LATEST NEWS

19 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को किया अरेस्ट

वाराणसी शहर में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए खोजबीन अभियान जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सक्सेना ने बताया कि पीड़ित युवती ठीक है और पुलिस लगातार उसके परिवार से संपर्क बनाए हुए है। पीड़िता के परिजनों ने मीडिया से बात करने से कर दिया इंकार मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। उसकी मां ने कहा कि आपको जो भी पूछना है, आप पुलिस से बात कर लो। अधिकारियों ने बताया कि युवती कुछ युवकों के साथ 29 मार्च को कहीं गई थी और जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने 4 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पहले कहा था कि जब पुलिस ने युवती को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। लेकिन युवती के परिवार ने 6 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद इस मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहैल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में की है। 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आरोपियों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने पीड़िता के बयान के हवाले से बताया कि 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच ये आरोपी उसे कई होटलों और हुक्का बार में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 29 मार्च को अपने दोस्त के घर गई थी। उन्होंने बताया कि वापस लौटते समय उसकी मुलाकात राज विश्वकर्मा से हुई जो उसे लंका में अपने कैफे में ले गया जहां राज और उसके अन्य दोस्तों ने उसके साथ “गलत काम” किया। महिला ने आरोप लगाया कि अगले दिन मेरी बेटी समीर नामक लड़के से मिली जो अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर था। समीर युवती को अपने मोटरसाइकिल पर एक हाइवे पर ले गया और मोटरसाइकिल पर ही उसके साथ “गलत काम” किया और युवती को नदेसर में छोड़ दिया। पीड़िता की मां ने कहा कि अगले दिन 31 मार्च को आयुष नाम का लड़का अपने 5 साथियों- सोहैल, दानिश, अनमोल, साजिद और जहीर के साथ युवती को सिगरा में कंटिनेंटल कैफे ले गया और उसे नशीला पेय पिलाया तथा एक एक करके दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को साजिद नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ उसे एक होटल में ले गया जहां 2-3 अन्य लोग मौजूद थे। वहां एक व्यक्ति ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे बाहर फेंक दिया। जैसे ही वह उस स्थान से निकल रही थी, वह रास्ते में इमरान नाम के एक लड़के से मिली। उसने भी युवती को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के चीखने पर वह उसे होटल के बाहर छोड़कर भाग गया। 4 अप्रैल को युवती अपने घर आई और परिजनों को सुनाई आप बीती पीड़िता की मां ने तहरीर में आगे कहा है कि 2 अप्रैल को राज खान नामक एक लड़का उनकी बेटी को हुकुलगंज में अपने मकान की छत पर ले गया जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब लड़की चिल्लाई तो लड़के ने उसे नशे की हालत में अस्सी घाट ले जाकर छोड़ दिया। तहरीर के मुताबिक, 3 अप्रैल को दानिश नाम का व्यक्ति युवती को अपने दोस्त के कमरे में ले गया जहां सोहैल, सोहैब और कुछ अन्य लड़कों ने कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे युवती को चौकघाट के पास छोड़ गए। अगले दिन 4 अप्रैल को युवती अपने घर आई और परिजनों को आप बीती सुनाई।  

स्मार्ट पीडीएस एक मई से लागू करना प्रस्तावित : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि स्मार्ट पीडीएस एक मई 2025 से लागू किया जाना प्रस्तावित है। मंत्री श्री राजपूत ने पीडीएस के सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी 30 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार भी सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने बुधवार को ई-केवायसी अभियान और न्यूनतम समर्थन मूल्य गेहूँ उपार्जन की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी कर दोहरे एवं मृत हितग्राहियों के नाम सूची से विलोपित करवायें। ई-केवायसी की सुविधा पीओएस मशीन पर उपलब्ध है। मोबाइल ऐप से भी ई-केवायसी किया जा सकता है। एसीएस श्रीमती शमी ने इस कार्य में लगी टीम ग्राम/मोहल्ले में जाकर ई-केवायसी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ई-केवायसी अभियान के दौरान राशन वितरण प्रभावित नहीं होना चाहिए। इस कार्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अमले का भी सहयोग लिया जाये। एसीएस श्रीमती शमी ने गेहूँ उपार्जन की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र पर बारदाना एवं हम्माल/तुलावटी की समुचित व्यवस्था करें। स्लॉट बुकिंग अनुसार उपार्जन केन्द्रों में तौलकांटों की संख्या बढ़ाई जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन किसानों द्वारा स्लॉट बुक कर लिया गया है, उनसे उपज विक्रय के लिये सम्पर्क करें। भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मापदण्ड के गेहूँ का ही उपार्जन करें। उपार्जित गेहूँ के परिवहन पर विशेष ध्यान दें। असामयिक वर्षा से उपार्जित गेहूँ की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसानों को बैठने के लिये छायादार स्थल, पेयजल एवं जनसुविधा की व्यवस्था करें। बैठक में आयुक्त खाद्य श्री कर्मवीर शर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम श्री अनुराग वर्मा, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

जब एक यात्री ने कथित तौर पर दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया, यह घटना विमान के भीतर, शर्मनाक घटना

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की उड़ान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक यात्री ने कथित तौर पर दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना विमान के भीतर यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के लिए काफी चौंकाने वाली और असहज स्थिति उत्पन्न करने वाली थी। घटना के बाद, एअर इंडिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को तुरंत सूचित किया और कहा कि वह इस घटना की पूरी जांच कर रही है। यह घटना न केवल एअर इंडिया के लिए बल्कि पूरे विमानन उद्योग के लिए एक चुनौती बन गई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब यात्री सुरक्षा और उड़ान के भीतर अनुशासन के मामलों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि डीजीसीए इस मामले में क्या कदम उठाता है और इस घटना से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या नए नियम बनाए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही लिया गया कार्रवाई का निर्णय सूत्रों ने बताया कि यह घटना विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद हुई, जब एक यात्री ने बिना किसी स्पष्ट कारण के दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। यह अप्रत्याशित और अस्वीकार्य घटना विमान में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के बीच एक असामान्य तनाव पैदा कर गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एअर इंडिया ने डीजीसीए को इस घटना की जानकारी दी और इसके बाद मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया। मंत्रालय ने लिया संज्ञान, एयरलाइन से पूछताछ की जाएगी नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्रालय इस मामले का संज्ञान लेगा और घटना की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम विमानन कंपनी से बात करेंगे और यदि कोई गलत चीज हुई है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।” नायडू ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया, जिसमें उन्होंने इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुरक्षा और नियमों की उल्लंघन पर होगी जांच विमानन उद्योग में यात्रियों के बीच अनुशासन बनाए रखने के लिए कठोर नियम होते हैं, और इस प्रकार की घटनाएं न केवल यात्रियों के मानसिक शांति को भंग करती हैं, बल्कि विमानन सुरक्षा मानकों को भी प्रभावित करती हैं। ऐसी घटनाओं के बाद अक्सर सुरक्षा और विमानों के संचालन के नियमों की समीक्षा की जाती है। यह घटना इसलिए भी अधिक चिंता का विषय है क्योंकि यह एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर हुई थी, जिसका अर्थ है कि इसके वैश्विक विमानन मानकों पर भी असर पड़ सकता है। एयर इंडिया ने यात्री की पहचान की एयर इंडिया ने इस घटना में शामिल यात्रियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और वह संबंधित यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी के अधिकारियों ने यात्रियों से यह अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं में सहयोग करें और विमानों के अंदर अनुशासन बनाए रखें ताकि सभी यात्रियों के लिए यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सके।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मेंटल हॉस्पिटल की बदहाली पर राज्य सरकार से कड़ी जवाबदेही मांगी

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सेंदरी मानसिक चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से कड़ी जवाबदेही मांगी है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि डॉक्टरों की अब तक हुई नियुक्तियों के आंकड़े, नाम और तिथि सहित शपथपत्र के माध्यम से पूरी जानकारी दो सप्ताह में प्रस्तुत करें। छत्तीसगढ़ में मानसिक रोगियों के इलाज के लिए सेंदरी में स्थित यह एकमात्र सरकारी अस्पताल है। यहां मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों और सुविधाओं का अभाव होने पर विशाल कोहली द्वारा अधिवक्ता हिमांशु पाण्डेय के माध्यम से जनहित याचिका दायर की गई थी। मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने जताई नाराजगी इस गंभीर मामले में हाई कोर्ट ने स्वयं भी स्वत: संज्ञान लिया है और दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई चल रही है। याचिका में बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुसार, हर 10 हजार लोगों पर एक मनोचिकित्सक होना चाहिए, जबकि छत्तीसगढ़ में आठ लाख लोगों पर औसतन एक ही मनोचिकित्सक उपलब्ध है। इसके अलावा, प्रावधान के अनुसार हर जिले में एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना भी अनिवार्य है, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। पिछली सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने कड़ी नाराजगी जताई थी। समाचार रिपोर्ट का हाई कोर्ट ने दिया हवाला कोर्ट ने कहा कि 22 अगस्त 2024, 18 सितंबर 2024, 5 नवंबर 2024 और 14 नवंबर 2024 तक बार-बार समय देने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया की ताजा अनुपालन रिपोर्ट आज तक अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई है। हाई कोर्ट ने हाल ही में बिलासपुर में प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट का हवाला भी दिया, जिसमें बताया गया था कि सेंदरी मानसिक चिकित्सालय में 180 मरीजों की देखरेख के लिए मात्र दो वार्ड बाय ही कार्यरत हैं। यह रिपोर्ट अस्पताल की दुर्दशा और राज्य सरकार की लापरवाही को उजागर करती है। अब कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रिक्त पदों पर भर्ती और व्यवस्थाओं की स्थिति से जुड़ी संपूर्ण जानकारी शपथपत्र में प्रस्तुत की जाए, ताकि जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।   शशांक गोयल की जमानत याचिका खारिज वहीं, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाले में आरोपित शशांक गोयल को एक बार फिर राहत नहीं मिली। मंगलवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति बीडी गुरु की एकल पीठ ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत भी उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। सुनवाई के दौरान सीबीआइ की ओर से अधिवक्ता बी. गोपाकुमार ने घोटाले में शशांक की संलिप्तता और जांच पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।

प्रमुख शासन सचिव ने श्रीगंगानगर का दौरा कर सीवरेज व जलापूर्ति कार्यों को जल्द पूर्ण कर लाभ दिलाने के दिये निर्देश

जयपुर  स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव व आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक श्री पीयूष समरिया ने श्रीगंगानगर शहर में किये जा रहे आधारभूत विकास कार्यों का निरीक्षण किया और परियोजना कार्याें के संबंध में आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं यूआईटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। संयुक्त बैठक में अमृत 2.0 और आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहे सीवरेज व जलापूर्ति निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये ताकि इन विकास कार्यों का लाभ आमजन को जल्द से जल्द मिल सके। श्रीगंगानगर जिले के प्रभारी सचिव श्री यादव ने बैठक के दौरान आरयूआईडीपी को सीवरेज एवं पेयजल परियोजना का कार्य जुलाई 2025 तक पूर्ण कर आमजन को परियोजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। नगर विकास न्यास को शुगर मिल सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट को आगामी 15 दिवस में शुरू करने एवं सद्भावना नगर सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट की रियूज वाटर लाईन के कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। अमृत 2.0 के तहत चल रहे पुरानी आबादी के सीवरेज कार्य के लिए नगर परिषद अधिकारियों को ईदगाह एसटीपी का कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए, साथ ही फर्म को धीमी गति से कार्य करने के कारण नोटिस देने के निर्देश दिए।   राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के परियोजना निदेशक एवं रूडसिको के कार्यकारी निदेशक श्री पीयूष समरिया ने आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं यूआईटी अधिकारियों के साथ सद्भावना नगर एसटीपी, शुगर मिल एसटीपी एवं कुंज विहार में अमृत 2.0 के तहत चल रहे सीवरेज कार्याे का निरीक्षण कर कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि सभी विभाग समन्वय से काम करें ताकि आमजन को परेशानी न हो। श्री समरिया ने विशेष जोर देते हुये कहा कि सीवरेज लाईन बिछाने के उपरांत रोड रेस्टोरेशन का कार्य तय समयावधि में पूर्ण करें।

राष्ट्रपति मुर्मू की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई

ब्रातिस्लावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू और पेलेग्रिनी ने साझे वैश्विक और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर भी चर्चा की। भारतीय पक्ष की ओर से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में राज्य मंत्री निमूबेन बंभानिया के साथ-साथ सांसद धवल पटेल, संध्या रे और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और पहल की सराहना की। दोनों नेताओं की उपस्थिति में दो एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इससे पहले दिन में राष्ट्रपति मुर्मू का प्रेसिडेंशियल पैलेस में प्रेसिडेंट पेलेग्रिनी ने स्वागत किया। उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत किया गया। लोक परिधान पहने एक जोड़े ने पारंपरिक स्लोवाक तरीके से उनका स्वागत ब्रेड और नमक के साथ किया। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने स्लोवाकिया की यात्रा पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक आदर्शों और वैश्विक सहयोग के साझा दृष्टिकोण पर आधारित हैं। दोनों देश विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार बढ़ रहे हैं। हाल के वर्षों में व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू की स्लोवाकिया की दो दिवसीय यात्रा इस बात का संकेत देती है कि भारत स्लोवाक गणराज्य के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को कितना महत्व देता है। इससे रक्षा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में गहन सहयोग और नई पहलों के शुरू होने की उम्मीद है।

केन्द्रीय मंत्री शाह 13 अप्रैल को करेंगे राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शिरकत

भोपाल केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 13 अप्रैल को रवीन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री शाह सहकारिता विभाग की समीक्षा भी करेंगे। सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम स्थल रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा तय की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर विभागीय नवाचार संबंधी प्रदर्शनी लगाई जाये। उन्होंने बैठक के लिये बोर्ड रूम सहित हॉल और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा।  

भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत: उप मुख्यमंत्री

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने जैन धर्म के माध्यम से पूरे विश्व को शांति, सहिष्णुता और करुणा का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर ने समस्त मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दो हजार वर्ष पूर्व थे।  

उज्जैन की वसंत विहार कालोनी में बने तारामंडल में अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सरकार डिजिटल गैलरी बनाने जा रही

उज्जैन खगोल विज्ञान में युवाओं की रुचि बढ़ाने को उज्जैन की वसंत विहार कालोनी में बने तारामंडल में अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सरकार डिजिटल गैलरी बनाने जा रही है। ऐसी गैलरी जो व्यापक और आकर्षक अंतरिक्ष अन्वेषण केंद्र के रूप में आगंतुकों को प्रेरित और शिक्षित करेगी। गैलरी में आकाशीय पिंड, अंतरिक्ष यान, उपग्रहों और राकेटों के छोटे आकार के भौतिक मॉडल भी अवलोकनार्थ रखे जाएंगे। एलईडी, स्क्रीन, प्रोजेक्टर, होलोग्राफिक डिस्प्ले और एआर/वीआर सिस्टम के माध्यम से विज्ञान आधारित कहानियां दिखाने, सुनाने की व्यवस्था होगी। गैलरी तैयार करने को उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने निविदा जारी की है। 23 अप्रैल बीड जमा करने की अंतिम तारीख है। मालूम हो कि सालभर पहले ही उज्जैन स्मार्ट सिटी ने तारा मंडल को आठ करोड़ रुपये खर्च कर थ्रीडी प्रोजेक्शन थियेटर के रूप में अपग्रेड किया था। ये काम भी कंपनी ने अपने हर प्रोजेक्ट की तरह समय सीमा गुजरने के महीनों बाद पूरा किया था। ऐसा किए जाने से तारामंडल पूरे 25 महीने बंद रहा था। बहरहाल यहां थ्रीडी फोके रिजोल्यूशन टेक्नोलाजी आधारित मशीन के माध्यम से अंतरीक्ष की सैर कराने का वास्तविक एहसास कराने की सशुल्क व्यवस्था हैं। शो की भाषा अंग्रेजी तारा मंडल में दिखाए जाने वाले शो की भाषा अंग्रेजी है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण सहित तारे-नक्षरों की स्थिति भी तारामंडल में फिलहाल देखने को नहीं मिल रही। क्योंकि इसका वीडियो उपलब्ध नहीं है। मुख्य रूप से शो में सन् 1961 में अंतरिक्ष पर पड़े इंसान के पहले कदम और 1977 में अंतरिक्ष उड़ान की महत्वपूर्ण घटना (स्पेस शहट आर्बिटर का रोल आउट, वोयाजर) के थ्रीडी वीडियो दिखाए जाने का बंदोबस्त है। नजारे खूबसूरत है, जिन्हें 120 डिग्री झुकती कुर्सी पर बैठ देख सकेंगे। एक शो की दर्शक क्षमता 81 है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर दिए जाने की बात कही गई है। अब यह भी जानिए मध्यप्रदेश की सरकार ने वर्ष 2013 में पांच करोड़ रुपये खर्च कर बसंत विहार कालोनी में हाईब्रिड टेक्नोलाजी बेस्ड तारामंडल बनवाया था। इसका लोकार्पण 12 जून 2013 को भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया था। प्रचार-प्रसार ठीक से न होने से तारा मंडल अधिकांश दिनों में खाली ही रहता। यानि कम ही दर्शक मिलते जिससे मेंटेनेंस खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा। साल 2020 में मेपकास्ट ने तारा मंडल को थ्रीडी फाेर-के रिजुलेशन प्रोजेक्शन थियेटर के रूप में अपग्रेड कराने का प्रस्ताव तैयार किया था, जो 2024 में क्रियान्वित हुआ।  

बैंक ऑफ बड़ौदा की सिर्फ 2 लाख रुपये की FD पर आपको 51,050 रुपये का फायदा एक निश्चित अवधि में मिलेगा

मुंबई अगर आप अपनी बचत पर अच्छा ब्याज पाने का सोच रहे हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की इस नई एफडी स्कीम के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने हाल ही में अपनी एफडी स्कीम में ब्याज दरों को और आकर्षक बना दिया है, और आपको अब 2 लाख रुपये निवेश पर गारंटीड लाभ मिलने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इस स्कीम में आपको 51,050 रुपये का फायदा एक निश्चित अवधि में मिलेगा, और यह सब कुछ बिना किसी जोखिम के। कैसे मिलेगा 51,050 रुपये का फायदा? बैंक ऑफ बड़ौदा 2 साल और 1 दिन से लेकर 3 साल तक की अवधि वाली फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर 7.15% से लेकर 7.65% तक का ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों को इस स्कीम में 7.15% ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.65% है। अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और 2 लाख रुपये 3 साल के लिए निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,47,379 रुपये मिलेंगे, जिसमें 47,379 रुपये का ब्याज शामिल है। वहीं, यदि आप वरिष्ठ नागरिक हैं, तो आपको 2,51,050 रुपए मिलेगा, जिसमें 51,050 रुपये का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। इसके साथ ही बैंक ने 444 दिनों की एक नई स्पेशल एफडी स्कीम भी पेश की है, जिसमें सामान्य नागरिकों को 7.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। इस फैसले का असर लोन की ब्याज दरों के साथ-साथ एफडी की ब्याज दरों पर भी पड़ेगा।  FD ब्याज दरों में हो सकती है कटौती बैंक ऑफ बड़ौदा की यह स्कीम एक शानदार मौका है, क्योंकि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है। इससे लोन और एफडी की ब्याज दरें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द ही FD करा लेना बेहतर रहेगा, ताकि आप इस स्कीम के आकर्षक ब्याज दरों का फायदा उठा सकें। बैंक ऑफ बड़ौदा की नई FD स्कीम न केवल सुरक्षित है, बल्कि इससे अच्छा रिटर्न भी मिल रहा है। अगर आप अपनी बचत को सही जगह निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।

केवल निर्माण कराना पंचायत का कार्य नहीं, हमें लोगों की विचार प्रणाली भी बदलना होगी : प्रभारी मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम एवं भिंड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि पंच, सरपंच वो कड़ी है जो हमें सामर्थ्य देगा और हमारे सामर्थ्य से राज्य और देश शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई व्यवस्था ही सबसे ऊपर होती है। त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था में अधिकारों और कर्त्तव्यों का सामंजस्य आवश्यक है। पंचायत पदाधिकारी संवाद, समन्वय और संपर्क का उपयोग कर बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि केवल निर्माण कार्य करना ही पंचायत का काम नहीं है। हमें लोगों की विचार प्रणाली को भी बदलना होगा। उन्होंने कहा कि जैसे आप सभी अपना परिवार चलाते हैं, अगर उसी प्रकार अपनी पंचायत को चलाएंगे तो विकास जरूर होगा। मंत्री श्री पटेल कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउण्ड भिण्ड में आयोजित। पंच, सरपंच सम्मेलन उन्मुखीकरण कार्यक्रम इस अवसर पर विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं पंच, सरपंच उपस्थित रहे।  

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था :राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा की। उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, राज्य रेडक्रॉस समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस की सभी स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की नियमित व्यवस्था हो। निर्वाचन कार्य समय पर हो। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। प्रदेश की जिला इकाइयों का कार्यकाल अंतिम चरण में है अथवा पूरा हो गया है। उनके निर्वाचन का कैलेंडर जारी किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस से संबंद्ध समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया को भी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से राजभवन द्वारा रेडक्रॉस इकाइयों को दिए गए अनुदान के उपयोग की समीक्षा करने की अपेक्षा की है। सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को उचित औषधियों की उपलब्धता में बाधा नहीं आए। उन्होंने इस की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया है। 

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले की चंदला और पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत पन्ना में लाभार्थियों से संपर्क कर चौपाल चर्चा एवं सामाजिक नेताओं से संपर्क किया   बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का ब्रांड एंबेसेडर जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता छतरपुर/पन्ना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले के चंदला सर्किट हाउस एवं पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा के टाउन हॉल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत पन्ना में लाभार्थियों से संपर्क कर चौपाल चर्चा की एवं सामाजिक नेताओं से संपर्क किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चंदला एवं पन्ना विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हीं के परिश्रम से हमने सदस्यता अभियान में आशा से अधिक सदस्य बनाए। हमने हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से 250-300 सदस्य बनाए। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर मध्यप्रदेश में हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। निस्वार्थ भाव से काम करने वाले इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यही कार्यकर्ता भाजपा के ब्रांड एंबेसेडर हैं, पार्टी के चेहरे हैं। यही कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा की छवि बनाते हैं और जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। डॉ. मुखर्जी के बलिदान से खड़ी हुई भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई। देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने संविधान में जम्मू-कश्मीर के लिए धारा 370 का प्रावधान कर दिया। इसके अनुसार वहां का संविधान अलग, प्रधानमंत्री अलग और झंडा भी अलग हो गया। जम्मू-कश्मीर में किसी सफाईकर्मी का बच्चा योग्य होने के बावजूद सफाइकर्मी ही बने रहने के लिए अभिशप्त था। नेहरू मंत्रिमंडल में उस समय उद्योग मंत्री रहे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे। उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और 1951 में पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने इस व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जेल में डाल दिया गया और जेल में ही उनकी हत्या कर दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के बलिदान के आधार पर खड़ी हुई है। अंत्योदय के विचार को लेकर गरीब कल्याण कर रही है भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने हमें एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार दिया, जिसके रास्ते पर भाजपा आगे बढ़ रही है और भाजपा की सरकारों की अधिकांश योजनाएं अंत्योदय के उद्देश्य से ही लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब पं. दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान पहुंचे, तो एक प्रदर्शनी में उन्होंने पं. उपाध्याय की झोपड़ी का चित्र देखा, जिसमें उन्होंने अपना जीवन गुजारा। उसे देखकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की आंखें भर आईं। उन्होंने संकल्प लिया कि आज से देश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई। कांग्रेस शासनकाल में बिचौलिए खा जाते थे गरीबों का पैसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गरीब मां के बेटे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को धुआं उगलते चूल्हे पर खाना बनाते देखा था। माता-बहनों को इस तकलीफ से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने उज्जवला योजना शुरू की, जिसके अंतर्गत गरीबों को 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कोई गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए उन्होंने आयुष्मान भारत योजना शुरू की। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में देश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा था। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, लेकिन हितग्राही तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं, 85 पैसे दलाल और बिचौलिए खा जाते हैं। इस भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पद संभालते ही करीब 55 करोड़ जनधन खाते खोले। सारी योजनाओं का पैसा इन्हीं खातों में आता है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो पूरा एक रुपया खाते में पहुंचता है और दलाल-बिचौलिए मुंह देखते रह जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकारों की सभी जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना है और घर-घर जाकर हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। घर-घर जाकर लाभार्थियों के साथ सामाजिक नेताओं से किया संपर्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत पन्ना विधानसभा के वार्ड क्र. 24, 25 एवं 26 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क किया। बस्ती के निवासियों के साथ चौपाल पर चर्चा की और सामाजिक नेताओं से संपर्क किया।चंदला में आयोजित सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार एवं जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक श्री अरविन्द पटेरिया, श्री सुरेंद्र चौरसिया, श्री पंकज पांडे, श्री अरविंद त्रिपाठी, श्री अरविंद बुंदेला, श्रीमती शोभा खटीक, श्री करुणेन्द्र प्रताप सिंह, श्री गौरव दीक्षित, श्री लखन अवस्थी, श्री नाथूराम पटेल, श्री चतुर सिंह, श्री दिलीप पाल, श्री मनोज दीक्षित एवं श्री अनुपम निगम उपस्थित रहे। वहीं पन्ना में आयोजित सम्मेलन को पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी श्री उमेश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, श्री सदानंद गौतम, श्री रामअवतार पाठक, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, श्री रामबिहारी चौरसिया, श्री सुधीर अग्रवाल, श्रीमती उषा सोनी, श्री … Read more

हीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

जयपुर राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को शासन सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में बढ़ती गर्मी, संभावित हीट वेव और अन्य मौसमी आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. किरोडी लाल ने वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों से व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि हीट वेव से प्रभावित लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में  पेयजल की नियमित आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति की स्थिरता और विद्यालयों में दोपहर की छुट्टी या समय परिवर्तन, डिहाईड्रेशन से बचने के लिए जगह—जगह ओआरएस केन्द्र, मनरेगा के साथ अन्य निजी फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के समय में परिवर्तन तथा पानी और छाया जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। डॉ.मीणा ने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए, गर्मी से विशेष रूप से प्रभावित वर्गों जैसे निर्माण श्रमिक, बुजुर्ग एवं बच्चों के लिए अतिरिक्त सावधानियाँ बरती जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव लम्बे समय तक रहेगी, इस कारण सभी विभाग अलर्ट रहें और सुनिश्चत करें कि किसी भी व्यक्ति कि इस गर्मी में हीट वेव के कारण मौत न हो। बैठक में आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनन्द कुमार, पंचायती राज (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड सहित  जलदाय विभाग, बिजली विभाग एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

जयपुर पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने कहा कि वनरक्षकों के लिए वन एवं वन्यजीव की रक्षा करना एक चुनौती का कार्य हैं, जिसे उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं सजगता से करना होगा। श्री संजय शर्मा ने बुधवार को राजस्थान वानिकी एवं वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित 120 वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र के 972 वनरक्षकों की गांडिव स्टेडियम, जयपुर में प्रस्तुत सामूहिक पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। इस वर्ष लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे- श्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पौधारोपण को एक जन अभियान बनाने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘मिशन हरियालो’ के तहत गत वर्ष प्रदेश भर में 7 करोड़ पौधे लगाए गए तथा बजट  2025-26 की घोषणा की अनुपालना में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही 1750 वनरक्षकों के पदों का सृजन भी किया गया है। श्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हुए उत्कृष्ट कार्यों का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विशेष उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि श्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देश में वन विभाग पौधों के वितरण के लिए सजगता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए मॉनिटरिंग की भी अनूठी व्यवस्था की गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने वनरक्षक प्रशिक्षुकों को पासिंग परेड की बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कहा कि दीक्षांत परेड के सहभागी प्रशिक्षणार्थियों के कॅरियर का नया अध्याय प्रारम्भ हुआ है। प्रशिक्षण से तकनीकी कुशलता, प्रक्रियागत एवं कानूनी जानकारी के साथ टीम भावना का विकास होता है। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के जीवन का मुख्य पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह नौकरी ही नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति ट्रस्टी के रूप में कार्य करने का महान अवसर है। उन्होंने कहा कि वन विभाग निरन्तर पर्यावरण संतुलन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है, जिसमें वनरक्षकों का प्रमुख कर्तव्य है कि वे वन एवं वन्यजीवों की रक्षा की जिम्मेदारियों को मुस्तैदी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि वनरक्षक के रूप में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण का दायित्व का निर्वहन करने के साथ ही वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामवासियों के हितों की रक्षा का भी कार्य करें। मानव जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण महत्वपूर्ण विषय है, उसकी सुरक्षा का दायित्व मिलना एक राजकीय कार्य के साथ पुनीत कार्य भी है। कार्यक्रम में हॉफ श्री अरिजीत बनर्जी ने कहा कि वन विभाग पब्लिक डीलिंग वाला विभाग वाला विभाग है, ऐसे में वनरक्षकों की महती जिम्मेदारी बन जाती है कि वे आमजन के हित में विनम्रता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि वनरक्षक राज्य के वन  एवं वन्यजीवों की रक्षा करें औऱ कुशलता पूर्वक कार्य करके विश्व भर में देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाये। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण, श्रम एवं विधि) श्री वेंकटेश शर्मा ने अतिथियों एवं वनरक्षकों के परिवारजनों का स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि वनरक्षकों को अनुशासन के साथ प्रशिक्षण दिया गया है जिससे वे अपने कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन कर सकेंगे। राजस्थान वानिकी एवं वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान निदेशक श्रीमती शैलजा देवल ने कहा कि आरडब्ल्यूएफटीआई ने इस वर्ष 18 सेटेलाइट प्रशिक्षण केन्द्रो पर 119 वां एवं 120वां वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण संचालित किया। 963  वनरक्षकों को 4 माह का प्रशिक्षण अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, अलवर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर केंद्रों पर दिया गया है, जो कि वन विभाग के पहली बार हुआ हैं। उन्होंने सभी विभागों और संस्थाओं को इस प्रशिक्षण में सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण सत्र मे टॉपर रहे वनरक्षकों को शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। वन रक्षकों द्वारा रोमांचक कमांडो कॉम्बैट कार्यवाही का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) श्री पवन कुमार उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुश्री शिखा मेहरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य, आयोजना एवं वन बंदोबस्त) श्री अनुराग भारद्वाज, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री केसीए अरुण प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक श्री राजीव चतुर्वेदी सहित  वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थियों के परिजन उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet