। नक्सल पीड़ितों को मिलेगी ये मदद नक्सली हिंसा में  किसी आम नागरिक के मृत शारीरिक रूप से अर्पण होने या गंभीर रूप से पागल होने, किसी व्यक्ति की संपत्ति की आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से क्षति होने पर उन्हें 5 लाख रुपए, पुलिस के ‘विशेष सहयोगी की नक्सली घटनाओं में मृत्यु पर कुल राशि 5 लाख रुपए के स्थान पर कुल राशि 10 लाख रुपए दी जाएगी। केंद्रीय योजना के तहत दी जाने वाली राशि इसके अतिरिक्त होगी। घायल को स्थायी असमर्थ होने पर पांच लाख, गंभीर रूप से घायल होने पर दो लाख रुपए। पुलिस के ‘विशेष सहयोगी’ के स्वयं परिवार के सदस्यों के प्रकरणों में यह राशि क्रमशः ४ लाख एवं 4 लाख होगी, इसी तरह चल संपत्ति (अनाज, कपड़े, घरेलू सामान) के नुकसान पर रुपए 40 हजार, स्थायी संपत्ति (मकान, दुकान आदि) कच्चे मकान, पक्के मकान के 60 हजार और रुपए 1.50 लाख दिए जाएंगे। जीविकोपार्जन के साधन की क्षति जैसे बैलगाड़ी, नाव, ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रैक्टर, जीप, ट्रक, रोड रोलर, जेसीबी, पोकलेन एवं सड़क निर्माण में शामिल अन्य उपकरण पर 60 हजार रुपए से लेकर 8 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जमीन और मकान या बदले में रकम भी हत्या, गंभीर चोट या स्थाई अपंगता के प्रकरणों में सुरक्षा तथा अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए यदि शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में पुनर्वास करना आवश्यक हो, ग्रामीण क्षेत्र में 1.5 हेक्टेयर कृषि भूमि अथवा शहरी क्षेत्रों में 4 डिसमिल (1742 वर्गफुट) आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। यदि भूखण्ड उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो पीड़ित परिवार को ग्रामीण क्षेत्र में 4 लाख रुपए एवं शहरी क्षेत्र में 8 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस नीति में भूखण्ड का आकार एवं उसके बदले में मुआवजा राशि मात्र समावेश किया गया है। व्यावहारिक रूप से भूमि की सीमित उपलब्धता के कारण अधिकांश प्रकरणों में मुआवजा राशि ही देय होगी। ऐसे पीड़ित परिवार द्वारा 3 वर्ष के भीतर कृषि होगी। ऐसे पीड़ित परिवार द्वारा 3 वर्ष के भीतर कृषि भूमि क्रय करने पर अधिकतम 2 एकड़ की भूमि पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क से पूर्ण छूट दी जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कौन नक्सल नीति में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को इस प्रकार परिभाषित किया गया है। भारत शासन, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम के अंतर्गत कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माओवादी एवं उसके अग्र संगठन दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ, क्रांतिकारी आदिवासी बालक संघ, क्रांतिकारी किसान कमेटी, महिला मुक्ति मंच, आरपीसी या जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंच, पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया, तृतीय प्रस्तुति कमेटी, झारखंड जनमुक्ति परिषद, जनहित क्रांति पार्टी, मूलनिवासी बचाओ मंच का सदस्य, चाहे वह किसी भी पद पर हो एवं शासन द्वारा समय-समय पर घोषित विधि विरुद्ध नक्सली संगठन का सदस्य हो, या रहा हो। ईनामी नक्सलियों को मिलेगा बड़ा इनाम राज्य में सक्रिय रुपए 5 लाख या उससे अधिक के ईनामी नक्सली द्वारा आत्मसमर्पण के बाद शहरी क्षेत्र में अधिकतम 4 डिसमिल (1742 वर्गफुट) जमीन आवास के लिए अथवा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 1 हेक्टेयर कृषि भूमि दी जाएगी। जमीन नहीं दिए जाने की स्थिति में अचल संपत्ति अथवा जमीन क्रय करने के लिए रुपए 2 लाख अनुदान राशि दी जाएगी। इस नीति में भूखण्ड का आकार एवं उसके बदले में  मुआवजा राशि मात्र का समावेश  किया गया है। व्यावहारिक रूप से भूमि की सीमित उपलब्धता के कारण अधिकांश प्रकरणों में मुआवजा राशि ही देय होगी। शादी के लिए 1 लाख नीति के मुताबिक आत्मसमर्पण के बाद प्रति व्यक्ति को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान दी जाएगी। अविवाहित अथवा जीवित पति, पत्नी न होने की स्थिति में आत्मसमर्पण करने के 3 वर्ष के भीतर आत्मसमर्पणकर्ता यदि विवाह करने यदि विवाह करने का इच्छुक है तो उसको 1 लाख रुपए अनुदान राशि विवाह के समय दी जाएगी। विवाह की स्थिति में पति, पत्नी दोनों आत्मसमर्पित नक्सली होने की स्थिति में, दोनों को एक इकाई मानकर लाभ दिया जाएगा।

Indian Navy में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

भारतीय नौसेना ने SSR की मेडिकल ब्रांच में सेलर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक विभाग की वेबसाइट sailornavy.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभाग का नाम: भारतीय नौसेना पद का नाम: सेलर्स पदों की संख्या: आवेदन की तिथि: 10 अप्रैल 2025 योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। वेतन : 69,100 रुपए आयु सीमा : 19 साल चयन प्रकिया : एंट्रेंस टेस्ट फिजिकल टेस्ट, रिटन एग्जाम और मेडिकल टेस्ट आवेदन प्रकिया: ऑफिशियल वेबसाइट sailornavy.cdac.in पर जाकर आवेदन करें।

गुजरात की बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुजरात के बनासकांठा में हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा कई श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की हृदय-विदारक घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मध्यप्रदेश सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। गुजरात सरकार से समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।  

टीआई ने महिला की थकान उतारने के नाम पर दी नशीली गोली, फिर बनाये शरीरिक संबंध

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर यानि टीआई ने एक महिला की थकान उतारने के नाम पर उसे नशीली गोली खिला दी। और उसके साथ मौके का फायद उठाकर खुद ‘गंदा काम’ करके अपनी थकान मिटाने लगा। भोपाल के महिला पुलिस थाने में इस टीआई पर एफआईआर दर्ज हो गई है। पूरा मामला झाबुआ जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया से जुड़ा है। वह भोपाल के अयोध्यानगर थाने में टीआई रह चुका है, लेकिन विवाद के चलते उसका तबादला झाबुआ में कर दिया गया था। टीआई के खिलाफ 32 वर्षीय एक होटल संचालिका ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया है कि टीआई कुंसारिया ने वर्ष 2019 में नशीली देवा देकर पहली बार उनसे रिश्ते कायम किए। उसके बाद शादी का झांसा देकर 2023 तक इसी तरह गंदा काम किया। पुराने परिचित थे दोनों युवती ने शिकायत में बताया कि इंस्पेक्टर राजकुमार कुंसारिया उसके पुराने परिचित थे। वह काफी सालों बाद एक दिन अचानक मिले। इसी दौरान 23 अगस्त 2019 को उन्होंने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया था। टीआई ने कहा कि आप काफी काम कर थका जाती होगी, इसलिए एक टेबेलेट खा लो, आराम मिल जाएगा। महिला ने जैसे ही टेबलेट खाई उसका दिमाग घूमने लगा, फिर कुछ याद नहीं रहा। शादी का भरोसा फिर इनकार इसी मौके का फायदा उठाकर राजकुमार ने उनके साथ रिश्ते कायम किए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी टीआई ने उनको शादी करने का भरोसा दिया। उसके बाद से उसने कई सालों तक दोनों के बीच यह काम चलता रहा। जब टीआई का मन भर गया तो मार्च 2023 को उसने शादी से इनकार कर दिया। टीआई कर चुके शिकायत करीब एक साल पहले टीआई राजकुमार कुंसारिया की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। टीआई ने कहा था कि महिला ने उनसे 3 लाख रुपए ऐंठे थे, लेकिन अब उनपर ही एफआईआर हो गई।

भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल की सगाई हुई सगाई, ताइक्वांडों खिलाड़ी का थामा हाथ

जींद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल की सगाई शहर के एक निजी होटल में जींद निवासी ताइक्वांडों की नैशनल खिलाड़ी अंशुल श्योकंद से हुई। इस सगाई समारोह में दोनों पक्षों के 70 नजदीकी लोग शामिल हुए। अंशुल के पिता कुलदीप किसान हैं और उनकी मां सीमा नर्सिंग आफिसर हैं। पहले अंशुल की मां सीमा की ड्यूटी रोहतक पीजीआई में रही। इस दौरान परिवार के सदस्य रोहतक ही रहते थे। वहीं पर अमित के पिता के साथ कुलदीप की जान-पहचान हुई थी। अब अंशुल का परिवार जींद के विजयनगर में रह रहा है।   बता दें कि अमित पंघाल का भाई अजय विदेश में गया हुआ है और वह अक्टूबर माह तक लौटेगा, उसके बाद नवंबर में अमित और अंशुल की शादी का प्लान परिवार के लोगों ने किया है। अंशुल इंडियन एयरफोर्स की तैयारी कर रही है और हाल ही में उसने एयरफोर्स का एग्जाम क्लीयर भी किया है। रोहतक जिले के गांव मायना निवासी अमित पंघाल अंशुल को काफी सालों से जानते हैं।   बड़े भाई को देख रोहतक के साथ लगते गांव मायना के निवासी अमित पंघाल अपने बड़े भाई अजय पंघाल को मुक्केबाजी करते देख रिंग में उतरे थे। अजय पंघाल सेना में हैं, लेकिन वो ओलंपिक में नहीं जा सके। अमित ने उनका सपना पूरा किया। गांव में ही कोच अनिल धनखड़ ने रिंग में मुक्केबाजी के पंच सिखाए। देखते ही देखते अमित ने रिंग में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 2016 में नेशनल गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 में सेना को ज्वाइन किया था। कॉमनवेल्थ में सिल्वर और गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, एशियन गेम्स में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज, सिल्वर और गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। अमित पंघाल की मां उषा पंघाल गृहणी हैं, जबकि पिता विजेंद्र पंघाल एक छोटे किसान हैं।  

MP की इंदौर लोकसभा सीट के सांसद लालवानी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, याचिका हाईकोर्ट में दायर

इंदौर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के मामले पर मंगलवार को सुनवाई हुई. दरअसल, इंदौर सांसद के खिलाफ पिछले साल एक चुनाव याचिका दायर की गई थी. इंदौर से दूसरी बार निर्वाचित हुए सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ सेना से रिटायर्ड धर्मेन्द्र सिंह झाला ने ये याचिका दायर की थी. इस याचिका में धर्मेंद्र सिंह झाला ने अपना नामांकन गलत तरीके से रिजेक्ट किए जाने के आरोप लगाते हुए वर्तमान सांसद लालवानी का निर्वाचन शून्य कराने की मांग की थी. दो सप्ताह बाद फिर होगी सुनवाई इंदौर हाई कोर्ट में इंदौर सांसद शंकर लालवानी का निर्वाचन शून्य घोषित करने के मामले पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने अन्य पक्षों को सुनने की बात कही है और इस पूरे मामले में दो सप्ताह बाद फिर सुनवाई होगी. वहीं सांसद शंकर लालवानी की ओर से भी कोर्ट में एक आवेदन लगाया गया है. याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप बता दें कि याचिकाकर्ता धर्मेंद्र सिंह झाला ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इंदौर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन फॉर्म भरा था. उन्होंने याचिका में कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका नाम गलत तरीके से प्रत्याशियों की सूची से बाहर कर दिया था. उन्होंने आरोप लगाए कि नाम वापसी के फॉर्म पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे और फॉर्म पर पिता का नाम भी अलग था. याचिकाकर्ता ने आगे कहा, ” मैंने नामांकन वापस लिया ही नहीं. बावजूद इसके, मेरा नाम प्रत्याशी की सूची से बाहर कर दिया गया.” इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने कोर्ट के समक्ष विभिन्न तरह के तर्क भी दिए, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई की. याचिका खारिज करने की मांग कोर्ट के समक्ष सांसद शंकर लालवानी की ओर से अधिवक्ता मनोज द्विवेदी ने भी एक आवेदन प्रस्तुत किया है. इसमें यह मांग की गई है कि धर्मेंद्र सिंह झाला द्वारा दायर की गई याचिका चलने योग्य नहीं है, इसे निरस्त किया जाए. फिलहाल कोर्ट ने इस पूरे मामले में सुनवाई कर याचिकाकर्ता से इस संबंध में अन्य तथ्यों पर दो सप्ताह में जवाब मांगा है. कौन हैं शंकर लालवानी? शंकर लालवानी इंदौर के लोकप्रिय नेता हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. लोकसभा चुनाव 2024 में शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से 10 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर इतिहास रच दिया था. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापिसी के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया था.

‘जाट’ का नया गाना ‘Touch Kiya’ हुआ रिलीज, उर्वशी रौतेला के आइटम सॉन्ग पर मिले नकारात्मक रिएक्शन

मुंबई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अब बहुत कम समय ही बाकी हैं। बैसाखी के मौके पर इसे थिएटर्स में उतारा जाएगा। ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब इसका एक नया गाना आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि इसमें कोई और नहीं, बल्कि ‘दबिड़ी दबिड़ी’ फेम उर्वशी रौतेला हैं। उनका आइटम सॉन्ग है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘जाट’ को गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है। मैत्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का गाना Touch Kiya आउट हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जादू बिखेरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि लोग उनके इस गाने और डांस मूव्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अश्लील-घटिया बता रहे हैं। 4:15 मिनट के इस गाने को Zee म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे 1 घंटे में सिर्फ 80 हजार व्यूज मिले हैं। उर्वशी रौतेला का ‘टच किया’ गाना आउट गाने में रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं, जिनसे सामने ये परफॉर्मेंस चल रही है। वहीं, विनीत इस गाने में उर्वशी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये BTS वीडियो भी है, जिसमें शूटिंग के हिस्से भी देखने को मिले हैं। अब इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने लिखा, ‘छी कितना गंदा गाना और गंदा डांस है।’ एक ने लिखा, ‘ये डांस करते हुए कितनी बेकार लगती है, जिसकी कोई हद नहीं।’ एक ने लिखा, ‘क्या घटियापन है।’ एक ने लिखा, ‘इतना गंदा डांस। ये डांस के नाम पर क्या हो रहा है।’ फिल्म ‘जाट’ के लिए रणदीप हुड्डा की मेहनत सनी देओल फिल्म ‘जाट’ का ये पहला गाना है, जिसके बोल लोगों को पसंद नहीं आए। हालांकि इसमें विलेन बने रणदीप ने काफी मेहनत की है। उन्होंने रणतुंगा के किरदार के लिए अपनी आवाज बदली है और वजन भी बढ़ाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक दिखने के लिए बाल भी बढ़ाए हैं। वहीं, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुडवालों को साउथ के प्रोड्यूसर्स से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी फिल्मों में भारत दिखाई देता है। उन्होंने इशारा किया था कि वह आने वाले समय में साउथ में जाकर बसना चाहते हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक महिला की मौत, वन विभाग ने ग्रामीण जंगल के ज्यादा अंदर ना जाएं

उमरिया  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पंपदा रेंज अंतर्गत कुशवाहा कोठिया गांव के पास बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। सुबह 9 हुई इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं। बताया गया है कि बाघ ने उस समय महिला पर हमला किया जब वह महुआ बीन रही थी। बाघ के हमले में मरने वाली महिला का नाम रानी सिंह पति ओमप्रकाश सिंह गोड़ उम्र 27 साल निवासी कुशमाहा कोठिया बताया गया है। घटना के समय महिला घर के बगल में सुबह 9 बजे महुआ बीन रही थी। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई। गांव के नजदीक बाघ बताया गया है कि जंगल के बीच बसे इस गांव के काफी नजदीक बाघ घूम रहा है। बाघ झाड़ियां में छिपा हुआ था और उसकी नजर आसपास थी। जब रानी महुआ बीनने के लिए झुकी तो बाघ ने उसे भी जानवर समझ लिया और उसके ऊपर हमला कर दिया। बाघ ने महिला की गर्दन दबोच ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला को चीखने चिल्लाने का भी अवसर नहीं मिल पाया। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने महिला पर बाघ को हमला करते हुए देख लिया था, जिससे उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिणाम स्वरूप बाघ महिला को मारने के बाद वहां से भाग गया। ग्रामीणों में दहशत गांव के इतने नजदीक बाघ के होने की वजह से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि बाघ को यहां से हटाया जाए अन्यथा वह फिर किसी पर हमला कर सकता है। गांव के लोगों का कहना है कि इन दिनों महुआ गिर रहा है और ग्रामीण महुआ बीनने जाएंगे ही। क्योंकि वे वनोपज पर वह निर्भर हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया है कि वह जंगल के ज्यादा अंदर ना जाएं। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए बाघ को जंगल के अंदर हांकने का आश्वासन भी दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88