LATEST NEWS

धन वर्षा के नाम पर 200 लड़कियों के साथ गंदा खेल, प्राइवेट पार्ट की करते थे पूजा, फिर बनाते थे अश्लील वीडियो

संभल यूपी के संभल में गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य धन वर्षा के नाम पर लड़कियों से गंदा खेल करते थे। इसके पास 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। दरअसल, यह गिरोह लोगों को धन वर्षा कराने के नाम पर फंसाकर ठगी करते थे। धनवर्षा गिरोह गरीब लड़कियों के परिवारों को झांसे में लेकर तंत्र क्रिया करता था। तंत्र क्रिया के दौरान परिवार के लोगों को बाहर कर दिया जाता था और तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पहले पूजा कर, फिर तंत्र क्रिया शुरू होती थी। तंत्र क्रिया के बाद लड़कियों के साथ क्या होता था, उन्हें खुद भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि उनका वीडियो बना लिया जाता था। इन वीडियो को पोर्न साइट को बेचने का भी शक है। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने का लालच देता है। गरीब परिवार को शिकार बनाते थे। वे किसी दुर्लभ वस्तु (जैसे- 20 नख का कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू, विशेष नंबर के नोट) पर तांत्रिक क्रिया की बात करते थे। युवतियों को टीटी (कोड भाषा) कहा जाता था और इन्हें तांत्रिक क्रिया के लिए तैयार किया जाता था। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों को यह कहकर फंसाते थे कि उनकी लड़की विशेष गुणों वाली है और उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया करने से धन की बारिश होगी। इसके बाद लड़़कियों के साथ गंदा खेल करते थे। तंत्र-मंत्र की आड़ में तस्करी गिरोह तंत्र क्रिया से धनवर्षा का झांसा देकर गरीब लड़के-लड़कियों की तस्करी कर यौन शोषण करता था और दुर्लभ वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में फैला हुआ था। यह लोग किसी विशेष वस्तु (जिसे आर्टिकल कहा जाता था) पर तंत्र क्रिया के नाम पर लोगों को ठगते थे। वर्तमान में आगरा में गिरोह का नेटवर्क तेजी से फल फूल रहा था। जहां से पुलिस ने इन सभी आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने में जुटी है। गिरोह सात से आठ साल से सक्रिय हैं और सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुके हैं। गिरोह से ये चीजें हुईं बरामद गिरोह से पुलिस ने मोबाइल फोन, तांत्रिक विधाओं में प्रयुक्त सामग्री, दुर्लभ कछुआ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह के मोबाइल फोन से 200 अश्लील वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे इनके काले कारनामों का खुलासा हुआ है। गिरोह के 14 सदस्य हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस ने इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें तीन गुरु (कारीगर) और बाकी गिरोह के अन्य सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आगरा के यमुना ब्रिज का स्टेशन मास्टर रघुवीर पुत्र बाबूराम निवासी श्याम बिहार कॉलोनी ट्रांस यमुना आगरा भी शामिल है। इनमें गुरु राघवेंद्र पुत्र स्व. देवी दयाल भास्कर निवासी अमर बिहार कालोनी ट्रांस यमुना आगरा, सोनू उर्फ अन्ना पुत्र बलराम निवासी गांव व थाना भरतना इटावा फिरोजाबाद, पप्पू पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम जलालपुर फतेहाबाद आगरा है। इसके अलावा रिंकू पुत्र हरिओम निवासी लहरा नगंला श्याम थाना जुनावई संभल, अजय सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी चमरपुरा थाना रजपुरा संभल, दुर्जन पुत्र स्वं बलवन्त सिंह निवासी मो. करम घरम नरौरा थाना नरौरा बुलन्दशहर, संतोष पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगंला मदिहा थाना कोतवाली देहात एटा जिला एटा, राघवेन्द्र पुत्र स्व देवी दयाल भास्कर निवासी अमर विहार कालोनी थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, आकाश पुत्र शीलेन्द्र सिंह निवासी गढी कल्याण थाना नारकी जिला फिरोजाबाद, कप्तान सिंह पुत्र गुलाबसिंह निवासी विघापुरम थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, संजय चौहान पुत्र एल एस चौहान पुत्र निवासी न्यू आगरा थाना न्यू आगरा, डी.एन त्रिपाठी पुत्र रामललित निवासी शास्त्रित्त् पुरम थाना सिकन्दरा जिला आगरा, जयप्रकाश भारद्वाज पुत्र पूरनन्द निवासी सेक्टर 07 बधूला थाना जगदीशपुरा जिला आगरा, लाल सिंह पुत्र रामबीर निवासी ग्राम धौर्रा थाना अहमदपुर जिला आगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

श्री श्री संकटमोचन मंदिर अशोका गार्डन परिसर में अखण्ड रामायण एवं भंडारा

भोपाल मंदिर हनुमान अशोका गार्डन हनुमान धाम में श्रीराम चरित मानस का आठ दिवसीय   पाठ का शुभारंभ 5 अप्रैल प्रातः 10 बजे से 11 अप्रैल 2025 तक निरंतर रहेगा। इस मौके पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और  प्रसाद अर्पित किया जाएगा। 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान प्रकटोत्सव श्री श्री संकटमोचन मंदिर धाम द्वारा 12 अप्रैल को श्री हनुमान प्रकटोत्सव महापर्व धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गयी है. 12 अप्रैल को हवन पूजन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन रखा गया। सभी श्रदालु बंधुओ से अनुरोध है की अधिक से अधिक सख्यां में आकर श्री श्री संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लेऔर प्रसाद ग्रहण करे। जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम जयश्री राम  

रोजाना साबुन लगाने से स्किन को हो सकता है नुकसान

हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। इसलिए हम रोजाना नहाते हैं। खासकर गर्मियों में पसीने की वजह से रोज नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है? क्या रोज साबुन से नहाने से कोई नुकसान होता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं जवाब। लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अच्छे खानपान के साथ-साथ हमारा रहन-सहन भी काफी हद तक हमारी सेहत पर असर डालता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमेशा हाइजीन का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खासतौर पर पर्सनल हाइजीन काफी मायने रखती हैं और इसलिए खुद को साफ रखने के लिए हम रोजाना नहाते हैं। खासकर गर्मियों में नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में अक्सर गर्मी की वजह से पसीना आता है, जो कई सारे जर्म्स को बढ़ने का मौका देता है। ऐसे में हेल्दी और साफ रहने के लिए नहाना काफी जरूरी है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि रोज नहाना तो ठीक है, लेकिन क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है। ऐसे में इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली में डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन (एमबीबीएस, एमडी) डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से बातचीत की। आइए जानते हैं डॉक्टर की राय- क्या होगा अगर रोज साबुन से नहाएंगे? डॉक्टर बताती हैं कि साबुन, खास तौर पर हार्श साबुन, आपकी स्किन से नेचुरल ऑयल को छीन सकते हैं। ये ऑयल स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना साबुन से स्किन धोते हैं, तो आपकी स्किन रूखी और खराब हो सकती है। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है। यही कारण है कि एक्जिमा, सोरायसिस या ड्राई स्किन वाले लोगों को कोमल, मॉइस्चराइजिंग साबुन या सोप-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है। त्वचा के माइक्रोबायोम को नुकसान आपकी त्वचा में बैक्टीरिया का एक डेलिकेट बैलेंस होता है, जो स्किन को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर आप साबुन से स्किन को ज्यादा साफ करते हैं, तो यह बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे आपकी त्वचा मुहांसे, रूखापन या यहां तक कि संक्रमण जैसी समस्याओं के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है। गर्म पानी और साबुन का कॉम्बो साबुन का रोजाना इस्तेमाल तब और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है, जब आप हर दिन साबुन के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्म पानी और साबुन के इस कॉम्बो से आपकी स्किन से नमी को हट सकती हैं, जिससे रूखापन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और रोजाना साबुन से नहाने से बचें।

कलेक्टर जैन ने औचक निरीक्षण किया, स्कूल से गायब दो टीचर निलंबित, 29 शिक्षकों की वेतन वद्धि रोकी

उमरिया  मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने स्कूल चलें हम अभियान के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही प्रिंसिपल और एक शिक्षा की वेतन वृद्धि रोकने के साथ-साथ 29 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।  दरअसल, सस्तरा स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण करने कलेक्टर पहुंचे थे। इस स्कूल में तीन शिक्षक पदस्थ हैं। जिसमें से एक शिक्षक प्रेग्नेंट होने के कारण छुट्टी में थी। स्कूल में हेडमास्टर करूणा शरणागत मौजूद थी। वहीं अनीता टोप्पों अनुपस्थित थी। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल में अनुपस्थित शिक्षक अनीता टोप्पों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं। ऐसे ही उच्च स्तरीय विद्यालय पिनौरा में निरीक्षण के दौरान स्कूल में पदस्थ 29 शिक्षकों द्वाराप्रवेश उत्सव संबंधी समस्त तैयारियां नहीं करने और बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर शाला की प्राचार्य लीला अग्रवाल की वेतन वृध्दि रोकने और सभी 29 शिक्षकों की एक-एक वेतन वृध्दि रोकने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला महुरा में कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल ही बंद थी। इस दौरान वहां पदस्थ दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

स्थापना दिवस पर भाजपा करेगी विभिन्न कार्यक्रम

रायपुर  भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर पखवाड़े भर कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस अवसर पर 6 अप्रैल को स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान एक तरफ जहां भाजपा गांव-गांव तक पहुंचेगी, वहीं दूसरी ओर ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में कार्यकर्ता अपलोड करेंगे. इस बात की जानकार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय की मौजूदगी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि BJP_FOR_VIKSIT_BHARAT टैग का सोशल मीडिया में उपयोग किया जाएगा. 7 और 8 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे. वहीं 9 और 10 अप्रैल मंडल में संगोष्ठी का आयोजन होगा. इसके अलावा कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा. लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 10, 11 और 12 अप्रैल को बीजेपी गांव चलो अभियान चलाएगी. स्वच्छता मिशन के तहत गांव में अभियान चलाया जाएगा. 13 और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दौरान मूर्तियों की साफ-सफाई की जाएगी. 15 अप्रैल को संगोष्ठी में अंबेडकर की जीवनी बताई जाएगी, इसमें कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जो अपमान किया था, उसका भी जिक्र होगा.

पंजुआन-खबल गांव में 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा घर में घुस परिवार को बनाया बंधक, फैली दहशत

कठुआ उधमपुर-कठुआ सीमा के पास मजालता तहसील के चोरे पंजुआन-खबल गांव में 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर एक परिवार को बंधक बनाने, भोजन और मोबाइल फोन छीनने और भाग जाने के बाद तलाशी अभियान जारी है। रिपोर्ट के अनुसार मजालता के एक परिवार ने सुरक्षाबलों को सूचना दी कि रात करीब 8 बजे 2 संदिग्ध उनके घर में घुसे। वे 2 घंटे तक रुके और उन्हें बंधक बनाए रखा। भोजन करने और मोबाइल फोन छीनने के बाद संदिग्ध मौके से भाग गए। इस सूचना के मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सी.आर.पी.एफ. की टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ज़मीनी कार्यकर्ताओं के सामंजस्य और समर्पित प्रयास से प्राप्त हुए सकारात्मक परिणाम

भोपाल आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत खंडवा ज़िले ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। नीति आयोग ने जिले के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की है। नीति आयोग ने प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिये खंडवा ज़िले को 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की है। इस उपलब्धि के लिये ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और कुपोषण के खिलाफ व्यापक रणनीति अपनाने के प्रयास प्रमुख रहे हैं। खंडवा की यह उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खंडवा की यह उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत इस तरह की सफलता प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह उपलब्धि खंडवा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा और एएनएम के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, मैदानी कार्यकर्ताओं की सराहना की है। फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को निरंतर प्रशिक्षित कर कार्यक्षमता में की गई वृद्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये योजनाबद्ध प्रयास किए गए। ज़िले में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। आउटरीच स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर दूरस्थ इलाकों में चिकित्सा सुविधा पहुंचाई गई। इसके साथ ही फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को निरंतर प्रशिक्षित कर उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि की गई। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय पर पहचान कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव किया गया सुनिश्चित ज़िले में मातृ स्वास्थ्य में सुधार के लिये गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, जांच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए नवीन प्रसव केंद्र स्थापित किए गए। चिन्हित उप-स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव सुविधा से सुसज्जित किया गया, जिससे घर पर प्रसव के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया गया। ‘लक्ष्य’ एवं नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एनक्यूएएस) के तहत ज़िले की 25 स्वास्थ्य संस्थाओं को उन्नत किया गया, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल रही हैं। छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण और कुपोषित बच्चों की विशेष देखरेख ज़िले में शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए समेकित प्रयास किए गये। सम्पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ कुपोषण निदान की सघन कार्यवाही से सकारात्मक परिणाम मिलना प्रारम्भ हुए। ‘मिशन इंद्रधनुष’ के तहत छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पूर्ण टीकाकरण के दायरे में लाया गया। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पूरक पोषण योजनाओं से जोड़ा गया। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से शिशु पोषण और देखभाल पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को किया सशक्त जिले में 177 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के रूप में क्रियाशील किया गया, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हुईं। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य से अधिक मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचारित किया गया। नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज़ (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया गया, जिससे मरीजों का समय पर उपचार संभव हुआ। स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण में पुरस्कार राशि से किए जायेंगे विकास कार्य कलेक्टर खंडवा श्री ऋषभ गुप्ता ने कहा कि नीति आयोग द्वारा प्राप्त 3 करोड़ रुपए की राशि को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के चिन्हित क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा, जिससे ज़िले के विकास को और गति मिलेगी।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन

अयोध्या मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, दीपक चहर, तिलक वर्मा और करण शर्मा ने अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रामलला के आशीर्वाद लिए. इसके बाद सपत्नी सूर्यकुमार यादव ने हनुमानगढ़ी पर पूजा और दर्शन किया. इस दौरान हनुमानगढी के मुख्य पुजारी हेमंत दास ने पूजा कराई. बता दें कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला LSG से होगा. मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए. जिसकी फोटो क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया में शेयर की है. भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कड़ी सुरक्षा में किया दर्शन पूजन किया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में शुरुआत के अपने 2 मुकाबले हार चुकी है. वहीं अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके आ रही है. ऐसे में मुंबई जीत के ट्रैक पर बरकरार रहना चाहेगी. हालांकि, मुंबई को लखनऊ की टीम के सामने कई चुनौतियों का सामना करना होगा. लखनऊ को उसके होम ग्राउंड में हराना एक टफ टास्क साबित होने वाला है.

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 03 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द के मृतक जुगल साय गोड़ तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम पैकिन के मृतक श्री तिलकराम भोई एवं बिच्छू के डंक मारने से मृत्यु होने पर ग्राम केन्दुढार की मृतिका तुजला निषाद के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

‘ये बिल पूरी तरह से फेक नैरेटिव पर आधारित है जिसके लिए पिछले कुछ महीनों से कोशिश की जा रही थी: नसीर हुसैन

नई दिल्ली अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 राज्यसभा में पेश कर दिया है. बिल पेश कर रिजिजू ने कहा कि वक्फ में किसी गैर मुस्लिम का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. लोकसभा से वक्फ संशोधन विधेयक 2024 कुछ संशोधनों के साथ पारित हो गया है. लोकसभा में चली मैराथन चर्चा के बाद ये बिल 232 के मुकाबले 288 वोट से पारित हो गया. अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अब इस बिल को राज्यसभा में पेश कर दिया है. राज्यसभा में बिल पेश कर किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ में किसी गैर मुस्लिम का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. ‘ये महज कानूनी नहीं, पुरानी रवायत से जुड़ा मामला’, वक्फ बिल पर बोले नदीमुल हक टीएमसी सांसद नदीमुल हक ने कहा कि ये महज कानूनी मसला नहीं, पुरानी रवायत से जुड़ा मामला है. क्या हम उन रवायतों को भुला सकते हैं जिन्होंने हमें एक देश एक कौम बनाया है. ये मामला बस मुसलमानों से जुड़ा नहीं है. ये सिर्फ एक मजहबी मसला नहीं, संवैधानिक मुद्दा भी है. हमारे लिए संविधान महज एक किताब नहीं, मार्गदर्शक है. वक्फ बिल में कई खामियां हैं. ये बिल एंटी फेडरल है. इस बिल का मकसद वक्फ बोर्ड में मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व कम करना है. जब ये बिल लोकसभा में पेश किया गया था, एक गलती रह गई थी जो जेपीसी में जाकर पकड़ा गया था. बहुत सारी कमेटियों की सिफारिश पर ये बिल लेकर आए हैं, मंत्री जी ने कहा. आपको रिफॉर्म करना है तो तीन सुझाव तो मान लीजिए. मुसलमानों की शिक्षा को लेकर एजुकेशन बोर्ड, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने की सिफारिशें भी मान लीजिए. इस बिल में इन सबका कोई जिक्र नहीं किया गया. नसीर हुसैन पर राधा मोहन दास अग्रवाल के आरोप को लेकर राज्यसभा में हंगामा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब व्यक्तिगत आरोप लगाए जाएं तब स्पष्टीकरण का मौका दिया जाना चाहिए. निर्मला सीतारमण ने कहा कि गृह मंत्री के बोलने के बाद उन्हें मौका दिया गया था. उन्होंने (नसीर हुसैन ने) जो कहा, वो दोहरा सकती हूं. इस पर हंगामा हो गया. प्रमोद तिवारी के पॉइंट ऑफ ऑर्डर पर अमित शाह बोले- कोई आरोप नहीं लगाया राधा मोहन दास अग्रवाल का संबोधन पूरा होने के बाद कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर रेज किया और कहा कि कोई भी सदस्य किसी सदस्य पर मानहानिकारक, अपराध के आरोप बगैर किसी पूर्व सूचना के आरोप नहीं लगा सकता. इस पर ट्रेजरी बेंच से मंत्री ने कुछ कहा. इस पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये मंत्री का आचरण है. हम तो बस इतना चाहते हैं कि सदन में चर्चा शांतिपूर्वक चले. गृह मंत्री अमित शाह अपनी सीट पर खड़े हुए और कहा कि मान्यवर माननीय सदस्य ने नसीर हुसैन पर कोई आरोप नहीं लगाए. इन्होंने बस इतना ही कहा कि नसीर हुसैन जब जीते, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. नारे इन्होंने नहीं लगाए, इन पर आरोप नहीं लगे. नसीर हुसैन ने कहा कि मेरा नाम लिया गया है. जब ये नारे लगे, सिवाय एक जर्नलिस्ट के कोई वहां नहीं था. वक्फ बोर्ड जिस जमीन पर हाथ रख दे, उसकी हो जाती थी- राधा मोहन दास अग्रवाल बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान वक्फ बोर्ड की तुलना पुरानी फिल्मों के गुंडों से की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से फिल्मों में गुंडे जिस औरत पर हाथ रख देते थे, वह उनकी हो जाती थी. उसी तरह से ये जिस जमीन पर हाथ रख देते थे, वह जमीन इनकी हो जाती थी. वक्फ बाई यूजर इनका बड़ा हथियार था. किसी की जमीन पर कुछ दिन नमाज क्या पढ़ ली, वक्फ बाई यूजर वो जमीन वक्फ बोर्ड की हो गई. तमिलनाडु में 1500 साल पुराना मंदिर भी वक्फ प्रॉपर्टी घोषित कर दिया गया. हमने मौलाना से पूछा कि ये बताओ कि कुरान में कहां लिखा है, किस हदीस में लिखा है कि जो संपत्ति किसी ने दान की ही नहीं, वह आपकी कैसे हो गई. इसका कोई जवाब किसी के पास नहीं था. ओवैसी साहब उस सदन में बैठते हैं, उन्होंने मेरा नाम रख दिया मौलाना राधा मोहन दास अग्रवाल. उन्होंने कर्नाटक में वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले नेताओं के नाम की लिस्ट पढ़ी और कहा कि ये रिपोर्ट जेपीसी में टेबल हुई थी. बीजेपी सांसद ने कहा कि एक नाम इस सदन की मर्यादा में लेने से इनकार करता हूं, वो सदन में हैं भी नहीं. सबको पता है कि वो नाम क्या होगा. वक्फ संशोधन बिल पर गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है. इस दौरान कांग्रेस सांसद डॉक्टर सैयद नसीर हुसैन ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, ‘ये बिल पूरी तरह से फेक नैरेटिव पर आधारित है जिसके लिए पिछले कुछ महीनों से कोशिश की जा रही थी. ये बिल बीजेपी के लिए सिर्फ ध्रुवीकरण का टूल है. ये कह रहे हैं कि हम गरीब को ताकत देंगे, ट्रांसपैरेंसी देंगे. 10 साल से आप सत्ता में हैं, क्या किया. सेंट्रल वक्फ काउंसिल है, उसमें काउंसिल नहीं है, सिर्फ किरेन रिजिजू का नाम नजर आएगा.’ उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि, ‘वक्फ बोर्ड के खिलाफ सबसे बड़ा भ्रम फैलाया गया है कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को अपनी जमीन घोषित कर देता था. क्या देश में रेवेन्यू रिकॉर्ड नहीं है, कानून नहीं है, कोर्ट नहीं है. हम ट्रेन में नमाज पढ़ते हैं तो क्या ट्रेन हमारी हो गई.’ देश को कर रहे हैं गुमराह कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने कहा, ‘बीजेपी शासित राज्यों में बोर्ड नहीं है. देश को गुमराह करने के लिए ये बातें यहां पर कर रहे हैं. जेपीसी में मैं भी सदस्य था. जब शुरू हुआ, एक्सपर्ट्स आने लगे तो 97 फीसदी लोगों ने बिल के खिलाफ बातें कीं. एक लाख आंकड़ा दे रहे हैं, सदन पटल पर रख दें कि कितने लोगों ने बिल का विरोध किया था. पहली बार जेपीसी में नॉन स्टेक होल्डर्स को बुलाया गया.’ उन्होंने कहा कि, कुछ तो ऐसे थे जो सांप्रदायिक बयान दे रहे थे. ये कह रहे हैं कि जेपीसी की सिफारिशों पर लाए हैं. इनसे पूछिए कि … Read more

बिजली चोरी रोकने के लिए चलाई जा रही पारितोषिक योजना में सभी श्रेणी के कर्मचारी योजना में शामिल

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चलाई जा रही पारितोषिक योजना के तहत बिजली के अवैध उपयोग की सूचना देने पर प्रकरण बनाने एवं राशि वसूली होने पर सूचनाकर्ता को 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना के संशोधित प्रावधान के अनुसार 5 प्रतिशत राशि का भुगतान संबंधित सूचनाकर्ता को सूचना सही पाए जाने पर जारी किए गए अंतिम निर्धारण आदेश के तुरंत बाद किया जाएगा। शेष पांच प्रतिशत राशि पूर्ण वसूली उपरांत देय होगी। कंपनी में कार्यरत नियमित कर्मचारी/ संविदा/ आउटसोर्स कर्मचारी को भी सूचनाकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। सूचना सही पाए जाने एवं जारी किए गए अंतिम निर्धारण आदेश की पूर्ण वसूली होने पर एक प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। कंपनी ने कहा है कि विभिन्न परिसरों की जांच एवं जांच के बाद बनाये गये पंचनामा के आधार पर आरोपी के विरूद्ध निकाली गयी राशि की वसूली में सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कंपनी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जांच एवं वसूली के कार्य में शामिल बाह्य स्त्रोत कर्मचारियों को भी परितोषिक योजना के तहत दी जाने वाली 2.5 (ढाई) प्रतिशत प्रोत्साहन राशि को सभी संबंधितों को समान रूप में दिया जाना निर्धारित किया गया है। कंपनी ने कहा है कि अब पारितोषिक योजना की पूरी जानकारी जैसे बिलिंग, भुगतान से संबंधित गतिविधियों को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब सूचनाकर्ता को कंपनी के पोर्टल पर गुप्त रूप से दिए गए प्रारूप में बैंक खाता, पहचान क्र. (आधार अथवा पेन ) देना अनिवार्य कर दिया है। कंपनी द्वारा विद्युत की चोरी के प्रभावी रोकथाम एवं विद्युत के अवैध उपयोग को रोकने के लिए यह योजना चलाई गई है। योजनांतर्गत कोई भी व्यक्ति बिजली के अवैध उपयोग के संबंध में सूचना कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक, संचा.संधा/शहर वृत्त कार्यालय के महाप्रबंधकों को लिखित अथवा मोबाईल के साथ ही कंपनी की वेबसाईट portal.pmcz.in पर ऑनलाईन सूचना दे सकते हैं। पोर्टल अथवा उपाय एप पर देनी होगी सूचना कंपनी द्वारा योजना में सूचनाकर्ता को निर्धारित शर्तों के अधीन पारितोषिक देने का प्रावधान है। इस राशि की अधिकतम सीमा नहीं है। वर्तमान में इस व्यवस्था को पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया गया है। कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर informer scheme लिंक पर क्लिक करके, सूचनाकर्ता के द्वारा गुप्त सूचना दर्ज की जा सकती है एवं उपाय ऐप के माध्यम से भी बिजली चोरी की सूचना दी जा सकती है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सभी नागरिकों के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गुप्त सूचना देकर, पारितोषिक योजना का लाभ उठाकर कंपनी को सहयोग प्रदान अवश्य करें।  

छत्रपति शिवाजी महाराज ने धर्म,राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के आधार पर की सुशासन की स्थापना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छत्रपति शिवाजी महाराज ने धर्म,राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के आधार पर की सुशासन की स्थापना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सच्चे अर्थों में शिवाजी महाराज ने भारत में धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों के आधार पर सुशासन की स्थापना की थी। उनका अप्रतिम साहस, अद्वितीय वीरता और आदर्श जीवन भावी पीढ़ियों को सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दवी साम्राज्य के संस्थापक, राष्ट्र गौरव, वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।  

पाकिस्तान पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने पीसीबी चीफ का मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में पाकिस्तान को क्या रौंदा, पड़ोसी देश में खलबली मच गई है। एक पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने तो पीसीबी चीफ का ही इस्तीफा मांग लिया है। कामरान अकमल इतना ज्यादा भड़के हुए हैं कि उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसीन नकवी पर जमकर भड़ास निकाली है। उनसे कहा है कि अगर वह पुरुष टीम की मौजूदा हालत में कोई सुधार नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दें। अकमल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘यह शर्मनाक है। पीसीबी चेयरमैन को सोचना चाहिए कि अगर वह कंट्रोल नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा देकर चला जाना चाहिए। अपनी इज्जत खराब मत करो। अगर आप यह नहीं करना चाहते तो मौजूदा टीम की स्थिति में सुधार कीजिए।’ अकमल पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज में बुरी तरह हार पर भड़के हुए हैं। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच के सीरीज के पहले दोनों मैच हार चुकी है। दूसरे मैच में तो उसे 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज की हार से पहले पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज में भी बहुत ही लचर प्रदर्शन किया था। उससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान का बहुत ही बुरा हाल रहा। अकमल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी निराश हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि टीम में नए चेहरों को जगह दी जाए। उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तानी गेंदबाज इस तरह के टर्फ पर गेंदबाजी नहीं कर सकते तो कहां करेंगे? एशिया में वे कहते हैं कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। क्या उन्हें हमारे खिलाफ दिव्यांग खिलाड़ियों को उतारना चाहिए? हम नहीं जानते कि गेंद कहां फेंकी जाए। इसका मतलब है कि बदलाव किया जाना चाहिए।’

रायपुर : हेयर ड्रेसिंग सैलून से आत्मनिर्भर बना पदमलोचन

सफलता की कहानी हर माह कमा रहे हैं 30 से 35 हजार रूपए    रायपुर छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, इससे युवा आत्मनिर्भर हो रहे हैं। महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मदद लेकर सरायपाली के पदमलोचन बारिक हेयर ड्रेसिंग सेलून शुरू किया जो चल निकला है। वे न केवल आत्मनिर्भर हुए हैं बल्कि अन्य युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।     सरायपाली के पदमलोचन बारिक ने बताया कि वे स्नातकोत्तर तक शिक्षित हैं उन्होंने स्वरोजगार के लिए छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग विभाग से संपर्क किया। उन्हें वहां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। इस योजना का लाभ लेकर उन्होंने हेयर ड्रेसिंग एवं सैलून व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।  भारतीय स्टेट बैंक, सरायपाली शाखा से पदमलोचन बारिक को 3,68,400 रुपए की राशि मंजूर की गई, जिसमें से 25 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने आवश्यक उपकरण और सामग्रियां खरीदा और अपना हेयर ड्रेसर सैलून का व्यवसाय शुरू किया। इस योजना के माध्यम से न केवल उन्हें स्वरोजगार मिला, बल्कि अब वे हर महीने नियमित रूप से 30 से 35 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं और अपनी किश्तें भी समय पर चुका रहे हैं।  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के तहत संचालित एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, जिससे लोग अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।

पंचायत 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का किया ऐलान

मुंबई अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जी हां, इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। आज इस सीरीज को पांच साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि ‘पंचायत 4’ 2 जुलाई के दिन रिलीज होगी। कब आएगा नया सीजन? अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2 जुलाई के दिन ओटीटी पर दस्तक देगा। इसके साथ ही मेकर्स ने वादा किया है कि ‘पंचायत 4’ में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले जाएगी। पंचायत 4 की स्टार कास्ट ‘पंचायत 4’ में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा नजर आएंगे। इसे प्रोड्यूस द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय इसे डायरेक्ट किया है। यहां खत्म हुई थी ‘पंचायत 3’ की कहानी ‘पंचायत 3’ के अंत में दिखाया गया था कि फुलेरा के प्रधान पति (रघुवीर यादव) को गोली लग जाती है। फुलेरा गांव के लोग इसका इल्जाम विधायक जी (पंकज झा) के गुंडों पर मढते हैं। ऐसे में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विधायक के लोगों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद विधायक यह स्पष्ट करता है कि उसने गोली नहीं चलवाई थी। ऐसे में ‘पंचायत सीजन 4’ में पता लगेगा की आखिरकार प्रधान जी पर गोली किसने चलवाई थी?

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet