LATEST NEWS

आज रविवार 06 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों को कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों का कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। तुला राशि- तुला राशि वालों को लिए दिन शुभ है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धनु राशि– धनु राशि वालों के कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं। मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए सामान्य दिन। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मीन राशि- मीन राशि वालों का परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

चार साल पहले आयोजित हुई ऑनलाइन परीक्षा में धोखाधड़ी कर पाई दारोगा की नौकरी, एक गलती से पकड़ा गया, FIR दर्ज

वाराणसी पुलिस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी द्वारा चार वर्ष पूर्व धोखाधड़ी कर दारोगा की नौकरी पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अंगुष्ठ छाप (अंगूठा मिलान) के मिलान में पोल खुलने पर लखनऊ में दारोगा घनश्याम जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के केस दर्ज किया गया था। उक्त केस शुक्रवार को मिर्जामुराद थाना पर ट्रांसफर होकर आ गया हैं। केस की विवेचना अब मिर्जामुराद पुलिस करेंगी। चार साल पहले आयोजित हुई थी परीक्षा उत्तर-प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, हुसैनगंज लखनऊ द्वारा बीते 3 दिसंबर 2021 को मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (केआईटी) में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। गोरखपुर जिले के साहबगंज, टीचर कॉलोनी (पीपीगंज) निवासी घनश्याम जायसवाल भी अभ्यर्थी रहा। इसके बाद घनश्याम का चयन होने पर उसे नियमानुसार प्रशिक्षण पर भेजा गया। इस बीच उच्च न्यायालय में रिट दाखिल होने पर बोर्ड स्तर पर समिति गठित कर अंगुष्ठ छाप के मिलान की कार्रवाई शुरू हुई। दो साल पहले अंगुष्ठ छाप का मिलान किया गया 13 अक्टूबर 2023 को अंगुष्ठ छाप का मिलान कराया गया। इसके बाद अंगुली चिह्न ब्यूरो, लखनऊ को जांच के लिए भेजा गया। जांच में परीक्षा के समय मिले मिलान से अंगुष्ठ का मिलान नहीं हुआ। जांच में पता चला कि ऑनलाइन परीक्षा में घनश्याम जायसवाल प्रतिभाग नहीं किया था। पुलिस भर्ती बोर्ड के निरीक्षक सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर हुसैनगंज थाना (लखनऊ) में बीते वर्ष 20 नवंबर को घनश्याम जायसवाल के खिलाफ उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम समेत 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया था। मिर्जामुराद थानाप्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से ट्रांसफर होकर उक्त केस आया है, जिसकी विवेचना अब खजुरी चौकी प्रभारी अनिकेत श्रीवास्तव करेंगे।

भारत ने म्यांमार के थिलावा पोर्ट पर 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता सौंपी, जिसे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपा गया

नई दिल्ली म्यांमार के मंडाले क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत मानवीय सहायता और राहत सामग्री पहुंचाने की पहल तेज कर दी है. शनिवार को भारत ने म्यांमार के थिलावा पोर्ट पर 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता सौंपी, जिसे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपा गया. दरअसल, 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें अब तक 3,100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है. भूकंप का केंद्र मंडाले के पास बताया गया है. भारत ने तत्काल राहत पहुंचाने की पहल करते हुए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ की शुरुआत की, जिसके तहत खोज और बचाव (SAR), मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. भूकंप के 24 घंटे के भीतर ही भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री की पहली खेप म्यांमार पहुंचाई थी. शनिवार को INS घड़ियाल पोत के माध्यम से 442 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री थिलावा पोर्ट पहुंचाई गई, जो यांगून से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. इसमें 405 मीट्रिक टन चावल, 30 मीट्रिक टन खाना पकाने का तेल, 5 मीट्रिक टन बिस्कुट और 2 मीट्रिक टन इंस्टेंट नूडल्स शामिल हैं. ये सभी सामग्री म्यांमार के प्रभावित लोगों की तात्कालिक भोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से भेजी गई है. भारत की यांगून स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना के लैंडिंग शिप टैंक INS Gharial द्वारा लाई गई 442 टन की खाद्य सहायता आज थिलावा पोर्ट पहुंची और मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपी गई.

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बबाल, संवेदनशील भद्रवाह शहर में विरोध प्रदर्शन और आंशिक बंद

भद्रवाह जम्मू-कश्मीर के डोडा के अंतर्गत भद्रवाह में सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट को लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि हिंदू समूह के एक नेता द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शनिवार को डोडा जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील भद्रवाह शहर में विरोध प्रदर्शन और आंशिक बंद देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने कहा कि आरोपी वीरेंद्र राजदान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, अधिकारी ने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट श्री सनातन धर्म सभा भद्रवाह के प्रमुख राजदान ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेट पोस्ट की, जिससे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों में नाराजगी है। अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह ने शनिवार को स्थानीय जामिया मस्जिद से भद्रवाह पुलिस स्टेशन तक मार्च निकाला और आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने” के लिए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारे लगाए। कस्बे की दुकानें आंशिक रूप से बंद पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून के अनुसार आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। हालांकि, अंजुमन के आह्वान पर कस्बे की दुकानें आंशिक रूप से बंद रहीं। अंजुमने इस्लामिया के अध्यक्ष रियाज अहमद नजर ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी तक शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा। रियाज ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब उसने हमारे धर्म के खिलाफ इस तरह की विवादास्पद टिप्पणी की है। वह आदतन अपराधी है और शांति और भाईचारे के व्यापक हित में उसके साथ कानून के अनुसार निपटा जाना चाहिए। राजदान के खिलाफ मामला दर्ज भद्रवाह के एसपी ने कहा कि राजदान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत पुलिस स्टेशन भद्रवाह में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। विनोद शर्मा ने कहा कि मैं सभी संबंधित लोगों से शांत रहने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं, क्योंकि कानून निश्चित रूप से अपना काम करेगा। प्रशासन किसी भी तरह के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए कई छापे मारे जा रहे हैं। भद्रवाह में इंटरनेट बंद अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और भद्रवाह पश्चिम से जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य ठाकुर युद्धवीर सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण पोस्ट की निंदा की और कहा कि राजदान ने अपनी निजी क्षमता में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है और सनातन धर्म सभा भद्रवाह का इस पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया साइट पर गैर-जिम्मेदाराना सामग्री अपलोड करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी ने श्रीलंका में 1996 वर्ल्डकप जीतने वाली क्रिकेट टीम से की बातचीत

श्रीलंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कोलंबो में सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू और अन्य सहित श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ बातचीत की. इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम के सदस्यों से मिलकर बेहद खुशी हुई. ये वही टीम है जिसने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों खेलप्रेमियों की कल्पना को जीवंत कर दिया. पीएम मोदी से मिलना शानदार अनुभव रहाः जयसूर्या प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना एक शानदार अनुभव था. उन्होंने बहुत अच्छे से बताया कि कैसे उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में भारत का विकास किया. हमने कुछ चीजों पर चर्चा की और क्रिकेट के बारे में बात की. इस दौरान इस बारे में भी बात हुई कि उन्होंने कैसे सत्ता संभाली और कैसे देश का विकास किया. यह हमारे लिए भी एक शानदार अनुभव था. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लिए जो कुछ भी किया है, उसके बारे में विस्तार से बताया. ‘पीएम मोदी ने श्रीलंका के लिए बहुत कुछ किया’ वहीं, श्रीलंकाई क्रिकेटर के. रमेश कालूविथाराना ने कहा कि जब से वे (पीएम मोदी) सत्ता में आए हैं, उन्होंने बहुत सी चीजें बदल दी हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए भी बहुत कुछ किया है. संकट के समय में भारत हमेशा हमारे साथ रहा है. ‘पीएम मोदी दुनियाभर में सम्मानित व्यक्ति’ श्रीलंकाई क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा ने कहा कि पीएम मोदी दुनियाभर में एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है. इतने बड़े देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. इस देश पर उनका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण होगा. उनसे बातचीत करना बहुत अच्छा था और हमने इसका वास्तव में आनंद लिया.  

बुक माय शो एप से हटाया गया कुणाल कामरा का नाम, तीसरे समन पर भी नहीं पेश हुए कुणाल कामरा

मुंबई स्टैंडअप कामेडियन कुणाल कामरा मुंबई पुलिस के तीसरे समन पर भी उसके सामने हाजिर नहीं हुए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अशोभनीय टिप्पणियां करने के कारण उनके विरुद्ध मुंबई में एफआईआर दर्ज है। बताया जाता है कि वह इस समय पुडुचेरी में रह रहे हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें गद्दार कहकर उनके विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणियां करने के कारण कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई, नासिक और जलगांव में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए थे। तीसरे समन में भी हाजिर नहीं हुए कामरा ये तीनों एफआईआर मुंबई के खार पुलिस थाने को स्थानांतरित किए जा चुके हैं। इसलिए कामरा को खार पुलिस के सामने ही हाजिर होना है, लेकिन वह तीसरे समन पर भी हाजिर नहीं हुए। दूसरी ओर मद्रास उच्च न्यायालय ने सात अप्रैल तक उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। बुक माय शो एप से हटाया गया कुणाल कामरा का नाम उधर, शिवसेना शिंदे गुट ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के इंटरनेट मीडिया इंचार्ज राहुल कनाल द्वारा पत्र लिखने के बाद टिकट बुकिंग एप ‘बुक माय शो’ ने अपने प्लेटफॉर्म से कुणाल कामरा का नाम एवं उनका प्रोफाइल हटा दिया है। लिस्ट में अब उनका नाम अब नहीं दिख रहा है।

श्रीलंका में चीन की पकड़ को कमजोर करने के लिए भारत ने मास्टरस्ट्रोक चला, UAE संग मिलाया हाथ

श्रीलंका भारत ने एक बार फिर इंडियन ओशन में अपना कूटनीतिक खेल दिखाया है। इस बार श्रीलंका में चीन की पकड़ को कमजोर करने के लिए भारत ने मास्टरस्ट्रोक चला है। दलअसल श्रीलंका के त्रिंकोमाली शहर में भारत, यूएई और श्रीलंका के बीच एक बड़े ऊर्जा हब को बनाने का ऐलान हुआ है। यह कदम न सिर्फ तीन देशों के आपसी सहयोग को मजबूती देगा बल्कि चीन की अरबों डॉलर की परियोजनाओं को चुनौती भी देगा। शनिवार को कोलंबो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान यह समझौता हुआ। मोदी का यह दौरा श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके के सत्ता में आने के बाद पहला दौरा था। इस मौके पर त्रिपक्षीय समझौता किया गया जिसे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, श्रीलंका के ऊर्जा सचिव प्रो. केटीएम उदयंगा हेमपाला और यूएई के प्रतिनिधियों ने साइन किया। दरअसल त्रिंकोमाली एक प्राकृतिक डीप-वॉटर हार्बर है और रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है, यह अब ऊर्जा हब बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत मल्टी-प्रोडक्ट पाइपलाइन, ऑयल टैंक फार्म और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इंडियन ऑयल की श्रीलंका शाखा पहले से ही इन टैंक फार्म्स के कुछ हिस्से को ऑपरेट कर रही है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “त्रिंकोमाली ऊर्जा सहयोग के लिए एक क्षेत्रीय केंद्र बनने की भारी क्षमता रखता है। यूएई भारत का रणनीतिक ऊर्जा सहयोगी है, और इस पहल में उनका साथ आना इस क्षेत्र के लिए पहली बार की ऐतिहासिक पहल है।”

एनडीए और सीडीएस की परीक्षा के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त. जबलपुर में 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा.

जबलपुर  लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की आने वाले 13 अप्रैल को आयोजित की जा रही एनडीए/एनए और सीडीएस-1 की परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर के तौर पर रिजर्व सहित 16 प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है। एनडीए/एनए और सीडीएस-1 की परीक्षा शहर में 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। इनमें एनडीए/एनए की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी तथा सीडीएस-1 की परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक एवं तथा दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे आयोजित की जायेंगी। परीक्षाओं में 3 हजार 943 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एनडीए/एनए और सीडीएस-1परीक्षा के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर के तौर पर कलेक्टर द्वारा तैनात किये गये प्रशासनिक अधिकारियों पर तय टाइम टेबल के अनुसार जिला कोषालय से परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के पैकेट्स प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुँचाने का दायित्व होगा।

यूपी के साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा मनरेगा श्रमिकों का बढ़ा मानदेय, इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी की

बाराबंकी जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक मनरेगा श्रमिक हैं। अभी तक इन्हें 237 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा था। केंद्र सरकार ने मजदूरी 15 रुपये बढ़ा दी है। यह दर एक अप्रैल से लागू हो गई है। पिछले वर्ष सात रुपये बढ़ाए गए थे। श्रमिक साढ़े तीन सौ रुपये प्रतिदिन की आस लगाए थे। जिले में लगभग साढ़े तीन लाख मनरेगा श्रमिक हैं। इन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 237 रुपये ही दिए जा रहे थे। अब केंद्र सरकार ने इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 237 रुपये प्रतिदिन कर दी है। मसौली के श्रमिक दिनेश रावत, जहांगीराबाद के पवन गौतम, आशीष, रामलाल, रामनगर के तेज कुमार, श्रवण, राम सजीवन ने बताया कि वह सौ दिन मनरेगा में काम करते हैं। महज 237 रुपये दिए जा रहे थे।   साढ़े तीन सौ रुपये करने की मांग की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महज 15 रुपये ही बढ़ाए गए हैं, जबकि महंगाई एक वर्ष में काफी बढ़ी है। अब मनरेगा में काम करना धीरे-धीरे बंद करेंगे, कुछ और कार्य देखेंगे, जिसकी कमाई से परिवार तो चल सके। पांच वर्षों में सिर्फ 50 रुपये बढ़ा गए हैं। वर्ष 2022 में 11, 2023 में 17, 2024 में सात रुपये बढ़ाए गए थे। इन मजदूरों को मिला काम जिले में करीब दो लाख सक्रिय लोग मजदूरी करते हैं। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक 77 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। इसमें एक लाख 37 हजार 381 मजदूरों ने काम किया है। जबकि 16 हजार 327 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सौ दिन मनरेगा में काम किया है। किस वर्ष कितना था मनरेगा मजदूरी 2021     202 रुपये 2022     213 रुपये 2023     230 रुपये 2024     237 रुपये 2025     252 रुपये फैक्ट फाइल     विकास खंड -15     ग्राम पंचायतें-1155     जाबकार्डों की संख्या-3,53,237     सक्रिय जाबकार्ड-2,49,282     2024-25 में मानव दिवस -77.23 लाख  

कृषि विभाग ने नरवाई का उचित प्रबंधन के लिए जारी किये निर्देश

जबलपुर जायद सीजन में उड़द एवं मूंग का बोनी कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों द्वारा गेहूं फसल की कटाई के बाद उड़द एवं मूंग फसलों की बोनी की जा रही है। प्रायः हार्वेस्टर से गेहूं फसल की कटाई उपरांत जो फसल अवशेष बचता है, उसको आग लगाकर नष्ट कर दिया जाता है, इस प्रक्रिया को नरवाई जलाना कहते हैं। नरवाई जलाने से मृदा की गुणवत्ता का हास होता है। इससे भूमि में उपलब्ध जैव विविधता समाप्त होती है, उपस्थित सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते हैं। सूक्ष्म जीवों के नष्ट होने के फलस्वरूप जैविक खाद का निर्माण रूक जाता है। लगातार नरवाई जलाने से मिट्टी की ऊपरी सतह जलकर कठोर हो जाती है, खेत की जल धारण क्षमता कम होने लगती है एवं फसलें जल्दी सूखती हैं। नरवाई जलाने से मेढ़ों पर लगे पेड-पौधे नष्ट होने से उन पर पल रहे मित्र कीटों को भी नुकसान होता है। नरवाई के धुंए से पर्यावरण प्रदूषित होता है, तापमान में वृद्धि होने से वातावरण और अधिक गर्म होता जा रहा है। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के निर्देशन में जिले में लगभग 1500 एकड़ में नरवाई प्रबंधन से संबंधित फसल प्रदर्शन किये जा रहे हैं। जिसमें गेहूं की फसल की कटाई के तुरंत बाद नरवाई को जलाए बिना हैप्पी सीडर, सुपर सौडर एवं स्मार्ट सीडर के माध्यम से उड़द एवं मूंग की बोनी की जा रही है। आज 4 अप्रैल को विकासखंड पनागर के ग्राम पिपरिया बनियाखेड़ा में सुश्री पूनम चक्रवर्ती, कृषि विस्तार अधिकारी की उपस्थिति में कृषक श्री भागीरथ पटेल एवं विनय पटेल के खेत पर 01-01 एकड़ में, ग्राम नुनियाकला में श्रीमति मोनिका झा, कृषि विस्तार अधिकारी की उपस्थिति में कृषक तीरथ पटेल एवं प्रहलाद पटेल के खेत पर 01-01 एकड़ में एवं सिहोरा विकासखंड के ग्राम घोरा कोनी में सुश्री अदिति राजपूत, कृषि विस्तार अधिकारी की उपस्थिति में कृषक श्री पुरुषोत्तम असाटी एवं कमल पालीवाल के खेत पर हैप्पी सीडर द्वारा नरवाई प्रबंधन प्रदर्शन आयोजित किये गये। नरवाई प्रबंधन प्रदर्शन आयोजन के दौरान उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारियों ने बताया कि, यदि किसान नरवाई जलाने के बजाए नरवाई का उचित प्रबंधन करे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। हार्वेस्टर से कटाई उपरांत खेत में 8-12 इंच के डंठल शेष रहते हैं, उन्हें स्ट्रा रीपर का उपयोग कर भूसा बनाया जा सकता है। जिसका उपयोग पशुओं को चारे तथा अतिरिक्त आय के साधन के रूप में किया जा सकता है। नरवाई को नष्ट करने के लिए रोटावेटर का उपयोग किया जा जाए, जो नरवाई को बारीक कर मिट्टी में मिला देता है। इससे जैविक खाद तैयार होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ती है तथा उपज में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त किसान भाई हैप्पी सीडर, सुपर सीड एवं स्मार्ट सीडर की सहायता से खेत तैयार किये बिना सीधे बोनी कर सकते हैं। इससे नरवाई खेत में मल्य का कार्य करती है एवं वर्तमान फसल की सिंचाई के पानी से धीरे-धीरे सड़कर खाद में परिवर्तित हो जाती है। इससे खेत तैयार करने में लगने वाली लागत एवं एक सिंचाई के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। साथ ही फसल 08-10 दिन पूर्व पक कर तैयार हो जाती है, जिससे फसल पकने की अवस्था में वर्षा आने पर खरपतवारनाशक दवा का उपयोग कर फसल सुखाने की आवश्यकता नहीं होती।

चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन एवं तुअर के पंजीयन

जबलपुर मध्‍यप्रदेश शासन, किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी उपार्जन नीति अनुसार जिले में चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य जिले के 03 उपार्जन केन्‍द्रों सहकारी विपणन संस्‍था जबलपुर, मझौली एवं सेवा सहकारी समिति शहपुरा के माध्‍यम से किया जा रहा है। चना, मसूर एवं सरसों के लिए उपार्जन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित है। किसान भाई अपनी सुविधानुसार स्‍लॉट बुकिंग करने के उपरांत निर्धारित तिथि में उपार्जन केन्‍द्रों पर एफएक्‍यू अच्‍छी गुणवत्‍ता की उपज लेकर अधिक से अधिक संख्‍या में पहुंचे। साथ ही तुअर (अरहर) उपार्जन के लिए जिले में स्‍थापित 05 पंजीयन केन्‍द्रों सहकारी विपणन संस्‍था मर्या. जबलपुर, मझौली, शहपुरा, सिहोरा एवं वृहताकार सेवा सहकारी संस्‍था बघराजी के माध्‍यम से 20 अप्रैल तक किसानों के पंजीयन किये जावेंगे। किसान भाई एमपी ऑनलाइन के माध्‍यम से अथवा स्‍वयं के मोबाइल से भी पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान भाइयों से अपील है कि, अधिक से अधिक संख्‍या में पंजीयन करावें।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कसर नहीं रहेगी

ग्वालियर उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जायेगी। उपनगर ग्वालियर में मूर्तरूप ले रहे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रगति की यात्रा इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी । यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में लगभग तीन करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कही। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पार्षद श्री विवेक सोनू त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, श्रीमती रेखा चंदन राय, श्री अरुण बाजपेई, श्री चिंटू परमार, श्री हरी बाबू शिवहरे, श्री हेमंत नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिले इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपनगर ग्वालियर में स्वास्थ्य और शिक्षा में बेहतर कार्य किया गया है। सिविल हॉस्पिटल हजीरा एक प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह सुविधा दे रहा है। शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनकर तैयार है, जहां बच्चों को किसी प्राइवेट विद्यालय से अच्छी सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर में विकास कार्य बहुत ही तेजी से किये जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 32, 3 व 4 में 3 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें वार्ड 32 में न्यू कुशालनगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड, श्रुति एंक्लेव में डामरीकरण निर्माण, न्यू चंदन नगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माणकार्य, विभिन्न स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, इंदिरा एनक्लेव पार्क में दो कक्ष, बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, डी ब्लॉक में सीसी रोड निर्माण कार्य, खेड़ापति कॉलोनी में पेवर ब्लॉक कर, विकास नगर श्रुति एनक्लेव गांधीनगर न्यू प्रेम नगर, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में पार्क डेवलपमेंट कार्य, गणेश मंदिर शिंदे की छावनी प्रणाली निर्माण कार्य, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में डामरीकरण कार्य, विकास नगर डामरीकरण, शिंदे की छावनी पठार वाली चौक पर सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं रवि नगर पार्क। इसके साथ ही वार्ड 3 में डीआरपी लाइन पेट्रोल पंप के बगल से स्कूल तक सीसी निर्माण कार्य एवं वार्ड 4 सदाशिव नगर की विभिन्न गलियों में सड़क एवं सीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई, सुबह नौ बजे अभिषेक, ठीक 12 बजे सूर्य तिलक

अयोध्या रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई हैं। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और इस दौरान चार मिनट तक रामलला के मष्तक पर सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात भक्तों की मौजूदगी तक रामलला के दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय साढ़े चार बजे मंगला आरती होगी। साढ़े छह बजे से दर्शन शुरू होंगे। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए है। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले रामलला का अभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक होगा। इस दौरान भी दर्शन पूजन चलता रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के बाद पांच मिनट के लिए पर्दा गिरेगा। इसके बाद प्रभु का विशेष शृंगार किया जाएगा। एक घंटे तक रामलला का शृंगार किया जाएगा। पौने 12 बजे पट बंद किए जाएंगे। रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा। रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। पांच हजार से अधिक मंदिरों में रामनवमी की धूम है। रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई हैं। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और इस दौरान चार मिनट तक रामलला के मष्तक पर सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात भक्तों की मौजूदगी तक रामलला के दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय साढ़े चार बजे मंगल आरती होगी। साढ़े छह बजे से दर्शन शुरू होंगे। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए है। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले रामलला का अभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक होगा। इस दौरान भी दर्शन पूजन चलता रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के बाद पांच मिनट के लिए पर्दा गिरेगा। इसके बाद प्रभु का विशेष शृंगार किया जाएगा। एक घंटे तक रामलला का शृंगार किया जाएगा। पौने 12 बजे पट बंद किए जाएंगे। रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा।|#+| दोपहर बारह बजे पट खुलने के साथ ही सूर्याभिषेक शुरू हो जाएगा। ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य होगा। इस अलौकिक क्षण में भगवान के प्राकट्य की आरती होगी। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक जिसे सूर्य तिलक नाम दिया गया है, मध्याह्न 12 बजे से 12.04 तक के लिए होगा। सीबीआरआई की टीम की मौजूदगी में सूर्याभिषेक होगा। चार मिनट तक इस सूर्याभिषेक का सीधा प्रसारण पूरी दुनिया देखेगी। दूरदर्शन ने इसके लिए लिंक जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर जन्मोत्सव की धूम रहेगी। इसके बाद आरती से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ साथ पूरी दुनिया रामलला के दर्शन करेगी। इसका ट्रायल शनिवार को मध्याह्न 12 बजे तीन मिनट के लिए किया गया लेकिन इस दौरान उतनी देर तक पर्दा लगा दिया गया था जिसके कारण रामलला के दर्शन के लिए गर्भगृह के समक्ष मौजूद श्रद्धालु सूर्य तिलक का दर्शन नहीं कर सके। अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला श्रीराम के अवतरण अवतरण के साक्षी बनने और उनकी झलक पाने को आतुर श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या में पहुंच चुका है। राम मंदिर से लेकर वैष्णव परम्परा के सभी मंदिरों में प्राकट्योत्सव का उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया है। सचल वाहनों से होगा प्रसारण राम मंदिर में सूर्य किरणों से अभिषेक का प्रसारण यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु भी कर सकेंगे। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जुड़वां शहर में जगह-जगह एलईडी टीवी व स्क्रीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही सचल वाहनों को भी मोहल्ले सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा कर प्रसारित करने की तैयारियां की गई हैं। उधर रामनवमी महोत्सव के लिए फूल बंगला सजाने का काम भी शनिवार को अपराह्न बाद से शुरू कर दिया गया है। पूरे परिसर को विद्युत दीपमालाओं और भव्य प्रवेशद्वारों से सुसज्जित कर दिया गया है। सुग्रीव किला व अंगद टीला पर कृत्रिम फूलों के प्रवेश द्वार से चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही सजा दिया गया था जबकि क्रासिंग थ्री पर साज-सज्जा का काम शनिवार को शुरू हुआ। राम नाम मंत्र की आहुतियों व भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण: चैत्र नवरात्र के इस परम्परागत पर्व पर सभी मंदिरों में श्रीरामचरित मानस के नवाह्न पारायण के साथ श्रीराम महायज्ञ का भी आयोजन किया गया है। राम मंदिर के अलावा संकटमोचन हनुमान किला व अन्य मंदिरों में राम मंत्र से आहुतियां डाली जा रही हैं। इन हव्यों से सम्पूर्ण वातावरण सुवासित हो उठा है और वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस महायज्ञों की पूर्णाहुति नवमी पर रविवार को होगी। उधर प्रतिदिन चल रहे बधाई गान में डूबे संत-श्रद्धालु आराध्य के अवतरण को लेकर व्याकुल है और समय के साथ उनकी व्याकुलता बढ़ती जा रही है।

सपा नेता पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, दलित किसानों ने अखिलेश यादव से लगाई मदद की गुहार

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा (समाजवादी पार्टी ) कार्यालय के बाहर शनिवार को दलित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा नेता वाहिद कुरैशी पर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। दलित किसानों ने अखिलेश यादव से सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दलित किसानों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता वाहिद कुरैशी ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। किसानों की मानें तो सपा नेता वाहिद कुरैशी के तार आतंकियों से जुड़े हुए हैं और अपनी दहशत फैला कर गांव के कई लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। सपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान राकेश कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “मैं सलेमपुर का निवासी हूं। अमेठी से सपा नेता किसानों की जमीन को हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह हमें जेल भेजना चाहते हैं, ताकि हमारी जमीनों पर कब्जा कर सकें। आज हम सपा नेता वाहिद कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी अखिलेश यादव से यही मांग है कि वे अपनी पार्टी में शामिल गुंडों को बाहर करें और हमें न्याय दिलाएं। गांव में करीब दो दर्जन लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है।” वहीं, प्रदर्शनकारी महिला पूनम ने बताया कि हमारी जमीनों पर सपा नेता ने कब्जा कर लिया है। मैं गरीब महिला हूं और अब जब जमीन पर कब्जा हो गया है, तो मैं क्या करूंगी। मैं अखिलेश यादव से अपील करूंगी कि वह सभी परिवारों को इंसाफ दिलाएं। किसान राकेश ने सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं गरीब हूं और मेरी जमीन पर कब्जा किया गया है। मेरे पास जमीन के दस्तावेज भी हैं। जब हमने अवैध कब्जे का विरोध किया, तो हमें मारा भी गया है। आज हम अखिलेश यादव के पास मदद की गुहार लेकर आए हैं, ताकि हमें न्याय मिल सके।

मिशन लाइफ को गंभीरता से लें, विस्तृत कार्ययोजना बनाकर करें काम : श्री कुशवाह

ग्वालियर “मिशन लाइफ” को संबंधित विभागों के अधिकारी गंभीरता से लें। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए इसमें कोई ढ़िलाई न हो। सभी विभाग मिशन लाइफ की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और उसे क्रियान्वित करने के लिये कैलेण्डर भी निर्धारित करें। यह बात सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कही। उन्होंने ग्वालियर की दीर्घकालिक पेयजल व्यवस्था के लिये मूर्तरूप लेने जा रही चंबल प्रोजेक्ट में पाइप लाईन बिछाने का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में महत्वपूर्ण चंबल प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, एलीवेटेड रोड, निर्माणाधीन सड़कें व विकास कार्यों सहित केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा भी की गई। शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया “मिशन लाइफ” अभियान जलवायु परिवर्तन के गंभीर दुष्परिणामों से न केवल पर्यावरण और लोगों की जिंदगी बचाने पर केन्द्रित है, बल्कि इसका सीधा संबंध आर्थिक प्रगति से भी है। इसलिये सभी संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाकर मिशन की गतिविधियों को धरातल पर लाएं। उन्होंने कहा इस मिशन में ऊर्जा व जल का संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करना, ई-वेस्ट व अन्य कचरे में कमी लाना, टिकाऊ खाद्य व्यवस्था एवं स्वस्थ जीवन शैली शामिल है। सांसद श्री कुशवाह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के तहत प्रोजेक्ट तैयार करें। इन्हें मंजूरी दिलाकर केन्द्र व राज्य सरकार से धनराशि दिलाई जायेगी। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर व भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार व वन मंडलाधिकारी श्री अंकित पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सांसद श्री कुशवाह ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंबल प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे को निर्धारित धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द एनओसी जारी करें, जिससे पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि पर्याप्त संख्या में पाइप का निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा कराया जा चुका है।  बैठक में विधायक श्री मोहन सिंह राठौर ने भी जिले के ग्रामीण अंचल के विकास एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। संयुक्त निरीक्षण कर वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी करें दिशा की बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने जोर देकर कहा कि वन विभाग की एनओसी न मिलने की वजह से विकास कार्य प्रभावित न हों। इसके लिये सभी संबंधित विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करें और एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने बैठक में मौजूद वन मण्डलाधिकारी से कहा कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही जिस स्तर से भी एनओसी जारी होना हो, तत्परता से जारी कराई जाए। श्री कुशवाह ने कहा सोन चिरैया अभ्यारण्य से डीनोटिफाइड हुए क्षेत्र में स्थित गाँवों में वन विभाग की एनओसी की वजह से मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य रूकने नहीं चाहिए। वन विभाग के अधिकारी इन गाँवों से संबंधित विकास कार्यों के लिये तत्परता से एनओसी जारी कराएं। डीपीआर के अनुसार हों रेलवे स्टेशन के काम, श्रमिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के सभी काम डीपीआर के अनुसार कराए जाएं। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर बनाए गए पुल की सीढ़ियों की चौड़ाई कम होने की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। दुर्घटना की पुनरावृत्ति कदापि न होने पाए। श्री कुशवाह ने कहा कि जल्द ही रेलवे के डीआरएम के साथ बैठक कर रेलवे स्टेशन के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर भौतिक रूप से 54 प्रतिशत व वित्त्तीय रूप से 49 प्रतिशत काम हो चुका है। एलीवेटेड रोड के पहले चरण के कार्यों को पहले पूरा कराएं सांसद श्री कुशवाह ने एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पहले पूर्ण कराने के लिये कहा, जिससे प्रथम चरण का उपयोग हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में 232 स्लैब डाले जाने हैं, इनमें से 100 स्लैब डाले जा चुके हैं। नहर टूटने की जाँच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कराएँ एफआईआर वीरपुर बांध भरने के लिये ककैटो-पहसारी बाँध से बनाई गई नहर के एक स्थान पर टूट जाने की बात सामने आने पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने नाराजगी जताई। उन्होंने समिति गठित कर इसकी जाँच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नहर को दुरुस्त कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएँ। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीरपुर तालाब के भराव क्षेत्र में अतिक्रमण न होने पाए, इसका खास ध्यान रखा जाए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login