LATEST NEWS

सलकनपुर में मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, डिवाइडर से टकराई स्कूटी, पति की मौत, पत्नी और बच्ची घायल

सलकनपुर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। देवी धाम सलकनपुर में मंदिर रोड पर भैरव घाटी के समीप एक स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई,  जिसमें रियांश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी पत्नी और बच्ची घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक रियांश चौधरी एवं उनकी पत्नी स्मिता चौधरी एवं बेटी स्कूटी द्वारा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें भोपाल पिपलानी निवासी रेयांश चौधरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी स्मिता चौधरी एवं उनकी बेटी को चोट आई है, जिनका रेहटी प्राथमिक उपचार कर होशंगाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता मैदान पर आए नजर, मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले जो संन्यास के हो सकते है, फैंस में हलचल

नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार कप्तान और देश को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। हर आईपीएल में धोनी के संन्यास को लेकर खबरें उठती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिससे लगने लगा है कि ये धोनी की आखिरी मैच हो सकता है। दिल्ली और चेन्नई के बीच आईपीएल-2025 का मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान 12वें ओवर की शुरुआत से पहले धोनी के माता-पिता को दिखाया गया। पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला है। उनके माता-पिता को कभी भी मैच में नहीं देखा गया है। इसी कारण ये सवाल उठ रहे हैं क्या आज धोनी आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे हैं। धोनी ने कही थे ये बात धोनी ने एक बार कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलेंगे क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए ये अच्छा नहीं होगा जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। आज का मैच चेन्नई के चेपॉक में ही है। धोनी हमेशा से जो करते हैं उसके बारे में किसी को भनक भी नहीं लगने देते। 2020 में जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था तब भी किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने ये फैसला किया था। टीम इंडिया के लिए टेस्ट से संन्यास भी धोनी ने साल 2014 में अचानक ही लिया था। टीम इंडिया की सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने का फैसला भी धोनी ने एकदम से लिया था। पुराने रंग में नहीं हैं धोनी धोनी विकेट के पीछे से अभी भी उसी फुर्ती से विकेटकीपिंग कर रहे हैं जिस तरह से पहले करते थे। हालांकि, उनकी बैटिंग में वो पैनापन नहीं दिखा है जिसके लिए वो जाने जाते थे। इसी कारण वह इस बार नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी दिखे हैं और अपने से पहले उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को भेजा था। उनके इस फैसले की आलोचना भी हुई थी।

स्कूल संचालक अखिलेश मेबन को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार किया, भगवान श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

जबलपुर.  भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले अखिलेश मेबिन को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी अखिलेश मेबन विजय नगर स्थित जॉय स्कूल का संचालक है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेबिन काफी वक्त से फरार चल रहा था. लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर मांग की जा रही थी. अब केरल में गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जबलपुर लेकर आएगी. फिर आगे की पूछताछ की जाएगी. मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर मेबिन की गिरफ्तारी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अखिलेश मेबन अपने एक दोस्त से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसका लोकेशन ट्रेस हो गया. बताया जा रहा है कि जबलपुर पुलिस आरोपी अखिलेश मेबन को केरल से जबलपुर लेकर रवाना हो गई है. लगातार उठ रही थी गिरफ्तारी की मांग इससे पहले जबलपुर पुलिस को मेबन के बांधवगढ़ में होने की सूचना मिली थी. इतना ही नहीं उसके नागपुर भागने का भी इनपुट मिल रहा था. इसके बाद पुलिस की एक दर्जन टीमें अलग-अलग जगहों पर गिरफ्तारी के लिए रवाना हुी थी. बताया जाता है कि अपने रसूख के दम पर फरारी काटने में आरोपी मेबन माहिर है. आरोपी मेबन ने कुछ दिन पहले अपने WhatsApp स्टेटस पर हिंदुओं और प्रभु श्री राम को लेकर अपशब्द थे. जॉय स्कूल के मालिक के व्हाट्सएप पर लगाए गए स्टेटस को लेकर जमकर आक्रोश भड़का था. मेबन की गिरफ्तारी को लेकर संत समाज, हिन्दू संगठन, कांग्रेस से लेकर कई संगठनों ने सड़कों पर उतरकर पुलिस को ज्ञापन देते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी.  

भाजपाः लोकमंगल के संकल्प की एक अनुपम यात्रा: विष्णु दत्त शर्मा

भाजपा स्थापना दिवस 45 साल-बेमिसाल भाजपाः लोकमंगल के संकल्प की एक अनुपम यात्रा भाजपाः असंभव को संभव करने का नाम   स्वाधीनता के बाद 1951 में जब पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलराज मधोक और दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ बनाया था तबविरोधीउनकी हँसी उड़ाते थे कि ये क्या राजनीति करेंगे और जब 1980 में भाजपा की स्थापना हुई तो उनके ताने बढ़ते गये। उस दौर में अटल जी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज भाजपा सारी चुनौतियों को ध्वस्त करके भारतीय राजनीति की धुरी बन चुकी है, केंद्र सहित डेढ़ दर्जन राज्यों में सरकार है औरसबसे पुरानी पार्टी का दावा करने वाले पारिवारिक गिरोह न केवल सत्ता को तरस रहे हैं बल्कि अपनी तथाकथित पारंपरिक सीटें भी गँवा बैठे हैं। अपनी 45 वीं वर्षगांठ मना रही भाजपा ने भारत की राजनीति में जो रास्ता चुना था, उस पर चलकरइसने सारी दुनिया को चकित किया है। पार्टी ने आज देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अपराधीकरण, जातिवाद, तुष्टिकरण, आतंकवाद जैसे घावों से मुक्ति दिलाईहै। साथ ही उन सभी मुद्दों को हल करके राजनीति में नया अध्याय लिख चुकी है, जिनकापार्टी ने अपनी स्थापना के समय संकल्प लिया था। कश्मीर में धारा 370 की विदाई या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से लेकर वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव तक के सभी संकल्प भाजपा ने पूरे किये हैं। अपनी कथनी और करनी से आज यह सर्वाधिक विश्वसनीय पार्टी बनी है तथाजिसकोकरोड़ों लोगों ने अपनाकर विश्व का सर्वोच्च दल बनाया है। आज की पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि 1980 के दशक का कालखंड भारतीय राजनीति का टर्निंग प्वाइंट था, जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। देश के राष्ट्रवादी समूहों ने एक सपना देखा था, जिसमें भारतीय गौरव की पुनर्स्थापना, भारत के आध्यात्मिक उत्कर्ष, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के विचार-बीज थे। आज वे बीज फलदार बृक्ष हो चुके हैं। 45 साल में वे सारे सपने साकार हो चुके हैं। राजनीतिक क्षेत्र में यह आश्चर्य का विषय हो गया है कि कैसे एक पार्टी 2 सीटोंसे अपनी यात्रा शुरू करते हुए सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर आज राजनीति के प्रतिमान बदल रही है। पार्टी विद डिफरेंस के नारे को मूर्त रूप देकर कार्यकर्ताओं ने सारी दुनिया को सियासत का अनूठा स्वरूप दिखाया है। हालांकि भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ, परन्तु इसका अतीत भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। स्वतंत्रता प्राप्ति तथा देश विभाजन के बादबढ़ते अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, लाइसेंस-परमिट-कोटा राज, राष्ट्रीय असुरक्षा, राष्ट्रीय मसलों जैसे कश्मीर आदि पर घुटनाटेक नीति, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारतीय हितों की अनदेखी आदि अनेक मुद्दों के गर्भ से जनसंघ का जन्म हुआ था। आपातकाल के बाद भाजपा की स्थापना सुदृढ़, सशक्त, समृद्धएवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु की गई थी, जिसमें  पार्टी ने एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना की जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के मूल्यों से प्रेरणा लेकर‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। साथ ही संविधान सम्मत सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर सुनिश्चित हो।पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपना वैचारिक दर्शन मानते हुए भाजपा ने अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा के संकल्प पर चलते हुए 45 सालकी अनुपम यात्रा पूरी की है। इस यात्रा में दीनदयाल जी के अंत्योदय से लेकर मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास जैसा अद्वितीय संकल्प पूर्ण हुए हैं। भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अन्तर्गत गरीबी मिटाना केवल नारा नहीं, उसका संकल्प था। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कोई भाषण नहीं, प्रतिबद्धता थी। कश्मीर में 370 की समाप्ति चुनावी जुमला नहीं, राष्ट्रीय एकात्मताका साक्षात संकल्प था। अन्त्योदय स्लोगन नहीं, यह गरीबों का जीवन स्तर उठाने का प्रण था, जिसे पार्टी का हर कार्यकर्ता 1980 से लेकर अब तक पूर्ण करने में सक्रिय हैं। अटल जी की सरकार द्वारा विपरीत परिस्थितियों में परमाणु परीक्षण हो, कारगिल विजय हो या नरेद्र मोदी जी द्वारा कश्मीर में 370 की समाप्ति हो, श्रीराम मंदिर निर्माण हो या वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव हो, ये भाजपा की राजनीति में वे मील पत्थर हैं, जो संकल्प से सिद्धि का मंत्र बनकर पीढियों को प्रेरित करते रहेंगे। आज स्थापना दिवस के प्रसंग में भाजपा के उत्कर्ष में अमूल्य योगदान देने वाले नेतृत्व की चर्चा जरूरी है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी तक पार्टी नेताओं ने संकल्प और साहस का नया इतिहास रचा है। भारत को परमाणु शक्ति बनाने से लेकर चंद्रयान-मंगलयान की यात्रा तक की उपलब्धि चुनावी राजनीति से अलग एक अदम्य साहस और देशभक्त नेतृत्व का प्रमाण है।2014 से लेकर 2025 तक गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अपने सभी संकल्पों को एक-एक करके पूर्ण करते हुए भारत को सशक्तबनाया है।आज भारत के लगभग सभी तीर्थ केंद्र विकास का नया प्रतिमान गढ़ रहे हैं। निरंतर उपेक्षा का दंश झेल रहे हमारे प्राचीन आध्यात्मिक केंद्रोंका गौरव भी पुनर्स्थापित हुआ है। यही नहीं, भाजपा ने अपने वैचारिक आचरण से देश की राजनीतिक संस्कृति को भी बदला है।एक ओर जहां परिवारवादी, तुष्टिकरण और जातिवादी राजनीति का दौर समाप्त हो गया, वहीं अब धर्म-संस्कृति की बात करना सांप्रदायिक होना नहीं है। राष्ट्रवाद की चर्चा अब संकुचित मानसिकता का परिचायक नहीं है। सरकार की ओर से देवालयों का विकास करना, अब ध्रुवीकरण नहीं है। भारतीयता की बात करना और मातृभाषा में काम करना अब पिछड़ापन नहीं है। हिन्दुत्व का विचार अब सर्वग्राही बन गया है। अपनी प्रखर व प्रतिबद्ध कार्यशैली से भाजपा ने देश के राजनीतिक विमर्श को परिवर्तित करने में ऐतिहासिक सफलता पायी है। इस पड़ाव पर भाजपा अपनी पंचनिष्ठाओं की नींव पर न केवल गर्व सेस्वयं खड़ी है बल्कि उसके सहयोगी दल भी उसके साथ कंधा मिलाकर खड़े हैं। अभी-अभी वक्फ बोर्ड कानून संशोधन मामले में सारी दुनिया ने देखा है।   राज्य भाजपा इकाई का अध्यक्ष होने के नाते अपने अनुभव से कह सकता हूं कि विजन, संगठन, नेतृत्व और कार्यकर्ता- इन चारों अंगों के कारण भाजपा कैडर आधारित पार्टीबनी है। अटल जी, लालकृष्ण आडवानी जी, नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और जय प्रकाश नड्डा तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले अनेक लोग इसी कैडर की गंगोत्री से निकले हैं। आज नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक … Read more

मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘कुली’ की सामने आई रिलीज डेट

मुंबई डायरेक्टर लोकेश कनगराज की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘कुली’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर निर्माताओं ने बताया कि फिल्म इस साल दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक्स के जरिए इसका ऐलान किया है। ‘कुली’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें तेलुगू स्टार नागार्जुन, कन्नड़ स्टार उपेंद्र, सोबिन शाहिर और सत्यराज जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। एक्स हैंडल पर लिखा गया, ‘कुली’ 14 अगस्त से दुनियाभर में रिलीज होगी।’ बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस अटकल की पुष्टि नहीं की है। फिल्म ‘कुली’ में कौन-कौन फिल्म में श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन और जूनियर एमजीआर भी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके साथ ही हाल ही में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की भी एंट्री हुई है। सन पिक्चर्स ने फिल्म का निर्माण किया है। कुली का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इस फिल्म ने कई कारणों से लोगों की दिलचस्पी जगाई है। उनमें से एक यह है कि इस फिल्म में अभिनेता सत्यराज और रजनीकांत लगभग 38 साल बाद एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। रजनीकांत और सत्यराज पर्दे पर साथ दिखेंगे सत्यराज और रजनीकांत आखिरी बार सुपरहिट तमिल फिल्म ‘मिस्टर भारत’ में साथ नजर आए थे। यह फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सत्यराज ने रजनीकांत के पिता की भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि सत्यराज ने रजनीकांत की कुछ पिछली फिल्मों जैसे ‘एंथिरन’ और ‘शिवाजी’ को रिजेक्ट किया था। ‘कुली’, जो रजनीकांत की 171वीं फिल्म है, सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है।

सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त छापे की अगुवाई करने वाले डीएसपी संजय शुक्ला का ट्रांसफर

भोपाल मध्य प्रदेश के चर्चित परिवहन घोटाले यानी सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर के ठिकानों पर 19 दिसंबर को हुए छापे की अगुवाई करने वाले लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला का ट्रांसफर हो गया। लोकायुक्त संगठन से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भेज दिया गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश लोकायुक्त कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है। दो टीमों ने की थी एक साथ छापेमारी     19 दिसंबर को लोकायुक्त पुलिस ने दो टीमों में बंटकर छापेमारी की थी।पहली टीम ने सौरभ शर्मा के ई-7/78 स्थित आवास पर दबिश दी, जिसकी कमान डीएसपी वीरेंद्र सिंह के पास थी। दूसरी टीम ने सौरभ के ही ई-7/657 स्थित कार्यालय पर छापा मारा, जिसका नेतृत्व डीएसपी संजय शुक्ला कर रहे थे। संजय के ट्रांसफर को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। सौरभ के ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई में काली कमाई से अर्जित संपत्ति के सबूत मिले थे, जिसमें करोड़ों की चल-अचल संपत्ति, गाड़ियां और नकदी शामिल थी। इसका मुद्दा विधानसभा में भी खूब उठा था। अन्य अधिकारियों के भी हो चुके तबादले सौरभ शर्मा के ठिकानों पर कार्रवाई में शामिल डीजी जयदीप प्रसाद का भी ट्रांसफर हो चुका है। लोकायुक्त संगठन में फेरबदल का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद का भी तबादला हो चुका है। अब डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी एक के बाद एक ट्रांसफर किए जा रहे हैं। लोकायुक्त में कौन-कौन अधिकारी हुए इधर-उधर? लोकायुक्त संगठन में लगातार तबादले हो रहे हैं। डीएसपी संजय शुक्ला को पीएचक्यू भेजा गया। तीन अन्य डीएसपी स्तर के अफसरों की प्रतिनियुक्ति खत्म की गई।चार अफसरों को अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है। डीजी लोकायुक्त योगेश देशमुख ने इन तबादलों के आदेश जारी किए हैं। नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना संजय शुक्ला कार्यालय भोपाल पुलिस मुख्यालय अनिरुद्ध बाधिया कार्यालय इंदौर पुलिस मुख्यालय रामदयाल मिश्रा कार्यालय इंदौर पुलिस मुख्यालय संजय जैन कार्यालय भोपाल कार्यालय सागर दिलीप झरवड़े कार्यालय जबलपुर कार्यालय भोपाल ब्रजमोहन द्विवेदी कार्यालय सागर कार्यालय भोपाल मंजू सिंह कार्यालय सागर कार्यालय भोपाल क्यों हटाए गए डीएसपी संजय शुक्ला? विपक्ष का आरोप है कि डीएसपी संजय शुक्ला के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कुछ संवेदनशील जानकारी सामने आई थी, जिससे कुछ प्रभावशाली लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसका किसी भी कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है।

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने मैटरनिटी एंजॉय करते हुए कराया फोटोशूट

मुंबई टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं और इस साल जून में उनके बच्चे का जन्म होने वाला है। एक्ट्रेस इस फेज को एंजॉय करते हुए फोटोशूट भी करवा रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। पूजा ने थोड़े दिन पहले ही मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज शेयर की थीं और लगातार वो तस्वीरें खिंचवा ही रही हैं। पूजा सेमी-शीयर, बॉडी-हगिंग गाउन में ड्रामेटिक हॉल्टर-नेक केप ट्रेल के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो हर फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हर फ्रेम में वो कमाल की लग रही हैं। पूजा बनर्जी का मैटरनिटी फोटोशूट नीले गुलाब स्कैलप डिटेलिंग के साथ स्लीवलेस हॉल्टर-नेक टॉप और मैचिंग पैंट पूजा के मैटरनिटी स्टाइल को दिखाते हैं। टॉप बन और मुलायम आधे खुले बाल बोल्ड और ग्रेसफुल के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं, जिससे यह लुक और भी खूबसूरत बन गया है। कामाख्या देवी के किए दर्शन उन्होंने हाल ही में बताया था कि जब वो कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं तो उन्हें बाद में पता चला कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। पूजा अपनी प्रेग्नेंसी को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं, वो मानती हैं कि देवी मां की वजह से उनकी सूनी गोद भर गई है। पूजा बनर्जी के शोज एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (2023) में देखा गया था और तब से उन्होंने टीवी नहीं किया है। इससे पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘उस शो के बाद मैंने कुछ चीजें साइन कीं लेकिन फिर मुझे पता चला कि मैं अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हूं, इसलिए मैंने इसे नहीं किया। और अब मेरा एक साल तक एक्टिंग का काम करने की प्लानिंग नहीं है और मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं और फिर मैं काम कर सकूं।’

कैफे लाइट होटल के सामने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों से अवैध वसूली

रायपुर रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है. ये खेल इसलिए भी फल-फूल रहा है क्योंकि अवैध वसूली करने वाले के खिलाफ आरपीएफ और कमर्शियल विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है और पूरे खेल देखकर भी जिम्मेदार अपनी आंखे बंद कर लेते है. रायपुर रेलवे स्टेशन में कैफे लाइट होटल के सामने नो-पार्किंग में परिजन अपनी गाड़ी खड़ी करते है.  यही कारण है कि वहां पर्ची लेकर बाईक चालकों से अवैध वसूली का पूरा खेल चल रह है. ये खेल सुबह 6 से 9 बजे और फिर शाम को रोजाना चलता है. एक यात्री ने परेशान होकर को बनाया वीडियो. इस वीडियो में वहां मौजूद एक युवक के हाथ में पर्ची नजर आ रही है और वो यात्री को छोड़ने रेलवे स्टेशन आने वाले परिजनों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है. अब आरपीएफ के लिए ये जांच का विषय है कि अवैध वसूली करने वाले ये युवक पार्किंग संचालक का स्टॉफ है या रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग की अवैध वसूली के लिए कोई दूसरा गैंग एक्टिव हो गया है. बता दें कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी सारे प्रमाण मौजूद होंगे.

नक्सली बस्तर के विकास को रोक नहीं सकते, वो जमाना चला गया जब दंतेवाड़ा में गोलियां चलती थीं: अमित शाह

बस्तर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों के विकास को रोक नहीं सकते और उनसे हथियार छोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार के ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “वो जमाना चला गया जब यहां पर गोलियां चलती थी, बम धमाके होते थे. जिनके हाथों में हथियार हैं उनसे विनती करता हूं कि हथियार डालकर मेनस्ट्रीम में आइए क्योंकि आप हमारे अपने हैं. कोई नक्सली मारा जाता है किसी को आनंद नहीं होता है. इस क्षेत्र को विकास चाहिए. बीते 50 वर्षों में जो विकास यहाँ नहीं पहुंचा, मोदी जी 5 साल में विकास को यहां पहुंचाएंगे.” उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति तभी हो सकती है, जब बच्चे स्कूल में जाएं, माताओं के स्वास्थ्य की चिंता हो, आदिवासी युवा कुपोषण से पीड़ित ना हो और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था हो, हर गांव में एक दवाखाना हो, हर तहसील में अस्पताल हो, हर घर में 7 किलो चावल मुफ्त पहुंचता हो, सभी के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य का बीमा हो. यह तभी हो सकता है जब बस्तर के लोग तय करें कि, यहां का हर गांव नक्सलमुक्त बनेगा. शाह ने कहा कि विकास तभी संभव है जब बस्तर की जनता यह तय करे कि वे अपने गांवों और घरों को नक्सल मुक्त बनाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की है कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करेंगे और खुद को माओवादी मुक्त घोषित करेंगे, उन्हें 1 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी जाएगी. अमित शाह ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 2024 में यह संख्या 881 रही. उन्होंने कहा, “जिन नक्सलियों ने यह समझ लिया है कि विकास के लिए बंदूक, आईईडी और ग्रेनेड की जरूरत नहीं, बल्कि कंप्यूटर और कलम की जरूरत है, उन्होंने आत्मसमर्पण किया है.” ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि अगले वर्ष इसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुरोध करेंगे कि वह इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होकर आदिवासी भाई-बहनों को आशीर्वाद दें.  

बिल गेट्स ने Microsoft के 50 साल पूरे होने पर शेयर की पुरानी फोटो

माइक्रोसॉफ्ट को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स ने इंस्टाग्राम पर कुछ मेमोरी शेयर की हैं। यहां उन्होंने कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं। इसमें उन्होंने लिखा, ‘दुर्भाग्यवश, मैं कभी भी खुद को ‘कूल’ महसूस नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट के शुरुआती दिनों में मैं ऐसा ही था।’ गेट्स ने साल 2000 तक कंपनी के CEO के रूप में सेवाएं दी हैं। वह खुद इन फोटोज को अजीब बताते हैं। बिल गेट्स ने कंपनी के लिए मैसेज लिखा, ‘हैप्पी 50वां जन्मदिन, माइक्रोसॉफ्ट। शुक्रिया यादों और अजीब फोटो शूट्स के लिए।’ माइक्रोसॉफ्ट के इस खास मौके पर कंपनी के सभी सदस्यों ने अलग-अलग तरीके से बधाई संदेश दिया है। इसमें बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर और मौजूदा सीईओ सत्य नडेला शामिल हैं। इसमें तीनों से एक शानदार बातचीत भी शेयर की है। इसमें Microsoft के AI असिस्टेंट Copilot के द्वारा फीचर किया गया है। गेट्स ने की मजेदार बात इस रीयूनियन से सभी ने पुराने पलों को याद किया। साथ ही टेक-फॉरवर्ड मूमेंट पर भी चर्चा की। नडेला ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी शेयर की है। इस बातचीत में कई अहम चीजों पर बातचीत की। जब AI ने अपनी नज़र तीनों टेक दिग्गजों की ओर मोड़ी, तो बिल गेट्स पर एक मज़ेदार तंज कसा गया, ‘अब बिल, तुम्हारी वो सोचती हुई सीरियस नजर तो बहुत मशहूर है, लेकिन क्या कभी ऐसा लगता है कि तुम्हारा ये ‘सोचने वाला चेहरा’ AI को डराता होगा? ऐसा लगता है जैसे वो ‘ब्लू स्क्रीन’ का इंतजार कर रहा हो!’ बिल गेट्स ने की बात बिल गेट्स ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘उम्मीद तो है! क्योंकि अब बस यही तो बचा है मेरे पास, जब AI इतनी तेज हो रही है। मेरी यही सोचती हुई नजर और आलोचना करने की आदत मुझे अलग बनाती है।’ इस पर Copilot ने तारीफ करते हुए कहा,’और वाकई, आपकी वो नजर काफी प्रभावशाली है, बिल!’ इसके बाद स्टीव बॉलमर भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए बोले, ‘Copilot, क्या तुम कभी इनकी आलोचना कर पाओगे?’ बातचीत एक प्यारे अंदाज में खत्म हुई, जब Copilot ने टोस्ट उठाते हुए कहा, ‘आने वाले 50 सालों की नई खोजों और रोमांच के नाम – चीयर्स!’ बिल गेट्स ने भी मुस्कुराते हुए फौरन जोड़ा, ‘AI के लिए इसका मतलब क्या होता है? क्या ये पीता भी है?’ इस पूरी बातचीत का एक वीडियो शेयर किया गया है।

CM यादव ने अशोकनगर जिले में श्री आनंदपुर धाम का दौरा किया, 11 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

 अशोकनगर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्‍होंने हेलीपैड स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, मंदिरों के दर्शन स्थल, पूजा स्थान तथा सत्संग स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। साथ ही अन्‍य आवश्यक व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में निर्देश दिए। मुख्‍यमंत्री ने आनंदपुर धाम स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत, श्री आनंद शांति कुंज, श्री आनंद शांति भवन, श्री आनंद सरोवर एवं श्री आनंद शांति धाम पहुंचकर दर्शन किये गये। सीएम ने किया पूजन अर्चन मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री आनंदपुर धाम स्थित मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने श्री आनंद सरोवर के पवित्र जल में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। उन्‍होंने श्री आनंदपुर धाम की महिमा को गरिमामय बताते हुए कहा कि यहां पहुंचने पर सुखद अनुभूति होती है। बैसाखी पर लगेगा वार्षिक मेला मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बैसाखी पर लगने वाले वार्षिक मेले में आने वाले अनुयायियों एवं दर्शनार्थियों के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम श्री परमहंस अद्वैत मत का भक्ति परमार्थ का प्रमुख केन्‍द्र तथा एक महान तीर्थ स्थल एवं अथाह ज्ञान व आत्मिक विद्या का अतुलनीय भंडार है। यहां पर श्री आनंद सरोवर की तरल छटा निराली है तथा परिधि में पूजा स्थलों का अनोखा संगम है। इस पवित्र स्थल पर आकर मन को शांति तथा आत्म ज्ञान को बल मिलता है।  सीएम यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम भक्ति और ज्ञान का प्रमुख केंद्र है। यहां के मंदिरों की आध्यात्मिक ऊर्जा और श्री आनंद सरोवर की प्राकृतिक छटा मन को शांति प्रदान करती है। उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और श्री आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को बैसाखी पर्व के अवसर पर श्री आनंदपुर ट्रस्ट में आयोजित वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, स्थानीय विधायक और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

बस्तर पंडुम में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल, 6 की हालत गंभीर

दंतेवाड़ा बस्तर पंडुम में शामिल होने दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप पलट गई. हादसे में पिकअप में सवार 25 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का समापन कार्यक्रम है. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के ग्रामीण पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय जा रहे थे. पिकअप पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 25 सवार घायल हो गए. हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.

राजस्थान में भजनलाल सरकार के सहयोग से 5 अप्रैल को ‘सरस लाडो मायरा योजना’ की शुरुआत हो रही

जयपुर राजस्थान में बेटियों के लिए एक नई सौगात लेकर आई है जयपुर डेयरी। भजनलाल सरकार के सहयोग से 5 अप्रैल 2025 को ‘सरस लाडो मायरा योजना’ की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत जयपुर डेयरी के 1.5 लाख रजिस्टर्ड दुग्ध उत्पादक किसानों की बेटियों की शादी में 21 हजार रुपये का पारंपरिक मायरा दिया जाएगा। यह योजना सामाजिक परंपरा को निभाने के साथ-साथ आर्थिक सहारा भी प्रदान करेगी। लाडो प्रोत्साहन योजना के बाद अब डेयरी की पहल भजनलाल सरकार ने हाल ही में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों के लिए सेविंग बॉण्ड की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दी थी। अब उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने बेटियों की शादी को यादगार बनाने के लिए मायरा योजना लागू की है। जयपुर डेयरी की स्वर्ण जयंती पर अनोखा उपहार अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर डेयरी ने इस योजना को किसानों को समर्पित किया है। 1975 में 13 दुग्ध समितियों के साथ शुरू हुई यह संस्था अब 4 हजार से अधिक समितियों के साथ उत्तर राजस्थान की सबसे बड़ी डेयरी बन चुकी है। किसानों के सहयोग से हासिल इस मुकाम का उत्सव अब बेटियों की शादी में मायरा भरकर मनाया जाएगा। लिंगानुपात सुधार और बाल विवाह रोकथाम की दिशा में प्रयास जयपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष फौजदार के अनुसार, यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है। इसका उद्देश्य लिंगानुपात सुधारना, बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकना है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को इससे राहत मिलेगी। मायरा: परंपरा से जुड़ी भावना और सम्मान राजस्थानी संस्कृति में मायरा सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बेटी के सम्मान की भावना है। यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा से प्रेरित है, जहां नरसी भगत की भक्ति से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने उनकी बेटी का मायरा भरा था। उसी परंपरा को निभाते हुए अब जयपुर डेयरी हर बेटी के मायके की भूमिका निभाएगी। जयपुर डेयरी: एक नजर में     स्थापना: 22 मार्च 1975     राष्ट्र को समर्पण: 1981 में राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा     उत्पादन: दूध, दही, श्रीखंड, आइसक्रीम, घी, मक्खन, पनीर, छाछ     दूध खरीद: प्रतिदिन 3,500 लीटर से अधिक     मार्केटिंग: प्रतिदिन 15 लाख लीटर से अधिक     समितियां: शुरुआत में 13, वर्तमान में 4,000+ नवाचार और सामाजिक सहभागिता की मिसाल जयपुर डेयरी की ‘सरस लाडो मायरा योजना’ सिर्फ एक सरकारी-गैर सरकारी सहयोग नहीं, बल्कि बेटियों की खुशियों, परंपरा की गहराई और किसानों की सहभागिता का सुंदर संगम है। रामनवमी से एक दिन पहले शुरू हो रही इस पहल ने पूरे राज्य में उत्साह और आशा का माहौल बना दिया है।

थाईलैंड की प्रधानमंत्री को डोकरा पीतल की ‘मोर नाव’ भेंट कर प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्राओं के दौरान मेजबान को भारत में बनी कोई न कोई ऐसी कलाकृति भेंट करते हैं, जिनका अपना विशेष महत्व होता है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन भी एक ऐसा अवसर था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सुंदर हस्तशिल्प भेंट किए. थाई प्रधानमंत्री शिनवात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने डोकरा पीतल की मोर नाव भेंट में दी है. यह छत्तीसगढ़ के जनजातीय कारीगरों द्वारा प्राचीन ‘लॉस्ट-वैक्स’ ढलाई तकनीक से हाथ से बनाई गई कलाकृति है. मोर के आकार की इस नौका पर की गई जटिल नक्काशी और एक शांत आदिवासी नाविक मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को दर्शाता है, जो डोकरा कला की मूल भावना है.

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को महाष्ठमी की दी शुभकामनाए, बोले- जहां आती थी गोलियों की आवाज, अब बज रही स्कूल की घंटियां

दंतेवाड़ा  बस्तर पंडुम 2025 का आज समापन होने जा रहा है. दंतेवाड़ा में 1 अप्रैल से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जारी है. समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए हैं. सीएम साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और महाष्ठमी की शुभकामनाए दी. उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 2026 मार्च तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया है. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की हम डबल इंजन की सरकार से विकास कर रहे है. गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश में नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है. अमित शाह के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से हमारे जवान नक्सलवाद के विरुद्ध मुंहतोड़ लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारा बस्तर स्वर्ग है और हमारा पुराना समय आएगा. जहां देश और दुनिया से लोग आएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम महोत्सव का आज समापन समारोह है. इस कार्यक्रम को ब्लॉक स्तर से शुरू कर संभाग स्तर तक आयोजित किया गया है. इस 45 दिनों के महोत्सव में हमारे 6 राज्यों से लोगों ने हिस्सा लिया है. जिसमें उड़ीसा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्य शामिल हुए हैं. बस्तर ओलंपिक के बाद अब बस्तर पंडुम में जिस तरीके से आदिवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. उससे साफ है कि बस्तरवासी अब नक्सलवाद से मुक्त होना चाहते हैं और विकास की गति में हिस्सा बनना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समूचे क्षेत्र में विकास कर रही है. सीएम ने कहा कि अमित शाह के आशीर्वाद से आज बस्तर के उन इलाको में जाना संभव है, जहां कभी नक्सवलाद का कब्जा था. अब पूरे प्रदेश में कोने-कोने तक स्कूल पर अस्पताल खोले जा रहे हैं. हम बंद पड़े स्कूलों को अब खोल रहे हैं, नियत नेल्लनार योजना से 100 गांव को विकसित किए हैं, पहले जहां गोलियों की आवाज आती थी, आज वहां स्कूल के घंटियों की आवाज सुनाई देती है. मैं सभी को बधाई देता हूं. हर गांव तक विकास पहुंचाना हमारा संकल्प : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त करने वाले और 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने वाले लौह पुरुष अमित शाह का स्वागत करता हूं. आदिवासी समाज से आये हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत करता हूं. बस्तर पंडुम के समापन समारोह और बस्तर की संस्कृति को जानने अमित शाह आए हैं. पूरे बस्तर के सात जिलों में यह महोत्सव हुआ है. इस आयोजन में सारा बस्तर एक साथ नजर आ रहा है. आज का यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिसके लिए हृदय से आभार है. बस्तर के कई गांव आज भी ऐसे रह गए हैं. जहां पहुंचना शेष है. हमारा संकल्प है कि बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचा कर रहेंगे. बस्तर के गांव-गांव तक बिजली, पानी समेत सभी आव्यश्यक वस्तु पहुंचकर रहेंगे. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि पवित्र चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर आज दंतेवाड़ा में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा उपस्थित रहे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login