LATEST NEWS

टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के करीब विराट कोहली, 4 खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के स्टार बल्लेबाज विराट कहोली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जारी फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज टूर्नामेंट के आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। आरसीबी की टीम अपना तीसरा मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतक भी लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में 13 हजार या उससे अधिक रन सिर्फ चार बल्लेबाजों ने बनाए हैं, इस लिस्ट में आज विराट कोहली का नाम भी जुड़ सकता है। कोहली को टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 2007 से अभी तक 401 मैचों में 12976 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनके आगे कीरोन पोलार्ड (13537), शोएब मलिक (13557), एलेक्स हेल्स (13610) और क्रिस गेल (14562) हैं। विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टी20 और टेस्ट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। एक समय कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। उन्होंने पिछले साल खेल के सबसे छोट प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए थे। विराट आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टी20 लीग में 8000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

सुपेला से सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक अंडरब्रिज में पलटा, चालक घायल

दुर्ग दुर्ग के सुपेला स्थित अंडर ब्रिज में देर रात एक ऑयल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में हजारों लीटर ऑयल भरा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने अंडरब्रिज का आवजाही को बंद कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने ट्रक पर फोम का छिड़काव कर आग लगाने से बचाया गया। सुपेला के नवनिर्मित रेलवे अंडरब्रिज में 1 अप्रैल की देर रात सुपेला से सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक अचानक अंडरब्रिज में जाकर पलटा गया। इस ट्रक में हजारों लीटर ऑयल भरा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ऑयल का अंडरब्रिज में फैल चुका था। दमकल कर्मियों ने ट्रक पर फोम का छिड़काव किया गया। जिससे आग लगने से बचाया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में ट्रक ड्राइवर को चोट आई है। जिससे अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर यातायात पुलिस भी पहुंची और अंडरब्रिज से आवाजाही करने वाले का रूट परिवर्तन किया गया है।

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ का पहला गाना रिलीज़

मुंबई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अब बहुत कम समय ही बाकी हैं। बैसाखी के मौके पर इसे थिएटर्स में उतारा जाएगा। ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब इसका एक नया गाना आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि इसमें कोई और नहीं, बल्कि ‘दबिड़ी दबिड़ी’ फेम उर्वशी रौतेला हैं। उनका आइटम सॉन्ग है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘जाट’ को गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है। मैत्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का गाना Touch Kiya आउट हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जादू बिखेरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि लोग उनके इस गाने और डांस मूव्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अश्लील-घटिया बता रहे हैं। 4:15 मिनट के इस गाने को Zee म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे 1 घंटे में सिर्फ 80 हजार व्यूज मिले हैं। उर्वशी रौतेला का ‘टच किया’ गाना आउट गाने में रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं, जिनसे सामने ये परफॉर्मेंस चल रही है। वहीं, विनीत इस गाने में उर्वशी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये BTS वीडियो भी है, जिसमें शूटिंग के हिस्से भी देखने को मिले हैं। अब इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने लिखा, ‘छी कितना गंदा गाना और गंदा डांस है।’ एक ने लिखा, ‘ये डांस करते हुए कितनी बेकार लगती है, जिसकी कोई हद नहीं।’ एक ने लिखा, ‘क्या घटियापन है।’ एक ने लिखा, ‘इतना गंदा डांस। ये डांस के नाम पर क्या हो रहा है।’ फिल्म ‘जाट’ के लिए रणदीप हुड्डा की मेहनत सनी देओल फिल्म ‘जाट’ का ये पहला गाना है, जिसके बोल लोगों को पसंद नहीं आए। हालांकि इसमें विलेन बने रणदीप ने काफी मेहनत की है। उन्होंने रणतुंगा के किरदार के लिए अपनी आवाज बदली है और वजन भी बढ़ाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक दिखने के लिए बाल भी बढ़ाए हैं। वहीं, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुडवालों को साउथ के प्रोड्यूसर्स से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी फिल्मों में भारत दिखाई देता है। उन्होंने इशारा किया था कि वह आने वाले समय में साउथ में जाकर बसना चाहते हैं।

जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वो नस्लें खराब हो जाती : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू क्रांति अभियान चलाने की घोषणा की है. इसे लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का काम शुरू होगा. अभियान इसी महीने से शुरू होगा. इस काम के लिए बागेश्वर धाम से टीमें रवाना हो गई हैं. सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “जहां बरसात नहीं होती है, वहां की फसलें खराब हो जाती हैं. जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वो नस्लें खराब हो जाती हैं. इस वीडियो के माध्यम से देश में नई क्रांति खड़ी होने वाली है. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हम कट्टर हिंदू बनाने का काम करेंगे. सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक प्रभारी नियुक्त क्या जाएगा. 10 गांवों को मिलाकर बनाया जाएगा एक मंडल उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्टिंग मंडल प्रभारी को होगी. एक मंडल 10 गांवों को मिलाकर बनाया जाएगा. ये जिला अध्यक्ष को रिपोर्ट करेगा. सभी प्रभारियों को तीन-चार महीने में बागेश्वरधाम आना होगा. यहां कार्य की प्रगति के बारे में बताना होगा. इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री लगातार हिंदू राष्ट्र की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि पूरे देश में हिंदुओं को जगाना है. जब तक पूरे भारत के हिंदू जाग नहीं जाते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा था कि तुम मेरा साथ दो हम मिलकर हिंदू राष्ट्र देंगे. राम के हृदय में बाबा भोलेनाथ बैठे हैं और भोलेनाथ के हृदय में राम हैं. उन्होंने कहा था कि भारत का बच्चा अब जय श्रीराम बोलेगा. बाबा आएगा, सनातन धर्म का परचम लहराएगा, लेकिन हमारे हनुमान जी को कोई रोके, भगवान राम को रोके, हमें अच्छा नहीं लगता है.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देशभर में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई

प्रदेश में हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में करियर काउंसलिंग की सुविधा कक्षा 9वीं एवं 11वीं में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाये, अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उसी कक्षा में प्रवेश के लिये काउंसलिंग प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देशभर में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई कौशल विकास की प्रमुख दो योजना भोपाल प्रदेश में शासकीय हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिये करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उचित चयन श्रेष्ठ करियर कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाये हैं। उनके अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उसी कक्षा में प्रवेश के लिये काउंसलिंग की जा रही है। ऐसे विद्यार्थी जो आगे की पढ़ाई निरंतर नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें हार के आगे जीत कार्यक्रम में आईटीआई पाठ्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी देकर उन्हें व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर और करियर काउंसलर की सेवा लेने के लिये कहा गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना इस योजना में आवेदकों को अपनी ग्राम पंचायत ग्राम रोजगार सेवक के साथ दाखिला लेने की आवश्यकता है। आवेदक को ट्रेनिंग सेंटर के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके लिये आवेदक को आवश्यक पहचान-पत्र, इनमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी रोजगार सेवक को देनी होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण के बाद ऋण उपलब्ध कराने में आवेदक को पूरी मदद दी जायेगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देशभर में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है। इस योजना में 3 माह, 6 माह और एक साल के लिये युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। कौशल संबंधी कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट दिये जाने का प्रावधान है। यह सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होता है। इस योजना में भी प्रशिक्षण के बाद ऋण प्राप्त करने की सुविधा है। इस योजना में केन्द्र सरकार ने कई टेलिकॉम कंपनियों को इस कार्य के लिये अपने साथ जोड़ रखा है। मोबाइल कंपनियां इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों को मेसेज करके एक फ्री टोल नंबर देंगी, जिस पर केंडिडेट को मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल के तुरंत बाद आवेदक के पास एक नंबर से कॉल आयेगा, जिससे बाद आवेदक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) सुविधा से जुड़ जायेगा। इस प्रक्रिया के बाद आवेदक को उसके निवास के आस-पास ट्रेनिंग सेंटर से जोड़ा जायेगा। केन्द्र सरकार का कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय अब तक एक करोड़ 50 लाख से अधिक युवाओं का कौशल उन्नयन कर चुका है। इस योजना में युवाओं को कन्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, फुड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, हेन्ड्रीक्रॉफ्ट, जेम्स और जूलरी समेत 40 क्षेत्र की ट्रेनिंग दिये जाने की सुविधा है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के लिये जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिये गये हैं।  

स्टेशन रोड सांई राम कॉलोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खुली, यह धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक

भोपाल भोपाल के अवधपुरी में ऋषिपुरम तिराहे के साथ अब सेमरा साईंराम कॉलोनी में भी शराब दुकान खुलने का विरोध तेज हो गया है। यहां बुधवार सुबह 11 बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। ताकि, दुकान दूसरी जगह शिफ्ट हो सके। रहवासियों का कहना है कि अभी जिस जगह दुकान है, वहां स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका भी है। ऐसे में हर रोज रहवासी परेशान हो रहे हैं। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। कलाली बंद कराने के लिए स्कूल बच्चे और महिलाएं भी मैदान में उतर गई हैं। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर इलाके में रैली भी निकाली और दुकान के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे जीतू मलोठिया ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित सांई राम कॉलोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर शराब दुकान है। यह धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक है। इस दुकान के सभी दस्तावेज चांदबड़ के नाम से हैं। बावजूद इसके यह सांई राम कॉलोनी में है। इन दुकानों से विजय नगर, सांई राम कॉलोनी, बाबू कॉलोनी, लक्ष्मीपुरी, सेमरा के हजारों लोग हर रोज परेशान हैं। इसलिए दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

हॉलीवुड एक्टर ‘बैटमैन’ वैल किल्मर नहीं रहे, 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लॉस एंजिल्स ‘बैटमैन’ फेम हॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार, अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने किया है। वह निमोनिया से पीड़ित थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली। कैलिफोर्निया में जन्में Val Kilmer ने एक्टिंग की पढ़ाई एक्टिंग स्कूल जुइलियार्ड से की थी। वे 1990 के दशक में हॉलीवुड के सबसे प्रमुख कलाकारों में से एक थे। उन्हें साल 2014 में गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि, वह कैंसर से ठीक हो चुके थे। निमोनिया की वजह से उनका निधन हो गया। ‘बैटमैन’ और ‘द डोर्स’ से हुए फेमस वैल के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो किल्मर को ‘बैटमैन’ और ‘द डोर्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अपने लंबे बाल और लुक्स के लिए भी खासा जाने जाते थे। किल्मर ने 1984 में आई फिल्म ‘टॉप सीक्रेट’ के साथ अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था। कॉमेडी फिल्मों में शानदार अभिनय कर फिल्मी दुनिया में एक बेहतर मुकाम हासिल की। कई एक्शन फिल्मों में किया काम एक्टर ‘टॉप सीक्रेट’, ‘रियल जीनियस’ के साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ और ‘विलो’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’, ‘द सेंट’, ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’, ‘अलेक्जेंडर’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वह कॉमेडी शो ‘रियल जीनियस’ में दिखाई दिए थे। उन्हें 1986 की हिट ‘टॉप गन’ में अभिनेता टॉम क्रूज के सह-कलाकार के रूप में पहचान मिली। टॉम क्रूज संग आए थे नजर वैल किल्मर 1995 में आई ‘बैटमैन फॉरेवर’ से छा गए। उनकी अंतिम रिलीज साल 2022 में आई ‘टॉप गन: मेवरिक’ थी, जिसमें वह अभिनेता टॉम क्रूज के साथ दिखाई दिए थे। वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। ‘टॉप सीक्रेट! ‘, ‘रियल जीनियस’ (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ (1986) और ‘विलो’ (1988) में अपनी सधी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

FY 2025 में देश में कुल 43 लाख गाड़ियां बिकीं, वैगनआर की बिक्री 1.98 लाख यूनिट रही

नई दिल्ली  आजकल लोगों के बीच SUV गाड़ियां खरीदने का चलन बढ़ रहा है। लेकिन देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की पुरानी गाड़ी वैगनआर ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में वैगनआर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। उसने टाटा की पंच को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। पिछले वित्त वर्ष में देश में वैगनआर की बिक्री 1.98 लाख यूनिट रही जबकि टाटा की पंच 1.96 लाख यूनिट के साथ दूसरे नंबर पर रही। हुंडई की क्रेटा 1.94 लाख यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर रही। वैगनआर की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टॉप 5 में ये अकेली छोटी गाड़ी है। बाकी सब SUV या UV गाड़ियां हैं। मारुति की अर्टिगा 1.90 लाख यूनिट के साथ चौथे और ब्रेजा 1.89 लाख यूनिट के साथ पांचवें नंबर पर रही। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि कई लोगों को लगता था कि हैचबैक गाड़ियां अब नहीं चलेंगी। लेकिन वैगनआर की बिक्री ने दिखा दिया कि अभी भी इस कैटगरी में दम है। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और यहां हर तरह के ग्राहक हैं। कुछ लोग हैचबैक गाड़ियों को पसंद करते हैं और उन्हें खरीदना चाहते हैं। बनर्जी ने यह भी कहा कि मारुति हर तरह की गाड़ियां बनाने और बेचने पर ध्यान दे रही है। इसमें SUV भी शामिल हैं, जो कंपनी के लिए एक अहम क्षेत्र है। एसयूवी की बिक्री उन्होंने कहा कि मारुति हर कैटगरी में गाड़ियां बेचती है। हम SUV या किसी और कैटगरी को कम नहीं आंकते। हम ग्राहकों को विकल्प देकर उनकी पसंद को सीमित नहीं करना चाहते। बाजार में SUV गाड़ियों की मांग बहुत ज्यादा है। पिछले कुछ साल में SUV की बिक्री दोगुनी हो गई है। अब ये सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं। FY25 में SUV की बिक्री 54% रहने का अनुमान है। इस दौरान कुल मिलाकर 43 लाख गाड़ियां बिकीं। मारुति की एक और हैचबैक गाड़ी स्विफ्ट 1.79 लाख यूनिट के साथ छठे नंबर पर रही। बलेनो की बिक्री 1.67 लाख यूनिट रही। मार्च में गाड़ियों की बिक्री मार्च में मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर की थोक बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट आई। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स की होलसेल बिक्री एसयूवी मॉडलों की मांग के दम पर बढ़ गई। मारुति ने पिछले महीने घरेलू बाजार में डीलरों को 1,50,743 यात्री वाहन भेजे, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 1,52,718 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में हुई थी। यह सालाना आधार पर 1% की गिरावट है। हुंडई की मार्च में उसकी घरेलू बिक्री 51,820 यूनिट रही, जो पिछले साल मार्च में 53,001 यूनिट रही थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 18% बढ़कर 48,048 यूनिट हो गई जबकि मार्च 2024 में यह 40,631 यूनिट रही थी। इसी तरह टाटा मोटर्स की मार्च में कुल यात्री वाहन बिक्री 3% बढ़कर 51,872 यूनिट हो गई, जो मार्च, 2024 में 50,297 यूनिट थी। किआ इंडिया की थोक बिक्री मार्च में 19% बढ़कर 25,525 यूनिट हो गई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि उसने पिछले महीने 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 30,043 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल इसी महीने 27,180 यूनिट थी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की थोक बिक्री इस साल मार्च में नौ प्रतिशत बढ़कर 5,500 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में उसने 5,050 गाड़ियां बेची थीं। होंडा कार्स इंडिया ने मंगलवार को कहा कि मार्च में उसकी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 7,228 यूनिट हो गई, जो पिछले साल मार्च में 7,071 यूनिट थी।

कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 11 घायल, एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों को दबोचा

सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र के गढ़टकनेत की डाला वाली ढाणी में कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर वहां मौजूद आरोपी और अन्य लोगों ने हमला कर दिया। हमले में अजीतगढ़ थाने के एसएचओ मुकेश सेपट और खंडेला थाने के एसएचओ इंद्रजीत यादव सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को भी तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस जब बदमाश महिपाल को पकड़ने डाला वाली ढाणी पहुंची तो वहां आरोपी के परिचित के यहां शादी समारोह चल रहा था, इसी दौरान समारोह में मौजूद आरोपी और अन्य लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, इसके बाद मौके पर पहुंची खंडेला पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद से पुलिस ने पूरे इलाके में दबिश देना शुरू कर दिया। रातभर चली कार्रवाई के बाद पुलिस बदमाशों को काबू करने में सफल रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भुवन भूषण यादव भी रातभर मोर्चा संभाले रहे और पुलिस की कार्रवाई की निगरानी करते रहे। पुलिस ने इलाके में सख्त रुख अपनाया और एक दर्जन से अधिक बदमाशों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गढ़टकनेत की डाला वाली ढाणी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जुटी हुई है और अब मुख्य आरोपी महिपाल और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बेंगलुरु-गुजरात होंगे आमने-सामने, बेंगलुरु जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। 4 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। बेंगलुरु ने कोलकाता और चेन्नई को हराया। वहीं गुजरात टाइटंस को पंजाब के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन अगले मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने मुंबई को हराया था। रजत पाटीदार के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही है। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजों ने भी इस बार अच्छा साथ दिया है और दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। आरसीबी की टीम बदलाव के बिना उतर सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। गुजरात टाइटंस ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतकर विपक्षी टीमों को बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की गलती ना करे। गुजरात टाइटन्स के लिए, साई सुदर्शन प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। उन्होंने इस सत्र में लगातार अर्धशतक जड़े हैं और टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जोस बटलर और गिल से बड़ी पारी की उम्मीद है। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा आरसीबी की बल्लेबाजी को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। गुजरात भी अपनी प्लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा।   गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

दूसरे ODI में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों के अंतर से हराया, न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम इस सीरीज को भी गंवा बैठी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों के अंतर से हराया है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 75 रनों से हार मिली थी। पाकिस्तान का कोई भी मुख्य बल्लेबाज इस मुकाबले में नहीं चला। पुछल्ले बल्लेबाजों में फहीम अशरफ और नसीम शाह ने अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल हे ने 99 रनों की पारी खेली और बेन सियर्स ने 35विकेट निकाले। इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रिजवान का फैसला उस समय गलत साबित हो गया, जब पहली विकेट के लिए उनको 50 से ज्यादा रनों का इंतजार करना पड़ा। पाकिस्तानी गेंदबाजों को इस मैच में 8 विकेट जरूर मिले, लेकिन छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर मेजबान कीवी टीम 300 के करीब पहुंचने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 292 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिलेच हे 99 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे, जबकि 41 रनों की पारी मुहम्मद अब्बास ने खेली। 31 रन निक केली ने भी बनाए। पाकिस्तान की ओर से 2-2 विकेट सूफियान मुकीम और मुहम्मद वसीम जूनियर को मिलीं। इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 6 रन के कुल स्कोर पर अब्दुल्लाह शफीक का विकेट गिरा। सात पर बाबर आजम चलते बने। 9 रन पर इमाम उल हक पवेलियन लौट गए। इसके बाद जिम्मेदारी कप्तान मोहम्मद रिजवान और उपकप्तान सलमान अली आगा पर थी, लेकिन दोनों के बीच 22 रनों की साझेदारी हुए। 31 रनों के कुल स्कोर पर सलमान अली आउट हो गए। एक रन के बाद मोहम्मद रिजवान भी चलते बने। इस तरह स्कोर 32 रन पर 5 विकेट हो गया था। यहां से हार तय हो गई थी, क्योंकि आने वाले बल्लेबाजों को ना तो उतना अनुभव था और ना ही उनमें वो दमखम कि 300 के पास पहुंच पाएं। फहीम अशरफ (73) और नसीम शाह (51) ने अर्धशतक जड़कर शर्मनाक हार के अंतर को कम करने की कोशिश की। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 208 रनों पर ढेर हो गई और मैच 84 रनों से हार गई। 3 मैचों की सीरीज भी पाकिस्तान हार गया।

कोर्ट ने कहा ट्रैफिक जाम की स्थिति हर कहीं बनती, इसके लिए नगर निगम के जनहित में लिए गए फैसले पर कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता

इंदौर  शहर की छप्पन दुकान के मामले में मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. यहां 56 दुकान के सामने बने बगीचे व अन्य व्यवस्थाओं को हटाकर ट्रैफिक शुरू करने के लिए याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि ट्रैफिक जाम की स्थिति हर कहीं बनती है, इसके लिए नगर निगम द्वारा जनहित में लिए गए फैसले पर कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता. क्या है 56 दुकान ट्रैफिक जाम का मामला? दरअसल, इंदौर हाई कोर्ट में 56 दुकान के सामने मौजूद कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के दुकान संचालकों ने ये याचिका दायर की थी. इंदौर हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि 56 दुकान के सामने बनाए गए बगीचे व बैठक व्यवस्था ट्रैफिक संचालन में बाधा है और इसे हटाकर ट्रैफिक शुरू किया जाए. इंदौर हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद दुकान संचालक की याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ट्रैफिक जाम दुनिया के लिए कोई नई बात नहीं है. अगर वाहनों को एमजी रोड से 56 दुकान क्षेत्र की ओर मोड़ा गया तो बड़ी समस्या हो सकती है. निगम के काम में हस्तक्षेप नहीं करेगा कोर्ट कोर्ट ने आगे कहा, ” वर्तमाम में एमजी रोड से 56 दुकान में वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है. कई वाहन एमजी रोड पर रुकते हैं या पार्क किए जाते हैं, जिससे जाम लगता है. नगर निगम उस जगह बैरिकेडिंग का निर्णय सुविचार और सार्वजनिक हित में लिया गया है, इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है.” इस मामले में इंदौर नगर निगम की ओर से अधिवक्ता कमल एरन ने पैरवी की. उन्होंने कोर्ट के समक्ष विभिन्न तर्क रखे, जिसके बाद कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों द्वारा लगाई गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. क्या है 56 दुकान? दरअसल, इंदौर में 56 दुकान एक तरह की चौपाटी है. यहां देश और दुनिया के तमाम तरह के व्यंजन चखने मिल जाते हैं. फूडी, ट्रैवलर्स और लोकल लोगों के बीच छप्पन दुकान काफी लोकप्रिय है. छप्पन दुकान का नाम यहां मौजूद 56 दुकानों की वजह से पड़ा. यहां 100 से ज्यादा वैरायटी का स्वादिष्ट खाना व फास्ट फूड लोगों को मिलता है, यही वजह है कि यहां सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रौनक रहती है और अब यह इंदौर की पहचान भी बन चुका है.

महादेव सट्टा एप मामले में CBI ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी बनाया आरोपी, FIR में दर्ज हुआ पूर्व सीएम का नाम

रायपुर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने महादेव बेटिंग एप केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी आरोपी के रूप नामजद किया है. 18 दिसंबर 2024 को सीबीआई द्वारा दर्ज की गई FIR में अब भूपेश बघेल के नाम का भी जिक्र है. इस मामले में  सीबीआई ने भूपेश बघेल समेत कुल 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 21 के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया है FIR रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने एफआईआऱ में FIR में महादेव सट्टा एप के संचालक प्रमोटर रवि उप्पल सौरभ चंद्राकर शुभम सोनी और पिंटू चंद्रभूषण वर्मा असीम दास सतीश चंद्राकर नीतीश दीवान अनिल अग्रवाल विकास क्रिया रोहित गुलाटी विशाल आहूजा धीरज अहूजा अनिल अंबानी सुनील दमानी सिपाही भीम सिंह यादव, हरिशंकर ट्रिब्लेवाल, सुरेंद्र बागड़ी सूरज चोखानी पुलिस अधिकारी पूर्व सीएम के OSD और निजी व्यक्ति शामिल हैं. महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन मामले की जांच कर रहा है प्रवर्तन निदेशालय गौरतलब है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन मामले की जांच कर रहा है, जिसका खुलासा राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था. ईडी ने पहले भी राज्य में इस मामले में कई छापे मारे थे और अवैध सट्टेबाजी व गेमिंग एप के दो मुख्य प्रवर्तकों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ अभियोजन शिकायतें (आरोप पत्र) दायर की थीं. क्या है ये एप? महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया था. इस पर यूजर्स पोकर जैसे कार्ड गेम्स और अन्य गेम खेल सकते थे. इस एप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, जैसे खेलों में सट्टेबाजी भी की जाती थी. इसकी शुरुआत 2019 को  छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर ने की थी. अब तक क्या हुआ? हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले के मामले में बघेल के आवास पर छापेमारी की थी. राज्य सरकार ने पिछले साल सीबीआई को कथित महादेव घोटाले से संबंधित विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 70 मामले और राज्य में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज एक मामला सौंप दिया था. 455 करोड़ तक पहुंच गया था महादेव ऐप का मंथली टर्नओवर महादेव बुक ऐप मल्टी-लेवल मार्केटिंग मॉडल की तरह काम करता था. इसमें क्लाइंट्स को ‘पैनल ओनर्स’ के जरिए जोड़ा जाता था. जो यूजर आईडी बनाकर सट्टेबाजी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते थे. ये पैनल सिस्टम एक तरह की फ्रेंचाइजी की तरह काम करता था. जहां प्रमोटर्स अपने पैनल ओनर्स को 70-80% तक का मुनाफा देते थे. ऐप से जुड़े पैनल ओनर्स व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे और उन्हें सट्टेबाजी के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराते थे. इस ऐप का मासिक टर्नओवर 455 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. अब तक की जांच में क्या सामने आया? जांच में सामने आया है कि इस अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रमोटर्स ने कई सरकारी अधिकारियों को ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में भारी रकम दी थी. सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जब्त किए है. जिनमें वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड शामिल है. इस मामले की जांच ED के पास भी है. ED के मुताबिक 3 नवंबर 2023 को इसी मामले में एक कोरियर आसिम दास को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी. पूछताछ में उसने बताया था कि ये रकम भूपेश बघेल के लिए थी. जांच में ये भी सामने आया था कि महादेव बुक के प्रमोटरों ने कई सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देकर अपने नेटवर्क को सुरक्षित रखा. सीबीआई अभी भी इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते है.

उदयपुर के राजमहल में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव

उदयपुर उदयपुर के राजमहल में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का कार्यक्रम पूरे शाही अंदाज में सिटी पैलेस में प्रारंभ हो चुका है। उत्सव का शुभारंभ नौ चौकी महल के बाहर स्थित राय आंगन में हुआ, जो मेवाड़ राजपरिवार के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार यही वह स्थान है, जहां बरसों से मेवाड़ के नए महाराणाओं का राजतिलक किया जाता रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ अनुष्ठान के साथ हुई। गद्दी उत्सव की रस्मों को निभाने के लिए विशेष रूप से प्रतिष्ठित पुरोहितों को आमंत्रित किया गया है, जो पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन संपन्न करा रहे हैं। आयोजन शुरू होने के कुछ ही देर में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ यज्ञ पांडाल में पहुंचे, जहां उन्होंने सफेद रंग के शाही वस्त्र धारण कर विधिवत अनुष्ठान में भाग लिया। धूणी के सामने होगा गद्दी पर विराजने का आयोजन सिटी पैलेस के राय आंगन में स्थित धूणी के सामने गद्दी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इतिहास के अनुसार यह धूणी महाराणा उदयसिंह के समय से चली आ रही है। कहा जाता है कि साधु प्रेम गिरि महाराज ने महाराणा उदयसिंह को उदयपुर को राजधानी बनाने का आशीर्वाद दिया था और उनके निर्देश पर इसी स्थान पर सिटी पैलेस की नींव रखी गई थी। गद्दी पर विराजने की यह ऐतिहासिक परंपरा मेवाड़ के कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी द्वारा संपन्न कराई जाएगी। गद्दी उत्सव में भाग लेने के लिए राजपरिवार के सदस्य, वीवीआईपी मेहमान और साधु-संत सिटी पैलेस पहुंच चुके हैं। कुलगुरु की अगुवाई में शाही परिवार के सदस्य परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। गद्दी उत्सव से संबंधित और अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।

आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल अजब ही संयोग देखने को मिल रहा, 2 साल में 2 मैच और दोनों बार पहली गेंद पर आउट

नई दिल्ली आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल और लखनऊ के इकाना स्टेडियम का अजब ही संयोग देखने को मिल रहा है। ऐसा संयोग कि अगर मार्श का बस चले तो वो अपने आईपीएल करियर से 1 अप्रैल की तारीख को डिलीट कर दें। लखनऊ में मार्श अबतक सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं। दोनों ही मैच अलग-अलग टीमों में रहते हुए खेले हैं, लेकिन दोनों ही बार वह खाता नहीं खोल पाए। दोनों ही बार वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इतना ही नहीं, दोनों ही बार उनकी टीम मैच हार गई। हालिया मैच तो मंगलवार रात को खेला गया पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स का है, जिसमें मार्श पहली ही गेंद पर आउट हो गए। सोमवार के मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। निकलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 और आयुष बडोनी ने 41 रन की पारी खेली। मार्श खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर जेनसेन ने उनका कैप लपका। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 22 गेंद शेष रहते ही 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 52 रन और नेहाल वढेरा 43 रन बनाकर नाबाद रहे। यह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मिशेल मार्श का अबतक का दूसरा आईपीएल मैच था। ये भी संयोग है कि इस बार वह लखनऊ से खेल रहे थे जबकि पिछली बार उन्होंने लखनऊ के खिलाफ खेला था। मार्श ने ठीक 2 साल पहले 2023 में 1 अप्रैल को लखनऊ में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। तब वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे और मुकाबला था उनकी मौजूदा टीम लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ। उस मैच में मार्श तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन पहली ही गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। वुड ने उस मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। उस मैच में भी मार्श की तत्कालीन टीम दिल्ली कैपिटल्स हारी थी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई थी। मार्क वुड की कातिलाना गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज बेबस नजर आए थे। वुड ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88