LATEST NEWS

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है, जांच के बाद होगी कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत में कहा, “शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को लेकर एक्स पर विवादित टिप्पणी की है। इसके साथ ही वे वक्फ कानून के खिलाफ भी लगातार बयान दे रहे हैं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “दिग्विजय सिंह हमेशा विभाजन की बात करते हैं। जाकिर नाइक के मंच पर जाकर उसे सम्मानित करने वाले दिग्विजय सिंह हैं और हाफिज सईद को ‘जी’ कहकर महिमामंडित करने वाले भी दिग्विजय हैं। इतना ही नहीं, अफजल गुरु को ‘गुरु’ बताने वाले दिग्विजय सिंह हैं और वे भड़काऊ बयान देकर मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। वह भूल जाते हैं कि ऐसे बयान देकर वे एक ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस देश में आतंकवादियों को संरक्षण देती है और वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।” विश्वास सारंग ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सहकारिता विभाग निरंतर विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है। आज हमारे सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वे सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और श्वेत क्रांति के प्रतीक दुग्ध आंदोलन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाएंगे। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए एनडीडीबी और राज्य सरकार के बीच समझौते किए जा रहे हैं। इससे हमारा डेयरी आंदोलन और भी मजबूत होगा।” बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद जमकर पथराव किया गया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल गुना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया, ड्राइवर की मौके पर मौत

भोपाल मिसरोद के नर्मदापुरम रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिस ट्रक में मिनी ट्रक घुसा उसका पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आधी रात को हुए हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मिसरोद पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर मृतक चालक के शव का पीएम करवा लिया है।   ट्रक चालक मौके से फरार पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रामस्वरूप अहिरवार कालापीपल, शाजापुर का रहने वाला था। वह राजगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी से दूसरे शहरों के लिए जाने वाले ट्रक चलाता था। शनिवार देर रात वह पीलूखेड़ी से कोल्ड्रिंक का भरा मिनी ट्रक बैतूल के भेंसदेही लेकर जा रहा था। रात करीब तीन बजे नर्मदापुरम रोड पर वृंदावन ढाबे के पास मिसरोद की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गया। भीषण भिड़ंत में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक मौके से भाग चुका था, जबकि मिनी ट्रक चालक मृत अवस्था में अंदर फंसा था। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर एम्स अस्पताल भेजा। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। शंका जताई जा रही है कि आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। शाम को घर से निकला था रामस्वरूप मृतक रामस्वरूप के भाई दीपक ने बताया कि वह शनिवार शाम को ही घर से पीलूखेड़ी गए थे। करीब दस साल पहले रामस्वरूप की शादी हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बच्चा करीब एक साल का है।

यमुनानगर के 2 बड़े नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित करने के आदेश जारी किए थे, कांग्रेस हाईकमान ने पलटा आदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस हाईकमान के आदेशों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक और आदेश निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, 2 मार्च को यमुनानगर के 2 बड़े नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। इन नेताओं पर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। अब फिर से प्रदेश अध्यक्ष ने एक और पत्र जारी किया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष की ओर से लिखा गया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी द्वारा मामले पर पुनर्विचार करने के परिणामस्वरूप, पार्टी से दो नेताओं के निष्कासन के संबंध में दिनांक 2 मार्च, 2025 के कार्यालय आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। जिन नेताओं का निलंबन रद्द हुआ है उनमें यमुनानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और अनिल गोयल का नाम शामिल है। लैटर की कॉपी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की ओर से सांसद और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद और यह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को भी भेजी गई है। बताया गया कि निलंबन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने दावा किया था कि वे पार्टी के सब्वे सिपाही हैं और उन्होंने पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लिया है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया है। भविष्य में भी मैं अपनी पार्टी के खिलाफ नहीं जा सकता। मैं अपना पक्ष रखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलूंगा। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि यमुनानगर के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल गोयल तथा राकेश शर्मा काका को किसी की पसंद न पसंद के आधार पर पार्टी से नहीं निकाला जा सकता है। नगर निगम चुनाव के दौरान पार्टी अध्यक्ष द्वारा इन दोनों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था और इसी के विरोध में कुमारी शैलजा ने राष्ट्रीय महामंत्री से बात की। शैलजा ने कहा कि राकेश शर्मा तथा अनिल गोयल पहले भी पार्टी में थे और अभी पार्टी में है और पार्टी में ही रहेंगे। शैलजा के इस बयान के लगभग 2 घंटे बाद कांग्रेस हाई कमान द्वारा एक पत्र जारी करके दोनों नेताओं की वापस पार्टी में ले लिया है।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते-दौड़ते गिरा, थम गईं सांसें, परिजन ने बताया रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था

ग्वालियर युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चलते-चलते या दौड़ते-दौड़ते हृदय गति रुकने से असमय सांसें थम रही हैं। इस प्रकार की ताजा घटना ग्वालियर की है। कांचमिल निवासी मनीष आर्य पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव शनिवार सुबह तानसेन रोड स्थित गर्डर वाली पुलिया के नीचे मिला। परिजन ने बताया कि मनीष रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीष की मौत की वजह आर्टरी ब्लाक (धमनियां अवरुद्ध) होना बताया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि तेज गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। अगर सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ़, घबराहट होती है, तो सावधान हो जाएं। सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान कार्डियोलाजिस्ट डा.राम रावत कहते हैं कि भागते-भागते या कोई भी अन्य शारीरिक गतिविधि करते हुए इस तरह से मौत होने की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट है। अमूमन लोग लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। तीव्र गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। इस तरह कोई भी व्यक्ति आपको नजर आए, तो सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।  

गरियाबंद कलेक्टर ने ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख

गरियाबंद छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ गरियाबंद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है. स्थानीय निकाय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनमें तीन SDM भी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई वे छुट्टी समझ कर अफसर कलेक्टर के बैठक में अनुपस्थित थे. कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के एन्ट्री और निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई दरअसल, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सुशासन तिहार के तहत बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण पर थे. इस दौरान फिंगेश्वर सीएमओ चंदन मानकर कार्यालय में अनुपस्थित मिले और मुख्यालय से बाहर थे. साथ ही सुशासन तिहार के समीक्षा बैठक के दौरान भी बिना अनुमति के गायब नजर आए. इस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने गैर जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करने के प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं. अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी इसी तरह आज आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 24 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है. इनमें राजिम के एसडीएम विशाल महाराणा, मैनपुर एसडीएम पंकज डाहिरे, देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम शामिल है. इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ श्वेता शर्मा, देवभोग रवि सोनवानी और नगरीय निकाय राजिम के सीएमओ मनीष कुमार गायकवाड़, कोपरा के सीएमओ श्यामलाल वर्मा, छुरा सीएमओ लालसिंग मरकाम, देवभोग संतोष स्वर्णकार भी शामिल है. वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, कृषि विभाग के उप संचालक चंदन रॉय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, विद्युत विभाग के प्रभारी अधिकारी, उद्यानिकी विभाग के प्रभारी अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी के. एस नायक, जिला रोजगार अधिकारी, खनिज अधिकारी रोहित साहू, खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, क्रेडा विभाग, बैंक के जिला अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया है. अबतक जिले में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त बता दें कि आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक हुई. सुशासन तिहार के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों को व्यवस्थित रूप से संकलन एवं एन्ट्री कर संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजने कहा गया. जिसके कारण संबंधित विभाग उन आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से कर सके. उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के एन्ट्री एवं निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. अबतक जिले में सुशासन तिहार के दौरान 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

बैसाखी के दिन जरूर करें ये काम

भारत एक त्योहारों का देश है और हर त्योहार अपने साथ परंपरा, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। उन्हीं में से एक प्रमुख पर्व है बैसाखी, जिसे विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर भारत और सिख समुदाय में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। यह पर्व हर वर्ष 13 अप्रैल को मनाया जाता है और यह फसल कटाई का प्रतीक है। बैसाखी 2025 को और भी विशेष बना सकते हैं यदि इस दिन कुछ खास उपायों और कार्यों को किया जाए। शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार, बैसाखी पर किए गए कुछ कार्य न केवल शुभ फल देते हैं बल्कि जीवन के भाग्यचक्र को भी घुमा सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे वे 5 खास काम जो आपको बैसाखी 2025 पर जरूर करने चाहिए।  सुबह सूर्योदय से पहले स्नान और सूर्य अर्घ्य देना बैसाखी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना विशेष पुण्यदायी माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि बैसाख माह के प्रारंभ में किया गया स्नान और दान हजार गुना फल देता है। स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, चावल और थोड़ा गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और  नौकरी और करियर में अड़चनों से मुक्ति मिलती है। गुरु और माता-पिता का आशीर्वाद लें बैसाखी केवल एक कृषि उत्सव ही नहीं बल्कि खालसा पंथ की स्थापना का दिन भी है। यह दिन गुरु भक्ति और सम्मान का भी प्रतीक है। इस दिन अपने गुरु, बड़े-बुजुर्गों और माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। ऐसा करने से जीवन में संतुलन और सुख-शांति आती है। गुरु की कृपा से ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है। दान, सेवा और जल सेवा करना बैसाखी के दिन किया गया दान अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। विशेष रूप से इस दिन जल से जुड़ा दान जैसे घड़ा, जलपात्र, छाछ, गुड़, शर्बत, फल आदि का दान करने से अत्यधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गर्मियों के इस आरंभिक समय में प्यासे राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना, पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखना और जरूरतमंदों को ठंडी वस्तुएं बांटना बहुत बड़ा सेवा कार्य माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जलदान करने से सूर्य और शनि की कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। सकारात्मक संकल्प और मंत्र जाप करना बैसाखी एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन संकल्प और मानसिक शुद्धता के लिए अत्यंत उपयुक्त है। इस दिन आप कोई भी सकारात्मक संकल्प ले सकते हैं—जैसे किसी बुरी आदत को छोड़ना, हर दिन ध्यान करना या किसी नई रचनात्मक योजना की शुरुआत करना। साथ ही इस दिन मंत्र जाप करना अत्यंत प्रभावशाली होता है। मंत्र जाप के साथ ध्यान करने से मन शांत होता है, विचार स्पष्ट होते हैं और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। इस दिन आप अपने घर के बाहर स्वच्छ पानी से भरा मिट्टी का घड़ा जरूर रखें। यह आने-जाने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए उपयोगी होता है और साथ ही पुण्य लाभ भी दिलाता है। पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें। यह एक छोटा सा कार्य न केवल जीवों की सेवा है  बल्कि आपके कर्मों को भी निखारता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही, दिल्ली में नहीं होने दिया था अंतिम संस्कार

लखनऊ सीएम योगी ने कहा कि 1976 में कांग्रेस ने संविधान में संशोधन किया। एक ऐसा शब्द जोड़ा, जिसके खिलाफ बाबा साहब ने खुद तर्क दिए थे। डॉ आंबेडकर का अंतिम संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुंबई शहर में चैत्य भूमि पर हुआ था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हारने दिया। उनके ‘महा परिनिर्वाण’ के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़का रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घर से घसीटकर तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई। यूपी में आज जो लोग दलित हितैषी होने की बात कहते हैं। इन्हीं के पार्टियों से जुड़े लोगों ने गरीब, वंचितों और दलितों की सबसे ज्यादा जमीनें कब्जा की हैं। 

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारने वाले श्रमिकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में सात अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, इस अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।  मुख्यमंत्री नायडू ने अनिता और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। वहीं आंध्र प्रदेश सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों की मदद करे। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, मुंबई इंडियंस करेंगी बैटिंग

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग करने जा रही है. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीते हैं और वो अब तक अजेय रही है. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेलकर सिर्फ एक में जीत हासिल की है.    दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार. मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह. इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर हुई है, तब मुकाबला रोचक ही रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 35 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 16 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली.  

वक्फ कानून को लेकर 400 हिंदुओं को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ गया, बीजेपी बोली- शह दे रही ममता सरकार

कोलकाता वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के धुलियान में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। वहीं यहां रविवार सुबह भी फायरिंग की खबरें आई थीं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बीएसएफ की टीमों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि धुलियान में कम से कम 400 हिंदुओं को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ गया है। बता दें कि इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की जान गई है। अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति कि वजह से कट्टरपंथियों को छूट और बढ़ावा दिया जाता है। अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 400 से ज्यादा हिंदुओं को धुलियान छोड़ना पड़ गया है। कट्टरपंथियों के डर के मारे उन्हें पार लालपुर हाई स्कूल, देवनाकुप-सोवापुर जीपी, बैसनाबनगर मालदा में शरण लेनी पड़ी है। इसके अलावा अधिकारी ने वीडियो और फोटो भी शेयर किए। बताया गया कि पार लालपुर हाई स्कूल में कम से कम 500 लोग पलायन करके पहुंचे हैं। वहीं मालदा के स्थानीय लोग उनकी मदद कर रहे हैं। बताया गया कि दो दिनों से लोग पलायन कर रहे हैं। वहां के लोगों ने बताया कि वे जान बचाकर भागे हैं। महिलाओं ने कहा कि पानी में भी जहर मिलाने की धमकी दी गई और इसलिए वे जान बचाकर भाग आए। अधिकारी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स ने कहा कि उसके घर को जला दिया गया है और पुलिस अधिकारियों ने उसकी मदद के लिए कुछ नहीं किया। उसने कहा कि बीएसएफ, पुलिस और जिला प्रशासन को मिलकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि वे अपने घरों को लौट सकें। अधिकारी ने कहा, हम केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, पुलिस और जिला प्रशासन से निवेदन करते हैं कि वे घर से भागे हिंदुओं को वापस घर पहुंचाने में मदद करे। जिहादी आतंकियों से उनकी रक्षा की जाए। बंगाल जल रहा है। सामाजिक तानाबाना बिगड़ चुका है। अब बहुत हो चुका है। बता दें कि मुर्शिदाबाद की हिंसा में कई वाहनों को भी आग लगा दी गई। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, बंगाल में धर्म के आधार पर निशाना बनाया जाना आम है। तुष्टीकरण की राजनीति में कट्टरपंथियों को शह दे दी है। हिंदुओं को मारा जाता है। राज्य में बीएसएफ ने पांच कंपनियों को तैनात किया है. बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राज्य की सरकार हिंदुओं पर हमला करने वालों को बढ़ावा देती है। ऐसे में हिंदुओं को पलायन करना पड़ा रहा है। मंदिर और मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है। बंगाल जल रहा है और इसकी जिम्मेदार ममता बनर्जी की सरकार है। उन्होंने कहा कि यह सब उस जमीन पर हो रहा है जहां विवेकानंद जैसे महापुरुष ने जन्म लिया।

साल्ट-विराट ने राजस्थान को पिलाया पानी, राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का 28वां लीग मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया, जो राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच था। इस मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पानी पिला दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य था, जिसे बेंगलुरू के लिए फिल साल्ट (65) और विराट कोहली (62) की तूफानी पारियों ने आसान बना दिया। 17.3 ओवर में इस लक्ष्य को बेंगलुरू ने हासिल किया और सीजन का चौथा मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच फिल साल्ट थे। यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन किसी काम नहीं आई। राजस्थान की इस सीजन में ये चौथी हार है। राजस्थान की घर पर शर्मनाक हार राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की ये इस सीजन चौथी जीत है और आरआर की ये चौथी हार है।

अब इलेक्ट्रिक लोको से संचालित होगी बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन, लोगों के लिए बेहद फायदेमंद

बाड़मेर रेलवे ने शनिवार शाम को बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन को बाड़मेर से हावड़ा तक के सभी स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक लोको से संचालित किए जाने की बात कही है। यह बदलाव बाड़मेर के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को एक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। सरहदी जिले में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पटरियों पर रफ्तार बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक ट्रेनों का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि यह डीजल इंजन की तुलना में कम प्रदूषण करता है। जोधपुर उत्तर-पश्चिम रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के मुताबिक समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। वही सीमांत बाड़मेर भी अब इलेक्ट्रिक से सीधा हावड़ा से जुड़ गया है। शनिवार शाम पहली बार बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का इलेक्ट्रिक लोको के साथ संचालन हुआ, जिससे अब बाड़मेर से हावड़ा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। इसी प्रकार ट्रेन 12323, हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट जो हावड़ा से 11 अप्रैल को रवाना हुई, वह भी इलेक्ट्रिक लोको से प्रारंभ से अंतिम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी। अब तक बाड़मेर-हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट ट्रेन बाड़मेर से जोधपुर के बीच डीजल इंजन से संचालित की जा रही थी। इसी तरह ट्रेन 12997/12998, बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस 16 अप्रैल तथा ट्रेन 21901/21902, बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 अप्रैल से इलेक्ट्रिक लोको से चलना प्रारंभ हो जाएगी। यह बदलाव बाड़मेर के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को एक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। गौरतलब है कि समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। वही सीमांत बाड़मेर भी अब इलेक्ट्रिक से सीधा हावड़ा से जुड़ गया है। इसके बाद में चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों को भी इलेक्ट्रिक लोको से संचालित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया, सांची और NDDB के बीच हुआ MOU

भोपाल मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन और दुग्ध संघ के बीच महत्वपूर्ण अनुबंधों का आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर चिन्हित पैक्स के व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोजेक्ट ऋण पत्र वितरित किए गए और किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी हुआ। सहकारी सम्मेलन में अमित शाह ने सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने, डेयरी विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने और पैक्स को बहुआयामी सेवाओं से जोड़ने के विजन को साझा किया। सुपर मार्केट के लिए दिया ऋण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम द्वारा पैक्स बांगरोद को धर्मकांटा स्थापना के लिये 15 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मंडला द्वारा पैक्स मेंहदवानी को कोदो-कुटकी की ग्रेडिंग प्लांट स्थापना के लिये 60 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण दिया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा पैक्स गोगांवा जिला खरगौन को सुपर मार्केट के लिए 120 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण पत्र दिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के राजा भोज की नगरी भोपाल आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।   मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन और सहकारिता तीनों क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हमें इनका शत प्रतिशत दोहन करने के लिए बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। सालों से देश में सहकारी आंदोलन सुस्त पड़ गया था। देश के अलग-अलग राज्यों में सहकारी आंदोलन की स्थिति अलग थी। इसे समृद्ध करने और देश की बदलती हुई परिस्थिति के अनुकूल कानून बदलने के निर्णय नहीं लिए गए। राज्यों में कृषि, पशुपालन और सहकारिता को बढ़ाने का कोई विजन नहीं था। लेकिन देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल बाद पहली बार सहकारिता मंत्रालय बनाया और इसका पहला मंत्री होने के नाते हमने बीते साढे तीन साल में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। सहकारिता मंत्रालय ने अपना पहला काम किया- कृषि समितियों के लिए आदर्श बायलॉज बनाए और इन्हें राज्यों को भेजा। आज संपूर्ण भारत ने इस मॉडल बायलॉज को स्वीकार कर लिया है। जब आपकी नीयत ठीक हो तो नजीते भी अनुकूल आते हैं। पहले छोटे-मोटे फाइनेंस के कार्य करने वाले पैक्स अब 20 से ज्यादा कार्य कर रहे हैं। पैक्स जल वितरण और सीएससी का कार्य भी करेंगे। 300 से ज्यादा योजनाएं पैक्स के माध्यम से संचालित हो रही हैं। यहां से रेलवे टिकट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तक मिल जाता है।  

नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी ने तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी विशाल गवली ने जेल में ही खुदकुशी कर ली। आरोपी ने रविवार तड़के तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के टॉइलट में लटका हुआ पाया गया। खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिये का इस्तेमाल करके उसने फांसी लगा ली। बाद में जेल अधिकारियों को गवली का शव मिला। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और पंचनामा किया गया। अधिकारी ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भेज दिया गया है। गवली पर 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने का आरोप था। अधिकारियों ने पहले बताया था कि लड़की 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हो गई थी और बाद में उसका शव पडघा के बापगांव में मिला था। कोलसेवाड़ी पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती के लिए अपहरण, बलात्कार, हत्या, सबूतों को गायब करने और भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कल्याण पुलिस ने इस साल फरवरी में दंपति के खिलाफ 948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने पहले एक बयान में कहा था, ‘विशाल गवली ने लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी, जबकि साक्षी ने लड़की के शव को बापगांव में फेंकने में मदद की।

सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध वसूली का आरोप, मुतवल्ली बोले- वक्फ की संपत्ति, जांच हो गई शुरू

संभल तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा में सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ के सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि दरगाह पर मेला लगाकर अवैध वसूली की जाती है। प्रशासन ने मुतवल्ली से कागजात मांगे थे। मुतवल्ली ने इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आएगा कि दरगाह किसकी भूमि पर बनी है। प्रशासन का कहना है कि प्रथमदृष्टया दस्तावेजों में वक्फ की जमीन की पुष्टि नहीं है। यदि जमीन सरकारी पाई गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चंदौसी के गांव जनेटा में आस्ताना आलिया कादरिया नौशहिया दरगाह है। इस दरगाह के मुतवल्ली गांव के डाॅ. सैयद शाहिद मियां हैं। तीन दिन पहले डीएम से शिकायत कर शाहिद मियां पर दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने और फर्जी मुतवल्ली बनकर मेले के माध्यम से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने  गांव पहुंचकर दरगाह के बारे में जानकारी की। साथ ही मौके का मुआयना कर मुतवल्ली से दरगाह और भूमि के दस्तावेज दिखाने को कहा। शनिवार को मुतवल्ली ने तहसीलदार को दरगाह की भूमि संबंधित दस्तावेज सौंपे। तहसीलदार का कहना है कि अब इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने नहीं लगने दिया था मेला जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यहां हर साल चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद के अलावा दूसरे शहरों के दुकानदार रोजगार के लिए आते हैं। इस बार मेले से ठीक पांच दिन पहले मेले को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने धारा 63 का हवाला देते हुए मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। बाद में दरगाह कमेटी को मेला स्थगित करना पड़ा। वक्फ अधिनियम लागू होने के बाद जिले में पहला मामला वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जनेटा दरगाह का ये प्रकरण जिले का पहला मामला बन गया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दरगाह की भूमि सरकारी संपत्ति है। इस पर डॉ. सैयद ने अवैध रूप से कब्जा करके खुद को मुतवल्ली घाेषित कर लिया है। यहां हर साल मेला लगाकर अवैध उगाही की जाती है। जनेटा दरगाह की भूमि को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसके बाद दरगाह के मुतवल्ली से भूमि के दस्तावेज मांगे गए, जोकि उन्होंने उपलब्ध करा दिए हैं। प्रथम दृष्टया कागजों में वक्फ संपत्ति नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीदार, चंदौसी

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live