LATEST NEWS

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस और पूर्व अधिकारियों-कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर  भिलाई नगर निगम में वर्ष 2018 से लंबित सेवानिवृत्त व  दिवंगत अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है। वर्षों से लंबित जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स का भी भुगतान अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया है। लंबे समय से इन राशियों का इंतजार कर रहे भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा मृत अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजनों ने इस पर खुशी जताते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने भिलाई नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ साव के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर आभार जताया और धन्यवाद दिया। भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त व दिवंगत अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी के वर्ष 2018 से भुगतान नहीं होने की बात संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया था। उन्होंने पिछले दो वर्षों से लंबित अधिकारियों-कर्मचारियों के जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स के भी भुगतान की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए संचित निधि से 10 करोड़ 85 लाख 36 हजार रुपए तथा जीपीएफ/सीपीएफ एवं अवकाश नगदीकरण के भुगतान के लिए लीज फ्री-होल्ड की राशि से चार करोड़ 36 लाख 38 हजार रुपए के भुगतान की अनुमति भिलाई नगर निगम को दी है। विगत 3 अप्रैल को राज्य शासन द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने के दो दिनों के भीतर ही 300 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के खातों में 15 करोड़ रुपए अंतरित कर दी गई है। ग्रेच्युटी एवं अन्य राशि मिलने से खुश सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा मृत अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजन, भिलाई नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर आभार जताया और धन्यवाद दिया। ये सभी लंबे समय से इन राशियों के भुगतान की बाट जोह रहे थे। किसी के यहां बेटी की शादी थी, तो किसी को इलाज या मकान बनाने के लिए राशि की जरूरत थी। उप मुख्यमंत्री साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी संवेदनशील पहल और नेतृत्व से ही आज सैकड़ों परिवारों के बीच बहुत ही सुखद क्षण आया है। अनेक मायूस परिवारों में मुस्कुराहट लौटी है। हम सभी परिवारों की ओर से आपको धन्यवाद देते हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं। साव से मुलाकात के दौरान स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के सर्वसंजय शर्मा, शरद दुबे, विष्णु चन्द्राकर, शशिभूषण मोहंती, कृष्णा देशमुख, सुरेन्द्र सोनबेर, वामन राव, विनय मेश्राम, संतोष पाण्डेय, रामायण सिंह, थानूराम साहू, टहल राम साहू, सुरीता चतुर्वेदी और सुशालिनी गुरव मौजूद थीं।

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ गत सप्ताह में 314 कार्रवाई कर 152 वाहन मशीनरी किये जब्त

जयपुर खान विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 अप्रेल से 8 अप्रेल के दौरान अवैध खनन, खनिज परिवहन और खनिज भण्डारण के खिलाफ 314 कार्रवाई को अंजाम देते हुए 152 वाहन मशीनरी जब्त की है। इस दौरान समूचे प्रदेश में 24 हजार 461 टन से अधिक अवैध भण्डारित खनिज जब्त किया गया है वहीं अलग अलग पुलिस थानों में 43 एफआईआर दर्ज कराई गई है और 26 गिरफ्तारी हुई है। खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 2 अप्रेल को खान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के निर्देशों में कार्रवाई जारी हैं। मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस श्री पीआर आमेटा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निदेशक माइंस श्री दीपक तंवर ने बताया कि समूचे प्रदेश से अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 4 करोड़ 30 लाख रुपए के जुर्माने के साथ ही 1 करोड़ 89 लाख 44 हजार रुपये वसूल कर राजकोष में जमा कराये गये हैं। गत 7 दिवस में की गई कार्रवाई में खनि अभियंता ब्यावर श्री जगदीश मेहरावत ने प्रदेश में सर्वाधिक 7513 टन अवैध भण्डारित खनिज को जब्त किया है। कुल 9 कार्रवाई में 92 लाख 16 हजार का जुर्माना लगाया है। एमई उदयपुर श्री आसिफ अंसारी ने प्रदेश में सर्वाधिक 30 कार्रवाइयां की है। एमई चित्तोड श्री सिद्धिकी ने सर्वाधिक 33 लाख 82 हजार की जुर्माना वसूला है। एमई बूंदी द्वितीय श्री सहदेव सहारण ने 4893 टन खनिज जब्त किया है, एएमई बारां श्री भंवर लाल लबाना ने 2316 टन अवैध भंडारित खनिज जब्त व 13 लाख 49 हजार की जुर्माना राशि वसूली है। अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय व उदयपुर श्री महेश माथुर के मार्गदर्शन में उदयपुर में सर्वाधिक कार्रवाई की गई है। एसएमई उदयपुर श्री एसपी शर्मा की टीम ने कार्यक्षेत्र में 66 कार्रवाई, 1729.99 टन खनिज जब्ती, 10 एफआईआर, 8 गिरफ्तारी और 18 वाहन जब्त किये हैं। उदयपुर के बाद सर्वाधिक कार्रवाई अतिरिक्त निदेशक श्री योगेन्द्र सिंह सहवाल व एसएमई श्री देवेन्द्र गौड की टीम ने अपने कार्यक्षेत्र में 49 कार्रवाई करते हुए 2702.5 टन खनिज जब्ती, 36.664 लाख जुर्माना, 34.96 लाख का जुर्माना वसूली, 10 एफआईआर, 5 गिरफ्तारी और 52 वाहन मशीनरी जब्त किये हैं। एसएमई भीलवाड़ा श्री ओपी काबरा की टीम में एमई भीलवाड़ा श्री महेश शर्मा, बिजोलिया श्री प्रवीण अग्रवाल, चित्तोड श्री सिद्धीकी और निम्बाहेडा में 39 कार्रवाई में 938 टन खनिज जब्ती, 30.528 लाख का जुर्माना, 34.348 लाख का जुर्माना वसूली, 5 एफआईआर और 11 वाहन मशीनरी जब्त की है। एसएमई कोटा श्री अविनाश कुलदीप की टीम ने क्षेत्र में 30 कार्रवाई कर 7343 टन खनिज जब्ती, 107 लाख से अधिक का जुर्माना, 21 लाख से अधिक का जुर्माना वसूली की गई है। अतिरिक्त निदेशक जयपुर श्री एमपी मीणा के मार्गदर्शन में एसएमई जयपुर और अजमेर द्वारा कार्रवाई की गई है। एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत की टीम ने अपने कार्यक्षेत्र में 24 कार्रवाई कर 519 टन खनिज जब्ती, 15.43 लाख का जुर्माना और 13.499 लाख की वसूली की है। एसएमई अजमेर श्री जय गुरुबख्सानी की टीम ने क्षेत्र में 25 कार्रवाई करते हुए 8160 टन खनिज जब्ती, 99 लाख से अधिक का जुर्माना, सात लाख से अधिक की वसूली और 20 वाहन जब्त किये हैं। एसएमई बीकानेर श्री एनके बैरवा, की टीम ने क्षेत्र में 11 कार्रवाई और एसएमई भरतपुर श्री सुनील शर्मा की टीम ने और एसएमई राजसमंद श्री अनिल खमेसरा की टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई की है। एसएमई विजिलेंस जयपुर श्री प्रताप मीणा की टीम ने 7 कार्रवाई कर 5.75 लाख की वसूली की है। राज्यभर से विजिलेंस टीमों द्वारा भी कार्रवाई जारी है। जयपुर और अलवर टीम द्वारा कार्रवाइयां— एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत और विजिलेंस श्री प्रताप मीणा के मार्गदर्शन में खनि अभियंता जयपुर श्री श्याम कापड़ी की टीम ने सामरेड खुर्द पहाडी में अवैध खनन करते दो जेसीबी, 4 ट्रेक्टर ट्राली, एक ट्रेक्टर ट्राली मय पत्थर जब्त की है। तड़के ही एमई अलवर श्री मनोज शर्मा और एएमई श्री पुष्पेन्द्र सिंह की टीम ने भुजाका नोगंवा में एक जेसीबी, एक डंपर जब्त किया है। इसके साथ ही एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।

महावीर जयन्ती पर कल देशभर में इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया

नई दिल्ली अप्रैल महीना अपने साथ कई छुट्टियों और त्योहारों का बहार लेकर आता है, और इस बार 10 अप्रैल को एक खास अवसर पर पूरे देश में अवकाश रहेगा। इस दिन महावीर जयन्ती का उत्सव मनाया जाएगा, जो जैन धर्म के महानायक भगवान महावीर की जयंती है। देशभर में इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, जिससे आपकी जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। अगर आपके पास कोई बैंक से संबंधित काम बाकी है, तो बेहतर होगा कि उसे पहले ही निपटा लें।  कौन-कौन से शहरों में रहेगा बैंक बंद? RBI की छुट्टी लिस्ट के मुताबिक, 10 अप्रैल को महावीर जयन्ती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जैसे प्रमुख शहरों में सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दिन बैंकों में कोई लेन-देन नहीं होगा, इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्यों को पहले ही पूरा कर लें। अप्रैल में होने वाली अन्य छुट्टियां: अप्रैल का महीना त्योहारों और अवकाशों से भरा हुआ है, और यह माह राज्य स्तर पर भी विशेष महत्व रखता है। महावीर जयन्ती के बाद, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ कई अन्य त्योहारों का आयोजन होगा, जैसे विशु, बिजू महोत्सव और तमिल नववर्ष दिवस। इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 21 अप्रैल को गरिया पूजा जैसी महत्वपूर्ण छुट्टियां भी आएंगी। इसलिए, यदि आपके पास इस महीने कुछ महत्वपूर्ण काम हैं, तो वक्त रहते उसे निपटाना बेहद जरूरी है ताकि आप किसी भी छुट्टी या सार्वजनिक अवकाश से प्रभावित न हों।

योगी सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 16 कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अभी तक राज्य कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता 53 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका एलान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया है। सरकार ने बताया कि यह निर्णय एक जनवरी 2025 से लागू होगा।

रायपुर : डॉ. लवली शर्मा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

रायपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. सुश्री लवली शर्मा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा वर्तमान मे दयालबाग शैक्षणिक संस्थान आगरा (उत्तर प्रदेश) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत् हैं।     डॉ. शर्मा का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन) अधिनियम 2021 की धारा 12 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच टक्‍कर हो रही है। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 18वें सीजन का पहला मैच हारने के बाद गुजरात जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। आज अपने घर पर गुजरात चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर राजस्‍थान रॉयल्‍स भी आज तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। राजस्‍थान ने जीता टॉस राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्‍थान की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। वानिंदु हसरंगा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में फजलहक फारूकी की अंतिम 11 में एंट्री हुई है। वहीं गुजरात ने कोई चेंज नहीं किया है। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।   राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।  

कांग्रेस ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में विधानसभा घेराव किया था, अब मामला दर्ज

ओडिशा ओडिशा में पुलिस ने विधानसभा घेराव के दौरान हुई हिंसा के मामले में कांग्रेस के 11 वरिष्ठ नेताओं और 5,000 अज्ञात पार्टी समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 27 मार्च को हुई, जब कांग्रेस ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान हिंसक झड़पों में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। इन नेताओं पर दर्ज हुई FIR यह मामला 28 मार्च को राजधानी पुलिस स्टेशन में प्रभारी निरीक्षक दयानिधि नायक की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था, लेकिन मामले का विवरण बुधवार को मीडिया के सामने लाया गया। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास के अलावा, जिन अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम, विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति, रमेश चंद्र जेना, पबित्रा सौंटा, सागर चरण दास, प्रफुल्ल चंद्र प्रधान, मंगू खिला, सीएस राजेन एक्का, एमडी मोकिम और सुरेश चंद्र राउत्रे शामिल हैं। 3 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं और 5,000 अज्ञात पार्टी सदस्यों ने गैरकानूनी तरीके से एकत्र होकर दंगा किया, लोक सेवक के खिलाफ आपराधिक बल का प्रयोग किया और सार्वजनिक सुरक्षा में बाधा डाली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 6 प्याऊ घर का शुभारंभ

बिलासपुर भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक माह तक निरंतर चलने वाले प्याऊ घर का आज सम्पूर्ण राज्य में एक साथ  शुभारंभ हुआ। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला में 6 स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव के करकमलों से हुआ। ग्रीष्मकाल की तीव्र गर्मी को देखते हुए प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के 6 अलग – अलग क्षेत्रों में 9 अप्रैल को प्याऊ घर का भव्य उद्घाटन डॉ. सोमनाथ यादव  के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त  चंद्रप्रकाश बाजपेयी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी,राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव, व सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री भूपेंद्र शर्मा उपस्थित थे।      प्याऊ घर के उद्घाटन के साथ ही जिला संघ बिलासपुर के द्वारा डॉ. सोमनाथ यादव का जन्म दिवस भी मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमनाथ यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स हर उस स्थान पर तैयार रहते हैं, जहां जनता के प्रति सेवा देने का कार्य संचालित हो। यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है,बल्कि स्काउटिंग के मूल सिद्धांत – सेवा, त्याग और समर्पण का वास्तविक स्वरूप भी प्रस्तुत करता है। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे प्याऊ घरों के विषय में जानकारी दिया गया l         कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के मुख्यालय आयुक्त गाइड श्रीमती गायत्री तिवारी(प्राचार्य सेजेस सरकंडा),जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव , जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला सचिव लता यादव , जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी , जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव, स्काउटर – शत्रुहन लाल सूर्यवंशी , अनील सोनवानी, शशांक विश्वकर्मा निखिल सिंह,गाइडर – सुष्मिता शर्मा, डॉ.भारती दुबे,अपर्णा सारखेल,स्वाति हार्डिकर,किरणबाला पाण्डेय,रत्ना कश्यप, डॉ.पूनम सिंह,आरती राय, उषा रानी नेताम, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी बृजवासी, रागनी चौधरी, अनीता दान, शशिकला साहू, देवकिरण साहू  , निशा साहू एवं निधि कश्यप , जिले के  स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स, स्काउटर – गाइडर मुख्य रूप से समिल्लित हुए।

शहरों में सड़कों के किनारे पेशाब से लोग बाज नहीं आ रहे, शख्स मंत्रालय के बाहर ही सड़क पर पेशाब करता दिख रहा

नई दिल्ली गांवों में जिस तरह खुले में शौच की समस्या अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाई है उसी तरह शहरों में सड़कों के किनारे पेशाब से लोग बाज नहीं आ रहे। देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अलग नहीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मंत्रालय के बाहर ही सड़क पर पेशाब करता दिख रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर सिविक सेंस की याद दिला रहे हैं। 6 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेंद पैंट शर्ट पहना एक शख्स फुटपाथ पर पेशाब करता दिख रहा है। उसके सामने ‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय’ लिखा है। लोदी रोड स्थित इस मंत्रालय के बाहर किसी कार चालक ने फुटपाथ पर पेशाब करते शख्स को टोका। वह वीडियो बनाते हुए कहता है, ‘अरे चाचा, वो मूत्रालय नहीं मंत्रालय लिखा है।’ देसी मोजितो नाम के एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, ‘कोई सिविक सेंस नहीं है और फिर वो सरकार को दोष देंगे। जो लोग कह रहे हैं कि सरकार को और ज्यादा पब्लिक टॉयलेट बनाना चाहिए उन्हें बता दूं कि दीवार के आगे ही पब्लिक टॉयलेट मौजूद है।’ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस पर मीम भी बना डाले तो कुछ ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए सड़कों पर और शौचालय बनाने की मांग की। वहीं, कुछ ने इसे लोगों की आदत का मामला बताया।

मंत्री सिलावट ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप किया श्रमदान

जल की बूंद-बूंद का संरक्षण करें : मंत्री सिलावट मंत्री तुलसी राम सिलावट ने ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप श्रमदान किया मंत्री सिलावट ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप किया श्रमदान भोपाल जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसी राम सिलावट ने बुधवार को ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करने का आह्वान किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प को पूरा करने और नदियों एवं तालाबों के संवर्धन के लिए प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जल स्रोतों के संरक्षण, जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य व्यापक पैमाने पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सभी अपनी सक्रिय भागीदारी से सफल बनाएं। केरवा डैम, भोपाल के समीप जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजित किए गए श्रमदान कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, तीरथ मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, सरपंच श्रीमती मीरा तोमर, पर्यावरण विद अभिलाष खांडेकर, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को जल स्रोतों के सौंदर्यीकरण और गहरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के तालाबों पर हर प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के भी सख्त निर्देश दिए। सिलावट ने कहा कि जल संकट का समाधान जल गंगा संवर्धन अभियान में निहित है। उन्होंने झाबुआ जिले की प्रसिद्ध हलमा प्रथा से प्रेरणा लेते हुए सभी से अपने जीवन में कम से कम 1 घंटा श्रमदान करने का आग्रह किया। मंत्री सिलावट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के संकल्प को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से पूरा किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सिलावट ने मध्य प्रदेश में अगले पांच वर्षों में सिंचाई रकबे को 65 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने के लक्ष्य की भी बात कही। मंत्री सिलावट ने वहां उपस्थित सभी लोगों को जल संसाधनों की रक्षा और संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम सभी का है और इसकी सफलता की नींव प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर टिकी हुई है।  

राज्य में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुपोषण और कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन

रायपुर राज्य में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुपोषण और कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से 8 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का व्यापक रूप से आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सभी विभाग प्रमुखों को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।     पोषण पखवाड़ा की शुरुआत 8 अप्रैल को साइकिल और बाइक रैली तथा पोषण रथ के माध्यम से की गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कुपोषण से मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनसमुदाय की भागीदारी से विभिन्न तिथियों पर खास गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।     महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों  ने बताया कि इस दौरान जीवन के पहले 1000 सुनहरे दिनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण, स्तनपान और पूरक आहार की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माताओं की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई है।     पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों में कुपोषण प्रबंधन, मोटापे की रोकथाम, संतुलित आहार की महत्ता, जंक फूड के दुष्प्रभाव और स्वच्छता के महत्व पर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। ‘हमर स्वस्थ लईका‘ अभियान के तहत आंगनबाड़ी के बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन किया जा रहा है।     इसके अलावा, किशोरी बालिकाओं और माताओं में एनीमिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत हीमोग्लोबिन जांच की जा रही है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्लास्टिक उपयोग में कटौती का संदेश भी दिया जा रहा है।     सभी गतिविधियों को ‘जन आंदोलन डैशबोर्ड‘ पर दर्ज किया जा रहा है, ताकि प्रयासों की मॉनिटरिंग और मूल्यांकन संभव हो सके। पोषण पखवाड़ा राज्य के नागरिकों को सुपोषित और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आ रहा है, जिसमें जनभागीदारी और विभागीय समन्वय की विशेष भूमिका है।

यह भारत का महानिर्माण काल है, जिसमें प्रत्येक नागरिक, संस्था और संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र के रूप में वैश्विक क्षितिज पर उभर रहा है। यह भारत का महानिर्माण काल है, जिसमें प्रत्येक नागरिक, संस्था और संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल सफल रिट्रीट भोपाल में एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ऑल इंडिया काउंसिल मीट-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने एसोसिएशन के सभी प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों प्रतिनिधियों को सम्मानित किया अब हम दुश्मन को घर में घुसकर जवाब देते है उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आशा और संभावनाओं की दृष्टि से देख रही है। भारत वह राष्ट्र है जो विश्व में शांति स्थापित करने की सामर्थ्य रखता है। आज का भारत अपने निर्णय अंतर्राष्ट्रीय दबाव में नहीं, बल्कि वैश्विक हित में लेता है। हमारी सेनाएं पूरी मजबूती के साथ खड़ी हैं। अब वह समय नहीं जब हम ज़मीन पर विजय के बाद टेबल पर हार जायें, अब हम दुश्मन को घर में घुसकर जवाब देते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भारतीय सेना के साथ जुड़कर कार्य करना गौरव और राष्ट्रसेवा का अवसर है। एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन के सदस्य सैन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। सैन्य क्षेत्र में उत्पादों की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रतिबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और एसोसिएशन इन सभी मानकों पर खरा उतर रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। भविष्य में हथियार भी भारतीय होंगे उन्हें चलाने वाले भी स्वदेशी होंगे। एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन के सदस्य भारतीय सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत माता की सेवा कर रहे हैं, यह अत्यंत गर्व की बात है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 80 जिलों से आए एसोसिएशन के पदाधिकारी, बिल्डर्स, सैन्य क्षेत्र से जुड़े अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  

हाउस ऑफ पुचका रायपुर की संस्थापक ईशा पटेल ने पीएम मोदी को बताई अपनी बिजनेस जर्नी

रायपुर पीएम नरेंद्र मोदी ने रायपुर की युवा उद्यमी से बातचीत की है। इसका वीडियो सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर पोस्ट किया है। सीएम ने लिखा कि आसमान की कोई सीमा नहीं होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर की एक युवा उद्यमी और हाउस ऑफ पुचका की संस्थापक से बातचीत की। इन्होंने घर पर खाना पकाने से लेकर एक सफल कैफे व्यवसाय स्थापित करने तक की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। ईशा का रायपुर में गोलगप्पे (गुपचुप) का कैफे है। हाउस ऑफ पुचका नाम का ये स्टार्टअप हाल ही में ईशा ने शुरू किया है। बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कर चुकीं ईशा मुंबई की एक कंपनी में 6 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर काम कर रही थीं। कॉर्पोरेट कंपनी में काम से उब चुकीं 23 साल की ईशा ने, अपना बिजनेस शुरू करने का सोचा। दोस्तों और परिवार के लोगों से मिले सपोर्ट के बाद उन्होंने इसे शुरू किया। 6 लाख रुपए का मुद्रा लोन लिया। फंडिंग एजेंसियों ने शुरू में नहीं जताया भरोसा ईशा बताती हैं जब मैंने फंडिंग के बारे सोचा तो लोन चाहिए था। तब मेरी उम्र 22 थी, इस उम्र में बैंक लोन दें और ये पैसे कैसे वापस बैंक को हम लौटाएंगे, इसे लेकर फंडिंग एजेंसी भरोसा नहीं जता पा रही थीं। ऐसे में मैंने रिसर्च किया तो सरकारी योजना के बारे पता चला और हमें मदद मिली। हर महीने की 50 हजार की सैलरी छोड़ना रिस्क था PM नरेंद्र मोदी ने ईशा से मुलाकात में कहा कि आपने इतना रिस्क लिया। आपके दोस्त इसपर क्या सोचते हैं, ईशा ने जवाब में बताया कि प्रॉपर रिसर्च के साथ काम करें तो रिजल्ट मिलते हैं। दैनिक भास्कर से चर्चा में ईशा ने कहा कि अच्छी सैलरी छोड़ कर आना रिस्क तो था ही मगर काम करने के दौरान कुछ सेविंग की और कैफे बिजनेस के बारे में लगातार दोस्तों से बात की। स्टडी किया तो समझ आया कि कैसे प्रॉफिट जनरेट किया जाए। इसके बाद काम शुरू किया, आज रिस्पॉन्स अच्छा है। अहमदाबाद से ली मशीन ईशा ने बताया कि हम 5 तरह के चटपटे पानी के साथ गोलगप्पे सर्व करते हैं। कोलकाता वाला पानी खूब पसंद किया जाता है। इसलिए हमनें अपने स्टार्टअप का नाम हाउस ऑफ पुचकास रखा। इसके लिए हमनें अहमदाबाद से मशीनें मंगवाई हैं, जो हाइजीन के साथ गोलगप्पे तैयार करती है। ईशा ने बताया कि उनका परिवार रायपुर के खमतराई में रहता है। पिता नवीन पटेल बिजनेसमैन और मां रश्मि होममेकर हैं। PM Mudra Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंटरप्रेन्योर ईशा पटेल की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और हाउस ऑफ पुचका की संस्थापक ईशा पटेल के बीच बातचीत इस प्रकार है… लाभार्थी ईशा पटेल– सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं। मुसीबतें होंगी और मुश्किलें भी आएंगी, जो संघर्ष करेगा, वही सफलता पाएगा। ईशा पटेल– I am the founder of हाउस ऑफ़पुचका. घर पर खाना-वाना बनाते थे तो हाथों में टेस्ट अच्छा था, तो सबने सजेस्ट किया कि आप कैफे फील्ड में जाओ। फिर उसमें रिसर्च करके पता चला कि प्रॉफिट मार्जिन वगैरा भी अच्छा है, तो फूड कॉस्ट वगैरा मैनेज करेंगे, तो आप एक सक्सेसफुल बिजनेस रन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी– एक यूथ, एक जनरेशन है, कुछ पढ़ाई की तो उनको लगता है कि नहीं-नहीं मैं तो कहीं नौकरी करके सेटल हो जाऊंगा, रिस्क नहीं लूंगा। आप में रिस्क टेकिंग कैपेसिटी है। ईशा पटेल– जी। प्रधानमंत्री मोदी– तो आपके रायपुर के भी दोस्त होंगे और corporate वर्ल्ड के दोस्त होंगे, स्टूडेंट दोस्त भी होंगे। उन सब में इसकी क्या चर्चा है? क्या सवाल पूछते हैं? उनको क्या लगता है? ऐसा कर सकते हैं? करना चाहिए, उनको भी आगे आने का मन करता है? ईशा पटेल– सर, मैं जैसे कि अभी मेरी ऐज 23 ईयर्स है, तो मेरे पास अभी रिस्क टेकिंग एबिलिटी भी है, और टाइम भी है, तो यही समय होता है, मैं ना यूथ को लगता है कि हमारे पास फंडिंग नहीं है, बट वह गवर्नमेंट स्कीम्स के बारे में अवेयर नहीं है, तो मैं अपनी साइड से यहीं उन्हें सजेशन देना चाहूंगी, आप थोड़ा रिसर्च करो, जैसे मुद्रा लोन भी है, वैसे पीएम ईजीपी लोन भी है, कई लोन जो आपको विदाउट mortgage मिल रहे हैं, तो अगर आप में पोटेंशियल है तो आप जब ड्रॉप करो, क्योंकि sky has no limits for you, तो आप बिजनेस करिए और जितना चाहे उतना grow कर सकते हैं। PM मोदी ने किया स्टार्टअप के लिए इंस्पायर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर ये मिट-अप किया। प्रधानमंत्री ने यूथ को स्टार्टअप के लिए इंस्पायर करते हुए बताया कि मुद्रा लोन से वो ये काम कर सकते हैं। शुरुआत में 50,000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक के लोन का दायरा था। अब इसे बढ़ाकर अब 20 लाख रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत 52 करोड़ का लोन अब तक दिया गया है। आप भी ले सकते हैं लोन और शुरू करें स्टार्टअप 2015 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर छोटे कारोबार को बिना किसी जमानत के लोन मुहैया कराना है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन ले सकता है।     इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके तहत बिना गारंटी के लोन मिलता है। इसके अलावा लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है।     लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाले खर्चों का पेमेंट उससे कर सकता है।     ये लोन वाणिज्यिक (कमर्शियल) बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, छोटे फाइनेंस बैंकों, सहकारी बैंकों, माइक्रो-फाइनेंस संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में आवेदन देकर पाया जा सकता है।

दुनिया की दो बड़ी आर्थिक महाशक्तियों (अमेरिका और चीन) के बीच व्यापार युद्ध गहरा गया, पूरी दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मुख्य व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी चीन पर 104 फीसदी का जवाबी शुल्क लगा दिया है। इससे दुनिया की दो बड़ी आर्थिक महाशक्तियों (अमेरिका और चीन) के बीच व्यापार युद्ध गहरा गया है। ट्रंप प्रशासन की नई शुल्क दरें बुधवार (9 अप्रैल) मध्यरात्रि से ही लागू हो चुकी हैं। ट्रंप ने इससे पहले 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी, जिसके जरिए चीन पर तब 34 फीसदी का अतिरिक्त टैक्स लगाया गया था। इस पर पलटवार करते हुए चीन ने भी अमेरिकी सामानों के आयात पर 34 फीसदी का टैक्स लगा दिया था। चीन के पलटवार के बाद ट्रंप प्रशासन ने चीन से 24 घंटे के अंदर शुल्क हटाने को कहा था और ऐसा नहीं करने की स्थिति में चीनी वस्तुओं पर 50 फीसदी अतिरिक्त शुल्क और लगाने की धमकी दी थी। जब चीन अमेरिकी धमकी के आगे नहीं झुका तो मंगलवार तक दी गई मियाद खत्म होते ही ट्रंप प्रशासन ने चीन पर 50 फीसदी यानी कुल मिलाकर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। चीन-अमेरिका व्यापार का क्या हिसाब-किताब? दोनों देशों के रुख से साफ हो गया कि कोई भी पक्ष नरमी बरतने के मूड में नहीं है और दोनों ही देश अंत तक व्यापार युद्ध लड़ने को तैयार हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दो आर्थिक महाशक्तियों की आपसी लड़ाई की पूरी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा। इसका अर्थ इन दोनों देशों के व्यापार आंकड़े में छिपा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दोनों आर्थिक दिग्गजों ने करीब 585 अरब डॉलर मूल्य के सामान का व्यापार किया था। इनमें से अमेरिका ने चीन से 440 अरब डॉलर मूल्य के सामान आयात किए, जबकि एशियाई दिग्गज ने 145 अरब डॉलर मूल्य के यूएस उत्पाद आयात किए। यानी अमेरिका का व्यापार असंतुलन 295 अरब डॉलर का रहा है, जिसे वह टैरिफ लगाकर पाटने की कोशिशों में जुटा है। क्या-क्या हो जाएगा महंगा? चीन ने अमेरिका से सबसे ज्यादा सोयाबीन आयात किया है। इसे 4.40 करोड़ सुअरों के खिलाने के लिए मंगवाया है। इसके बाद बड़ी मात्रा में अमेरिका से फार्मास्यूटिकल्स और पेट्रोलियम उत्पाद मंगवाए हैं, जबकि अमेरिका चीन से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर और खिलौने आयात करता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों के लिए बैटरी भी चीन से ही निर्यात किया जाता है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन से अमेरिका में होने वाले आयात में सबसे बड़ा हिस्सा स्मार्टफोन का है, जो कुल आयात का 9 फीसदी है। इन स्मार्टफोन्स का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी एप्पल के लिए चीन में बनाया जाता है। अब ट्रंप के 104 फीसदी के जवाबी शुल्क से यह स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका में इन सामानों की कीमतों में भारी उछाल आने की संभावना है और इसका बोझ कहीं न कहीं अमेरिका जनता की जेब पर ही पड़ने वाला है। हालांकि, इस प्रतिशोध में अमेरिका से आयातित सामान की कीमतें भी चीन में बढ़नी तय हैं, जिसका बोझ चीनियों को उठाना पड़ेगा। इस जंग का पूरी दुनिया पर क्या असर? इस व्यापार युद्ध का पहला असर तो दुनिया भर के शेयर बाजारों पर दिखने लगा है। बुधवार को चीन का ब्लू-चिप सीएसआई300 इंडेक्स 1.2 प्रतिशत नीचे खुला, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.1 प्रतिशत गिरा। भारतीय शेयर बाजार में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। बाजा विशेषज्ञ इस टैरिफ वार से ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट आने और मंदी आने की आशंका जता रहे हैं। विशेषज्ञ चीन की जीडीपी में गिरावट की आशंका भी जता रहे हैं। गोल्डमैन सैक्स और बीएनपी पारिबा के अनुसार, 54 फीसदी टैरिफ पर ही 2025 में चीन की जीडीपी में 2.4 फीसदी की गिरावट आ सकती है। बड़ी बात यह है कि कोविड महामारी और आर्थिक मंदी से पहले ही चीनी अर्थव्यवस्था डगमग हाल में है और अभी संभल ही रही थी, तभी अमेरिकी टैरिफ से एक बार फिर चीन का आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह भी है कि इस व्यापार युद्ध में चीन अकेली ऐसी अर्थव्यवस्था नहीं होगी जिसे संकट झेलना पड़ेगा। अमेरिका को तो भुगतान करना ही होगा, साथ में कई पड़ोसी वियतनाम, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन-अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 43% अमेरिका में चीनी माल के दाम में बढ़ोत्तरी की वजह से उसकी मांग घट सकती है। इसके फलस्वरूप चीनी सामान आस-पड़ोस के बाजारों पर कब्जा कर सकता है। इससे उन देशों में उत्पादन, रोजगार और बाजार प्रभावित हो सकता है। इससे कई देशों में मंदी आ सकती है। भारत की अर्थव्यवस्था भी इससे अछूती नहीं रह सकती है। वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फिति और मंदी का खतरा इसलिए भी गना हुआ है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यस्था में IMF के अनुसार अमेरिका और चीन की हिस्सेदारी करीब 43 फीसदी की है।

भारत से यूरोप तक बनेगा सीधा रास्ता, अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी लाने को लेकर पीएम मोदी की सऊदी अरब के नेताओं से होगी बात

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी अप्रैल के तीसरे सप्ताह में सऊदी अरब जा सकते हैं। अभी तारीखों पर अंतिम फैसला होना बाकी है, लेकिन उनका दौरा करीब-करीब तय हो गया है। दो दिनों का उनका यह दौरा होगा, जिसमें वह सऊदी अरब के नेताओं के साथ कारोबार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा संबंधों को लेकर बात करेंगे। इसके अलावा एक बड़ा एजेंडा IMEC यानी इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर भी होगा। इस पर जी-20 समिट के दौरान सहमति बनी थी और अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी लाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब के नेताओं से बात होगी। भारत से यूरोप तक बनने वाले रास्ते में सऊदी अरब भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो दुनिया का सबसे ताकतवर इस्लामिक मुल्क है। चार सालों के अंतराल के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब पहुंचने वाले हैं। दिल्ली में 2023 में जी-20 समिट का आयोजन हुआ था। इसी दौरान IMEC को लेकर सहमति बनी थी। यह कॉरिडोर भारत के लिए भू-राजनीतिक और आर्थिक तौर पर बेहद अहम है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत से मिडल ईस्ट होते हुए यूरोप तक जो गलियारा जाएगा, उसमें रेल, रोड नेटवर्क शामिल होगा। इसके अलावा सड़क परिवहन भी शामिल रहेगा। पहले चरण में यह भारत से मध्य पूर्व तक होगा। इसके अलावा दूसरा हिस्सा मध्य पूर्व से यूरोप के बीच होगा। पहले पार्ट को पूर्वी कॉरिडोर कहा गया है, जो भारत के मुंबई से होते हुए मिडल ईस्ट तक जाएगा। फिर मिडल ईस्ट से सऊदी अरब तक के रास्ते को नॉदर्न कॉरिडोर कहा जाएगा। IMEC कॉरिडोर में इलेक्ट्रिसिटी केबल, हाइड्रोजन पाइपलाइन और हाईस्पीड डेटा केबल भी शामिल होंगे। इस कॉरिडोर में भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इटली, फ्रांस और जर्मनी शामिल होंगे। इसके अलावा यूरोपियन यूनियन भी इसका हिस्सा है। इस रूट पर भारत के तीन पोर्ट शामिल होंगे- गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह। इसके अलावा नवी मुंबई का जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट भी इसका हिस्सा होगा। फिर मध्य पूर्व देश फुजैराह, जेबेल अली और अबू धाबी बंदरगाह भी इसमें शामिल होंगे। सऊदी अरब के दम्मम और रास अल खैर भी इस कॉरिडोर का हिस्सा होंगे। दिलचस्प बात है कि रेलवे लाइन भी इस कॉरिडोर में होगी और इसका हिस्सा इजरायल भी होगा। रेलवे लाइन संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह पोर्ट से गुजरेगी। इसके अलावा इजरायल के हाइफा पोर्ट को भी रेलवे लाइन कनेक्ट करेगी। फिर सऊदी अरब और जॉर्डन भी इस रेल लाइन का हिस्सा होंगे। अब यूरोप की बात करें तो ग्रीस का पिराएस पोर्ट, साउथ इटली का मेसिना और फ्रांस का मार्सिले पोर्ट भी इसी रूट पर आएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए भारत से यूरोप तक सस्ता और सुगम सफऱ होगा। इसके अलावा मालवाहक जहाजों का सफऱ भी आसान होगा। खासतौर पर पाकिस्तान के भू-राजनीतिक महत्व को भी भारत कमतर कर पाएगा। इसके अलावा चीन के बेल्ट ऐंड रोड प्रोजेक्ट को भी यह गलियारा टक्कर दे सकेगा। खासतौर पर यूरेशिया क्षेत्र में चीन के बीआरआई को इससे टक्कर मिलेगी। अमेरिका भी इस परियोजना में खास दिलचस्पी है क्योंकि वह इसके माध्यम से एशिया से यूरोप तक चीन को टक्कर देने की कोशिश में है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet