LATEST NEWS

अमेरिकी सरकार ने इजरायली उत्पादों पर 17 प्रतिशत का टैरिफ लगाया, इजरायल चारों खाने चित्त

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को (भारतीय समयानुसार) दुनियाभर के देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान कर दिया। ट्रंप का टैरिफ अटैक भारत, चीन और पाकिस्तान समेत 100 देशों पर हुआ है। ट्रंप के टैरिफ वॉर से इजरायल भी नहीं बच पाया। अमेरिकी सरकार ने इजरायली उत्पादों पर 17 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने जब टैरिफ का ऐलान किया तो इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार पूरी तरह से आश्वस्त थी कि उन पर किसी तरह का शुल्क नहीं लगाया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं! इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हम ट्रंप की घोषणा से स्तब्ध हैं। इजरायल ने बयान में अमेरिका और उसके 40 साल पुराने मुक्त व्यापार का भी हवाला दिया। इजरायल पर टैरिफ लगाने के फैसले से इजरायली अधिकारी सकते में आ गए हैं। इजरायल का कहना है कि उसने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ समाप्त कर दिए थे, फिर भी अमेरिका ने टैरिफ लगा दिए। इजरायली मीडिया i24News ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से कहा, “हम हैरान हैं। हमें पूरा भरोसा था कि अमेरिकी वस्तुओं पर सभी आयात शुल्क समाप्त करने के हमारे फैसले से यह कदम रोका जा सकेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” इजरायल ने हाल ही में अमेरिकी आयात पर बचा हुआ टैरिफ समाप्त करने की घोषणा की थी। यह फैसला अर्थव्यवस्था मंत्री निर बरकात और संसद की वित्त समिति से अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहा था, लेकिन इसकी मंजूरी की पूरी उम्मीद थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मंजूरी मिलते ही अमेरिका से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर टैरिफ समाप्त कर दिया जाएगा। इजरायल-अमेरिका व्यापार संबंध अमेरिका इजरायल का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और महत्वपूर्ण सहयोगी है। 2024 में दोनों देशों के बीच व्यापार 34 अरब डॉलर का था। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अर्थव्यवस्था मंत्री बरकात और वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच के साथ संयुक्त बयान में कहा कि अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ हटाने से इजरायली बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जीवनयापन की लागत कम होगी। नेतन्याहू ने इसे इजरायल के नागरिकों और अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद बताया और कहा कि इससे अमेरिका और इजरायल के संबंध और मजबूत होंगे। 40 साल पुराना मुक्त व्यापार समझौता इजरायल और अमेरिका के बीच 40 साल पहले एक मुक्त व्यापार समझौता हुआ था। वर्तमान में लगभग 98% अमेरिकी वस्तुओं पर पहले से ही कोई टैक्स नहीं लगता। इजरायल के वित्त मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका से होने वाले आयात पर टैरिफ से सरकार को हर साल लगभग 42 मिलियन शेकेल ($11.3 मिलियन) की आय होती है, जो मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़ी होती है। अब इजरायल के इस कदम के बावजूद ट्रंप प्रशासन द्वारा टैरिफ लगाने का फैसला दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को कैसे प्रभावित करेगा, यह देखने वाली बात होगी।

अपूर्वा अरोड़ा ने वेवसीरीज फैमिली आज कल के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री अपूर्वा अरोड़ा ने वेबसीरीज फैमिली आज कल के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया है। अपूर्वा अरोड़ा जश्न के मूड में हैं क्योंकि उनकी वेब सीरीज़ फैमिली आज कल ने सफलता के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस शो ने प्यार, ड्रामा और हास्य के मिश्रण के साथ आधुनिक पारिवारिक गतिशीलता को खूबसूरती से दर्शाया, जिसे दर्शकों से बहुत सराहना मिली। सीरीज़ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अपूर्वा ने इस यात्रा पर विचार किया और इस मील के पत्थर के बारे में अपनी खुशी साझा की। शो के प्रभाव के बारे में बात करते हुए, अपूर्वा ने कहा, यह अविश्वसनीय है कि एक साल हो गया है! फैमिली आज कल मेरे लिए सिर्फ़ एक शो से कहीं बढ़कर है ।यह भावनाओं, हंसी और अविश्वसनीय यादों से भरा एक अनुभव है। दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन ने मुझे अभिभूत कर दिया है, और मैं ऐसी चीज़ का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूँ जो इतने सारे लोगों के दिलों को छूती है। शो की पहली वर्षगांठ पर, अपूर्वा ने पूरी टीम और प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह शो हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगा। इस यात्रा के दौरान हमें प्यार और समर्थन देने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे भी कई मील के पत्थर हैं।  

दिल्ली को साफ और सांस लेने लायक बनाने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने 70 लाख नए पौधे लगाने का किया दावा

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली पलूशन से आए दिन दो चार होती है। राहत दिलाने के लिए और दिल्ली को साफ और सांस लेने लायक बनाने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने 70 लाख नए पौधे लगाने का दावा किया है। इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने बीती सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने बीती सरकार (आप) में पौधे लगाने के नाम पर बर्बाद हुए पैसों का भी जिक्र किया। सीएम रेखा ने तंज भरे लहजे में कहा कि इससे पहले की सरकारें पौधे लगाती थीं, लेकिन कागजों में। इसके लिए उन्होंने आप की विधायक के कार्यकाल में पौधे लगाने के नाम पर किस तरह का रवैया अपनाया गया, इसका जिक्र भी किया। सीएम ने कहा कि मैं आपको अपनी विधानसभा शालीमार बाग का हाल बताती हूं। पिछली सरकार की पिछली विधायक ने 8 करोड़ रुपये का टेंडर उठाया कि पौधे लगाएंगे। सीएम ने दावा करते हुए कहा कि एक भी पौधा कहीं नहीं लगाया गया। ऐसा हर जगह हुआ है। पूरी दिल्ली में ऐसा हुआ है। सीएम ने दावा करते हुए कहा कि कागजों पर पौधे लगे, उगे और जो फल लगे उन्हें सरकार के ये लोग खा गए। सरकार ने जो कुछ किया उसका एक भी पर्सेंट लाभ जनता को नहीं मिला। इसके बाद सीएम ने विधानसभा में जनता से वादा किया कि हमारी सरकार में 70 लाख नए पौधे लगाने का काम करेंगे। ऐसा हमने प्रण किया है। सीएम ने इसे हरित दिल्ली, ग्रीन दिल्ली के तहत करने की बात कही है। बीती दो बार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी। इस बार जनता ने बदलाव का रास्ता चुना और 27 साल बाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई और आप विपक्ष की भूमिका में आ गई। आप की हार के बाद दोनों दलों में खींचतान तेज हो गई है। आए दिन एक नया मामला सामने आता है। इस कड़ी में सबसे बड़ा उदाहरण कैग रिपोर्ट हैं। इनमें आप सरकार के सही-गलत कामों का जिक्र किया गया है।

राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग की समीक्षा बैठक, राजस्थान फार्मर रजिस्ट्री में देश में अव्वल : राजस्व मंत्री

जयपुर, राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हेमन्त मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में फार्मर रजिस्ट्री में पीएम किसान के 81 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर राजस्थान ने देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने  विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सफल प्रयासों का ही परिणाम है कि फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश के 73 लाख से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाबद्ध रूप से कार्य कर फार्मर रजिस्ट्री के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। मीणा बुधवार को शासन सचिवालय में वीसी के माध्यम से राजस्व तथा उपनिवेशन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सीमाज्ञान, आपसी सहमति से बंटवारा, भू-रूपांतरण के लंबित प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सीमाज्ञान के लिए संचालित ई-धरती पोर्टल में आवश्यक संशोधन कर इसे और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों का व्यवस्थित और समयबद्ध निस्तारण कर अधिकारी जीरो पेंडेंसी पर कार्य करना सुनिश्चित करें। बैठक में मीणा ने राजस्व मंडल एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों, संभागीय आयुक्त न्यायालयों, जिला कलक्टर न्यायालयों के लंबित वादों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक वर्षों से लंबित राजस्व वादों का प्रत्येक न्यायालय चिन्हित कर प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। मीणा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में किए गए एमओयू प्रदेश के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने समस्त जिला कलेक्टर्स को राजनिवेश पोर्टल के माध्यम से राइजिंग राजस्थान के भू-आवंटन, नामांतरण दर्ज करने, संपरिवर्तन आदि प्रकरणों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपनिवेशन विभाग द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग श्री दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन के लिए जिला कलेक्टर पटवार मंडल स्तरों पर डोर-टू-डोर रजिस्ट्रेशन चालू रखें, जिससे फार्मर रजिस्ट्री के शत प्रतिशत लक्ष्य को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य में डिजिटल क्रॉप सर्वे की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को भू रूपांतरण के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमन्त कुमार गेरा ने मंडल द्वारा किये गए नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राजस्व मंडल में प्रतिदिन 15 सबसे पुराने मामलों की सुनवाई अनिवार्य की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि न्यायिक कार्य के लिए दो पारियों की शुरुआत की गई है, इससे राजस्व न्यायालयों की कार्यकुशलता तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण प्रतिशत में सकारात्मक वृद्धि हुई है। साथ ही, विचाराधीन वाद जिसमें सरकार पक्षकार है, इनका प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। बैठक में समस्त संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर्स एवं आयुक्त, उपनिवेशन वीसी के माध्यम से तथा निबंधक, राजस्व मंडल, भू प्रबन्ध आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्ल्ड हेल्थ डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने हेल्थ टिप्स

मुंबई,  सोनी सब के कलाकारों ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने हेल्थ टिप्स साझा किये हैं। इस वर्ल्ड हेल्थ डे पर सोनी सब के कलाकार नवीन पंडिता, आरव चौधरी, प्रियम्वदा कांत और आदित्य रेडिज अपने फिटनेस मंत्र साझा कर रहे हैं, यह साबित करते हुए कि स्वास्थ्य केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन पटेल का किरदार निभा रहे नवीन पंडिता ने कहा, मेरे लिए फिटनेस का मतलब एक तरह का संतुलन है। मैं हर दूसरे दिन वेट लिफ्टिंग करता हूं, और अगर किसी दिन नहीं कर पाता, तो कम से कम 8,000 कदम चलने की कोशिश करता हूं, जिससे एक्टिव बना रहूं। मुझे खाने का बहुत शौक है, लेकिन मैं संतुलित और अनुशासित आहार को प्राथमिकता देता हूं। फिटनेस केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक शांति और स्थिरता का भी नाम है, जिस पर मैं रोज़ काम करता हूं। वीर हनुमान में केसरी की भूमिका निभा रहे आरव चौधरी ने कहा, फिटनेस बनाए रखने की नींव अनुशासन है, खासकर हमारी इंडस्ट्री में, जहाँ अनियमित शेड्यूल और लंबे घंटों के काम का असर शरीर पर पड़ सकता है। मैं स्वस्थ और पोषण से भरपूर भोजन को प्राथमिकता देता हूं, जिससे मेरी ऊर्जा बनी रहे। साथ ही, हाइड्रेटेड रहना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह ताजगी बनाए रखने और संपूर्ण स्वास्थ्य सुधारने में मदद करता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मैं पर्याप्त आराम करने को प्राथमिकता देता हूं क्योंकि कसरत जितनी ही रिकवरी भी महत्वपूर्ण होती है। फिटनेस सिर्फ़ शरीर को अच्छा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करने के लिए भी है, ताकि मैं हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूँ। तेनाली रामा में शारदा का किरदार निभा रहीं प्रियम्वदा कांत ने कहा, फिटनेस केवल एक रूटीन नहीं, बल्कि जीवनशैली है। सबसे व्यस्त दिनों में भी छोटी कोशिशें मायने रखती हैं।चाहे वह एक क्विक वर्कआउट हो, स्ट्रेचिंग हो या पैदल चलना। यह सिर्फ़ शारीरिक ताकत ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन भी है, क्योंकि शांत दिमाग ही स्वस्थ शरीर को बढ़ावा देता है। मैं अपनी फिटनेस को मज़ेदार बनाए रखने के लिए डांस, योग, आउटडोर रनिंग जैसे क्रिएटिव वर्कआउट करना पसंद करती हूँ। मेरे लिए स्वास्थ्य का मतलब संतुलन है।शरीर को पोषण देना, सही आराम करना और हर दिन स्क्रीन पर और उसके बाहर भी खुद को बेस्ट महसूस कराना। तेनाली रामा में कृष्णदेव राय का किरदार निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा, मेरे लिए फिटनेस सिर्फ़ जिम तक सीमित नहीं है।बल्कि यह अंदर और बाहर दोनों से अच्छा महसूस करने का नाम है। अनुशासन और निरंतरता ने मेरी फिटनेस जर्नी को आकार दिया है, भले ही कुछ दिन प्रेरणा कम रही हो। मैं पारंपरिक वर्कआउट के साथ डांस, हाइकिंग, या एक्टिव लाइफस्टाइल को भी शामिल करता हूँ। मेंटल फिटनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, और एक सुकून भरी वॉक या डीप ब्रीदिंग से सबकुछ रीसेट किया जा सकता है। दिन के अंत में, यह सब संतुलन पर निर्भर करता है।अच्छी नींद, संतुलित आहार और सही समय पर आराम करना।  

पीएम मोदी की थाइलैंड यात्रा : ‘रामकियेन’ भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है

बैंकॉक प्रधानमंत्री मोदी की थाईलैंड यात्रा के दौरान एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया है। यह डाक टिकट 18वीं सदी की रामायण के भित्ति चित्रों पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा, मैं थाईलैंड सरकार का आभारी हूं कि मेरी यात्रा के उपलक्ष्य में 18वी शताब्दी की ‘रामायण’ भित्ति चित्रों पर आधारित एक विशेष डाक-टिकट जारी किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बैंकॉक पहुंचने पर रामायण के थाई संस्करण ‘रामकियेन’ को देखा। ‘रामकियेन’ भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘एक अद्वितीय सांस्कृतिक जुड़ाव! थाई रामायण, रामकियेन का एक आकर्षक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।’ उन्होंने लिखा, “रामायण एशिया के इतने सारे हिस्सों में दिलों और परंपराओं को जोड़ता है।” द्विपक्षीय चर्चा के बाद थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने पीएम मोदी को एक बेहद खास गिफ्ट दिया। उन्होंने पीएम मोदी को पवित्र ग्रंथ ‘द वर्ल्ड तिपिटका : सज्जया फोनेटिक एडिशन’ भेंट किया। तिपिटका (पाली में) या त्रिपिटक (संस्कृत में) भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का एक प्रतिष्ठित संकलन है, जिसमें 108 खंड हैं और इसे प्रमुख बौद्ध धर्मग्रंथ माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया गया संस्करण पाली और थाई लिपियों में लिखा गया है, जो नौ मिलियन से अधिक अक्षरों का सटीक उच्चारण सुनिश्चित करता है। यह विशेष संस्करण 2016 में थाई सरकार ने ‘विश्व तिपिटका परियोजना’ के हिस्से के रूप में राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (राम IX) और रानी सिरीकित के 70 साल के शासनकाल की स्मृति में प्रकाशित किया था। पीएम मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने मुझे त्रिपिटक भेंट किया और मैंने भगवान बुद्ध की भूमि भारत की ओर से हाथ जोड़कर इसे स्वीकार किया। पिछले वर्ष भारत ने भगवान बुद्ध और उनके दो प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष थाईलैंड भेजे थे। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि करीब चार मिलियन लोगों ने इन अवशेषों को नमन किया।” विश्लेषकों का मानना ​​है कि प्रधानमंत्री मोदी को त्रिपिटक भेंट करना भारत के आध्यात्मिक नेतृत्व और बौद्ध देशों के साथ उसके स्थायी संबंधों का प्रमाण है।

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया छोरी 2 का ट्रेलर

मुंबई,  प्राइम वीडियो ने हॉरर फिल्म छोरी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल छोरी 2 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। टी-सीरीज़, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन की हॉरर फिल्म छोरी 2 का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और इसमें नुसरत भरुचा ने साक्षी के क़िरदार में वापसी की है, उनके साथ सोहा अली ख़ान ने बहुत अहम भूमिका निभाई है, गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकारों भी नज़र आने वाले हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर छोरी 2 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा। साक्षी की दुनिया में लौटने के बारे में बताते हुए, नुसरत भरुचा ने कहा, छोरी 2 में साक्षी के रूप में वापसी करना मेरे करियर के सबसे बढ़िया और फ़ायदेमंद तज़ुर्बों में से एक रहा है। हार माने बिना अपने बच्चे की जान बचाने के सात साल बाद, साक्षी का सबसे गहरा डर सच्चाई में बदल जाता है, जो कहानी में नए जज़्बात और गहराई में ले जाता है। इस भाग में डर और भी ज़्यादा गहरा, ज़्यादा ताक़तवर और बहुत हद तक असली लगता है क्योंकि ये एक माँ के अत्यंत बुरे सपनों को बयाँ करता है। विशाल ने बड़ी ख़ूबसूरती से सिहरन पैदा कर देने वाले पलों को बेबाक जज़्बातों के साथ तैयार किया है, जिससे कहानी ज़िंदा रहने की भावना, प्यार और एक माँ अपने बच्चे की हिफाज़त करने के लिए किस हद तक जा सकती है, उसका एक मज़ेदार ताना-बाना बन गई है। छोरी के इस भाग में शामिल होने वाली सोहा अली खान ने कहा, “छोरी 2 के हुनरमंद कलाकारों में शामिल होना और इस तरह के दिलकश क़िरदार को निभाना मेरे लिए एक रोमांचक नई चुनौती थी। जिस बात ने मुझे फिल्म की ओर खींचा, वह यह थी कि कैसे यह उथल-पुथल, माहौल के डर को लोक कहानियों को एक साथ मिलाती है जिसकी जड़ें हमारी संस्कृति में है। मेरा किरदार अनेक रंगों वाला है ।इसमें खतरा है लेकिन रहस्य भी है। वो कोई ऐसी इंसान नहीं है जिसकी आगे की ज़िंदगी को आप आसानी से समझ सकते हैं, जिसने उसे पर्दे पर उतारे जाने के लिए एक मनमोहक क़िरदार बना दिया। विशाल ने एक ऐसी दुनिया तैयार की है जहां हर तरफ से डर चला आता है, और इसका हिस्सा बनने से मुझे एक अदकारा के रूप में खुद के एक बिल्कुल नए पहलू को तलाशने का मौका मिला। इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक, विशाल फुरिया ने कहा, छोरी 2 के साथ, हम केवल एक सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे। हम हर उस चीज़ को बड़ा करना चाहते थे जिसने पहली फिल्म को इतना ख़ौफ़नाक और भावनात्मक तौर पर ज़बरदस्त बनाया था। इस चैप्टर में छोरी की दुनिया और भी बड़ी हो जाती है; लोक कहानियाँ गहरी हो जाती हैं, और साक्षी का सामना करने वाली शैतानी ताक़त और भी ज़्यादा निजी और ख़तरनाक लगती है। हमने नए किरदार, नए भाग और अनजाने मोड़ पेश किए हैं और वो भी उस असली कहानी को साथ लेकर चलते हुए किया गया है जो कहानी को इसकी ख़ास वास्तविकता प्रदान करती है। इसका सार के रूप में, छोरी 2 एक मां की किसी ऐसी चीज़ के खिलाफ़ लगातार की जाने वाली लड़ाई है जो हर जगह मौजूद है, और यहीं असली दहशत छिपी हुई है।  

खंडवा जिले के कोंडावत गांव में दुखद घटना, 7 लोग कुएं में डूबे, पसरा मातम

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गुरुवार शाम एक दुखद घटना घटी, जहां गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करते समय 7 लोग डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। फिलहाल, डूबने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। गांव के चौक में स्थित कुएं में दलदल और कचरा होने से जहरीली गैस से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। कुएं में अंदर कितने व्यक्ति है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। गांव में पसरा है मातम सूचना मिलते ही एसपी मनोज राय, एसडीएम बजरंग बहादूर सिंह और छैगांवमाखन पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। घटना से गांव में मातम पसर गया है। खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब चार बजे की है। को जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने उतरे उतरे थे। कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है। इसी गाद के नीचे सभी के दबे होने की आशंका है।

‘बंगाल की खाड़ी में सबसे लंबी तटरेखा हमारी’, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोहम्मद यूनुस को पढ़ाया भूगोल

बैंकॉक विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत को बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल यानी बिमस्टेक (BIMSTEC) में अपनी जिम्मेदारी का एहसास है और वह आर्थिक और भू-राजनीतिक गतिविधियों से अवगत है। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि क्षेत्रीय सहयोग एक एकीकृत दृष्टिकोण है न कि चुनिंदा विषयों पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की खाड़ी में भारत की सबसे लंबी तटरेखा है। उनका यह बयान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया और नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने चीन के दौरे पर कहा था कि भारत के पूर्वोत्तर के सात राज्य स्थलबद्ध (लैंड लॉक्ड) हैं, इसलिए बंगाल की खाड़ी और सटे हिन्द महासागर का वह अकेला संरक्षक है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का नवीनतम बयान कि बंगाल की खाड़ी में भारत की सबसे लंबी तटरेखा भारत की है, मोहम्मद यूनुस पर एक तरह का अप्रत्यक्ष कटाक्ष है। यूनुस के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था। यूनुस ने हाल ही में चीनी सरकार से अपने देश के भीतर एक आर्थिक आधार स्थापित करने का आग्रह किया था और इस बात पर जोर दिया था कि बांग्लादेश इस क्षेत्र में “महासागर का एकमात्र संरक्षक” है। थाईलैंड में 6ठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन थाईलैंड में 6ठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, जयशंकर ने कहा, “बंगाल की खाड़ी के आसपास और समीपवर्ती देशों के साझा हित और साझा चिंताएं हैं। इनमें से कुछ हमारे इतिहास से निकलती हैं, जिसे अन्य प्राथमिकताओं और क्षेत्र की भलाई के लिए पीछे छोड़ दिया गया है।” उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सीमा, प्राथमिकताएं और जिम्मेदारी पता हैं। बंगाल की खाड़ी में 6500 किलोमीटर की भारत की सबसे लंबी तटरेखा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस क्षेत्र में न केवल बिम्स्टेक के पांच सदस्य देशों के साथ सीमा साझा करता है बल्कि उनके साथ बेहतर संपर्क भी रखता है और भारतीय उपमहाद्वीप और आसियान देशों के बीच भी बहुत अधिक इंटरफेस प्रदान करता है। पूर्वोत्तर बिम्सटेक के लिए एक कनेक्टिविटी हब जयशंकर ने कहा, “हमारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विशेष रूप से बिम्सटेक के लिए एक कनेक्टिविटी हब के रूप में उभर रहा है, जिसमें सड़कों, रेलवे, जलमार्गों, ग्रिड और पाइपलाइनों का असंख्य नेटवर्क है। इसके अलावा, त्रिपक्षीय राजमार्ग का पूरा होना भारत के उत्तर पूर्व को प्रशांत महासागर तक जोड़ देगा, जो वास्तव में एक गेम-चेंजर होगा।” जयशंकर ने आगे कहा कि एक क्षेत्र विशेष पर केंद्रित दृष्टिकोण को “चेरी-पिकिंग” कहा जाना चाहिए। ऐसे दृष्टिकोण की बजाय क्षेत्रीय सहयोग पर अधिक व्यापक और समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। बैंकॉक पहुंचे PM मोदी उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बृहस्पतिवार को छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंच चुके हैं। थाईलैंड की अपनी यात्रा के दौरान वह अपनी समकक्ष पैंटोगटार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे। यहां के डॉन मुआंग हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर सिख समुदाय के लोगों ने भांगड़ा किया। थाईलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद वह श्रीलंका जाएंगे, जो देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। बृहस्पतिवार शाम को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) नेताओं के साथ समुद्री सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और म्यांमार के सैन्य नेता मिन आंग हलिंग सहित अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा ओरछा : प्रमुख सचिव शुक्ला

पर्यटन मंत्रालय से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में मिले 25 करोड़ रूपये इसके पूर्व पर्यटन मंत्रालय से मिले है 99.92 करोड़ रूपये ओरछा मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक रत्न ओरछा, अब वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर ओरछा को प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने ओरछा में पर्यटन अधोसंरचनाओं और सुविधाओं के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना 2.0  में 25 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति की गई है। स्वीकृत राशि से ओरछा में टूरिस्ट एक्सपीरियंस सेंटर, हुनरशाला, एंट्री प्लाजा के साथ यात्रा पथ का विकास किया जाएगा। इसके पूर्व दिसंबर माह में विरासतों के संरक्षण और संग्रहालयों के विकास आदि के लिए 99.92 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2027-28 में ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए केंद्र सरकार ने यूनेस्को को सिफारिश की है। साथ ही ओरछा को यूनेस्को की एच.यू.एल. ( हिस्टोरिकल अर्बन लैंडस्केप) पहल के तहत चुना गया है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने “स्वदेश दर्शन 2.0” उप-योजना के तहत चेलेंज्‍ड बेस्‍ड डेस्‍टिनेशन डेवलपमेंट पहल शुरू की है, जिसका उ‌द्देश्य पूरे देश में पर्यटन स्थलों का विकास करना है। इस योजना के तहत, 50 स्थलों (प्रत्येक राज्य में अधिकतम 5) को विकास के लिए चुना जाना है। इसी के तहत ओरछा को आध्यात्मिक गंतव्य स्थल की श्रेणी में चुना गया है। ओरछा में पर्यटकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ शहर के सौंदर्यकरण, ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण और स्थानीय कलाकारों और संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा। इससे ओरछा में देशी -विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट के संदर्भ में किए जाने वाले कार्य है। टूरिज्म इंटरप्रिटेशन सेंटर केंद्र सरकार से मिली सहायता से ओरछा में तोपची की हवेली के पास पर्यटन अनुभव केंद्र का विकास किया जाएगा जिसमें ओरछा का 3डी मॉडल, पैनल्स के माध्यम से ओरछा की ऐतिहासिक यात्रा का प्रदर्शन, बुकिंग कियोस्क, चिल्ड्रन प्ले एरिया और कैफे का निर्माण किया जाएगा। हुनरशाला      स्थानीय कारीगरों को द्वारा बनाए जाने वाले सुविनियर को उत्कृष्ट बनाने का प्रशिक्षण देकर हुनरशाला के रूप में बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर्यटक न सिर्फ सुविनियर खरीद सकेंगे बल्कि उन्हें बनता हुआ देखने के साथ वर्कशॉप में स्वयं बना भी सकेंगे। हुनरशाला में ओपन एयर एमपीथिएटर का भी विकास किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग और दुर्ग समूह के बीच ब्रिज के दोनों ओर एंट्री प्लाजा बनेगा। जिसमें ई चार्जिंग स्टेशन और क्यूआर बेस्ड टिकटिंग की सुविधा होगी। पर्यटन यात्रा पथ पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ यात्रा पथ का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें पुराने पथों का संरक्षण और नए पथ का निर्माण, पथ के दोनों ओर रंग रोगन, आर्च और छज्जा निर्माण, पर्यटकों को बैठक सुविधा, लाइटिंग और साइनेज का निर्माण होगा। स्थानीय संस्कृति और पर्व को प्रदर्शित करने के लिए पथ किनारे छोटे स्टेज निर्माण किए जायेगे जहां  स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। आधुनिक पर्यटन सुविधाएं पर्यटकों को इसके माध्यम से स्थानीय संस्कृति के महत्व से परिचय होगा। पर्यटकों को सुगम आवागमन के लिए हिप ऑन हिप ऑफ बस की सुविधा रहेगी। ओरछा के ऐतिहासिक वैभव और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करती एक वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ स्मारकों के लिए ऑडियो गाइड सिस्टम और फीडबैक मैकेनिज्म की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार से ओरछा को ₹ 99.92 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। यह राशि पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना 2024-25 के अंतर्गत जारी की गई थी। जिससे ओरछा में पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ प्रवेशद्वारों का संरक्षण एवं पुलों का जीर्णोद्धार, मंदिर/स्मारकों का संरक्षण और संग्रहालयों का विकास भी किया जाएगा। योजना के अंतर्गत ओरछा में किए जाने वाले कार्य –    ओरछा शहर के आधारभूत संरचना में सुधार।   –    प्रवेशद्वारों का संरक्षण एवं पुलों का जीर्णोद्धार। –    संग्रहालय के आसपास व शहर की सड़कों को जोड़ना। यहां ई-कार्ट पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन सुविधाएं, साइनेज आदि विकसित करना। –    स्मारकों को जोड़ने वाले मार्गों का विकास। –    प्रोजेक्शन मैपिंग और स्‍थानिय कलाकारों द्वारा लाइव परर्फामेंस। –   क्यूआर आधारित वॉक एप विकसित करना। –    सड़क पर रोशनी और हेरिटेज लाइटिंग। –    गढ़ परिसर के अंदर मंदिर/स्मारकों का संरक्षण। –    संग्रहालयों का विकास। –    आधुनिक शौचालयों का निर्माण व मेला ग्राउंड का विकास।   –    शॉपिंग क्षेत्र का विकास । नवीन युग की ओर अग्रसर ओरछा इस अभूतपूर्व विकास से न केवल ओरछा का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ, ओरछा विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अ‌द्वितीय छवि स्थापित करेगा और एक नई पर्यटन क्रांति का सूत्रपात करेगा।

रायपुर : पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 15 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

दुनिया की सबसे महंगी चाइल्‍ड स्टार ने कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे

लॉस एंजिल्स क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे रईस चाइल्ड आर्टिस्ट कौन है और उसकी कमाई कितनी है? इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने 17 साल की उम्र में ही जेंड्या और टिमोथी चालमेट जैसे स्टार्स को कमाई में पीछे छोड़ दिया था। अब इतनी कमाई करती है कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी शरमा जाएंगी। 17 साल की उम्र में ही इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने एक रोल के लिए 85 करोड़ रुपये की फीस वसूली थी, और कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को भी पछाड़ दिया। जिस चाइल्ड आर्टिस्ट की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है मिली बॉबी ब्राउन। वह दुनिया की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने Enola Holmes 2 के लिए साल 2022 में 10 मिलियन डॉलर (85 करोड़ रुपये) फीस ली थी। उस वक्त वह 17 साल की थी। यह दावा जुलाई 2022 की कुछ रिपोर्ट्स में किया गया। इतनी कमाई के साथ मिली ब्राउन उस वक्त हाइएस्ट पेड स्टार थीं। मिली ब्राउन ने ‘एनोला होम्स 2’ को प्रोड्यूस भी किया था। ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से मिली ब्राउन को मिला स्टारडम मिली बॉबी ब्राउन को ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से बड़ी चर्चा मिली थी, और फिर वह ‘एनोला होम्स 2’ और ‘मॉर्डन फैमिली’ जैसे प्रोजेक्ट्स से छा गईं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मिली ब्राउन ने ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के तीसरे सीजन के लिए 2 मिलियन डॉलर यानी 17 करोड़ रुपये फीस ली थी। उस वक्त वह मात्र 14 साल की थीं। हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड के कई स्टार्स को भी पछाड़ा इस तरह मिली ब्राउन 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ की फीस के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वालीं चाइल्ड स्टार बन गईं। उन्होंने जेंड्या को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने ‘ड्यून’ के लिए 6-8 मिलियन डॉलर फीस ली थी। और तो और हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन भी 10 मिलियन डॉलर से कम फीस लेती हैं। और तो और बॉलीवुड में भी दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और करीना तक प्रति फिल्म इससे कम फीस लेती हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के चाइल्ड आर्टिस्ट भी ज्यादा से ज्यादा 6-7 लाख रुपये फीस लेते हैं। अब 22 साल की हो चुकी हैं मिली बॉबी ब्राउन मिली बॉबी ब्राउन 17 साल की उम्र में दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं, और अब वह 22 साल की हो चुकी हैं। उन्हें साल 2016 में आए नेटफ्लिक्स के शो Stranger Things से पॉपुलैरिटी मिली थी। तब वह 11 साल की थीं। वह अभी तक उस शो में काम कर रही थीं। इसके अलावा वह ‘गॉडज़िला: किंग ऑफ द मॉन्सटर्स’, ‘डेमसेल’ और ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल : मुख्यमंत्री

रायपुर, योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष  रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने योग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष  सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  सिन्हा को छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जनसेवा को समर्पित उनका सामाजिक जीवन और सांगठनिक दायित्वों के लंबे अनुभव का लाभ योग आयोग के साथ ही प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 2017 में स्थापित योग आयोग की अब तक की यात्रा शानदार रही है और  सिन्हा के नेतृत्व में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारत में योग ऋषि-मुनियों की देन है और वे इस सुंदर परंपरा के संवाहक भी हैं। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग रूपी इस चेतना का विश्वभर में विस्तार हुआ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी। श्री साय ने कहा कि योग विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और भावी पीढ़ी को योग से जोड़कर इसका महत्व समझाना चाहिए। योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी के लिए है और सभी को जोड़ने का काम करता है। संगठन में काम करते हुए सदैव मैंने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है और आज मुझे योग आयोग के माध्यम से सभी को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।  सिन्हा ने कहा कि प्रकृति में अनेक महत्वपूर्ण संपदाएं उपलब्ध हैं, परंतु इनमें सर्वश्रेष्ठ मानव संपदा है। मुख्यमंत्री जी ने मुझे मानव संपदा को स्वस्थ रखने का जिम्मा सौंपा है और इसे पूरा करने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।हमारे प्रधानमंत्री जी नियमित योग करते हैं। उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज सारी दुनिया वाकिफ है।  सिन्हा ने योग की विश्वव्यापी लोकप्रियता और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, डॉ. रामप्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, पूज्य संत उदयनाथ जी महाराज, वासु देवानंद जी महाराज, समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव, संचालक समाज कल्याण  रोक्तिमा यादव सहित पूजनीय संत समाज, योग आचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय अटल नगर रायपुर के द्वारा जारी पत्र के निर्देशानुसार शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकासखण्डों में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप योजना अन्तर्गत संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में शासकीय एवं आर.टी.ई. कोटा के तहत् प्री प्राथमिक के प्रारंभिक कक्षाओं (केजी1/एलकेजी) में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन 15 मई 2025 तक संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है।  जिले के सभी 07 विकासखण्डों में संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु शिक्षा का अधिकारी नियम अन्तर्गत 25 प्रतिशत एवं निःशुल्क शासकीय कोटा अन्तर्गत 8 प्रतिशत दोनों श्रेणी के लिए प्रवेश हेतु आवेदन किया जा सकता है। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 मई 2025 तक भरे हुये आवेदन  मय आवश्यक दस्तावेज सहित जमा किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं आरक्षित सीटों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।  

अब WhatsApp स्टेटस में फोटो के साथ लगाए म्यूजिक

नई दिल्ली WhatsApp अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। Meta द्वारा खरीदे जाने के बाद से WhatsApp में नए-नए फीचर्स जोड़े जाते रहे हैं। इसी कड़ी में अब WhatsApp पर Instagram का एक खास फीचर लाया गया है। आप अब WhatsApp स्टेटस में फोटो के साथ म्यूजिक भी लगा पाएंगे। अभी तक फोटो के साथ म्यूजिक लगाने का फीचर WhatsApp पर उपलब्ध नहीं था। इस फीचर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी खुश नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें इस फीचर का काफी समय से इंतजार था। इस फीचर के आने से पहले तक WhatsApp यूजर्स स्टेटस में लगाई जाने वाली फोटोज के साथ किसी तरह का ऑडियो नहीं लगा सकते थे। इसके लिए उन्हें अन्य ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था। अब यूजर्स आसानी से अपने फोटोज के साथ म्यूजिक भी स्टेटस में शेयर कर पाएंगे। WhatsApp स्टेटस में इस तरह लगाएं गाने WhatsApp स्टेटस में फोटोज के साथ गाने लगाने के लिए पहले चेक कर लें कि आप WhatsApp का नया वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। अगर आप WhatsApp का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हो सकता है कि यह फीचर आपके लिए उपलब्ध न हो। गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर पर जाकर WhatsApp को अपडेट कर लें। इसके बाद- इस तरह से म्‍यूजिक का आइकन बना हुआ दिखाई देता है।     अपने मोबाइल में WhatsApp ऐप खोलें।     ऐप में नीचे द‍िख रहे अपडेट्स टैब पर जाएं।     स्टेटस लगाने के लिए फोटो को सिलेक्‍ट करें।     फोटो के ऊपर दिखाई दे रहे म्यूजिक के ऑप्शन पर टैप करें।     पसंदीदा गाने को चुनें और स्टेटस को पोस्ट करें। कोई और इस्‍तेमाल नहीं कर पाएगा इसे बता दें कि स्टेटस अपडेट पर शेयर किये गये म्यूजिक को कोई दूसरा एक्सेस नहीं कर पाएगा, क्योंकि यह चैट की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आएगा। iOS यूजर्स के लिए यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है। अगर आप iOS यूजर हैं, तो WhatsApp को नए वर्जन पर अपडेट रखें ताकि लॉन्च होने के बाद यह आपके लिए उपलब्ध हो सके। पहले भी आते रहे हैं नए-नए फीचर्स WhatsApp पहले भी इसी तरह के कई कमाल के फीचर्स समय-समय पर लॉन्च करता रहा है। कुछ समय पहले WhatsApp ने चैट्स की सुरक्षा के लिए उन्हें लॉक करने का फीचर उपलब्ध कराया था। इसके अलावा डॉक्यूमेंट स्कैन करने का फीचर, टाइपिंग इंडिगेटर और वॉइस नोट्स ट्रांस्क्रिप्शन फीचर भी WhatsApp ने हाल ही में पेश किया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet