LATEST NEWS

हार्दिक पांड्या के इस फैसले से नाखुश दिखे आकाश अंबानी, हार के बार पहुंच गए MI के डगआउट

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला। मैच के आखिरी क्षणों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। इनमें से ही एक फैसले पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी भी नाखुश नजर आए। इससे पहले हार्दिक ने तिलक वर्मा को रिटायर कर दिया था। इस फैसले को लेकर पूर्व क्रिकेटर भी हैरानी जता रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की खूब आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस को इस मैच में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी ओवर में ऐसा था हाल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को चार गेंदों में 14 रनों की जरूरत थी। उस वक्त हार्दिक पांड्या ने मिचेल सैंटनर को सिंगल से मना कर दिया। अगर यह सिंगल लिया गया होता तो मुंबई इंडियंस को तीन गेंदों में 13 रनों की ही जरूरत होती। हार्दिक के सिंगल मना करने पर एमआई के टीम मालिक आकाश अंबानी हैरान नजर आए। हालांकि उन्होंने कोई गुस्से वाला रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन उनके चेहरे पर उभरे भाव बता रहे थे कि वह हार्दिक के फैसले से खुश नहीं थे। हालांकि मुंबई की हार के बाद आकाश अंबानी टीम के डगआउट में पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। हताश नजर आए हार्दिक पांड्या अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस को कुल 22 रनों की जरूरत थी। हार्दिक ने आवेश खान की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मारा। अगली गेंद को उन्होंने मिडविकेट की दिशा में फ्लिक किया और डबल लिया। मुंबई इंडियंस को बाउंड्रीज की जरूरत थी और हार्दिक को लगा कि उनके लिए यह आसान होगा। इसीलिए उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर सैंटनर को सिंगल लेने से मना कर दिया। उस वक्त सैंटनर स्ट्राइकर एंड के करीब थे, लेकिन हार्दिक ने उन्हें वापस भेज दिया। आखिर में हार्दिक भी दो गेंदों पर छक्का नहीं लगा पाए। मैच हारने की निराशा हार्दिक पांड्या के चेहरे पर भी साफ नजर आई। उन्होंने फ्रस्टेशन में अपना बल्ला भी फेंक दिया। तिलक वर्मा के फैसले पर आलोचना इससे पहले तिलक वर्मा को रिटायर करके उनकी जगह मिचेल सैंटनर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया था। इस फैसले की जमकर आलोचना हुई है। तिलक वर्मा इस मैच में बहुत धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि वह टी20 के आजमाए हुए बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके ऊपर भरोसा नहीं करके मुंबई ने गलत किया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 12 रन से मैच हार गई।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने पेपर में पूछा ऐसा सवाल की मचा बवाल , RSS को आतंकी संगठनों से जोड़ा

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) में एमए राजनीति विज्ञान के पेपर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठनों के साथ जोड़ने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवादास्पद प्रश्न पर संघ और छात्र संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेपर तैयार करने वाली प्रोफेसर डॉ. सीमा पंवार को आजीवन डिबार कर दिया है। एमए राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष के एक प्रश्न पत्र में आरएसएस की धार्मिक एवं जातीय पहचान को राजनीति से जोड़ते हुए उसे आतंकी संगठनों की श्रेणी में रखा गया। यह सवाल सामने आने के बाद छात्रों और संगठनों में रोष फैल गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसे संघ की छवि को धूमिल करने वाला बताते हुए विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय स्तर पर नहीं हुई जांच प्रश्न पत्र बनाने की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेपर को किसी उच्चस्तरीय समिति द्वारा पहले से जांचा नहीं गया था। यह प्रश्न पत्र मेरठ कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. सीमा पंवार द्वारा तैयार किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की और स्पष्टीकरण मांगा। प्रोफेसर ने बताया- मंशा गलत नहीं थी विवाद बढ़ने पर प्रो. सीमा पंवार ने विश्वविद्यालय को लिखित में माफी दी और कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना आहत करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह गलती अनजाने में हुई और वह सवाल के लिए क्षमा मांगती हैं। बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने उन्हें भविष्य में किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य से पूरी तरह वंचित कर दिया है। भविष्य में सतर्कता का आश्वासन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पेपर बनाने वाली प्रोफेसर को आजीवन डिबार कर दिया गया है और उनसे भविष्य में कोई भी शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

अजमेर में जैन आचार्य श्री वसुंनंदीजी महा मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश

अजमेर धार्मिक नगरी अजमेर शनिवार को एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनी, जब दिगंबर जैन समाज के प्रख्यात आचार्य श्री वसुंनंदीजी महामुनिराज का ससंघ शहर में मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। लगभग 11 साधु-साध्वियों का तपस्वी संघ भी उनके साथ था। यह ऐतिहासिक क्षण गुरु-शिष्य के मिलन के साथ रोडवेज बस स्टैंड के समीप आरंभ हुआ, जहां श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगल प्रवेश यात्रा केंद्रीय बस स्टैंड से प्रारंभ होकर कचहरी रोड, गांधी भवन, नया बाजार चौपड़ होते हुए सोनीजी की नासिया तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पग पछालकर आचार्य संघ का भव्य स्वागत किया। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। सोनीजी की नासिया में आयोजित विशेष धर्मसभा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धर्मसभा में आचार्य श्री ने शांत, सरल और प्रभावशाली वाणी में प्रवचन देते हुए संयम, अहिंसा और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बना दिया। आचार्य श्री वसुंनंदीजी ससंघ का यह आगमन आगामी 20 से 25 अप्रैल तक नाका मदार स्थित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत हुआ है। यह तीर्थ उत्तर भारत में दिगंबर जैन समाज का एक प्रमुख और भव्य तीर्थक्षेत्र बनने जा रहा है, जहां हर वर्ष देशभर से श्रद्धालु जुटेंगे। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों में आचार्य संघ के अन्य साधु-साध्वियां भी अजमेर पहुंचेंगे। विशेष रूप से 11 अप्रैल को 41 से अधिक साधु-साध्वियों का श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र पर मंगल प्रवेश प्रस्तावित है, जो एक और भव्य आध्यात्मिक क्षण होगा। पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और तैयारियों का माहौल है। यह आयोजन समाज में संयम, श्रद्धा और अध्यात्म का संदेश फैलाने का एक प्रेरणादायक अवसर सिद्ध हो रहा है।  

ओबीसी सशक्तिकरण, आरक्षण एवं व्यवसायिक अवसरों पर राहुल गांधी जी से महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल आज कांग्रेस नेता  राहुल गांधी  से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ओबीसी सशक्तिकरण, आरक्षण, व्यवसायिक अवसरों एवं सरकारी नीतियों में ओबीसी समुदाय की भागीदारी जैसे प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में सामाजिक न्याय एवं आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। BICCI ओबीसी उद्यमियों को संगठित कर व्यापार, उद्योग एवं सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस संदर्भ में, ओबीसी समाज के आर्थिक विकास को गति देने एवं उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार किया गया।  राहुल गांधी ने ओबीसी समाज की प्रगति और BICCI द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी उद्यमियों एवं व्यवसायियों के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी ! इस बैठक के सकारात्मक परिणामस्वरूप, यह उम्मीद की जा रही है कि ओबीसी समाज के उत्थान से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय राजनीतिक एजेंडे में प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाएगा, जिससे समाज के हर वर्ग को न्याय एवं समान अवसर प्राप्त हो सके।

मध्य प्रदेश के कई जिलों का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश के मौसम में बारिश के बाद बदलाव देखने को मिलने लगा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेने का अनुमान है। वहीं महीने के अंतिम सप्ताह में सबसे तेज धूप पड़ेगी।    गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि शुक्रवार को दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे। यह सिस्टम शनिवार को कमजोर हो जाएगा। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ेगा। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3 से 4 दिन तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 7-8 अप्रैल को हीट वेव यानी, गर्म हवा चलने का अनुमान है। दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में गर्मी का असर देखा गया। कई जगहों पर तो पारा 7 डिग्री तक बढ़ गया। नर्मदापुरम-रतलाम में 40 डिग्री, खजुराहो में 39.2 डिग्री, धार में 39.1 डिग्री, गुना-टीकमगढ़ में 39 डिग्री, नौगांव में 38.4 डिग्री, खरगोन में 38.2 डिग्री और सतना में पारा 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में लू का अलर्ट मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा। दिल्ली में गर्मी ने लोगों को किया बेहाल दिल्ली में गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवा और लू की स्थिति का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। उत्तर प्रदेश में गर्मी, 8 से होगी बारिश उत्तर प्रदेश में गर्मी है। तेज धूप से लोग परेशान हैं। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम फिर बदलेगा। 8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से आठ से लेकर 10 अप्रैल तक कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3 दिन तक बदरा बरसेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राजस्थान में अगले चार दिन चलेगी हीटवेव राजस्थान में शनिवार (5 अप्रैल) से तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर जिले में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 6 अप्रैल को 8 जिलों, 7 अप्रैल को 19 जिलों और 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। शुक्रवार को जालोर, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा और वनस्थली (टोंक) एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। छत्तीसगढ़ में 8 से बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम ड्राई रहेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। 9 और 10 अप्रैल के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  शुक्रवार को 37 डिग्री तापमान के साथ बेमेतरा सबसे गर्म रहा। झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट झारखंड में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। तेज गर्मी लगेगी। दोपहर में हवा के गर्म रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि वेदर एक्सपर्ट अभिषेक आनंद के मुताबिक, 9 अप्रैल से दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है। बिहार में गर्मी, 7  से बदलेगा मौसम बिहार में गर्मी है। अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू जैसे हालात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक,  राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में 7 और 8 तारीख को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट हरियाणा में तापमान के साथ-साथ गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में तेज गर्मी की संभावना जताई है।  9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पंजाब में लू का अलर्ट पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और बरनाला में लू का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 9 अप्रैल से मौसम बदलेगा। 9 अप्रैल से पंजाब में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस … Read more

युवती को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती करना पड़ा भारी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर की एफआईआर

जोधपुर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है यह जोधपुर में एक मामले में सामने आया है, जहां एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने इलाज का बहाना बनाकर युवती को जोधपुर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया और बार-बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के एक थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती जोधपुर से सटे जिले की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उसकी आरोपी युवक से पहचान हुई थी। युवक ने पहले सोशल मीडिया पर नजदीकियां बढ़ाईं फिर इलाज के बहाने जोधपुर बुलाकर एक होटल में ठहराया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती का कहना है कि आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर उन्हें दिखाकर धमकाता रहा। बार-बार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस से संपर्क किया। थानाधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत भी खंगाले जा रहे हैं।

शहडोल में नई गाइड लाइन जारी होने के तीन दिन बाद भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढ़ंग से शुरु नहीं हो पाया

 शहडोल  वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रेल से जिले में भूमि संबंधी नई गाइड लाइन लागू हो गई है। नई गाइड लाइन जारी होने के तीन दिन बाद भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढ़ंग से शुरु नहीं हो पाया है। इसकी प्रमुख वजह सर्वर व भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने को बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर से सर्वर तो चालू हो गया है, लेकिन भू-अभिलेख संबंधी समस्या अभी बनी हुई है। ऐसे में पंजीयन विभाग में तीन दिन से सभी काम प्रभावित हैं। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि भू- अभिलेख संबंधी पोर्टल शुरु होने के साथ ही दस्तावेज का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि भूमि दस्तावेज संबंधी सभी कार्य 1 अप्रेल से प्रभावी रूप से संपदा 2.0 साफ्टवेयर में होना है। इसके लिए नई गाइड लाइन अपडेट करने के साथ ही मेंटेनेंस सहित अन्य कार्य की वजह से समस्या बनी हुई है। पुर्व में जो नक्शा खसरा निकाले गए थे उनके आधार पर दस्तावेज हो रहे हैं। नहीं हो पा रही स्लॉट बुकिंग स्लॉट बुकिंग के बाद ही भूमि संबंधी दस्तावेज के कार्य होने है। भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने से सर्विस प्रोवाइडर स्लॉट बुक नही कर पा रहे हैं। इससे रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित हैं। भूमि संबंधी सभी जानकारी अपडेट करने के बाद ही स्लॉट बुकिंग होगी। ऑनलाइनहोगी सभी प्रक्रिया जिले में 1 अप्रेल से संपदा 2.0 साफ्टवेयर पूरी तरह से प्रभावी हो गया है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से भूमि दस्तावेज संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन होने हैं। नए साफ्टवेयर में खसरा नंबर डालते ही भूमि संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए अलग से दस्तावेज खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रजिस्ट्री होने के बाद इसकी पीडीएफ तुरंत संबंधित व्यक्ति को मेल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाएगी। संपदा 2.0 से दस्तावेज संबंधी कार्य आसान हो जाएंगे। इससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही दस्तावेज कराने वालों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित पिछले तीन दिन से विभाग में रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित है। 31 मार्च के पूर्व जिन लोगों के नक्शा खसरा निकल गए थे उनके दस्तावेज हो रहे हैं। तीन दिन में दो रजिस्ट्री ही हुई हैं। कार्यालय में दस्तावेज संबंधी काम के लिए लोग पहुंचे भी, लेकिन कार्य न होने की वजह से वह वापस लौट गए। गुरुवार की दोपहर पंजीयन विभाग में सन्नाटा पसरा रहा। दो तीन लोग ही बाहर बैठे रहे और कुछ देर बाद वापस लौट गए। इनका कहना है सर्वर शुरु हो गया है, नक्शा खसरा पहले निकाल लिए गए थे, उनके दस्तावेज शुरु हो गए हैं। भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने की वजह से रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित है। अभिषेक सिंह बघेल, प्रभारी जिला पंजीयक शहडोल

फाफामऊ के पास ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा

प्रयागराज उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग से ऊंचाहार रेलखंड स्थित फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह  लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया। बताया जा रहा है कि  ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।  ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल को हटा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद मे सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे अफसरों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। रेलवे महकमे में मची खलबली फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के पुल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम छानबीन में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घरों में रहने वालों से आरपीएफ पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद

अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान मनीष, निवासी घुघरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले में थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ सभी थानों को सतर्क किया गया था। इसी क्रम में अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियारों के साथ इलाके में मौजूद है। इस पर डीएसटी के हैड कांस्टेबल सीताराम और कांस्टेबल रामनिवास को भेजा गया। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आरोपी मनीष ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह ये हथियार मध्यप्रदेश से लाया था। कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी वंदिता राणा ने कहा कि पुलिस अवैध हथियारों को लेकर गंभीर है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्कता के साथ काम कर रही है।

सहेली के घर जाकर लड़कियों के गैंग ने जमकर की पिटाई

रायपुर राजधानी रायपुर में युवकों का गैंगवॉर तो आम बात है. लेकिन अब राजधानी रायपुर में युवतियों के एक गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता का दावा है कि उसे पंच (मुक्का) भी मारा. इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर में एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने घर पर नहाने गई थी. पीड़िता, जो मूलतः ओडिशा के बोलांगीर जिले की रहने वाली है और पिछले सात वर्षों से रायपुर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही है, ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि पिछले एक माह से वह ईशा जांगड़े के मकान में किराए पर रह रही है. शिकायत के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता की सहेली कोमल जैन ने फोन कर कपड़े लेने की बात कही. उस समय पीड़िता पार्लर में थी, इसलिए उसने कोमल को घर आने से मना कर दिया और शाम करीब 6 बजे वह घर लौटी. नहाने से पहले उसने अपनी पांच सोने की अंगूठियां टी-टेबल पर रख दी थीं. इसी दौरान उसकी एक अन्य सहेली चंचल आहूजा घर पर मौजूद थी. नहाने के दौरान अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई. चंचल ने दरवाजा खोला, तो अलिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू घर में घुस आईं. पूछताछ के बाद दिव्या धुरेजा ने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और पीड़िता से उसकी एक अन्य सहेली आएशा राव के बारे में सवाल करने लगी. इसी बीच आरोपितों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और उसके बाल खींचते हुए बाथरूम से बाहर लाकर मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान पीड़िता की गले की सोने की चैन गिर गई और शरीर पर चोट के निशान आए. चंचल आहूजा द्वारा विरोध करने पर उसे भी धक्का दिया गया. पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने घर का जायजा लिया तो उसकी पांच अंगूठियां, एक सोने की चैन, दराज में रखे 30,000 रुपए नकद और एक iPhone भी गायब मिला.

गुमास्ता पंजीयन में रिश्वतखोरी, दो कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित, श्रम अधिकारी पर भी गिरी गाज

कोण्डागांव जिले में गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने इस प्रकरण में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ श्रम उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ जिला श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग के संविदा कर्मचारी सिंधु नाथ मंडल और उमा शंकर साहू पर आरोप था कि वे गुमास्ता पंजीयन के लिए आए आवेदकों से 5,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे. इस मामले की शिकायत सीधे जिला कलेक्टर कोण्डागांव को प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत जांच के आदेश दिए गए. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया. इसके साथ ही, श्रम उप निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. श्रम अधिकारी पर भी गिरी गाज इस मामले में जिला श्रम अधिकारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है. प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है. यदि उनके जवाब से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता, तो आगे की कठोर कार्रवाई की जा सकती है. प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी. गुमास्ता पंजीयन से जुड़े अन्य आवेदकों को भी यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत हो, तो वे सीधे उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. बहरहाल, इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने का प्रशासन का संदेश स्पष्ट हो गया है.

पीएम मोदी श्रीलंका के प्रतिष्ठित मित्र विभूषण पदक से किया सम्मानित, पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उनके असाधारण प्रयासों के सम्मान में श्रीलंका सरकार द्वारा प्रतिष्ठित मिथ्रा विभूषण पदक प्रदान किया गया। यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। आज शनिवार को पीएम मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को करते हुए कहा, राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है. पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भी कहा कि यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र का कर्तव्य निभाया है. 2019 का आतंकी हमला, कोविड महामारी, श्रीलंका आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा, भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है. बता दें कि पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘आज राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है. ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है. चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो, या हाल में आया आर्थिक संकट, भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है.’ भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने संबंध: PM मोदी पीएम मोदी ने कहा- हमारी ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और विजन ‘महासागर’, दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है. भारत ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के विजन को अपनाया है. हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं. पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के लोन को ग्रांट में बदला है. हमारे ऋण पुनर्गठन समझौते से श्रीलंका के लोगों को तत्काल राहत मिलेगी और हमने ब्याज दरों को कम करने का भी फैसला किया है. यह दर्शाता है कि आज भी भारत श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं. मुझे यह बताते हुए अत्यन्त खुशी है कि 1960 में गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के अवशेष को श्रीलंका में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है. त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार में भारत सहयोग देगा. अनुराधापुरा महाबोधी मंदिर परिसर में पवित्र शहर, और नुरेलिया में ‘सीता एलिया’ मंदिर के निर्माण में भी भारत सहयोग करेगा. भारत-श्रीलंका के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हैं: PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ बैठक में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी बात की. हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में एक मानवीय अप्रोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किये जाने और उनकी बोट्स को वापस भेजने पर भी बल दिया. भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है. श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के लिए 10,000 घरों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा. इसके अलावा, 700 श्रीलंकाई कर्मचारियों को भारत में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें सांसद, उद्यमी और युवा नेता शामिल हैं. भारत का मानना ​​है कि दोनों देशों के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. हमारी सुरक्षा एक दूसरे पर निर्भर है. श्रीलंका में भी आधार जैसा प्रोजेक्ट, भारत ने दिए 300 करोड़ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी से श्रीलंका के इस रुख की पुष्टि की कि वह अपने क्षेत्र का उपयोग भारत की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता के लिए किसी भी तरह से हानिकारक तरीके से नहीं होने देगा. श्रीलंका विकास, नवाचार और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक डिजिटल अर्थव्यवस्था विकसित करने के महत्व को पहचानता है. इस नीतिगत पहल को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने कई क्षेत्रों में डिजिटलीकरण में संभावित सहयोग पर चर्चा की. मैं श्रीलंका की यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए 300 करोड़ रुपये के वित्तीय अनुदान के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं.’ बौद्ध धर्म भारत से मिला सबसे अनमोल उपहार: दिसानायके श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, ‘बौद्ध धर्म हमें भारत से मिला सबसे अनमोल उपहार है…मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहूंगा कि भारत का समर्थन निश्चित रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की सबका साथ सबका विकास की अवधारणा समय की महत्ता की अवधारणा है. उन्होंने हमेशा श्रीलंका और देश के लोगों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. हमें आज श्रीलंका और भारत के बीच ऊर्जा, रक्षा सहयोग, स्वास्थ्य क्षेत्र, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और ऋण पुनर्गठन के क्षेत्रों से संबंधित द्विपक्षीय समझौते के आदान-प्रदान से प्रसन्नता हो रही है.’ मोदी शुक्रवार शाम थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पूरी कर श्रीलंका पहुंचे जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी कल शुक्रवार शाम थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पूरी कर श्रीलंका पहुंचे. कोलंबो के भंडारनायके हवाई अड्डे पर श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा, मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर और दो अन्य ने उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि पीएम मोदी यह 2019 के बाद पहली श्रीलंका यात्रा है. कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने यहां राष्ट्रपति अनुरा … Read more

चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स होंगे आमने- सामने

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 17वां लीग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स जीत के रथ पर सवार है, जबकि चेन्नई जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, लेकिन पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है, ये हर कोई जानना चाहता है। अगर आप भी चेन्नई की पिच के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं। यहां आप जानेंगे कि चेन्नई की पिच पर गेंदबाज हावी होंगे या फिर बल्लेबाज अपना दमखम दिखाएंगे और मैच में रोमांच पैदा करेंगे? चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 87 मैच खेले गए हैं। इनमें से 48 मैच उस टीम ने जीते हैं, जिसने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 37 मैचों में उस टीम को जीत मिली है, जिसने रन चेज किया है। ऐसे में फायदा यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को होने वाला है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच डे गेम है तो इसमें ओस कोई फैक्टर पैदा नहीं करेगी, लेकिन एक बात तय है कि इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। चेन्नई में पहली पारी की औसत स्कोर 164 है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 150 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रन चेज मुश्किल है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। तेज गेंदबाज 61 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं, जबकि स्पिनरों को विकेट मिलने के चांस 39 फीसदी के करीब होते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना मुश्किल होता है। ये डे गेम है तो विकेट भी ड्राई होगा और रन बनाने में शुरुआत में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन बाद में स्पिनर हावी हो सकते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन हुआ अनाउंस

मुंबई दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 16 पिछले महीने की 11 मार्च को खत्म हो गया है. वहीं, अब मेकर्स ने 17वें सीजन का एक्साइटिंग नया प्रोमो जारी कर एक बड़ा अपडेट दिया है. केबीसी 17 के लिए इस महीने से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो रहे हैं. बता दें कि सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शुक्रवार को ऑफिशियली प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन को पेट दर्द का मजाक करते दिखाया गया है. एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए आता है, लेकिन मजाक में कहता है कि बिग बी कुछ छिपा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. तभी मेगास्टार ने आखिरकार बड़ी खबर का खुलासा किया, कौन बनेगा करोड़पति 17 (के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होंगे. सोनी टीवी ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा – “तैयार हो जाएं 14 अप्रैल से हॉट सीट पर आने के लिए. केबीसी के रजिस्ट्रेशन और हमारे एबी के सवाल शुरू होने ही वाले हैं.” इस शो का पिछले सीजन एक स्टार-स्टडेड शो रहा है. इसमें आमिर खान, जुनैद खान, विद्या बालन, फराह खान और अभिषेक बच्चन जैसी हस्तियां अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए हॉट सीट पर नजर आई थीं. केबीसी 17 की प्रीमियर डेट क्या है? बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 17 के रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं. फैंस एक्साइटमेंट के साथ आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने सरकारी दस्तावेज में जीवित महिला को किया मृत घोषित

शाहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार जनपद पंचायत के एक गांव में एक जीवित विधवा महिला खुद को जीवित साबित करने की जद्दोजहद कर रही है। दरअसल, उसे पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने सरकारी दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया है, जिसका परिणाम ये हुआ कि, महिला को लाड़ली बहना योजना समेत सभी सरकारी सहायताएं मिलना तो दूर सरकारी राशन तक मिलना बंद हो गया है। सचिव और रोजगार सहायक की इस गंभीर लापरवाही का खामियाजा एक विधवा महिला को भुगतना पड़ रहा है। अब महिला स्वयं को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के जिम्मेदारों के सामने न्याय की गुहार लगा रही है।  दरअसल, ग्राम पंचायत खामीडोल की विधवा महिला उमा कुशवाहा को ग्राम रोजगार सहायक शिवराम सिंह कंवर ने परिवार समग्र आईडी क्रमांक 64593444 पर साल भर पहले मृत घोषित कर नाम विलोपित कर दिया है। रोजगार सहायक की इस लापरवाही के चलते महिला भूखे मरने की कगार पर है। महिला कार्यालय जाकर अधिकारियों से स्वयं को जीवित होने का प्रमाण के साथ गुहार लगा रही है, लेकिन उसे जीवित नहीं किया जा रहा है। महिला को न्याय की आस यही नहीं, पीड़िता ने मामले की जैतपुर थाने में भी शिकायत की, लेकिन उसकी वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला सिस्टम के आगे लाचार हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा महिला को अब तक उसे सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा नहीं किया गया है। अब देखने वाली बात है कि, मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद महिला को न्याय मिलेगा या नहीं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet