LATEST NEWS

प्रदेश में ‘फाइबर से फैशन तक’ के विजन के साथ प्रदेश में ‘राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025’ लागू की: सीएम

जयपुर राजस्थान राज्य से होने वाले कुल निर्यात की शीर्ष पांच वस्तुओं में शामिल वस्त्र उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। प्रदेश में ‘फाइबर से फैशन तक’ के विजन के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश में ‘राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025’ लागू की है। यह नीति प्रदेश को आधुनिक टेक्सटाइल एवं अपैरल विनिर्माण के नये केन्द्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने के बाद बदलते वैश्विक परिदृश्य में राजस्थान के वस्त्र निर्यातकों के लिए यह नीति गेम चेंजर भी साबित होने जा रही है। राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025 में निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी शामिल किया गया है। साथ ही इस नीति में प्राकृतिक एवं कृत्रिम फाइबर के उत्पादन को बढ़ाने से लेकर तकनीकी टेक्सटाइल्स और वस्त्र विनिर्माण, हैण्डलूम, ऊन प्रसंस्करण, चमड़े के उत्पाद, फुटवियर जैसे संबंधित क्षेत्रों को भी समाहित किया गया है। इस नीति में टेक्सटाइल उद्यमियों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता, कुशल कार्यबल, पर्यावरणीय चुनौतियां के समाधान व लॉजिस्टिक्स सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास और निर्यात प्रोत्साहन के लिए पर्याप्त और आकर्षक वित्तीय इन्सेंटिव्स के प्रावधान किए गए हैं। नई राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी के तहत जहां एक ओर वस्त्र व परिधान क्षेत्र के उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए 10 वर्षों तक 80 करोड़ रूपये वार्षिक तक का एसेट क्रिएशन इंसेंटिव, भूमि/भवन क्रय या लीज पर स्टांप ड्यूटी व पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट, बिजली उपभोग पर 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट प्रदान की जाएगी। वहीं पर्यावरणीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस नीति में ग्रीन सॉल्यूशन इंसेंटिव के तहत 12.5 करोड़ रूपये तक 50 प्रतिशत, अक्षय ऊर्जा संयंत्रों के लिए बैंकिंग, व्हीलिंग व ट्रांसमिशन शुल्क का 100 प्रतिशत, पेटेंट/कॉपीराइट लागत का 50 प्रतिशत एवं भूमि रूपांतरण शुल्क का 100 प्रतिशत पुनर्भरण के प्रावधान किए गए हैं। इसी तरह निर्यात इकाइयों को फ्रेट चार्ज पर 25 प्रतिशत तथा कार्मिक प्रशिक्षण लागत का 50 प्रतिशत पुनर्भरण का प्रावधान किया गया है। हाल ही में अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर आर्थिक परिदृश्य लगातार बदलावों से गुजर रहा है। भारतीय कपड़ा आयात पर लगभग 27 प्रतिशत पारस्परिक (त्मबपचतवबंस) टैरिफ अमेरिका द्वारा लगाया गया है जो इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी देशों जैसे बांग्लादेश (37 प्रतिशत), वियतनाम (46 प्रतिशत), कंबोडिया (49 प्रतिशत), पाकिस्तान (29 प्रतिशत) और चीन (34 प्रतिशत) की तुलना में कम है। राजस्थान देश का चौथा सबसे बड़ा कपास उत्पादक राज्य है और यहां भीलवाड़ा, जयपुर, पाली एवं बालोतरा जैसे टेक्सटाइल हब के वस्त्र निर्माताओं के लिए लंबी अवधि में यह स्थिति अमेरिका को वस्त्र निर्यात बढ़ाने के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। राजस्थान में टेक्सटाइल और गारमेंट क्षेत्र से जुड़े कुशल कार्यबल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। इस परिदृश्य में प्रदेश में लागू की गई टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी-2025 उद्यमियों एवं निर्यातकों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगी। इस नीति का उद्देश्य आधुनिक अवसंरचना एवं तकनीकी उन्नयन के माध्यम से टेक्सटाइल वैल्यू चेन को मजबूती देना है। नीति के अंतर्गत समावेशी विकास पर विशेष ध्यान देते हुए इस क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रूपये के निवेश तथा 2 लाख रोजगार के सृजन पर भी जोर दिया गया है। इस नीति के माध्यम से 5 नए टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के साथ ही, नई व विस्तारित हो रही परिधान निर्माण इकाइयों को सहायता दी जाएगी।

संभल के पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

संभल संभल के पुलिस स्टेशन में आग लगने की खबर सामने आई है, थाने में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग में कई वाहन जलकर खाक हो गए है. पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के लिए प्रयास जारी है. आग लगने के बाद पुलिसकर्मी थाने से बाहर भागे. यह घटना संभल के हयातनगर थाना परिसर की है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि थाना परिसर में खड़े वाहन आग की चपेट में बुरी तरह से आ चुके हैं.

भोपाल के कॉलेज छात्रों ने वन विभाग और नगर निगम के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

भोपाल भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वन विभाग, तिंसा फाउंडेशन और नगर निगम ने मिलकर जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। इस अभियान का लक्ष्य कलियासोत को पॉलीथीन से मुक्त करना है। शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र स्वेच्छा से इस अभियान में जुटे हैं। नगर निगम के कर्मचारी और वन विभाग का फ्रंटलाइन स्टाफ भी इस अभियान में सक्रिय है। यह कदम शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और भोपाल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान के अनुसार कलियासोत डैम क्षेत्र एक बाघ भ्रमण क्षेत्र है। यह इलाका प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है। स्थानीय लोग इसे भोपाल की ऑक्सीजन बेल्ट कहते हैं। यह अभियान क्षेत्र के इकोसिस्टम और शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा। अभियान में नगर निगम अपर आयुक्त श्री देवेंद्र चौहान, बीएनएस कॉलेज के डायरेक्टर श्री विपिन धोटे, उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान और वन परिक्षेत्राधिकारी श्री शिवपाल पिपर्दे सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

गरियाबंद में सरकारी डॉक्टर को CBI जांच का डर दिखाकर लाखों की ठगी

गरियाबंद जिला अस्पताल में पदस्थ एक वरिष्ठ डॉक्टर से कथित रूप से CBI जांच और गिरफ्तारी की धमकी देकर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने के बाद डॉक्टर कोतवाली थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर का नाम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बिपिन अग्रवाल (66 वर्षीय) है, जिनकी पहचान अधिवक्ता राकेश मिश्रा से पहले से थी। अगस्त महीने में मिश्रा ने डॉक्टर को बताया कि उनके खिलाफ CBI में शिकायत हो चुकी है, लेकिन उसने भरोसा दिलाया कि “मैं सब संभाल लूंगा।” पहचान के नाते डॉक्टर ने भरोसा कर लिया। वकील की बातों में आकर डॉक्टर ने 21 और 22 अगस्त को राकेश मिश्रा के बेटे के खाते में कुल 6 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब डॉक्टर को शक हुआ, तो उन्होंने खुद जानकारी जुटाना शुरू किया। जल्द ही उन्हें पता चला कि CBI में उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज ही नहीं हुई है। यहीं से डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ। डॉक्टर ने जब राकेश मिश्रा से पैसे लौटाने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। आखिरकार थक-हारकर डॉक्टर कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वकील ने जान-पहचान का गलत फायदा उठाकर डॉक्टर से जबरन रकम ऐंठी। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वकील राकेश मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का खातेगांव दौरा, धमाके में जान गंवाने वाले पंकज सांकलिया के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की

 खातेगांव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को खातेगांव क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कई परिवारों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।मंत्री चौहान सबसे पहले कन्नौद में भाजपा के दिवंगत नेता रामप्रसाद यादव के घर पहुंचे। इसके बाद खातेगांव में भाजपा के दिवंगत नेता शंभुकुमार बाकलीवाल के परिजनों से मिले और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह घटना बहुत ही दुखद है, उसमें दो परिवार संदलपुर के पूरी तरह तबाह हो गए। एक परिवार में तो केवल एक बेटी बची है नैना और कोई बचा नहीं है। केवल उसकी दादी है और इस परिवार में तो उसे मूल परिवार से कोई नहीं बचा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का आभारी हूं की परिवारों की चिंता की जा रही है। शिवराज ने कहा कि वे बच्ची नैना की शिक्षा दीक्षा की पूरी व्यवस्था करेंगे। नैना को हर महीने ₹5000 वाला आशीर्वाद योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। बच्ची की डिजिटल कान्वेंट स्कूल में निशुल्क उसकी पढ़ाई होगी। इसके बाद गुजरात पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले पंकज सांकलिया के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की। फिर वे संदलपुर में इसी हादसे में मारे गए 9 लोगों में से दो परिवारों से मिलने गए। कार्यक्रम के अनुसार, संदलपुर के बाद उन्हें सलकनपुर जाना था। इस दौरे में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी उनके साथ रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि जो पैसा खाते में आने वाला है उसको फिक्स डिपॉजिट करेंगे, और फिक्स डिपाजिट जो राशि है जब नैना बड़ी होगी तो बाढ़ के 75 लाख रुपया हो जाएगी, पढ़ाई की व्यवस्था भी हो रही। भविष्य में नैना समाज के आशीर्वाद से पढ़ लिखकर आगे बढ़े इसके पूरा प्रबंध किया गया है। मैं दुर्घटना में जो दिवंगत हुए हैं, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। भोपाल से देवास जा रहे शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल गाड़ी पलटी, 3 जवान घायल, हुआ बड़ा हादसा भोपाल से देवास जा रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई है। काफिले में शामिल गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 3 पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। उनका काफिला जैसे ही आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा तो काफिले में शामिल एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर मचा हड़कंप जैसे ही गाड़ी पलटी, काफिले में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय शिवराज सिंह दूसरी गाड़ी में सवार थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन सतर्क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और काफिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

राम राजा सरकार का दरबार दिल्ली से आए फूलों से सजेगा, 25 क्विंटल शुद्ध देसी घी के लड्डू का लगेगा भोग

निवाड़ी रामनवमी के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्रीराम नवमी पर ओरछा में तीन दिवसीय आयोजन होगा। जिसमें आज राम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें कोलकाता से आए कारीगर और दिल्ली से आए दो ट्रक फूलों से राम राजा सरकार का दरबार सजाया जाएगा। साल में दो बार ही होती है मंगला आरती निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में श्रीराम नवमी के पर्व पर तीन दिवसीय खास आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रूप में पूजते हैं, ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर हर साल खास आयोजन किए जाते हैं। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। 6 अप्रैल को श्रीराम नवमी के पर्व पर दोपहर 12:00 बजे जहां विधि-विधान से भगवान के जन्मोत्सव की रस्म अदा की जाएगी। तो इसी दिन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा की खास बात यह होती है कि यहां पर मां कौशल्या की जगह रानी कुंवर गणेश की झांकी सजाई जाती है। वहीं 7 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे मंगला आरती होगी तो 8 अप्रैल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। बता दें कि, श्रीराम नवमी के बाद की मंगला आरती का यहां पर विशेष महत्व होता है। वर्ष में दो बार ही भगवान की मंगला आरती की जाती है। बनाए जा रहे 25 क्विंटल बूंदी के शुद्ध देशी घी के लड्डू राम राजा मंदिर के व्यवस्थापक तहसीलदार सुमित गुर्जर ने बताया कि, भगवान के जन्मोत्सव पर मंदिर के प्रांगण को सजाने के लिए दिल्ली से दो ट्रक फूल मंगाए गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता से कारीगर भी आए हैं। जो इन फूलों से मंदिर को सजाएंगे। वहीं श्रीराम नवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को लड्डुओं का प्रसाद दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 क्विंटल बूंदी के शुद्ध देशी घी के लड्डू बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका प्रसाद अर्पित होने के बाद श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे मंदिर की फूलों से आकर्षक सज्जा की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम नवमी पर भगवान पीली बसंती रंग की पोशाक धारण करेंगे। ओरछा नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत ने बताया कि, रामनवमी के दिन ओरछा में पधार रहे श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे नगर में लाइट की व्यवस्था की गई है। खंभों पर जगह-जगह लाइट लगाई जाएगी। और पूरी नगर को झालरों से सजाया जाएगा।

अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां जोरों पर हैं, हर महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी लगाए गए

अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रीराम जन्मोत्सव पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां जोरों पर हैं। हर महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए कई जगह कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। अयोध्यावासी भी हमारी सुरक्षा का हिस्सा हैं। मल्लाह और वेंडर सभी की सुरक्षा के पहलुओं को देख रहे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आते हैं। उनके प्रबंधन का इंतजाम किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ तालमेल करके सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी लोग मिलकर टीम भावना के साथ काम कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, रामपथ तक जोन में बंटे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इंटरनल डायवर्जन भी किए जाएंगे। अयोध्या में जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व को लेकर बेहद खास तैयारियां की हैं। रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रामनवमी के दिन मंदिर में होने वाले ‘सूर्य तिलक’ अनुष्ठान की विशेष महिमा होगी, जिसे विश्व भर के श्रद्धालु लाइव देख सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वैज्ञानिक परंपराओं का अद्वितीय उदाहरण है। रामनवमी के दिन सुबह 6 बजे श्रीरामलला का पवित्र जल, पंचामृत और औषधियों से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद, 9:30 से 10:30 बजे तक विशेष श्रृंगार और भोग अर्पण होगा। दोपहर 12 बजे, जब श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, विशेष आरती और छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाई, समंदर में भारत ने बढ़ा दी दुश्मनों की टेंशन!

नई दिल्ली   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को हरी झंडी दिखाई और कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में मुक्त नौवहन, नियम आधारित व्यवस्था और शांति सुनिश्चित करना भारत का सबसे बड़ा उद्देश्य है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण करवार नौसैनिक अड्डे पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की तैनाती सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि मित्र देशों के लिए भी है.’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का प्रयास हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाना है. राजनाथ सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर इससे पहले सिंह ने नौसैनिक अड्डे पर विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री दोपहर लगभग एक बजे नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्हें परेड ग्राउंड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. रक्षा मंत्री एक सैन्य हेलीकॉप्टर से प्रमुख अड्डे पर उतरे और वह यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे. नौसेना परियोजना ‘सीबर्ड’ के तहत महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे का विस्तार कर रही है. रक्षा मंत्री के कार्यालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के रूप में आईएनएस ‘सुनयना’ को हरी झंडी दिखाएंगे जिस पर 44 कर्मी सवार हैं.’’ इसने इस पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें इस मिशन के तहत जमीन और समुद्र दोनों पर आयोजित प्रशिक्षण चरणों को दर्शाया गया है. समंदर में बढ़ेगी भारत के दुश्मनों की टेंशन रक्षा मंत्री कार्यालय ने लिखा, ‘‘आईओएस ‘सागर’ हिंद महासागर क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ मजबूत संबंध बनाने और हिंद महासागर क्षेत्र में अधिक सुरक्षित एवं समावेशी समुद्री वातावरण की दिशा में काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा.’’ हिंद महासागर पोत (आईओएस) ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) आईओआर देशों के साथ निरंतर सहयोग की दिशा में एक पहल है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- यूपी से तीन साल में खत्म कर देंगे गरीबी, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन

महाराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहिन बैराज के लोकार्पण सहित 654 करोड़ रुपए की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने संकल्प लिया कि अगले 3 साल में यूपी से गरीबी खत्म कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश की संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया गया है, जिससे वक्फ के नाम पर जमीनों की लूट खसोट और अवैध कब्जे पर रोक लगेगी। अब कोई चौराहों की जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकेगा। सरकारी संपत्ति का उपयोग विद्यालय, चिकित्सालय, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बैराज और आवास निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में होगा। सीएम योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लाखों एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड के नाम पर नाजायज तरीके से कब्जाई गई थी, जिससे गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा था। अब इस मनमानेपन पर लगाम लगेगी। मुख्यमंत्री ने वासंती नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मां बनैलिया देवी को नमन करते हुए कहा कि उन्हें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोहिन नदी पर बैराज के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बैराज से 16 हजार अन्नदाता किसानों और 54 सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। यह बैराज मां बनैलिया देवी के नाम से जाना जाएगा। रोहिन नदी का पानी मीठा है और यह नेपाल से गोरखपुर तक बहती है। इस बैराज से किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। 25 साल से इसकी मांग थी, लेकिन पहले की सरकारें अपने परिवार की जेब भरने और जमीन की लूट में व्यस्त थीं। अब यह बैराज बाढ़ से बचाव और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। इसके आसपास वाटर बॉडी, पर्यटन, नौकायन और रेस्टोरेंट बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीएम योगी ने बताया कि पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। 2017 में यूपी देश में सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था, आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुसहर, वनटांगिया और थारू जैसी जनजातियों के गांवों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर और महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह विकास और विरासत का अनूठा समन्वय है। उन्होंने सरयू नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 1972 में बनी परियोजना को पूरा होने में 49 साल लग गए, वो भी तब पूरा हुआ, जब भाजपा की सरकार आई। प्रदेश में फोरलेन सड़कों का जाल बिछ गया है। गोरखपुर-नौतनवा-सोनौली मार्ग और फरेंदा-नौतनवा मार्ग फोरलेन बन रहे हैं। गांवों के 3 मीटर के रास्ते अब 7 से 10 मीटर चौड़े हो रहे हैं। सिंचाई के क्षेत्र में अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर परियोजनाओं से लाखों हेक्टेयर भूमि को लाभ मिला है। पिछले 8 साल में प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और 14 लाख किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय और हर विकासखंड में ‘मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय’ बनाए जा रहे हैं। पहले की सरकारों में ‘एक जनपद, एक माफिया’ का दौर था, अब ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ दिया जा रहा है। 2017 से पहले त्योहारों पर डर का माहौल रहता था, लेकिन अब दंगाइयों ने दंगा करना छोड़ दिया। एक ओर किसानों का विकास, नौजवानों को रोजगार, बेटी को सुरक्षा और स्वावलंबी बनाने का कार्य हो रहा है तो वहीं इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां नियंत्रित हो गई हैं। मधवलिया में गोशाला और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। महाराजगंज में केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ भी जल्द होगा। उन्होंने बताया कि महाराजगंज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रदेश में पहले स्थान पर है। 1,000 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। काला नमक चावल, श्रीअन्न, प्राकृतिक खेती, डेयरी और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन काम करेगा। यह नया भारत है, जहां बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। 10 साल पहले भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो साल में भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। हाईवे, एक्सप्रेसवे, ड्राईपोर्ट, रेलवे, वॉटरवे, मेट्रो और रोपवे जैसी परियोजनाएं साकार हो रही हैं। सोनौली में ड्राईपोर्ट बन रहा है। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल योजना भी पूरी हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, चाबी, आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली, पग मशीन, खेल प्रोत्साहन सामग्री एवं किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। साथ ही चिकित्सकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में शुरू हुई नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अहम बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक अहम बैठक नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में शुरू हो चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. बैठक में विशेष रूप से कांकेर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों पर फोकस किया जा रहा है, जहां नक्सल गतिविधियां अब भी सक्रिय हैं. इन चारों जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बैठक में शामिल हैं. इस बैठक में पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन देंगी. इस बैठक में नक्सलियों के शांति प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. बस्तर पंडुम 2025 के ऐतिहासिक समापन समारोह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असली विकास तब होगा जब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे. उन्होंने आह्वान किया कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की शक्ति से आगे ले जाना है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हथियार छोड़ देंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लाया जाएगा. लेकिन जो हथियार नहीं डालेंगे, उनके विरुद्ध सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेगी. विकास की नई योजना: नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें “नक्सली मुक्त गांव” घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी. उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं.

थर्ड एसी टिकट होने पर आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है, बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए

नई दिल्ली भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। अधिकतर लोग रिजर्वेशन करवा कर थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि अगर आपने थर्ड एसी का टिकट लिया है, तो कभी-कभी आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है और वो भी बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए। क्या है रेलवे की ऑटोमेटिक अपग्रेडेशन स्कीम? रेलवे की इस खास योजना को “Auto Upgradation Scheme” कहा जाता है। इसके तहत अगर किसी ऊंचे क्लास (जैसे फर्स्ट एसी) में सीटें खाली रह जाती हैं और नीचे के क्लास (जैसे थर्ड एसी) में कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्री हैं, तो उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज लिए ऊपर के क्लास में अपग्रेड किया जा सकता है। किन यात्रियों को मिलता है फायदा? यह सुविधा केवल कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है। वेटिंग टिकट वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। अपग्रेडेशन से पहले रेलवे आपको SMS या ईमेल से सूचना भी देता है। क्या करना होगा बुकिंग के समय? जब आप ट्रेन का टिकट बुक करते हैं, तो एक विकल्प आता है – “Consider for Auto Upgradation”….अगर आप इस ऑप्शन को टिक करते हैं, तभी रेलवे आपको अपग्रेड करने पर विचार करता है। एक उदाहरण से समझिए मान लीजिए आपने थर्ड एसी में टिकट बुक करवाई है और वह RAC में है। ट्रेन चलने से पहले अगर थर्ड एसी फुल है, लेकिन फर्स्ट एसी में कुछ सीटें खाली हैं, तो रेलवे आपको फर्स्ट एसी में शिफ्ट कर सकता है। इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।  

भारतीय रेल महिला हैंडबॉल टीम ने जीता राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक

बिलासपुर 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय रेल महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत यांत्रिकी विभाग की पाँच महिला खिलाड़ियों, पंकज, मीनू, निकी, गौरव और काजल का विशेष योगदान रहा. टेक्नीशियन-3 पद पर कार्यरत इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, समर्पण और कौशल से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, प्रशिक्षकों के साथ सहायक स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल रेलवे परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देश भर की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है.

योगासन कर पाए दमकती त्‍वचा

खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय आजमाते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो योग सबसे अच्छा उपाय है। योग करने से न सिर्फ वजन और फैट कम होता है, बल्कि इसके निरंतर अभ्यास से आप लंबे समय तक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं। कई सारी छोटी-मोटी समस्याओं का इलाज योग से संभव है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ खास योगासनों के अभ्यास से आप चेहरे की चमक भी बढ़ा सकते हैं? अगर आप हेल्दी, ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो इसके लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि इन आसनों को अपने रूटीन में शामिल कर लें। आपको कुछ ही द‍िनों में फर्क मालूम पड़ने लगेगा। आपको खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए क्रीम पाउडर और लाली ल‍िपस्‍ट‍िक भी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिंहासन इसे करने के ल‍िए सबसे पहले जमीन पर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी रखें। अब गहरी सांस लें और मुंह खोलकर हा की आवाज निकालते हुए छोड़ें। इस प्रक्रिया को लगभग 5 बार दोहराएं। इससे चेहरे की मसल्‍स में खिंचाव आता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे प्राकृतिक रूप से चेहरे पर चमक आती है। सर्वांगासन यह योगासन शरीर के रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और त्वचा को पोषण देता है। इसे करने के ल‍िए पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाएं और हाथों की मदद से कमर को सहारा दें। सिर और कंधों को जमीन पर टिकाकर शरीर को सीधा रखें। कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें और धीरे-धीरे वापस आएं। भुजंगासन यह आसन त्वचा में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। सिर को पीछे झुकाकर कुछ सेकंड रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। उष्ट्रासन उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए घुटनों के बल पर खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। इसके बाद दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें। इसमें कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें। इससे भी ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही चेहरे पर गजब का नि‍खार आता है। उत्तानासन इस योगासन से भी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर गहरी सांस लें। धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, 3 गंभीर घायल

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़त हो गई. बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के पण्ड्रापाठ की है. जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसका छाेटा भाई दाेनाे बाइक से PDS के काम से बगीचा जा रहे थे. पंड्रापाठ के पास सामने आ रही बाइक से उनकी बाइक तेज रफ्तार में जा भिड़ी. दर्दनाक हादसे में खखरा निवासी युवक ने मौक पर ही दम तोड़ दिया. वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है. घटना की सूचना के बाद बगीचा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व मंत्री पटेल के पिताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल के अमरपाटन स्थित निवास पहुंचकर श्री पटेल के पिताजी के दुःखद निधन पर श्रद्धांजलि दीं और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login