LATEST NEWS

समग्र आईडी में केवाईसी कराना हुआ जरूरी, केवाईसी कार्यक्रम जारी

 सिंगरौली बैढ़न मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव की सरकार के आदेशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के.शर्मा के निर्देशानुसार जगह-जगह शिविर लगाकर केवाईसी किया जा रहा है जिसमें आधार कार्ड,  समग्र आईडी, मोबाईल नंबर मे ओटीपी के माध्यम से केवाईसी निःशुल्क मे किया जा रहा है अपने अपने वार्ड मे वार्ड प्रभारी व सचिव सह सचिव (सेकेट्री) से सम्पर्क करे। वही आज गनियारी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी के बगल मे (पहरी टोला) हो रहा है यह केवाईसी कार्यक्रम पूरा अप्रैल माह तक चलेगा ।मौके पर वार्ड प्रभारी गनियारी 41 रोहिणी प्रसाद उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष विश्वकर्मा, मो. आदिल सहित अन्य हितग्राही मौजूद रहे।

जनरल डायर की परपोती का पुराना वीडियो वायरल, अक्षय और करण जौहर का खौला खून

मुंबई जनरल डायर की परपोती ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए हजारों भारतीयों के लिए ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर अक्षय कुमार और करण जौहर का खून खौल उठा। अक्षय इस वक्त ‘केसरी: चैप्टर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद के हालातों पर आधारित है। फिल्म में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर के किरदार में नजर आएंगे, जो कोर्ट में जलियांवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी जनरल डायर के खिलाफ केस लड़े थे। जनरल डायर की परपोती का बयान, वीडियो वायरल हाल ही सोशल मीडिया पर जनरल डायर की पोती कैरोलिन डायर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही हैं कि जलियांवाला हत्याकांड में जो भी लोग मारे गए, वो लुटेरे थे। यह वीडियो साल 2019 में आई चैनल 4 की डॉक्यूमेंट्री का क्लिप है, जिसमें जनरल डायर की पोती कैरोलिन ने यह बयान दिया था। साथ ही जनरल डायर की तारीफ की थी। वीडियो में कैरोलिन जलियांवाला हत्याकांड के एक पीड़ित के परिवार के एक सदस्य से बात करती दिखीं और उसके पिता को ‘लुटेरा’ बताया। करण जौहर भड़के- उनकी हिम्मत कैसे हुई? 13 अप्रैल को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में करीब 1,650 निर्दोष भारतीय मारे गए थे, और जब कैरोलिन डायर ने मारे गए लोगों को लुटेरे बताया, तो करण जौहर भड़क गए। ‘स्क्रीन’ के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘मैंने वह वीडियो देखा है। एक भारतीय या इंसान के तौर पर ही नहीं, बल्कि जिसके दिल में थोड़ी भी हमदर्दी है, इस वीडियो को देख उसका खून खौल उठेगा। यह आपको गुस्सा दिलाएगा। वो इतने बड़े हत्याकांड के लिए ऐसा कैसे बोल सकती हैं? उनकी हिम्मत कैसे हुई?’ ‘वह उन हजारों लोगों को लुटेरे कह रही थी’ करण जौहर ने आगे कहा, ‘वह उन हजारों लोगों को लुटेरे कह रही थी। वो निर्दोष लोग थे, जो बैसाखी के शुभ दिन पर इकट्ठा हुए थे। लेकिन क्या पता था कि उस कुछ और ही होने वाला है। जनरल डायर ने खुद स्वीकार किया कि उसने तभी गोलियां चलाना बंद किया जब गोलियां खत्म हो गईं।’ ‘जनरल डायर की परपोती से कभी नहीं मिलना चाहता, खून खौल गया है’ करण यहीं नहीं रुके, और आगे बोले, ‘उन्होंने (जनरल डायर की परपोती) एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत से प्यार है और सबके लिए दिल में करुणा है। जब आपके कामों में सिर्फ नफरत ही हो, तो आप किस तरह का प्यार कर सकते हैं? वह अपनी ही खुशफहमी की दुनिया में रह रही हैं और किसी भ्रम में है। मैं उन्हें नहीं जानता, उनसे नहीं मिला हूं और मिलना भी नहीं चाहता। बात तो यह है कि उन्होंने ऐसी बातें कहीं कि मेरा खून खौल गया। हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़े नरसंहार के लिए उनके मन में इतनी घृणा थी कि इसने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं उन लोगों से माफी की डिमांड करूं।’ अक्षय कुमार ने भी जनरल डायर की परपोती के बयान पर रिएक्ट किया। उन्होंने गुस्सा निकालते हुए कहा, ‘एक राष्ट्र का आघात दूसरे राष्ट्र के लिए सबक है। यही बात उन्होंने कभी नहीं समझी और कहती रहीं कि इतिहास, इतिहास है। करण ने जो कहा और जिस तरह से उन्होंने कहा, मैं उसकी सराहना करता हूं। 18 अप्रैल को रिलीज होगी ‘केसरी: चैप्टर 2’ ‘केसरी 2’ में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ही अक्षय ने ‘केसरी 3’ का भी ऐलान कर दिया था। साथ ही बताया था कि यह जनरल हरि सिंह नलवा पर आधारित होगी।

मादक पदार्थअवैध कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

अनुपपुर पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह अनूपपुर नगर के पुरानी बस्ती में अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने वाले आरोपियो को रंगे हाथों गांजा ले जाते हुए पकड़ा जाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट में कार्यवाही की गई है। अनूपपुर नगर के पुरानी बस्ती ईलाके में कुछ दिनो से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर पतासाजी कराई गई जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में शुक्रवार की सुबह करीब 08.00 बजे पुलिस टीम द्वारा सुनीता बाई पति रामभजन कोरी उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 2.220 किलोग्राम गांजा कीमती 22200 रूपये जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 167/25 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह मुकुन्दलाल सोनी उर्फ कुन्दू पिता बाबूलाल सोनी उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 सोनी मोहल्ला पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 1.270 किलोग्राम कीमती करीब 12700 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 168/25 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, सहायक उपनिरीक्षक गोबिन्द प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, शेख रसीद, विनय बैस, आरक्षक चालक गुरू प्रसाद चतुर्वेदी, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अमित यादव, महिला आरक्षक जानकी बैगा, प्रधान आरक्षक चालक खेमराज माकों के द्वारा पतासाजी कर घेराबंदी कर रंगे हाथों गांजा के साथ आरोपियो को पकड़ा गया।

आज माड़ा मे अखिल भारतीय नौजवान सभा का जिला सम्मेलन संपन्न

आज माड़ा मे अखिल भारतीय नौजवान सभा का जिला सम्मेलन संपन्न जिले मे व्याप्त विस्थापन, भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों पर हुयी चर्चा  सिंगरौली बैढ़न कल विगत दिवस दिनांक 08/04/2025 को “ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन’ सिंगरौली का जिला सम्मेलन सामुदायिक भवन माड़ा मे कामरेड अध्यक्षता बीएम नामदेव मुख्य अतिथि कामरेड यीशु प्रकाश एवं विशेष अतिथि प्रमोद नामदेव, शिवकली पूर्व विधायक प्रत्याशी देवसर, श्रवण विश्वकर्मा जयंतीलाल वर्मा, मानमती, सुनीता की उपस्थिति में संपन्न हुआ कांमरेड यीशु प्रकाश ने अपने संबोधन में उपस्थित साथियों से कहा कि सिंगरौली क्षेत्र में विस्थापन और बेरोजगारी से नौजवान परेशान है और नौजवानों को रोजगार की गारंटी के लिए भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी एक्ट बनेगा और एआईवाईएफ के बैनर तले संघर्ष करना होगा और इस सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का निर्वाचन किया जिसे आगामी समय में विस्तार किया जायेगा और इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार शाह को जिला अध्यक्ष और अक्षय कुमार को महासचिव सरोज दुबे रिंकी साकेत उपाध्यक्ष राम रसीले आनंद शाह सचिव कमलेश यादव सियाराम बैंस रामरक्षा यादव राजेश कुमार विश्वकर्मा सुब्बा लाल साकेत को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। वही 20 अप्रैल 2025 को जबलपुर में राज्य सम्मेलन में जाने के लिये पांच प्रतिनिधि साथियों का चुनाव किया गया जिसमें अरविंद शाह, अक्षय कुमार, राम रसीले राजेश कुमार, सरोज दुबे का चयन किया गया है और साथ हीं जिले में नौजवानों को रोजगार आज के मुद्दों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया ।

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य : वर्तमान और भावी पीढ़ियां भारत के स्वर्णिम अतीत से होंगी परिचित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर दिल्ली के लाल किले में हो रहे सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति की पहल को सराहा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य :यह पहल देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करेगी : प्रधानमंत्री मोदी सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य : वर्तमान और भावी पीढ़ियां भारत के स्वर्णिम अतीत से होंगी परिचित: प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संस्कृति की पहचान है विक्रम संवत परंपरा भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में होने वाले तीन दिवसीय ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ और इससे जुड़ी प्रदर्शनियों के आयोजन सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि “मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा और वैभव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं इसमें हिस्सा ले रहे देश के कलाकारों को आयोजन की सफलता की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश में लिखा है कि युगपुरुष सम्राट विक्रमादित्य का शासनकाल जनकल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है। वह भारत की न्यायप्रिय और लोक कल्याणकारी नेतृत्व परंपरा के प्रतीक थे। उन्होंने साहित्य, कला और विज्ञान को जिस रूप में प्रोत्साहित किया, वह आज भी हमारे लिए आदर्श है। उनके काल की ‘विक्रम संवत’ परंपरा आज भी भारतीय संस्कृति की पहचान है। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य और प्रदर्शनी का महत्व एक सांस्कृतिक आयोजन से कहीं अधिक है। इसका उद्देश्य हमारे इतिहास, हमारी जड़ों और हमारे आत्मबोध को एक उत्सव के रूप में मनाने का है। मुझे विश्वास है कि ऐसे आयोजनों से वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियां भारत के स्वर्णिम अतीत से परिचित होंगी और उससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि सांस्कृतिक मूल्यों को आधार बनाकर, आधुनिकता और विरासत को साथ लेकर, इस अमृत काल में विकसित भारत की ओर अग्रसर राष्ट्र पर सभी को गर्व है। इस यात्रा में सम्राट विक्रमादित्य समेत हमारे महापुरुषों से मिली न्याय, पराक्रम और सेवा जैसी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करेंगी। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाते हुए युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़कर आत्मविश्वास से पूर्ण, जागरूक औ कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।  

केरल में जेलर 2 की शूटिंग शुरू, फैंस ने किया वेलकम

मुंबई साल 2023 में ‘जेलर’ से जबरदस्त तहलका मचाने के बाद रजनीकांत अब ‘जेलर 2’ से धमाका करने को तैयार हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है, जो फिलहाल केरल में चल रही है। रजनीकांत हाल ही केरल पहुंचे, और वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही रजनीकांत को फैंस की भीड़ ने घेर लिया, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो और चर्चा में हैं, जिसमें होटल का स्टाफ ‘थलाइवा’ रजनीकांत का गर्मजोशी के साथ स्वागत करता नजर आया। रजनीकांत स्टाइल में पहुंचे और जैसे ही गाड़ी से उतरे तो होटल के स्टाफ ने गेट पर ही उनकी आरती उतारी। इस अंदाज को देख रजनीकांत फिदा हो गए और शुक्रिया अदा किया। रजनीकांत का केरल में ग्रैंड वेलकम, राम्या कृष्णन भी पहुंचीं राम्या कृष्णन भी ‘जेलर 2′ की शूटिंग के लिए केरल पहुंच चुकी हैं। वह भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगी। मालूम हो कि रजनीकांत केरल में 20 दिनों तक रहेंगे और शूट करेंगे। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग में मार्च 2025 में हो गई थी, और अब दूसरा शेड्यूल केरल’ में चल रहा है। रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवैल की वापसी 14 जनवरी को मेकर्स ने ‘जेलर 2’ का प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें प्लॉट और आगे की कहानी को लेकर तो कुछ नहीं बताया गया, पर इतना जरूर पता चला कि दूसरे पार्ट में अब रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवैल पांडियन की वापसी होगी। ‘जेलर’ ने की थी इतनी कमाई ‘जेलर’ के कलेक्शन की बात करें, तो साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने देशभर में 348.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 604.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया था।

गांव के पास खेत में बने कुएं में गिरने से मां और सात वर्षीय बेटी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के देवखेड़ा गांव में शुक्रवार मध्य रात को एक दर्दनाक हादसे में मां और सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई। यह हादसा गांव के पास खेत में बने एक कुएं में गिरने से हुआ, जिसकी सूचना देर रात पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान रतनी देवी (32 वर्ष) और उसकी सात वर्षीय बेटी रवीना के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुरा थाने के सीआई सुरेशचंद्र पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। मध्यरात्रि लगभग 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ और दोनों शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाना है। परिजनों ने बताया कि रतनी देवी शुक्रवार देर शाम अपने खेत पर खाद डालने के लिए गई थी। उसने अपनी बेटी रवीना को भी साथ लिया, जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा घर पर ही रहा। देर रात तक जब रतनी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हुए और खेत की ओर तलाश में निकले। खेत पहुंचने पर कुएं के पास महिला की चप्पलें दिखाई दीं, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतका का पति पप्पूलाल गाड़ी चालक है। शुक्रवार को सुबह पत्नी के साथ खेत पर गेहूं की फसल निकलवाने के बाद खाद की ट्रॉली भरते समय उसके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था, जिस पर वो उपचार के लिए शाहपुरा जिला चिकित्सालय गया हुआ था। देर शाम घर लौटने के बाद पत्नी के न मिलने पर उसकी तलाश में खेत पर पहुंचा, जहां उसे हादसे की जानकारी मिली। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके की परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।  

अयोध्या में हनुमान गढ़ी में आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

अयोध्या रामनगरी अयोध्या में शनिवार को हनुमान जयंती की धूम है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन को पहुंचे। श्रद्धालु अपने आराध्य की एक झलक पाने को आतुर दिखे। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा।    वैसे तो अयोध्या में उत्तर भारतीय परंपरा के अनुसार हनुमान जयंती छोटी दीपावली को मनाई जाती है। दक्षिण में चैत्र की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का आयोजन होता है। शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हनुमंत लला के दर्शन करके पूजन किया।

मन्नारा चोपड़ा रैंप वॉक करते-करते नाच उठीं, लेकिन श्वेता तिवारी की 24 साल की बेटी ने ऐसे पछाड़ा

मुंबई टीवी एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस से लेकर हर बात तक को लोग बहुत पसंद करते हैं। मन्नारा ने हाल ही में अपना पहला गाना लॉन्च किया और इसके बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई हैं। अब उन्होंने साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया है और साथ में डांस भी किया है। मन्नारा को देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने सुनाया भी है। मन्नारा चोपड़ा ने रैंप पर चलते हुए डांस भी किया। हरे रंग की साड़ी पहनकर उन्होंने हर किसी का दिल चुरा लिया। मन्नारा चोपड़ा को देखकर हर कोई बस इस बार भी यही कह रहा है कि वो कितनी ओवर एक्टिंग करती हैं। लेकिन मन्नारा को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। पलक तिवारी ने भी ढाया कहर दूसरी ओर हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी। पलक ने आइवरी रंग का लहंगा पहना हुआ है और बालों को एक पोनी में बांधा है। उनकी वॉक से हर कोई मंत्रनुग्ध होकर रह गया है। पलक तिवारी ने अपनी चाल से सबको दीवाना बना दिया। उनका रैंप वॉक गेम काफी हाई लग रहा है। फैंस ने कमेंट सेक्शन को तारीफों से भर दिया है। मन्नारा चोपड़ा का पहला गाना मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में अपना पहला गाना ‘अजीब दास्तान’ गाया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘संगीत हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। यह गाना इसलिए खास है क्योंकि इसने क्लासिक्स के प्रति मेरे प्यार को क्रिएटिविटी से मिलाया है। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहती थी जो पर्सनल होने के साथ-साथ अच्छा भी लगे और मुझे उम्मीद है कि लोग इससे उसी तरह जुड़ेंगे जैसे मैं जुड़ती हूं।’ असली नाम है बार्बी हांडा हरियाणा के अंबाला कैंटोनमेंट में बार्बी हांडा के नाम से जन्मीं 33 साल की एक्ट्रेस ने 40 से अधिक ऐड्स में काम किया है। अपनी एक्टिंग की शुरुआत से पहले उन्होंने एक फैशन डिजाइनर और कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। उन्होंने हिप हॉप और बेली डांसिंग जैसे डांस में भी ट्रेनिंग ली है। मन्नारा चोपड़ा की फिल्में और ‘बिग बॉस’ मन्नारा ने 2014 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और तेलुगू, तमिल, हिंदी और कन्नड़ जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2014 की तेलुगू फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से श्रीराम चंद्रा के साथ एक्टिंग की शुरुआत की। बिग बॉस के बाद से भी मन्नारा काफी फेमस हो गईं।

बगैर धान खरीदे हो गई फर्जी एंट्री! शासन को लगाई गई करोड़ों रुपए की चपत, अब होगी संपत्ति सीज

 जबलपुर  धान खरीदी गड़बड़ी के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें फर्जी तरीके से भुगतान लेने वालों की संपत्ति कुर्क की जाएगी. इसके अलावा फर्जीवाड़े में शामिल सोसाइटियों के कमीशन से भी रिकवरी की जाएगी. जो लोग फर्जीवाड़े में शामिल हैं, उनकी संपत्ति को कुर्क कर किसानों को भुगतान किया जाएगा. दरअसल, कई किसानों ने फर्जी खरीदी पर्ची दिखाकर पैसे ले लिए हैं. ऐसे में अभी भी कई किसानों को गड़बड़ी के चलते उनके हक का पैसा नहीं मिल पा रहा है. कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने ऐसे लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने के आदेश दिए हैं. ताकि जल्दी से जल्दी रिकवरी की जा सके. उधर, अभी भी कई किसान भुगतान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि हमारी कोशिश है कि पोर्टल पर जिस किसी भी की भी खरीदी चढ़ी है, उसे पेमेंट हो जाए. शासन ने गड़बड़ी करने वालों से वसूली के निर्देश दिए गए हैं. ताकि रुके हुए किसानों को पेमेंट किया जा सके. शासन को लगाई गई करोड़ों रुपए की चपत जबलपुर में धान खरीदी के दौरान करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया। कहीं कम धान तौलकर तो कहीं बिना धान खरीदे फर्जी एंट्री करके शासन को चपत लगाई गई। इस फर्जीवाड़े में दोषी पाए गए 70 से अधिक जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर FIR दर्ज कराई गई लेकिन अब इस फर्जीवाड़े का दंश जिले के दो सौ से अधिक किसानों को झेलना पड़ रहा है। ये वो किसान हैं जिनका धान फर्जीवाड़ा करने वाले वेयरहाउसों में बेचा गया था और इस फर्जीवाड़े की जांच चलने की वजह से जिले में दो सौ से अधिक किसानों का 5 करोड़ से अधिक का भुगतान रुका हुआ है जिससे किसानों के सामने रोजमर्रा के खर्च और घरेलू समस्याओं का संकट गहराया हुआ है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने कलेक्टर से धान का भुगतान करने की मांग की है। वहीं कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि जिन किसानों का भुगतान रुका है उनका धान शॉर्ट पाया गया था और जिन कर्मचारियों ने यह फर्जीवाड़ा किया है उनकी संपत्ति कुर्क करवाकर पैसे की वसूली की जाएगी और किसानों का भुगतान किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, उम्मीद है जल्द ही किसानों का भुगतान हो जाएगा।

अंग्रेजी न बोल पाने पर मोहम्मद रिजवान ने रखा अपना पक्ष, मुझे इंग्लिश नहीं आती, मुझे अफसोस है

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अक्सर उनकी इंग्लिश के लिए ट्रोल किया जाता है। इसको लेकर रिजवान ने अपना पक्ष रखा है। रिजवान ने कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरा काम पाकिस्तान टीम के लिए क्रिकेट खेलना है। मुझसे क्रिकेट की डिमांड की जाती है। मुझसे अंग्रेजी बोलने की डिमांड नहीं की जाती है। गौरतलब है कि अक्सर टॉस के वक्त या पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान कमेंटेटर्स कप्तानों से अंग्रेजी में बात करते हैं। इस दौरान खराब अंग्रेजी के लिए रिजवान का अक्सर मजाक उड़ाया जाता है। मुझे अफसोस है अब मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे इस बात पर फख्र है कि मैं जो भी बातें कहता हूं दिल से कहता हूं। मेरे दिल में जो भी होता है सच होता है। मुझे इंग्लिश नहीं आती। रिजवान ने आगे कहाकि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं। मैंने पढ़ाई नहीं की। लेकिन मुझे एक परसेंट भी शर्मिंदगी नहीं है कि मुझे इंग्लिश नहीं आती। इस बात का जरूर अफसोस है कि मैंने पढ़ाई नहीं की। वह एक अलग किस्म की शर्मिंदगी है। जूनियर्स को क्या सलाह रिजवान ने आगे कहाकि जो भी मेरे दिल में है मैं खुलकर कहता हूं। मेरे से जो डिमांड है वह क्रिकेट है। मेरे से डिमांड इंग्लिश नहीं है। मुझे कभी इस बात को लेकर फील नहीं हुआ। मुझसे पाकिस्तान ने हमेशा क्रिकेट मांगा। मुझसे कभी देश ने इंग्लिश नहीं मांगी। अगर इंग्लिश मांगते तो मैं क्रिकेट छोड़कर कहीं जाकर प्रोफेसर बन जाऊंगा, सीख लूंगा फिर आ जाऊंगा। मेरे पास इतना टाइम नहीं है इंग्लिश सीखने के लिए। हां, मुझे अफसोस है कि मैंने पढ़ाई पूरी नहीं की। इसलिए मैं अपने जूनियर्स से कहता रहता हूं कि पढ़ाई पर खूब ध्यान दें। ताकि आगे जाकर उन्हें इस तरह के हालात का सामना न करना पड़े।

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर  रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है।उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ  दीं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

विदिशा के श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमानजी महाराज का सूर्य तिलक किया गया

विदिशा  देशभर में 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस मौके पर भक्त अपने आराध्य हनुमान भगवान की पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे. अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब विदिशा के रंगई स्थित श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमानजी महाराज का सूर्य तिलक किया गया . समिति ने ट्रायल के लिए भगवान का सूर्य तिलक करके भी देखा गया था. आयोजकों का दावा है कि यह देश का पहला हनुमान मंदिर है जहां बजरंगबली का सूर्य तिलक होने जा रहा है. 500 वर्ष पुराना है हनुमान मंदिर लगभग 500 वर्ष पुराना यह मंदिर विदिशा भोपाल मार्ग पर रंगई ग्राम में बेतवा नदी किनारे स्थित है. क्षेत्र में इस मंदिर की बहुत मान्यता है. यहां भोपाल संभाग ही नहीं दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और फिर मनोकामना पूरी होने के बाद प्रसाद चढ़ाने आते हैं. 1.25 लाख राम नाम की पर्चियों से मंदिर सजा 12 फरवरी को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष साज सज्जा की जा रही है. 1.25 लाख राम नाम की पर्चियों से मंदिर को सजाया गया है. आकर्षक विधुत साज सज्जा भी की गई है. विदिशा के इस मंदिर के बाहर रास्ते को भगवा झंडियों से पाट दिया गया है. हनुमान जन्मोत्सव पर यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है. उसी हिसाब से व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही है. थाईलैंड से पेरिस्कोप मंगाये रंगई मंदिर सेवा समिति के सदस्य सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि, ”हनुमान जन्मोत्सव के दिन अयोध्या के राम मंदिर की तरह इस श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में सूर्य तिलक होगा. इसके लिए optomechanical system लगाया गया है. जिसके लिए बैंकॉक, थाईलैंड से पेरिस्कोप मंगाये गए हैं. हनुमान जन्मोत्सव के ठीक दोपहर 12:00 बजे गर्भगृह में 40 फिट की दूरी से 40 फिट 2.5 इंच के पाइप से सूर्य की किरणों को लाया जाएगा.” आयोजकों का बड़ा दावा आयोजकों का दावा है कि, अयोध्या के राम मंदिर के बाद विदिशा का श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण मंदिर पहला मंदिर होगा जहां उसी पद्धति से सूर्य तिलक किया जाएगा और इस मंदिर में यह पहली बार होगा. पंडित अखिलेश शर्मा ने बताया कि, ”समिति द्वारा हर साल कुछ भव्य और दिव्य आयोजन किया जाता है. दादा जी महाराज सबकी रक्षा करते हैं. जो मनसे उनकी प्रार्थना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है.”

किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ सेना का बड़ा ऑपरेशन, आर्मी का एक जवान शहीद, जैश कमांडर समेत तीन दहशतगर्द ढेर

किश्तवाड़  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कम से कम तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है। चातरी के नैदगाम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह, फरमान और बाशा को मार गिराया है। मुठभेड़ वाली जगहों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। वहीं, अभी भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, यह जवान बीती रात आतंकियों से लोहा लेते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षाबलों ने उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान सूचना मिली कि सीमा पार से आए आतंकवादी इन इलाकों में छिपे हुए हैं। लेकिन, तब सुरक्षाबलों के हाथ सफलता नहीं लगी थी। इसके बाद तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। पता चला कि जैश-ए-मोहम्‍मद के कमांडर सैफुल्‍लाह समेत अन्‍य आतंकवादियों के किश्‍तवाड़ जिले के छत्रू जंगल में छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर ज्‍वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया और आतंकी सैफुल्‍लाह को उसके दो अन्‍य साथियों के साथ ढेर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं शनिवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। इस आपरेशन में आर्मी और पारा कमांडो, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल थी। एक आतंकवादी की अभी भी तलाश जारी है। घने जंगलों का फायदा उठाकर आतंकी अकसर घुसपैठ और हमले की कोशिश करते हैं। इसलिए यह अभियान घने जंगलों में ही चलाया गया था। सेना ने आतंकियों का पता लगाने के लिए हेलिकॉप्टर और ड्रोन भी उतारे थे। इलाके में हाई अलर्ट घोषित सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर्प्स ने बयान जारी कर बताया कि खराब और प्रतिकूल मौसम के बावजूद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक एके-47 और एक एम4 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल किश्तवाड़ में ऑपरेशन जारी है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सेना और अन्य सुरक्षाबलों की टीमें पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि किसी भी अन्य आतंकी को पकड़ा जा सके या मार गिराया जा सके। सेना की इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ वाली जगहों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है। खुफिया जानकारी से पता चला है कि सीमा पार से आए आतंकवादी इन इलाकों में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों को पता चला कि उधमपुर के बसंतगढ़ तीन आतंकवादी एक ग्रामीण के घर में घुस गए और जबरन उसके घर से खाने का सामान, मोबाइल फैन, बैग, जूते और छाता लेकर भाग गए। वहीं 3 अप्रैल को भी मजालता ब्लॉक में आतंकवादियों ने एक परिवार को बंधक बना लिा और फिर उनका मोबाइल फोन लेकर भाग गए। 23 मार्च को पहली बार आतंकवादी हीरानगर के सानियाल में देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके की तलाशी शुरू कर दी। 27 मार्च को सूफैन के जंगलों में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए। वहीं चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इसी बीच आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन किया। जवानों ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। वहीं गोलीबारी में एक जेसीओ बुरी तरह घायल हो गया। उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। 23 मार्च को पहली बार आतंकवादी हीरानगर के सानियाल में देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके की तलाशी शुरू कर दी। 27 मार्च को सूफैन के जंगलों में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए। वहीं चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं शुक्रवार देर रात को आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन किया। जवानों ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। वहीं गोलीबारी में एक जेसीओ बुरी तरह घायल हो गया। उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों के मुताबिक, सतर्क जवानों ने शुक्रवार देर रात केरी भट्टल क्षेत्र में अग्रिम वन क्षेत्र में एक नाले के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह को देखा और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई जो काफी देर तक जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक जेसीओ घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है तथा अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था। इसी क्षेत्र में 11 फरवरी को आतंकवादियों द्वारा किए गए एक विस्फोट में एक कैप्टन सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे तथा एक अन्य घायल हो गया था। यह ताजा घटना भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू- कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के दो दिन बाद हुई है। सीमा पार से गोलीबारी की लगभग एक दर्जन घटनाओं और एक आईईडी हमले के बाद तनाव कम करने के प्रयास में यह फरवरी के बाद से दूसरी ऐसी बैठक थी। भारतीय सेना ने सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों और संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर अपने समकक्षों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

दिल्ली और मध्यप्रदेश के संबंधों का नया अध्याय लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिल्ली के लाल किले पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन ऐतिहासिक होगा। आज दिल्ली और मध्यप्रदेश के संबंधों का नया अध्याय लिखा जाएगा। भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र, विक्रमोत्सव के अंतर्गत विक्रम संवत के प्रवर्तक सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य की प्रथम प्रस्तुति, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन गजेन्द्र सिंह शेखावत की गरिमामय उपस्थिति में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का सुशासनकाल आज भी भारत के सभी राज्यों में सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनके शौर्य, पराक्रम, वीरता, ज्ञानशीलता, दानवीरता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहल ने शासन संचालन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बेताल पच्चीसी, सिंहासन बत्तीसी सहित विक्रमादित्य की वीरता की गाथाएं आज भी याद की जाती हैं। संस्कृति मंत्रालय, दीनदयाल शोध संस्थान और दिल्ली सरकार के सहयोग से कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के काल को जीवंत करते हुए उनके सुशासन की झलक दिखाने का प्रयास किया। यह मंचन दिल्ली के लाल किले में 13 और 14 अप्रैल को भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet