LATEST NEWS

उदयपुर पुलिस ने लूट करने वाले चार आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर उदयपुर पुलिस ने मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने 45 से अधिक वारदातें करने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस कार्रवाई और जांच पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूर्व में अपराधों में शामिल अभियुक्तों पर नजर रखी। इस दौरान आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों का खुलासा गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल मीणा, प्रभु मीणा, अनिल मीणा और रोशन मीणा शामिल हैं, जबकि दो अन्य नाबालिग हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 45 से अधिक मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। लूट के बाद वे मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचकर उस पैसे से मौज-मस्ती और नशा करते थे। प्रमुख घटनाएं     11 जनवरी 2025: खरपीणा पुलिया के पास एक व्यक्ति से चाकू व तलवार दिखाकर नगदी लूटी गई।     19 मार्च 2025: सेक्टर 14 में एक महिला की बेटी से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए।     23 मार्च 2025: मिराज मोर्निंग रोड पर एक युवक से मोबाइल लूटा गया।     18 मार्च 2025: परसाद कस्बे में एक दुकानदार से चाकू की नोक पर मोबाइल और नगदी लूटी गई।     4 मार्च 2025: लक्ष्मी मंदिर के पास दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर मोबाइल छीना गया।     20 मार्च 2025: उम्मेद विला होटल के पास राहगीर से मोबाइल लूटा गया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरविंद जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्ण अध्यक्ष अरविंद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

ट्रंप सरकार का कर्मचारियों के लिए चीनी नागरिकों के साथ सेक्स पर बैन, नया नियम जारी

वाशिंगटन अमेरिकी सरकार ने चीन में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों, साथ ही परिवार के सदस्यों और सुरक्षा मंजूरी प्राप्त ठेकेदारों पर चीनी नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का रोमांटिक या यौन रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को इस बारे में जानकारी मिली है। मामले से अवगत चार लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एपी को इस नीति के बारे में बताया जिसे जनवरी में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने चीन छोड़ने से कुछ समय पहले लागू किया था। कुछ अमेरिकी एजेंसियों ने पहले से ही ऐसे रिश्तों को लेकर सख्त नियम लगा रखे हैं। हालांकि, अन्य देशों में अमेरिकी राजनयिकों के लिए स्थानीय लोगों के साथ ‘डेटिंग’ करना और उनसे शादी तक करना भी असामान्य नहीं है। पिछले साल गर्मियों में इस नीति को सीमित रूप में लागू किया गया था, जिसके तहत अमेरिकी कर्मियों को चीन में अमेरिकी दूतावास और पांच वाणिज्य दूतावासों में गार्ड एवं अन्य सहायक कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले चीनी नागरिकों के साथ ‘‘रोमांटिक और यौन रिश्ता’’ रखने पर रोक लगा दी गई थी। प्रतिबंध से अवगत दो लोगों ने ‘एपी’ को बताया कि नई नीति पर पहली बार पिछली गर्मियों में चर्चा हुई थी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी संबंधी प्रतिनिधि सभा की चयन समिति ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। नई नीति के दायरे में मुख्य भूमि चीन में अमेरिकी मिशनों को शामिल किया गया है, जिसमें बीजिंग में दूतावास और गुआंगझू, शंघाई, शेनयांग और वुहान में वाणिज्य दूतावास के साथ हांगकांग के अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास शामिल हैं। यह चीन के बाहर तैनात अमेरिकी कर्मियों पर लागू नहीं है।

मारुति सुजुकी इन मॉडलों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह 8 अप्रैल 2025 से अपने यात्री वाहनों (PVs) की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. यह वृद्धि इनपुट लागत, संचालन खर्च, नियामकीय बदलाव और नए फीचर्स को जोड़ने के कारण की जा रही है. मॉडल कीमत में वृद्धि Grand Vitara 62,000 रुपए तक Eeco 22,500 रुपए तक WagonR 14,000 रुपए तक Ertiga 12,500 रुपए तक XL6 12,500 रुपए तक Dzire Tour S 3,000 रुपए तक Fronx 2,500 रुपए तक मारुति ने कहा कि वह खर्चों को कम करने और ग्राहकों पर प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है. Nexa और Arena आउटलेट्स पर कौन-कौन सी कारें बिकती हैं? मारुति अपनी गाड़ियां दो अलग-अलग चैनलों से बेचती है:  Nexa आउटलेट्स: Ignis, Baleno, Ciaz, Fronx, Grand Vitara, Jimny, XL6, Invicto  Arena आउटलेट्स: Alto K10, S-Presso, Celerio, Eeco, WagonR, Swift, Dzire, Brezza, Ertiga गौरतलब है कि जनवरी 2025 में मारुति ने पहले ही अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी की थी. आमतौर पर, हर साल दो बार वाहन निर्माता कंपनियां कीमतों में संशोधन करती हैं. अन्य कार निर्माता भी बढ़ा रहे हैं कीमतें मारुति के अलावा Hyundai, Tata Motors, Mahindra & Mahindra और Kia India ने भी अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है. क्या आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो 8 अप्रैल से पहले बुकिंग करवाने पर आपको कीमतों में बढ़ोतरी से बचने का मौका मिल सकता है!

मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर पंचतत्व में विलीन हुईं, सामने आई दिल तोड़ने वाली तस्वीरें

मुंबई मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस और (बीजेपी) के पूर्व सांसद हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पत्नी के निधन से सिंगर भी बुरी तरह टूट गए हैं और रेशम का अंतिम संस्कार किया गया, जहां से दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हंस राज हंत की पत्नी रेशम कौर को आज गुरुवार को पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान कई जानी-मानी हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। हंस राज हंस की पत्नी का अंतिम संस्कार विधिपूर्वक किया गया और पूरे परिवार और दोस्त मंडली ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वक्त हंस राज हंस और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन था।   सिंगर अपने हाथों से पत्नी की चिता को अग्नि देते नजर आए। इस दौरान उनका चेहरा बेहद मायूस आए, वहीं उनके बेटों चेहरे पर भी उदासी छाई दिखी। परिवार के अलावा इस दुखद घड़ी में मशहूर गायक मास्टर सलीम, क्रिकेटर शिखर धवन, और अन्य कई लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और हंस राज हंस के परिवार के साथ दुख साझा किया। 

1 करोड़ हुआ इलाज का बिल, इलाज करा रही पत्नी को पति अस्पताल में छोड़कर भागा, अब इलाज करने से इंकार

नई दिल्ली कहानी एक ऐसी महिला की है, जिनका आधा शरीर चलना बंद हो चुका है। इतना सितम कम था कि उनका पति भी इलाज का बिल ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। अब नौबत यहां तक आ गई है कि अस्पताल ने उनके इलाज और देखभाल में असमर्थता जाहिर कर दी है। फिलहाल, मामला कोर्ट पहुंच गया है। मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है। पूरा मामला समझें मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि महिला को पति ने सितंबर 2021 में अस्पताल में भर्ती कराया था। तब उन्हें सिर में चोट लगी थी। महिला की न्यूरोसर्जरी समेत कई सर्जरी हुईं। अंत में वह बच तो गईं, लेकिन शरीर ने उनका साथ देना बंद कर दिया। स्थिर हालत होने के बाद भी पति जयप्रकाश गुप्ता ने महिला को घर ले जाने से इनकार कर दिया। क्या बोला पति गुप्ता की तरफ से कोई जवाब नहीं मिले के बाद अस्पताल ने बीते साल मई में पश्चिम बंगाल क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन का रुख किया। इसके बाद अस्पताल ने अदालत में जाने का फैसला किया। अब जब कोर्ट में जस्टिस अमृता सिन्हा ने गुप्ता से कारण पूछा, तो उसने कहा कि वह एक दुकान चलाता था और उसके पास पत्नी का ख्याल रखने का साधन नहीं है। अस्पताल की तरफ से पेश हुए वकील का कहना है कि अस्पताल ने महिला का इलाज किया और कई सर्जरी की। साथ ही उनका 6 लाख रुपये का इंश्योरेंस काफी समय पहले खत्म हो चुका है। वकील का कहना था कि बकाया राशि 1 करोड़ रुपये है। वकील ने यह भी कहा है कि गुप्ता ने एक ‘वैकल्पिक परिवार’ शुरू कर लिया है। जस्टिस सिन्हा ने एडवोकेट जनरल को 9 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गुप्ता को भी हाजिर रहने के लिए कहा है। जस्टिस सिन्हा ने इस दौरान पारिवारिक मुद्दों पर कोई बात नहीं की। जबकि, सरकारी वकील ने कहा कि राज्यों के पास मुफ्त सेवाओं वाले शेल्टर होते हैं, लेकिन सरकारी शेल्टर के कर्मचारी बीमारी मरीजों के मामले में जानकार नहीं होते हैं।

साई सुदर्शन ने बताया- आईपीएल में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से टी20 में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली

बेंगलुरु गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से उन्हें टी20 क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली। सुदर्शन में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सुदर्शन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यह (आईपीएल में) मेरा चौथा साल है, इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी अनुभव मिला है। मुझे कुछ मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नेट्स में मुझे काफी तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज जिसने मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की है या जिस तरह से मैंने अपनी टी20 बल्लेबाजी में सुधार किया है, वह खेल का समय है जो मुझे यहां मिलता है और टाइटंस के साथ मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के साथ अभ्यास का मौका मिलता है।’’ आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक 186 रन बनाने वाले सुदर्शन ने कहा, ‘‘इन तीन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि इससे मुझे खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है और खेल की बुनियादी बातों को भी समझने में मदद मिली है।’’ इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पहले सात ओवरों में चार विकेट खोने से उनकी टीम के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गई थी। फ्लावर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच हमने कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इससे मैच का पासा पलट गया। अगर आप पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके लिए परिस्थितियां मुश्किल हो जाती हैं।’’

Indore municipal corporation: 8 हजार करोड़ का बजट पेश, तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेसी पार्षद

 इंदौर इंदौर नगर निगम का बजट कार्यक्रम शुरू हो चुका है। गुरुवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन में बजट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस साल नए टैक्स का प्रावधान नहीं किया गया है और पुराने टैक्स में भी वृद्धि नहीं की गई है। 8 हजार 174 करोड़ का बजट है जिसमें कई विकास योजनाएं हैं। बिल घोटाले पर भिड़े नेता बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच बजट पर हंगामा हुआ, खासतौर पर फर्जी बिल घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाए। इस बार नगर निगम क्षेत्र में 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन का काम भी किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। बजट से पहले ही शुरू हो गया हंगामा सुबह 11 बजे नगर निगम सभागृह सदन की कार्रवाई शुरू हुई। सभापति मुन्ना लाल यादव ने पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्रवाई दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने फर्जी बिल घोटाले का मुद्दा उठाया। भाजपा के पार्षद बजट के मुद्दे पर बात करने के लिए जोर देते थे और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने कहा कि इस बार कोई नया कर नहीं लगाया और न ही कर में वृद्धि की गई है। सड़कों और पुलों के लिए बड़ी योजना   शहर में नई सड़कें बनाई जाएंगी और पुराने पुलों की मरम्मत की जाएगी। ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए प्रमुख चौराहों पर नए सुधार किए जाएंगे। स्वच्छता पर विशेष जोर इंदौर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। कचरा प्रबंधन में नई तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे शहर की स्वच्छता पहले से बेहतर होगी। पर्यावरण संरक्षण हरित इंदौर अभियान के तहत शहर में बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जाएंगे और नए पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, जल संरक्षण को लेकर भी कई योजनाएं लाई जाएंगी। डिजिटल सेवाओं का विस्तार नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल किया जाएगा ताकि लोग घर बैठे ही जरूरी काम कर सकें। ऑनलाइन टैक्स भुगतान, शिकायत निवारण और अन्य सुविधाओं को और आसान बनाया जाएगा। कर्मचारियों के लिए राहत नगर निगम कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में सुधार करने को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। स्थायीकरण की मांग पर भी विचार किया जाएगा।”इंदौर को और ज्यादा विकसित और सुविधाजनक बनाने के लिए हमने यह बजट तैयार किया है। हमारा फोकस स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं पर रहेगा, जिससे जनता को अधिक सहूलियत मिलेगी।”अब देखना होगा कि इस बजट की घोषणाएं कितनी तेजी से जमीनी स्तर पर अमल में आती हैं। क्या निगम प्रशासन अपने वादों को पूरा कर पाएगा या फिर यह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा? ये देखना होगा। महापौर ने नेता प्रतिपक्ष के सवालों का दिया जवाब बजट भाषण के पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से ने सवाल खड़े किए थे। कि पहले सवालों के जवाब दिए जाएं इसके बाद आपके बजट भाषण को सुना जाएगा। इसी दौरान महापौर ने आश्वासन देते हुए कहा था। आप पूरा भाषण सुनाएं आपके सवालों के जवाब भाषण में मिल जाएंगे। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए थे। एक हज़ार करोड रुपए के डैनेज घोट के मामले में अब तक क्या करें कदम उठाए गए। इसको लेकर जवाब मांगा था। इसके सवाल के जवाब देते हुए । महापौर ने 1000 करोड रुपए के घोटाले को लेकर कहा मामले में सभी दोषी फिलहाल जेल के अंदर है। और जो ठेकेदार है उनके लगभग 1000 करोड़ के ही बिल नगर निगम ने रोक हैं। जनता के टैक्स के पैसे का हिसाब बराबर दिया जाएगा। एक हजार करोड़ का राजस्व मिला इस साल निगम ने एक हजार करोड़ का राजस्व एकत्र किया है। इस बार बजट में सड़क निर्माण पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के मद्देनजर शहर में कई मार्गों को जोड़ा किया जाएगा। इंदौर में 30 से ज्यादा मास्टर प्लान सड़कों को चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर ही डेढ़ हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। जलूद में नगर निगम सोलर प्लांट भी लगा रहा है। इसके अलावा चौथे चरण के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के काम होना हैै। राज्य सरकार ने भी इसके लिए राशि जारी की है। 300 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। सफाई के लिए संसाधनों की खरीदी के लिए भी स्वास्थ्य विभाग मद में पिछले साल की तुलना में ज्यादा बजट रहेगा। उधर बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेेस पार्षद दल ने भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की है। फर्जी बिल घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद हंगामा कर सकते है।

मऊगंज जिले में 4000 हजार रुपए की रिश्वत लेते एपीओ का वीडियो वायरल

 मऊगंज  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले बड़ा मामला सामने आया है। जहां मनरेगा प्रभारी नीतू सिंह पर नंदन फल योजना के तहत फायदा पहुंचाने की एवज में 4000 हजार रुपए की रिश्वत मांगती दिख रही है।  दरअसल, हितग्राही मंगल सिंह और त्रियुगीनारायण मिश्रा ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रशासन से की है। फरियादी ने बताया कि वह छह महीने पहले मऊगंज जनपद आए थे। यहां पर उन्होंने सरकार की नंदन फल योजना के तहत पौधारोपण करने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था। जिसे पंचायत स्तर पर स्वीकृति मिल गई थी। आगे फरियादी ने बताया कि आवेदन ईएश और टीएस भी हो गया था। फाइल मरेगा अतिरिक्त कर्मचारी नीतू सिंह के पास पहुंची थी। उन्होंने छह महीने बीत जाने के बाद भी जियो टैगिंग नहीं की। योजना का फायदा लेने के लिए देने होंगे 4 हजार रुपए फरियादी ने बताया कि जब वह एक महीने पहले नीतू सिंह के चेंबर में गए थे। वहां पर उन्हें बैठाया गया और कहा कि यदि योजना का फायदा लेना है तो 4 हजार रुपए देने होंगे। तब हमारे पास केवल 3 हजार रुपए ही थे। जो कि नीतू सिंह को दे दिए। इसके बाद नीतू सिंह ने पैसे अपने हाथ में लेकर गिने और अलमारी में रख दिए। बावजूद इसके उन्होंने 500 रुपए और मांगने की बात कही। इस पूरे मामले पर सीईओ मऊगंज रामकुशल मिश्रा ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ ने वायरल वीडियो मुझे भेजा है। जांच कर रिपोर्ट मांगी है। एक-दो दिन में मैं जांच कर रिपोर्ट भेजूंगा, जो कलेक्टर के पास जाएगी। हालांकि, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इधर, कलेक्टर संजय कुमार जैन ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत रीवा के सीईओ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

01663/01664 रानी कमलापति–सहरसा–रानी कमलापति ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन (13-13 ट्रिप)

01663/01664 रानी कमलापति–सहरसा–रानी कमलापति ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन (13-13 ट्रिप) भोपाल मंडल के रानी कमलापति,नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी भोपाल रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति – सहरसा – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति – सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति – सहरसा विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर, (उसी दिन) मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 17:40 बजे नर्मदापुरम, शाम 18:15 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 15:15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01664 सहरसा – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 01664 सहरसा – रानी कमलापति विशेष ट्रेन दिनांक 08 अप्रैल 2025 से 01 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:30 बजे सहरसा स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 18:35 बजे इटारसी, शाम 19:20 बजे नर्मदापुरम एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 21:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जं., बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं., मानसी जं. स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 08 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

मां गंगा मैया मंदिर में नवरात्रि के पर्व की धूम, निकाली भव्य चुनरी यात्रा

बालोद बालोद जिले के ग्राम झलमला के विख्यात मां गंगा मैया मंदिर में नवरात्रि के पर्व की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में यहां ग्राम झलमला के निवासियों ने भव्य चुनरी यात्रा निकाली। इस चुनरी यात्रा में डीजे और धूमल की धुनों पर भक्त झूमते हुए नजर आए। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद यहां पर चुनरी मां गंगा मैया को समर्पित की गई। हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे और इस चुनरी शोभा यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह देखने को मिला। जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू ने बताया कि आस्था के इस महापर्व में खुशनसीब हूं कि इस चुनरी यात्रा में शामिल होने का मौका मिला। आयोजक समिति सदस्य आदित्य दुबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन होता है। पहले युवाओं ने इसकी शुरुआत की थी फिर हर वर्ग का समर्थन मिला और आज पूरा गांव ने मिलकर चुनरी यात्रा निकाली। माता को समर्पित की चुनरी पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद यह चुनरी मां गंगा मैया को समर्पित की गई। यात्रा में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू ने बताया कि इस गौरव शाली क्षण में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मां गंगा मैया बालोद जिले की आस्था की देवी हैं। हर व्यक्ति की आस्था माता के साथ जुड़ी हुई है और इस चुनरी यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। जानिए मां गंगा मैया मंदिर और उसकी कहानी मां गंगा मैया की कहानी अंग्रेज शासनकाल से जुड़ी हुई है। आज से तकरीबन 110 साल पहले जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी की नहर का निर्माण चल रहा था। इस दौरान झलमला गांव की आबादी महज 100 थी। सोमवार के दिन ही यहां बाजार लगता था। जहां दूरस्थ अंचलों से पशुओं के विशाल समूह के साथ सैकड़ों लोग आया करते थे। पशुओं की अधिकता से पानी की कमी महसूस की जाती थी। पानी की कमी को पूरा करने के लिए तालाब बनाने डबरी की खुदाई की गई। जिसे बांधा तालाब नाम दिया गया। मां गंगा मैया के प्रादुर्भाव की कहानी इसी तालाब से शुरू होती है। जिस जगह पर वर्तमान में देवी की प्रतिमा स्थापित है, वहां पहले तालाब था, जहां पानी भरा रहता था। किवंदती अनुसार एक दिन ग्राम सिवनी का एक केवट मछली पकड़ने के लिए बांधा तालाब में गया। तब जाल में मछली की जगह पत्थर की प्रतिमा फंस गई। केवट ने अज्ञानतावश उसे साधारण पत्थर समझ फिर से तालाब में फेंक दिया। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गांव के गोंड़ जाति के बैगा को स्वपन में आकर कहा कि मैं जल के अंदर पड़ी हूं। मुझे जल से निकालकर प्राण प्रतिष्ठा कराओ। स्वप्न आने की जानकारी बैगा ने मालगुजार व गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी। जाल फेंके जाने पर वही प्रतिमा फंसी। समझा साधारण पत्थर देवी मां की प्रतिमा को लेकर कई किवदंतिया प्रचलित है। केवट के जाल में बार-बार फंसने के बाद मूर्ति को साधारण पत्थर समझकर फेंकने की घटना को वर्तमान में भी यहां के निवासरत लोग अपनी पूर्वजों से मिली जानकारी अनुसार सही मानते हैं। सभी ने मिलकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। जल से प्रतिमा निकली, इस वजह से गंगा मैया के नाम से पहचान बनी।

ये बिल अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए लाया गया : पूर्व सीएम गहलोत

जयपुर वक्फ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में 12 घंटे की चर्चा के बाद पास हो गया। 288 सांसदों ने पक्ष में तो 232 ने विपक्ष में वोट डाला। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे पेश किया था। किरेन रिजिजू ने इसे उम्मीद (यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, इफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) नाम दिया है। इसे लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शेयर बाजार में गिरावट और रुपये के अवमूल्यन जैसे अहम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बार-बार अल्पसंख्यक समुदाय को निशाने पर लेने वाले कानून बनाए जा रहे हैं।     ऐसा लगता है कि भारत सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शेयर मार्केट में चल रही गिरावट, रुपये के अवमूल्यन जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार अल्पसंख्यक वर्ग को निशाने पर लेने वाले कानून बनाती है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के दौरान भी ऐसा देखा गया। उन्होंने कहा, “यह कानून 2020 में बना, लेकिन इसके नियम 2024 में बनाए गए। फिर भी, राजनीतिक लाभ लेने के लिए इसे बार-बार उछाला गया और देश में तनाव पैदा किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने वक्फ को लेकर बनाए गए नए कानून पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून की कोई आवश्यकता नहीं थी, लेकिन इसे बहुसंख्यक समुदाय का ध्यान जरूरी मुद्दों से हटाने और अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए लाया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह कानून दोनों समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का एक माध्यम बन सकता है।  

राधा मोहन दास अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला, यह एक क्रांतिकारी विधेयक है जो गरीब मुसलमानों की मदद करेगा

नई दिल्ली लोकसभा में पास होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को आज राज्यसभा में पेश किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बिल को सदन के पटल पर रखा। बता दें कि करीब 12 घंटे लंबी बहस और तीखी नोकझोंक के बाद, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को बुधवार देर रात लोकसभा में पारित कर दिया गया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रशासन और प्रबंधन को बेहतर करने के उद्देश्य से लाया गया था, जिसे लेकर सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दलों के बीच गहरा मतभेद देखने को मिला। अब सभी की नजरें राज्यसभा पर टिकी हैं।   राज्यसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर आरोप लगाया कि उसने 2013 में वक्फ़ संशोधन विधेयक का समर्थन करने के बाद अपना रुख इसलिए बदल लिया क्योंकि 2024 के चुनाव में उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और वह वक्फ़ कानून के बारे में देश में तमाम तरह की भ्रांतियां फैला रही है। वक्फ़ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर उच्च सदन में हो रही चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि 2013 में जब यह विधेयक संसद में आया तो लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में भाजपा के नेताओं ने उसका समर्थन किया था लेकिन आज इसे ‘दमनकारी कानून’ करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में जब सत्तारूढ़ भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और वह 240 सीटों पर सिमट गयी तो उसे इस वक्फ़ कानून की याद आयी और वह इसे दमनकारी कानून कहने लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित कई प्रदेशों में तो वक्फ़ बोर्ड गठित ही नहीं किये गये और आज अल्पसंख्यक मंत्री वक्फ़ में पारदर्शिता लाने की बात कर रहे हैं। हुसैन ने सरकार से जानना चाहा कि क्या सरकार ‘प्रैक्टिसिंग मुस्लिम’ की पहचान करने के लिए कोई अलग विभाग खोलेगी और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगा कर कोई प्रमाणपत्र देगी ? उन्होंने कहा कि इस विधेयक का असली मकसद यह है कि खुद सरकार की नज़र वक्फ़ की जमीन पर लगी हुई है। राधा मोहन दास अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने राज्यसभा में कहा, “जब सैयद नासिर हुसैन ने बेंगलुरु में राज्यसभा की शपथ ली, तब मैं कर्नाटक में था। उनके समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया।” उन्होंने कहा, “यह एक क्रांतिकारी विधेयक है जो गरीब मुसलमानों की मदद करेगा। हम हिंदू हैं और इतिहास गवाह है कि हमने सती प्रथा और बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाकर और विधवा विवाह की अनुमति देकर अपने समाज को बेहतर बनाने की कोशिश की है। लेकिन इस संसद में ऐसे सुधार करने की कोई कोशिश नहीं की गई जिससे गरीब मुसलमानों की मदद हो सके। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार ऐसा हो रहा है। उनकी सभी कल्याणकारी योजनाएं मुसलमानों तक पहुंची हैं।” हमें दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिश की जा रही है- सैयद नसीर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में कहा, ‘वे राजनीति कर रहे हैं और देश में दंगे कराना चाहते हैं। वे पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कागजात मांगेंगे। अगर उनके पास कागजात नहीं होंगे, तो उनके लोग हंगामा करेंगे।’ ‘क्या आप हमें दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं? वे 123 संपत्तियों को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। वे या तो मस्जिद हैं, कब्रिस्तान हैं या दरगाह हैं। मैं उनकी सूची प्रस्तुत करना चाहता हूं। जब अंग्रेजों ने लुटियंस दिल्ली पर कब्जा किया, तो उन्होंने क्षेत्र के निर्माण के बाद इन संपत्तियों को वक्फ को सौंप दिया था। ये संपत्तियां वक्फ के पास हैं। ये वे संपत्तियां हैं जिनका वे 2013 के संबंध में उल्लेख कर रहे हैं।” राज्यसभा में सैयद नसीर हुसैन बनाम अमित शाह संसद में सैयद नसीर हुसैन ने कहा, “वे कहते हैं कि मौजूदा वक्फ अधिनियम के तहत, अगर लोग न्यायाधिकरण के फैसले से असंतुष्ट हैं तो वे अदालत नहीं जा सकते। यह गलत है। अगर कोई भी अदालत नहीं जा सकता तो उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में इतने सारे लंबित मामले कैसे हैं?” इस पर अमित शाह ने जवाब दिया, “उन्होंने 2013 के अधिनियम में न्यायालय में सिविल मुकदमे के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा, जिसका दायरा व्यापक है। उनके पास केवल उच्च न्यायालय में रिट क्षेत्राधिकार का प्रावधान है, जिसका दायरा बहुत सीमित है।”

बैतूल:भीमपुर में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का अनोखा मामला सामने आया, मां और बच्चे पूरी तरह से हैं स्वस्थ

बैतूल  जिले के भीमपुर में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का अनोखा मामला सामने आया है. यहां बुधवार को महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है. सभी बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मां और तीनों बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जिससे उन्हों और बेहतर देखभाल मिल सके. जिला चिकित्सालय में मां और उसके दो नवजात बेटी और एक नवजात बेटा पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस तरह के दुर्लभ प्रसव होने की खबर की इलाके में काफी चर्चा है. भीमपुर ब्लॉक के बोरी गांव का मामला दरअसल, यह मामला भीमपुर ब्लॉक के बोरी गांव का बताया जा रहा है. यहां कि रहने वाली सुशीला को प्रसव पीड़ा होने पर भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. जहां उन्होंने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफल प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी से परिवार में खुशियों का माहौल है. डिलीवरी से पहले नहीं कराई थी सोनोग्राफी जानकारी के अनुसार, महिला ने प्रेगनेंसी के दौरान एक भी सोनोग्राफी नहीं कराई थी, जिस कारण परिवार और डॉक्टर पहले से सतर्क नहीं थे. बुधवार को महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में रखा गया था. हालांकि, अब हालत सामान्य बताई जा रही है. तीनों बच्चों का वजन 2 किलोग्राम से ढाई किलोग्राम की बीच है. डॉक्टरों ने इस वजन को नॉर्मल बताया है. एक साथ तीन बच्चों के जन्म को इलाके के लोग चमत्कार भी मान रहे हैं. जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपल श्रीवास्तव ने कहा, ” मां और दो लड़की समेत एक लड़का पूरी तरह स्वस्थ हैं. नॉर्मल डिलीवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. तीनों बच्चों का वजन नॉर्मल है.”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet