LATEST NEWS

न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में विगत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा द्वारा अपने गृह ग्राम सोनादुला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनादुला में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन भी शामिल हुए।     इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिला शिक्षा अधिकारी के इस न्योता भोज पहल की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस न्योता भोज कार्यक्रम से जुड़े एवं शासन के मंशानुरूप इस योजना को सफल बनाने में अपना योगदान देवे। उन्होंने कहा कि न्योता भोज, विद्यालयों में उपलब्ध संशाधन के आधार पर आयोजित करावें। अनावश्यक विशेष प्रकार की साज सज्जा से बचे जिससे मितव्ययता से इस आयोजन को सफल बनाया जा सके। जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  वासु जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर सभी गतिविधियों में शामिल होवे एवं विद्या अध्ययन के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले तथा अच्छे से पढ़ाई कर अच्छे अच्छे पदों को सुशोभित करें । जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आयोजित न्योता भोज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों व जनसामान्य से आग्रह करते हुए कहा कि आपके घरों में आयोजित उत्सव के अवसर जैसे जन्मदिन, विवाह, सालगिरह या किसी अन्य खुशी के  अवसर पर  स्थानीय विद्यालय के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन करें। शासन का लक्ष्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत मिलने वाले भोजन की पौष्टिकता में वृद्धि करना तथा रुचिकर बनाना है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा  रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन प्रताप सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा  एम एल प्रधान, सांख्यिकी अन्वेषक  राकेश अग्रवाल, विकासखंड मालखरौदा के सीएसी, शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, शिक्षिका तथा बड़ी संख्या में बच्चे  व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं- 12वीं परीक्षा प्रैक्टिकल और मूल्यांकन की डेट बढ़ी, ऐसे करें चेक

भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन अंकों को जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 6 अप्रैल 2025 तक अपने प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक भर सकते हैं। पहले तय थी 30 मार्च की समय सीमा एमपी बोर्ड ने 15 जनवरी 2025 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें 30 मार्च 2025 को नियमित और स्व-अध्ययन छात्रों के लिए प्रैक्टिकल और आंतरिक परीक्षा परिणामों को जमा करने की अंतिम तिथि घोषित की गई थी। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा अप्रैल 2025 में होने की संभावना है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। ऐसे करें चेक:     आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।     होमपेज पर उपलब्ध “MP Board Class 10 और 12 परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।     लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।     रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।     डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

भोपाल में संपत्ति और जलकर में वृद्धि: 3611 करोड़ से अधिक का बजट पेश, पिछली बार की तुलना में 300 करोड़ रुपए ज्यादा

भोपाल भोपाल नगर सरकार का सालाना बजट गुरुवार को महापौर मालती राय ने पेश किया गया। संभावना के मुताबिक बजट में प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15 प्रतिशत टैक्स की वृद्धि की गई है। इससे राजधानी के पौने 3 लाख नल कनेक्शन और 5.62 लाख प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ता प्रभावित होंगे।महापौर मालती राय नगर निगम का बजट पेश करने के लिए एमआईसी मेंबर और पार्षदों के साथ परिषद में पहुंचीं। महापौर सफेद-नीले रंग के झोले में बजट की कॉपी लेकर पहुंचीं। इस दौरान मेयर के साथ निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी थे। अतः उक्त परिस्थितियों के आधार पर नगरीय विकास के लिये यह आवश्यक एवं उचित है कि संपत्तिकर, जलदर एवं उपभोक्ता प्रभार की दरों में वृद्वि की जावे। माननीय अध्यक्ष महोदय, इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये युक्तियुक्तकरण किया जाकर संपत्तिकर की गणना हेतु करयोग्य संपत्ति मूल्य अवधारण हेतु परिक्षेत्र एवं उससे संबंधित दरों में 10 प्रतिशत की वृद्वि एवं उपभोक्ता प्रभार-जलदर, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट की दरों में 15 प्रतिशत की वृद्वि प्रस्तावित की गई है।जो कि बजट पुस्तिका में संलग्न चार्ट में अवलोकन से स्पष्ट होगा कि बहुत अधिक दरों को नहीं बढ़ाया गया है। वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध बैठक में महापौर मालती राय ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन प्रस्ताव रखा। भाजपा पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने इस पर चर्चा शुरू करनी चाही, लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा का मामला है, नगर निगम में इसे क्यों उठाया जा रहा है। इस पर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि प्रस्ताव मेरी अनुमति से रखा गया है, सभी पार्षद अपनी सीटों पर बैठें। लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जारी रखा और अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए। अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्षदों को वापस भेजा, वहीं भाजपा पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने प्रस्ताव रखना जारी रखा और भाजपा पार्षदों ने इसका समर्थन किया। सरकारी आवास पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के नाम भोपाल में टीटी नगर स्थित सरकारी आवास का निर्माण हुआ था। सीएम मोहन यादव ने परिसर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई परिसर करने की घोषणा की थी। मीटिंग में यह प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पास कर दिया गया। एमआईसी मेंबर रविन्द्र यति ने यह प्रस्ताव रखा। इस पर विपक्ष ने भी किसी प्रकार का विरोध नहीं दर्ज कराया।  छात्रों के लिए महापौर स्मार्ट पास फिर शुरू होंगे     शहर में 1 लाख 26 हजार पौधे रोपे गए।     जीआईएस के तहत शहर के सौदर्यीकरण के कार्यों को बनाए रखने के लिए 1 हजार लाख रुपए और मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए 1500 लाख रुपए तथा पार्को के विकास के लिए 1200 लाख रुपए का प्रावधान बजट में किया।     शहर में शालाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए शिक्षा उपकर की मद में 3065 लाख रुपए का प्रावधान किया।     निगम कर्मचारियों के कक्षा 10वीं और 12वीं में मैरिट में आने वाली बालिकाओं और बालकों को प्रोत्साहन योजना के तहत 10 हजार रुपए प्रत्येक छात्र को दिए जाने का प्रावधान किया गया।     करयोग्य संपत्ति मूल्य अवधारा के लिए परिक्षेत्र एवं उससे संबंधित दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि एवं उपभोक्ता प्रभार- जलदर, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट की दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है।     वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रति वार्ड 50 लाख रुपए के मान से बजट में 4 250 लाख रुपए का प्रावधान।     जोन कार्यालय स्तर पर जोन अध्यक्ष निधि- प्रति जोन 10 लाख रुपए के मान से 210 लाख रुपए का प्रावधान किया गया।     परिषद अध्यक्ष निधि के रूप में 500 लाख रुपए रखने का प्रावधान।     एमआईसी सदस्यों की निधि के लिए 1 करोड़ रुपए प्रति एमआईसी के मान से 1 हजार लाख रुपए का प्रावधान बजट में किया गया।     समग्र विकास के लिए विशेष निधि राशि 1 हजार लाख और विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्य के लिए 1500 लाख रुपए का बजट में प्रावधान किया।     बजट में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय 3611 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपए के विरुद्ध अनुमानित व्यय 3611 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपए प्रस्तावित है।     राजस्व आय की राशि 5 प्रतिशत रिजर्व राशि 110 करोड़ 7लाख 4 हजार रुपए रखने के उपरांत 110 करोड़ 7 लाख 4 हजार रुपए संभावित घाटे का बजट सदन के समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत है। मेयर, अध्यक्ष, एमआईसी मेंबर-पार्षदों के लिए यह प्रावधान     वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रति वार्ड 50 लाख रुपए के मान से बजट में 42 करोड़ रुपए का प्रावधान।     जोन कार्यालय स्तर पर जोन अध्यक्ष निधि प्रति जोन 10 लाख रुपए के मान से 2 करोड़ रुपए का प्रावधान।     अध्यक्ष के लिए 5 करोड़ रुपए रखे गए हैं।     एमआईसी मेंबर के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान।     महापौर के लिए बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। इससे पहले बैठक में निगम कमिश्नर द्वारा पार्षद को हटाने के प्रस्ताव का मुद्दा गरमा गया। पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। ऐसे में महापौर मालती राय ने भी कहा कि किसी पार्षद के खिलाफ शासन को प्रस्ताव भेजने से पहले एमआईसी या परिषद से चर्चा होनी चाहिए। बैठक में अधिकारियों के व्यवहार और फोन न उठाने की समस्या पर भी नाराजगी जाहिर की गई। बीजेपी पार्षद एक स्वास्थ्य अधिकारी पर भड़क गए। पार्षद पप्पू विलास घाड़गे ने कहा कि एएचओ ने पार्षद के साथ अभद्रता की है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्षदों ने एक सुर में कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।  

अम्बिकापुर : डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय अटल नगर रायपुर के द्वारा जारी पत्र के निर्देशानुसार शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकासखण्डों में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप योजना अन्तर्गत संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में शासकीय एवं आर.टी.ई. कोटा के तहत् प्री प्राथमिक के प्रारंभिक कक्षाओं (केजी1/एलकेजी) में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन 15 मई 2025 तक संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है।  जिले के सभी 07 विकासखण्डों में संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु शिक्षा का अधिकारी नियम अन्तर्गत 25 प्रतिशत एवं निःशुल्क शासकीय कोटा अन्तर्गत 8 प्रतिशत दोनों श्रेणी के लिए प्रवेश हेतु आवेदन किया जा सकता है। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 मई 2025 तक भरे हुये आवेदन  मय आवश्यक दस्तावेज सहित जमा किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं आरक्षित सीटों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।  

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 03 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द के मृतक श्री जुगल साय गोड़ तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम पैकिन के मृतक श्री तिलकराम भोई एवं बिच्छू के डंक मारने से मृत्यु होने पर ग्राम केन्दुढार की मृतिका तुजला निषाद के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

ड़क सुरक्षा संबंधी मानकों के परिपालन के संबंध में ट्रक-माजदा वाहन संचालकों की बैठक 7 अप्रैल को

गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिले में सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी मानक तैयार किया गया है। सुरक्षा संबंधी मानकों के परिपालन, सुझाव तथा आवश्यक चर्चा के लिए जिले के सभी ट्रक-माजदा वाहन संचालकों की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक जिला परिवहन अधिकारी द्वारा 7 अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे गौरेला थाना के बाजू में पुलिस कंट्रोल रूम में रखा गया है। जिले के सभी ट्रक-माजदा व्यावसायिक वाहन संचालकों को परिपत्र जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।

हेयर ड्रेसिंग सैलून से आत्मनिर्भर बना पदमलोचन

  हर माह कमा रहे हैं 30 से 35 हजार रूपए    रायपुर छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, इससे युवा आत्मनिर्भर हो रहे हैं। महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मदद लेकर सरायपाली के पदमलोचन बारिक हेयर ड्रेसिंग सेलून शुरू किया जो चल निकला है। वे न केवल आत्मनिर्भर हुए हैं बल्कि अन्य युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।     सरायपाली के पदमलोचन बारिक ने बताया कि वे स्नातकोत्तर तक शिक्षित हैं उन्होंने स्वरोजगार के लिए छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग विभाग से संपर्क किया। उन्हें वहां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। इस योजना का लाभ लेकर उन्होंने हेयर ड्रेसिंग एवं सैलून व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।  भारतीय स्टेट बैंक, सरायपाली शाखा से पदमलोचन बारिक को 3,68,400 रुपए की राशि मंजूर की गई, जिसमें से 25 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने आवश्यक उपकरण और सामग्रियां खरीदा और अपना हेयर ड्रेसर सैलून का व्यवसाय शुरू किया। इस योजना के माध्यम से न केवल उन्हें स्वरोजगार मिला, बल्कि अब वे हर महीने नियमित रूप से 30 से 35 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं और अपनी किश्तें भी समय पर चुका रहे हैं।  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के तहत संचालित एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, जिससे लोग अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।

सक्ती : न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ

 सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में विगत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा द्वारा अपने गृह ग्राम सोनादुला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनादुला में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वासु जैन भी शामिल हुए।     इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिला शिक्षा अधिकारी के इस न्योता भोज पहल की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस न्योता भोज कार्यक्रम से जुड़े एवं शासन के मंशानुरूप इस योजना को सफल बनाने में अपना योगदान देवे। उन्होंने कहा कि न्योता भोज, विद्यालयों में उपलब्ध संशाधन के आधार पर आयोजित करावें। अनावश्यक विशेष प्रकार की साज सज्जा से बचे जिससे मितव्ययता से इस आयोजन को सफल बनाया जा सके। जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर सभी गतिविधियों में शामिल होवे एवं विद्या अध्ययन के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले तथा अच्छे से पढ़ाई कर अच्छे अच्छे पदों को सुशोभित करें । जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आयोजित न्योता भोज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों व जनसामान्य से आग्रह करते हुए कहा कि आपके घरों में आयोजित उत्सव के अवसर जैसे जन्मदिन, विवाह, सालगिरह या किसी अन्य खुशी के  अवसर पर  स्थानीय विद्यालय के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन करें। शासन का लक्ष्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत मिलने वाले भोजन की पौष्टिकता में वृद्धि करना तथा रुचिकर बनाना है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन प्रताप सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा श्री एम एल प्रधान, सांख्यिकी अन्वेषक श्री राकेश अग्रवाल, विकासखंड मालखरौदा के सीएसी, शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, शिक्षिका तथा बड़ी संख्या में बच्चे  व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

हनुमान जयंती मेला 2025 के अवसर पर भोपाल – इटावा – भोपाल के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन

भोपाल यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा डॉ. हनुमान जयंती मेला 2025 के अवसर पर भोपाल – इटावा – भोपाल के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। डॉ. हनुमान जयंती मेला, उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले स्थित पथरेश्वर धाम में प्रतिवर्ष भव्य रूप से आयोजित होता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन हेतु एकत्र होते हैं। इस दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में यात्रियों की आवाजाही होती है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01601/01602 भोपाल – इटावा – भोपाल मेला स्पेशल का संचालन कुल 07 फेरे के रूप में किया जाएगा। पथरेश्वर धाम, इटावा (उत्तर प्रदेश) – यह डॉ. हनुमान जयंती मेला का प्रमुख स्थल है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन ‘इटावा जंक्शन (ETW)’ है, जो पथरेश्वर धाम मंदिर से मात्र 4 से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 01601/01602 भोपाल-इटावा-भोपाल अनारक्षित मेला स्पेशल गाड़ी का संचालन कुल 07 फेरे के रूप में किया जाएगा। यह गाड़ी भोपाल से दिनांक 30 मार्च, 01, 03, 05, 07, 10 एवं 12 अप्रैल 2025 को एवं इटावा से भी इन्हीं तारीखों को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01601 भोपाल से इटावा यह गाड़ी भोपाल स्टेशन से प्रातः 04.50 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में क्रमशः विदिशा (05.31 बजे), गंज बासौदा (06.01 बजे), मंडी बामौरा (06.24 बजे), बीना (06.45 बजे), मुंगावली (07.20 बजे), अशोक नगर (07.57 बजे), गुना (09.15 बजे), बदरवास (10.22 बजे), कोलारस (11.13 बजे), शिवपुरी (11.35 बजे), मोहाना (12.26 बजे), घाटीगांव (12.53 बजे), पनिहार (13.11 बजे), ग्वालियर (14.10 बजे), शनिचरा (14.32 बजे), मालनपुर (14.44 बजे), जांवल (15.01 बजे), सोनी (15.17 बजे), भिंड (15.55 बजे) होते हुए इटावा स्टेशन पर अपराह्न 16.55 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01602 इटावा से भोपाल वापसी दिशा में यह गाड़ी इटावा स्टेशन से सायं 17.40 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में भिंड (18.25 बजे), सोनी (19.03 बजे), जांवल (19.22 बजे), मालनपुर (19.39 बजे), शनिचरा (20.10 बजे), ग्वालियर (21.15 बजे), पनिहार (21.45 बजे), घाटीगांव (22.33 बजे), मोहाना (23.03 बजे), शिवपुरी (00.20 बजे), कोलारस (00.45 बजे), बदरवास (01.08 बजे), गुना (02.50 बजे), अशोक नगर (03.54 बजे), मुंगावली (04.31 बजे), बीना (05.05 बजे), मंडी बामौरा (05.28 बजे), गंज बासौदा (05.49 बजे), विदिशा (06.16 बजे) होते हुए भोपाल स्टेशन पर प्रातः 08.05 बजे पहुंचेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को विश्वपटल पर किया स्थापित – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

 योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने भारत की प्राचीन विधा योग को विश्वपटल पर किया स्थापित – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल – मुख्यमंत्री रायपुर योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने योग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री सिन्हा को छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जनसेवा को समर्पित उनका सामाजिक जीवन और सांगठनिक दायित्वों के लंबे अनुभव का लाभ योग आयोग के साथ ही प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 2017 में स्थापित योग आयोग की अब तक की यात्रा शानदार रही है और श्री सिन्हा के नेतृत्व में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री  श्री साय ने कहा कि भारत में योग ऋषि-मुनियों की देन है और वे इस सुंदर परंपरा के संवाहक भी हैं। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग रूपी इस चेतना का विश्वभर में विस्तार हुआ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी। श्री साय ने कहा कि योग विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और भावी पीढ़ी को योग से जोड़कर इसका महत्व समझाना चाहिए। योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी के लिए है और सभी को जोड़ने का काम करता है। संगठन में काम करते हुए सदैव मैंने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है और आज मुझे योग आयोग के माध्यम से सभी को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि प्रकृति में अनेक महत्वपूर्ण संपदाएं उपलब्ध हैं, परंतु इनमें सर्वश्रेष्ठ मानव संपदा है। मुख्यमंत्री जी ने मुझे मानव संपदा को स्वस्थ रखने का जिम्मा सौंपा है और इसे पूरा करने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।हमारे प्रधानमंत्री जी नियमित योग करते हैं। उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज सारी दुनिया वाकिफ है। श्री सिन्हा ने योग की विश्वव्यापी लोकप्रियता और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री संपत अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा, डॉ. रामप्रताप सिंह, श्री संजय श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर श्री हरिहरानंद महाराज, पूज्य संत उदयनाथ जी महाराज, श्री वासु देवानंद जी महाराज, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित पूजनीय संत समाज, योग आचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देश में मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने अपनी 7-8 साल पहले की सारी देनदारी चुकाने का कार्य किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार कुशल वित्तीय प्रबंधन के आधार पर अपनी पुरानी देनदारी चुका कर, नई दृष्टि से विकास के पैमानों पर आगे बढ़ रही है। देश में मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने अपनी 7-8 साल पहले की सारी देनदारी चुकाने का कार्य किया। हमारी सरकार ने एमएसएमई और हैवी इंडस्ट्रीज सहित सभी प्रकार की इकाइयों को गत एक वर्ष में लगभग 5 हजार 225 करोड़ की राशि देने का काम किया है। हमारी सरकार नवीन पहलों के माध्यम से उद्योगों के लिए निरंतर सकारात्मक वातावरण बना रही है। राज्य सरकार विकास के लिए प्रदेश से जुड़ने वाले उद्योगों से किये गये अपने सभी संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को जारी संदेश में यह बात कही।  

रिलेशनशिप टूटने का मतलब रेप केस नहीं : सुको

 नई दिल्ली शादी का वादा करके संबंध बनाने के नाम पर रेप केस दर्ज कराए जाने के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि ऐसी स्थिति बन गई है कि जो रिश्ते शादी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनमें केस दर्ज हो रहे हैं। ऐसा होना गलत है। ऐसी स्थिति बन गई है कि रिलेशनशिप में रहना ही एक अपराध हो गया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने कहा कि रोमांस खत्म होने या फिर ब्रेकअप होने का यह मतलब नहीं है कि मामला रेप का हो जाए। अदालत ने कहा कि अब समाज में जिस तरह से मूल्य बदल रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि रिलेशनशिप टूटने का मतलब रेप केस ना बन जाए। अदालत ने यह टिप्पणी एक शख्स की अर्जी पर सुनवाई करते हुए की, जिसने रेप केस खारिज करने की अर्जी दी थी। उस शख्स के खिलाफ मंगेतर ने ही रेप का केस दाखिल किया था, जिससे उसकी सगाई हुई थी, लेकिन शादी नहीं हो पाई थी। महिला का दावा था कि शादी का गलत वादा करके उसके साथ संबंध बनाए गए। इस मामले में युवक का पक्ष वरिष्ठ वकील गीता लूथरा ने रखा, जबकि महिला की तरफ से माधवी दीवान ने दलीलें दीं। इस केस की सुनवाई करते हुए बेंच ने महिला से कहा, ‘आप इतनी भोली होतीं तो हमारे पास नहीं आतीं। आप बालिग थीं। यह नहीं कहा जा सकता कि किसी ने आपको शादी का वादा करने के नाम पर मूर्ख बनाया। पूरे सम्मान के साथ कहना होगा कि आज नैतिकता और मूल्य बदल गए हैं। खासतौर पर युवा पीढ़ी में। यदि हम आपसे सहमत हो जाएं तो फिर कॉलेज में किसी लड़के और लड़की के बीच का रिलेशन दंडनीय हो जाएगा।’ अदालत ने कहा, ‘मान लीजिए कि कॉलेज के दो स्टूडेंट्स के बीच प्यार है। लड़की पीछे हटती है और युवक कहता है कि मैं तुमसे अगले सप्ताह शादी कर लूंगा। फिर वह बाद में ऐसा नहीं करता है। क्या ऐसा करना अपराध माना जाएगा?’ बेंच ने यह भी कहा कि यह परंपरागत नजरिया है। जिसमें पूरी अपेक्षाएं पुरुषों पर ही डाल दी जाती हैं। इस पर महिला की वकील ने कहा कि यह मामला तो अरेंज मैरिज का है। वकील माधवी दीवान ने कहा, ‘इस मामले में संबंध बनाने की मंजूरी फ्री कंसेंट का केस नहीं है। यहां मसला है कि युवती को लगा कि यदि वह मंगेतर को खुश नहीं करेगी तो वह शादी नहीं करेगा। दोनों की सगाई हुई थी। यह युवक के लिए कैजुअल सेक्स हो सकता है, लेकिन लड़की के साथ ऐसा नहीं था।’ हालांकि बेंच इस दलील से सहमत नहीं हुई। जजों ने कहा कि आप ही बताएं कि क्या सिर्फ शादी न हो पाना रेप का अपराध मान लिया जाए। हम इस मामले को सिर्फ एक तरीके से नहीं देख सकते। हमें किसी एक जेंडर से ही अटैचमेंट नहीं है। मेरी भी एक बेटी है। यदि वह भी इस स्थिति में होती तो मैं भी इस व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखता। अब खुद ही बताइए कि क्या इतनी कमजोर दलीलों के आधार पर यह केस बनता है। जस्टिस बिंदल ने कहा कि शिकायतकर्ता को पता था कि यह रिश्ता खत्म हो सकता है। फिर भी उन्होंने संबंध बनाए। अदालत ने युवक की अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं पत्रकार पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती (04 अप्रैल) पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने पंडित माखन लाल चतुर्वेदी को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अनुपम संगम दिखाई देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिलासपुर के सेंट्रल जेल में लिखी गई उनकी प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ आज भी लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना का संचार करती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चतुर्वेदी जी की उत्कृष्ट रचनाएं, उनमें निहित राष्ट्रप्रेम और संवेदना भावी पीढ़ियों के मन में सदैव देशभक्ति की भावना का संचार करती रहेंगी।

रायपुर : पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 08 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

वेब सीरीज पंचायत 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, प्राइम वीडियो पर इस दिन देगी दस्तक

अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जी हां, इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। आज इस सीरीज को पांच साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि ‘पंचायत 4’ 2 जुलाई के दिन रिलीज होगी। कब आएगा नया सीजन? अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2 जुलाई के दिन ओटीटी पर दस्तक देगा। इसके साथ ही मेकर्स ने वादा किया है कि ‘पंचायत 4’ में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले जाएगी। पंचायत 4 की स्टार कास्ट ‘पंचायत 4’ में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा नजर आएंगे। इसे प्रोड्यूस द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय इसे डायरेक्ट किया है। यहां खत्म हुई थी ‘पंचायत 3’ की कहानी ‘पंचायत 3’ के अंत में दिखाया गया था कि फुलेरा के प्रधान पति (रघुवीर यादव) को गोली लग जाती है। फुलेरा गांव के लोग इसका इल्जाम विधायक जी (पंकज झा) के गुंडों पर मढते हैं। ऐसे में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विधायक के लोगों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद विधायक यह स्पष्ट करता है कि उसने गोली नहीं चलवाई थी। ऐसे में ‘पंचायत सीजन 4’ में पता लगेगा की आखिरकार प्रधान जी पर गोली किसने चलवाई थी?

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet