LATEST NEWS

धमतरी : प्लेटफाॅर्म श्रमिकों के पंजीयन के लिए आज से लग रहे शिविर

धमतरी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्लेटफाॅर्म श्रमिकों का ई श्रम पोर्टल में ज्यादा से ज्यादा पंजीयन किया जाना है। इसके लिए श्रम पदाधिकारी ने श्रम निरीक्षक श्रीमती निम्मी पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी जिले में संचालित प्लेटफाॅर्म बेस्ड गिग वर्कर्स और उनके संगठनों से समन्वय और उनकी बैठक लेकर उनका पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए आज से 16 अप्रैल तक शिविर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।  आज अमेजन कोरियर ऑफिस  नवकार हाॅस्टल धमतरी में शिविर लगाया गया है। वहीं 11 अप्रैल को आमातालाब रोड, इंडोर स्टेडियम के पास स्थित फ्लिपकार्ट कोरियर , 15 अप्रैल को विंध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चैक के पास डेलहीवरी कोरियर ऑफिस और 16 अप्रैल को हाउसिंग कोर्ड काॅलोनी, हटकेशर वार्ड स्थित मीशो ऑफिस में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्लेटफाॅर्म श्रमिक जैसे जोमेटो, उबेर, ओला, रैपिडो, स्विगी, ब्लिकीट, इंस्टामार्ट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, प्लेटफाॅर्म बेस्ड डिलीवरी पर्सन आदि का ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन किया जाएगा।

जानिए कब रिलीज होगी ‘हेरा फेरी 3’? परेश रावल ने दिया हिंट, खुशी से झूमे फैंस

बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट बनने की बात जबसे सामने आई है, तबसे फैंस में खुशी की एक लहर दौड़ गई है. फैंस को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार काफी लंबे समय से है. फैंस इस फिल्म के हर अपडेट पर नजर रखते आ रहे हैं. मंगलवार, 8 अप्रैल को परेश रावल ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट का हिंट दिया. परेश रावल ने दिया हिंट परेश रावल की क्लट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ जल्द री-रिलीज होने वाली है. परेश ने X पर इसका ट्रेलर शेयर किया था. परेश की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक फैन ने उनसे कहा, ‘हम बाबू भैया का इंतजार कर रहे हैं मिस्टर तेजा.’ इस पर परेश ने जवाब दिया, ‘जल्द ही! अगले मानसून से पहले!’ एक तरह से अपने इस रिप्लाई के जरिए परेश रावल ने हम सभी को ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज के बारे में बता दिया है. माना जा रहा है कि ‘हेरा फेरी 2’ फिल्म साल 2026 के पहले हाफ में रिलीज हो सकती है. ‘हेरा फेरी 3’ को ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन बना रहे हैं. प्रियदर्शन ने ही फिल्म का पहला पार्ट साल 2000 में डायरेक्ट किया था. इसके दूसरे पार्ट ‘फिर हेरा फेरी’ को दिवंगत डायरेक्टर नीरज वोरा ने साल 2006 में डायरेक्ट किया था. ‘हेरा फेरी 3’ को पहले डायरेक्टर फरहाद सामजी डायरेक्ट और फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे. लेकिन कानूनी पचड़े और प्रोडक्शन दिक्कतों के कारण फिल्म डिले होती चली गई थी. लेकिन अब ये वापस ट्रैक पर आ गई है. कई असफलताओं और परेशानियों का सामना करने के बाद, ‘हेरा फेरी 3’ अब दोबारा बन रही है. कुछ दिन पहले अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने साथ मिलकर ‘हेरा फेरी 3’ का पहला सीन भी शूट किया था. इसी के साथ खबर आई थी कि फिल्म ऑफिशियल रूप से शूट होना शुरू हो गई है. इसकी प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया था, ‘हां, यह सच है. पहला सीन आज अक्षय, सुनील और परेश के साथ शूट किया गया, जो अपने किरदार की यादें ताजा करेंगे.’ इसका मतलब है कि फिल्म अब ऑफिशियली फ्लोर पर आ गई है. देखना होगा कि ये पहले ही तरह फैंस का मनोरंजन कर पाएगी या नहीं.  

अब नए प्लान से कांपेगा ड्रैगन, चीन पर अमेरिका का दोहरा वार, टैरिफ प्लान से उड़ी नींद

वाशिंगटन जब से अमेरिका में सत्ता बदली तब से चीन की परेशानियां कम होने का नाम नहीं रही। नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक और रणनीतिक नीतियों से चीन के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी है। भारी टैरिफ लगाने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए एक बार फिर सिरदर्दी बढ़ा दी है। अमेरिका ने हाल ही में एक ऐसा प्लान तैयार किया जिससे चीन को काफी मुश्किलें होंगी। हाल ही में पानामा नहर को लेकर एक बार फिर अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पिट हेजसेथ ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका, पनामा के साथ मिलकर चीन के प्रभाव को खत्म करेगा और इस रणनीतिक जलमार्ग पर फिर से अपना प्रभाव स्थापित करेगा। दरअसल, बीते कुछ दिनों में पिट हेजसेथ पनामा के दौरे पर थे। पिछले कई दशकों में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई अमेरिकी रक्षा मंत्री पनामा पहुंचा। वहां उन्होंने पनामा के राष्ट्रपति होसे राउल मुलिनो से बंद कमरे में बातचीत की। इस मीटिंग में खासतौर से चीन की तरफ से पनामा नहर में हो रहे निवेश और बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई। चर्चा के बाद पिट ने ऐलान किया कि अमेरिका और पनामा की सेनाएं मिलकर सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेंगी। चीन का प्रभाव खत्म करने की तैयारी हेजसेथ ने कहा, “हम चीन के प्रभाव से पनामा नहर को मुक्त कराएंगे। चीन ने नहर बनाई नहीं है और न ही वो इसका संचालन करता है। ऐसे में उसे इसे एक हथियार की तरह इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।” उन्होंने कहा कि अगर 1999 के बाद अमेरिका और पनामा के बीच एक नया समझौता होता है तो चीन के प्रभाव से नहर को आजाद किया जा सकता है। गौरतलब है कि पनामा नहर अमेरिका के लिए हमेशा से रणनीतिक महत्व की रही है। 20वीं सदी की शुरुआत में अमेरिका ने ही इस नहर का निर्माण किया था जो अटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ती है। दशकों तक अमेरिका इसका संचालन करता रहा, लेकिन 1977 में तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर के समय हुए समझौते के तहत 1999 में इसका नियंत्रण पनामा को सौंप दिया गया। पनामा नहर को लेकर फिर आक्रामक अमेरिका लेकिन डोनाल्ड ट्रंप जब दोबारा राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इस नहर को लेकर एक बार फिर आक्रामक रुख दिखाया। उन्होंने पनामा पर अमेरिकी जहाजों से जबरन शुल्क वसूलने का आरोप लगाया था और साफ किया था कि अमेरिका इस नहर को फिर से अपने नियंत्रण में ले सकता है। फरवरी में पनामा ने अमेरिकी दबाव के चलते चीन के बेल्ट एंड रोड परियोजना से खुद को अलग कर लिया था। अब अमेरिका इस मौके को भुनाकर पनामा नहर में अपनी वापसी की राह तलाश रहा है।

CM ममता ने संबोधित करते हुए कहा- अल्पसंख्यकों की और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह अल्पसंख्यकों की और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। आप भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे कोई बांटकर राज कर सके।’ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने लोगों से उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जो उन्हें राजनीतिक आंदोलन शुरू करने के लिए उकसाते हैं। जाहिर तौर पर मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर मंगलवार को हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति देखिए। वक्फ विधेयक को अभी पारित नहीं किया जाना चाहिए था। बंगाल में हमारे पास 33 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं, मैं उनके साथ क्या करूंगी?’ वक्फ (संशोधन) विधेयक तीन अप्रैल को लोकसभा द्वारा और उसके अगले दिन तड़के लंबी बहस के बाद राज्यसभा द्वारा पारित कर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। बनर्जी ने कहा, ‘इतिहास बताता है कि बंगाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत सभी एक साथ थे। विभाजन बाद में हुआ और जो लोग यहां रह रहे हैं, उन्हें सुरक्षा देना हमारा काम है।’ बनर्जी ने कहा कि अगर लोग एकजुट हों तो वे दुनिया जीत सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कुछ लोग आपको इकट्ठा होने और आंदोलन शुरू करने के लिए उकसाएंगे। मैं आप सभी से ऐसा न करने की अपील करूंगी। कृपया याद रखें कि जब दीदी (बनर्जी) यहां हैं, तो वह आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। हमें एक-दूसरे पर भरोसा रखना होगा।’ जैन समुदाय के कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा कि वह सभी धर्मों से जुड़े स्थलों पर जाती हैं और वह ऐसा करना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, ‘अगर आप मुझे गोली भी मार देंगे तो भी आप मुझे उस एकता से अलग नहीं कर पाएंगे। हर धर्म, जाति, पंथ… सभी मानवता के लिए प्रार्थना करते हैं और हम उनसे प्यार करते हैं।’ बनर्जी ने कहा कि वह दुर्गा पूजा, काली पूजा, जैन और बौद्ध मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च और गुरु रविदास मंदिर जाती हैं। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में मैंने अजमेर शरीफ के दौरे के साथ-साथ पुष्कर में ब्रह्म मंदिर के भी दर्शन किए।’

समंदर में बढ़ेगा दबदबा: भारत ने दी 26 लड़ाकू विमान खरीदने की मंजूरी, राफेल मरीन से लैस होगा INS विक्रांत

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने बुधवार को भारतीय नौसेना के लिए 65,000 करोड़ रुपये की लागत से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने को मंजूरी दे दी है। ये अत्याधुनिक युद्धक विमान देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे। इस बड़े रक्षा सौदे पर जल्द ही भारत और फ्रांस के बीच हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। समुद्री अभियानों के लिए खासतौर पर तैयार राफेल मरीन राफेल मरीन एक ट्विन-इंजन, डेक-बेस्ड फाइटर जेट है जिसे समुद्री अभियानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसका उपयोग पहले से ही फ्रांस की नौसेना अपने विमानवाहक पोत ‘चार्ल्स डी गॉल’ पर कर रही है। जुलाई 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजीशन काउंसिल (DAC) की बैठक में नौसेना के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। हथियार, ट्रेनिंग, स्पेयर पार्ट्स समेत व्यापक पैकेज यह रक्षा सौदा केवल जेट विमानों की खरीद तक सीमित नहीं है। इसके तहत हथियार प्रणाली, सिम्युलेटर, स्पेयर पार्ट्स, अन्य जरूरी उपकरण, क्रू ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है, जो फ्रांस सरकार से मिलेगा। स्वदेशी TEDBF के आने तक अंतरिम व्यवस्था राफेल मरीन जेट की खरीद को भारतीय नौसेना की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अंतरिम व्यवस्था माना जा रहा है। जब तक भारत अपना खुद का ट्विन-इंजन डेक-बेस्ड फाइटर (TEDBF) विकसित नहीं कर लेता, तब तक यह विमान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। खास डिजाइन और सामग्री से बनी ताकतवर मशीन राफेल M में विमानवाहक संचालन के लिए असाधारण रूप से मजबूत एयरफ्रेम और अंडरकैरिज है। राफेल मरीन का एयरफ्रेम और लैंडिंग गियर काफी मजबूत हैं, ताकि वह विमानवाहक पोत से टेकऑफ और लैंडिंग की कठिन परिस्थितियों को सह सके। इसमें करप्शन-प्रतिरोधी मिश्रधातुएं और कंपोजिट मटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह ट्रॉपिकल जलवायु में भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है। INS विक्रांत को मिलेगा तकनीकी फायदा INS विक्रांत को कोचीन शिपयार्ड में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह एक “शॉर्ट टेक ऑफ बट अरेस्टेड रिकवरी” (STOBAR) आधारित एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसमें फाइटर जेट्स स्की-जंप की मदद से टेकऑफ करते हैं और अरेस्टर वायर के जरिए लैंड करते हैं। राफेल मरीन इस प्रणाली के अनुरूप पूरी तरह फिट बैठता है। IAF के राफेल से होगी लॉजिस्टिक कॉमनैलिटी भारतीय वायुसेना पहले ही फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल जेट्स का संचालन कर रही है, जिसकी लागत लगभग 59,000 करोड़ रुपये थी। नौसेना के लिए राफेल मरीन की खरीद से ट्रेनिंग, रखरखाव और लॉजिस्टिक्स के मामले में समरूपता मिलेगी, जिससे संचालन आसान और अधिक प्रभावी होगा।

प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में हो आईटीआई, मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा

ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में हो आईटीआई, मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा युवाओं के व्यवहारिक प्रशिक्षण और अनुभव के लिए तकनीकी विशेषज्ञता वाले विश्वविद्यालयों और निजी औद्योगिक इकाईयों को शैक्षणिक संस्थाओं से जोड़ें मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करते हुए यहाँ की सभी सीटें भरना सुनिश्चित किया जाएं। स्किल पार्क में संचालित सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों, उनकी उपयोगिता और रोजगारपरक क्षमता पर केंद्रित प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन व्यापक स्तर पर किया जाए। प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के हर विकासखंड में आईटीआई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर विद्यमान औद्योगिक इकाइयों के समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। इससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा में यह निर्देश दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों के लक्ष्य और समय-सीमा निर्धारित कर परिणाममूलक गतिविधियां संचालित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मन और जापानी भाषाओं में दक्ष व्यक्तियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी भाषाओं में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावना है, उनके प्रशिक्षण की प्रदेश में उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने तकनीकी रूप से दक्ष विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों को जोड़ते हुए युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे प्रदेश के उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। बैठक में कौशल विकास नीति, रोजगार कार्यालयों और कौशल विकास के विलय, स्थानीय एवं परम्परागत पद्धतियों की पहचान के लिए आरंभ श्रुति कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।  

पीएम मोदी ने वक्फ बोर्ड ऐक्ट बनने को लेकर कहा कि इससे पसमांदा मुस्लिमों, महिलाओं और गरीबों के हित में काम होगा

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने वक्फ बोर्ड ऐक्ट बनने को लेकर कहा कि इससे पसमांदा मुस्लिमों, महिलाओं और गरीबों के हित में काम होगा। उन्होंने कहा कि देश अब तक तुष्टिकरण की राजनीति से चलाया आया और उसका हमें खामियाजा भी भुगतना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कोई नहीं है। इसका बीज स्वतंत्रता संग्राम के समय ही बो दिया गया था। उन्होंने न्यूज 18 के राइजिंग भारत समिट में हिस्सा लेते हुए कहा, ‘भारत कई देशों के साथ ही आजाद हुआ था, लेकिन किसकी स्वतंत्रता की शर्त विभाजन थी। भारत के साथ ही ऐसा क्यों हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय राष्ट्र हित से ऊपर सत्ता का मोह हो गया। विभाजन सभी मुस्लिमों का काम नहीं था बल्कि कांग्रेस समर्थित कट्टरपंथियों का काम था।’ उन्होंने कहा कि इसी तुष्टिकरण की राजनीति का शिकार तो पसमांदा मुस्लिम हुए और महिलाएं भी हैं। कांग्रेस ने इसे वोटबैंक की राजनीति का हथियार बना लिया। 2013 में वक्फ बोर्ड में किया गया संशोधन कट्टरपंथियों और भूमाफियाओं को खुश करने का कानून था। वक्फ कानून ने संविधान को भी कमतर कर दिया। हाल यह हो गया कि भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो गए। केरल में ईसाई समुदाय के लोगों की जमीनों पर दावा, हरियाणा में गुरुद्वारों की जमीन पर विवाद हो गया। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक का भी एक मामला बताया। मंदिर, चर्च, गुरुद्वारा, खेत और सरकारी जमीन हो, किसी को यह भरोसा नहीं रह गया था कि उनकी जमीन उनकी ही रहेगी। बस एक नोटिस आता था और लोग अपने ही घर के कागज ढूंढने लग जाते थे। आखिर यह कैसा कानून था, जिसने डर पैदा किया था। अब एक शानदार कानून बना है। यह देश और मुस्लिम समाज के हित में है। इससे वक्फ की पवित्र भावना की भी रक्षा होगी। इसके अलावा गरीब, पसमांदा मुस्लिम और उनके बच्चों के हित सुरक्षित रहेंगे। वक्फ पर हुई डिबेट दूसरी सबसे लंबी बहस थी। इसे सदन में दोबारा लाने से पहले जेपीसी की 38 बैठकें हुई थीं। यह दिखाता है कि भारत में लोकतंत्र कितना प्रभावी है। पीएम मोदी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की ताकत इतनी थी कि हर कोई डरा रहता था कि कब नोटिस न आ जाए। नोटिस आया नहीं कि लोग कानूनी लड़ाई में उलझ जाते थे। वह भी उस जमीन के लिए जो उनकी अपनी हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि हमने वक्फ बोर्ड ऐक्ट लाकर न्याय किया है और इससे सारी विसंगतियां दूर हो जाएंगी।

राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए दंडित नहीं किया जाएगा-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

धमतरी : राज्य शासन द्वारा राजनीतिक प्रकरणों की वापसीःलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय धमतरी जिले के 2प्रकरण को लिया गया वापस राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए दंडित नहीं किया जाएगा-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंत्री परिषद की बैठक में अब तक कुल 103 प्रकरण लिए गए वापस राज्य के 16 जिलों के 41 प्रकरण न्यायालय द्वारा हुए वापस धमतरी छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष शासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विभिन्न जिलों में दर्ज 103 गैर-गंभीर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का निर्णय लिया है। गृह विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त रिपोर्ट और विस्तृत समीक्षा के बाद मंत्रीमंडलीय उपसमिति की अनुशंसा पर यह फैसला लिया गया। न्यायालय से विधिवत स्वीकृति मिलने के पश्चात 41 प्रकरणों में अभियुक्तों को राहत प्रदान की गई और संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से उनके नाम हटा दिए गए। धमतरी जिले के 2 प्रकरण को वापस लिया गया है। आरोपीगण द्वारा ग्राम बाजारकुर्रीडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने एवं कुकरेल से बिरझुरी तक डामरीकरण सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम एवं आवागमन बाधित करने के कारण अनीता ध्रुव, राज बाई ध्रुव, देवकी ध्रुव, वामन साहू, अजय यादव, मोहनदास मानिकपुरी, सुखराम साहू, चिंताराम ध्रुव, रोमन साहू, संतोष यादव, राजेंद्र साहू, भुनेश ध्रुव, सत्यवान मरकाम, मीनेश ध्रुव, भगवान सिंह सिंहा और नरेंद्र चंद्राकर के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/22 पंजीबद्ध किया गया था। न्यायालय द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2025 को प्रकरण वापस लिया गया।वहीं अनुराम चंद्राकर और विजय मोटवानी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने के कारण अपराध क्रमांक 467/22 पंजीबद्ध किया था, जिसे न्यायालय द्वारा 27 फरवरी 2025 को वापस लिया गया।      उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार सुशासन की सरकार है। हमारी सरकार में किसी भी निर्दोष के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई ऐसे राजनीतिक प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो केवल लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग का हिस्सा थे। हमारी सरकार की नीति हमेशा यही रही है कि राजनीतिक कारणों से किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मुकदमों में न फंसाया जाए। इसलिए हमारी सरकार ने निष्पक्षता के साथ इन मामलों की समीक्षा कर ऐसे सभी गैर-गंभीर मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और किसी भी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। यह निर्णय न केवल न्यायसंगत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। विपक्ष की तुष्टिकरण और दमनकारी नीतियों के विपरीत, हमारी सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन में विश्वास रखती है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रकरण कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले या हिंसक गतिविधियों से जुड़े हुए थे, उनकी समीक्षा अलग प्रक्रिया के तहत की गई है। लेकिन जिन मामलों में केवल राजनीतिक विरोध या लोकतांत्रिक आंदोलन हुआ था और किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई थी, उन्हें न्यायालय से स्वीकृति प्राप्त कर वापस लिया गया है। हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है हम जनता के हक की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की भावना को मजबूत करेंगे और राजनीतिक द्वेष के आधार पर लिए गए निर्णयों को सुधारेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सरकार है और हम किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर बेवजह कानूनी बोझ नहीं डालने देंगे।       राजनीतिक प्रकरणों की वापसी एक विस्तृत और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाती है। सबसे पहले राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। गृह विभाग द्वारा संबंधित जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाता है कि कौन-से मामले गंभीर प्रकृति के नहीं हैं और जिनमें हिंसक घटनाएं शामिल नहीं हैं। इसके बाद मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अनुशंसा उपरांत, प्रकरण को मंत्रिपरिषद में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाता है। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद न्यायालय में प्रकरण वापसी का आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। न्यायालय द्वारा इस मामले की विधिवत समीक्षा के उपरांत अभियुक्तों को राहत प्रदान करने की अनुमति दी जाती है। न्यायालय की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से अभियुक्तों के नाम हटा दिए जाते हैं और उन्हें विधिवत मुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। शासन स्तर पर इस निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान हो और राजनीतिक गतिविधियों के कारण उत्पन्न कानूनी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में गृह विभाग  के कार्यो की समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये कानून न केवल न्याय प्रणाली में सुधार लाने वाले हैं, बल्कि अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास उत्पन्न करने में सहायक होंगे।        मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन कानूनों की प्रभावी समझ और व्यावहारिक प्रशिक्षण पुलिस बल, अभियोजन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाए, जिनमें केस स्टडी और मॉक ट्रायल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए।         बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपराध अनुसंधान प्रणाली को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और प्रमाणिक बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रकरणों में केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि सटीक और पुख्ता साक्ष्य के आधार पर विवेचना पूरी की जाए ताकि अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विवेचना अधिकारियों को आधुनिक अनुसंधान तकनीकों, डिजिटल फॉरेंसिक, सीसीटीएनएस प्रणाली और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में दक्ष किया जाए। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता, तत्परता और तकनीकी दक्षता अनिवार्य है। मुख्यमंत्री साय ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती को देखते हुए  साइबर सेल को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने तथा जनता को साइबर जागरूकता से जोड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।       इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह,सचिव राहुल भगत के अलावा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा, अपना बैकबोन बताया

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के मैच के बाद आरजे महवश ने इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके लिए इमोशनल नोट शेयर किया। युजवेंद्र चहल ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए आरजे महवश को अपना बैकबोन बताया। बता दें, जब से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ है तब से आरजे महवश का नाम युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। युजवेंद्र चहल का रिप्लाई आरजे महवश ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर मुश्किल परिस्थिति में उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ी रहना! हम सब आपके लिए यहां हैं @yuzi_chahal23 💫🧿।” युजवेंद्र चहल ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए महवश को अपना “बैकबोन” कहा। उन्होंने लिखा, “आप लोग मेरी बैकबोन हैं! मुझे हमेशा ऊंचा खड़ा रखने के लिए धन्यवाद।” आरजे महवश को मिला तीना बार धोखा महवश ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी 19 साल की उम्र में सगाई हो गई थी, लेकिन मुझे सगाई तोड़नी पड़ी क्योंकि उसने मुझे एक नहीं, बल्कि तीन बार धोखा दिया। पहली और दूसरी बार तो मैं कुछ नहीं कह सकी, मन में समाज का डर था कि लोग क्या कहेंगे, लेकिन फिर हर चीज की एक सीमा होती है और जब तीसरी बार धोखा मिला, तो मैं टूट गई इसलिए मैंने सगाई तोड़ दी। इसके बाद मुझे पैनिक अटैक्स आने लगे और इतना ही नहीं, मैं एंग्जाइटी का शिकार भी हो गई थी, जिस वजह से मुझे इंजेक्शन तक लगवाने पड़े थे। डाक्टर मेरे पैरेंट्स से पूछते थे कि इसे हुआ किया है?’

फ्लेमिंग ने मैच के बाद मीडिया से कहाकि अब तक यह सत्र निराशाजनक रहा, और प्रियांश आर्या की खूब तारीफ की

मुल्लांपुर शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को रन बनाते देख चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राहत की सांस ली लेकिन लगातार चार हार के बाद उन्हें लगता है कि आईपीएल का यह सत्र टीम के लिये निराशाजनक है। पंजाब किंग्स से मिले 220 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई 18 रन से चूक गई। फ्लेमिंग ने मैच के बाद मीडिया से कहाकि अब तक यह सत्र निराशाजनक रहा है। हालांकि इस दौरान स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रियांश आर्या की खूब तारीफ की। अपनी टीम के प्रदर्शन पर सीएसके के हेड कोच ने कई खामियां भी गिनाईं। फ्लेमिंग ने कहाकि कैचिंग खराब रही है, लेकिन वह दोनों टीमों की ही खराब थी। लाइट के साथ कुछ दिक्कत थी या क्या, पता नहीं लेकिन फील्डिंग चिंता का विषय है। टॉप ऑर्डर से मदद राहत की बात चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक पांच मैचों में 11 कैच टपका चुकी है और तीन कैच पंजाब किंग्स के खिलाफ छोड़े। चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने 69 रन की साझेदारी की। इसके बाद कॉन्वे और शिवम दुबे ने तीसरे विकेट के लिये 89 रन जोड़े। फ्लेमिंग ने कहाकि सकारात्मक बात यह है कि हमने बेहतर बल्लेबाजी की। शीर्षक्रम से मदद मिली जो अब तक नहीं मिली थी। उन्होंने कहाकि बीच के ओवरों में हम रनरेट कायम नहीं रख सके जिससे आखिर में दबाव बढ़ गया। लेकिन इससे पहले हम जल्दी ही मैच से बाहर होते रहे हैं जिसे देखते हुए अंत तक मैच को खींचना सकारात्मक पहलू है। हमने फील्डिंग में मैच गंवा दिया। शशांक ने भी की प्रियांश की तारीफ फ्लेमिंग ने पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य की तारीफ की जिसने दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहने के बावजूद 42 गेंद में 103 रन बनाए। उन्होंने कहाकि यह उसका दिन था। उसने पहली ही गेंद से शानदार खेला। यह बहुत साहस की बात है कि पहली गेंद पर आउट होने के बाद आप इस तरह आकर ऐसी पारी खेलते हैं। पंजाब के लिए 36 गेंद में 52 रन बनाने वाले शशांक सिंह ने प्रदेश स्तर की टी20 स्पर्धाओं का समर्थन करते हुए कहाकि इस तरह की लीग से ही प्रियांश आर्या, दिग्वेश राठी (लखनऊ सुपर जायंट्स) जैसे खिलाड़ी निकले हैं। उन्होंने कहाकि इस तरह की लीग में दूधिया रोशनी में कूकाबूरा गेंद से खेलने और दबाव का सामना करने का अनुभव मिलता है।

Kajol ने बेटी Nysa Devgan के बॉलीवुड डेब्यू पर दिया अपडेट

 मुंबई बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक, अजय देवगन और काजोल, अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन इन दिनों उनकी बेटी नीसा देवगन (Nysa devgan) भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। 21 साल की नीसा अक्सर स्टार किड्स के साथ पार्टीज और इवेंट्स में दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटोज काफी वायरल रहती हैं, और यही वजह है कि फैंस के मन में एक ही सवाल बार-बार उठता है—क्या नीसा भी बॉलीवुड की दुनिया में दम दिखाएंगी? जहां सुहाना खान, खुशी कपूर और शनाया कपूर जैसी स्टार किड्स ने इंडस्ट्री में एंट्री कर ली है, वहीं नीसा देवगन को लेकर अभी तक कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आई थी। लेकिन अब इस सवाल का जवाब खुद उनकी मां काजोल ने दे दिया है। काजोल ने किया नीसा के डेब्यू पर खुलासा हाल ही में एक मीडिया इवेंट में News18 से बातचीत के दौरान काजोल ने नीसा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ-साफ कहा कि नीसा अभी फिल्मों में आने की योजना नहीं बना रही हैं। काजोल ने कहा, “बिलकुल नहीं, मुझे नहीं लगता कि नीसा बॉलीवुड डेब्यू करेगी। वह जल्द ही 22 साल की होने वाली है और उसने यह तय कर लिया है कि वह इस वक्त एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखना चाहती।” काजोल के इस बयान के बाद ये तो तय हो गया है कि फिलहाल नीसा अपने करियर को लेकर कोई फिल्मी प्लानिंग नहीं कर रही हैं। काजोल ने बातचीत के दौरान यंग जनरेशन और नए टैलेंट को एक अहम सलाह भी दी। उन्होंने कहा, “हर किसी की सलाह मत लो। जब आप ये सवाल पूछते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए, तो 100 लोग खड़े हो जाते हैं बताने के लिए। कोई कहेगा नाक बदलो, कोई बालों का रंग, कोई कहेगा अपना पूरा लुक बदलो। लेकिन असली सफलता तब मिलती है जब आप खुद के लिए एक पहचान बनाते हो।” उनका कहना था कि इंडस्ट्री में खुद की जगह बनाना ही सबसे बड़ी बात है, चाहे वो फिल्मों में हो या सोशल मीडिया की दुनिया में। काजोल का आने वाली फिल्में वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही फिल्म ‘मां’ में नजर आने वाली हैं। ये एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। फिल्म में काजोल एक मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस फिल्म में उनके साथ रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी रणनीति, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक से निपटने का क्या है प्लान

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भी 26 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। इसके चलते भारत के कई ऐसे उद्योगों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है, जो अमेरिका में एक्सपोर्ट करते हैं या फिर वहां के लिए सर्विसेज मुहैया कराते हैं। चीन, ब्राजील, कनाडा, यूरोपियन यूनियन समेत दुनिया भर के बड़े देश आशंकित हैं कि ट्रंप के फैसलों का असर उनकी इकॉनमी पर क्या होगा। दुनिया में मंदी का खतरा भी मंडरा रहा है। इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक से निपटने के लिए भारत की क्या तैयारी है। विदेश मंत्री ने कहा कि हम अमेरिका के साथ इस साल के अंत तक ट्रेड डील करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अब तक एकमात्र देश है, जिसने डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद ट्रेड डील को लेकर एक सहमति बनाने की पहली की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हम कामयाब होते दिख रहे हैं। विदेश मंत्री का यह जवाब ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप की ओऱ से लगाए गए टैरिफ आज से 5 बड़े देशों पर लागू हो गए हैं। इन देशों में भारत भी शामिल हैं। ट्रंप के टैरिफ अटैक से वैश्विक महामंदी का खतरा भी मंडरा रहा है। जयशंकर ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है, जो डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रयास कर रहा है। जयशंकर ने टैरिफ अटैक को लेकर कहा कि अब तक यह साफ नहीं है कि इसका हम पर क्या असर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं है कि असर क्या होगा, लेकिन इससे निपटने की रणनीति क्या होगी। यह काफी हद तक स्पष्ट है। एस जयशंकर ने कहा कि हमने तय किया है कि ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत की जाएगी। इस मसले का हल समय रहते ही निकाला जाएगा और इसे लेकर हम बेहद पॉजिटिव हैं। अमेरिका के साथ हमारी अच्छे माहौल में बातचीत चल रही है और उनका रुख भी पॉजिटिव है। हमारी कोशिश है कि द्विपक्षीय समझौता कर लिया जाए। बता दें कि फरवरी में ही पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फरवरी में मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों नेताओं की ट्रेड डील पर भी बात हुई थी। जयशंकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम ऐसे एकमात्र देश हैं, जिसने ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद एक सहमति बनाने की कोशिश की है और इस दिशा में आगे बढ़े हैं।’ उन्होंने कहा कि दुनिया का हर देश अपने स्तर से रणनीति बना रहा है और भारत की भी कोशिश है कि समय रहते एक ट्रेड डील कर ली जाए।

महिलाओं को नए कपड़े खरीदने का ज्यादा शौक, एक कपड़े पर आया 2 महिलाओं का दिल, हुई ढिशुम-ढिशुम

नई दिल्ली महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले नए कपड़े खरीदने का ज्यादा शौक होता है। वे किसी भी मौके पर सबसे अलग दिखने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्या हो अगर दो महिलाओं को एक ही कपड़ा पसंद आ जाए औj दोनों उसे छोड़ने को तैयार न हों? आप कहेंगे उनमें से कोई एक बड़ा दिल दिखाते हुए उसे छोड़ देगी। लेकिन अगर ऐसा न हो तो क्लेश होना तो पक्का है। ऐसा ही नजरा देखने को मिला दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में, जहां एक कपड़े को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक कपड़ा पसंद आने पर दोनों महिलाओं में बहस होती है। जिसके बाद सूट पहनी महिला वेस्टर्न ड्रेस पहने दूसरी महिला को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद एक थप्पड़ खाने वाली महिला उसे नीचे गिराकर पीटना चालू कर देती है। इसी दौरान तीसरी महिला बीच-बचाव के मकसद से उनके बीच आती है लेकिन वह भी मारपीट पर उतारू हो जाती है। इसके बाद कपड़ों की दुकान पर क्लेश बढ़ने लगता है। आसपास लोग खड़े होकर इस नजारे को देखने लगते हैं। फिर दोनों मिलकर एक सूट पहने महिला के बाल पकड़कर खींचते उसे मारते दिख रही हैं। वहीं लड़ाई देखने के बाद एक महिला सूट पहने महिला को छुड़ाने की कोशिश करती है। घर के क्लेश नामक एक्स यूजर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे 342.2K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। दुकानदार की गलती है एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा उन लोगों को टैग करने का मन कर रहा है जो ‘देहाती’ लोगों के बारे में लेक्चर देते है। जरा देखिए – आधुनिक कपड़े पहने हुए, फिर भी इनकी हरकतें बिल्कुल हास्यास्पद हैं। ‘अच्छे कपड़े पहन लेने से मानसिकता नहीं बदल जाती, यह उसका सबसे अच्छा उदाहरण है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आंटियां पागल हो गई हैं।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘महिलाएं कपड़ों के मामले में समझौता नहीं करतीं।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘गलती दुकानदार की है, एक डिजाइन के 2 कपड़े रखने चाहिए।’ पांचवे यूजर ने लिखा, सारी गलती दुकानदार की ही है।

बड़ौदा आरसेटी में 15 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन, उद्यमिता और बैंकिंग की जानकारी भी दी जाएगी

धमतरी स्वरोजगार करने के इच्छुक गांव के बेरोजगार युवा बिजली के सामानों की मरम्मत करना सीखेंगे। इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत की निःशुल्क ट्रेनिंग मिलेगी। ट्रेनिंग अवधि में रहने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बड़ौदा आरसेटी में 15 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। तीस दिनों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग में 18 से 45 साल तक की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 35 सीट आरक्षित हैं। निदेशक, सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि यह ट्रेनिंग लेकर जिले के युवा बिजली के सामानों को सुधारने में हुनरमंद बन सकेंगे। युवाओं को बिजली के उपकरण, सावधानियां, सुरक्षा, वोल्टेज, प्रतिरोध कंडक्टर इन्सुलेटर और सेमी कंडक्टर, वाल्टमीटर-एम्मिटर कनेक्शन, एमसीबी, ईएलसीबी, टीपी, मोटर्स में आरपीएम और उनके प्रकार, वाॅशिंग मशीन, यूनिवर्सल मोटर, मिक्सर ग्राइंडर के साथ ही बुनियादी बातों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा उद्यमिता और बैंकिंग के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी।   युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड की फोटोकाॅपी और चार पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet