LATEST NEWS

बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई तो पति की कर दी पिटाई, कहा- मेरठ वाला हाल करूंगी, बुरी तरह पीटा और पिस्टल तक तान दी

मेरठ दो साल पहले लव मैरिज करने वाली पत्नी को पति ने अपने आशिक के साथ पकड़ लिया तो दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा और पिस्टल तक तान दी। यही नहीं, पत्नी ने उसे मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी भी दे डाली। मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम की है। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी पत्नी ज्योति और उसका प्रेमी नवीन फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवक मौसम ने बताया कि वह मूलरूप से झज्जर के गांव का रहने वाला है और कैब चलाता है। वह गुरुग्राम के बसई एन्कलेव में पत्नी ज्योति के साथ रहता है। 6 अप्रैल की रात को वह रोजाना की तरह काम पर गया था लेकिन 7 अप्रैल की सुबह वह जल्दी ही अपने घर वापस आ गया। घर पहुंचने पर पत्नी ज्योति कमरे में नहीं मिली तो वह छत पर गया। वहां उसने देखा कि उसके गांव का ही युवक नवीन उसकी पत्नी ज्योति के साथ हाथों में हाथ डालकर खड़ा है। इस पर मौसम ने उन्हें टोक दिया जो कि नवीन और ज्योति को नागवार गुजरा और उन्होंने मौसम से झगड़ा शुरू कर दिया। नवीन ने उस पर देसी कट्टा तान दिया और उसे पहले डराया, बाद में कट्टे के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। मौसम ने पुलिस को बताया कि इस दौरान ज्योति ने नवीन का साथ देते हुए उसे पीछे से पकड़ लिया जबकि नवीन ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौसम ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो गली वाले एकट्ठे होने लगे और वे दोनों झगड़ा करते हुए सीढियों से गिरते हुए नीचे तक पहुंच गए। यहां मौसम ने नवीन से कट्टा छीन लिया और भागते हुए नवीन को कट्टा फेंक कर मारा जो गली में जा गिरा। इस पर नवीन और ज्योति दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौसम को अस्पताल ले गई। उसकी शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने ज्योति और नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौसम की दो साल पहले पंजाब के मोगा की रहने वाली ज्योति से लव मैरिज हुई थी। वहीं, आरोपी नवीन का पुलिस को आपराधिक रिकॉर्ड पता लगा है। हत्या कर नीले ड्रम में भरने की धमकी के मामले आ रहे हैं सामने मेरठ के सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड के बाद एक के बाद एक हत्या कर नीले ड्रम में भरने की धमकी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में जुड़ा हुआ एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया था। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने उल्टा पति को ही धमकी दे डाली। पति का आरोप है कि पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो पत्नी ने पहले तो अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई की। फिर सौरभ हत्याकांड की तरह ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की धमकी दी। पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी।

50 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले प्राचार्य और शिक्षकों को करें स्थानांतरित : मंत्री कुँ. विजय शाह

भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि कम रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों के परीक्षा में प्राप्तांकों का प्रतिशत यदि 50 प्रतिशत से कम रहता है तो ऐसे प्रिंसिपल और ऐसे शिक्षकों को उस विदयालय में रहने का कोई अधिकारी नहीं है उनका स्थानांतरण तुरंत किया जाए। बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि अधिकारियों को मोटीवेशनल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आपको शत प्रतिशत परिणाम चाहिए तो संवेदनशीलता के साथ सकारामक सोच भी रखना होगी।मंत्री डॉ. शाह जनजातिय विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा विभाग एक परिवार की तरह हैं, जिस तरह परिवार में माता-पिता मुखिया होते हैं। आयुक्त श्रीमन शुक्ल ने अपनी कार्य कुशलता और तत्परता से विभाग को एक नई दिशा दी है। अधिकारी छात्रावास में करें रात्रि-विश्राम मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जिले में पदस्थ अधिकारी अपने जिलों में स्थित छात्रावासों में बच्चों के साथ रात्रि-विश्राम करें। आप चाहते हैं कि छात्रावासों की दशा में व्यवस्थाओं में सुधार हो तो आपको 15 दिन में एक रात छात्रावासों में बच्चों के साथ रूकना होगा। जब आप बिस्तर पर सोयेंगे तो बिस्तरों की हालत सुधरेगी। उनके साथ खाना खायें। आपको भी मालूम होना चाहिए कि वे किस प्रकार का भोजन कर रहे हैं। उनके रहने के कमरे, बाथरूम आदि में अपने आप सुधार आएगा। बच्चों के साथ वक्त बितायेंगे तो वे अपने मन की बात आपसे कह सकेंगे। आपके रूकने से अन्य कर्मचारी भी काम के प्रति गंभीर होंगे। अब कहेंगे जय हिन्द मैडम मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि स्कूलों में उपस्थति के समय जब टीचर बच्चों का नाम पुकारते हैं तो बच्चे प्रतिउत्तर में यस मैडम या यस सर नहीं कहेंगे। अपना नाम सुनने पर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वे जय हिन्द सर अथवा जय हिन्द मैडम कहेंगे। ट्रायबल मीट का होगा आयोजन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि शासकीय सेवा में काम के तनाव को कम करने के लिए साल में एक बार ट्रायबल मीट का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार से रविवार तक चलने वाली इस मीट के आयोजन में अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग माता-पिता को भी इस विभागीय मीट में साथ लेकर आयें।  

मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति, भिक्षावृति उन्मूलन के लिये प्रयास है जारी : मंत्री कुशवाह

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देहरादून (उत्तराखण्ड) में दो दिवसीय “भिक्षावृति, ट्रांसजेंडर व्यक्ति एवं नशा मुक्ति” चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री द्वय श्री रामदास अठावले और श्री बीएल वर्मा तथा प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर सहित देश के अन्य प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री श्री कुशवाह ने चिंतन शिविर में मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों तथा भिक्षावृति उन्मूलन के क्षेत्र में किये गये प्रयासों के संबंध में बताया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि देश को भिक्षामुक्त बनाने के लिये केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट, शहरी स्थानीय निकाय एवं विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वित कार्यवाही कर भिक्षावृति में लिप्त व्यक्तियों का पुनर्वास कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है इसी कड़ी में प्रदेश के 7 धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक शहर-भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, जबलपुर, खण्डवा (ओंकारेश्वर), रतलाम एवं छतरपुर (खजुराहो) में “स्माईल भिक्षावृति योजना” प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर के लिये उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019, व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2021, बनाये जाकर 17 जून 2022 से प्रदेश में प्रभावशील है। प्रदेश में भारत सरकार के ट्रांसजेण्डर पोर्टल से 844 ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के परिचय पत्र, प्रमाण पत्र जारी किये गये है इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री स्वैच्छा अनुदान, पेंशन योजना, संबल योजना एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभांवित किया जा रहा है। मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में नशामुक्त अभियान में 50 हजार से अधिक सामुदायिक जनजागृति कार्यक्रम (कम्युनिटी अवयरनेस प्रोग्राम), 31 से अधिक ग्रामों में एवं 20 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं को नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ा गया है। देश में सर्वाधिक 11 हजार 500 से अधिक वॉलिटींयर्स पंजीकृत किये गये है तथा 4 लाख 20 हजार जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गई है।  

सांसद बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था, इस मामले में थाने बुलाकर तीन घंटे से ज्यादा समय तक एसआईटी ने दागे दर्जनों सवाल

संभल संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार को एसआईटी ने थाने बुलाकर तीन घंटे तकत पूछताछ की। इस दौरान उनसे दर्जनों सवाल दागे गए। नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने सांसद जियार्रहमान बर्क के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोप था कि बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था। हालांकि हिंसा वाले दिन बर्क शहर में नहीं थे। पिछलो दिनों बर्क के घर पूछताछ के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। सांसद के मौजूद नहीं होने पर नोटिस घर पर मौजूद लोगों को रिसीव कराई थी। नोटिस के बाद ही मंगलवार सुबह 11 बजे सांसद बर्क नखासा कोतवाली पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान खान भी मौजूद रहे। दिल्ली से मंगलवार सुबह संभल पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नखासा कोतवाली पहुंचने से पहले अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन मैं देश का जिम्मेदार नागरिक और जन प्रतिनिधि हूं। कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। वह 11 बजे नखासा कोतवाली पहुंचे। थाने के बाहर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी से यह साफ झलका कि सांसद को स्थानीय बार और कानूनी बिरादरी का भी समर्थन है। संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार को एसआईटी ने थाने बुलाकर तीन घंटे तकत पूछताछ की। इस दौरान उनसे दर्जनों सवाल दागे गए। नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने सांसद जियार्रहमान बर्क के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोप था कि बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था। हालांकि हिंसा वाले दिन बर्क शहर में नहीं थे। पिछलो दिनों बर्क के घर पूछताछ के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। सांसद के मौजूद नहीं होने पर नोटिस घर पर मौजूद लोगों को रिसीव कराई थी। नोटिस के बाद ही मंगलवार सुबह 11 बजे सांसद बर्क नखासा कोतवाली पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान खान भी मौजूद रहे। दिल्ली से मंगलवार सुबह संभल पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नखासा कोतवाली पहुंचने से पहले अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन मैं देश का जिम्मेदार नागरिक और जन प्रतिनिधि हूं। कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। वह 11 बजे नखासा कोतवाली पहुंचे। थाने के बाहर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी से यह साफ झलका कि सांसद को स्थानीय बार और कानूनी बिरादरी का भी समर्थन है।|#+| थाने के अंदर बर्क से तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ चली। करीब ढाई बजे थाने से बाहर आए बर्क ने कहा कि जांच अभी जारी है। मुझसे जो सवाल पूछे गए, सभी का जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने सवालों के बारे में बताने से इनकार कर दिया। इतना कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। बर्क से ठीक पहले जामा मस्जिद के सदर जफर अली से पूछताछ हुई थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने भी बर्क को लेकर कुछ आरोप लगाए हैं। उन आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

रीवा नगर जीरो अनट्रीटेड वेस्ट के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करे इसके लिए ठोस कार्ययोजना पर करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर तेज गति से प्रगति कर रहा है और विस्तारित हो रहा है। रीवा शहर में म्युनिसिपल वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में रीवा शहर “जीरो अनट्रीटेड वेस्ट” के लक्ष्य को प्राप्त करे, इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन प्रारंभ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जयंत कुंज में स्थापित 12 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में रीवा नगरीय क्षेत्र में संचालित सीवरेज, पेयजल आपूर्ति और अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। नगरीय निकाय रीवा को आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करायें उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत रीवा नगर निगम क्षेत्र में संचालित पेयजल आपूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय निकाय रीवा को आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। रीवा को स्मार्ट नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में समन्वित प्रयास करें उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा क्षेत्र में पुनर्घंत्वीकरण कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि रीवा नगर को आधुनिक नगरीय सुविधाओं से युक्त स्मार्ट नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय कुमार शुक्ला, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री सिबी चक्रवर्ती, नगर निगम रीवा के आयुक्त श्री सौरभ सोनवड़े सहित नगरीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा है सिंचाई का रकबा

भोपाल जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में बेहतर जल प्रबंधन, जल संरक्षण एवं विभिन्न सिंचाई योजनाओं के माध्यम से सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना अंतर्गत मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ (शिवना) दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना लागत राशि 2932 करोड़ 30 लाख रूपये, सैंच्य क्षेत्र 60 हजार हैक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत परियोजना से मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के 32 ग्राम एवं मंदसौर तहसील के 115 ग्राम लाभान्वित होंगे। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 3104 करोड़ 60 लाख रूपये है तथा इससे मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ एवं मंदसौर तहसील के 60 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी एवं 147 ग्रामों के लगभग 35 हजार किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना अंतर्गत शिवना नदी में बैराज का निर्माण कर वर्षा ऋतु में पम्पिंग के माध्यम से जल उद्वहन कर ग्राम पीथाखेड़ी जागीर में बैलेसिंग रिजर्वायर में जल का संग्रहण कर 44 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में और गांधी सागर बांध में जल उद्वहन कर काकासाहेब गाडगिल में जल प्रवाहित करते हुए 15 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में इस प्रकार कुल 60 हजार हैक्टेयर में सिंचाई की जाएगी। परियोजना में 133.22 हैक्टेयर निजी भूमि, 42.50 हैक्टेयर वन एवं 630.28 हैक्टेयर शासकीय भूमि प्रभावित होगी। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि परियोजना के तहत बैराज, इंटेकवेल, पंप हाउस, राजिंग मैन, पाईप नेटवर्क, वितरण प्रणाली एवं स्काडा कार्य प्रस्तावित है।  

प्रधानमंत्री जी का श्री आनंदपुर धाम के आध्यामिक आयोजन में पधारना ऐतिहासिक अवसर: विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण कर की चर्चा भोपाल अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को धाम के दर्शन उपरांत किया। इस दौरान श्री आनंदपुर धाम के ट्रस्टी श्री सोनू महात्मा जी एवं श्री सोमनाथ महात्मा जी से तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आवश्यक चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 11 अप्रैल शुक्रवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में पधार रहे हैं। श्री आनंदपुर धाम का आयोजन धार्मिक एवं आध्यात्मिक है। हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी मध्यप्रदेश की धरती पर पुनः पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर लाखों संगत, क्षेत्र की जनता सहित प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत के धर्म और आध्यात्म की परंपरा को पूरी दुनिया में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। श्री आनंदपुर धाम की देश में लाखों संगत हैं जो भारत की सनातन संस्कृति व आध्यात्म के लिए समर्पित हैं। निष्काम सेवा भाव से भक्त के पथ को अग्रसर करना ही श्री आनंदपुर धाम का मूल कार्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश में विदेशी आक्रांताओं के शासन के दौरान भारत की सनातन परंपरा, धर्म और आध्यात्म को बचाए रखने और उसके उत्थान में मंदिर, मठों और श्री आनंदपुर धाम जैसे आध्यात्मिक केंद्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में श्री परमहंस अद्वैतमत श्री आनंदपुर धाम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पधारना एक ऐतिहासिक अवसर है। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल, विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व सांसद श्री केपी यादव, जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, श्री शिवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।  

जनसुनवाई में प्राप्त 62 आवेदनों की हुई सुनवाई

डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 62 आवेदन प्रस्तुत किये गए जिनका त्वरित निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री रामबाबू देंवागन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।           जनसुनवाई में आज ग्राम मोहदा निवासी आवेदिका नानवती बाई आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि पिछले 5-6 महीनों से स्वतः ही उनका बीपीएल से नाम हटा दिया गया है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। आवेदिका ने पुनः अपना नाम पुनः बीपीएल में जुड़वाने की मांग की। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने संबंधित अधिकारी को उक्त प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार बताया आवेदिका संयोगिता सोनी ने अपनी जमा की गई ओडीओपी योजना की धनराशि को वापस दिलवाने की मांग की है। आवेदक अरविंद कुमार द्वारा जल परिवहन के भुगतान में 11 माह की देरी की शिकायत करते हुए शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ग्राम पंचायत भर्राटोला के ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण हेतु स्थान परिवर्तन की माँग की। उनका कहना है कि भवन निर्माण की पुरानी जगह पर निर्माण कार्य संभव नहीं है, जिससे ग्राम विकास में रुकावट आ रही है। आवेदक नीलेश कुमार सोनी ने पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने पर किस्त की राशि भुगतान कराने की मांग की। अजय कुमार सोंधिया ने ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जॉब कार्ड में हेराफेरी कर कार्यों को पूर्ण दिखाया गया और राशि जीआरएस के साथ मिलकर हड़प ली गई। वहीं ग्राम चाँदवानी के चेतराम ने पटवारी पर गलत रिकॉर्डिंग और  नक्शा बदलने का आरोप लगाया, जिससे उनकी फसल पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने जनसुनवाई में प्राप्त उक्त सभी आवेदन पत्रों का प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया। साथ ही आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सूचित करने को कहा।        जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, उपचार सहायता आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

मध्‍य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 7 जिलों में टूटा रिकॉर्ड, नर्मदापुरम में 44 के पार पहुंचा पारा

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में दो दशक बाद अप्रैल महीने में ही जून जैसा तापमान देखने को मिल रहा है। गुजरात-राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकी वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम सबसे गर्म रहे, जबकि प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। ऐसी ही गर्मी मंगलवार को भी पड़ेगी। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम और नीमच समेत 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन और धार में रातें गर्म रहेंगी जबकि श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू का अलर्ट है। 9 और 10 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी हीट वेव चलने की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 11 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले तेज गर्मी का असर बना रहेगा। सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन सोमवार को मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार भोपाल-इंदौर समेत सभी पांच बड़े शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा अप्रैल में मौसम     पहला सप्ताह ऐसा रहा: रात का तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं।     तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसी ट्रेंड के अनुसार अगले 3 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। इस बार मार्च के दूसरे पखवाड़े में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मार्च महीने के आखिरी में ही टेम्प्रेचर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार ऐसा मौसम नहीं रहा। आखिरी 3 दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से पारे में गिरावट हुई। अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का असर मिला-जुला रहेगा।

शाहपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया अंधे कत्ल का खुलासा

डिंडोरी 48 घंटे में हुआ खुलासा दिनांक 05/04/2025 को थाना शाहपुर क्षेत्रांन्तर्गत ग्राम गनवाही निवासी रूपालाल यादव ने थाना में सूचना दर्ज कराया था कि उसके लड़के भूपेन्द्र कुमार यादव उम्र 34 वर्ष निवासी गनवाही की लाश ग्राम गनवाही एवं मुड़की के बीच मुड़की डेम में बने पुल के नीचे पानी में पड़ी हुई है तथा पुल के ऊपर खून फैला हुआ है सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई जांच पर मृतक भूपेन्द्र यादव की मृत्यु किसी धारदार हथियार से सिर में गर्दन में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाश का पानी में फेंका जाना पाया गया जिस पर अपराध क्र0 125/2025 धारा 103(1), 238 BNS का अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहिनी सिंह, अति० पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी डॉ.  अमित वर्मा के निर्देश में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा  मुकेश अभिद्रा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रकरण का आरोपी चन्द्रभान उर्फ चंदू मसराम पिता लम्मू सिंह मसराम उम्र 29 वर्ष निवासी गनवाही थाना शाहपुर का राजस्थान मजदूरी करने गया था होली के समय वापस आने पर पत्नि के द्वारा लगातार मोबाईल में बात करने से वह मृतक भूपेन्द्र के ऊपर पत्नि के साथ संबंध होने का शक करने लगा था इस बात को लेकर पत्नि तथा मृतक एवं मृतक के परिवार वालों से भी कहा सुनी हुई थी इसी बाद बिवाद के कारण आरोपी की पत्नि घर छोड़कर चली गई है इसी वजह से आरोपी द्वारा दिनांक 04/04/2025 को रात्रि में अपने एक नाबालिक साथी के साथ मिलकर जब मृतक भूपेन्द्र यादव ग्राम मुड़की तरफ गया हुआ था जिसकी जानकारी लेने अपने एक नाबालिक साथी को भेजा था जो नाबालिक साथी द्वारा मृतक की ग्राम मुडकी में होने की सूचना आरोपी को देने पर घटना स्थल मुडकी डेम की बड़ी पुल के पास घात लगाकर छिपकर मृतक के आने का इंतजार किया जब मृतक रात्रि 12 बजे वापस अपने गांव गनवाही की ओर लौट रहा था तब बड़ी पुल में ही मृतक को अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से मृतक के सिर में गर्दन में कई वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया और अपने नाबालिक साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर बोरे में पत्थर भरकर बोरे को मृतक के पहने हुए लोवर से बांधकर पुल से नीचे बांध के पानी में फेंक दिया और मृतक की मोटरसायकल क्र. MP52ZB 1518 को भी आरोपी द्वारा अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर बांध में पानी में पुल के दूसरे तरफ से नीचे पानी में फेंक दिया गया था। घटना स्थल निरीक्षण एवं घटना स्थल से एकत्र किए गये खून के साथ पड़े हुए मृतक के बाल एवं अन्य भौतिक साक्ष्य के आधार पर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में निरीक्षक थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी के द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम के द्वारा पानी से मृतक के शव का निकलाने एवं पानी में फेंकी गई मृतक की मोटरसायकल को बरामद करते हुए आरोपी चन्द्रभान सिंह उर्फ चन्दू मसराम एवं अन्य एक अपचारी बालक को गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त आलाजरर कुल्हाड़ी एवं घटना वक्त पहने हुए आरोपियों कपडे, आरोपी की मोटरसायकल जप्ती की गई है प्रकरण का आरोपी चन्द्रभान मशराम एवं उसके नाबालिक साथी को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के आरोपियों तक पहुंचने एवं उन्हे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने में निरीक्षक थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी सहा. उपनिरीक्षक संतोष उईके, रामप्रसाद यादव, प्रआर 283 राजकुमार जायसवाल, प्रआर 309 छोटेलाल देशिया, आरक्षक कमलेश भवेदी, उज्जवल यादव, बृजेश मरावी एवं  प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुरक्षित, स्वच्छ और मानक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध– राज्य मंत्री पटेल

भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने भोपाल स्थित सीईएस एनालिटिकल एंड रिसर्च लेबोरेट्री का निरीक्षण किया। यह प्रयोगशाला मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत अनुबंधित है, जहाँ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विविध प्रकार के वैज्ञानिक परीक्षण किए जाते हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली, परीक्षण प्रक्रियाओं, उपकरणों और गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जानकारी ली तथा बेहतर पारदर्शिता, कार्यक्षमता और सटीक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला में कार्यरत रसायन वैज्ञानिकों एवं विश्लेषकों से संवाद कर राज्य में खाद्य सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। राज्य मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रयोगशाला में सभी परीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा और मानकों के अनुरूप निष्पादित किए जाएं।  

भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सहकारिता की गतिविधियां संचालित की जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में सहकारिता की पहुंच बढ़ाने और सतत विकास में सहकारिता के योगदान के लिए ग्राम और वार्ड स्तर पर गतिविधियों का संचालन किया जाए। सहकारी सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण के लिए नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देते हुए सहकारिता के सेट-अप में कार्पोरेट संस्कृति को विकसित करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “ज्ञान पर ध्यान” के मंत्र को साकार करने और विकसित भारत के लिए भावी पीढ़ी की सहकारिता का आधार तैयार करने के उद्देश्य से गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की मंत्रालय में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से छूटे किसानों को चिन्हित कर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजस्व, किसान कल्याण तथा एवं विकास, पशुपालन एवं डेयरी और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग समन्वित रूप से गतिविधियां संचालित करें। पैक्स के सशक्तिकरण और उन्हें अधिक समर्थ और सक्षम बनाने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय से कार्य किया जाए। शासकीय योजनाओं के कन्वर्जेंस में पैक्स के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाए। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत सरकार की पहल पर वर्ष-2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। “सहकारिताएं एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती हैं” इसकी थीम है, जो वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सहकारी मॉडल की प्रभावशीलता को दर्शाती है। साथ ही यह वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने के प्रयासों में सहकारिता के योगदान पर भी प्रकाश डालती है।  

टैरिफ बढ़ोतरी के कारण ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर दुनियाभर में टेंशन, इस बीच RBI से राहत की उम्मीद

मुंबई टैरिफ बढ़ोतरी के कारण ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर दुनियाभर में टेंशन है। इससे शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच, अब पूरा फोकस भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग पर फोकस है। दरअसल, नए वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी बैठक सोमवार, 7 अप्रैल को शुरू हुई। आज मंगलवार को इस बैठक का दूसरा दिन था  गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​​​की अध्यक्षता वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा कल बुधवार, 9 अप्रैल को की जाएगी। इस मीटिंग में रेपो रेट में 0.25% की कटौती का अनुमान लगाया गया है। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं, इससे इएमआई का बोझ भी कम होगा। बता दें कि RBI ने अपनी पिछली बैठक जो कि इसी साल फरवरी में हुई थी, उसमें प्रमुख ब्याज दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई, 2020 के बाद रेपो दर में पहली कटौती और ढाई साल के बाद पहला संशोधन था। क्या है डिटेल अलग-अलग एनालिस्ट के मुताबिक, आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी बैठक में राहत भरे ऐलान हो सकते हैं। अधिकांश एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि ग्लोबल इश्यूज के बढ़ने से पहले अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए आरबीआई अप्रैल और जून में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इंडस्ट्रीज के एनालिस्ट का मानना है कि आगामी नीति बैठक में 25 आधार अंकों (बीपीएस) की दर कटौती होगी। मुद्रास्फीति में कमी, आर्थिक वृद्धि में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के साथ एनालिस्ट का मानना ​​है कि आरबीआई के पास अब एक्शन करने की गुंजाइश है। हालांकि, आरबीआई किस तरह का रुख अपनाएगा, इस पर कुछ बहस चल रही है। क्या कहती है एसबीआई की रिपोर्ट एसबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि कारोबार से संबंधित शुल्क बाधाओं, मुद्रा में तेज उतार-चढ़ाव और खंडित पूंजी प्रवाह के परस्पर संबद्ध प्रभावों के कारण वैश्विक वृद्धि को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल, 2025 की नीतिगत समीक्षा बैठक में 0.25 प्रतिशत की दर कटौती की उम्मीद है। दर कटौती के समूचे चक्र में कुल एक प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। जून, 2025 की बैठक में अंतराल रहने के बाद अगस्त एवं अक्टूबर में दो और कटौती हो सकती हैं। बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने कहा कि अमेरिका में भारतीय आयात पर 26 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में 0.20-0.40 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। इस आर्थिक तनाव का मुकाबला करने के लिए आरबीआई दरों में और कटौती के लिए प्रेरित हो सकता है। पीरामल समूह के मुख्य अर्थशास्त्री देबोपम चौधरी ने कहा कि घटती अमेरिकी ब्याज दरें, मजबूत रुपया और लक्षित स्तर से नीचे गिरती घरेलू मुद्रास्फीति के मेल का एक दुर्लभ अवसर इस समय दिख रहा है। चौधरी ने कहा, ‘‘केंद्रीय बैंक को इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए और दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती करनी चाहिए।’’

यूएस में एक नया बिल पेश किया गया है जिसमें छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग ऑप्शन को खत्म करने का प्रस्ताव

वाशिंगटन अमेरिका से ऐसी खबर सामने आई है जिसने करीब 3 लाख भारतीय छात्रों को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, यूएस में एक नया बिल पेश किया गया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) ऑप्शन को खत्म करने का प्रस्ताव है। यह सुविधा वर्तमान में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) के छात्रों को मिलती है, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद अमेरिका में 3 साल तक रहकर काम कर सकते हैं। अगर यह विधेयक पास हो जाता है तो छात्रों को पढ़ाई खत्म करने के तुरंत बाद देश छोड़ना होगा, जब तक कि वे H-1B वीजा हासिल नहीं कर लेते। यह फैसला ऐसे समय लिया जा रहा है जब ट्रंप सरकार की टैरिफ नीतियों के चलते कई देशों को तगड़ा झटका लगा है। इंडियन स्टूडेंट्स अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सबसे बड़ी आबादी का हिस्सा हैं। ओपन डोर्स रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में यूएस में 11 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से 3.31 लाख भारतीय थे। ये छात्र मुख्य रूप से STEM कोर्सेस में पढ़ाई करते हैं और OPT के जरिए प्रोफेशनल अनुभव हासिल करते हैं। इससे H-1B वीजा पाने के लिए उनकी दावेदारी मजबूत हो जाती है। अब नए बदलाव से उनके करियर प्लान पर गहरा असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि यह कदम डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों का हिस्सा है। उन्होंने चुनाव अभियान में मास डिपोर्टेशन और वीजा नियमों को कड़ा करने का वादा किया था। अमेरिका के बाद क्या होगा छात्रों का विकल्प नए प्रस्ताव से न केवल भारतीय छात्रों, बल्कि अन्य देशों के छात्रों पर भी असर पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि इससे कई छात्र अब कनाडा और यूरोप जैसे वैकल्पिक देशों की ओर रुख कर सकते हैं, जहां 2025-26 के लिए भारतीय आवेदनों में 20% की बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस खबर से छात्रों में घबराहट फैल गई है। कई छात्र अब जल्दी से H-1B वीजा के लिए आवेदन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसकी लॉटरी प्रक्रिया और सीमित कोटा इसे मुश्किल बनाते हैं। अगर OPT खत्म होता है, तो भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में पढ़ाई और करियर का सपना अधूरा रह सकता है। यह स्थिति भारत-अमेरिका के शैक्षिक और आर्थिक रिश्तों पर भी सवाल उठाती है।

सहकारी समितियों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारी समितियों की साख और जन सामान्य में उनके प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए समितियों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। अत: सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कार्यों का शत प्रतिशत कम्प्यूटराईजेशन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जून 2025 तक समितियों का ऑडिट पूर्ण कर कृषकों को लेन-देन की सूचना एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराने और इस वर्ष के अंत अर्थात दिसम्बर 2025 तक सभी समितियों के कायों का कम्प्यूटराईजेशन सु‍निश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में हुई सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देशित कर रहे थे। बैठक में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव सहकारिता श्री अशोक वर्णवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अल्पसेवित पंचायतों की पहचान कर नवीन सहकारी समितियों के गठन के लिए प्राथमिकता पर कार्यवाही की जाए। वर्तमान परिदृश्य और आवश्यकताओं को देखते हुए अधिक से अधिक समितियों में पारंपरिक गतिविधियों के साथ-साथ कॉमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, जन औषधि केंद्र, जल कर वसूली केंद्र और एग्री ड्रोन संचालन जैसी गतिविधियां चलाई जाएं। इसके साथ ही को-ऑपरेटिव- पब्लिक- प्राइवेट- पार्टनरशिप (सीपीपीपी) के माध्यम से सहकारी-सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी से सहकारी समितियों को व्यवसाय के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारिता में नवाचार करते हुए ड्रिप एरीगेशन, ग्रेडिंग-सार्टिंग और पैकेजिंग, जंगल सफारी, गेस्ट हाउस और खाद्य प्र-संस्करण जैसी गतिविधियां को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बैठक में जनकारी दी गई कि वर्ष 2024-25 में 35 लाख 3 हजार कृषकों कों 21 हजार 232 करोड़ रुपए का फसल ऋण वितरित किया गया, जो गत वर्ष की तुलना में 1286 करोड़ रुपए अधिक है। प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों क्रमश: खण्डवा, बड़वानी, गुना, राजगढ़, विदिशा, दमोह, छतरपुर और सिंगरौली में आगामी पांच वर्ष 6710 करोड़ रुपए का ऋण वितरण का लक्ष्य है। प्रदेश के 13 आकांक्षी विकास खण्डों में विभिन्न गतिविधियों पर आधारित 26 सहकारी समितियां गठित की गई हैं। जिला बैंकों और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में आईबीपीएस मुम्बई के माध्यम से अधिकारियों और समिति प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत 36 अधिकारियों और 1358 समिति प्रबंधकों की नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। जिला सहकारी बैंकों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet