LATEST NEWS

वीडियो वायरल होने पर फील्ड स्टाफ पर होगी कार्रवाई

भोपाल कूनो आगरा रेंज की सीमा के पास मानव बस्ती के करीब कृषि क्षेत्र में घूम रहे चीता ज्वाला और उसके 4 शावक के नजदीक जाकर पानी पिलाने और उसका वीडियो वायरल करने पर फील्ड स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि सामान्य तौर पर निगरानी टीम को निर्देश दिये गये हैं कि जब भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो चीता को जंगल की ओर वापस मोड़ने एवं लुभाने के प्रयास किये जायें, जिससे मानव-चीता संघर्ष की स्थिति न बने। साथ ही जब भी चीता कृषि क्षेत्र में या मानव बस्ती के करीब जाता है, ऐसी स्थिति में संबंधित रेंज से अतिरिक्त स्टाफ बुलाया जाता है। इस प्रकरण में भी आगरा रेंज से अतिरिक्त फील्ड स्टाफ बुलाया गया था। वन विभाग की ड्यूटी के लिये आगरा रेंज के कूनो डब्ल्यूएलडी में रखे गये वाहन चालक ने ज्वाला और उसके 4 शावकों को स्टील के कटोरे में पानी पिलाया, जबकि ऐसी स्थिति में दूर रहने के स्पष्ट निर्देश हैं और निगरानी दल को चीतों को नजदीक से संभालने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। केवल अधिकृत कर्मचारी ही किसी विशेष कार्य के लिये चीते के नजदीक जा सकता है। इस घटना में फील्ड स्टाफ ने निर्देशों का उल्लंघन किया और अनुशासनहीनता दिखायी। साथ ही अनुशासन और निर्देश की अवहेलना करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस कारण कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी, शहर के अंदर ट्रैफिक लोड कम करने में भी मिलेगी मदद

प्रयागराज प्रयागराज शहर के पूर्व दिशा का प्रवेश द्वार कहा जाने वाले झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यहां से पूर्वोत्तर के लिए ट्रेनों चलेंगी। इसमें वाराणसी, गोरखपुर आदि के लिए दैनिक ट्रेनों, मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज मंडल ने रिपोर्ट तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले झूंसी स्टेशन पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उसका इस्तेमाल वाशिंग लाइन, सिक लाइन, यार्ड आदि के रूप में किया जाएगा। यानी ट्रेनों का मेंटेनेंस का कार्य भी यहीं पूरा होगा। प्रयागराज मंडल ने तैयार कर ली है रिपोर्ट महाकुंभ के दौरान प्रयागराज मंडल को शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों के लिए नोडल बनाया गया था। इसी दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए एक विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें संस्तुति के साथ यह सलाह दी गई रामबाग के सापेक्ष झूंसी में बहुत अधिक रेलवे की जमीन है। जिससे टर्मिनल स्टेशन के रूप में इसे स्थापित किया जा सकता है।  महाकुंभ के दौरान झूंसी ही एक मात्र ऐसा स्टेशन था, जहां यात्रियों को दोनों ओर से प्रवेश व निकास की सुविधा उपलब्ध थी। अब टर्मिनल स्टेशन बनने से कुंभ जैसे आयोजन के दौरान यह स्टेशन भीड़ प्रबंधन में कारगर कदम होगा। 2031 तक स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने का है प्रस्ताव 2031 कुंभ व 2037 महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए यह प्रस्ताव को प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। अगर इसे बोर्ड से हरी झंडी मिलती है तो निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रामबाग स्टेशन आगे भी चलता रहेगा और लंबी दूरी वाली ट्रेनें यहां से संचालित होती रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने स्व. भैयालाल पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

मैहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर जिले के प्रवास के दौरान अमरपाटन में पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री के पिता स्व. भैयालाल पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह भी उपस्थित थे।  

आरबीआई इस सप्ताह रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती कर सकता है, आज से शुरू होगी MPC की बैठक

मुंबई आरबीआई इस सप्ताह रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती कर सकता है। अमेरिका द्वारा घोषित पारस्परिक शुल्क वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि विकास को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय बैंक यह कदम उठा सकता है। इसी साल फरवरी में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई 2020 के बाद रेपो रेट में पहली कटौती थी और ढाई साल बाद मुख्य ब्याज दर में किया गया पहला संशोधन था। आज से शुरू होगी एमपीसी की 54वीं बैठक रेपो रेट का निर्धारण करने वाली एमपीसी की 54वीं बैठक आज शुरू होगी और फैसला नौ अप्रैल को घोषित किया जाएगा। आरबीआई ने फरवरी, 2023 से रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था। पिछली बार आरबीआई ने कोरोना के समय (मई 2020) दर में कमी की थी और उसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था।   बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि इस सप्ताह घोषित की जाने वाली ऋण नीति ऐसे समय में आएगी, जब दुनिया भर में और अर्थव्यवस्था के भीतर कई चीजें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का नए दौर की विकास संभावनाओं और मुद्रा पर कुछ प्रभाव पड़ेगा और एमपीसी को इस पर विचार करना होगा। तटस्थ रुख के साथ दरों में कटौती की उम्मीद: इक्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित लगभग 60 देशों पर 11-49 प्रतिशत के पारस्परिक टैरिफ का एलान किया है। यह नौ अप्रैल से लागू होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों हैं, क्योंकि निर्यात में उसके कई प्रतिस्पर्धी देश, जैसे चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कंबोडिया और थाइलैंड पर उच्च शुल्क लगाया गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा को भी उम्मीद है कि एमपीसी अपनी आगामी बैठक में तटस्थ रुख बनाए रखते हुए दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करेगी। दरों में कटौती के बजाय निगरानी का रुख अपनाए आरबीआई एसोचैम उद्योग संगठन एसोचैम ने सुझाव दिया कि आगामी मौद्रिक नीति को इस स्तर पर दर में कटौती करने के बजाय प्रतीक्षा और निगरानी का रुख अपनाना चाहिए। प्रेसिडेंट संजय नायर ने कहा कि आरबीआई ने हाल ही में विभिन्न उपायों के माध्यम से बाजार में नकदी डाली है। हमें इन उपायों के पूंजीगत व्यय वृद्धि और खपत पर प्रभाव को देखने के लिए धैर्य रखना चाहिए। ऐसे में मुझे दरों को स्थिर रखने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाहरी मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था के नए वित्त वर्ष में मजबूत स्थिति में रहने की संभावना है। वित्त वर्ष 26 के लिए लगभग 6.7 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि रहने की संभावना है जबकि खुदरा मुद्रास्फीति के नियंत्रण में रहने की संभावना है। फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति सात महीने के निचले स्तर 3.61 प्रतिशत पर आ गई। दरों में कटौती से आवास बाजार में बढ़ेगी मांग सिग्नेचर ग्लोबल सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई खपत को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे छह प्रतिशत पर ला सकता है। उन्होंने कहा कि नीतिगत दर में कमी उधार लेने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाती है, जिससे अधिक लोग घर खरीदने के लिए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं, जिससे आवास बाजार में मांग बढ़ती है। हालांकि, इस दर में कटौती का वास्तविक प्रभाव काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि वाणिज्यिक बैंक आरबीआद के नीतिगत निर्णय को लोगों को कितनी प्रभावी और तेजी से पहुंचाते हैं।  

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को मुकाबले में 7 विकेट से हराया, गिल की क्लास और सिराज की रफ्तार ने कमिंस के छुड़ाए पसीने

हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-19 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे गुजरात ने 17वें ओवर में चेज कर लिया. गुजरात की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल रहे. सिराज ने 4 विकेट झटककर हैदराबाद की कमर तोड़ दी तो वहीं गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले ट्रेविस हेड को आउट किया. हेड 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 5वें ही ओवर में अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 18 रन निकले. ईशान किशन से आज बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो भी केवल 17 रन बनाकर 8वें ओवर में चलते बने. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 14वें ओवर में ही वो अपना विकेट गंवा बैठे. अगले ही ओवर में नीतीश रेड्डी भी चलते बने. हालांकि, आखिर में पैट कमिंस ने कुछ अच्छे शॉट खेले जिसके दम पर 20 ओवर में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी. ऐसी रही गुजरात की पारी 153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में साई सुदर्शन आउट हो गए. इसके बाद अगले ही ओवर में बटलर भी चलते बने. बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि, इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल के बीच कमाल की साझेदारी हुई. गिल ने शानदार फिफ्टी जड़ी जबकि सुंदर 49 रन पर आउट हुए. इसके बाद रदरफोर्ड ने भी कुछ कमाल के शॉट लगाए. इसकी बदौलत गुजरात ने 17वें ओवर में ही 153 रनों को चेज कर लिया. अब जानिए अंक तालिका का हाल गुजरात ने इस सीजन अबतक 4 मैच खेले हैं. इसमें से 3 में उसे जीत हासिल हुई है. 6 अंकों के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने अपने 3 के 3 मैच जीते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी. लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 2 अंकों के साथ हैदराबाद सबसे नीचे है. सिराज ने किया कमाल इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए. सिराज ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की बल्लेबाजी ही ध्वस्त कर दी. वाशिंगटन सुंदर के कैच आउट होने पर छिड़ा विवाद लेकिन इस मैच में एक कैच आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दरअसल, वो विकेट वाशिंगटन सुंदर का था. ये विकेट ऐसे समय पर गिरा जब सुंदर 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. जानें क्या है पूरा मामला 153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो. लेकिन सुंदर और गिल ने कमाल की साझेदारी की. सुंदर जब 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त 14वां ओवर चल रहा था. शमी के इस ओवर की पहली ही गेंद पर सुंदर ने हवाई शॉट खेला. गेंद अनिकेत के पास गई. उन्होंने कैच पकड़ा. लेकिन वीडियो में ऐसा लगा जैसे गेंद जमीन पर पहले टकराई हो. हालांकि, थर्ड अंपायर ने सुंदर को आउट दिया. इससे डगआउट में बैठे खिलाड़ियों समेत कप्तान गिल भी गुस्से में दिखे.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत देशभर में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप, तापमान 40 के करीब दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हवा में नमी कम होने से दिन के समय लू जैसी स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, राज्य के पूर्वी हिस्सों में कल मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार से सटे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट बिहार के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। राज्य के पूर्वी हिस्सों जैसे अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी में कल गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लोगों को तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज आपके यहां कितना रहेगा तापमान शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C) दिल्ली 21 41 नोएडा 22 42 पटना 25 38 लखनऊ 21 40 जयपुर 16 35 भोपाल 23 41 मुंबई 27 36 गाजियाबाद 22 41 जम्मू 18 33 प्रयागराज 22 42 कोलकाता 27 37 अहमदाबाद 24 43 बेंगलुरु 21 33 कानपुर 21 40 वाराणसी 22 42   राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। मौसम विभाग ने कल के लिए राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण गर्मी गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में कल को हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अहमदाबाद और गांधीनगर में भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, तटीय इलाकों में हल्की नमी के कारण स्थिति थोड़ी कम गंभीर रह सकती है। पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप, कोई राहत नहीं पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने कल के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। चंडीगढ़, लुधियाना और हिसार जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप और लू का असर देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी बढ़ रही गर्मी हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में कल गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी दी है, जहां तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा। महाराष्ट्र के कोकण और गोवा में गर्मी बढ़ेगी महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र और गोवा में 7 अप्रैल को मौसम विभाग ने ऊष्ण लहर की चेतावनी दी है। तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मुंबई में भी गर्मी और उमस का असर रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने टैरिफ नुकसान के लिए निकाला नया प्लान

नई दिल्ली अमेरिका की तरफ से भारत, चीन समेत ज्यादातर देशों पर टैरिफ लगाया है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को काफी नुकसान पहुंचने की उम्मीद है। यह नुकसान चाइनीज कंपनियों के लिए ज्यादा हो सकता है। क्योंकि अमेरिका ने चीन पर बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा टैरिफ लगाया है। ऐसे में चाइनीज कंपनियां भारत की तरफ रुख सकती है, जिससे चाइनीज कंपनियों को अमेरिका के लगाए गए टैरिफ का कम नुकसान उठाना पड़े। यह फैसला रूस के फैसले की तरह हो सकता है, जिसमें रूस ने अमेरिकी बैन से बचने के लिए भारत को एक ट्रेड रूट बनाया था। इससे रूस को अमेरिकी बैन का कम नुकसान उठाना पड़ा था। चीन भी इसी प्लान को आगे बढ़ा रहा है। ​ क्या है चीन का प्लान? रिपोर्ट की मानें, तो अमेरिकी टैरिफ ने चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों जैसे हायर, लेनोवो और हाइसेंस को अपनी कारोबारी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। यह सभी चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड भारत में मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रहे हैं, जिससे भारत से अमेरिका समेत बाकी देशों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की सप्लाई की जा सके। बता दें कि भारत में टैरिफ चीन और वियतनाम की तुलना में कम है। भारत-चीन सीमा तनाव चाइनीज कंपनियों को भरोसा है कि भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के नियमों में छूट दे सकती है। मौजूदा वक्त में भारत और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्तों को बेहतर करने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि अभी भारत ने चीन जैसे पड़ोसी देशों से FDI की मंजूरी लेनी जरूरी है। साल 2020 में सीमा में तनाव के बीच मुश्किल हो गया है। भारत को होगा फायदा एक्सपर्ट की मानें, तो चीन की तरफ से भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इनका इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा और पुणे के कारखानों में नई असेंबली लाइन में किया जा सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो टैरिफ भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हायर अभी चीन और वियतनाम से अमेरिका को निर्यात करता है। कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा ओप्पो और वीवो स्मार्टफोन के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली भगवती प्रोडक्ट्स के राजेश अग्रवाल ने कहा कि अमेरिकी बाजार के लिए वियतनाम और चीन में मैन्युफैक्चरिंग में भारत की तुलना में ज्यादा दबाव है। उनकी कंपनी अमेरिकी प्रोडक्शन को भारत शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रहा है। ट्रंप ने भारत पर 26% का टैरिफ लगाया है, जो बाकी एशियाई कंपनियों से कम है। प्रोडक्ट सप्लाई को मिलेगा बढ़ावा ट्रंप ने चीन पर 54 फीसद, वियतनाम पर 46 फीसद, थाईलैंड पर 36 फीसद और ताइवान पर 32 फीसद टैरिफ लगाया हैं, जो 9 अप्रैल से लागू होंगे। हायर, हाइसेंस, लेनोवो, मोटोरोला, ओप्पो, वीवो और TCL जैसे चीनी ब्रांड अमेरिका में एक्टिव हैं, जो ज्यादातर चीन और वियतनाम से प्रोडक्ट सप्लाई करते हैं। भारत के लिए होगा गेमचेंजर कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर डिक्सन टेक्नोलॉजीज को भारत के लिए टैरिफ से फायदा होने की उम्मीद है। यह कंपनी अमेरिकी बाजार के लिए स्मार्टफोन बनाती है। FY25 में इसका अमेरिका में 1700-1800 करोड़ रुपये का कारोबार था। एक्सपर्ट की मानें, तो मौजूदा वक्त में चीनी कंपनियों के लिए FDI मंजूरी में ढील देती है, तो यह भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात के लिए गेमचेंजर हो सकता है।

भगवान शिव प्रसन्न करने के लिए करें प्रदोष व्रत

हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में कई त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें उपवास भी रखा जाता है. सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को विशेष महत्व दिया गया है. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा और उपवास किया जाता है. प्रदोष व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाता है. प्रदोष व्रत हर माह मनाया जाता है. प्रदोष व्रत आपके जीवन में परेशानियों को दूर करने और महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए लाभकारी माना जाता है. प्रदोष व्रत के दिन उपवास रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. प्रदोष व्रत के दिन व्रत और पूजा के साथ-साथ कुछ उपाय भी किए जाते हैं. इस दिन शास्त्रों में महिलाओं के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. अगर महिलाएं इन उपायों का पालन करेंगी तो उन्हें जीवन में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 अप्रैल को रात 10 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 11 अप्रैल को रात 10 बजे खत्म होगी. त्रयोदशी तिथि के दिन पूजन प्रदोष काल में किया जाता है. ऐसे में पहला प्रदोष व्रत 10 अप्रैल को रखा जाएगा. प्रदोष व्रत के दिन महिलाएं करें ये उपाय     प्रदोष व्रत के दिन महिलाओं को प्रदोष काल में या दिन में किसी भी समय पीले चावल के सात दाने ग्रहण करने चाहिए.     फिर अपना नाम और गोत्र बताकर उसे शिवलिंग पर समर्पित कर दें.     यह उपाय पीपल या बेलपत्र के पेड़ पर भी किया जा सकता है.     ध्यान रहे कि शिवलिंग या इन पेड़ों पर चावल चढ़ाने से पहले जल अवश्य चढ़ाएं. इसके बाद धूपबत्ती भी जलाएं.     इस दिन महिलाओं को मिट्टी या आटे का दीपक बनाकर उसमें शिव और शक्ति के नाम से दो बाती रखनी चाहिए.     फिर दीपक जलाकर उसे हथेली में लेकर भगवान शिव के मंदिर में या बेलपत्र के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए.     प्रदोष व्रत के दिन विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियां दान करनी चाहिए.     देवी पार्वती को सिंदूर, बिंदी और मेहंदी लगानी चाहिए. प्रदोष व्रत का महत्व प्रदोष व्रत के दिन पूजा हमेशा प्रदोष काल में ही की जाती है. इस दिन अपने विचार सकारात्मक रखें. प्रदोष व्रत के दिन आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का व्रत और विधि-विधान से पूजन करता है, उसके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और चिंताएं समाप्त हो जाती हैं. प्रदोष व्रत के दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

आपका पैन हो जाएगा बंद, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने पैन कार्ड यूजर के लिए नई चेतावनी जारी की है। सरकार का मानना है कि, अगर आपने आधार इनरोलमेंट आईडी की मदद से पैन कार्ड हासिल किया है, तो आपको अपने आधार कार्ड को ओरिजिनल आधार कार्ड नंबर से बदल देना चाहिए। वरना आपका पैन 31 दिसंबर 2025 से काम करना बंद कर सकता है। हालांकि यह सभी आधार कार्ड यूजर के लिए नहीं है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस यानी CBDT की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें पैन कार्ड होल्डर को 31 दिसंबर 2025 तक आधार नंबर से वेरिफाई करने का निर्देश दिया है। आयकर विभाग को देनी होगी जानकारी सरकारी नोटिफिकेशन की मानें, तो सभी पैन होल्डर को 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार अप्लाई करने के एनरोलमेंट आईडी से पैन कार्ड लेने वाले सभी पैन होल्डर को अब अपना आधार नंबर आयकर विभाग को बताना होगा। 3 अप्रैल 2025 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे सभी पैन कार्ड होल्डर को 31 दिसंबर 2025 तक अपनी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जुमाने में मिल सकती है छूट पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने के लिए पैन-आधार लिंकिंग का मौजूदा प्रॉसेस इस्तेमाल किया जाएगा। पैन कार्ड होल्डर को आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर पैन-आधार लिंकिंग प्रॉसेस को पूरा करना होगा। वैसे तो पैन-आधार लिंक करने की आखिरी डेडलाइन 30 जून 2023 थी, और अब ऐसा करने पर जुर्माना देना पड़ता है। लेकिन जिन लोगों ने एनरोलमेंट आईडी से पैन लिया, उनके पास उस वक्त आधार नंबर नहीं था, इसलिए ऐसे पैन कार्ड होल्डर 2023 की समय-सीमा में लिंकिंग नहीं कर सके। ऐसे पैन कार्ड होल्डर को जुर्माने से छूट मिल सकती है। 31 दिसंबर 2025 तक आधार न देने पर क्या होगा? टैक्समैन डॉट कॉम के वॉइस प्रेसिडेंट ऑफ एडवाइजरी नवीन बाधवा की मानें, तो अगर पैन कार्ड होल्डर 31 दिसंबर 2025 तक आधार नंबर से पैन को लिंक नहीं करते हैं, तो ऐसा संभव है कि 1 जनवरी 2026 से पैन निष्क्रिय हो जाए, लेकिन इसके आयकर विभाग से पूरी जानकारी हासिल हो सकती है। अगर सरकार की तरफ से पैन और आधार से लिंक नहीं किया जाता है, तो 1000 रुपये पेनल्टी लागू किया जा सकता है। कैसे पैन से आधार कार्ड करें लिंक     ई-फाइलिंग पोर्टल के होम पेज पर जाएं और Quick Links ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     इसके बाद आपको Link Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     पैन और आधार दर्ज करें और वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करें।     इसके बाद जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी और लिंक आधार पर क्लिक करना होगा।     फिर मोबाइल नंबर पर दर्ज 6 अंकों के ओटीपी को दर्ज करना होगा और वैलिडेट पर क्लिक करें।

एमपी के मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में पारे में उछाल आएगा, लोगों के जमकर पसीने छुटेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में अप्रैल का महीना शुरू होते ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, गुना, इंदौर, जबलपुर, खरगोन आदि शहरों में तापमान का सितम जारी है। एमपी के मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में पारे में उछाल आएगा, जिसकी वजह से लोगों के जमकर पसीने छुटेंगे। मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी का सितम जारी है। एमपी के कई शहरों में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। इसके अलावा, हीट वेव से लोगों के जमकर पसीने भी छूट रहे हैं। मौसम विभाग ने चिंता जताई है कि प्रदेश के कई शहरों में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। तो दूसरी ओर, मध्य अप्रैल में लू भी चलेगी, जबकि आखिरी हफ्ते में तापमान में इजाफा होगा। लोगों से अपील भी की गई है तापमान बढ़ने के साथ ही जरूरी एहतियात रखते हुए अपना ध्यान रखें। हालांकि, राहत की बात है कि आने वाले दिनों में कुछ शहरों में बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होगा। एमपी के कई शहरों में हीट वेव चलने पर भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। तापमान में बढ़ातरी के साथ ही लोग दोपहर को अपने-अपने घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन शहरों में बारिश का पूर्वानुमान मध्य प्रदेश के कई शहरों में आने वाले दिनों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। लेकिन, राहत भरी खबर यह भी है कि मौसम विभाग की ओर से बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की बात मानें तो प्रदेश में 9 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एमपी के अनूपपुर, मंडला, सिंगरौली, बालाघाट आदि में हल्की बारिश की संभावना से लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

पाँच वर्ष की इस योजना में वर्ष 2028-29 तक के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्र में हरित स्थान विकास और सौन्दर्यपरक पर्यावरण के लिये मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के क्रियान्वयन का निर्णय लिया है। पाँच वर्ष की इस योजना में वर्ष 2028-29 तक के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। यह योजना राज्य सरकार द्वारा अपने वित्तीय संसाधनों से संचालित करेगी। विभाग द्वारा प्रत्येक नगर वन के विकास के लिये अधिकतम 2 करोड़ 50 लाख रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। योजना में न्यूनतम क्षेत्रफल प्रति एकड़ 10 लाख रूपये नगर वन के सृजन के लिये नगरीय निकायों को अनुदान स्वरूप दिये जाएंगे। योजना के संबंध में नगरीय निकायों को निर्धारित प्रावधान के अनुसार प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री जन सहभागिता निर्माण योजना प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में जन-भागीदारी से नागरिकों की सुविधा के लिये अद्योसंरचना विकास के लिये “मुख्यमंत्री जन-सहभागिता निर्माण’’ योजना चलाने का भी निर्णय लिया है। योजना में 150 करोड़ रूपये प्रति वर्ष के मान से 5 वर्षों के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। योजना में प्रतिवर्ष नगरपालिक निगमों के लिये 5 करोड़ रूपये, नगरपालिकाओं को एक करोड़ रूपये और नगर परिषदों को 25 लाख रूपये का अनुदान दिया जाएगा। जन-भागीदारी एवं राज्य शासन की आर्थिक सहायता का अनुपात समान रूप से 50-50 प्रतिशत रहेगा। योजना में नगरीय क्षेत्र के मोहल्लों में सीमेंट- कांक्रिट निर्माण, सीवरेज की उचित व्यवस्था के साथ कचरे के निपटान की उचित व्यवस्था को वरीयता दी जाएगी। योजना का क्रियान्वयन वर्ष 2028-29 तक किया जाएगा। प्रदेश में सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में परिवर्तित करने का कार्यक्रम प्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शासकीय वाहनों को 80 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने का कार्यक्रम बनाया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन को ईव्ही मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन के लिये हर 20 कि.मी. पर चार्जिंग स्टेशन और हाई-वे पर 100 कि.मी. पर फास्ट चार्जिंग सुविधा स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया। मध्यप्रदेश की ईव्ही नीति में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन खोलने पर सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजनांतर्गत 6 शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन में 552 शहरी बसों के संचालन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर के बस डिपो, अद्योसंरचना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है।  

जल गंगा संवर्धन अभियान को अब समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग मिल रहा

भोपाल प्रदेश में 30 मार्च से शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान को अब समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग मिल रहा है। अभियान के जरिये कुओं, नदियों, तालाबों, बावड़ियों के साथ स्टॉप डेम के आसपास साफ-सफाई और गहरीकरण के कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। जन-भागीदारी के कार्यों में प्रशासनिक अमला भी कँधे से कँधा मिलाकर सहयोग कर रहा है। छोटा तालाब के कुण्ड में चलाया गया स्वच्छता अभियान छिंदवाड़ा में कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में जन-अभियान परिषद ने छोटा तालाब के कुण्ड की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया। कार्य में नगर निगम के स्वच्छता ब्रॉण्ड एम्बेसडर श्री विनोद तिवारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और वॉलेंटियर्स ने श्रमदान किया। कुण्ड में पॉलिथीन और बेकार सामग्री को हटाया गया। सफाई कार्य के दौरान नागरिकों को शहर के खूबसूरत छोटे तालाब को साफ रखने का संकल्प दिलाया गया। जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। परिषद के सहयोग से जिलेभर में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये जन-सामान्य में जल-स्रोतों को साफ रखने के प्रति जन-जागरूकता लायी जायेगी। ग्राम पंचायत ननासा में जल-स्रोतों की साफ-सफाई देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति की देख-रेख में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल-स्रोतों की सफाई का कार्य हाथ में लिया गया है। ग्राम पंचायत ननासा में तालाब के गहरीकरण का कार्य किया गया। बागली विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हैदरपुर में जन-सहयोग से नदी-नालों के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। बावड़ी की सफाई कर स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश जन-अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने धार जिले की ग्राम पंचायत तीसगाँव में प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर जन-सामान्य को स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के दौरान “स्वच्छ परिवेश, जुटेगा सारा देश’’ के नारे लगाये। ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।  पानी को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी शहडोल जिले में जल के संरक्षण और जल को सहेजने के लिये 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिले की ग्राम पंचायत पकरिया में विधायक श्री जय सिंह मरावी के नेतृत्व में जन-जागरूकता का कार्यक्रम हुआ। विधायक श्री मरावी ने कहा कि खेत का पानी खेत में, गाँव का पानी गाँव में रहे, इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अम्बाह शाखा नहर में सफाई कार्य मुरैना सबलगढ़ के जल संसाधन कर्मचारियों ने अम्बाह शाखा नहर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में सफाई कार्य के लिये श्रमदान किया। कर्मचारियों ने नहर में लगी झाड़ियों को साफ किया। मुरैना जिले में जल-स्रोतों की पहचान की गयी है, जहाँ बावड़ियों, तालाबों, नदियों में जन-भागीदारी से सफाई के साथ गहरीकरण का कार्य किया जाना है। इन कार्यों में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिये जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किये गये हैं।  

हार्ट अटैक वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है, जो समय के साथ अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता बनी : डॉक्टर

नई दिल्ली हार्ट अटैक के जोखिम बढ़ने के बारे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र एन. सिंह बताते हैं, हॉस्पिटल में आ रहे हार्ट अटैक के मामलों को देखें तो पता चलता है कि इसके लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं है। अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहें और डॉक्टर की सलाह पर नियमित अंतराल पर फुल बॉडी चेकअप जरूर कराते रहें। हार्ट अटैक वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है, जो समय के साथ अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनती जा रही है। ये अब सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या नहीं रह गई है, कम उम्र के लोग (यहां तक कि 20 से भी कम उम्र में) भी हार्ट अटैक का शिकार देखे जा रहे हैं। हाल ही के दो मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ये समस्या महामारी का रूप ले लेगी? पहला मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है। यहां द्वारकापुरी क्षेत्र में एक 18 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रात को उसे सीने में तेज दर्द उठा और घबराहट महसूस हुई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। परिजनों बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर घर में पूजा रखी थी। अर्जुन भी उसमें शामिल हुआ था। रात तक वह सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन रात ढाई बजे वह जागा और सीने में दर्द की बात करने लगे। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया था। दूसरा मामला महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के शिंदे कॉलेज का है जहां फेयरवेल के दौरान मंच पर स्पीच दे रही 20 वर्षीय छात्रा की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। वायरल वीडियो में वर्षा स्पीच दे रही होती है लेकिन कुछ ही पलों में मंच पर गिर जाती हैं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने डराया पिछले कुछ वर्षों के डेटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि खेलते-दौड़ते, ऑफिस में आराम से काम करते-करते कई लोगों की हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। आश्चर्यजनक रूप से इसमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जिनकी उम्र 30 से कम है। जब भी बात हृदय को स्वस्थ रखने की आती है तो लोगों को आहार को ठीक रखने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि पिछले दिनों में कुछ ऐसी भी खबरें सामने आईं जिसमें नियमित योग करने वाले और शारीरिक रूप से फिट रहने वाले खिलाड़ियों को भी हार्ट अटैक हुआ।   फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वालों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध योग गुरु और वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. पवन सिंहल की हाल ही में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉ. पवन सिंहल अपनी सादगी और स्वस्थ जीवन शैली के लिए मशहूर थे। डॉ. सिंहल ने वर्ष 2022 में 11 घंटे में 100 किमी की दौड़ का रिकॉर्ड बनाया था। वह नियमित रनिंग और योग करते थे। इसी तरह एक अन्य मामले में बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को भी एक मैच के दौरान हार्ट अटैक हुआ, तुरंत उपचार मिलने के कारण वह फिलहाल ठीक हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स और खिलाड़ियों को हार्ट अटैक होने की घटनाओं ने लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ये मामले इतनी तेजी से क्यों बढ़ते जा रहे हैं। क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ? हार्ट अटैक के जोखिम बढ़ने के बारे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र एन. सिंह बताते हैं, हॉस्पिटल में आ रहे हार्ट अटैक के मामलों को देखें तो पता चलता है कि इसके लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी तो इसे बढ़ा ही रही है साथ ही काम के दबाव में लोगों की बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता को भी इसका एक कारण माना जा सकता है। जिम जाने वाले लोगों में भी इसके मामले बढ़े हैं, इसके लिए बिना प्रशिक्षक या फिर शरीर की जांच के तेज स्तर के व्यायाम करना एक कारण हो सकता है। तेज स्तर के व्यायाम के दौरान खून का संचार को बढ़ जाता है हालांकि कई मामलों में देखा गया है कि इसके साथ मुख्य धमनियों से जुड़ी कोलेट्रल वेसल्स यानी छोटी-छोटी नसें समय पर नहीं खुल पाती हैं। ये रक्त के प्रवाह को हार्ट के कुछ हिस्सों में बाधित कर सकती हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी जिम जाते हैं तो एक बार कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच जरूर कराएं। अक्सर इन पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण भी बहुत स्पष्ट नहीं होते, ऐसे में अगर आप तीव्र व्यायाम करते हैं तो इससे रक्त का प्रवाह तेज होने से धमनियों पर दबाव बढ़ता है जिससे भी आपको हार्ट अटैक हो सकता है। अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहें और डॉक्टर की सलाह पर नियमित अंतराल पर फुल बॉडी चेकअप जरूर कराते रहें, ताकि शरीर में होने वाली समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सके।  

भोपाल द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आज से 9 अप्रैल तक 3 दिवसीय प्रशिक्षण होगा

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आज से 9 अप्रैल तक 3 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर आधारित फसल उपज मॉडलिंग प्रशिक्षण का आयोजन विज्ञान भवन भोपाल मे किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में तकनीकि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीकि का प्रचलन बढ़ाना है| इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडलों जैसे (SVM, Random Forest, Neural Network, CNN, XGB) तथा डीप लर्निंग तकनीकों पर, राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो, हैदराबाद, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल एवं महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र, नई दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जायेगा | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित फसल उपज मॉडलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को रिमोट सेंसिंग तकनीकि का उपयोग करके सटीक फसल उपज अनुमान के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका लक्ष्य फसल बीमा दावा निपटान प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना है, जिससे प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकि का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा सके। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। मध्यप्रदेश में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का क्रियान्वयन वर्ष 2022 से किया जा रहा है। इस कार्य मे मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद साथ राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो, हैदराबाद, कृषि विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं एमपीएसईडीसी भी सहयोग कर रहे है। मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का फसल बीमा मे उपयोग करने बाला देश मे पहला राज्य हैं। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग फसल बीमा के अंतर्गत तकनीकी पार्टनर के तौर पर कृषि विभाग, राजस्थान सरकार के लिए भी किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण के शुभारम्भ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महनिदेशक डॉ अनिल कोठारी, संचालक कृषि विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।  

कल मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनता को समर्पित करेंगे विवेकानंद नीडम आरओबी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में विवेकानंद नीडम के समीप नवनिर्मित आरओबी ( रेलवे ओवर ब्रिज) 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही इस आरओबी से विधिवत आवागमन शुरू हो जाएगा। आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आरओबी पर विद्युतीकरण सहित रोशनी के लिए पोल व रेडियम लगाना, रोड फर्निशिंग एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुगम यातायात के लिए शेष काम युद्ध स्तर पर पूरे किए जा रहे हैं। इस आरओबी के शुरू होने पर लश्कर, कम्पू, आमखो इत्यादि क्षेत्र के निवासी नाका चंद्रबदनी से विवेकानंद नीडम होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच सकेंगे। साथ ही आगरा-झाँसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधे जा सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet