LATEST NEWS

धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने और कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, चार गिरफ्तार

जांजगीर चांपा चांपा शहर में शनिवार को धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने और कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। चांपा के बीडीएम अस्पताल चौक स्थित एक तीन मंजिला इमारत में प्रार्थना सभा के आयोजन के दौरान तनाव बढ़ गया। इस सभा में जांजगीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग शामिल हुए। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, बीडीएम अस्पताल चौक की इमारत में शनिवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भीड़ धीरे-धीरे इकट्ठा हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा में शामिल लोगों से बातचीत की, जहां उन्हें धर्मांतरण की आशंका हुई। पुलिस को सूचना देने पर चांपा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के दौरान पुलिस को आयोजन स्थल से धर्मांतरण से संबंधित सामग्री, पुस्तकें और पोस्टर मिले। साथ ही प्रार्थना के नाम पर बीमारियों को ठीक करने का दावा भी किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया और धार्मिक उन्माद फैलाने तथा धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। यह घटना हनुमान जयंती के दिन हुई, जब देशभर में हिंदू समुदाय धार्मिक आयोजनों में व्यस्त था। पुलिस की समय पर कार्रवाई से माहौल को नियंत्रित किया गया और सभा में शामिल ग्रामीणों को उनके घर भेज दिया गया।

नलकूप खनन के साथ ही मोटर पम्प और राइजिंग पाइप सहित सभी व्यवस्थाएं तैयार रखें: स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा, परिवहन एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए, ऐसी व्यवस्था करें कि जिले में कही पर भी पानी का संकट न हो। उन्होंने कहा कि जिले में नलकूप खनन के साथ ही मोटर पम्प और राइजिंग पाइप सहित सभी व्यवस्थाएं तैयार रखें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वें वित्त से भी पेयजल के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नलकूप खनन के वेंडर की वर्तमान संख्या पर्याप्त नहीं है इसे बढ़ाया जाये। प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार को बालाघाट जिले के मलाजखंड में पेयजल व्यवस्था संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में वर्तमान जल संकट सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पेयजल, बिजली और जल संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले 2 माह तक इन कार्यो पर लगकर कार्य करना आवश्यक है। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने किसानों को धान के साथ मक्का की फसल लेने की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिजली की 30 वर्षों की मांग को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाये। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पीएम आवास सहित आम नागरिकों के लिए रेत की व्यवस्था सुगमता से होनी चाहिए।बैठक में सांसद श्रीमती भारती पारधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्वार, विधायक सर्वश्री संजय उइके, मधु भगत, श्रीमती अनुभा मुंजारे, गौरव पारधी, विक्की पटेल, राजकुमार कर्राहे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मलाजखण्ड लायब्रेरी अच्छा प्रयास प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने मलाजखंड नगर परिषद में बनाई गई लायब्रेरी का अवलोकन कर प्रयासों की सराहना की। प्रभारी मंत्री श्री सिंह को अवगत कराया कि नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लायब्रेरी स्थापित करने के प्रयासों जारी है। उन्होंने पीएम आवास हितग्राही श्री दलम सिंह के घर चाय और कोदो कुटकी का स्वादलिया। सामूहिक विवाह में हुए शामिल प्रभारी मंत्री श्री सिंह मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने 285 नवदंपति के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक नवदंपति को 49-49 हजार रूपये के चैक प्रदान किये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब हर विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड तैयार किया जायेगा। आपात स्थिति में ग्रामीणों के उपचार के लिये एयर लिफ्ट कर देश के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया जायेगा।  

राज्य सरकार ने प्रदेश के नौ आईएएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए, आदित्य सिंह को अशोकनगर की कमान

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 9 आईएएस अधिकारियों के ट्रासंफर किए गए हैं। इसमें चार जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के नौ आईएएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में नौ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें चार जिले उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश के अनुसार संयुक्त मुख्य निवार्चन पदाधिकारी एवं पदेन अपर सचिव (विधि एवं विधायी कार्य विभाग) को अपर सचिव, श्रम विभाग के साथ-साथ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल तथा असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को हटा कर अपर सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल भेजा गया है। आदित्य सिंह को अशोकनगर की कमान वहीं, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को हटा कर सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह को स्थानांतरित कर कलेक्टर अशोकनगर बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर रोशन सिंह को उज्जैन कलेक्टर और भोपाल अपर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को कलेक्टर हरदा पदस्थ किया गया है। अंशुल गुप्ता विदेशा कलेक्टर बने इसके अलावा जनसंपर्क विभाग के संचालक और मध्य प्रदेश माध्यम के कार्यपालक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अंशुल गुप्ता को कलेक्टर विदिशा बनाया गया है। वहीं, इंदौर की अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास नियुक्त किया गया है। देवास जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर को सिंहस्थ मेला का अतिरिक्त प्रभार आदेश में जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के मुख्य कार्यालय अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी आयुक्त ऋषि गर्ग को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  

फिल्म जाट को मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं सनी देओल

मुंबई,  बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल अपनी फिल्म जाट को दर्शकों से मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं। गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुयी है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल के फैंस ट्रैक्टर-ट्रॉली में ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचते हैं, और जैसे ही सनी की एंट्री होती है, पूरा ग्रुप नाचने लगता है। वो जोश, वो जुनून हर उम्र के लोग, किशोर से लेकर बुजुर्ग तक, गुलाल उड़ाते हुए सनी के लिए नारे लगा रहे हैं। सनी देओल ने लोगों से मिल रहे प्यार को देखते हुए अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, आप सभी का जाट पर बरसाया गया प्यार देखकर मैं भावुक हो गया हूं। जब मैं परिवारों को, महिलाओं के ग्रुप्स को, पूरी की पूरी गाड़ियों की कतार को और यहां तक कि ट्रैक्टरों को भी थिएटर की तरफ जाते देखता हूं तो यकीन नहीं होता कि ये सब हकीकत है। सिनेमाघरों में जो जोश, तालियां और प्यार मिल रहा है, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मैंने सपने में सोचा था।  

महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ की राह दिखाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म का संदेश सभ्यता के प्रारम्भ से ही प्रासंगिक रहा है और भविष्य में भी रहेगा। महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ की राह दिखाती हैं। हम “जियो और जीने दो” सिर्फ कहने के लिए नहीं कहते इसे आत्मसात कर जीवन में भी उतारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन कल्याण बोर्ड की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के शपथ विधि समारोह को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जैन समाज “जियो और जीने दो” के सिद्धांत का जिस प्रतिबद्धता से पालन करता है वह अनुकरणीय है। सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह जैसे जीवन के मूल सिद्धांतों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा हमें महावीर स्वामी और शेष तीर्थंकरों के माध्यम से प्राप्त होती है। जीव मात्र पर दया के संकल्प का जैन समाज द्वारा अनुसरण सराहनीय है। जैन धर्म हमें अनुशासित रहकर सेवा करने की सीख देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर विश्व नवकार महामंत्र के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण की प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर दिए गए नए संकल्प वर्तमान परिस्थितियों में सभी के कल्याण और प्रकृति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि से भी विश्व को दिशा दे रहा है। कार्यक्रम में कांफ्रेंस के अध्यक्ष श्री हुलास बेताला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मुकेश राका, कोषाध्यक्ष श्री राजेश झामा और प्रांतीय महामंत्री श्री पीयूष जैन उपस्थित थे।  

लाल किले ने आज सम्राट विक्रमादित्य की कहानी जन-जन तक पहुंचाई, रोमांचित हो गए दर्शक

भोपाल भारत के संघर्ष और आजादी के साक्षी रहे नई दिल्ली के लाल किले की रंगत शाम बदली-बदली सी रही। इस लाल किले ने आज सम्राट विक्रमादित्य की कहानी जन-जन तक पहुंचाई। लोग इस पराक्रमी राजा की गाथा को सुनकर रोमांचित हो गए। दरअसल, मौका था लाल किले के माधवदास पार्क में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का। इस महामंचन में 250 कलाकारों ने इस विक्रम संवत युग के प्रवर्तक राजा के जीवन संघर्ष को जीवंत किया। इस महामंचन को देखने हजारों दर्शक कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान उनका उत्साह देखने लायक था। दर्शकों का कहना था कि ऐसा ऐतिहासिक मंचन उन्होंने कभी नहीं देखा। देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का शुभारंभ किया। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से शामिल हुए। लाल किले के माधवदास पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। लौट रहा सम्राट विक्रमादित्य वाला युग- उप-राष्ट्रपति धनखड़ इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साधुवाद के पात्र हैं। आपने दिल्ली के दिल को छूआ है। वह दिन दूर नहीं जब दिल्लीवालों को रिवर फ्रंट यमुना पर भी इस तरह का कार्यक्रम देखने को मिलेगा। जीवन का समर्पण राष्ट्र के निर्माण के लिए है। आज हम सभी का मन प्रफुल्लित है। लंबे अंतराल के बाद भारत ने एक नए युग में प्रवेश किया है। भारत लगातार विकास कर रहा है। इसकी संपन्नता बढ़ रही है। दुनिया की नजर आज भारत पर है। उन्होंने कहा कि हमारा जुड़ाव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति भी होना चाहिए। दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है जिसकी सांस्कृतिक विरासत 5000 साल पुरानी हो। ऐसी परिस्थिति में आज का कार्यक्रम हमारे युग का नया आयाम है। महान सम्राट विक्रमादित्य न्याय के प्रतीक थे। उनकी शासन व्यवस्था उत्कृष्ट थी। आज सम्राट विक्रमादित्य वाला युग लौट रहा है। भारत का विकास जमीन से लेकर समुद्र की सतह और अंतरिक्ष तक हो रहा है। यह विकास इस बात का संकेत है कि भारत की जो स्थिति 1300 साल पहले थी वो फिर जीवित हो रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साधुवाद के पात्र हैं। मैं ये इसलिए कर रहा हूं कि वह खुद राष्ट्र प्रेमी हैं। उन्होंने राजा विक्रमादित्य के पिताजी की भूमिका भी निभाई है। सम्राट विक्रमादित्य ने मानवता को धन्य किया- सीएम डॉ. मोहन यादव इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के शासन का इतिहास 2000 साल पुराना है। इस शासन को लेकर इकबाल ने कहा है, “कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहाँ से..।” सीएम डॉ. यादव ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की मान मर्यादा को बिगाड़ा। उन्होंने लालच की वजह से हमारी संस्कृति को चुनौती दी। यहां के वीर महापुरुषों ने हर परिस्थिति में भारत की आन बान शान को बचाया है। इस वजह से हमारी इस संस्कृति का कभी अंत नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति गंगा की अविरल धारा की तरह उज्जवल धवल नीर की तरह बहती रहेगी। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि सम्राट विक्रमादित्य ने तलवार के बलबूते पर न केवल पूरे देश को सुशासन में बदला, बल्कि देश से आगे जाकर शासन की व्यवस्थाओं को मजबूत किया और समूची मानवता को धन्य किया। हमारे यहां संवत प्रवर्तन में भी विक्रम संवत् प्रारंभ करने की जो परंपरा है उसको भी सम्राट विक्रमादित्य ने गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के शासन को याद करते हैं तो वह भगवान श्री राम के रामराज्य की याद आती है। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, जिन्होंने उस दौर के शासनकाल को याद करते हुए सम्राट विक्रमादित्य को शासन के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली और मेरे लिए परम सौभाग्य की बात- सीएम रेखा गुप्ता इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली की जनता को विक्रमादित्य के चरित्र और शौर्य को देखने और समझने का अवसर दिया है। मेरा और दिल्ली का परम सौभाग्य है कि आज ये दिन दिल्ली को देखने को मिला। सौभाग्य की बात है कि शौर्य और पराक्रम के प्रतीक सम्राट विक्रमादित्य पर महानाट्य मंचन यहां हो रहा है। दिल्लीवासी आज इतिहास से रुबरू हो रहे हैं। वे सम्राट विक्रमादित्य के चरित्र को अपनी आंखों से देख रहे हैं इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद।

रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का किया निर्माण, पुलिस तैनात

लखनऊ लखनऊ में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक गांव में बवाल हो गया था। यहां पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं रातोंरात एक दूसरे गांव में भी प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरा बना दिया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। राजधानी लखनऊ में रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण करा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों से बात करके जानकारी ली। तनाव की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस तैनात है। इससे पहले बख्शी का तालाब क्षेत्र के मवई खंतारी गांव में प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसे हटाने को लेकर शनिवार को बवाल हो गया था। इसमें ग्रामीणों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यहां रविवार को भी मामला गर्म रहा। पुलिस और पीएसी बल तैनात है। ताजा मामला महिंगवा क्षेत्र के शिवपुरी गांव का है। खंतारी गांव में हुए बवाल के बाद रातोंरात यहां आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण कर दिया गया। जानकारी मिली तो मामले की गंभीरता और हंगामे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल भेजा। उधर, खंतारी गांव में रविवार को भी पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। अग्निकांड को लेकर दमकल कर्मी भी मुस्तैद रहे। प्रतिमा को चारों ओर से ट्री गार्ड से ढक दिया गया है।

माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ रिलीज

मुंबई, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिल्पी राज का लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह गाना बहुत ही मजेदार सिचुएशन पर बनाया गया है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसकी शूटिंग में हमने खूब मस्ती किया है। इस गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी दर्शकों को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।’ गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि ये गाना बहुत ही बढ़िया बना है। जब ये गाना मुझे गाने के लिए दिया गया तो मैंने इस गाने को तुरंत ही गाने का मन बना लिया था क्योंकि गाना है ही इतना बेहतरीन। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए अभी श्रोताओं को वेरी वेरी थैंक्यू सो मच’। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। उनके साथ अवनीश आर्या ने पति की भूमिका में खूब केमिस्ट्री जमाया है। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत हैं। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।  

ट्रंप प्रशासन के नए नियम से अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों की मुश्किलें और बढ़ी, पास में रखना होगा पहचान पत्र

वॉशिंगटन नियमों के तहत 14 साल से ज्यादा उम्र के सभी अप्रवासियों को सरकार के समक्ष पंजीकरण कराना होगा और 14 साल से कम उम्र के बच्चों का पंजीकरण उनके माता-पिता को कराना होगा। 11 अप्रैल के बाद अमेरिका में आने वाले सभी अप्रवासियों को 30 दिनों के भीतर खुद का पंजीकरण कराना होगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के नए नियम से अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल अब सभी अप्रवासियों को 24 घंटे अपने कानूनी दस्तावेज और पहचान पत्र साथ रखने होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप का नया कार्यकारी आदेश ‘अतिक्रमण से अमेरिकी लोगों की सुरक्षा’ 11 अप्रैल से लागू हो गया है। इसका उद्देश्य अमेरिका में रह रहे अवैध अप्रवासियों को पकड़ना और उन्हें निर्वासित करना है। कानूनों का सख्ती से होगा पालन अमेरिका में एलियन रजिस्ट्रेशन रिक्वायरमेंट कानून साल 1940 से मौजूद है, जिसके तहत अमेरिका में रहने वाले सभी अप्रवासियों को पंजीकरण कराना होता है, लेकिन अभी तक इस कानून का सख्ती से पालन नहीं हो रहा था। अब ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश के बाद इस कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा। व्हाइट हाउस की सचिव कैरोलिन लेविट ने बयान जारी कर कहा है कि ‘सभी अवैध अप्रवासी, जो 30 दिन से ज्यादा अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें खुद को संघीय सरकार के समक्ष पंजीकृत कराना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जुर्माना लगाकर निर्वासित कर दिया जाएगा।’ सभी अप्रवासियों को पंजीकरण कराना हुआ अनिवार्य नियमों के तहत 14 साल से ज्यादा उम्र के सभी अप्रवासियों को सरकार के समक्ष पंजीकरण कराना होगा और 14 साल से कम उम्र के बच्चों का पंजीकरण उनके माता-पिता को कराना होगा। 11 अप्रैल के बाद अमेरिका में आने वाले सभी अप्रवासियों को 30 दिनों के भीतर खुद का पंजीकरण कराना होगा। ऐसा नहीं करने वालों को जुर्माने और जेल की सजा, दोनों का प्रावधान है। अगर कोई अप्रवासी अपना पता बदलता है तो इसकी भी जानकारी 10 दिनों के भीतर सरकार को देनी होगी। नए नियमों के बाद अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को परेशानी होगी और उन पर निर्वासन की तलवार लटक जाएगी। उल्लेखनीय है कि कानूनी तौर पर अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों, ग्रीन कार्ड धारक, एच-1बी वीजा या अन्य वैध अप्रवासियों को भी पंजीकरण कराना होगा। अमेरिका में करीब 54 लाख भारतीय हैं, जिनमें से करीब दो लाख से ज्यादा लोग अवैध अप्रवासी हैं। 

जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय ने की खास पोस्ट

मुंबई, बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर खास पोस्ट शेयर की है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है।फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी थी। अक्षय कुमार ने आज जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाई। इस मौके पर अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें लिखा था, “न भूला गया, न माफ किया गया।” अक्षय कुमार की यह पोस्ट जलियांवाला बाग की उस दुखद घटना को लेकर है, जब 13 अप्रैल 1919 को वैशाखी के दिन शांतिपूर्ण सभा में शामिल लोग ब्रिटिश सेना की क्रूरता का शिकार बने। इसमें सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित, और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म केसरी चैप्टर 2,18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

पत्नी ने मेरठ कांड नीले ड्रम’ जैसा हश्र करने की धमकी दी, 55 टुकड़े कर ड्रम में जमा दूंगी, डर से कई दिन से घर भी नहीं गया

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) पीड़ित पति ने ससुराल पक्ष से बात की तो उन्होंने भी साथ नहीं दिया। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने पत्नी को समझाने की भी कोशिश की। इस पर पत्नी ने हाल ही में मेरठ मामले का हवाला देते हुए धमकाया। सऊदी अरब से लौटे एक पति को 55 टुकड़े कर ड्रम में फ्रीज करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पत्नी ने मेरठ कांड जैसा हश्र करने की धमकी दी है। इस डर से वह कई दिन से घर भी नहीं गया।   युवक ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2008 में हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार को पाल रहा है। वर्ष 2019 में वह कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया था। करीब चार साल बाद लौटा तो पत्नी का व्यवहार उसके प्रति बेहद खराब दिखा। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में घर पर गैर लोगों का आना-जाना बढ़ गया था।   उसने गैर लोगों के बारे में पूछा तो पत्नी ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ससुराल पक्ष से बात की तो उन्होंने भी साथ नहीं दिया। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने पत्नी को समझाने की भी कोशिश की। इस पर पत्नी ने हाल ही में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हुए हत्याकांड का हवाला देते हुए कहा उसकी भी हत्या के बाद शव के 55 टुकड़े कर ड्रम में फ्रीज कर देगी। पत्नी की इस धमकी से वह डरा सहमा है। कई दिनों से घर भी नहीं जा रहा है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वट सावित्री का व्रत में न करें ये गलतियां

हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. इस व्रत में कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, वरना व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है. साथ ही, व्रती को बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वट सावित्री का व्रत जेठ माह की अमावस्या के दिन 26 मई 2025 को रखा जाएगा. ऐसे में चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातों को जानते हैं. वट सावित्री व्रत में न करें ये गलतियां     वट सावित्री व्रत के दिन मांस, मछली, प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए.     वट सावित्री व्रत के दिन व्रती को काले या नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.     इस दिन व्रती महिलाओं को लाल या पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.     वट सावित्री व्रत के दिन किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए.     इस दिन व्रती को सबसे प्रेम और सम्मान के साथ बात करनी चाहिए.     वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए.     वट सावित्री व्रत के दिन व्रती महिला को झूठ नहीं बोलना चाहिए.     वट सावित्री व्रत के दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए.     वट सावित्री व्रत के दिन किसी के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए. वट सावित्री व्रत का महत्व वट सावित्री का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की उम्र लंबी होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है. पौराणिक कथा के अनुसार, इस व्रत के ही प्रभाव से सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं. इसलिए इस व्रत को बहुत ही लाभकारी माना गया है. वट सावित्री व्रत के नियम वट सावित्री व्रत के दिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए. इस दिन सिर्फ फल और दूध का ही सेवन करना चाहिए. इस दिन व्रती को किसी भी तरह का अन्न नहीं खाना चाहिए.

जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा, मुतवल्ली ने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताते हुए प्रशासन को दस्तावेज सौंपे

संभल चंदौसी के गांव जनेटा की दरगाह शरीफ पर सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध वसूली का आरोप लगा है। मुतवल्ली ने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताते हुए प्रशासन को दस्तावेज सौंपे हैं। तहसील प्रशासन दस्तावेजों की जांच कर रहा है। तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा में सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ के सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि दरगाह पर मेला लगाकर अवैध वसूली की जाती है। प्रशासन ने मुतवल्ली से कागजात मांगे थे। मुतवल्ली ने इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आएगा कि दरगाह किसकी भूमि पर बनी है। प्रशासन का कहना है कि प्रथमदृष्टया दस्तावेजों में वक्फ की जमीन की पुष्टि नहीं है। यदि जमीन सरकारी पाई गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चंदौसी के गांव जनेटा में आस्ताना आलिया कादरिया नौशहिया दरगाह है। इस दरगाह के मुतवल्ली गांव के डाॅ. सैयद शाहिद मियां हैं। तीन दिन पहले डीएम से शिकायत कर शाहिद मियां पर दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने और फर्जी मुतवल्ली बनकर मेले के माध्यम से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने  गांव पहुंचकर दरगाह के बारे में जानकारी की। साथ ही मौके का मुआयना कर मुतवल्ली से दरगाह और भूमि के दस्तावेज दिखाने को कहा। शनिवार को मुतवल्ली ने तहसीलदार को दरगाह की भूमि संबंधित दस्तावेज सौंपे। तहसीलदार का कहना है कि अब इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने नहीं लगने दिया था मेला जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यहां हर साल चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद के अलावा दूसरे शहरों के दुकानदार रोजगार के लिए आते हैं। इस बार मेले से ठीक पांच दिन पहले मेले को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने धारा 63 का हवाला देते हुए मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। बाद में दरगाह कमेटी को मेला स्थगित करना पड़ा। वक्फ अधिनियम लागू होने के बाद जिले में पहला मामला वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जनेटा दरगाह का ये प्रकरण जिले का पहला मामला बन गया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दरगाह की भूमि सरकारी संपत्ति है। इस पर डॉ. सैयद ने अवैध रूप से कब्जा करके खुद को मुतवल्ली घाेषित कर लिया है। यहां हर साल मेला लगाकर अवैध उगाही की जाती है। जनेटा दरगाह की भूमि को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसके बाद दरगाह के मुतवल्ली से भूमि के दस्तावेज मांगे गए, जोकि उन्होंने उपलब्ध करा दिए हैं। प्रथम दृष्टया कागजों में वक्फ संपत्ति नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीदार, चंदौसी

तपती गर्मी में पंखे और कूलर बांटने के लिए तापसी पन्नू ने हेमकुंट फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया

नई दिल्ली,  बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भीषण गर्मी से जूझ रहे वंचित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से हेमकुंट फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया। हेमकुंट फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को पंखे और वाटर कूलर बांटे।इस पहल का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों और कम आय वाले इलाकों पर ध्यान केंद्रित करना था, जहां लोगों को बुनियादी कूलिंग उपकरणों की कमी के कारण चिलचिलाती गर्मी से निपटने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तापसी पन्नू ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हम अक्सर पंखे या कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के लिए, खासकर इस असहनीय गर्मी में, हल्की हवा भी आशीर्वाद की तरह महसूस होती है। इस पहल का हिस्सा बनकर मैं बहुत प्रभावित हुई। यह केवल देने के बारे में नहीं है।यह लोगों के साथ खड़े होने, उनके दर्द को समझने और उन्हें कम करने के लिए जो कुछ भी हम कर सकते हैं, करने के बारे में है। हेमकुंट फाउंडेशन के निदेशक हरतीरथ सिंह ने कहा, जब तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है, तो झुग्गी-झोपड़ियों में रहना लगभग असंभव हो जाता है, जहाँ बमुश्किल कोई वेंटिलेशन या छाया होती है। लोग बिना पंखे या कूलर के चुपचाप कष्ट सहते हैं, जिससे दिन भर उनका गुजारा हो सके। इसी बात ने हमें यह पहल शुरू करने के लिए प्रेरित किया। फाउंडेशन आने वाले हफ्तों में गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में इसी तरह के अभियान जारी रखने की योजना बना रहा है।  

बमड़वारानी-जर्वे के पास नहर में गिरी पिकअप, 2 बच्चे और 3 महिलाएं बही

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी-जर्वे के पास एक पिकअप वाहन नहर में गिर गया, जिससे वाहन में सवार 2 बच्चे और 3 महिलाएं पानी में बह गए. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. नगर सेना के गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है. जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी लोग सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद से बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास जमा हो गए हैं. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बहने वालों की तलाश की जा रही है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live