LATEST NEWS

आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज धन आपके पास आने से फाइनेंशियल सिचूऐशन स्ट्रॉंग रहेगी। हेल्दी डाइट के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शांत बने रहना ऑफिस में अपने विरोधियों पर जीत पाने की चाभी है। आपको अपने सभी आइडिया को सामने रखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर लें। वृषभ: जो लोग संपत्ति की तलाश में हैं, उनके लिए सस्ते दाम पर संपत्ति खरीदने का अवसर जल्द ही सामने आ सकता है। काम के मामले में लागू किए गए कुछ कॉन्सेप्टस अपना रिजल्ट दिखाना शुरू कर देंगे। काम के मामले में आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे। मिथुन: आज ऑफिस में किसी मुश्किल सिचूऐशन में किसी सिनीयर को टांग अड़ाने देना सही कदम होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होने की संभावना है क्योंकि आप संबंधों पर अपना पूरा फोकस रखेंगे। विदेश जाने का मौका मिलने की संभावना है। कर्क: आज पैसों के मामले में अपने सपनों को पूरा करने के लिए सेविंग्स मोड को ऑन करें। एक्टिव रहने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कुछ लोगों के लिए छुट्टी पर रोमांचक समय बिताने की उम्मीद है। सीनियर आपको सपोर्ट करेंगे। सिंह: कुछ लोग नया घर खरीद सकते हैं। बाहर का अनहेल्दी खाना आपके सिस्टम को खराब कर सकता है। इसलिए परहेज करें। पर्सनल लेवल पर कोई आपसे सलाह मांग सकता है। काम के मामले में चीजें आगे बढ़ सकती हैं। ऑफिस में कोई व्यक्ति किसी काम को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। कन्या: प्रोफेशनल रूप से, आपको ऑफिस में अपने टीम मेंबर्स के साथ स्ट्रगल करना पड़ सकता है, लेकिन आप उनसे मुकाबला करने में सफल रहेंगे। आप में से कुछ लोग अपने सपनों को हासिल करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। तुला: किसी सौदे से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार के किसी मेंबर की मदद करने से आपको राहत मिलेगी। कुछ लोगों के लिए देश से बाहर ट्रैवल करने की संभावना है। जंक फूड्स से दूर रहना सबसे अच्छा है। पहले खरीदी गई संपत्ति बेहतरीन रिटर्न दे सकती है। वृश्चिक: सही पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए शादी की सहनाई बज सकती है। शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है। घर वाले आपसे किसी सामाजिक समारोह में जाने की जिद कर सकता है। धनु: आज ट्रैवल करते दौरान बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होना संभव है। किसी जरूरतमंद की मदद करना अच्छा रहेगा। निवेश का एक अच्छा अवसर आपके सामने आ सकता है और आपको रिसर्च के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। मकर: आपकी बुद्धिमानी और स्ट्रैटिजी आपको प्रोफेशनली अपने कॉम्प्टीशन से एक कदम आगे रखेगी। अच्छी प्रोफेशनल सलह आपको वह हासिल करने में मदद करेगी, जो आपने मन ही मन सोचा है। कोई शुभ समाचार परिवार में उत्साह का कारण बनेगा। कुंभ: कुछ लोगों को वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद हो सकती है। आपको अच्छी कीमत पर नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। कोई आपकी सलाह चाहता है तो उसके लिए कुछ टाइम निकालें। मीन: काम के मामले में आपने जो पहल की है, उससे कुछ अच्छा होने की संभावना है। जरूरतमंदो की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी।आपके आस-पास के लोग आपके काम की काफी तारीफ करेंगे।

‘अब कोई गलती नहीं करूंगा, मुझे पार्टी में ले लीजिए’, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी है. उन्होंने ये माफी अपनी बुआ यानी मायावती से मांगी है. आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि मायावती को मैं अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु और आदर्श मानता हूं. अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए नाते रिश्तेदार का मशविरा नहीं लूंगा. गलती माफ कर पुनः पार्टी में काम करने का मौका दें. आकाश आनंद ने X पर पोस्ट में कहा कि आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्तेदारों-नातेदारों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं, जिसकी वजह से बहनजी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है. और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा. मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं सिर्फ आदरणीय बहनजी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा. पार्टी में अपने से बड़ों और पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा. आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा. साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी और बहनजी के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचे.

तालिबान के एक नेता ने कहा कि मृत्युदंड इस्लाम का हिस्सा है, हत्या के एक मामले में दोषी पाए गए 4 लोगों को गोली मारकर मौत

अफगानिस्तान अफगानिस्तान में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गए 4 लोगों को गोली मारकर मौत की सजा दी गई। इसके कुछ दिनों बाद तालिबान के एक नेता ने कहा कि मृत्युदंड इस्लाम का हिस्सा है। चारों दोषियों को शुक्रवार को एक खेल स्टेडियम में गोली मारी गई और यह 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को दी गई मौत की सजा है। अधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र ने इस घटना की निंदा की है। तालिबान नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने पूर्व में अफगानिस्तान में पश्चिमी कानूनों की जरूरत को खारिज कर दिया था। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रविवार को एक्स पर एक ऑडियो क्लिप जारी किया। इसमें अखुंदजादा ने कहा, ‘हमें अनुशासनात्मक उपाय, प्रार्थनाएं और इबादत के काम करने चाहिए। हमें पूरी तरह से इस्लाम अपनाना चाहिए। इस्लाम सिर्फ कुछ रस्मों तक सीमित नहीं है। यह सभी अल्लाह के आदेशों की एक व्यापक व्यवस्था है।’ ‘इस्लाम का एक भी आदेश अधूरा नहीं छोड़ेंगे’ दक्षिणी कंधार प्रांत में हज प्रशिक्षकों की संगोष्ठी में 45 मिनट के भाषण के दौरान अखुंदजादा ने कहा कि इस्लाम का एक भी आदेश अधूरा नहीं छोड़ा जाना चाहिए। अखुंदजादा ने कहा कि अल्लाह ने लोगों को इबादत करने और उसकी सजाओं को लागू करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि तालिबान ने सत्ता या धन के लिए युद्ध नहीं किया बल्कि इस्लामी कानून को लागू करने के लिए युद्ध किया। उन्होंने दोषियों को गोली मारे जाने के लिए हो रही आलोचना को खारिज कर दिया। अफगानिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने चारों लोगों को हत्या का दोषी करार दिया था।

अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हजारों युवाओं के साथ निकाली पदयात्रा

भोपाल भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में भव्य “जयभीम पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा भोपाल के शौर्य स्मारक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहे होते हुए पुनः शौर्य स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। मंत्री श्री सारंग ने शौर्य स्मारक से जय भीम पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा मार्ग में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदयात्रा में हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति की भावना के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा पदयात्रा से पहले मंत्री श्री सारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय भीम पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर, उन्हें अपने जीवन में उतारने का एक संकल्प है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो उन्हें सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जय भीम पदयात्रा के माध्यम से हम बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं, जिन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जो सामाजिक समता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक है। आज का युवा यदि उनके विचारों को आत्मसात करता है, तो वह निश्चित ही एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकता है। सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। सभी युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ “जय भीम” और “जय भारत” के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जय भीम पदयात्रा के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक समानता, न्याय और संविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर पूरे देश में जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। भोपाल में आयोजित पदयात्रा में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, उप सलाहकार राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. अशोक कुमार श्रुती, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक श्री राकेश सिंह तोमर, राष्ट्रीय सेवा योजना, भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजकुमार वर्मा, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।  

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना, संबंध तोड़ने से नाराज एक आदमी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संबंध तोड़ने से नाराज एक आदमी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसने आधी रात को महिला के घर में आग लगा दी। इस घटना में महिला सहित 3 लोग झुलस गए। घटना के बाद आदमी मौके से फरार हो गया। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक आदमी ने घर में आग लगा दी, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर राहुल कटरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बलदेवगढ़ में हुई। 35 साल का राजेंद्र रायकवार इस बात से नाराज था कि 36 साल की एक विधवा महिला ने उसके साथ संबंध तोड़ लिए थे। वह हाल ही में बलदेवगढ़ में किराए के घर में रहने आई थी। आधी रात को रायकवार ने कथित तौर पर उसके घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उस आदमी ने कथित तौर पर खिड़की से पेट्रोल डाला और घर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह मौके से भाग गया। आग में महिला के दोनों हाथ और चेहरा जल गया, जबकि उसके 14 साल के बेटे का दाहिना हाथ जल गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान उनके साथ रहने वाला एक रिश्तेदार भी आग में झुलस गया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने एक सप्ताह पहले रायकवार के खिलाफ कथित तौर पर गाली-गलौज करने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि तब उसने यह नहीं बताया था कि वह उसे परेशान कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि रायकवार के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, खतरनाक तरीकों से चोट पहुंचाने, महिला का शील भंग करने के लिए उसके खिलाफ आपराधिक बल का प्रयोग करने और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

वन विहार के वन्य प्राणियों के लिये गर्मी के मौसम में की गई व्यवस्थाएं

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यप्राणियों को गर्मी से राहत देने के लिये हाउसिंग में रखे गये मांसाहारी वन्यप्राणियों के लिये गर्मी से बचाव हेतु कूलर लगाये गये हैं, हाउसिंग की खिड़कियों पर पर्दे लगाये गये, क्रॉल के ऊपर लू से बचाव के लिये ग्रीन नेट डाली गई है। क्रॉल को ठंडा रखने के लिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इंक्लोजर में निर्मित सॉसर के ऊपर प्रकृति से मेल खाते हुये घास के शेड बनाये गये हैं, जिससे सॉसर का पानी ठंठा रहे एवं उसमें बैठने पर वन्य प्राणी का धूप से बचाव हो सके। संचालक वन विहार ने बताया कि जल स्रोतों में ऐसी व्यवस्था की गई है कि उसमें हमेशा पानी भरा रहे। वन्य प्राणी चिकित्सक की सलाह अनुसार उनको भोजन दिया जा रहा है। शाकाहारी वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाव के लिये खुले क्षेत्र में प्रकृति से मेल खाते हुये घास के शेड बनाये गये हैं। विभिन्न स्थलों पर निर्मित जल स्रोतों में पानी की निरंतरता बनी रहें ऐसी व्यवस्था की गई है। वन्यप्राणियों को हरा चारा एवं पशु आहार सुदाना भी दिया जा रहा है और आवश्यकतानुसार उन्हें साल्ट लिक्स तथा मिनरल मिक्सचर भी दिया जा रहा है।  

मुर्शिदाबाद और मालदा में हालात खराब, ममता सरकार पूरी तरह से फेल : भाजपा नेता अजय आलोक

नई दिल्ली कलकत्ता हाई कोर्ट की एक विशेष डिवीजन बेंच ने मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि बंगाल में पलायन शुरू हो चुका है और हिंदुओं पर हमले भी हो रहे हैं। भाजपा नेता अजय आलोक ने मिडिया से बातचीत में कहा, “बंगाल की हालत बहुत चिंताजनक है। मुझे लगता है कि बंगाल के हिंदू ज्वालामुखी के मुहाने पर बैठे हुए हैं, जो फटने को तैयार है और रुक-रुक कर फट भी रहा है। पलायन शुरू हो गया है और हिंदुओं पर हमले भी हो रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “1947 में जिस तरीके की हिंसा हुई थी, उस तरीके की एक बार फिर से हिंसा हो रही है और वह दिन याद आ रहे हैं। मुर्शिदाबाद और मालदा में भी कुछ वैसे ही हालात हैं। हालांकि, राज्य सरकार आंख मूंदकर इन सारी घटनाओं को देख रही है और इस्लामी जिहादियों को सरपरस्ती दे रही है, जिससे उनका मनोबल और भी बढ़ रहा है। पुलिस वालों को मारा जा रहा है और कुछ पुलिसकर्मी तो आईसीयू में भर्ती हैं। वहां हालात इतने खराब हो गए हैं कि पुलिस से स्थिति कंट्रोल नहीं हो रही है तो बीएसएफ बुलाई गई है। इस पूरे मामले को केंद्र सरकार से लेकर हाई कोर्ट तक देख रहा है। मैं अपील करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट भी बंगाल की स्थिति का संज्ञान लें। क्या हम एक और विभाजन की इजाजत दे सकते हैं? कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ममता सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।” शनिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक विशेष डिवीजन बेंच ने मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हाल के दिनों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सांप्रदायिक अशांति को नियंत्रित करने के लिए किए गए उपाय पर्याप्त नहीं थे। बेंच ने यह भी कहा कि अगर पहले सीएपीएफ तैनात किया गया होता, तो स्थिति इतनी गंभीर और अस्थिर नहीं होती। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, “केंद्रीय सशस्त्र बलों की पहले तैनाती से स्थिति को कम किया जा सकता था, क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि समय पर पर्याप्त उपाय नहीं किए गए।” खंडपीठ ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिति गंभीर और अस्थिर है। बेंच ने अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और निर्दोष नागरिकों पर हुए अत्याचारों को रोकने की जरूरत पर बल दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- ‘जल बचाएं, जीवन और धरा को सुरक्षित बनाएं’ के जन-संकल्प से अभियान को मिलेगी सिद्धि

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “विश्व जल दिवस पर कहा था, “हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि “हमारे पूर्वजों ने जल संरक्षण को हमेशा प्राथमिकता दी है। वेदों और पुराणों में भी जलाशय, बांध और तालाब बनाने को मानव का परम कर्तव्य बताया गया है।” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को सिद्धि मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रदेश में 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने इस अभियान में गांवों में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान में नदियों के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। श्रीराम और माता सीता की साक्षी मंदाकिनी को सहेजने जुटी जन-शक्ति सतना में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को मंदाकिनी नदी के तट और स्फटिक शिला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए जन-शक्ति जुट रही है। भगवान श्री राम और माता सीता ने 14 वर्ष के वनवास का अधिकांश समय मंदाकिनी नदी के जल से साक्षात्कार करते हुए ही व्यतीत किया था। श्रीराम तीर्थ में स्नान एवं दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने इस अभियान की सराहना की है। उमरिया में अपनी मिट्टी अपना जल को सहेजने नवाचार जल गंगा संवर्धन अभियान में उमरिया जिले में जल संरक्षण के लिए जन सहयोग से बोरी बंधान का नवाचार किया जा रहा है। जिले के आदर्श गांव भरौली के खजुरा नाला के पानी पर बोरियों का बोरी बंधान बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। गांव के निवासी जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए संकल्पित होकर अभियान में सहयोग के लिए जुटे हुए हैं। रीवा में बन रहे 344 रिचार्ज पिट जल गंगा संवर्धन अभियान रीवा जिले में 564 ग्राम पंचायतों के 344 कुओं में रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। परंपरागत कुओं में रिचार्ज पिट बनाने के लिए तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी गई है। अभियान में विकासखण्ड गंगेव में 54, जवा में 49, रायपुर कर्चुलियान में 63, विकासखण्ड रीवा में 56, सिरमौर में 63 तथा विकासखण्ड त्योंथर में 59 रिचार्ज पिट का निर्माण किया जा रहा है। इससे वर्षा जल रिचार्ज पिट के माध्यम से कुंओं में जाकर उनके भू-जल स्रोतों को समृद्ध करेगा। रीवा के 10 हजार हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट से वर्षा जल सहेजा जाएगा। मंदिर तालाब की सफाई से ‘जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार’ का संदेश शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ब्यौहारी के गांवमऊ के प्राचीन चिपाढ़नाथ हनुमान मंदिर में तालाब की सफाई जन-भागीदारी से की गई। मंदिर के पुजारी, जन-प्रतिनिधियों और सरकारी अघिकारियों ने भी जन-भागीदारी में जुटे श्रद्धालुओं का साथ दिया। स्थानीय आस्था के केन्द्र, इस मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को “जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार” बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार’ का संदेश दिया।

सामाजिक व्यवस्था में सैनी समाज की भूमिका उल्लेखनीय : मंत्री कुशवाह

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह गुरूग्राम (हरियाणा) में ऑल इंडिया सैनी समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जाग्रति महा सम्मेलन में शामिल हुए। महा सम्मेलन का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले के जयंती के उपलक्ष में किया गया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि देश की सामाजिक व्यवस्था में सैनी समाज की भूमिका उल्लेखनीय है। महा सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री छगन भुजबलसहित सैनी समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।  

अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ छूट से भारत को चीन पर मिलेगी बढ़त: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली इंडस्ट्री लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ से स्मार्टफोन, कम्प्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स को छूट देना एक स्वागत योग्य कदम है। इससे चीन पर भारत को बढ़त मिलेगी। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग के नोटिस के अनुसार, स्मार्टफोन और कंप्यूटर को ट्रंप द्वारा अधिकांश देशों पर लगाए गए 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ तथा चीन द्वारा लगाए गए 145 प्रतिशत के टैरिफ से बाहर रखा जाएगा। इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने कहा, “अब कोई असाधारण व्यवधान नहीं होगा। यह क्षमताओं को बढ़ाने का समय है और चीन के खिलाफ लंबी अवधि में रुझान मजबूत रहेगा।” चीन में बने आईफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच पर 20 प्रतिशत टैरिफ जारी रहेगा। केवल चीन पर रेसिप्रोकल टैरिफ हटाए गए हैं। दूसरी ओर, रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट के बाद अब भारत की ओर से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले आईफोन, स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर टैरिफ जीरो हो गया है। वियतनाम की ओर से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सभी सैमसंग (और अन्य) स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर भी “शून्य टैरिफ” है। ऐसे में चीन के मुकाबले भारत और वियतनाम बेहतर स्थिति में हैं। कस्टम नोटिस के अनुसार, अमेरिका में प्रवेश करने वाले या 5 अप्रैल से पहले गोदामों से निकाले जाने वाले उत्पादों पर यह छूट लागू होती है। छूट में सेमीकंडक्टर, सोलर सेल और मेमोरी कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी शामिल किया गया है। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रभु राम ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ में छूट से ग्लोबल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी राहत है, जिससे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर्स और हार्डवेयर पर दबाव कम होता है। यह कदम टेक्नोलॉजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों, विशेषकर एप्पल, जो इस विवाद में फंस गई थी, के साथ-साथ व्यापक चिप और हार्डवेयर उद्योगों को भी राहत प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू में अम्बेडकर जयंती उत्सव में होंगे शामिल, 14 अप्रैल को भीम जन्म भूमि पर होगा कार्यक्रम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जयंती उत्सव पर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर महू में उनकी जन्मस्थली स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11 बजे भीम जन्म भूमि पधार कर सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा का बुद्ध वंदना में शामिल होंगे। साथ ही भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष इंदौर जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित उनकी जन्म स्थली पर पूर्ण आस्था के साथ जयंती उत्सव मनाया जाता है। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके अनुयायी शामिल होते हैं।  

भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में हसीना समेत 53 लोगों के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

ढाका बांग्लादेश के एक कोर्ट ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और 50 अन्य के खिलाफ राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग करके कथित अवैध भूमि अधिग्रहण के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। ढाका अखबार की खबर के मुताबिक ढाका मेट्रोपोलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर संज्ञान लेने के बाद यह आदेश पारित किया। अखबार ने एसीसी के सहायक निदेशक (अभियोजन) अमीनुल इस्लाम के हवाले से बताया कि न्यायाधीश हुसैन ने गिरफ्तारी वारंट से संबंधित अमल रिपोर्ट की समीक्षा के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। अदालती सूत्रों का हवाला देते हुए बंगाली समाचार पत्र प्रोथोम आलो ने खबर दी कि एसीसी ने हाल ही में भूखंड आवंटन में भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में हसीना समेत 53 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है और सभी फरार हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद शेख हसीना के विरोधियों को एक और मौका मिल गया है। अदालत ने राजुक प्लॉट आवंटन मामले में शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पुतुल और 16 अन्य के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। बता दें कि 13 जनवरी को एसीसी के उपनिदेशक ने शेख हेहाना के खिलाफ अधिकार का दुरुपयोग करके पूर्वांचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में 10 कट्टे का प्लॉट हासिल करने का केस दर्ज करवाया था। बाद में इसमें दो अन्य लोगों के नाम भी जोड़ दिए गए। वहीं पिछले साल बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल हुआ और हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गए। वह भागकर भारत आ गईं और इस वक्त भारत की ही शरण में हैं। वहीं बांग्लादेश में सेना ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बना दिया। अंतरिम सरकार ने भारत सेशेख हसीना को सौंपने की बात भी कही है। वहीं शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किए गए हैं। शेख हसीना के हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को भी निशाना बनाया गया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चाहती है कि किसी तरह से शेख हसीना को भारत से लाया जाए ताकि उन्हें दोबारा राजनीति में आने का मौका ही ना मिले।

40 मिनट तक कोंडागांव में जमकर गिरे ओले

कोंडागांव छत्तीसगढ़ का कोंडागांव आज अचानक शिमला बन गया. वो इसलिए क्योंकि यहां करीब 40 मिनट तक लगातार ओले गिरे. करीब 40 मिनट तक कोंडागांव में जमकर ओले गिरे और दिखने में ये देसी आलू जैसे थे. तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. ओलों की मार से खेतों में खड़ी मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि इस समय मक्के की फसल तैयार थी, ऐसे में पौधों का गिरना सीधे तौर पर उनके मेहनत पर पानी फेर सकता है. रबी फसलों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम की इस मार से न सिर्फ खेती प्रभावित हुई है, बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया. तेज हवा, ओले और बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इसका खामियाजा किसानों को भारी नुकसान के रूप में चुकाना पड़ सकता है.

रायपुर में 6 गायों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर राजधानी के इंडस्ट्रियल एरिया उरला से लगे ग्राम कन्हैरा में शमशान घाट के पास आज 6 गायों के शव मिले हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौवंशों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही हैं कि गौवंशों की मौत वहां फेंके गए औद्यौगिक अपशिष्ट खा लेने से हुई होगी. गायों की संदिग्ध तरीके से मौत को लेकर पशु प्रेमी और गौ-सेवकों समेत ग्रामीणों में आक्रोश है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि सरकार के लापरवाही के कारण राजधानी में 50 गायों की मौत हो गई है. शासकीय गोदाम के साढ़े गले सामानों को फेंका गया, जिसे गायों ने खा लिया, उससे गायों की मौत हो गई. उन्होंने आगे कहा कि गांव में गौठान हैं, लेकिन बंद कर दिया गया है. गौठानों को बंद नहीं किया जाता, तो गायों के चारा-पानी की व्यवस्था होती. इस मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है. मंत्री रामविचार नेताम ने पशुपालकों से की अपील गायों के मौत को लेकर प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गर्मियों में चारे और पानी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बेसहारा गायें इधर-उधर भटकती रहती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिनके पास गायें हैं, वे उन्हें सुरक्षित रखें और उनकी देखरेख करें. मंत्री नेताम ने बताया कि राज्य सरकार ने घुमंतू गायों के संरक्षण के लिए गौ अभयारण्य योजना शुरू की है, जिसके तहत इन बेसहारा पशुओं को शरण दी जाएगी.

विक्रमोत्सव 2025 में एमपी टूरिज्म का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

भोपाल विक्रमोत्सव 2025 में मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन स्थलों के आकर्षक रूप में प्रदर्शित करता एमपी टूरिज्म पवेलियन आगंतुकों का मन लुभा रहे हैं। नई दिल्ली के लाल किला स्थित माधवदास पार्क में एक तरफ जहां सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, पराक्रम, न्यायशीलता से आमजन महानाट्य के माध्यम से परिचित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के कला–कौशल, शिल्प और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ भी ले रहे हैं। एमपी टूरिज्म पवेलियन में प्रदेश की पारंपरिक कला और अद्भुत कारीगरी को देख आगंतुक हतप्रभ हैं। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन में बाबा महाकाल का होलोग्राफिक प्रदर्शन किया जा रहा है एवं प्रदेश के पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से चंदेरी कॉटन सिल्क की साड़ियों का कलेक्शन महिलाओं को खूब भा रहा है। यह साड़ियां हल्की बनावट, कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइनों के लिए पहचानी जाती हैं। इसके साथ ही, खजूर की पत्तियों से बनी टेराकोटा कलाकृतियां भी ध्यान आकर्षित कर रही हैं। यह शिल्प कुदरत और परंपरा सुंदर मेल से निर्मित है। गोंड और भील पेंटिंग्स जनजातीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ रही हैं। खास तौर पर युवाओं को रंग–बिरंगे चित्र और लोककथाओं को प्रदर्शित करने का यह अनूठा तरीका खूब पसंद आ रहा है। वहीं उरांव जनजाति की पारंपरिक पेपर मैशी कला का प्रदर्शन भी यहां किया गया है। इस कला से बनी कागज और गोंद से सुंदर सजावटी वस्तुएं आगंतुक अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए ले जा रहे हैं।   प्राकृतिक रंगों और हाथ से बने डिजाइन से तैयार की गई बाग प्रिंट की साड़ियां भी महिलाओं और युवतियों को भा रही हैं। वहीं, जरी जरदोज़ी की कढ़ाई ने पारंपरिक शाही परंपरा को प्रदर्शित कर रही है, सोने-चांदी के धागों से बारीकी से किया गया काम समृद्धशाली इतिहास का वर्णन कर रही हैं। शुभ अवसरों पर दीवारों और जमीन पर तैयार की जाने वाले मांडना कला लोगों को पसंद आ रही हैं। खराद शिल्प से सजे हुए सजावटी सामान घरों के विशिष्ट संग्रह के लिए नागरिक ले जा रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल्स पर स्वाद चखने के लिए नागरिक आतुर हो रहे है। फूट कोर्ट में इंदौर के प्रसिद्ध पोहा–जलेबी, मक्के के कीस, मालवा की कचौरी, डिंडौरी के उड़ल दाल व कोदो भात और कुटकी के गुड वाली खीर–जलेबी, बघेलखंडी निमोना और पुड़ी, बेड़ई पुड़ी और हींग वाले आलू जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ बुंदेलखंडी स्ननाटा छाछ, लेमन पुदिना, आम पना, सब्जा शिकंजी, गुलाब मलाई लस्सी, मावा बाटी जैसे शीतपेयों और मिष्ठान का आनंद ले रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live