LATEST NEWS

मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने मंत्रालय में पहुंच का दावा करते हुए 10 से ज्यादा युवाओं से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए. ठगी का शिकार हुए लोगों ने जब कई साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. सरकारी नौकरी का दिया झांसा पुलिस के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र के निगारबंद निवासी दीपक राजपूत, जो नेहरू नगर में रहकर एमए की पढ़ाई कर रहा था, वह 2021-22 से जिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात जावेद खान से हुई, जिसने खुद को फुटबॉल खिलाड़ी और खेल विभाग, मंत्रालय रायपुर का कर्मचारी बताया. ऐसे दिया नौकरी का लालच जावेद खान ने अक्टूबर 2021 में दीपक समेत अनिश राजपूत, सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप जैसे 10 से ज्यादा युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी लगवा सकता है. उसने यह भी दावा किया कि वह अब तक 15-20 लोगों को नौकरी दिला चुका है. जावेद ने युवाओं को अपने घर बुलाकर कहा कि यदि वे सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो कुछ पैसे एडवांस देने होंगे. वह एडवांस पेमेंट के बदले चेक देने का वादा करता था. युवाओं से उसने 50% रकम एडवांस और बाकी 50% नौकरी लगने के बाद देने को कहा. 10-12वीं की मार्कशीट समेत लिए जरूरी दस्तावेज दीपक राजपूत ने दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच 5 लाख रुपये कैश में जावेद को दिए. इसके अलावा, अन्य युवाओं ने भी सरकारी नौकरी की लालच में लाखों रुपये आरोपी को दे दिए. जावेद ने सभी से 10वीं-12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर साइन करवा लिए. तीन साल बाद भी नहीं लगी नौकरी, तब हुआ अहसास युवाओं ने सालों तक नौकरी लगने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रुपये वापस मांगे. आरोपी जावेद खान बहाने बनाने लगा और रकम लौटाने से इनकार कर दिया. जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने किया केस दर्ज पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस ठगी में कोई और भी शामिल था.

वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा वक्फ संशोधन बिल, बढ़ेगी वक्फ बोर्ड की आय : डॉ. सनवर पटेल

  भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ संशोधन बिल का सभी को स्वागत करना चाहिए। इस बिल का विरोध न भारत के मुसलमान कर रहे हैं ना बाकी लोग कर रहे हैं। हर कोई इसका स्वागत कर रहा है। इसका विरोध सिर्फ कांग्रेस और सपा जैसे राजनीतिक दल कर रहे हैं, जो मुस्लिमों के हितैषी नहीं हैं, बल्कि उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह करना चाहते हैं। इस बिल का विरोध ऐसे लोग भी कर रहे हैं जो वक्फ बोर्ड की आड़ में भू-माफिया बनकर मोटी कमाई कर रहे हैं। यही लोग देश की जनता को भड़काने का षडयंत्र रच रहे हैं। को मध्यप्रदेश सहित देशभर के दो करोड़ लोगों से सुझाव लेने के बाद वक्फ संशोधन बिल लाया गया है। ऑनलाइन भी सुझाव लिए गए हैं। यह बिल वक्फ कानून की विसंगतियां दूर करने के साथ मुस्लिम समाज के गरीबों-महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए अंत्योदय का कार्य करेगा। डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि यह बिल वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के असली हकदारों को उनका हक दिलाने के लिए लाया गया है। वक्फ बोर्ड के कामकाज में वक्फ संशोधन बिल पारदर्शिता लाएगा और वक्फ बोर्ड की आय भी बढ़ेगी। यह संशोधन विधेयक देश के भाईचारे और मुस्लिम समाज के हित व मुस्लिम समाज के जरूरतमंद लोगों के हक में है। मुस्लिमों के हर वर्ग का होगा सशक्तीकरण वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1995 में वक्फ एक्ट लाई थी और 2013 में चुनाव से ऐन वक्त पहले कांग्रेस सरकार ने उसमें संशोधन किया। मुस्लिमों को वोट बैंक मानने वाली कांग्रेस पार्टी को न मुस्लिम समाज की भलाई की चिंता थी और न वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता की फिक्र थी। मुस्लिम समाज के हितों के लिए मोदी सरकार वक्फ संशोधन बिल लाई है। डॉ. पटेल ने कहा कि मुस्लिमों में भी बोहरा, खानी, पसमांदा जैसे कई समाज हैं, लेकिन इन्हें वक्फ बोर्ड में कोई प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं था। यह मुस्लिम समाज के ही अंग हैं जिनको वर्तमान वक्फ अधिनियम में कोई प्रतिनिधत्व नहीं था। इन समाजों ने कई बार बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की थी। डॉ. पटेल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन बिल से इन वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी वक्फ बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। इससे महिला सहित सभी वर्गों का सशक्तीकरण होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों के बाद वक्फ बोर्ड को लगभग 12000 करोड़ की आय होने का अनुमान है और ये पैसे मुस्लिम समाज के ही काम आएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 15008 वक्फ संपत्तियां हैं। वर्ष 2020 में पट्टा नियम लागू किया गया। अगर पट्टा नियम के हिसाब से देखा जाए तो मध्यप्रदेश में वक्फ संपत्तियों से प्रति वर्ष को 100 करोड़ की आय होनी चाहिए, लेकिन कानून की विसंगतियों और कांग्रेस नेताओं के अवैध कब्जे के कारण वक्फ संपत्तियों से प्रतिवर्ष दो करोड़ की ही आय हो रही है। कानून में संशोधन के बाद वक्फ बोर्ड की आय बढ़ेगी, जिसका उपयोग गरीब मुस्लिमों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में खर्च होगा। झूठ, भ्रम और विरोध की राजनीति करती है कांग्रेस भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सरवर पटेल ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह सकारात्मक सुझाव भी दे, हर बात का विरोध न करे। लेकिन कांग्रेस हमेशा विचार-विमर्श से भागती रही है और विरोध की राजनीति करती है। आर्टिकल-370, ट्रिपल तलाक और जीएसटी के संबंध में संसद में जो विशेष सत्र आयोजित किए गए थे, कांग्रेस पार्टी इनमें भी शामिल नहीं हुई। राजनीति के लिए नए संसद भवन, सेंट्रल विस्टा का विरोध भी कांग्रेस का ऐसा ही कदम था। सीएए के बारे में कांग्रेस ने भ्रम फैलाया कि इससे मुस्लिमों की नागरिकता छिन जाएगी। कांग्रेस पार्टी बताए कि बीते पांच सालों में कितने मुस्लिमों की नागरिकता छीनी गई है? अगर ये सच नहीं था, तो क्यों देश में डर और भ्रम का माहौल बनाया गया, क्यों शाहीन बाग हुआ और क्यों सड़कों पर चक्काजाम करके तथा रेलें रोककर आम जनता को परेशान किया गया? सच्चर कमेटी की सिफारिशों का विरोध कर रही कांग्रेस भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सरवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मुस्लिमों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए वर्ष 2005 में सच्चर कमेटी का गठन किया था, जिसने वर्ष 2006 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। लेकिन कांग्रेस की सरकार इस रिपोर्ट को वर्ष 2014 यानी करीब 8 साल तक दबाकर बैठी रही, क्योंकि उसका उद्देश्य कभी भी मुस्लिमों का कल्याण नहीं रहा। प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल के अनुसार वक्फ बोर्ड और वक्फ ट्रिब्यूनल में सच्चर कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ही काम होगा। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी उस सच्चर कमेटी की सिफारिशों का ही विरोध करने लगी है, जिसका गठन उसकी ही सरकार ने किया था। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एजाज खान, प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री अजय सिंह यादव एवं पैनलिस्ट श्री शिवम शुक्ला उपस्थित रहे।  

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें जारी सीजन में संघर्ष कर रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले ही मुकाबले में आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया था लेकिन उसके बाद से टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। गत चैंपियन टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह हैदराबाद ने जीता टॉस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  

एक जिला एक उत्पाद को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला हुई आयोजित

डिण्डौरी राज्य औषधि पादप बोर्ड मध्य प्रदेश के देवारण्य योजना अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पादन परियोजना के संबंध में आयुष विभाग डिण्डोरी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र डिण्डोरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में आयुष चिकित्सा अधिकारी सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ द्वारा जिला स्तर पर एक एक जिला एक औषधि उत्पाद अंतर्गत चयनित तुलसी के बारे में कृषि संग्रहण, भंडारण, विपणन विक्रय आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी.एल.अंबुलकर, डॉक्टर रेणु पाठक, डॉक्टर श्वेता मसराम उपसंचालक उद्यान की विभाग के द्वारा उक्त विषय में प्रशिक्षण दिया गया । औषधि फसल तुलसी की उन्नत कृषि एवं उत्पाद के संग्रहण के संबंध में जानकारी दी गई प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में सफल कृषक व भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि व औषधीय पौधों के महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकरी दिए । इस कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ.संतोष परस्ते, शिवकुमार झरिया ग्रामीण आजीविका मिशन से पुरुषोत्तम, वर्षा मरकाम,डॉक्टर समीक्षा सिंह, डॉक्टर गायत्री श्याम, डॉक्टर अनुपम परस्ते, डॉ राजीव साहू, डॉ भूपेंद्र मथानिया, डॉक्टर रतन सिंह धुर्वे, डॉ आशीष सैयांम, डॉ संदीप वाडकर, डॉ रवि परस्ते, डॉक्टर खुशबू गुलवानी, डॉक्टर शुभम देवी परस्ते, डॉक्टर रंजीत धुर्वे उपस्थित रहे प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनों के द्वारा ब्लॉक स्तर पर महिला स्वास्थ्य सहायता समूह कृषक एवं वन समिति के सदस्यों की ट्रेनिंग कराई जाएगी यह प्रशिक्षण अप्रैल माह में विकास खंड स्तर पर होगा ।

नरेन्द्र सिंह कुशवाह बोले – भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए नहरों का पानी

भिण्ड चंबल बैराज से नहरों में पानी छोड़ने के बाद आज मध्य दिन नहरों का पानी भिण्ड विधानसभा की सीमा पर पहुंचने पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह दबोह भटमासपुरा पहुंचकर पानी का जायजा लिया तथा इसके दो दिन पहले सोनी गांव में पहुंचकर गेट का मुआयना किया तथा भिंड की ओर आने वाली सभी नहरों के गेट खोलने के निर्देश भी दिए। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के प्रयासों से जल संसाधन मंत्रालय ने 18.70 करोड़ रुपए से अधिक की राशि नहरों और सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने इस संबंध में विधायक कुशवाह को पत्र लिखकर सूचित किया है।  विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसे शामिल किया गया है। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बजट स्वीकृति की सूचना पत्र लिखकर विधायक को सूचना दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंचाई को सृदृढ़ करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विभिन्न परियोजनाओं के लिए यह राशि मंजूर की गई है। विधायक कुशवाह के अनुसार इन परियोजनाओं में भिण्ड विधानसभा क्षेत्र की 46 में करीब 30 ग्राम पंचायतों क्षेत्रों में लाभ होगा। इस बजट से चंबल नहर प्रणाली के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस राशि से भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में 3.62 लाख हैक्टेयर से अधिक में सिंचाई सुविधा मजबूत होगी। विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमेशा किसान हित में कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं रहते हैं। जब हमने यह मांग  सरकार के समक्ष रखी तो एक माह के भीतर ही बजट की व्यवस्था कर दी गई है। सामान्य तौर पर नहरों की स्थिति ठीक न होने से टेल एंड तक नहर का पानी नहीं पहुंंच पाता था, जिससे नहरों के अंतिम छोर पर बसे गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता था। यह बजट और कार्य स्वीकृत करने के लिए विधायक कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्मयंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि यह कार्य जल्द शुरू होंगे, जिनका जल्द ही किसानों को लाभ मिलेगा। विधायक ने इस संबंध में विधानसभा के बजट सत्र में तारांकित प्रश्न उठाया था जिसका जवाब 24 मार्च को जल संसाधन मंत्री ने देते हुए बजट स्वीकृत की बात कही थी।

सेहत दुरुस्त बनाने के लिए पपीता किसी वरदान से काम नहीं

हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में लोग कई ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें सभी पोषक तत्व दें और सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाए। पपीता ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे डाइट में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। खासकर कच्चा पपीता ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और शक्तिशाली एंजाइम्स से भरपूर होता है। यह पपेन से भरा होता है, जो एक पाचन एंजाइम है, जिससे प्रोटीन को तोड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह गट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होने की वजह से कच्चा पपीता पाचन बेहतर बनाता है और स्किन को भी हेल्दी बनाता है। ये सभी फायदे आप हफ्ते में सिर्फ 3 बार इसे खाकर भी पा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे हफ्ते में 3 बार कच्चा पपीता खाने के बेमिसाल फायदे- ब्लड शुगर कंट्रोल करें कच्चे पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए शानदार साबित होगा। लो जीआई होने की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। साथ ही कच्चे पपीते में मौजूद हाई फाइबर कंटेंट शुगर अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इम्युनिटी बढ़ाएं अगर आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो विटामिन सी से भरपूर कच्चा पपीता डाइट में जरूर शामिल करें। यह इम्यून सिस्टम मजबूत करने और बीमारियों से बचाव में करने में मदद करता है। हफ्ते में सिर्फ तीन दिन इसे खाने से आपकी सेहत में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। हार्ट हेल्थ बेहतर करे कच्चे पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। वेट मैनेजमेंट में मददगार लो कैलोरी और हाई डाइटरी फाइबर से भरपूर कच्चा पपीता लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे आपको भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इसके अलावा, कच्चे पपीते के एंजाइम फैट के टूटने में मदद कर सकते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। पाचन के लिए गुणकारी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी कच्चा पपीता गुणकारी होता है। इसमें पपेन होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करने वाला एक एंजाइम है। यह ब्लोटिंग और अपच को कम करने में मदद करता है। साथ ही पेट के एसिड और एसिड रिफ्लक्स को बेअसर करने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह गैस्ट्राइटिस या अल्सर वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। आंखों के लिए फायदेमंद कच्चे पपीते में पाया जाने वाला विटामिन-ए आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से उम्र संबंधी मेकुलर डिजनरेशन को रोकने में भी मदद मिलती है। साथ ही आई हेल्थ बेहतर होती है। स्किन को हेल्दी बनाए विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कच्चा पपीता फ्री रेडिकल्स से लड़ने, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और स्किन को रंगत को बढ़ावा देने में मदद करता है। ये पोषक तत्व त्वचा की लोच बनाए रखने और डैमेज को रोकने के लिए जरूरी हैं।

महिला समृद्धि योजना से जुड़े सवाल पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- ‘जब कोई सरकार बनती है तो बजट आवंटन आवश्यक है

नई दिल्ली दिल्ली में गरीब महिलाओं को 2500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता का दावा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आम आदमी पार्टी (आप) लगातार घेरने में जुटी हुई है। नेता विपक्ष आतिशी की ओर से बार-बार सरकार से पूछा जा रहा है कि महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे? इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटरव्यू में विस्तार से इस योजना पर बात की और बताया कि क्यों इसमें वक्त लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्दबादी में ‘आप’ सरकार की तरह गलती नहीं करना चाहती हैं। महिला समृद्धि योजना से जुड़े एक सवाल के जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा, ‘जब कोई सरकार बनती है तो बजट आवंटन आवश्यक है, योजना की रूपरेखा, नियम बनाने पड़ते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है और उसकी जांच होती है। यह एक ही बार पैसा देने की योजना नहीं है। हमें एक टिकाऊ रूपरेखा बनानी ताकि केवल योग्य लाभार्थियों को फायदा मिले। ‘आप’ सरकार ने योजनाओं की घोषणा कागजों पर की लेकिन एक साल से ज्यादा चला नहीं पाई। हम भी वही गलती नहीं करना चाहते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गरीब महिलाओं के लिए मदद का वादा किया। हमें सावधानीपूर्वक योग्यता की शर्तें तय करनी हैं ताकि दुरुपयोग को रोका जा सके, जैसा कि ईडब्ल्यूएस स्कीमों में होता कि फायदा अक्सर अयोग्य लोगों को मिल जाता है। किर्यान्वयन में समय लगता है, लेकिन हम अपने हर वादे को पूरा करेंगे। सीएम ने कहा, ‘हमें नियम और शऱ्तें बनानी हैं। हमें ऐसी रूपरेखा बनानी है कि सही लोगों को ही फायदा मिले।’ गुप्ता ने ‘आप’ पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब में इसी तरह का वादा किया लेकिन तीन साल बात भी लागू नहीं किया है। आलोचना करना उनका राजनीतिक खेल है और इसमें कोई वजन नहीं। उन्हें अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में 10 साल पहले मुफ्त वाई-फाई देने का वादा किया था। मुझे बताइए दिल्ली के किस हिस्से में मुफ्त वाई-फाई है। उन्होंने अपनी खुशी के मुताबिक सरकार चलाई। दूसरी तरफ हम मौजूदा योजनाओं को चालू रखेंगे और नई भी लाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कोई विशेष तारीख देने से इनकार करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र अभी समाप्त हुआ है और सरकार को अभी एक महीना ही हुआ है। उन्होंने कहा कि एक महीने पुरानी सरकार से योजनाओं को इतनी जल्दी लागू करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सीएम ने कहा, ‘नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल को शुरू होता है। हमने बस अभी बजट पेश किया है। यह एक बहुत बड़ा काम था। हमें ओपनिंग बैलेंस का आकलन करना है और यह देखना है कि वित्तीय स्थिरता के साथ कितने लाभार्थियों को मदद दे सकते हैं। हम इस योजना को फंड देने के लिए वेतन देना नहीं रोक सकते हैं। हमें दोनों प्राथमिकताओं में बैलेंस रखना होगा।’ दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कल्याणाकारी योजनाओं पर सब्सिडी देने के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश करना है। पूंजीगत निवेश आवश्यक है। पिछली सरकार ने अस्पतालों के प्रॉजेक्ट अधूरे छोड़ दिए। स्कूल और कॉलेज बनाने में विफल रही और दिल्ली के 12 सरकारी कॉलेज में वेतन नहीं दे सकी। सीएम ने कहा, ‘हम सुनिश्चित करेंगे कि वेतन दिए जाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो और सभी सेक्टर में शासन प्रभावशाली हो।’

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को ऐसे करें प्रसन्न

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की पूजा-आर्चना की जाती है. मां दुर्गा के इस स्वरूप को बहुत ही विकराल बताया गया है. मां कालरात्रि का वर्ण काला है, तीन नेत्र हैं, खुल हुए केश, गले में मुंड माला धारण किए हुए गंधर्भ की सवारी करती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कलरात्रि की पूजा करने से व्यक्ति के मन से भय का नाश होती है. सभी प्रकार के बाधाएं दूर होती हैं. इसके अलावा मोक्ष की प्राप्ति भी होती है. ऐसे करें मां कालरात्रि को प्रसन्न? चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्र को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर स्नान कर साफ सुथरे वस्त्र धारण करें. सबसे पहले मां कालरात्रि के सामने दीपक जलाकर अक्षत, रोली, फूल, फल आदि मंत्रोउच्चार करते हुए अर्पित करें. मां कालरात्रि को लाल रंग के पुष्प अति प्रिय हैं, इसलिए पूजा में गुड़हल या गुलाब के फूल अर्पित करें. इसके बाद दीपक और कपूर जलाकर मां कालरात्रि की आरती करने के बाद लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें. आखिर में मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाए साथ ही गुड़ का दान भी करें. ऐसा करने शुभ फलदायी माना जाता है. मां कालरात्रि का प्रिय भोग कालरात्रि का प्रिय भोग गुड़ हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन की पूजा में मां को गुड़ या उससे बनी मिठाईयों का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती है. मां कालरात्रि के मंत्र मां कालरात्रि का प्रार्थना मंत्र एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्त शरीरिणी॥ वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा। वर्धन मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥ मां कालरात्रि की स्तुति मंत्र या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥   मां कालरात्रि का ध्यान मंत्र करालवन्दना घोरां मुक्तकेशी चतुर्भुजाम्। कालरात्रिम् करालिंका दिव्याम् विद्युतमाला विभूषिताम्॥ दिव्यम् लौहवज्र खड्ग वामोघोर्ध्व कराम्बुजाम्। अभयम् वरदाम् चैव दक्षिणोध्वाघः पार्णिकाम् मम्॥ महामेघ प्रभाम् श्यामाम् तक्षा चैव गर्दभारूढ़ा। घोरदंश कारालास्यां पीनोन्नत पयोधराम्॥ सुख पप्रसन्न वदना स्मेरान्न सरोरूहाम्। एवम् सचियन्तयेत् कालरात्रिम् सर्वकाम् समृध्दिदाम्॥ मां कालरात्रि की आरती जय जय अम्बे जय कालरात्रि। कालरात्रि जय-जय-महाकाली । काल के मुह से बचाने वाली ॥ दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा । महाचंडी तेरा अवतार ॥ पृथ्वी और आकाश पे सारा । महाकाली है तेरा पसारा ॥ खडग खप्पर रखने वाली । दुष्टों का लहू चखने वाली ॥ कलकत्ता स्थान तुम्हारा । सब जगह देखूं तेरा नजारा ॥ सभी देवता सब नर-नारी । गावें स्तुति सभी तुम्हारी ॥ रक्तदंता और अन्नपूर्णा । कृपा करे तो कोई भी दुःख ना ॥ ना कोई चिंता रहे बीमारी । ना कोई गम ना संकट भारी ॥ उस पर कभी कष्ट ना आवें । महाकाली मां जिसे बचाबे ॥ तू भी भक्त प्रेम से कह । कालरात्रि मां तेरी जय ॥ जय जय अम्बे जय कालरात्रि।

Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में हुआ शामिल

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से TikTok को बेचने के लिए मिला समय जल्द पूरा होने वाला है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि जेफ बेजोस की कंपनी Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गई है। हालांकि सिर्फ Amazon ही नहीं है जिसने आखिरी समय पर TikTok को खरीदने के लिए बोली लगाई है। Zoop नाम का स्टार्टअप भी पॉपुलर वीडियो ऐप TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गया है। इस मामले में फिलहाल ताजा जानकारी यह है कि व्हाइट हाउस की ओर से TikTok की डील पर बहुत जल्द मुहर लग सकती है। TikTok की डील को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अभी बीते दिनों एंड्रेसन होरोविट्ज के TikTok डील की रेस में कूदने की खबर आई थी। अब इसमें Amazon का नाम भी शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Amazon ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक को लिखे एक पत्र के जरिए TikTok के यूएस बिजनेस को खरीदने की इच्छा जताई है। Amazon, TikTok डील की रेस में शामिल होने वाला आखिरी नाम है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कोई भी Amazon की दावेदारी को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है। दरअसल, अमेरिका का मानना है कि TikTok उसके नागरिकों के निजी डेटा को चीन भेज सकता है। इसी के चलते पिछले साल अमेरिका में एक कानून पास किया गया था। जिसमें TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की शर्त रखी गई थी। पहले यह कानून इसी साल जनवरी में लागू होने वाला था, लेकिन बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बदलकर 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था। बता दें कि इस शर्त को पूरा न करने पर TikTok अमेरिका में बैन हो जाएगा। इस बारे में फिलहाल Amazon ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। क्या पू हो पाएगी डील? भारत में फिलहाल TikTok ऐप बैन है, लेकिन जिन देशों में यह काम कर रहा है, वहां अब यह सिर्फ एक शॉर्ट वीडियो ऐप नहीं रह गया है। अमेरिका में इस ऐप के 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यह एक शॉपिंग हब भी बन गया है। यहां इंफ्लुएंसर्स लोगों को कई तरीके का सामान खरीदने के लिए प्रभावित करते हैं। बता दें कि TikTok की अपनी ई-कॉमर्स सर्विस TikTok Shop भी है। Amazon भी इसी तरह की सर्विस अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की असफल कोशिश कर चुकी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि TikTok को खरीद कर Amazon फिर से अपने बिजनेस में नए फीचर्स जोड़ने की कोशिश करेगी। अमेरिका से आ रही खबरों की मानें तो एंड्रेसन होरोविट्ज, ब्लैक स्टोन, सिल्वर लेक जैसे जाइंट्स को TikTok के बिजनेस का आधा हिस्सा मिल सकता है। वहीं, ओरेकल को TikTok यूएस बिजनेस का डेटा संभालने का काम मिल सकता है। देखना होगा कि TikTok के कितने हिस्से होते हैं और किस-किस के हाथ लगते हैं।

अभी तक 1794 करोड़ 82 लाख रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका: मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक एक लाख 25 हजार 631 किसानों से 10 लाख 25 हजार 735 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अभी तक 1794 करोड़ 82 लाख रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। जिला उज्जैन में एक लाख 93 हजार 362, सीहोर में एक लाख 61 हजार 737, देवास में 90 हजार 740, शाजापुर में 92 हजार 613, इंदौर में 69 हजार 558, भोपाल में 74 हजार 75, राजगढ़ में 66 हजार 47, मंदसौर 42 हजार 909, आगर मालवा में 40 हजार 550, धार में 33 हजार 249, विदिशा में 54 हजार 474, हरदा में 24 हजार 45, खण्डवा में 16 हजार 654, रतलाम में 19 हजार 743, नीमच में 6362, नर्मदापुरम में 8140, झाबुआ में 5710, रायसेन में 14183, बैतूल में 2431, दमोह में 3557, खरगौन में 565, गुना में 1057, सागर में 1053, नरसिंहपुर में 221, छिंदवाड़ा में 185, अशोकनगर में 119, सिवनी में 1313, सतना में 926, मण्डला में 90, दतिया में 43 और अलीराजपुर में 24, मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इस वर्ष अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये 15 लाख 9 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है। किसान अब 9 अप्रैल तक पंजीयन करा सकते हैं।  गेहूँ उपार्जन के लिये किसान अब 9 अप्रैल तक करा सकते हैं पंजीयन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि किसानों के हित में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन की अवधि 9 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में पंजीयन की अवधि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया है, वे 9 अप्रैल तक गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन जरूर करायें। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गेहूँ उपार्जन के लिये 31 मार्च तक 15 लाख 9 हजार 324 किसान पंजीयन करा चुके हैं। गेहूँ का उपार्जन भी जारी है।  

महासमुंद : निष्प्रयोज (कंडम) सामग्रियों की नीलामी 28 अप्रैल को

   महासमुंद कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन की सरकारी निष्प्रयोज (कंडम) सामग्रियों की 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे नीलामी की जाएगी। नीलामी कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना महासमुंद में होगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि से एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं। खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रुपए नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।  

ऐपल से टक्‍कर की तैयारी में Oneplus 13T

नई दिल्ली जहां एक समय पर बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स का बोलबाला था, वहीं अब कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स का समय बड़े स्‍तर पर वापस आ रहा है। कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने मिनी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। OnePlus 13T भी इन्हीं में से एक हो सकता है। मंगलवार को कंपनी ने यह फोन अपने अप्रैल फूल डे वीडियो में टीज किया था। अब इसकी बैटरी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि OnePlus 13T में 6200mah की बैटरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि OnePlus 13T में 6200mah की बैटरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मिनी स्मार्टफोन्स में आम तौर पर मिलने वाली कम बैटरी बैकअप की शिकायत दूर हो सकती है। यह लोगों के बीच छोटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स के क्रेज को वापस ला सकता है। OnePlus ने टीज किया नया फोन अप्रैल फूल डे के दिन OnePlus ने अपनी 13 सीरीज के लाइनअप में मिनी मॉडल को टीज किया था। OnePlus 13T के नाम से आने वाली इस डिवाइस को लेकर OnePlus चाइना के प्रेजीडेंट ली जी ने भी हिंट दिया है कि OnePlus 13T की बैटरी कैपेसिटी का नंबर ‘6’ से शुरू होगा। इसका मतलब साफ है कि इस स्मार्टफोन में कम से कम 6000mah की बैटरी होने वाली है। इस तरह एक मिनी फोन होने के बावजूद OnePlus 13T में हम OnePlus 13 जितनी बैटरी देख पाएंगे। यह छोटे स्क्रीन साइज की वजह से बेहतर बैटरी बैकअप दे पाएगा। यही वजह कि OnePlus दावा कर रही है कि OnePlus 13T अब तक की सबसे अच्छे बैटरी बैकअप वाला फोन साबित होगा। सिलिकन कार्बन बैटरी का कमाल! दरअसल कुछ समय से स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने सिलिकन कार्बन बैटरियों का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इसे आप बैटरी की दुनिया में एक नया अपग्रेड समझ सकते हैं। ऐसी बैटरियों के इस्तेमाल से स्मार्टफोन में कम जगह में ज्यादा एमएएच दे पाना संभव हो गया है। इससे बड़ी कैपेसिटी की बैटरी होने के बावजूद स्मार्टफोन की मोटाई या वजन पर कोई असर नहीं पड़ता। जानकारों का यह भी मानना है कि जैसे-जैसे इस तकनीक पर आधारित बैटरियों का इस्तेमाल चलन में आएगा वैसे-वैसे स्मार्टफोन्स में 6000 से 8000mah की बैटरी कैपेसिटी आम हो जाएगी। इससे लोगों को लंबा बैटरी बैकअप और फोन को बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुट्टी मिलेगी। इस नई तकनीक का इस्तेमाल फिलहाल चीनी कंपनियां ज्‍यादा कर रही हैं। Samsung, Apple और Google की ओर से इस तकनीक को अपनाया जाना बाकी है। इससे पहले भी Oneplus 13T के कुछ स्पेक्स लीक हुए थे। उसमें पता चला था कि यह 6.2 इंच की डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा और 80W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें आपको 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश देखने को मिल सकता है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा।

रायगुड़ेम पहली बार पहुंचा कोई मंत्री, गृह मंत्री ने जवानों के साथ बाइक में किया सफर, ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल

सुकमा लम्बे समय से नक्सलियों के कब्जे में रहा रायगुड़ेम के इतिहास में पहली बार कोई मंत्री लोगों की सुध लेने के लिए पहुंचा. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी पहली आमद में लोगों के साथ चौपाई लगाकर उनकी समस्याएं सुनी. नक्सलियों को देख-देखकर ऊब चुके ग्रामीणों के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किसी उत्सव से कम नहीं था. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाने से पहले जगरगुंडा के रायगुड़ेम में जवानों से मुलाकात की. इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन मौजूद थे. इसके बाद बाइक में सवार होकर बीहड़ इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मुलाकात की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल से दौरा बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. पहले दिन वे राज्य के प्रमुख नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं दूसरे दिन याने 5 अप्रैल को गृहमंत्री शाह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे. यहां वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे. इसके अलावा एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों के साथ संवाद भी करेंगे.

गर्मियों में पहने लिनेन के कपड़े

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोगों के खानपान और पहनावे में भी बदलाव होने लगा है। इस मौसम में लोग न सिर्फ हल्का खाना पसंद करते हैं, बल्कि कपड़े भी हल्के ही पहनना चाहते हैं। ऐसे में लिनेन एक बढ़िया ऑप्शन है, इस मौसम में कुछ लाइट पहनने का। गर्मी के मौसम में लिनेन कपड़े आपको कूल रखने के साथ क्लासी और खूबसूरत भी दिखाते हैं। चाहे कैजुअल हो या पार्टी लुक ये किसी भी वॉर्डरोब का बेहतरीन एडिशन हो सकते हैं। वुमन के लिए लिनेन से बने कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप ओकेजन के हिसाब से पहन सकती हैं। आइए इस कूल और कम्फर्टेबल लिनेन पर डालते हैं एक नजर: लिनेन शॉर्ट्स ये शॉर्ट्स लाइटवेट, ब्रीदेबल और गर्मियों के लिए परफेक्ट होते हैं। इन्हें आप कैजुअल आउटिंग या फिर छुट्टियों वाले मोड में पहन सकती हैं। कम्प्लीट लुक के लिए आप इसे लिनेन टॉप के साथ पेयर करें। लिनेन श्रग ये किसी भी आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा सकता है। सस्टेंबल मटेरियल से बने होने की वजह से आप इन्हें कैजुअल और स्पेशल दोनों ही लुक के लिए पहन सकती हैं। लिनेन शर्ट वुमन के लिए प्योर लिनेन शर्ट हर दिन पहने जाने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे आप दफ्तर में हों या फिर वर्क फ्रॉम कर रही हों ये आपको रिलेक्स और कूल रखती है। लिनेन टॉप इस टॉप को किसी भी ओकेजन पर पहना जा सकता है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि आपका लुक और भी क्लासी लगे। लिनेन को-ऑर्ड सेट कम से कम स्टाइल में भी ये आपके लुक में एक स्मार्ट ट्विस्ट लेकर आता है। ये कई रंगों के ऑप्शन के साथ आता है। परफेक्ट समर लुक के लिए आप इसे सैंडल्स के साथ पेयर कर सकती हैं। लिनेन जॉगर पैंट ऑफिस, पार्टी या किसी भी मौके लिए यह परफेक्ट लुक देती है। कूल व स्टाइलिश लुक के लिए जॉगर पैंट को क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें। वीकेंड आउटिंग के लिए आप इसके साथ कैजुअल टी-शर्ट भी पहन सकती हैं। लिनेन ड्रेस ये किसी भी ओकेजन के लिए एक स्टाइलिश और सोबर लुक देती है। बीच या दोस्तों के साथ नाइट आउट के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट है। इसे हर समर वॉर्डरोब में होना चाहिए।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस महिलाओं में होने वाली समस्या

बैक्टीरियल वेजिनोसिस, वजाइना (योनि) में होने वाला एक सामान्य प्रकार का इन्फेक्शन है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है दुनिया की 3 में से 1 महिला इससे प्रभावित होती है। ऐसे में भावनगर, गुजरात की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. पूजा घोरी बता रही हैं कि कैसे यह सामान्य इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का कारण बन जाता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। क्या है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? ये वजाइना में बैक्टीरिया के ज्यादा मात्रा में बढ़ जाने की वजह से होने वाला इन्फेक्शन है। वैसे हेल्दी वजाइना में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और एक-दूसरे को बैलेंस करने का काम करते हैं। कई बार “बैड” बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है और वो “गुड” बैक्टीरिया पर हावी होने लगते हैं। इस स्थिति में वजाइना में बैक्टीरिया का ये संतुलन बिगड़ जाता है और बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या हो जाती है। आम है ये समस्या 15-44 साल की महिलाओं में होने वाली ये एक सामान्य समस्या है। ये सामान्यतौर पर सेक्सुअली एक्टिव महिला में होता है। कई बार कुछ महिलाओं में नेचुरली बैक्टीरिया ज्यादा संख्या में पैदा हो सकते हैं और उनमें बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने की आशंका रहती है। इन्हें ज्यादा रहता है खतरा     प्रेग्नेट महिलाओं को     कंडोम का इस्तेमाल न करने वालों को     यूट्रस में आईयूडी लगा हो     एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर वालों को     डूश का इस्तेमाल करने वालों को     अगर आप कोई एंटीबायोटिक ले रहे हों पहचान कैसे करें लगभग 84% में बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण नजर नहीं आते हैं। अगर आपको इसके लक्षण नजर आ रहे हैं, तो वो इस तरह हो सकते हैं:     वजाइना से क्लाउडी, ग्रे रंग का डिस्चार्ज होना     डिस्चार्ज से मछली जैसी तेज बदबू आना     वजाइना में खुजली या असहजता महसूस होना     यूरिन करने के दौरान जलन होना इस तरह करें बचाव     साफ-सफाई का ध्यान रखें     डूशिंग न करें     ज्यादा मात्रा में प्रोबायोटिक्स लें     वजाइना को बिना खुशबू वाले साबुन से अच्छी तरह धोएं     वजाइना और एनस की सफाई आगे से पीछे की ओर करें     पीरियड के दौरान बार-बार पैड बदलें     वर्कआउट के बाद पसीने वाले कपड़ों में न रहें     सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें     ब्रीदेबल अंडर गारमेंट्स पहनें     सेक्स पार्टनर की संख्या सीमित रखें     खुशबू वाले मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें     पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करने से बचें वजाइनल पीएच इस टेस्ट से पता चलता है कि आपका डिस्चार्ज कितना एसिडिक है। पीएच का ज्यादा स्तर कई बार बैक्टीरियल वेजिनोसिस की ओर इशारा करता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet