LATEST NEWS

कोरावल विकास मंच संगठन के कार्यालय का हुआ उद्धघाटन

सिंगरौली आज कोरावल क्षेत्र का अग्रणी सामाजिक संगठन कोरावल विकास मंच के कार्यालय का  उद्धघाटन तेलीयागंज तिराहा बगदरा पोस्ट कुलकवार तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली( म. प्र.)  मे किया गया। इस उदघाटन कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ रमा शंकर सिंह ने कहा कि हम सभी कोरावल क्षेत्र वासियों के लिए आज का दिन गौरव का दिन है क्योंकि  कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय आस्था का केंद्र होगा जिसमें हम सभी वरिष्ठ सामाजिक और क्षेत्र के लोगो के साथ कोरावल क्षेत्र के विकास की रणनीति तय होगी, साथ ही साथ वहीं पर कोरावल विकास मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी विकास कार्यों पर चर्चा किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी राम कृपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि  शिव शंकर सिंह प्राचार्य,  फालगो सिंह गुर्जर, लाल बहादुर सिंह, सुनील गुप्ता, सचिव शिवगंगा साहू, उपाध्यक्ष लाल सुंदर सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बैस,राम सजीवन कोल, सह सचिव पुष्पेंद्र सिंह, पवन गुप्ता, अमरेश सिंह बैस, रामपाल, इंद्र कमल सिंह, सहित क्षेत्र के कई सम्मानित युवा साथी सहित कोरावल विकास मंच के कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस दौरान कोरावल विकास मंच के सचिव शिवगंगा साहू द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार करते हुए आग्रह किया कि हम सभी लगातार इस आस्था के केंद्र में बैठकर लगातार क्षेत्र के विकास की चिंता समय समय पर करते हुए शासन प्रशासन को अवगत कराते रहेंगे!!     

हितेश ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण अपने नाम किया, मुक्केबाजी विश्व कप में भारत का अभियान समाप्त, जीते छह पदक

नई दिल्ली हितेश ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण अपने नाम किया और वह विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। दरअसल, उनके प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के ओडेल कामारा चोटिल हो गए थे और शनिवार को 70 किग्रा वर्ग के फाइनल के लिए रिंग में नहीं उतर सके। भारत का ब्राजील के फोड डू इगुआकू में आयोजित विश्व कप अभियान छह पदकों के साथ समाप्त हुआ। भारतीय मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें हितेश द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है। भारत विश्व मुक्केबाजी द्वारा आयोजित किसी शीर्ष स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा ले रहा था। विश्व मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने हितेश हितेश ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण अपने नाम किया और वह विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। दरअसल, उनके प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के ओडेल कामारा चोटिल हो गए थे और शनिवार को 70 किग्रा वर्ग के फाइनल के लिए रिंग में नहीं उतर सके। भारतीय मुक्केबाज अभिनाश जामवाल ने भी 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन स्थानीय दावेदार यूरी रेइस को कड़ी टक्कर देने के बावजूद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।   हितेश ने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टूर्नामेंट से पहले ब्राजील में आयोजित 10 दिवसीय तैयारी शिविर को दिया जिससे उन्हें और टीम को बहुत मदद मिली। हितेश ने कहा, शिविर ने मुझे कुछ रणनीतिक बारीकियां सीखने में मदद की जिससे मुझे प्रतियोगिता में बहुत मदद मिली। इस टूर्नामेंट ने हमें उच्चतम स्तर का अनुभव प्रदान किया और मुझे खुशी है कि मैं स्वर्ण पदक जीत सका। चार मुक्केबाजों ने जीते कांस्य पदक भारत के जादुमणि सिंह मंदेंगबाम (50 किग्रा), मनीष राठौड़ (55 किग्रा), सचिन (60 किग्रा) और विशाल (90 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप में 10 सदस्यीय दल उतारा था जो पेरिस ओलंपिक के बाद टीम का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। इस मजबूत प्रदर्शन से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा क्योंकि वे 2028 लॉस एंजिलिस खेलों से पहले ओलंपिक चक्र की तैयारी भी शुरू करेंगे।  

अवैध रेत परिवहन पर थी गश्ती टीम, नंदपुरा पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, चंबल में एसएएफ टीम पर हमला

मुरैना ट्रैक्टर-ट्रॉली और साथी को छुड़ाने के लिए रेत माफिया ने शनिवार-रविवार की रात वन विभाग और विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की टीम पर हमला कर दिया। पथराव करके रेत माफिया अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। देवगढ़ पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थाने के करीब हुआ टीम पर हमला     देवगढ़ क्षेत्र में चंबल नदी से रात के समय में भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन होने की शिकायतें वन विभाग को मिल रही थीं, इसीलिए वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवार्ड के नेतृत्व में वन विभाग व एसएएफ के जवानों की दो गाड़ियां देवगढ़ क्षेत्र में उन रास्तों पर गश्त कर रहीं थीं, जहां से अवैध रेत के वाहन गुजरते हैं।     गश्ती टीम को नंदपुरा पुलिया पर रेत से भरे वाहन दिखे। टीम ने रोकने का प्रयास किया, तो अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक माफिया को घेराबंदी करके पकड़ लिया।     उस ट्रैक्टर-ट्रॉली व माफिया को देवगढ़ थाने के सुपुर्द करने के लिए वन विभाग व एसएएफ की टीम कच्चे रास्ते से होकर जा रही थी। थाने से 200-300 मीटर दूर इसी कच्चे रास्ते पर रेत माफिया ने वन विभाग व एसएएफ टीम को घेर लिया। अंधेरे में पेड़ों के पीछे छिपकर माफिया ने पथराव कर दिया। पथराव कर आरोपी को छुड़ाकर ले गए माफिया     इस पथराव से वन विभाग व एसएएफ के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर जा रहे वन विभाग के दो वनरक्षक भी पत्थर लगने से घायल हो गए। वह जान बचाने के लिए ट्रॉली की ओट में भागे। इसी बीच रेत माफिया अपने साथी को छुड़ाकर ले गए।     रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ाने का प्रयास किया, तो एसएएफ जवानों ने रायफल तान दीं। माफिया डरकर भाग गए। पकड़ी गई रेत के ट्रैक्टर-ट्राली को देवगढ़ पुलिस के हवाले किया है। रात में ही वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात पर शासकीय कार्य में बाधा, हमला और पथराव की धाराओं में केस दर्ज किया है। दो कर्मचारी हुए घायल हमारी टीम रात्रि गश्त पर थी। नंदपुरा की पुलिया पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े। एक आरोपी व ट्रैक्टर-ट्राली को हमने पकड़ा। कच्चे रास्ते पर थाने जाते समय भीड़ ने घेरकर पथराव कर दिया। हमारे दो कर्मचारी घायल हुए हैं, दो गाड़ियों के शीशे फूट गए। ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पकड़े आरोपी को भी छुड़ाकर ले गए। भूरा गायकवाड़, एसडीओ, वन विभाग मुरैना

मंत्री टेटवाल को डी लिट की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

भोपाल शिक्षा, तकनीकी नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल को अमलतास विश्वविद्यालय, देवास के दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D.Litt.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। मंत्री श्री टेटवाल को यह उपाधि शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने, युवाओं को तकनीकी दक्षता से जोड़ने तथा आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उनके सतत प्रयासों के लिए प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. इंदर सिंह परमार ने उन्हें डी. लिट की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, तकनीकी विशेषज्ञों और युवाओं का सम्मान है, जो अपने ज्ञान व कौशल के माध्यम से प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि शिक्षा और तकनीक आज के युग की सबसे बड़ी शक्ति है और उनका सदैव प्रयास रहा है कि शिक्षा को रोजगार से जोड़ते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। मंत्री श्री टेटवाल सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं डिजिटल कौशल के क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं। उन्होंने प्रदेश में नई तकनीकी संस्थाओं की स्थापना, नवीन रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत तथा ग्रामीण-शहरी युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। अमलतास विश्वविद्यालय परिवार द्वारा मंत्री श्री टेटवाल को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।  

उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया। आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने में मदद की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है और ट्रेन को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया है। ट्रेन में पावर कोच के जेनरेटर डिब्बे में शाम 5 बजाकर 30 मिनिट पर तराना रोड स्टेशन से पहले आग लग गई। इस दौरान ट्रेन काली सिंध नदी के ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी। ट्रेन के जेनरेटर डब्बे में धुआं उठने के साथ पटाखे फूटने जैसी आवाज आने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए। ग्रामीणों ने रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों को जुटाने का प्रयास किया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी थी। अधिकारी के मुताबिक यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे अपनी मंजिल के लिए रवाना कर दिया गया है। मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हुए हैं। ट्रेन के आग लगे वाले डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।

हैदराबाद के गिरे तीन विकेट, प्रसिद्ध ने ईशान किशन को दिखाई पवेलियन की राह

नई दिल्ली. अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। इस मैच में हैदराबाद की कोशिश जीत के रास्ते पर वापसी करने की होगी। अपने पिछले तीन मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात के लिए भी ये मैच चुनौतीपूर्ण है क्योंकि घर में हैदराबाद का रंग अलग होता है। देखना होगा आज के मैच में किसके हिस्से जीत आती है। 10 ओवरों का खेल खत्म 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन के साथ नीतीश रेड्डी मैदान पर हैं। ईशान किशन आउट हैदराबाद को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन आउट हो गए हैं। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया।

राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने बढ़ा दी लोगों की मुश्किलें, पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी

जयपुर राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अधिकारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 42.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में और 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 6 और 7 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और यह स्थिति 9 अप्रैल तक बनी रह सकती है। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि 10 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 10 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो सकता है, जिसका हल्का असर राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। 11 से 13 अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने और गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बाड़मेर में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा यानी 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी यही स्थिति रही और अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 17 से 59 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिससे गर्मी का एहसास और तीव्र हो गया है।

NHM में संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी

अंबिकापुर  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत सरगुजा जिले में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयनित आवेदकों को 4 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक दस्तावेज सत्यापन और उपस्थिति के लिए निर्धारित समयसीमा में कार्यालय में रिपोर्ट करना अनिवार्य है. चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 04 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 के मध्य प्रातः 11:00 बजे से सायं 05: 00 बजे तक कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अम्बिकापुर में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है. यह कार्य दिवसों में ही संपन्न होगा, शासकीय एवं क्षेत्रीय अवकाश को छोड़कर. दस्तावेज सत्यापन के दिशा-निर्देश इस प्रकार अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों सहित एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी. आवेदन पत्र में दिए गए विवरणों के अनुरूप दस्तावेजों की पूर्णता एवं प्रामाणिकता की जांच की जाएगी. गलत या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता स्वतः निरस्त कर दी जाएगी तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बिना पूर्व सूचना के निर्धारित तिथि के पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मिदवारी निरस्त मानी जाएगी. निर्धारित तिथि तक अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रतिक्षा सूची के प्रथम अभ्यर्थी को अवसर प्रदान किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की कार्य उपस्थिति तभी मान्य होगी जब उनका दस्तावेज सत्यापन एवं पुलिस वेरिफिकेशन पूर्ण हो जाएगा. भर्ती से संबंधित समस्त अद्यतन जानकारी केवल जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in पर ही उपलब्ध कराई जाएगी. किसी अन्य माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कोई सूचना नहीं दी जाएगी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा ने समस्त चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करें ताकि संविदा नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा सके.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बोली- देश में सबसे अधिक अपनापन और पारिवारिक भावना राजस्थानियों में

जयपुर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर का जयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा के पास स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के सभागार में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विजया राहटकर ने राजस्थान के प्रति अपने गहरे भाव प्रकट करते हुए कहा कि राजस्थान ने मुझे बहुत स्नेह और सम्मान दिया है। यहां का अपनापन, सादगी, और पारिवारिक भावना पूरे देश में सबसे अलग और विशेष है। यहां मेरा सबके साथ एक आत्मीय रिश्ता है- कोई बड़ा भाई, कोई छोटी बहन, यह राज्य मेरे लिए मायके जैसा है। यहां से जाना केवल भूमिका का बदलाव है, जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद जिम्मेदारियां जरूर बदली हैं लेकिन महिलाओं के उत्थान के लिए मेरा कार्य और समर्पण निरंतर जारी है। महिलाओं के लिए मेरे हृदय में विशेष स्थान है और मेरी भूमिका चाहे जो भी हो, मैं उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए सदैव कार्य करती रहूंगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए विजया ने कहा कि सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन पर उतारने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को संत स्वभाव वाला, मधुरभाषी और मिलनसार नेता बताते हुए कहा कि भाजपा को ऐसा अध्यक्ष मिलना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के गठन में विजया ताई का अहम योगदान रहा है। उन्होंने सह प्रभारी रहते हुए आम कार्यकर्ता के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत की। देश में बढ़ते अपराधों को देखकर चिंता होती है, खासकर जब युवा और बुजुर्ग भी इसमें लिप्त हो रहे हैं। ऐसे समय में महिला आयोग को विजया ताई जैसा नेतृत्व मिलना देश के लिए शुभ संकेत है। समारोह में राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा पहनाकर विजया का स्वागत किया गया। मंच पर विधायक श्रीचंद कृपलानी, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, मोतीलाल मीणा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, अजीत मांडण, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मेयर सौम्या गुर्जर और कुसुम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण- बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मंत्री श्री सिंह नरसिंहपुर जिले के विकासखण्ड साईंखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुंगरिया में 65 लाख रुपये लागत से नव-निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र और सीएचओ आवासीय भवन के लोकार्पण के बाद जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की बीपी, शुगर की जाँच, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया जा सकेगा। मरीजों को यहाँ नि:शुल्क दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के महत्व के बारे में बताया। जल गंगा संवर्धन अभियान की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में जिले में जन-भागीदारी अधिक से अधिक हो, इसके लिये सभी के प्रयास की जरूरत है। उन्होंने करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये लागत के पनागर से डुंगरिया मार्ग का भूमि-पूजन भी किया।  

प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ अभद्रता और मैसेज करने के आरोप लगे हैं, एएसपी के प्रोफेसर पति पर केस दर्ज

ग्वालियर राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के प्रो साजन कुरियन मैथ्यु पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिनों पहले विवि में छात्राओं ने हंगामा कर आरोप लगाया था कि प्रो. मैथ्यु अभद्रता से बात करते हैं और मोबाइल पर मैसेज करते हैं। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रदर्शन किया था। मामले में जांच समिति बना दी गई थी परंतु इसकी लेकिन रिपोर्ट नही आई। शनिवार को एबीवीपी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में शिकायत की और एफआईआर की मांग पर एसपी ऑफिस के बाहर घंटो तक धरना दिया। इसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने प्रो मैथ्यु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।   पत्नी एमपी पुलिस में हैं एएसपी प्रो मैथ्यु की पत्नी प्रतिमा मैथ्यु मप्र पुलिस में एएसपी के पद पर हैं। बता दें कि 26 मार्च को संगीत विवि में कुछ छात्राओं का आरोप था कि चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष एसके मैथ्यू उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और रात्रि में मैसेज भेजते हैं। इस आरोप के बाद एबीवीपी के छात्र नेता कुलगुरु कक्ष में ही धरने पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। छात्र नेताओं ने मौके पर ही कार्रवाई की मांग की जब कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और अपनी शिकायत लिखित में देने की बात की तो छात्र नेताओं ने मौके पर ही कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने पर ज्ञापन दिया। प्रोफेसर मैथ्यु पर पूर्व में भी आरोप लगे थे। जिसके बाद आंतरिक परिवाद समिति को मामला सौंपा गया।

दिव्यांग छात्रावास की स्थापना एवं संचालन, स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रावास निर्माण के लिये बजट में किया है प्रावधान

भोपाल प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये 50 सीटर बालक और 50 सीटर बालिका दिव्यांग छात्रावास निर्माण के लिये प्रति इकाई 3 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग को दी गयी है। दिव्यांग छात्रावास का निर्माण संभागीय मुख्यालय पर स्थित ऐसे स्कूलों में किया जायेगा, जहाँ सह-शिक्षा उपलब्ध है। वर्तमान में ऐसे दिव्यांग विद्यार्थी, जो कक्षा 8वीं तक की शिक्षा राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित छात्रावास में रहकर पास करते हैं, उन दिव्यांग विद्यार्थियों को कक्षा-9 और उससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ाई के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित छात्रावास में व्यवस्था की गयी है। स्वीकृत छात्रावासों में से ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, शहडोल तथा नर्मदापुरम में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष संभागीय मुख्यालयों में कार्य प्रगति पर है।  

मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्तियों को दी शुभकामनाएं, सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअल शामिल हुए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले में आयोजित सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 36 नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएँ दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नर्मदापुरम से सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए और आयोजको को सफल सम्मेलन की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधु को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।  

बस्तर सांसद ने किसानों के लिए उठाई आवाज, संसद में गुंजा इंद्रावती नदी मुद्दा

जगदलपुर गर्मी की दस्तक के साथ ही इंद्रावती नदी की धारा सूखने लगी है. यह बात की गूंज दिल्ली तक हुई है, जहां संसद में क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय जल मंत्री से समाधान की मांग की है. बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संसद में बताया कि ओडिशा के जोरा नाले के डायवर्सन से जगदलपुर और आसपास जल संकट गहरा गया है, फसलें सूख रही हैं, किसानों को पानी नहीं मिल रहा. इधर प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है. सांसद ने केंद्रीय जल मंत्री से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच समाधान की मांग की. केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर ही ओडिशा सरकार ने जोरा नाले का स्ट्रक्चर ऊंचा किया और नदी में जमी रेत हटाने का काम शुरू हुआ था, जिसके बाद उपजी समस्या से निपटने के लिए किसानों ने संघर्ष किया और अब सांसद महेश कश्यप के संसद में मामला उठाने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है.

‘नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर, अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के क्रेडा कार्यालय परिसर में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और सामान्य से सौर ऊर्जा में परिवर्तित ई रिक्शा का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को रामनवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के इस शुभ घड़ी में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े कामों की शुरुआत हुई है। परंपरागत ईंधन के स्रोतों से पर्यावरण को हो रही क्षति को देखते हुए सौर और  नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के आमजनों और  किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में भी नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो रहा है और सुदूर अंचल के गांव इससे रोशन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से संचालित ई रिक्शा का आज लोकार्पण किया गया है और इस पहल से ई रिक्शा का संचालन किफायती हो जाएगा और ई रिक्शा चालकों के आय में वृद्धि होगी। श्री साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में हॉफ बिजली नहीं बल्कि मुफ्त बिजली मिले और इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया और कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक गरीब परिवारों को इससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान बजट में किया गया है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की जानकारी दी और कहा कि इससे ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा और हम भविष्य की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया स्वच्छ पर्यावरण के लिए अक्षय ऊर्जा को अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब फॉसिल फ्यूल का उपयोग धीरे धीरे कम होगा और आने वाले समय में नवीकरणीय ऊर्जा से यह रिप्लेस हो जाएगा। डॉ. सिंह ने अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और इसे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ी पहल बताया। अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्य किया। लोकार्पण किए गए कार्यों में रायपुर में 29 लाख की लागत से सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, सामान्य ई रिक्शा को सोलर ई रिक्शा में परिवर्तित करने तथा नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत स्थापित 54 नग सोलर हाई मास्ट, 152 नग सोलर ड्यूल पंप एवं दो नग सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल है। इसी तरह भूमिपूजन किए गए कार्यों में  बिलासपुर, राजनांदगांव एवं जगदलपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में सौर ऊर्जा से संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापना कार्य, प्रदेश के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यानों को नेट जीरो करने, ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगांव का जीणोद्धार का कार्य शामिल है। साथ ही जिला बालोद में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप दो नग सोलर हाई मास्ट एवं एक नग सामुदायिक बायोगैस संयंत्र की स्थापना कार्य, जिला बलौदा बाजार में मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप 23 ग्रामों के पर्यटन स्थलों में 50 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्र का स्थापना कार्य, जिला कोरबा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जीकरण का कार्य, हिर्री डोलोमाइट खदान जिला बिलासपुर में 500 किलो वाट क्षमता के ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का स्थापना कार्य, जिला कोरबा अंतर्गत आश्रम/ छात्रावासों का सौर ऊर्जीकरण कार्य, ग्राम कुंजारा जिला जशपुर में 280 किलो वाट क्षमता के ऑन ग्रिड एवं 2.4 किलो वाट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया गया। क्रेडा के नवाचारी पहल से बैटरी ऑपरेटेड ई रिक्शा चालकों की बढ़ेगी आय सौर ऊर्जा से मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर हो रहा है काम क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने बताया कि सौर संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन क्रेडा द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बैटरी ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए विकसित किया गया है। बैटरी स्वैपिंग के मदद से ई-रिक्शा चालक कम समय में सस्ते दर पर डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं। इससे ई-रिक्शा चालक प्रतिदिन अधिक दूरी तय कर पाएंगे तथा इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। इसी तरह सोलर पैनल आधारित ई-रिक्शा साधारण ई-रिक्शा के मुकाबले एक ऊर्जा दक्ष ई-रिक्शा के रूप में क्रेडा द्वारा विकसित किया गया है। इससे रिक्शा चालक को बार-बार बैटरी चार्ज करने की समस्या से राहत मिलती है। साधारणतः रिक्शा चालक प्रतिदिन बैटरी चार्जिंग समस्या से अधिक दूरी तय नहीं कर पाते हैं। ई-रिक्शा में सौर पैनल स्थापित कर इस समस्या को क्रेडा द्वारा काफी हद तक दूर किया गया है। राणा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सौर ऊर्जा से मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में क्रेडा द्वारा अनेकों प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें आश्रम-छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों, ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सौर संयत्रों की स्थापना, पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु सौर संयंत्रों से सामुदायिक स्ट्रीट लाईट का संचालन, सोलर हाई मास्ट लाईट की स्थापना एवं सामुदायिक बायोगैस संयंत्रों की स्थापना जैसे कार्य सम्मिलित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, विधायक  संपत अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नव नियुक्त निगम मंडलों के अध्यक्षगण, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login