LATEST NEWS

ऊंची दुकान फीका पकवान बनकर रह गई सलमान खान की ‘सिकंदर’

मुंबई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बाद सलमान की सबसे कम ओपनिंग डे नंबर वाली फिल्म साबित हुई। ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी ईद पर रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘सिकंदर’ ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की लेकिन ईद और उसके अगले दिन छुट्टी के कारण इसमें कुछ बढ़ोतरी देखी गई। इससे फिल्म को कुछ फायदा हुआ लेकिन उसके बाद से इसमें धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई। फिल्म ने अब अपने निराशाजनक नंबरों के कारण सभी को चौंका दिया है, जो सलमान खान के लिए बड़ी बात है। इस तरह की फिल्म को पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेना चाहिए था लेकिन ‘सिकंदर’ ने 8वें दिन यानी रविवार को यह आंकड़ा पार कर लिया। बिजनेस ट्रैकर सैकनिक के अनुसार, ‘सिकंदर’ ने शनिवार और रविवार को 4 करोड़ रुपये और 4.84 करोड़ रुपये कमाए। इस बीच, अब 9वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है। इसने केवल 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब देखा जाए तो 9 दिनों में अब तक का कुल कलेक्शन 104.25 करोड़ रुपये है। 150 करोड़ तक पहुंचना है बहुत मुश्किल अगर ईद के बाद के दिनों में फिल्म का ट्रेंड देखें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक यह ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसा ही है। हालांकि, ‘सिकंदर’ का बजट इससे कहीं ज्यादा था, इसलिए यह संख्या कम मानी जा रही है। इसलिए, फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और इस तरह के नंबर्स के साथ यह संभावना कम है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नंबर भी बना पाएगी। ‘छावा’ को मात देने में पीछे रह गई ‘सिकंदर’ दूसरी तरफ, विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद उम्मीद थी कि ईद पर सलमान की कोई बड़ी फिल्म भी ऐसे ही पैसे बनाएगी लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

मुख्यमंत्री साय से एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी हरीश दुहन ने की सौजन्य भेंट, नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।  

मैच के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे को किस किया, गले लगाया, पांड्या ब्रदर्स के ब्रोमांस की ये तस्वीरें कितनी प्यारी हैं

नई दिल्ली दो सगे भाई। दो अलग-अलग टीमें। एक दूसरे के खिलाफ मैच। दोनों ही अपने फन के माहिर। बात हो रही है पांड्या ब्रदर्स की। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी का मैच। एक मुंबई का कप्तान तो दूसरा आरसीबी का ट्रंप कार्ड। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों से शानदार प्रदर्शन किया लेकिन जीतना तो किसी एक को ही था। क्रुणाल की टीम जीत गई। जीत की खुशी थी लेकिन भाई की हार का रंज भी। वो भी तब जब उसने जानदार खेल दिखाई हो। क्रुणाल में शब्दों में ये दर्द दिखा। मैच के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे को किस किया, गले लगाया। पांड्या ब्रदर्स के ब्रोमांस की ये तस्वीरें कितनी प्यारी हैं। आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर खड़ा करती है। हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी कर 2 विकेट भी चटखाया। जब बैटिंग की बारी आई तो गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल किया। सिर्फ 280 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों में 42 रन ठोक डाले। इस दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े। लेकिन हार्दिक पांड्या के आउट होते ही मुंबई की जीत की उम्मीदें भी धूमिल हो गई। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने उसे 12 रनों से शिकस्त दी। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी और अभी 4 विकेट हाथ में थे। लेकिन क्रुणाल पांड्या ने उस ओवर में 3 विकेट लेकर 10 साल बाद मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की जीत की इबारत लिख दी। क्रुणाल पांड्या को टीम की जीत और उसमें अपने अहम योगदान की खुशी तो थी लेकिन हार्दिक पांड्या के लिए उन्हें बुरा भी लगा। मैच के बाद क्रुणाल पांड्या के शब्दों में ये दर्द छलका भी। भाई से लिए छलका क्रुणाल पांड्या का दर्द क्रुणाल पांड्या ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बातचीत में भाई हार्दिक के लिए कहा, ‘हमारे बीच तगड़ा बॉन्ड है। हम जानते थे कि आखिर में कोई एक ही (पांड्या) जीतेगा। लेकिन हम दोनों का एक दूसरे के लिए जो प्यार और स्नेह है वह बहुत ही नेचुरल है। उसने अच्छी बैटिंग की। हम जीते, और मैं भी जीत चाहता था, वह भी जीत चाहता था। मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।’ मैदान पर दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता की दिखी झलक मैदान पर दोनों भाई की प्रतिद्वंद्विता देखिए। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई 222 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी के लिए आए हैं। स्ट्राइक पर तिलक वर्मा हैं और नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हैं हार्दिक पांड्या। क्रुणाल की पहली गेंद पर तिलक सिंगल लेते हैं और स्ट्राइक पर आते हैं हार्दिक पांड्या। क्रुणाल ओवर की दूसरी गेंद डालते हैं और विश्वंसक मूड में खेल रहे हार्दिक उस पर छक्का जड़ देते हैं। अगली गेंद और फिर वही अंजाम। हार्दिक ने भाई की गेंद पर फिर छक्का जड़ा। कॉमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू और जतिन सप्रू का दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता पर अंदाजे-बयां भी देखिए। जानदार, शानदार, जबरदस्त…।

जयपुर : नाहरगढ़ में हुए हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई

जयपुर  राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मंगलवार सुबह शास्त्री नगर निवासी 48 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले सोमवार को लालदास का बाड़ा निवासी अवधेश पारीक (35 वर्ष) और शास्त्री नगर निवासी ममता कंवर (50 वर्ष) की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, जयपुर हिट एंड रन हादसे में घायल कई लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। जयपुर में हो रहा प्रदर्शन, छोटी चौपड़ पर पुलिस बल तैनात आरोपी चालक उस्मान खान की पहचान हो गई है और जानकारी के अनुसार वह विश्वकर्मा इलाके में लोहे की फैक्ट्री संचालित करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इधर, छोटी चौपड़ पर इस घटना को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है और विरोध प्रदर्शन जारी है। देर रादत से ही पूरे इलाके में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए छोटी चौपड़ पर भी भारी पुलिस मौजूद है। हाजी उस्मान खान? जिसने जयपुर की सड़कों पर 3 लोगों को रौंदा; कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम राजधानी जयपुर में नशे में धुत कांग्रेस नेता और फैक्ट्री चालक ने सोमवार रात तेज रफ्तार में एसयूवी कार दौड़ाते हुए पैदल चलते और गाड़ी सवार 9 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हैं। कांग्रेस नेता उस्मान खान ने शहर के भीड़भाड़ इलाके में 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में एसयूवी को दौड़ाया, जिससे कोहराम मच गया।  गौरतलब है कि कल रात तेज रफ्तार से एसयूवी कार दौड़ाने वाले ने 62 साल के नाहरी का नाका निवासी उस्मान खान बिजनेस के साथ जयपुर जिले की राजनीति में 20 सालों से सक्रिय हैं। उस्मान खान वार्ड 135 से पार्षद के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग रहे थे। उस्मान खान विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में एडेक्यूएट इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री चलाते हैं, वो इस कंपनी के CEO हैं। उनकी कंपनी हॉस्पिटल बेड्स, चेयर, एंबुलेंस स्ट्रेचर आदि बनाती है। उस्मान खान को बीते दिनों 6वीं बार जयपुर शहर कांग्रेस में नियुक्ति मिली थी। हालांकि इस मामले के बाद जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उस्मान खान को बर्खास्त कर दिया है। उनको तुरंत प्रभाव से जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। कड़ी से कड़ी सजा मिले- आरआर तिवाड़ी इस मामले को लेकर जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी ने कहा कि अपराध करने वाला चाहे किसी भी पार्टी का हो। कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उस्मान खान ने बड़ा अपराध किया है, ऐसे में बिना राजीतिक भेदभाव के कानूनी कार्रवाई की जाएं और सख्त सजा मिले। ताकि लोगों को ये पता रहे कि आप गाड़ी कैसे चला रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि जयपुर कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन देखकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करेंगे।     जयपुर में एक कार चालक द्वारा तेज़ रफ़्तार में कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है, दुर्घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।      अपराधी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए- डोटासरा वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘जयपुर में एक कार चालक द्वारा तेज़ रफ़्तार में कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है, दुर्घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। नशे की हालत में ऐसे कुकृत्य करने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।’ पूरा घटनाक्रम… जयपुर परकोटा में नाहरगढ़ थाने के सामने से आधा किमी दूर तक तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों व कई दोपहिया वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और गलियों में तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने की बात को लेकर आक्रोशित हो गए। पुलिस कार को थाने ला रही थी, तभी भीड़ ने कार में तोड़-फोड़ कर दी। भीड़ को उग्र होते देख आस-पास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने जताई संवेदना, की कड़ी कार्रवाई की मांग राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘जयपुर में देर रात हुई दिल दहला देने वाली घटना में एक बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दोषी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”  

मध्य प्रदेश में एक रुपए में 25 एकड़ जमीन निजी मेडिकल कालेज को मिलेगी

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में 11 बजे अहम कैबिनेट सम्पन्न हुई। बैठक में गायों के आहार के लिए 20 रुपये की जगह 40 रुपये प्रति गाय अनुदान देने का प्रस्ताव समेत एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। मोहन सरकार ने फैसला किया है कि आने वाले 5 वर्षों में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक किया जाएगा। चना और मसूर की फसलों की सरकारी खरीदी भी शुरू हो गई है।कैबिनेट ने यह भी तय किया कि 12 से 14 अप्रैल तक दिल्ली के लाल किले पर विक्रम महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें मध्य प्रदेश के सभी मंत्री शामिल होंगे। सम्राट विक्रमादित्य की उपलब्धियों को नाटक और एक्सपो के माध्यम से पेश किया जाएगा। एक रुपए में 25 एकड़ जमीन निजी मेडिकल काॅलेज को देंगे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट बैठक में तय हुआ है कि एक रुपए में 25 एकड़ सरकारी जमीन निजी मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराएंगे। अब तक निजी मेडिकल कालेज के लिए निवेशक को खुद जमीन अरेंज करनी पड़ती है। इसके लिए टेंडर डाक्यूमेंट नियम में संशोधन किया गया था। इससे पीपीपी मोड पर मेडिकल काॅलेज तेजी से खोले जाएंगे। निजी मेडिकल काॅलेज को डेवलपर से संबद्ध करेंगे डिप्टी सीएम शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट ने जिला अस्पतालों को प्राइवेट डेवलपर को ट्रांसफर करने का पुरानी सरकार का फैसला पलट दिया है। पहले इसमें डेवलपर को अस्पताल सौंपने का प्रावधान किया गया था। अब जिला अस्पताल यथावत रहेंगे। इस पर सरकार का नियंत्रण रहेगा। शुक्ल ने कहा कि अब निजी मेडिकल काॅलेज को डेवलपर से संबद्ध किया जाएगा, इसके लिए एक कमेटी बनेगी, जिसमें जिला अस्पताल का भी हस्तक्षेप होगा। ऐसे में अस्पताल पर सरकार का सीधा नियंत्रण रहेगा और जिला अस्पताल अपग्रेड होगा। जिला अस्पताल में 75 प्रतिशत नि:शुल्क सुविधा आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगी। आम आदमी के लिए जिला अस्पताल आसानी से उपलब्ध रहेगा। पशु आहार अनुदान बढ़ाया डिप्टी सीएम ने बताया कि आज की कैबिनेट गौमाता पर समर्पित रही है। पशुपालन विभाग के माध्यम से गौशालाओं के निर्माण के साथ आहार अनुदान 40 रुपए करने का फैसला किया गया है। पहले यह 20 रुपए था। गौवंश विहार के लिए पीपीपी मोड पर निवेशकर्ताओं को बुलाने के लिए पालिसी को मंजूरी दी है। पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि पांच हजार गौवंश रखने के लिए पीपीपी मॉडल तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए बिडिंग होगी। इसमें निवेशक सीएनजी, सोलर और अन्य उत्पादन कर सकेगा। 25 गाय या भैंस रखने वालों को अनुदान देंगे मंत्री ने बताया कि निवेशक से पूछेंगे कि वह कितने दिन तक योजना का लाभ लेंगे। इससे निराश्रित गौवंश को पालने में मदद मिलेगी। इसी साल इस पर काम शुरू करेंगे। इसके लिए बिडिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कैबिनेट ने विभाग की आठ योजनाओं को चलाए रखने के साथ यह तय किया है कि 25 गाय या भैंस रखने वालों को अनुदान दिया जाएगा। एक व्यक्ति 200 गाय या भैंस का पालन कर दुग्ध उत्पादन कर सकेगा। ऐसी भी सुविधा देने का फैसला कैबिनेट ने लिया है। ग्वालियर-सागर बायपास के लिए राशि मिली मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रदेश को 4 हजार करोड़ से अधिक की सौगातें मिली हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के अंतर्गत चार कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत 1426 करोड़ की लागत से बनने वाला 28.5 किलोमीटर लंबा ग्वालियर पश्चिमी बाईपास और 688 करोड़ की लागत से बनने वाला सागर बाईपास शामिल है। एग्रोविजन के अंतर्गत मंदसौर, दमोह , मुरैना, नरसिंहपुर में इस वर्ष के प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। 12,13,14 अप्रैल को दिल्ली स्थित लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति होगी। 21 अप्रैल तक होगा चने का उपार्जन मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिले। इसलिए चना, मसूर, सरसों, तुअर का उपार्जन प्रारंभ किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 5200 प्रति क्विंटल की दर पर 7.28 लाख मैट्रिक टन चने का उपार्जन 21 अप्रैल तक किया जाना है। चना उपार्जन का लक्ष्य पूरा करने के लिए अब तक 2.6 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है और 7871 मैट्रिक टन चने का उपार्जन हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं बोनस मिलाकर 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं उपार्जित किया जा रहा है। अब तक 31.36 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है, और 2 लाख 49000 किसानों को 4 हजार 12 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने मसूर, सरसों, तुअर उपार्जन के लिए जारी गतिविधियों की भी जानकारी दी। कैबिनेट में इन फैसलों को भी मिली मंजूरी     पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी परियोजना से 60 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इसके लिए 2932 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।     मंदसौर जिले के मल्हार गढ़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूरी दी गई है।     लोक वित्त से वित्त पोषित कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजनाओं के परीक्षण को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।     शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का फोकस है। एजुसेट इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू करने का फैसला हुआ है।     बिजली कंपनियों में कैश फ्लो बना रहे, इसके लिए सरकार गारंटी देती है। वर्ष 2024-25 से 2028-29 हर साल 12466 करोड़ रुपए की नकद साख सुविधा की स्वीकृति दिए जाने पर फैसला हुआ है। इस पर 0.5 प्रतिशत ब्याज पर गारंटी दी जाएगी। 13 अप्रैल को अशोकनगर आएंगे प्रधानमंत्री कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने सदस्यों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल को अशोकनगर जिले में स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम आ रहे हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल में रहेंगे। शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और राज्य शासन एवं दुग्ध संघों के बीच अनुबंध हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में होगा। पीएम मोदी-अमित शाह आएंगे मध्य प्रदेश     सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम आएंगे।     केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को असीम दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री रविंद्र सिंह ने राजधानी के विभिन्न समाचार पत्र समूहों में अपनी सेवाएं दीं, वर्तमान में वे दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि में कार्यरत थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मराई लोक नृतक राम सहाय पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिला निवासी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकनृत्य कलाकार पद्मरामसहाय पांडे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राम सहाय पांडे ने विपरीत परिस्थितियों में कला क्षेत्र को अपनाया और धारा के विपरीत बहते हुए इस क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां अर्जित कीं। भारत के साथ अन्य देशों में भी उन्होंने बुंदेलखंड के राई लोक नृत्य को पहचान दिलवाई। उनके योगदान को रेखांकित करते हुए भारत सरकार द्वारा पांडे को पद्मसे अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड के गौरव, लोकनृत्य राई को वैश्विक पहचान दिलाने वाले लोक कलाकार पद्मपांडे का निधन मध्यप्रदेश और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। लोक कला एवं संस्कृति को समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने करने की सामर्थ्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  

अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। दिनांक 07.04.2025 को उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक संदीप साहू, विनय बैस के द्वारा ग्राम पसला में बिना नम्बर की मैसी फरग्यूसन कंपनी की ट्रेक्टर इंजन न. 533428133 चेचिस नम्बर MEA11DFAFD9000513 KS के चालक के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था जो मौके पर चालक अजय प्रजापति पिता रामलखन प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पसंला से ट्रेक्टर ट्राली मय लोड रेता के जप्त कर थाना कोतवाली अनूपपुर में ट्रेक्टर चालक अजय प्रजापति एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 160/25 धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान पर शोक व्यक्त किया

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि करूणामयी व्यक्तित्व से परिपूर्ण दादी जी ने पूरा जीवन त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दादी रतनमोहिनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बागडे ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

स्टील प्लांट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

जगदलपुर नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोक ओवन सेक्शन में गैस लीक के बाद भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी विकराल थी कि 10 किलोमीटर दूर से लपटें और धुआं साफ नजर आ रहे थे, प्लांट में रखी कीमती बैटरियां जलकर खाक हो गईं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शहर से 18 किमी दूर से घटनास्थल पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस हादसे से प्लांट को करोड़ों का नुकसान हुआ है, मेंटनेंस और उत्पादन में देरी से भी बड़ा घाटा होगा. इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों ने खुद को सुरक्षित कर लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई. आग लगते ही पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारी जान बचाने में जुटे रहे, वहीं अधिकारी हालात को रूटीन बताकर कर्मचारियों को काम पर लगाए रखने का दबाव बनाते रहे. चिंता की बात यह है कि पूर्व में भी आगजनी और हॉट मेटल के छिड़काव जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए थे, फिर भी न तो आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए, न ही कर्मचारी इलाज के लिए कोई अस्पताल प्लांट के पास मौजूद है.

सड़क पर मचाया तांडव: नशेड़ी ने तेज रफ्तार एसयूवी से पैदल यात्रियों को रौंदा, तीन की मौत

जयपुर कल रात जयपुर की सड़कों पर कोहराम मच गया, जब नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार एसयूपी से सामने जो आया, उसे कुचल दिया। करीब 7 किलोमीटर तक ये नशेड़ी सड़क पर चलने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को रौंदता रहा। जानकारी के अनुसार घायलों में से तीन की मौत हो चुकी और करीब 5 की हालत गंभीर है। घटना सोमवार रात 9:30 बजे के करीब की है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले आरोपी फैक्ट्री मालिक उस्मान खान ने एमआई रोड पर वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद ये शहर की तंग गलियों में घुस गया। सबसे ज्यादा कहर इसने नाहरगढ़ रोड पर बरपाया, जहां इसने कई वाहनों को जबरदस्त टक्कर मारी। हालांकि गली संकरी होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया और आगे खड़ी पुलिस की पीसीआर ने इसे रोक लिया। एडि. डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर ने सबसे ज्यादा टक्कर 500 मीटर के एरिया में मारी। नाहरगढ़ थाना इलाके में संतोषी माता के मंदिर के पास इसने सबसे पहले स्कूटी को टक्कर मारी, इसके बाद बाइक को टक्कर मारकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई, इतना ही नहीं आरोपी ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। हादसे में ममता कंवर (50), वीरेंद्र सिंह (48) , महेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) व अवधेश पारीक (37) घायल हुए हैं। बाद में इनमें से ममता कंवर, अवधेश पारीक और वीरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाहरगढ़ रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पिछली सरकार की तर्ज पर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मौके पर बुलाकर वार्ता की मांग की है। साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की भी मांग तेज होती जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ब्रह्माकुमारीज की प्रधान राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का 101 साल की आयु में निधन

सिरोही/आबूरोड  ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी नहीं रहीं। उन्होंने अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में रात 1ः20 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शांतिवन लाया जा रहा है, जहां मुख्यालय शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हाल में अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा। 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। वो मात्र 13 वर्ष की आयु में ही ब्रह्माकुमारीज से जुड़ीं और पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया। 101 वर्ष की आयु में भी दादी की दिनचर्या ब्रह्ममुहूर्त में 3ः30 बजे से शुरू हो जाती थी। सबसे पहले वह परमपिता शिव परमात्मा का ध्यान करतीं। राजयोग मेडिटेशन उनकी दिनचर्या में शामिल रहा। रतनमोहिनी का जन्म 25 मार्च 1925 को सिंध हैदराबाद के एक साधारण परिवार में हुआ। माता-पिता ने नाम रखा लक्ष्मी। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कल यही बेटी अध्यात्म और नारी शक्ति का जगमग सितारा बनकर सारे जग को रोशन करेगी। बचपन से अध्यात्म के प्रति लगन और परमात्मा को पाने की चाह में मात्र 13 वर्ष की उम्र में लक्ष्मी ने विश्व शांति और नारी सशक्तिकरण की मुहिम में खुद को झोंक दिया। दादी वर्ष 1937 में ब्रह्माकुमारीज की स्थापना से लेकर आज तक 87 वर्ष की यात्रा की साक्षी रही हैं। पिछले 40 से अधिक वर्ष से आप संगठन के ही युवा प्रभाग की अध्यक्षा की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनकेन नेतृत्व में युवा प्रभाग द्वारा देशभर में अनेक राष्ट्रीय युवा पदयात्रा, साइकिल यात्रा और अन्य अभियान चलाए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यक्त किया शोक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दादी रतनमोहिनी के देहावसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दादीजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और अनुयायियों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। 13 वर्ष की आयु में ब्रह्माकुमारी से जुड़ीं दादी रतनमोहिनी का जन्म 25 मार्च 1925 को सिंध (हैदराबाद) के एक सामान्य परिवार में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम लक्ष्मी रखा। बचपन से ही अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि थी। मात्र 13 वर्ष की आयु में वे ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ गईं और पूरी तरह समाज कल्याण और विश्व शांति के कार्यों में स्वयं को समर्पित कर दिया। संस्था के 87 वर्षों की यात्रा की साक्षी दादीजी 1937 में ब्रह्माकुमारीज की स्थापना से लेकर अब तक संस्था की 87 वर्षों की यात्रा की साक्षी रही हैं। वे ब्रह्मा बाबा के 1969 में अव्यक्त होने तक 32 वर्षों तक उनके साथ साये की तरह रहीं। उनका समर्पण, सेवा और नेतृत्व संस्था के लिए प्रेरणास्रोत रहा। युवा प्रभाग की रहीं अध्यक्षा पिछले चार दशकों से दादी रतनमोहिनी ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग की अध्यक्षा रहीं। उनके मार्गदर्शन में देशभर में अनेक युवा जागरूकता अभियान, साइकिल यात्राएं और राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनका उद्देश्य युवाओं को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करना रहा। अनुशासित और साधनापूर्ण जीवन 101 वर्ष की आयु में भी दादी की दिनचर्या अत्यंत अनुशासित रही। वे प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में 3:30 बजे उठतीं और राजयोग साधना में लीन हो जाती थीं। उनका जीवन ईश्वर-भक्ति, सेवा और सादगी का प्रतीक था। आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन से आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर है। उनका देहावसान ब्रह्माकुमारी परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। दादी रतनमोहिनी में बचपन से ही भक्तिभाव के संस्कार रहे। छोटी सी उम्र होने के बाद भी आप अन्य बच्चों की तरह खेलने-कूदने के स्थान पर ईश्वर की आराधना में अपना ज्यादा वक्त गुजारती थीं। स्वभाव धीर-गंभीर था। पढ़ाई में भी होशियार होने के साथ प्रतिभा संपन्न रहीं हैं। दादीजी ने वर्ष 1937 से लेकर ब्रह्मा बाबा के अ‌व्यक्त होने (वर्ष 1969) तक साये की तरह साथ रहीं। इन 32 साल में आप बाबा के हर पल साथ रहीं। बाबा का कहना और दादी का करना यह विशेषता शुरू से ही थी। बहनों की ट्रेनिंग और नियुक्ति की कमान वर्ष 1996 में ब्रह्माकुमारीज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि अब विधिवत बेटियों को ब्रह्माकुमारी बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए एक ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया और तत्कालीन मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि ने आपको ट्रेनिंग प्रोग्राम की हैड नियुक्त किया। तब से लेकर आज तक बहनों की नियुक्ति और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी दादीजी के हाथों में रही। दादी के नेतृत्व में अब तक 6000 सेवाकेंद्रों की नींव रखी गई है। युवा प्रभाग की संभाली कमान युवा प्रभाग द्वारा दादीजी के नेतृत्व में 2006 में निकाली गई स्वर्णिम भारत युवा पदयात्रा ने ब्रह्माकुमारीज के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया। 20 अगस्त 2006 को मुंबई से यात्रा का शुभारंभ किया गया और 29 अगस्त 2006 का तीनसुकिया असम में समापन किया गया। स्वर्णिम भारत युवा पदयात्रा द्वारा पूरे देश में 30 हजार किलोमीटर का सफर तय किया गया। इसमें पांच लाख ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने भाग लिया। सवा करोड़ लोगों को शांति, प्रेम, एकता, सौहार्द्र, विश्व बंधुत्व, अध्यात्म, व्यसनमुक्ति और राजयोग ध्यान का संदेश दिया गया। भारत एकता युवा पदयात्रा दादी के ही नेतृत्व में 1985 में भारत एकता युवा पदयात्रा निकाली गई। इससे 12550 किलोमीटर की दूरी तय की गई। यात्रा का शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने किया था। कन्याकुमारी से दिल्ली (3300 किलोमीटर) की सबसे लंबी यात्रा रही। भारी बारिश और तूफार के दौरान भी राजयोगी भाई-बहनों के कदम नहीं रुके और रेगिस्तान, जल, जंगल, पर्वत का लांघते हुए मिशन पूरा किया। 24 अक्टूबर 1985 को दिल्ली में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। दादी के निर्देशन में करीब 70 हजार किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्राएं निकाली गईं। 1985 में दादी ने की 13 पैदल यात्राएं वर्ष 2006 में निकाली गई युवा पदयात्रा ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जहां नाम दर्ज कराया, वहीं सभी यात्रियों ने 30 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा तय की। दादी ने 13 मेगा पैदल यात्राएं की हैं। अगस्त 1989 में देश के 67 स्थानों पर एकसाथ अखिल भारतीय नैतिक जागृति अभियान चलाया चलाया गया। अभियान में सैकड़ों स्कूल-कॉलेजों, युवा क्लब और सामाजिक सेवा संस्थानों में प्रदर्शनियां, व्याख्यान, सेमिनार और रचनात्मक कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों ने भाग … Read more

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर और एलएसजी की होगी भिड़ंत, आज फिर पंत पर होंगी नजरें

कोलकाता आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। दिन में कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स टक्कर होगी। यह मौजूदा सीजन का 21वां मैच है, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। केकेआर और एलएसजी की भिड़ंत पहले 6 अप्रैल को होनी थी लेकिन राम नवमी के चलते इसे 8 अप्रैल के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया। केकेआर ने अब तक चार मैचों में से दो जीते और दो गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। कोलकाता ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई थी। वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी दो जीत और दो हार के बाद छठे पायदान पर है। लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया। एलएसजी के लिए पंत और डेविड मिलर की लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत ने चार पारियों में महज 19 रन बनाए हैं। मंगलवार को एक बारि फिर पंत पर सबकी नजरें होंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन,आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश सिंह राठी, आकाश दीप, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हैंगर, हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया।

मुंबई का जांबाज योद्धा हार्दिक पांड्या जो अकेले लड़ और अड़ रहा, मायूसी की ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या एक जांबाज योद्धा की तरह खेले। मुंबई का ये कप्तान सबकुछ झोंक दिया। गेंद से कमाल किया। बल्ले से कमाल किया। दोनों ही मोर्चे पर टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया। लेकिन कहते हैं न कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। पांड्या के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा। अपनी विध्वंसक पारी से टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाते-पहुंचाते रह गए पांड्या की मायूसी की तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं। आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली अपने चिर-परिचित अंदाज में खेल रहे थे। वह मुंबई की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ रहे थे। तब पांड्या ने ही उन्हें नमन धीर के हाथों कैच कराकर पवैलियन का रास्ता दिखाया। कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन की पारी खेली थी। आरसीबी की तरफ से पांड्या ने ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में जीत के लिए 222 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी की बारी आई तो पांड्या ने एक बार फिर किसी योद्धा की तरह आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। उन्होंने महज 15 गेंदों में 42 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 3 चौके और 4 छक्के जड़े। वह जब क्रीज पर थे तो मुंबई इंडियंस को जीत की खुशबू आने लगी थी, लेकिन उनके आउट होते ही मुंबई ही उम्मीदें भी धराशायी हो गई। पांड्या को लेकिन तब भी यकीन था कि जीत मुश्किल तो है पर नामुमकिन नहीं। हार्दिक जब छठे विकेट के तौर पर आउट हुए तब मुंबई को जीतने के लिए 11 गेंदों में 28 रन की जरूरत थी जो असंभव तो कतई नहीं था। 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर जब सैंटनर ने छक्का लगाया तो पांड्या का जोश देखने लायक था। लेकिन आखिरी ओवर में खेल पलट गया। आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी और 4 विकेट हाथ में थे। गेंदबाजी की कमान संभाली हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या ने। पहली ही गेंद पर उन्होंने सैंटनर को सीमा रेखा के एकदम नजदीक कैच आउट करा दिया। आरसीबी में उत्साह की लहर थी। फील्डिंग कर रहे विराट कोहली का जश्न देखने लायक था लेकिन मुंबई खेमे में मायूसी थी। पांड्या के चेहरे पर निराशा थी। रही सही कसर क्रुणाल ने अगली ही गेंद पर दीपक चाहर को आउट करके पूरी कर दी। वह हैट्रिक से तो चूक गए लेकिन आखिरी ओवर में 3 विकेट अपने नाम कर लिए। मुंबई इंडियंस 10 साल बाद अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में आरसीबी के हाथों हार चुकी थी। अकेले किला लड़ाने वाला योद्धा हार्दिक पांड्या निराश था। चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। एक कप्तान के तौर पर, एक गेंदबाज के तौर या एक बल्लेबाज के तौर पर पांड्या ने वह सबकुछ किया, जो एक लीडर को करना चाहिए। फिर भी हार हाथ लगी तो सोचिए उन पर क्या गुजर रही होगी? आखिर अब और क्या करूं? किसको दोष दूं? टीम को या किस्मत को? ऐसे तमाम मनोभाव उनके भीतर डूबते और उतरते होंगे। पांड्या को टीम का पूरा साथ नहीं मिल पा रहा। कुछ ऐसी ही कहानी लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में भी थी। पांड्या ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स के 5 विकेट अपने नाम किए। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 5 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 28 रनों की तेजतर्रार नाबाद पारी खेली लेकिन वह काम नहीं आई। इस सीजन में मुंबई को अबतक 5 मैचों में सिर्फ 1 में जीत मिली है। 4 मैच हार चुकी है और पॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस काफी नीचे 8वें नंबर पर है। इस सीजन में हार्दिक पांड्या ने दिखाया कि वह कितने बड़े योद्धा हैं, योद्धा निराश हो सकता है, मगर हताश नहीं। हार सकता है लेकिन टूट नहीं सकता। बस जरूरत है तो टीम के साथ की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet