LATEST NEWS

विधायक मलिक के बयान से PDP कार्यकर्ता और नेता भड़क गए और विधानसभा परिसर में जमकर हुई बहस

जम्मू जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को एक शर्मनाक घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के बीच विधानसभा परिसर में तीखी बहस के बाद मारपीट की नौबत आ गई। दरअसल, मेहराज मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को “गद्दार” कहा और PDP और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया। मलिक के इस बयान से PDP कार्यकर्ता और नेता भड़क गए और विधानसभा परिसर में जमकर बहस हुई। धक्का-मुक्की और झड़प में मलिक कांच की मेज पर गिर गए। सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर हस्तक्षेप कर हालात को संभाला। “पुलिस BJP के इशारे पर काम कर रही है”: मेहराज मलिक मलिक ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें विधानसभा में आने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि “पुलिस PDP की तरह व्यवहार कर रही है और मुझे बोलने से रोका जा रहा है।” इसके बाद उन्होंने SP सुरक्षा से PDP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग भी की। BJP विधायकों से हाथापाई, कांच की मेज पर गिरे मलिक बात यहीं नहीं रुकी। मलिक ने जब भाजपा नेताओं पर हमला बोला तो वहां मौजूद भाजपा विधायक विक्रम रंधावा, युधवीर सेठी, आरएस पठानिया, अरविंद गुप्ता और सतीश शर्मा भड़क गए। दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान मेहराज मलिक एक कांच की टेबल पर गिर पड़े, जिससे हलचल मच गई। विधानसभा के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह वहां से हटाया। मेहराज मलिक के भड़काऊ बयानों का पुराना इतिहास मेहराज मलिक इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि “हिंदू त्योहारों में शराब पीते हैं” – इस पर जम्मू में भारी विरोध हुआ। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि “BJP के 28 विधायक रात को अपनी पत्नियों से पिटते हैं और सुबह बहादुरी का नाटक करते हैं।” BJP विधायकों की मांग: “मलिक की सदस्यता रद्द हो” भाजपा विधायक युधवीर सेठी ने कहा, “यह आदमी गुंडा है, इसे विधानसभा में कोई जगह नहीं दी जानी चाहिए। इसकी सदस्यता खत्म होनी चाहिए।” विक्रम रंधावा ने भी कहा कि “मलिक मानसिक संतुलन खो चुका है और लगातार जहर उगल रहा है।” वहीं BJP विधायक आरएस पठानिया ने आरोप लगाया कि “नेशनल कॉन्फ्रेंस इस तरह के ड्रामे को बढ़ावा दे रही है ताकि सदन की कार्यवाही बाधित हो।”

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नौ संकल्पों के पालन का किया आहवान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए नौ संकल्पों से निश्चित ही नई ऊर्जा के स्त्रोत बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से नौ संकल्पों के पालन का आहवान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस पर समारोह का शुभारंभ करते हुए नवकार मंत्र के महत्व को रेखांकित किया और मंत्र को एकीकृत ऊर्जा का प्रवाह बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवकार महामंत्र नई पीढ़ी के लिए ज्ञान और दिशा के स्त्रोत के रूप में कार्य कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक नवकार मंत्र के जाप के बाद सभी से नौ संकल्प लेने का आग्रह किया। ये है नौ संकल्प पहला संकल्प – जल संरक्षण, दूसरा संकल्प – एक पेड़ मां के नाम, तीसरा संकल्प – स्वच्छता का मिशन, चौथा संकल्प – वोकल फॉर लोकल, पांचवाँ संकल्प – देश दर्शन, छठा संकल्प – नैचुरल फार्मिंग को अपनाना, सातवाँ संकल्प – हेल्दी लाइफ स्टाइल को अपनाना, आठवाँ संकल्प – योग और खेल को जीवन में लाना और नौवाँ संकल्प – गरीबों की सहायता का संकल्प है।  

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को घेरा, जयशंकर ने बखिया उधेड़ी

नई दिल्ली आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को घेरा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि वहां कई लोग हैं, जो गर्व से भारत में अशांति फैलाने की बात को स्वीकार भी करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का उद्योग शुरू करने वाले उसी में डूब जाते हैं। उनकी टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के अमेरिका से प्रत्यर्पण की तैयारी चल रही है। समिट में पहुंचे जयशंकर ने कहा, ‘मुझे यह कहने की जरूरत नहीं है, साफ नजर आता है। वो लोग भी कहते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं आरोप लगा रहा हूं और पाकिस्तान में सभी इस बात से इनकार कर रहे हैं। पाकिस्तान में कुछ लोग हैं, जो खुलकर स्वीकार करते हैं कि वे भारत में आतंकवादी गतिविधियां कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये कोई अनुमान नहीं है। यह कुछ ऐसा है, जिसे वो लोग गर्व के साथ स्वीकार करते हैं। सभी समझदार लोग कहते हैं कि अगर आप आतंकवाद का उद्योग शुरू करते हैं, तो उसमें डूब भी जाएंगे और यही हम आज होता हुआ देख रहे हैं।’ तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण राणा के प्रत्यर्पण को लेकर उन्होंने कहा, ‘तहव्वुर राणा के मुद्दे में कुछ भी नया कहने जैसा नहीं है। हम अमेरिका की कानूनी प्रक्रिया के फैसले का स्वागत करते हैं।’ पीटीआई भाषा ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा कि भारत से कई एजेंसियों की एक टीम अमेरिका आई है और अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर सभी कागजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सूत्रों ने कहा कि इस बात की ‘अत्यधिक संभावना’ है कि राणा को ‘जल्द ही प्रत्यर्पित किया जा सकता है।’ यह भी माना जा रहा है कि राणा को बुधवार को भारत नहीं लाया जाएगा और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है।

महासमुंद :जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए 78 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा हेतु 10-10 हजार रुपए के मान से कुल 78 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।इनमें बसना विकासखण्ड अंतर्गत चिकित्सा के लिए बसना के श्री मनोज साहू, श्री दिग्विजय सिंह, गिरधारी परमार, ग्राम हबेकांटा के श्री समीर बेहरा, श्री त्रिलोचन भोई, बरडीह के श्री योगेश कुमार, कुड़ेकेल के श्री रविन्द्र साव, पदरडीह के श्री जयप्रकाश लोहा, बाराडोली की ज्योति जगत, सराईपाली के श्री प्रमित साहू, संकरी के श्री नरसिंग मांझी, छोटेडाभा के श्री प्रकाश साव, बड़ेलोरम के श्री तुलाराम नायक, सिंघनपुर की श्रीमती सिंधु कुमारी भोई, बंसुला के श्री उपेन्द्र साव, धनापाली के श्री कमलध्वज पटेल, बरगांव के श्री राजेश प्रधान, संकरी के श्री मोहित पटेल, नौगड़ी के श्री मोहरसाय ओगरे, बिजराभांठा के श्री संतलाल नायक, कमलीदादर के श्री टिकेश्वर सिदार, अंकोरी के श्री महेन्द्र प्रधान, गढ़फुलझर के श्री हरजिंदर सिंह, कुरचुण्डी के श्री भोजकुमार साव, रसोड़ा के श्री बसंत कुमार बारिक, बरडीह के श्री रोहित प्रधान, गुढ़ियारी के श्री रणजीत नायक एवं ग्राम सोनामुंदी के श्री खोलबाहरा निराला हेतु तथा शिक्षा के लिए ग्राम बंसुला के श्री त्रिदेव पटेल, चिमरकेल की अर्चना विश्वास, बसना के श्री प्रेमसागर दास, बिंटागीपाली के श्री मुकुन्द साव, गढ़पटनी के श्री लाला अमरनाथ के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है । वहीं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत चिकित्सा हेतु ग्राम बड़ेलोरम के श्री तुलाराम नायक, गिरना के श्री विनोद बारिक, सुखीपाली के श्री पदुम साहू, श्री सुधीर प्रधान, गौरिया के श्री रसीक प्रधान, सांकरा के श्री सोनु छाबड़ा, श्री विजय चौधरी, श्री विक्रम अग्रवाल, सपोस के श्री कमलेश डड़सेना, डोंगरीपाली के श्री प्रहल्लाद बुड़ेक, सलडीह के श्री विवेकानन्द सतपथी, पिरदा के श्री शिशुपाल प्रधान, ताला के श्री बिरेन्द्र प्रधान, भीखापाली के श्री गोपाल गढ़तिया, तिलकपुर के श्री भरत चौधरी, जगदीशपुर के श्री मंजीत कन्हेर, लाखागढ़ के श्री लक्ष्मी दीप, लावामौहा के श्री खेमसागर नायक, पिरदा के श्री ललित साहू, ग्राम पथरला के श्री अजय प्रधान, जबलपुर के श्री श्यामलाल पटेल, लाखागढ़ के श्री बालमुकुन्द साहू, गोपालपुर के श्री तरूण सोनी, अमलीडीह के श्री चमन सेन, जम्हर के श्री रामेश्वर दास, खुसरूपाली के श्री ओमप्रकाश दीवान, भिथिडीह के श्री परशुराम कन्नौजे, श्री मुरलीधर यादव के लिए तथा शिक्षा हेतु ग्राम रामपुर के श्री यादराम रातड़े, सांकरा के श्री राकेश दास, किशनपुर के श्री सतीश प्रधान, जगतराम प्रधान, श्री शोभाराम बरिहा, गोपालपुर के श्री मुकुन्द यादव, सुखीपाली के श्री कन्हैया प्रधान, श्री प्रेमशंकर प्रधान, भीखापाली के श्री रेशमलाल प्रधान, चनौरडीह के श्री ज्ञानेश साहू, सल्डीह के श्री श्वेतराम प्रधान, ढोढरकस के श्री संपत प्रधान, पिथौरा के श्री सतप्रीत सलुजा, जतीन ठक्कर, कोमल मोहन्ती, सचिन रोहिल्ला के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।   स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं के दो फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।

राज्यपाल डेका ने 660 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर उपधि वितरित, 17 को पीएच.डी की उपाधि से सम्मानित किया

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका आज एमिटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज की दुनिया की प्रगति में ज्ञान और कौशल की प्रमुख भूमिका है। उच्च शिक्षा संस्थानों को विचारकों, नेताओं और नवप्रवर्तकों की अगली पीढ़ी को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।     रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न पुरूस्कार एवं 18 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 15 को रजत पदक और 6 को कांस्य पदक प्रदान किए गए। समारोह में वर्ष 2024 बैच के 660 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां वितरित की गई। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिक डॉ. वी.के. दास और उद्योगपति एस.एन. स्वामी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि सहित 16 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई।       इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह दिन सभी स्नातक विद्यार्थियों के लिए वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता का प्रतीक है। यह न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवारों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों के लिए भी गर्व का क्षण है।     उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से ज्ञान, परंपरा और उत्कृष्टता की भूमि रही है। वे स्वयं यह जानकर चकित हैं कि छत्तीसगढ़ का इतिहास रामायण काल से भी पुराना है। इस राज्य ने विज्ञान, साहित्य, संगीत, लोक कला, सिनेमा, खेल और राजनीति में बहुत योगदान दिया है। इसकी एक मजबूत शैक्षणिक, संस्कृति, शिक्षा और अनुसंधान के प्रति गहरी प्रतिबद्धता है।     डेका ने कहा कि भारत विकास और परिवर्तन के एक नए युग की दहलीज पर खड़ा है। प्रौद्योगिकी, उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल बुनियादी ढांचे में प्रगति के साथ, हमारा देश एक वैश्विक नेता बनने के लिए तैयार है और 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर है।     डेका ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे नवाचार के बारे में सोचें और उसे अपनाए। भविष्य उन लोगों का है जो हिम्मत करते हैं। सपने देखें और उन सपनों को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम करें। भारत को उद्यमियों, शोधकर्ताओं और दूरदर्शी लोगों की जरूरत है, जो नए विचारों और समाधानों के साथ देश को आगे बढ़ा सकें। डेका ने कहा कि भारत हमेशा से बौद्धिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों का देश रहा है। नालंदा और तक्षशिला के प्राचीन विश्वविद्यालयों से लेकर आधुनिक शोध संस्थानों तक, हमारा देश हमेशा ज्ञान सृजन में सबसे आगे रहा है। हमारे महान भारतीय विद्वानों ने गणित, विज्ञान, चिकित्सा और दर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।     जीवन एक यात्रा है। आप अपने जीवन में आगे बढ़ते रहें और अच्छा करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि  आप सभी आजीवन सीखने, नैतिक नेतृत्व और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हो। शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं है; यह राष्ट्र और दुनिया के प्रति एक जिम्मेदारी है।     डेका ने कहा कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाना चाहिए बल्कि यह जीवन की उन्नति का मार्ग है। वे स्वयं शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहेंगें। इस अवसर पर डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ पर पौधा लगाया।     समारोह में विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के .चौहान, अध्यक्ष डॉ. असीम के. चैहान, कुलाधिपति डब्लू सेल्वमूर्ति, कुलपति डॉ. पीयूष कांत पाण्डे, रजिस्ट्रार, फैकल्टी मेंम्बर्स, डीन, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में  उपस्थित थे।

एक दुकान से ही किताब-यूनिफॉर्म खरीदने को मजबूर किया तो… आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम

भोपाल  राजधानी भोपाल में अधिकांश परिजनों को 1 हजार की किताबें 4 हजार रुपये तक में खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। मजबूरी में यह खरीदी भी कर ली गई लेकिन भोपाल जिला प्रशासन की नींद तब नहीं टूटी। अब जब अधिकांश खरीदी बिक्री हो चुकी है, तब जाकर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीम बनाई है। कलेक्टर के आदेश में क्या कलेक्टर ने आदेश में लिखा है कि भोपाल के प्राइवेट स्कूलों ने यदि पुस्तक खरीदी करने के लिए और यूनिफॉर्म के लिए पालकों पर दबाव डाला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पालकों को कोई समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कुछ अफसरों को मिलाकर एक टीम बनाई है। परिजन चाहें तो नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं, जिस पर टीम तत्काल कार्रवाई करेगी। ज्यादातर पेरेंट्स की खरीदी हुई पूरी रोचक बात यह है कि ज्यादातर पालक इस समय तक अपने बच्चों के लिए पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। ऐसे में उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इस मामले पर परिजनों का कहना है कि आपने हुजूर बड़ी देर कर दी। कई परिजनों का कहना है कि कलेक्टर ने यह आदेश देरी से लागू किया है। वे पहले ही पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। इसके लिए उन्होंने 20 से लेकर 25 हजार रुपये तक खर्च किये हैं। टीम में यह अफसर शामिल भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जो टीम बनाई है, उसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार के अलावा अन्य कर्मचारी भी रखे गए हैं। अगर किसी परिजन की शिकायत मिलती है तो यह टीमें मौके पर जाएंगी और समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण भी करेंगी। विभाग का मानना है कि अभिभावकों को एनसीईआरटी या सीबीएसई की तरफ से अनुमोदित पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर करने से लागत बढ़ जाती है। बार-बार स्कूल यूनिफॉर्म बदलने से अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ता है। कुछ स्कूलों में यूनिफॉर्म पर खास लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया जाता है, जिससे अभिभावकों को उन्हें निर्धारित विक्रेताओं से ऊंची कीमतों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। छात्रों को पानी ले जाने के लिए मजबूर करना भी विभाग के संज्ञान में आया है। स्कूलों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नियमों के बावजूद बच्चों को स्कूल के जल स्रोतों से पीने की अनुमति देने के बजाय बोतलें मगवाई जाती हैं। स्कूल से संबंधित अतिरिक्त पुस्तकें और अन्य सामान जैसे पानी की बोतलें ले जाने से स्कूल बैग का वजन काफी बढ़ जाता है। इससे बच्चों को परेशानी होती है। राज्य के सभी डीईओ और डीईईओ को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में इन नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्कूल को छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ नहीं डालना चाहिए, जिससे उन्हें अनावश्यक किताबें, यूनिफॉर्म और पानी की बोतलें जैसी अन्य चीजें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़े। इन मानदंडों का उल्लंघन करने वाले किसी भी स्कूल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से निर्धारित बैग का वजन कक्षा बैग का वजन 1 व 2 -1.5 किग्रा 3 से 5-2-3 किग्रा 6 व 7-4 किग्रा 8 व 9- 4.5 किग्रा 10-10.5 किग्रा ये दिए निर्देश – विद्यालय किसी भी व्यक्ति, व्यक्तियों के समूह अथवा एसोसिएशन को लाभ पहुंचाने के लिए संचालित नहीं किया जाएगा। – मान्यता प्राप्त विद्यालय में बेसिक शिक्षा परिषद से निर्धारित पाठ्यक्रम या पाठ्य पुस्तकों से भिन्न पाठ्यक्रम में न तो शिक्षा दी जाएगी और न ही पाठ्य पुस्तकों का उपयोग किया जाएगा। – विद्यालय के भवनों और परिसरों को किसी भी दशा में व्यावसायिक एवं आवासीय उद्देश्यों के लिए दिन और रात में प्रयोग नहीं किया जाएगा। – अशासकीय प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के संदर्भ में निर्गत शासनादेश 26 सितंबर 2023 में प्रावधानों का अनुपालन करें। नियमों और शासनादेश के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।

चिनाब पुल के साथ कश्मीर की यात्रा को नई ऊँचाई

श्रीनगर जहां बर्फ से ढके पहाड़ आसमान को छूते हैं और चिनाब नदी धरती को गहराई तक काटती है, वहीं भारत ने इस कठिन भूभाग में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को इस्पात में ढाल दिया है। चिनाब पुल — अब विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे पुल — नदी तल से 359 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जो भारतीय इंजीनियरिंग कौशल और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक बन चुका है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जो न केवल भौगोलिक दूरी, बल्कि उम्मीदों को भी जोड़ता है — कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ता एक हर मौसम में चलने वाला, विश्वसनीय रेल मार्ग। सलाल डैम के निकट चिनाब नदी पर बना यह पुल कुल 1,315 मीटर लंबा है, जिसमें 467 मीटर का मुख्य आर्च स्पैन है। यह 266 किमी/घंटा तक की हवा की रफ्तार को झेलने में सक्षम है। ऊंचाई में यह पुल एफिल टॉवर से भी ऊँचा है और नदी तल से रेल पथ तक की ऊंचाई कुतुब मीनार से लगभग पाँच गुना अधिक है। इस अद्भुत संरचना के निर्माण में 28,000 मीट्रिक टन इस्पात का प्रयोग हुआ और भारतीय रेलवे ने पहली बार केबल क्रेन प्रणाली का उपयोग किया — दो विशाल केबल कार और 100 मीटर से अधिक ऊंचे पाइलन के जरिए, 915 मीटर चौड़ी घाटी को पार करते हुए निर्माण सामग्री को पहुंचाया गया। हिमालय की भूगर्भीय दृष्टि से जटिल और अस्थिर धरातल पर बना यह पुल केवल एक ढांचागत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह भारत की हिम्मत, नवाचार और दूर-दराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने की अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जैसे ही यह पुल चिनाब पर गर्व से खड़ा है, यह केवल दो पहाड़ों को नहीं जोड़ता — यह सपनों, विकास और जम्मू-कश्मीर के नए युग को जोड़ता है।

अपने रेल सफर की कहानी लिखें और इनाम पाएं

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025 भोपाल भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है! यदि आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, जिसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं, तो रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस प्रतियोगिता में भाग लें और आकर्षक नकद पुरस्कार जीतें!   रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को ₹10,000 (प्रथम पुरस्कार), ₹8,000 (द्वितीय पुरस्कार), ₹6,000 (तृतीय पुरस्कार) और पांच प्रेरणा पुरस्कार (प्रत्येक ₹4,000) दिए जाएंगे।   आपकी कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए, जिसे डबल स्पेस में टाइप किया गया हो और प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो। कुल शब्दों की संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए। साथ ही, अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें।   यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो आपको प्रमाणित करना होगा कि आपके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है। अन्य प्रतिभागियों को यह पुष्टि करनी होगी कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला विचाराधीन नहीं है। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को यह घोषणा करनी होगी कि उनकी रचना मौलिक है और इसे पहले किसी अन्य प्रतियोगिता में पुरस्कृत नहीं किया गया है।   अपने शब्दों से अपनी रेल यात्रा के जादू को जीवंत करें और अपने लेखन के से दें उसे नया आकार! अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई, 2025 तक दिए  गए पते पर भेजें:   सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली – 110002

भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों से होकर गुजरेगी

09619/09620 मदार–रांची–मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों से होकर गुजरेगी भोपाल रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09619/09620 मदार – रांची – मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09619 मदार – रांची ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09619 मदार – रांची विशेष ट्रेन दिनांक 06 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को मदार स्टेशन से दोपहर 13:50 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 23:00 बजे रुठियाई, 23:25 बजे गुना, अगले दिन 00:10 बजे अशोकनगर, 00:45 बजे मुंगावली एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 21:25 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09620 रांची – मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09620 रांची – मदार विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रात 23:55 बजे रांची स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 20:18 बजे मुंगावली, 20:58 बजे अशोकनगर, 22:00 बजे गुना, 22:38 बजे रुठियाई एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मदार जं., किशनगढ़, जयपुर जं., दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, अटरू, छाबड़ा गुगौर, रुठियाई जं., गुना, अशोक नगर, मुंगावली, मलकहेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्यौहारी, बरगवां, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड जं., डाल्टनगंज, टोरी, लोहरदगा बीएस, रांची स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

08611/08612 संत्रागाछी–अजमेर–संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप)

08611/08612 संत्रागाछी–अजमेर–संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप) भोपाल मंडल के अशोकनगर, गुना एवं रुठियाई स्टेशन से होकर गुजरेगी भोपाल रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 08611/08612 संत्रागाछी – अजमेर – संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के अशोकनगर, गुना एवं रुठियाई स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 08611 संत्रागाछी – अजमेर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03 ट्रिप) गाड़ी संख्या 08611 संत्रागाछी – अजमेर विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक सोमवार को संत्रागाछी स्टेशन से रात 19:55 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 02:30 बजे अशोकनगर, 03:20 बजे गुना, 04:13 बजे रुठियाई एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन रात 21:25 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08612 अजमेर – संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03 ट्रिप) गाड़ी संख्या 08612 अजमेर – संत्रागाछी विशेष ट्रेन दिनांक 10 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को रात 23:40 बजे अजमेर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 08:58 बजे रुठियाई, 09:25 बजे गुना, 10:06 बजे अशोकनगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन दोपहर 14:30 बजे संत्रागाछी स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में संत्रागाछी जं., खड़गपुर जं., टाटानगर जं., चांदिल जं., मूरी जं., रांची, लोहरदगा बीएस, टोरी, लातेहार, बारवाडीह जं., डाल्टनगंज, गढ़वा रोड जं., रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, बरगवां, सरायग्राम, ब्यौहारी, खन्ना बंजरि, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, मलकहेड़ी, अशोक नगर, गुना, रुठियाई जं., अटरू, बारां, सोगरिया, बूंदी, मंडलगढ़, चांदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर जं. स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

आम की नीलामी : इच्छुक व्यक्ति अमानत राशि पांच हजार रूपये जमा कर प्रक्रिया में ले सकेंगे भाग

धमतरी धमतरी जिले के दो शासकीय उद्यान रोपणियों में आम मातृवृक्षों में लगे आम फलों की नीलामी 16 और 17 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे से की जाएगी। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी बेन्द्रानवागांव 16 अप्रैल और नगरी विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा में 17 अप्रैल को यह नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहते हैं, वे नीलामी के पहले इसके नियम और शर्तें तथा आम फलबहार का अवलोकन उक्त नर्सरियों में जाकर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक व्यक्ति नर्सरियों पर अमानत राशि पांच हजार रूपये रोपणी कार्यालय में जमा कर प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

रायपुर : शिवनाथ व्यपवर्तन योजना के कार्यों हेतु 114.63 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखंड-डोंगरगांव की शिवनाथ व्यपवर्तन मुख्य नहर शाखा नहर लाईनिंग के कार्यों के लिए 114 करोड़ 63 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जलाशय योजना के कार्यों में मुख्य नहर लाईनिंग कार्य शामिल है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में कुल 6870 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

दिल्ली के मंत्रियों और आतिशी को मिल गए बंगले, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मालचा रोड चाणक्यपुरी में रहेंगे

नई दिल्ली दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए बंगलों की तलाश पूरी हो गई है। नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना का पता भी बदलने जा रहा है। उन्हें भी नया बंगला मिलने जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता किस बंगले में रहेंगी यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह मालचा रोड चाणक्यपुरी में रहेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा विंडसर रोड वाले मौजूदा बंगले में रहेंगे। उन्हें बतौर सांसद यह बंगला मिला था। 2024 में वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़े थे, लेकिन नियमों के मुताबिक किराया चुकाकर वह अभी भी उसी बंगले में रह रहे थे। एक बार फिर यह बंगला उनके नाम आवंटित हो गया है। कानून मंत्री कपिल मिश्रा और सामाजिक कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिविल लाइंस में बंगला आवंटित किया गया है। मोहन सिंह बिष्ट को आप सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय वाला बंगला दिया गया है। यह सिविल लाइंस में राजनिवास मार्ग पर है। आतिशी को भी नया बंगला मिला पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का पद की तरह अब पता भी बदल गया है। अब उन्हें 115 अंसारी रोड दरियागंज का सरकारी आवास मिला है। नेता विपक्ष के तौर पर उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है। मंत्री के तौर पर उन्हें मथुरा रोड पर बंगला दिया गया था। बाद में उन्हें वह बंगला भी आवंटित किया गया, जहां अरविंद केजरीवाल रहते थे। हालांकि, वह वहां शिफ्ट नहीं हो पाईं। सीएम रेखा गुप्ता के लिए तलाशा जा रहा आवास मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहां रहेंगी, यह सवाल अभी तक कायम है। बताया जा रहा है कि सीएम के लिए लुटियंस जोन में कहीं आवास की तलाश चल रही है। रेखा गुप्ता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह उस बंगले में नहीं रहेंगी जहां बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे। भाजपा इसे शीशमहल कहती है।

भोपाल में भीषण गर्मी के बीच राहत, स्कूलों के समय में बदलाव; सुबह 7:30 से 12 बजे तक

भोपल मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते भोपाल में राहत की घोषणा की है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें गर्मी के प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। बड़ों का हाल बेहाल है तो वहीं अब स्कूल के बच्चों की हालत खराब हो रही है। अब इसमें राहत देते हुए सागर कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यानी दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को लगाने की अनुमति नहीं होगी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने उतारी खीज- ईवीएम से चुनाव तो धोखाधड़ी है, पूरी दुनिया बैलेट पर आई

अहमदाबाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार की टीस अब भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मन में है। उन्होंने अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में धोखाधड़ी से भाजपा ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हराने के लिए राज्य में फ्रॉड किया गया था। यही नहीं उन्होंने ईवीएम से चुनाव कराने पर भी दोबारा सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि पूरी दुनिया ईवीएम से बैलेट पेपर की ओर बढ़ रही है लेकिन हम ईवीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सब धोखाधड़ी है। इसे बंद किया जाना चाहिए और भारत में भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की जरूरत है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पूरी दुनिया ही अब बैलेट पर है और हम ईवीएम से चुनाव करा रहे हैं। यही नहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम तो आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतर यह है कि पहले सांप्रदायिकरण से विदेशियों को फायदा हुआ, अब सरकार को फायदा हो रहा है। कांग्रेस लीडर ने कहा कि देश में एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है और आम लोगों की संपत्ति इस सरकार के अमीर मित्रों को हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने एआईसीसी में कहा कि जिस तरह से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को ‘उनके’ दोस्तों को सौंपा जा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब मोदी जी देश को बेच देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ मित्रों की कीमत पर आम लोगों के हितों के साथ यह सरकार समझौता कर रही है। सरकार की संपत्ति को इन्हीं अमीर लोगों के हाथों में सौंपा जा रहा है। खरगे ने बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की पैरवी की और यह आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने ऐसी तकनीक विकसित कर ली है, जिससे चुनावों में उसे फायदा और विपक्ष को नुकसान हो रहा है। खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पिछले 11 वर्षों में सत्ताधारी दल संविधान पर लगातार चोट कर रहा है। हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सदन में आसन से नाम लिया गया, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया, जो लोकतंत्र के लिए लज्जा की बात है। खरगे ने वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि सरकार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए देर रात संसद में चर्चा कराती रही, जबकि मणिपुर पर भोर के समय कुछ देर के लिए चर्चा कराई गई। ‘मित्रों को बेच रहे कंपनियां, गरीब आरक्षण को भी परेशान’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मणिपुर को लेकर कुछ छिपाना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि लोकतंत्र को धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ लगाया गया, लेकिन सरकार ने इस विषय को संसद में उठाने नहीं दिया। खरगे ने आरोप लगाया कि ‘मित्रों को’ सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं, जिससे वंचित तबकों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया, ‘अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन यह सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को बेचकर जाने वाले हैं।’ हरियाणा में भी फ्रॉड हुआ, लेकिन महाराष्ट्र से थोड़ा कम कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया कि चुनाव आयोग से लेकर संसद तक सरकार का विस्तार करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं ईवीएम नहीं है, यह सिर्फ भारत में है। उन्होंने मतदाता सूची में कथित हेरफेर का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में जैसी जालसाजी हुई, वैसी कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी यह छोटे पैमाने पर हुआ। खरगे ने कहा कि इसके खिलाफ लड़ना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet